Blog

  • St. Mary’s Academy की पलटी School Bus, शीशा तोड़कर निकाले 35 बच्चे, ड्राइवर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    St. Mary’s Academy की पलटी School Bus, शीशा तोड़कर निकाले 35 बच्चे, ड्राइवर पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    दौरालाः उत्तर प्रदेश के मेरठ में सेंट मैरी एकेडमी की बच्चों से भरी बस बेकाबू होकर दौराला इलाके में पलट गई। इस घटना के दौरान बच्चों में चीख-पुकार मच गई और बच्चे रोने लग गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर गांववासी मदद के लिए आगे आए। जहां लोगों ने शीशे तोड़कर बस में सवार 35 स्कूली बच्चों से बाहर निकाला। इस हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान कई बच्चे सीटों के बीच फंसे हुए थे। घायल बच्चों को बाइक और एंबुलेंस से एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादातर बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। बस सेंट मैरी एकेडमी की थी। हादसा काली नदी के पास सड़क पर हुआ। बस में बच्चों के बैग और किताबें बिखरी नजर आईं।

    हादसे के बाद बच्चे घबरा गए। जोर-जोर से रोने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ड्राइवर भाग गया है। जल्द ही उसके पकड़ा जाएगा। क्रेन बुलाकर बस को खाई से निकलवाया गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। चिंदौड़ी के रहने वाले पैरेंट्स राहुल कौशिक ने दौराला थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में उन्होंने कहा कि सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस (UP-14-DT-7487) चिंदौड़ी, चरला और लावड़ के पढ़ने वाले बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। बस लावड़ का रहने वाला रूमान नाम का ड्राइवर चला रहा था। वह शराब के नशे में बहुत तेज और लापरवाही से बस चला रहा था।

    ड्राइवर की लापरवाही से बस अझौता मोड़ पर खाई (सड़क किनारे के गड्ढे) में पलट गई। हमें बस पलटने की जानकारी मिली तो हमने स्कूल प्रशासन को बताया, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वाहनों की फिटनेस खत्म होने के बाद भी स्कूल प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। दूसरी ओर, सेंट मैरी एकेडमी के मैनेजमेंट से जुड़े संजय ने बताया- चिंदौड़ी से बच्चे लेकर बस आ रही थी। बता रहे हैं कि ट्रक की टक्कर से बचने के चक्कर में ड्राइवर बस को रॉन्ग साइड ले गया। इसके चलते बस पटल गई। फिलहाल, हम जांच करा रहे हैं।

    सेंट मैरी एकेडमी के प्रबंधक लारेंस ने बताया- हमे सूचना मिली कि स्कूल से कुछ दूरी पर बस स्लीप करके गड्‌ढे में पलट गई थी। करीब 36 बच्चे थे। इसमें 15 से 16 बच्चों को चोट लगी है। मैं और प्रिंसिपल और संजय जी मौके पर पहुंचे और बच्चों को स्कूल में ले आए। यहां फर्स्ट एड देकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। SDM उदित नारायण सेंगर ने बताया-बस पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जो बच्चे भर्ती हुए हैं, उनकी जांच कराई गई। सौभाग्य से किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं लगी है। उन्होंने कहा कि कक्षा-6 की छात्रा लावण्या का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी सभी बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है। बस की फिटनेस सही है, लेकिन हादसा किस कारण से हुआ, इसकी जांच कराई जा रही है।

  • टला बड़ा हादसाः पहाड़ों से चट्टान गिरने से बस का बिगड़ा संतुलन, सवारियों में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    टला बड़ा हादसाः पहाड़ों से चट्टान गिरने से बस का बिगड़ा संतुलन, सवारियों में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    चंबाः हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। जिला चंबा में मंगलवार को पुल टूटने के बाद बुधवार को एचआरटीसी की बस पहाड़ से गिरी चट्टान की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। दरअसल, भरमौर-हड़सर-कुगती रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस पर (HP-73-8780) अचानक पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। इस दौरान बस का सतुंलन बिगड़ गया और बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। गनीमत, ये रही कि पहाड़ी से गिरते पत्थरों को देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आपातकाल में ब्रेक लगा बस रोक दी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जिससे बड़ा हादसा होने से बचा लिया और सवारियों को बस से नीचे उतारा। जिससे सवारियां बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। जिस समय बस पर पत्थर गिरे उस समय बस में 20 के करीब सवारियां मौजूद थी। घटना के दौरान सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बस से उतर सवारियों ने बस का टायर देखा तो उन्होंने बस चालक का अनमोल जिंदगियां बचाने पर उनका आभार जताया। सवारियों में अमित कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, प्रमोद कुमारने बताया कि रोजाना वे इसी बस में क्षेत्र में आवाजाही करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस कुछ पल के लिए नियंत्रण से बाहर हो गई थी और गहरे नाले की दिशा में बढ़ने लगी। हालांकि, क्रैश बैरियर ने बस को रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि क्रैश बैरियर न होता, तो बस गहरी खाई में गिर सकती थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रशासन को इसकी सूचना दी। पहाड़ी क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, खासकर बारिश और भूस्खलन के दौरान, जिससे यातायात पर खतरा बना रहता है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।  
  • Steel Plant में लगी भीषण आग, 20-25 फीट ऊंची Pipe के सहारे नीचे उतरे कर्मचारी, 7 घायल, देखें वीडियो

    Steel Plant में लगी भीषण आग, 20-25 फीट ऊंची Pipe के सहारे नीचे उतरे कर्मचारी, 7 घायल, देखें वीडियो

    भिलाईः स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे में 7 बीएसपी कर्मचारी घायल हो गए। एक संविदा कर्मचारी का पैर भी घटना में फ्रैक्चर हो गया। वहीं, 10 कर्मचारियों ने पाइप के सहारे नीचे उतरकर जान बचाई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वहीं 20-25 फीट ऊंचाई पर खिड़की से बाहर निकलते कर्मचारियों का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि, आग और धुएं के गुबार के बीच कर्मचारी बचने के लिए खिड़की से बाहर निकल आए। कुछ कर्मचारी पाइप से लटककर नीचे उतरे, कुछ को कर्मचारियों ने मदद कर नीचे उतारा। हालांकि, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घायलों का इलाज जारी है। भिलाई प्रबंधन के मुताबिक, पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन-2 के STG-4 टर्बाइन में अचानक आग लग गई थी। आग लगने से टर्बाइन हॉल में तेजी से धुआं फैल गया। कुछ ही मिनटों में पावर प्लांट का बड़ा हिस्सा धुएं से भर गया। आसमान में दूर तक धुएं और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही संयंत्र की अग्निशमन टीम तत्काल सक्रिय हो गई। फायर ब्रिगेड की 6 से अधिक गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर तेजी से कार्रवाई की और करीब 11:10 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद क्षेत्र को सुरक्षित रूप से कूलिंग भी किया गया। आग लगने के दौरान स्विचगियर कक्ष और कंट्रोल रूम में मौजूद सभी कर्मचारियों और श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, बाहर निकलने के दौरान भगदड़ में एक संविदा कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर हो गया। एहतियात के तौर पर 2 नियमित कर्मचारियों और 5 संविदा श्रमिकों को सेक्टर-9 अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
  • Jalandhar News: युद्ध पर लगा विराम, लोगों ने ईरान के लिए भेजे गहने और पैसे, कालिया का बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: युद्ध पर लगा विराम, लोगों ने ईरान के लिए भेजे गहने और पैसे, कालिया का बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ईरान संग सीजफायर पर सहमति बनने और युद्ध 2 सप्ताह के लिए रुकते ही डोनाल्ड ट्रंप के सुर बदल गए हैं। जिस ईरान पर वह पिछले 40 दिनों से कहर बरसा रहे थे, उसके साथ युद्ध रोके जाने को वह विश्व शांति के लिए बड़ा दिन बता रहे हैं। इतना ही नहीं वह इसे मिडिल ईस्ट के लिए सुनहरा दौर मान रहे हैं। वहीं युद्ध को लेकर भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने कहाकि ईजरायल, अमेरिका और ईरान में 40 दिन तक जंग चली। अब युद्ध पर विराम लग गया है और वह इसका सभी देश स्वागत कर रहे हैं। दुनियां के सारे देश युद्ध को लेकर चिंतित थे और सभी देशों ने युद्ध पर विराम लगने के बाद राहत की सांस ली है। अमेरिका और इजरायल पर भरोसा ना किए जाने को लेकर कहाकि दोनों देश पहले भी युद्ध विराम का ऐलान करते थे और उसके बाद बयान से पलट जाते थे। दोनों देशों का बयान से पलटने को लेकर विश्वास ना किए जाने को लेकर मजबूर करता है।

    कालिया ने कहा कि वह अपेक्षा करते है कि इस बार अमेरिका और इजरायल युद्ध विराम को मानेंगे। इस युद्ध से दुनियां भर में आर्थिक सकंट पैदा हुआ है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के साथ चोक होने पर दुनियां के सारे देश प्रभावित हुए। दरअसल, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में क्रूड ऑयल जाना बंद हो गया था और गैस सप्लाई बंद हो गई थी। जिसके कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में इजाफा हुआ। इसकी कीमतें अमेरिका में भी बढ़ी। वहीं कालिया ने भारत में तेल की कीमतों में बढ़ौतरी ना होने का श्रेय नरेंद्र मोदी को दिया है। उनका मानना है कि देश के प्रधानमंत्री ने कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने के बाद भी तेल की कीमतों में बढ़ौतरी नहीं की है। कालिया ने कहा कि ईरान और भारत के इतिहासिक संबंध है।

    उन्होंने कहाकि भारत ने जब पाकिस्तान को लेकर जम्मू-कश्मरी का मुद्धा अंतराष्ट्रीय स्तर पर उठाया था और उसे समय ईरान भारत के समक्ष खड़ा था। वहीं अब युद्ध के दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाज रोके गए, लेकिन भारत के जहाज नहीं रोके गए। इस दौरान सकंट की घड़ी में एक बार फिर से ईरान ने भारत की अर्थव्यवस्था को गिरने से बचाया। कालिया ने कहाकि वह भारत सरकार और ईरान के आभारी है। युद्ध में ईरान ने इजरायल और अमेरिका का डटकर मुकाबला किया। जिसके बाद अब इन देशों को पता चल गया था कि लड़ाई का कोई फायदा नहीं होगा, जिसके बाद अब सीजफायर का ऐलान किया गया।

    वहीं कशमीर में बड़ी गिनती में लोगों ने ईरान के लिए सोना-चांदी और पैसा इकट्ठा किया। इस दौरान उनका कहना है कि यह पैसा सिर्फ दवाईयों के लिए इस्तेमाल होगा। कालिया ने कहा कि जम्मू और लखनऊ में शिया है। ईरान के चीफ बाराबंकी से 1857 से यहां से गए थे। ऐसे में शिया समुदाय द्वारा जम्मू और लखनऊ के लोगों ने गहने और पैसे ईरान के लिए भेजे। वहां पर महात्मा गांधी के नाम पर अस्पताल चल रहा था, जहां इजरायल ने उस पर मिसाइल से हमला किया था। ईरान के लिए बच्चों सहित सभी लोगों ने पैसा ईरानी लोगों के स्वास्थ्य के लिए भेजा है ताकि वह दोबारा से खड़े हो सके।

  • पूर्व MLA की फैक्ट्री में फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुल से लगाई छलांग

    पूर्व MLA की फैक्ट्री में फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुल से लगाई छलांग

    युमनानगरः गांव जठलाना में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की प्लाईवुड फैक्ट्री पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने फायरिंग के मामले में आरोपी अमन उर्फ काकू गांव सिंनहरी खालसा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस रिकवरी के लिए लेकर जा रही थी। इस दौरान आरोपी ने भागने के चक्कर में खजूरी पुल से छलांग लगा दी और गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी खजूरी पुल के पास आरोपी ने पुलिस को चकमा दिया और पुल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    उसके पैरों में चोट आई है। घटना के बाद SP कमलदीप गोयल अस्पताल में पहुंचे। आरोपी की पहचान कुरुक्षेत्र के सिंनहरी खालसा निवासी अमन उर्फ काकू के रूप में हुई है। उसने 30 मार्च की रात को जठलाना गांव स्थित फैक्ट्री के गेट पर फायरिंग की थी। अभी उसके 2 साथियों की तलाश की जा रही है। 30 मार्च की रात 10 बजे जठलाना स्थित दिलबाग सिंह की प्लाइवुड फैक्ट्री ट्रेनाक्स लिमिटेड पर 3 हथियारबंद युवकों ने फायरिंग कर दी थी।

    गोलियां गेट को चीरते हुए अंदर खड़े ट्रक तक जा पहुंचीं। उस समय फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। हालांकि, किसी को गोली नहीं लगी। घटना की सूचना के बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। मौके से 8 गोलियों के खोल बरामद हुए। फायरिंग के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट से इसकी जिम्मेदारी ली गई। गैंगस्टर शुभम पंडित और नोनी राणा ने पोस्ट में लिखा- यह तो सिर्फ ट्रेलर था। जो भी दिलबाग के साथ मिलकर काम करेगा, अपनी तैयारी कर लो। किसी को फोन नहीं किया जाएगा। जो हमारी कॉल को नजरअंदाज कर रहे हैं, वे सब अपनी तैयारी कर लें।

  • अनियंत्रित School Bus ने बाइक सवार Headmaster को मारी टक्कर, मौत, बच्चों में मची चीख पुकार

    अनियंत्रित School Bus ने बाइक सवार Headmaster को मारी टक्कर, मौत, बच्चों में मची चीख पुकार

    हिंडौनः बयाना रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है जहां, एक प्राइवेट स्कूल बस पहले बिजली के पोल से टकराई, फिर बाइक सवार हेडमास्टर को टक्कर मारकर पलट गई। गंभीर चोट लगने के कारण हेडमास्टर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्कूल से करीब एक किलोमीटर पहले हेडमास्टर दुर्घटना के शिकार हुए। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।

    जानकारी देते सूरौठ थाना के एएसआई मुरारी लाल ने बताया कि हादसा बुधवार सुबह करीब 7:50 बजे करौली के सूरौठ के बयाना रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। सूरौठ की इंदिरा गांधी स्कूल की बस धंधावली से बच्चों को लेकर सूरौठ की तरफ जा रही थी। राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल धंधावली के हेडमास्टर भूरी सिंह मीना (58) अपनी बाइक से स्कूल की ओर जा रहे थे। वह भुकरावली के रहने वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूल बस अचानक बिजली के पोल से टकराई और बाद में सामने से आ रहे हेडमास्टर की बाइक को टक्कर मार दी और सड़क किनारे पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और भूरी सिंह दूर जा गिरे। उनके हाथ-पैर और सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

    हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के समय बस में 10 से 12 बच्चे थे। मौके पर आसपास के लोग दौड़े। बस में फंसे बच्चों को फौरन बाहर निकालना शुरू किया। राहत की बात यह रही कि बस में सवार बच्चों को मामूली खरोंचें ही आईं, कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। सूरौठ थाना पुलिस ने शव को हिंडौन जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया और दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लिया। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • अचानक आए तूफान में उखड़ा पेड़, सड़क से गुजर रहे राहगीर की की मौत, देखें CCTV

    अचानक आए तूफान में उखड़ा पेड़, सड़क से गुजर रहे राहगीर की की मौत, देखें CCTV

    जौनपुरः जनपद में देर रात आई भीषण आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचा दी। दरअसल, रात 8 बजे अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। इस दौरान कुदरती कहर के कारण जगह-जगह पेड़ धराशायी हो गए और टीनशेड उड़ गए। वहीं मुंगराबादशाहपुर के पकड़ी गोदाम स्थित मछलीशहर मार्ग पर एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां पेड़ की चपेट में आने से साईकिल सवार की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला पकड़ी गोदाम निवासी मनोज गौतम का 17 वर्षीय पुत्र मनीष गौतम उर्फ भंडारी रात लगभग 9 बजे किसी जरूरी काम से साइकिल से घर लौट रहा था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    तभी मछलीशहर रोड पर सड़क किनारे खड़ा एक पुराना पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर उसके ऊपर गिर गया। मनीष पेड़ के भारी-भरकम तने के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि अचानक तेज आंधी आने से बाइक सवार बाइक को सड़क किनारें खड़ा करके साइड पर रूक जाता है। इस दौरान साईकिल पर सवार होकर आ रहे व्यक्ति पर अचानक पेड़ टूटकर गिर जाता है। हादसे में साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर मनीष को बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि आंधी के दौरान पेड़ गिरने की चपेट में आने से युवक की मृत्यु हुई है, पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
  • Cafe पर फायरिंग करके हमलावर फरार, 2 खोल बरामद, देखें वीडियो

    Cafe पर फायरिंग करके हमलावर फरार, 2 खोल बरामद, देखें वीडियो

    करनालः जिले के असंध-कैथल रोड पर स्थित एक कैफे पर फायरिंग करके हमलावर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावारों द्वारा देर रात कैफे बंद होने के बाद घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं आज सुबह मालिक को कैफे पर आने के बाद घटना का पता चला। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना को लेकर असंध डीएसपी गौरखपाल राणा भी मौके पर पहुंचे। वहीं एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

    वहीं पुलिस रेस्टोरेंट के मालिक से पूछताछ कर रही है, ताकि कारणों का खुलासा हो सके। असंध थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 10 बजे के बाद की है। मौके से गोली के दो खोल बरामद हुए हैं। असंध निवासी कुलदीप सिंह ने करीब एक महीने पहले ही कैथल रोड पर अपना कैफे खोला था। बीती रात वह रोजाना की तरह कैफे बंद करके घर चले गए थे। उनके जाने के बाद किसी अज्ञात हमलावर ने बंद कैफे के शीशे पर फायरिंग कर दी। शटर से गोली आर-पार होकर कांच के दरवाजे पर लगी। दरवाजा चकनाचूर हो गया।

    इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना के बाद सुबह असंध थाना और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज जांच रही है और वहीं, रेस्टोरेंट मालिक से पूछताछ कर रही है। असंध पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल साफ नहीं हो पाया है कि फायरिंग के पीछे कोई पुरानी रंजिश है या फिर किसी प्रकार की फिरौती की मांग से जुड़ा मामला है। दोनों ही संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। क्योंकि इससे पहले असंध में अस्पताल और मेडिकल लैब पर फायरिंग हुई थी। वह मामला रंगदारी से जुड़ा पाया गया था। अब पुलिस उसी आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: 1763 सिख श्रद्धालुओं को मिला Pakistan का Visa, इस दिन होगा जत्था रवाना, देखें वीडियो

    Punjab News: 1763 सिख श्रद्धालुओं को मिला Pakistan का Visa, इस दिन होगा जत्था रवाना, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने खालसा साजना दिवस (बैसाखी) के शुभ अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाने वाले जत्थे की तैयारियां पूरी कर ली हैं। SGPC के सचिव बलविंदर सिंह काला ने बताया कि इस वर्ष जत्थे के लिए कुल 1795 पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास भेजे गए थे, जिनमें से 1763 तीर्थयात्रियों को वीजा मिल गया है।

    जानकारी देते सचिव बलविंदर सिंह ने बताया कि वीजा लगे पासपोर्ट शिरोमणि कमेटी के पास पहुंच गए हैं। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की कि वे कार्यालय समय के दौरान शिरोमणि कमेटी के दफ्तर से अपने पासपोर्ट प्राप्त कर लें। यह जत्था 10 अप्रैल को सुबह 8 बजे SGPC दफ्तर से पूरे उत्साह के साथ पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। श्रद्धालुओं को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते विशेष बसों में भेजा जाएगा।

    SGPC ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था और भक्ति का प्रतीक है, इसे पिकनिक के तौर पर न देखा जाए। उन्होंने कहा कि पूरी यात्रा के दौरान पंथिक मर्यादा, संयम और अनुशासन बनाए रखा जाना चाहिए। पाकिस्तान में ऐसी किसी भी गतिविधि या बयान से बचना चाहिए, जिससे सिख समुदाय की छवि को ठेस पहुंचे या भविष्य में वीजा प्रक्रिया में कोई कठिनाई उत्पन्न हो।

    दूतावास द्वारा 32 वीजा रद्द किए जाने के संबंध में सचिव ने सुझाव दिया कि यदि किसी श्रद्धालु के दस्तावेजों में कोई कमी है, तो दूतावास को उन्हें पत्र या फोन के माध्यम से सूचित करना चाहिए, ताकि उस त्रुटि को दूर किया जा सके और अधिक से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्थलों के दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि बिछड़े हुए पवित्र स्थलों के दर्शन करने की हर सिख के हृदय में गहरी ललक होती है और कमेटी भी यही कोशिश करती है कि सभी श्रद्धालुओं दर्शनों के लिए जा सकें और गुरुद्वारों में अपना शीश नवा सकें।

  • देशद्रोह के केस में रामपाल को लेकर आया कोर्ट का बड़ा फैसला, आश्रम में 6 लोगों की हुई थी मौत

    देशद्रोह के केस में रामपाल को लेकर आया कोर्ट का बड़ा फैसला, आश्रम में 6 लोगों की हुई थी मौत

    हिसारः हरियाणा एंड पंजाब हाईकोर्ट में सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल की ओर से देशद्रोह से जुड़े केस में लगाई गई जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई, जहां रामपाल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। देशद्रोह के केस में उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को जमानत मिल गई है। इस केस में रामपाल 11 साल, 4 महीने और 20 दिन से जेल में है। वह हिसार सेंट्रल जेल में बंद है।

    संत रामपाल को 19 नवंबर 2014 को हिसार जिले के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। हाईकोर्ट ने उसे कोर्ट की अवमानना के एक मामले में पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो समर्थकों से झड़प हो गई। इस टकराव में 5 महिलाओं और डेढ़ साल के बच्चे की मौत हुई थी। इसी मामले में रामपाल पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था। बता दें कि इसी केस में हिसार कोर्ट ने करीब 4 महीने पहले रामपाल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उसके बाद उसने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।

    पिछले दिनों हाईकोर्ट ने रामपाल की उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी थी। उसके बाद से रामपाल का आश्रम सामाजिक कार्यों में खासा एक्टिव है। हिसार, हांसी, जींद, रोहतक और झज्जर में उसे किसान मसीहा के अवार्ड समेत कई सम्मान मिल चुके हैं। एडवोकेट कुलदीप ने बताया कि रामपाल पर देशद्रोह का मुकद्दमा नंबर 428 चल रहा है। इसमें 1000 के आसपास लोग शामिल थे। इनमें से अधिकतर को बेल मिल चुकी है, वहीं आज इसी मामले की हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में रामपाल को भी जमानत मिल गई है।