Blog

  • Jalandhar News: ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस कमिश्नर ने जारी किए आदेश

    Jalandhar News: ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस कमिश्नर ने जारी किए आदेश

    जालंधर (Ens) : पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए शोर प्रदूषण की रोकथाम के मद्देनजर पब्लिक इमरजेंसी को छोड़कर साइलेंसर जोन या आवासीय क्षेत्रों के अंदर रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हार्न बजाने पर रोक लगाई है।

    माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के हवाले से पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के तहत सार्वजनिक स्थानों पर जहां लाउडस्पीकर या पब्लिक एड्रेस सिस्टम या कोई भी आवाज पैदा करने वाला स्रोत इस्तेमाल किया जा रहा है, वहां की आवाज क्षेत्र के लिए निर्धारित आवाज मापदंड के मुताबिक रखी जाए। आदेशों के अनुसार कोई भी व्यक्ति रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच (पब्लिक इमरजेंसी को छोड़कर) मैरीज पोस्टेंस या होटलों में ढोल या भोंपू, आवाज पैदा करने वाले उपकरण, साउंड अम्पलीफायर और डीजे जैसे उपकरण नहीं बजाएगा।

    इसी तरह प्राइवेट मालिकाना वाले साउंड सिस्टम या आवाज पैदा करने वाले उपकरण का शोर का स्तर प्राइवेट जगह के हद क्षेत्र के लिए तय शोर मापदंड 5 डीबी(A) से अधिक नहीं होगा। आदेशों में यह भी कहा गया है कि म्यूजिक सिस्टम वाले वाहनों के मामले में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि म्यूजिक सिस्टम के जरिए पैदा होने वाली आवाज कई समय वाहन से बाहर न सुनाई दे। यदि इन आदेशों का उल्लंघन पाया जाता है तो ऐसा करने वाले साउंड उपकरण को जब्त कर लिया जाएगा। ये आदेश तारीख 8.3.2026 तक लागू रहेंगे।

  • Punjab News: आवारा सांडों की लड़ाई में व्यक्ति की हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: आवारा सांडों की लड़ाई में व्यक्ति की हुई मौत, देखें वीडियो

    मोहाली: डेराबस्सी शहर में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा और बेहद दुखद घटना में आवारा सांडों की आपसी लड़ाई की चपेट में आकर साइकिल सवार एक मेहनतकश प्लंबर की मौत हो गई। इस हादसे ने नगर परिषद के इंतजामों और सरकार द्वारा वसूले जा रहे गौ-सेस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान सुरिंदर पाल सिंह (55), निवासी बालाजी नगर, डेराबस्सी के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए मृतक के बेटे हरप्रीत सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर 2025 की शाम उनके पिता काम से साइकिल पर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपनी गली के मोड़ पर पहुंचे, तभी आपस में लड़ रहे आवारा सांडों में से एक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह पास ही लगे बिजली के खंभे से जा टकराए। हादसे में उन्हें शरीर पर गंभीर चोटें आईं और एक पैर टूट गया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चलता रहा, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार, नगर परिषद के पूर्व प्रधान भूपिंदर सैनी और स्थानीय लोगों ने पंजाब सरकार की एनिमल अटैक कंपंसेशन पॉलिसी के तहत तत्काल 5 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। परिवार का कहना है कि सुरिंदर पाल सिंह घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इस मामले को प्राकृतिक मौत नहीं, बल्कि आवारा पशु हादसा मानकर तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि डेराबस्सी में यह आवारा पशुओं के कारण तीसरी मौत है। बिजली के बिलों और अन्य सेवाओं पर गौ-सेस वसूले जाने के बावजूद पशुओं को सड़कों से हटाने के ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे। कई बार शिकायतों के बावजूद आवारा सांडों को पकड़कर गौशालाओं में नहीं भेजा जा रहा, जिससे सड़कें हादसों का कारण बनती जा रही हैं। इस मामले में परिजनों की ओर से पुलिस थाने में डीडीआर दर्ज करवाई गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नगर परिषद की प्रधान आशू उपनेजा ने बताया कि आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए दो कर्मचारियों की नियुक्ति की जा चुकी है और दो और कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है। नगर परिषद की टीम आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की कार्रवाई कर रही है।  
  • वडोदरा वनडे मैच में छाए Virat Kohli, इस मामले में सौरव गांगुली का तोड़ा रिकॉर्ड

    वडोदरा वनडे मैच में छाए Virat Kohli, इस मामले में सौरव गांगुली का तोड़ा रिकॉर्ड

    खेल : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों, शतकों और रिकॉर्ड्स के साथ कई बार छा चुके हैं। अब कोहली ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही एक और रिकॉर्ड बना लिया। इस रिकॉर्ड के साथ विराट कोहली अब सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।

    309 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं विराट

    बता दें कि विराट कोहली भारत के लिए अभी तक 309 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। किंग कोहली ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सौरव गांगुली ने भारतीय टीम के लिए 308 ओडीआई मैचों में भाग लिया था। अब कोहली के अलावा राहुल द्रविड़ (340 मैच) और मोहम्मद अजहुरुद्दीन (334 मैच) भी लिस्ट में शामिल है हालांकि हो सकता है किंग कोहली आने वाले समय में इनका भी रिकॉर्ड तोड़ दें।

    सचिन तेंदुलकर के नाम है उपलब्धि

    भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के द्वारा खेले गए हैं। सचिन ने 463 ओडीआई मैचों में हिस्सा लिया था। यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। सचिन का 24 साल लंबा करियर भी क्रिकेट के इतिहास का एक सवर्णिम अध्याय है। वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 347 वनडे इंटरनेशनल मैचों के साथ भारतीय सूची में दूसरे नंबर पर हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और चैंपिंयस ट्रॉफी (2013) जीतकर इतिहास रच दिया था।

    विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन

    वनडे इंटरनेशनल में भी विराट कोहली का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है। उन्होंने 14557 रन बनाए हैं। इसमें 53 शतक और 76 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली का खेल अभी भी काफी अच्छे स्तर पर है। टीम में उनकी मौजूदगी यह बताती है कि आने वाले समय में भी वनडे क्रिकेट में कुछ और बड़े रिकॉर्ड्स भई शामिल हो सकते हैं।
  • Punjab News: श्री गुरु हरगोबिंद साहिब गुरुद्वारा साहिब में प्रधान पद को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु हरगोबिंद साहिब गुरुद्वारा साहिब में प्रधान पद को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के घनपुर खंडवाला इलाके में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी में प्रधान पद की चयन को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। हंगामे में प्रधान पद की चुनाव के दौरान एक पक्ष की तरफ से चुनाव का बहिष्कार करते हुए वाकआउट कर दिया गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जहां यह हंगामा शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य बीबी किरणजीत कौर, मगविंदर सिंह खापरखेड़ी और सुरजीत सिंह भिटेवड़ की मौजूदगी में हुआ। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हाजिरी में हुआ। ज़िक्रयोग है कि अकाल तख्त साहिब से आए सेवकों की अगुवाई में गुरुद्वारे के प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान प्रधान पद की चुनाव प्रक्रिया के दौरान हंगामा हो गया। इस दौरान संगत को बैठने की अपील की गई। वहीं संगत द्वारा सतनाम वाहेगुरु जाप के जयकारे लगाए गए।  
  • Punjab News: सरकारी बस कर्मियों पर नौजवान से मारपीट के लगे आरोप, हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी बस कर्मियों पर नौजवान से मारपीट के लगे आरोप, हुई मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के गुरू हरसहाए विधानसभा क्षेत्र के मोहन के उताड़ गांव में एक मामला सामने आया है। जहां पीड़ित बिंदर सिंह ने बताया कि उसका भाई अमनदीप सिंह गुरू हरसहाए क्षेत्र के केसर सिंह वाली बस्ती का रहने वाला था। वह किसी काम के लिए गया हुआ था। शाम को गोलू का मोड़ पर पंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर बस अड्डे पर आ रहा था। जब वह मोहन के उताड़ गांव के पास पहुंचा तो किसी बात को लेकर पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों से तकरार हो गई।

    जिसके बाद बस कर्मी ने उसे रास्ते में ही उतार कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस हादसे में अमनदीप के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी मारपीट के दौरान मौत हो गई है। इसकी सीसीटीवी तस्वीरें उनके पास मौजूद हैं। परिवार का आरोप है कि इस मामले की शिकायत करने के बावजूद पुलिस रोडवेज के कर्मचारियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

    पीड़ित परिवार ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने इंसाफ के लिए पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया था और पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। परिवार के अनुसार, उसके पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो गया है। परिवार ने बस स्टैंड पर हुई झगड़े की सीसीटीवी भी दी है। उन्होंने मांग की है कि जिन लोगों ने उसके साथ मारपीट की है, उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को दी गई है। उन्होंने मांग की है कि परिवार को न्याय दिया जाए।

  • Jalandhar News: सत्संग घर के बाहर से Activa चोरी करता चोर काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सत्संग घर के बाहर से Activa चोरी करता चोर काबू, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): शहर के 120 फुटी रोड पर स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के पास गली में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। युवक के द्वारा घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने की कोशिश की गई। युवक को स्थानीय लोगों ने देखकर संदिग्ध हालातों में पकड़ लिया।

    पकड़े जाने के बाद आरोपी खुद को बचाने के लिए नेपाली भाषा में बात करने लगा। इसके बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, एक्टिवा मालिक उस समय अपने घर के अंदर ही मौजूद था।

    इस दौरान उसने घर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में देख लिया कि एक युवक बाहर खड़ी उसकी एक्टिवा का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा है। देखते ही एक्टिवा का मालिक तुरंत बाहर निकला और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनने के बाद आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

    लोगों ने आरोपी को भागने से पहले ही पकड़ लिया। घटना की सूचना तुरंत थाना-5 की पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ ले गई। पुलिस के द्वारा एक्टिवा के मालिक का बयान भी दर्ज कर लिया गया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

     

     

  • गुजरात में पहुंचे PM Modi, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को किया संबोधित, बोले – ‘मंदिर पर महादेव का हाथ है’

    गुजरात में पहुंचे PM Modi, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को किया संबोधित, बोले – ‘मंदिर पर महादेव का हाथ है’

    नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी बीते दिन सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने के लिए सोमनाथ में पहुंचे थे। पीएम को देखने के लिए देश भर से आए भक्तों में अलग ही उत्साह देखने को मिला। ड्रोन शो के जरिए सोमनाथ के साहस, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया। वहीं इसके साथ पीएम मोदी ने 11 जनवरी यानी आज सोमनाथ में एक कार्यक्रम संबोधित किया।

    आज भी स्वाभिमान से खड़ा है सोमनाथ मंदिर

    पीएम मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि – महमूद गजनी से लेकर औरंगजेब तक हमले कर रहे थे पर वो यह भूल गए थे कि सोमनाथ के नाग में सोम यानी की अमृत है। ऐसे में जब जब भी मंदिर को नष्ट करने की कोशिश की गई तो मंदिर उठ खड़ हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि मजहबी आततयी इतिहासों के पन्नों में सिमट गया परंतु सोमनाथ मंदिर आज भी स्वाभिमान के साथ खड़ा हुआ है।

    सोमनाथ मंदिर पर महादेव का हाथ

    पीएम ने आगे कहा कि – ‘एक हजार साल पहले इसी जगह पर क्या माहौल रहा होगा। आज आप जो यहां पर उपस्थित हैं। उसके लिए पुरखों ने अपनी जान की बाजी लगा दी। अपनी आस्था के लिए अपने विश्वास के लिए और अपने महादेव के लिए सब न्योछावर कर दिया था। हजार साल पहले वो आततायी यह सोच रहे थे कि उन्होंने हमें जीत लिया है परंतु आज एक हजार साल के बाद भी सोमनाथ मंदिर पर फहरा रही ध्वजा पूरी तर से सृष्टि का आह्वान कर रही है। इससे पता चलता है कि हिंदुस्तान की क्या शक्ति है और उसका सामर्थ्य क्या है’।

    ड्रोन शो में भी हुए थे शामिल

    आगे पीएम ने कहा कि – ‘मैंने कल रात देखा कि 1,000 ड्रोनों के द्वारा वैदिक गुरुकुलों के 1000 विद्यार्थियों की उपस्थिति और सोमनाथ के 1,000 सालों की गाथा का प्रदर्शन किया गया। आज 108 अश्वों के साथ मंदिर तक शौर्य यात्रा, मंत्र और भजनों की अद्भभूत प्रस्तुति सभी कुछ मंत्र मुग्ध कर देने वाला है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में गर्व है, गरिमा का ज्ञान भी है। इसमें वैभव की विरासत है इसमें अध्यात्म की अनुभूति है, आंनद है, आत्मीयता है और देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद भी है’।
  • Punjab News: आतिशी विवाद पर बोले CM Mann, कहा- धर्म और नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही भाजपा

    Punjab News: आतिशी विवाद पर बोले CM Mann, कहा- धर्म और नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही भाजपा

    बठिंडाः जिले में हाईटेक लाइब्रेरी का पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मिशन प्रगति के तहत पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों से भी मुलाकात की। सीएम मान ने बताया कि लाइब्रेरी में 20 कंप्यूटर लगाए गए हैं और इसका संचालन 9 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसका पूरा खर्च कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) फंड से वहन होने की जानकारी सीएम मान ने दी। लाइब्रेरी उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी से जुड़े हालिया विवाद पर खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी धर्म और नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है और पंजाब में माहौल भड़काने की कोशिशें कर रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि आतिशी के विधानसभा भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और मनचाहे सबटाइटल जोड़कर इसे धार्मिक बेअदबी से जोड़ने की साजिश रची गई। सीएम भगवंत मान ने सवाल उठाया कि अगर भाजपा को सचमुच गुरु परंपरा से इतना लगाव है तो गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर उनके शीर्ष नेता पंजाब क्यों नहीं आए। प्रधानमंत्री को न्योता देने के लिए समय मांगते रहे, पर जब कार्यक्रम की बात आई तो उन्होंने पंजाब से दूरी बनाए रखी।

    मान ने कहा कि चुनावों में अब 8-10 महीने बचे हैं और इसी वजह से कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा एक ही तरह की भाषा बोल रहे हैं- सिर्फ आम आदमी पार्टी की आलोचना करने के लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कभी किसी धार्मिक मुद्दे, तो कभी किसी सामाजिक मुद्दे को लेकर पंजाब को बांटने की कोशिश करती है, और जब भारी विरोध होता है तो तुरंत यू-टर्न ले लेती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा द्वारा सुनील जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह और रवनीत बिट्टू जैसे नेताओं से “झूठ बुलवाने” की कोशिश की जाती है, लेकिन पंजाब के लोग समझदार हैं और धर्म के नाम पर किसी विभाजन में नहीं फंसेंगे।

  • Punjab News: मुख्यमंत्री मान के दौरे को लेकर प्रशासन Alert, विधायक धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: मुख्यमंत्री मान के दौरे को लेकर प्रशासन Alert, विधायक धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अर्ल्ट दिख रहा है। उनको दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 19 जनवरी को मुख्यमंत्री अजनाला विधानसभा क्षेत्र के गांव बिकरोर में एक नए सरकारी कॉलेज का शिलान्यास करेंगे, जिससे बॉर्डर एरिया के लोगों को बड़ी एजुकेशनल सौगात मिलेगी और नौजवान लड़के-लड़कियों को बहुत फायदा होगा।

    मुख्यमंत्री के दौरे से पहले विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लिया। इस दौरान इंतजाम, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर डिटेल से बातचीत की गई। डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने कहा कि प्रोग्राम के दौरान सबसे अच्छे इंतजाम किए जाएंगे।

    वहीं, विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि सरकारी कॉलेज बॉर्डर एरिया अजनाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक तोहफा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के तत्कालीन डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने चुनावों के दौरान जो वादा किया था, वह अब पूरा हो रहा है। इस कॉलेज से बॉर्डर एरिया के लड़के-लड़कियों को बहुत फायदा होगा और बॉर्डर एरिया के युवा अच्छे अफसर बनकर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

  • Punjab News: घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार

    Punjab News: घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार

    तरनतारन: जिले के पास इलाके दीप एवेन्यू में गुरुद्वारा श्री लकीर साहिब के पास घर के बाहर बाइक चोरी करने की घटना सामने आई है। जहां श्री गुरुद्वारा साहिब के बाहर से मोटरसाइकिल लेकर चोर फरार हो गया। चोर की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बाइक मालिक ने थाना सिटी में मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। वहीं सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज को वायरल कर उस चोर का पता लगाने वाले को इनाम भी घोषित किया है।

    करमजीत सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी गली गिल्लां वाली नूरदी अड्डा तरनतारन ने शिकायत में बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल नंबर पीबी 46 एजी 5010 पर सवार होकर दीप एवेन्यू किसी काम से गया था और अपने जानकार के घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ा कर अंदर चला गया। जब कुछ देर बाद वह बाहर आया तो उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी।

    उन्होंने गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो चोरी करने वाले की तस्वीर साफ दिखाई दी। जिसने सेकंडों में भी मोटरसाइकिल का लॉक खोल दिया और गुरु तेग बहादुर नगर की तरफ ले गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को शिकायत दे दी है और सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई है ताकि चोर का पता जल्द लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि चोर का पता बताने वाले को इनाम देने का भी ऐलान किया है।