Blog

  • Punjab News: चाइना डोर से बचाव के लिए दो पहिया वाहनों पर लगवाएं सेफ्टी एंगल, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर से बचाव के लिए दो पहिया वाहनों पर लगवाएं सेफ्टी एंगल, देखें वीडियो

    लुधियाना। साउथ विधानसभा क्षेत्र की विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने चाइना डोर से होने वाले लगातार हादसों को रोकने के लिए एक अनोखी पहल की है। इस अभियान के तहत दोपहिया वाहनों पर फ्री सेफ्टी एंगल लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग इस खतरनाक तार से होने वाली गंभीर चोटों और जान के नुकसान से बच सकें।

    हर बाइक और एक्टिवा पर लगाए गए सेफ्टी गार्ड
    इस अभियान के दौरान इलाके से गुजरने वाली हर मोटरसाइकिल और एक्टिवा पर बिना किसी शुल्क के सेफ्टी गार्ड लगाए गए। सेफ्टी गार्ड खास तौर पर गर्दन और चेहरे को चाइना तार से बचाने में मदद करता है, जिससे जानलेवा हादसों का खतरा कम हो जाता है।

    गुजरात से मिली प्रेरणा
    MLA राजिंदर पाल कौर छीना ने बताया कि हाल ही में वह आम आदमी पार्टी की ओर से ब्लॉक समिति चुनाव प्रचार के लिए गुजरात गई थीं। वहां उन्होंने देखा कि कई वाहनों पर पहले से ही सेफ्टी गार्ड लगे हुए हैं। यह देखकर उन्हें यह विचार आया कि ऐसी व्यवस्था अपने विधानसभा क्षेत्र में भी लागू की जानी चाहिए।

    गुजरात से प्रेरणा लेकर विधायक ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 200 से ज्यादा सेफ्टी गार्ड लुधियाना मंगवाए। इसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में यह अभियान शुरू किया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस खतरनाक चाइना तार से बचाया जा सके।

    लोगों से की खास अपील
    MLA छीना ने लोगों से अपील की कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अपनी दोपहिया गाड़ियों पर सेफ्टी गार्ड जरूर लगवाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि चाइना तार का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद होना चाहिए, क्योंकि यह न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि लोगों की जान के लिए भी बेहद खतरनाक है।

    सुरक्षा के लिए सामूहिक जिम्मेदारी जरूरी
    उन्होंने कहा कि चाइना तार से होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्रशासन और जनता दोनों को मिलकर प्रयास करने होंगे। अगर सभी लोग जागरूक हों और सुरक्षित विकल्प अपनाएं, तो कई कीमती जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

     

  • सीएम सुक्खू बोले— बिजली बिक्री से एचपीएसईबीएल ने कमाए 300 करोड़ रुपये

    सीएम सुक्खू बोले— बिजली बिक्री से एचपीएसईबीएल ने कमाए 300 करोड़ रुपये

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) ने 31 दिसंबर 2025 तक बिजली बिक्री से 300 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 206 करोड़ रुपये था। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह उपलब्धि राज्य सरकार की ‘व्यवस्था परिवर्तन’ नीति, बेहतर वित्तीय प्रबंधन और सुधारात्मक फैसलों का परिणाम है, जिससे बिजली क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए राज्य में हिमाचल प्रदेश विद्युत ग्रिड कोड लागू किया गया है, जिससे संचालन राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हुआ है और आपूर्ति अधिक सुरक्षित व निर्बाध बनी है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शिमला और धर्मशाला में 1.5 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, वहीं काला अंब जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में एससीएडीए प्रणाली लागू होने से बिजली नुकसान में करीब 4 प्रतिशत की कमी आई है।

    उन्होंने बताया कि डिजिटल सुधारों और पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया से बिजली बिलिंग और आईटी सेवाओं पर होने वाला खर्च 46 प्रतिशत तक घटा है। साथ ही, एचपीएसईबीएल में 2,100 से अधिक युवाओं की भर्ती को मंजूरी दी गई है, जिससे सेवाओं में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनजातीय क्षेत्रों में बिजली और सोलर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • पूर्व Lieutenant General की मौत के मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    पूर्व Lieutenant General की मौत के मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-4 एमडीसी में एक सड़क हादसे के दौरान 83 साल के लेफ्टिनेंट जनरल कुलवंत सिंह मान का निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो कुलवंत अपने घर के पास सैर कर रहे थे। इस दौरान डॉल्फिन चौक की ओर जाने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह हादसा साकेत्री रोड पर बीजेपी कार्यालय के हुआ है।

    राहगीरों ने उन्हें सड़क पर घायल अवस्था में देखा जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही एमडीसी पुलिस थाने ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। वहीं आस-पास के पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान हो पाए।

    पुलिस ने बताया कि मृतक का बेटा कनाडा से आएगा तो उसके बाद पोस्टमार्ट्म सोमवार को करवाया जाएगा। अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। जानकारी के अनुसार, कुलवंत सिंह मान का एक बेटा कनाडा पुलिस में सेवारत है। वहीं दूसरा बेटा भारतीय सेना में कर्नल के पद पर तैनात है। उनका पूरा परिवार बठिंडा का रहने वाला है।

    उनकी तीन पीढ़ियों की ओर से भारतीय सेना में सेवाएं दी जा रही हैं। इस मामले में माता मनसा देवी थाना पुलिस ने बताया कि इस हादसे की पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Maahi Vij के सपोर्ट में उतरी Ankita Lokhande, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

    Maahi Vij के सपोर्ट में उतरी Ankita Lokhande, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

    नई दिल्ली: टीवी के कपल माही विज और जय भानुशाली ने जबसे फैंस को अपने तलाक के बारे में बताया है तब से दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। लगातार दोनों को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। कभी फैंस इंस्टा स्टोरी को लेकर माही विज पर निशाना साध रहे हैं तो कभी जय के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की चर्चा की जाती है। हाल ही में माही ने अपने दोस्त नदीम के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की जिसके बाद फैंस ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

    माही के सपोर्ट में उतरी अंकिता लोखंडे

    माही पर फैंस के द्वारा ऐसे उंगली उठाए जाने के बाद एक्ट्रेस की दोस्त अंकिता लोखंडे का गुस्सा भड़क गया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाली है। अंकिता का कहना है कि वो सालों से जय-माही को जानती हैं। वहीं वो नदीम से भी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। इनका रिश्ता कैसा है क्या है इस पर किसी को भी सवाल उठाने का हक नहीं है। अपनी इंस्टा स्टोरी में अंकिता ने लिखा कि – ‘मैं यह बात एक सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं बल्कि एक दोस्त के तौर पर बोल रही हूं। माही और नदीम के रिश्ते को लेकर जो बातें हो रही हैं उनसे मैं बहुत परेशान हूं मैं माही को जानती हूं। नदीम को जानती हूं और उन्हें बहुत अच्छे से जानती हूं’।

    बाहर वालों को जज करने का कोई हक नहीं

    मुझे यह साफ-साफ कहना जरुरी लगा कि – ‘नदीम माही और जय के लिए मजबूत सहारा है और तारा के लिए एक अच्छे पिता हैं। बस इतना ही इसमें कुछ और नहीं है। कुछ रिश्ते इज्जत, प्यार और भरोसे पर टिके होते हैं और बाहर वालों को उन्हें जज करने का कोई भी हक नहीं होता। एक दोस्त के तौर पर मैं कह सकती हूं कि नदीम हमेशा मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे हैं। उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है’।

    लोगों को अपनी जिंदगी जीने दीजिए

    ‘माही और जय माता-पिता के तौर पर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। भगवान आप सभी को खुश रखे और जो लोग नेगेटिव बातें फैला रहे हैं। उनसे बस यही कहना है कि कृप्या रुक जाइए। लोगों को अपनी जिंदगी जीने दीजिए। कर्म सब देख रहा है माही मैं तुमसे प्यार करती हूं जय तुमसे भी और नदीम आपके लिए दिल से शुभकामनाएं। आप हम सबके लिए एक बहुत अच्छे इंसान हैं’। अंकिता की इस पोस्ट को माही ने भी शेयर किया है। बता दें कि बीते दिनों माही ने अपने दोस्त नदीम को बेटी तारा का फादर फिगर कहते हुए जन्मदिन की बधाई दी थी। माही ने अपनी इमोशन्स जाहिर करते हुए नदीम को आई लव यू भी कहा था और उन्हें अपना परिवार बताया। माही ने साथ ही इसका भी जिक्र किया है कि उनकी बेटी तारा नदीम को अब्बू कहती है। ऐसे में माही का नदीम के लिए फीलिंग्स को शेयर करना फैंस को पसंद नहीं आया और यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया।        
  • Punjab News: बाइक सवार युवक की चाइना डोर से आइब्रो व नाक कटी, लगे दर्जनों टांके, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवार युवक की चाइना डोर से आइब्रो व नाक कटी, लगे दर्जनों टांके, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। जिले में चाइना डोर की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि गांव पंधेर के रहने वाले एक बाइक सवार युवक की जान जाते-जाते बची। चाइना डोर की चपेट में आने से युवक के माथे और नाक पर गहरे जख्म आए, जिसके चलते उसे करीब 35 टांके लगाने पड़े।

    भाई की दवाई लेने जा रहा था युवक
    घायल युवक की पहचान जतिंदर सिंह गांव पंधेर के रूप में हुई है। जतिंदर ने बताया कि वह शाम करीब 4 बजे अपने गांव पंधेर से गुरदासपुर अपने भाई की दवाई लेने के लिए बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह औजला बाइपास के पास पहुंचा और कट लिया, अचानक उसकी बाइक के आगे चाइना डोर आ गई।

    चाइना डोर की चपेट में आकर सड़क पर गिरा
    चाइना डोर उसकी बाइक से टकराई और सीधे उसके चेहरे पर लग गई। इससे जतिंदर के माथे और नाक पर गहरा कट लग गया। गंभीर रूप से घायल होकर वह सड़क पर गिर पड़ा और दर्द से छटपटाने लगा।

    मदद के लिए चिल्लाता रहा, कोई नहीं आया
    जतिंदर ने बताया कि हादसे के बाद वह काफी देर तक मदद के लिए शोर मचाता रहा, लेकिन उस समय वहां से गुजरने वाले किसी भी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की।

    दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल
    काफी देर तक कोई मदद न मिलने पर जतिंदर ने अपने दोस्तों को फोन किया। दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

    माथे, नाक और आइब्रो पर लगे 35 टांके
    निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने जतिंदर का इलाज किया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके नाक, आइब्रो और माथे पर गहरे जख्म थे। इन घावों पर करीब 35 टांके लगाए गए।

    पगड़ी ने बचाई युवक की जान
    इलाज कर रहे डॉक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि जतिंदर के सिर पर पगड़ी बंधी हुई थी, जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। अगर पगड़ी नहीं होती, तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

    चाइना डोर पर पूरी तरह बैन करने की लोगों ने की मांग
    जतिंदर सिंह और डॉक्टर दलजीत सिंह दोनों ने जिला प्रशासन से चाइना डोर की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि चाइना डोर की वजह से आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।

    थाना प्रभारी का आया बयान
    गुरदासपुर सिटी थाना प्रभारी दविंदर प्रकाश ने बताया कि अब तक चाइना डोर बेचने वाले 2 दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस की टीमें दुकानदारों को जागरूक कर रही हैं कि चाइना डोर न बेची जाए। उन्होंने कहा कि जो भी दुकानदार चाइना डोर बेचते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ निभाएगा चुनावों में अहम भूमिका:जयराम ठाकुर

    भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ निभाएगा चुनावों में अहम भूमिका:जयराम ठाकुर

    ऊना/सुशील पंडित: आगामी पंचायती राज चुनावों में भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ की भूमिका निर्णायक होगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जिला भाजपा कार्यालय ऊना में आयोजित पंचायती राज प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि चुनाव भाजपा संगठन के साथ समन्वय बनाकर ही लड़े जाएं, ताकि पार्टी को किसी प्रकार का नुकसान न हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लक्ष्य स्पष्ट हो की भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव जीते। इसके लिए जिताऊ उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें चुनावी मैदान में उतारना होगा, जिससे अधिक से अधिक भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की जा सके। जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार डिजास्टर एक्ट का हवाला देकर पंचायती राज चुनावों को टालने का प्रयास कर रही है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव समय पर होना जनहित और लोकतंत्र दोनों के लिए आवश्यक है।

    बैठक में ऊना सदर से विधायक सतपाल सत्ती ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिसके तहत अब देशवासियों को 100 दिनों के बजाय 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सत्ती ने कहा कि मनरेगा की कमियों को दूर करते हुए 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को ध्यान में रखकर यह बदलाव किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस योजना को लेकर लोगों में भ्रम फैला रही है। कांग्रेस को ‘विकसित भारत’ से आपत्ति नहीं, बल्कि उन्हें आपत्ति केवल ‘श्रीराम’ के नाम से है।

    पूर्णकालिक विस्तारक, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अमित शर्मा ने पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका और पंचायती राज प्रकोष्ठ के दायित्वों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, समस्त प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक पुरुषोतम गुलेरिया ने भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि और संगठनात्मक संरचना पर विचार रखे। पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनोद ठाकुर ने भी संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्य को तेज करने पर जोर दिया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंचायती राज चुनावों की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया और संगठनात्मक मजबूती का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक कृष्णपाल शर्मा (ऊना), हमीरपुर से रमेश शर्मा, मंडी से पाल वर्मा, कांगड़ से रमेश बराड़, सोलन से रमेश ठाकुर, चंबा से डा. नीलम कुमारी, महासू से राजेंद्र चंदेल, सोलन से शीला कुमारी, पालमपुर से सूबेदार विजय भटट, चौपाल से मंगत राम शर्मा, नूरपूर से सिकंदर कुमार, सरकाघाट से चंद्रमोहन शर्मा, चंबा (पांगी) से हाकम राणा, कुटलैहड़ से राजेश कुमार सहित प्रदेश से सभी जिलों के संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे।

  • नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित 

    नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित 

     संस्था द्वारा पटटा महलोग में लगाया गया था 28वां रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर 

    बद्दी/सचिन बैंसल: पट्टा महलोग क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को मजबूत करते हुए नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा 28वां निशुल्क रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। शिविर में 101 यूनिट एकत्रित किया गया, वहीं 88 लोगों ने निशुल्क चिकित्सीय परामर्श का लाभ लिया और न्यूरोथैरेपी भी करवाई। नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित 28वें रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर में भारत विकास परिषद की टीम ने पूरा सहयोग किया और श्रीकांत अस्पताल खेड़ा के चिकित्सकों डा. अंशु व अन्य ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।

    शिविर का आयोजन कंप्यूटर व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, पीएनबी बैंक के सामने पट्टा महलोग में आयोजित किया गया था। प्रदेश की नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी की संस्थापक एवं भाजपा महिला मोर्चा सोलन की उपाध्यक्ष उर्मिला गुरमेल चौधरी ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया और इस आयोजन को सफल बनाया। उर्मिला ने बताया कि यह उनकी संस्था द्वारा आयोजित 28वां रक्तदान शिविर था और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की मदद करना है।

    उर्मिला गुरमेल चौधरी ने बताया कि शिविर में श्रीकांत अस्पताल नालागढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अंशु ने अपनी टीम के साथ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसके अतिरिक्त शिविर में न्यूरोथेरेपी कैंप में न्यूरोथैरेपिस्ट मोहिंद्र पाल ने भी लोगों काे स्वास्थ्य लाभ दिया। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में नोबल चैरिटी वैल्फेयर सोसाइटी लगातार सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। बद्दी और दून विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संस्था द्वारा बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें लोगों की भागीदारी सराहनीय रही है। वहीं संस्था के पदाधिकारी एवं जिला भाजपा उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की हालात खस्ता है। इस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। इसी मकसद से हमारी संस्था की तरफ से रक्तदान शिविर के साथ साथ हैल्थ कैंप भी आयोजित किया।

    कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से पूर्व प्रधान गोपाल ठाकुर, कृष्ण कुमार कसाना, राजन बांठ, गुरमेल सिंह, मानिक शर्मा, राज कुमार शर्मा आपकी आवाज पटटा महलोग, कंडोल पंचायत के प्रधान अनिल शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य सोलन अजय कुमार, बीडीसी मेंबर प्रेम चंद, महिला मोर्चा जिला सचिव रक्षा, पूर्व प्रधान आशीष शर्मा, पट्टा बारियां पंचायत से रंजना कश्यप, पूर्व पंच अनिल कुमार, समाज सेवक संधु राम, दून मंडल के महामंत्री नरेंद्र कुमार, परमजीत सिंह, यूथ क्लब प्रधान तरूण चौहान, बालाजी यूथ क्लब से अदित्य शर्मा, न्यूरोथैरेपिस्ट महेंद्र पाल, उमेश शर्मा, खुशविंदर, हैप्पी, मनदीप, अंकित, ललित शर्मा कुठाड़, प्रदीप ठाकुर, पम्मी राम सहित अन्य मौजूद रहे।

  • चाइना डोर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

    चाइना डोर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

    इंदौरः देश भर में चाइना डोर का कहर जारी है। बसंत पंचमी का पर्व नजदीक आते ही चाइना डोर की बिक्री शुरू हो जाती है। हालांकि पुलिस द्वारा चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है, लेकिन उसके बावजूद चाइना डोर का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा। चाइना डोर से हर साल घटनाएं हो रही है। वहीं आज कनाड़िया और तिलक नगर के बीच बाइक सवार का चाइना डोर से गला कट गया।

    हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुवीर धाकड़ निवासी बिचौली मर्दाना स्थित ओम साई विहार कॉलोनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सवा महीने पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    Punjab News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सवा महीने पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    कपूरथलाः फगवाड़ा के नजदीकी पड़ते गांव मानावाली में नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने जहरीली वस्तु निगल ली थी। गंभीर हालत में महिला को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतिका की पहचान उमा बसरा निवासी गांव मानावाली के रूप में हुई है। मृतिका की शादी करीब सवा महीना पहले रवि नामक व्यक्ति से हुई थी। इस घटना के साथ इलाके में शोक की लहर छा गई। महिला की मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया।

    मृतका के मायके परिवार और रिश्तेदारों ने ससुराल पक्ष और पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि शादी के कुछ ही समय बाद महिला को लगातार तंग-परेशान किया जा रहा था, जिसके कारण वह मानसिक रूप से बहुत परेशान रहती थी। परिवार के सदस्यों के दावों के अनुसार, ससुराल पक्ष की तंग परेशानियों से दुखी होकर महिला ने नशीली दवाई का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

    मृतका के परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले को लेकर आज मृतका के परिवार के सदस्य थाना सतनामपुरा के बाहर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और न्याय की माँग करते हुए नारेबाजी की।

    दूसरी ओर, इस मामले को लेकर थाना सतनामपुरा के एसएचओ ने बताया कि गांव मुन्ना की रहने वाली उमा बसरा का विवाह करीब सवा महीना पहले गांव मानावाली निवासी रवि लाल के साथ हुआ था। एसएचओ के मुताबिक, बीते दिन महिला ने भेद भरे हालातों में जहरीली दवाई निगल ली थी, जिसकी लुधियाना में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Punjab News: जवाहर नगर कैंप में पुलिस की रेड, चाइना डोर सहित व्यक्ति गिरफ्तार

    Punjab News: जवाहर नगर कैंप में पुलिस की रेड, चाइना डोर सहित व्यक्ति गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब में चाइना डोर पर पूर्ण प्रतिबंध है। लेकिन उसके बावजूद हर साल चाइना डोर के मामले में सामने आ रहे है। वहीं आज थाना-5 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जवाहर नगर कैंप इलाके में छापेमारी करके एक व्यक्ति को चाइना डोर के भारी मात्रा में गट्टू के साथ गिरफ्तार किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना-5 के हवलदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि कल रात को पुलिस टीम गश्त के संबंध में मिड्ढा चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सुशील कुमार नाम का व्यक्ति सोनू काउंसलर के दफ्तर के पास अवैध रूप से प्लास्टिक डोर बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम के साथ इलाके की घेराबंदी कर रेड की।

    पुलिस दुकान से 80 गट्टू चाइना डोर बरामद की। पुलिस ने सुशील कुमार निवासी जवाहर नगर कैंप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सारा सामान जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि चाइनीज डोर से हो रहे हादसे के चलते इसपर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इसके खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चल रहा है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और 125 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह डोर कहाँ से लाया था और इसके मुख्य सप्लायर कौन हैं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि चाइनीज डोर का ​इस्तेमाल न करें यह इससे सड़क पर चल रहे हादसे के शिकार हो रहे हैं।