Blog

  • Punjab News: पुलिस ने भाजपा पार्षद की भाभी को किया गिरफ्तार

    Punjab News: पुलिस ने भाजपा पार्षद की भाभी को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़: चंडीगढ़ में 29 जनवरी को होने वाली मेयर चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। पंजाब पुलिस ने रविवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर-4 से भाजपा काउंसलर सुमन देवी की भाभी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी मोहाली के सोहाना थाना पुलिस द्वारा आई.टी. पार्क इलाके से की गई है।

    उल्लेखनीय है कि काउंसलर सुमन देवी ने कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने तड़के घर में घुसकर यह गिरफ्तारी की और इसका कोई कारण भी नहीं बताया गया। रविवार सुबह तड़के सोहाना थाना मोहाली की पुलिस टीम चंडीगढ़ के आई.टी. पार्क पहुंची। पुलिस ने पहले आई.टी. पार्क थाना पुलिस स्टेशन में मामले संबंधी पूरी जानकारी दी। इसके बाद भाजपा पार्षद सुमन देवी की भाभी को गिरफ्तार करके अपने साथ मोहाली ले गई। इस गिरफ्तारी की खबर मिलते ही चंडीगढ़ भाजपा के प्रधान जतिंदर पाल मल्होत्रा सहित कई कौंसिलर मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के बाहर एकत्र हो गए और पंजाब की ‘आप’ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह कार्रवाई लोकतंत्र के खिलाफ है और मेयर चुनावों से पहले विपक्षी दल के नेताओं को डराने और दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

    उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए 29 जनवरी को वोटिंग होगी। ‘आप’ के दो काउंसलरों (सुंसन और पूनम) के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा के पास अब 18 वोट हो गई हैं। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन टूट चुका है, जिसके कारण भाजपा की जीत की संभावनाएं मजबूत मानी जा रही हैं। निगम में कुल 35 काउंसलर और एक सांसद सदस्य का वोट होता है। दूसरी ओर प्राप्त जानकारी के अनुसार चेयरमैन के स्टाफ में कोमल शर्मा बतौर क्लर्क आउटसोर्स पर काम कर रही थी।

    उसकी ड्यूटी शुरू से ही मान्यवर चेयरमैन के कैंप ऑफिस सेक्टर 76 मोहाली में लगी थी। जो अपनी हाजिरी रिपोर्ट मुख्य कार्यालय भेजती थी, जिस पर वेतन मिलता रहा। दिसंबर 2025 की हाजिरी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई, जब इस संबंधी पता चला तो चेयरमैन ने बताया कि पिछले कुछ समय उक्त कर्मचारी गैर हाजिर हैं लेकिन चेयरमैन अपने रुजहान के कारण कार्यालय को इस बारे में सूचित नहीं कर सके। इस दौरान उक्त कर्मचारी अपनी गैरहाजिरी में ही कार्यालय में अपनी हाजिरी रिपोर्ट भेजती रही और वेतन प्राप्त करती रही। चेयरमैन के आदेश पर कोमल शर्मा के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए CM Nayab Saini, रैली को करेंगे संबोधित

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए CM Nayab Saini, रैली को करेंगे संबोधित

    लुधियानाः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी आज पंजाब दौरे पर है। जहां वह कस्बा समराला में रैली को संबोधित करने पहुंचे। सीएम सैनी आज न्यू अनाज मंडी, चावा रोड पर भाजपा वर्करों के साथ रैली करेंगे। सूचना यह भी है कि भाजपा पंजाब नेता सुनील जाखड़, कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले सीएम नायाब सैनी श्री माछीवाड़ा साहिब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब में नत्मस्तक हुए। जहां उन्होंने माथा टेक प्रसाद ग्रहण किया।

    इसके बाद गुरुद्वारा साहिब की परिक्रमा की। सीएम सैनी ने गुरुद्वारा साहिब के इतिहास के बारे जानकारी ली। उनकी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सम्मान भी किया गया। उनके स्वागत के लिए देहात लीडरशिप भी मौजूद रही। सीएम सैनी विकसित भारत- जी राम जी विधेयक पर लोगों को संबोधित करेंगे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। रैली की देख-रेख हलका समराला के नेता राधे शर्मा (नीशू चहिलां) कर रहे है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में ज्वैलर की दुकान पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार ,देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में ज्वैलर की दुकान पर गोलियां चलाकर हमलावर फरार ,देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला देहात के अंतगर्त आते गोराया से सामने आया है, जहां देर रात ज्वैलर की बंद दुकान पर गोलियां चलाकर हमलावार फरार हो गए। घटना के दौरान एक गोली शटर पर लगी। जिसके कारण शटर पर छेद हो गया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार डीपी ज्वैलर बड़ा पिंड रोड पर बंद दुकान पर हमलावारों द्वारा गोली चलाई गई। घटना को लेकर दुकानदार द्वारा पुलिस को शिकायत कर दी गई है। लेकिन दुकानदार ने घटना को लेकर किसी भी कैमरे के सामने कहने से इंकार कर दिया। दूसरी ओर पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गोराया थाना प्रभारी सिकंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

    पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग पुरानी रंजिश, फिरौती या किसी अन्य आपराधिक साजिश का हिस्सा है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

  • अब Iran पर हमला करेंगे Donald Trump! विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का दिया साथ

    अब Iran पर हमला करेंगे Donald Trump! विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का दिया साथ

    नई दिल्ली: ईरान में बढ़ रहे विरोध प्रदर्शन में अब अमेरिका के साथ ईरान के रिश्ते फिर से तनाव में आ रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ईरान पर हमला करने का विचार कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी बोला गया है कि ट्रंप प्रशासन ईरान के सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने के साथ हवाई हमले के विकल्पों पर- विचार कर रहा है हालांकि अभी तक इस रणनीति पर किसी की सहमति नहीं बनी है। अमेरिकी अधिकारियों ने साफ किया है कि फिलहाल किसी भी तरह की सैन्य तैनाती या हथियारों की आवाजाही नहीं हुई है। यह योजना सिर्फ संभावित परिस्थितियों के लिए बनाई जा रही है।

    ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद ने दी चेतावनी

    वहीं दूसरी ओर अमेरिका के अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की रणनीतिक योजना बनाना राष्ट्रीय सुरक्षा प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा ही है। इसका मतलब यह नहीं है कि अमेरिका जल्द ईरान पर हमला करेगा। वहीं दूसरी ओर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने देश में चल रहे विरोध प्रदर्शन कों खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए कह दिया है। ईरान के अटॉर्नी जनरल मोहम्मद मोवाहेदी आजादी ने यह चेतावनी दी है कि प्रदर्शनों में शामिल लोगों को अल्लाह का दुश्मन ही माना जाएगा। ऐसे लोगों को मौत की सजा दी जाएगी। ईरान सरकार मीडिया के अनुसार, प्रदर्शनकारियों की जो मदद करेगा उन पर भी ऐसे ही आरोप लगा दिए जाएंगे। अभियोजकों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वो बिना किसी नरमी के तेजी से मुकदमा चलाएं और सख्त कार्रवाई करें।

    प्रदर्शन कर रहे लोगों के समर्थन में उतरे ट्रंप

    वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान के प्रदर्शनकारियों के समर्थन में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान शायद अब पहले से ही कहीं ज्यादा आजादी के करीब है। अमेरिका ईरानी जनता की मदद के लिए तैयार है। इसके अलावा अमेरिका के विदेश विभाग ने कड़ा संदेश जारी किया है। उनका कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी को हम हल्के में नहीं लगेंगे। ट्रंप कोई भी बात कहते हैं तो उस पर वो अमल करने की क्षमता और इरादा भी रखते हैं।  
  • Jalandhar News: PAP पहुंचे CM Mann, पुलिस कांस्टेबलों को बांटे नियुक्ति पत्र, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PAP पहुंचे CM Mann, पुलिस कांस्टेबलों को बांटे नियुक्ति पत्र, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज जालंधर के पीएपी ग्राउंड में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे। डीजीपी पंजाब गोरव यादव भी मौके पर पहुंचे।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1746 नए पुलिस कर्मियों को बधाई दी और संबोधित करते हुए कहा कि उनका पंजाब पुलिस में उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक विभिन्न विभागों में 63027 सरकारी नौकरियों दी हैं। पंजाब सरकार पुलिस अधिकारियों को लेटस्ट गाड़ियां दी है जोकि सड़क हादसों को कम करने के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हुई। इसका उदाहरण अन्य सरकारों ने भी दिया। इसी के साथ 16-17 करोड़ नकद और अन्य चीजे भी हादसाग्रस्त परिवारों को घर जाकर दी जा रही हैं। सरकार लोगों की सहायत के लिए पूरी तरह प्रयासरत है।

    डीजीपी गोरव यादव ने संबोधित करते हुए बताया कि 10246 कर्मी पिछले करीब 3 सालों में अपॉइंट किए जा चुके है। युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत जबरदस्त मुहिम सीएम भगवंत मान के दिशा-निर्देश तहत चलाई गई है और पुलिस कर्मी इमानदारी से इस मुहिम का हिस्सा बने और पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए योगदान दें। पंजाब सरकार ने पुलिस को डिजीटल रूप से मजबूर करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं जिससे कि पंजाब पुलिस फोर्स एक बैस्ट फोर्स के रूप में उभरकर आए।

  • Premanand Maharaj के फ्लैट में लगी भीषण आग, इस वजह से गरमाया माहौल

    Premanand Maharaj के फ्लैट में लगी भीषण आग, इस वजह से गरमाया माहौल

    मथुरा: वृंदावन के छटीकरा मार्ग पर स्थित श्रीकृष्ण शरणम सोसाइटी में आज सुबह प्रेमानंद महाराज के फ्लैट संख्या 212 में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना के दौरान महाराज के सेवकों द्वारा स्थानीय लोगों, पुलिसकर्मियों और पत्रकारों के साथ अभद्रता की गई जिससे बाद मामला गरमा गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, फ्लैट में अचानक से धुंआ और आग की लपटें उठ रही थी। इसको देखकर आस-पास के लोग मदद के लिए आए। गनीमत यह रही कि प्रेमानंद महाराज पिछले कुछ समय से श्री राधाहित कैलिकुंड में निवास कर रहे हैं ऐसे में बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर जल्द काबू पा लिया।

    सेवादारों ने की स्थानीय लोगों से बदतमीजी

    इस दौरान माहौल तब तनावमय हो गया जब महाराज के सेवादारों के द्वारा कवरेज करने के लिए आए पत्रकारों और वीडियो बना रहे लोगों को जबरदस्ती रोका गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेवादारों ने कई लोगों के हाथों से फोन भी छीन लिए और वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की। ऐसे में माहौल और भी खराब हो गया।

    लोगों में फैला आक्रोश

    प्रेमानंद महाराज के सेवादारों के द्वारा किए गए ऐसे व्यवहार के बाद आस-पास के लोगों में गहरा रोष भर गया है। लोगों का यह कहना है कि जहां संकट के समय लोग मदद के लिए आए थे। वहीं सेवादारों ने सेवा भाव की जगह अपनी अभद्रता का परिचय दे दिया है। आस-पास के लोगों ने पुलिस प्रशासन से सेवादारों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। सेवादारों के ऐसे व्यवहार के बाद सामाजिक और धार्मिक गलियारों में नई बहस भी छिड़ गई है। इस मामले के बाद दमकल विभाग ने हादसे की जांच शुरु कर दी है हालांकि इस पूरी घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने आग से बचने के लिए बिल्डिंग उपकरणों की जांच शुरु करने दी है।  
  • Punjab News: परिवार के लिए काल बनी अंगीठी, दंपत्ति व 2 माह के बच्चे की मौत, 1 की हालत गंभीर

    Punjab News: परिवार के लिए काल बनी अंगीठी, दंपत्ति व 2 माह के बच्चे की मौत, 1 की हालत गंभीर

    तरनतारनः जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। हरिके पट्टन कस्बे के नजदीक अलीपुर गांव में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी एक परिवार के लिए काल बन गई। अंगीठी से निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से दंपत्ति और उनके दो महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीपुर गांव में रहने वाला परिवार रात के समय ठंड से बचने के लिए कोयले की आग जलाकर कमरे में सो गया। रात के दौरान कोयले से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ, जिससे कमरे में सो रहे लोग बेहोश हो गए। सुबह जब काफी देर तक घर से कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो परिवार के सदस्य अचेत अवस्था में पड़े थे।

    घटना में जान गंवाने वालों की पहचान अर्शदीप सिंह (21), पुत्र गुरसाहिब सिंह, उनकी पत्नी जशनदीप कौर (20) और उनके दो महीने के बेटे गुरबाज सिंह के रूप में हुई है। वहीं, अर्शदीप सिंह का साला कृष्णदीप सिंह गंभीर हालत में पाया गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण अंगीठी से गैस लीक होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सर्दी के मौसम में बंद कमरों में अंगीठी या कोयले की आग जलाने से बचें।

  • Punjab News: बेटियां-बेटे एक समान तहत मनाई धीयां दी लोहड़ी, चाइना डोर Boycott का दिया संदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: बेटियां-बेटे एक समान तहत मनाई धीयां दी लोहड़ी, चाइना डोर Boycott का दिया संदेश, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में मौजूद गीता भवन सेवा समिति की तरफ से धीयां दी लोहड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई। इस मौके पर सोसाइटी के प्रेसिडेंट ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी गीता भवन में धीयां दी लोहड़ी मनाई गई है, ताकि समाज को साफ मैसेज दिया जा सके कि बेटियां और बेटे दोनों एक समान हैं। उन्होंने कहा कि जैसे हम बेटों की लोहड़ी मनाते हैं, वैसे ही बेटियों के लिए भी धीयां दी लोहड़ी मनानी चाहिए। बेटियों को भी समाज में बेटों के बराबर हक, सम्मान और मौके मिलने चाहिए। इसी मकसद से गीता भवन सेवा समिति की तरफ से हर साल धीयां दी लोहड़ी मनाई जाती है।

    प्रेसिडेंट ने पंजाब और देश के लोगों को लोहड़ी और माघी की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोहड़ी के मौके पर चाइना डोर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे पक्षियों और इंसानों की जान को खतरा है। इसलिए सभी अपनी रैवायती डोर का ही इस्तेमाल करें, जिससे किसी को भी कोई खतरा न हो।

    वहीं, गीता भवन सेवा समिति की कंप्यूटर टीचर हरजीत कौर ने कहा कि हर साल इंस्टीट्यूट में लड़कियों की लोहड़ी खुशी और उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस मौके पर गिद्दा, भांगड़ा, बोलियां जैसे रंगारंग प्रोग्राम ऑर्गनाइज किए गए। उन्होंने सभी से सादगी, प्यार और सुरक्षा के साथ लोहड़ी मनाने और चाइना डोर से पूरी तरह दूर रहने की भी अपील की।

    लोहड़ी मनाने आई लड़की रंजीत कौर ने कहा कि यहां हर साल धीयां दी लोहड़ी बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। इससे यही संदेश मिलता है आज लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं है और वह भी हर फील्ड में लड़कों के साथ बराबर होकर काम कर रही हैं। इसलिए सभी लोगों को लड़कियों को समान अधिकार देने चाहिए और इनका सतिकार करना चाहिए।

  • पूर्व Lieutenant General Kulwant Mann को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

    पूर्व Lieutenant General Kulwant Mann को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

    चंडीगढ़ः सेक्टर-4, मनीमाजरा डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स (एमडीसी) में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 83 वर्षीय लेफ्टिनेंट जनरल कुलवंत सिंह मान (सेवानिवृत्त) का निधन हो गया। हादसा उस समय हुआ जब वह रोजाना की तरह सैर पर निकले थे।

    जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सकेतड़ी रोड पर भाजपा कार्यालय के समीप, डॉल्फिन चौक की ओर जाने वाली सड़क पर हुई। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने उन्हें सड़क पर घायल अवस्था में देखा और बिना देरी किए उन्हें कमांड अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही एमडीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, जिस स्थान पर हादसा हुआ वहां सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं है, लेकिन आरोपी वाहन की पहचान के लिए आसपास के इलाकों, खासकर नजदीकी पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक के एक पुत्र के कनाडा से आने के कारण पोस्टमार्टम संभवतः सोमवार को कराया जाएगा। वहीं, शनिवार देर शाम तक अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।

    जानकारी के मुताबिक, लेफ्टिनेंट जनरल कुलवंत सिंह मान का परिवार सेना की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा रहा है। उनके एक पुत्र कनाडा पुलिस में सेवारत हैं, जबकि दूसरे पुत्र भारतीय सेना में कर्नल के पद पर कार्यरत हैं। उनका परिवार मूल रूप से बठिंडा का निवासी है और उनकी 3 पीढ़ियां भारतीय सेना में सेवाएं दे चुकी हैं।

    लेफ्टिनेंट जनरल कुलवंत सिंह मान चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के शुरुआती सदस्यों में शामिल थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह डब्ल्यूडब्ल्यूआईसीएस (WWICS) से भी जुड़े रहे। उनकी पत्नी पंजाब विश्वविद्यालय की स्वर्ण पदक विजेता रही हैं। इस दुखद घटना से सेना, प्रशासन और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास हादसे से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वह आगे आकर जांच में सहयोग करें।

  • India और New Zealand के बीच पहला वनडे आज, इस Stadium में खेली जाएगी जबरदस्त पारी

    India और New Zealand के बीच पहला वनडे आज, इस Stadium में खेली जाएगी जबरदस्त पारी

    स्पोर्ट्सः भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में होने वाला है। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1:00 बजे होगा। भारत में दोनों टीमों के बीच 7 वनडे सीरीज खेली गईं, सभी होम टीम ने ही जीतीं।

    साल के पहले वनडे में भारत के रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। रोहित के नाम ओपनिंग करते हुए वनडे में 327 छक्के हैं। वहीं गेल ने 328 छक्के लगाए हैं, रोहित 2 सिक्स लगाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। विराट कोहली भी 28 हजार इंटरनेशनल रन के करीब हैं। उनके नाम 27,975 रन हैं। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे टॉप स्कोरर भी बन जाएंगे। फिलहाल श्रीलंका के कुमार संगकारा 28016 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। सचिन 34,357 रन के साथ टॉप पर हैं।

    न्यूजीलैंड की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल करेंगे। रेगुलर कप्तान मिचेल सैंटनर ग्रोइन इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर हैं, जबकि टॉम लैथम भी नहीं खेल रहे। पूर्व कप्तान केन विलियमसन, रचिन रवींद्र और तेज गेंदबाज जैकब डफी को आराम दिया गया है। चोट से वापसी कर रहे मैट हेनरी टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टी-20 सीरीज ही खेलेंगे।

    बता दें, भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 120 वनडे खेले गए हैं। 62 में भारत और 50 में न्यूजीलैंड को जीत मिली। 7 बेनतीजा रहे, वहीं 2014 में एक मैच टाई भी रहा। भारत में दोनों ने 40 वनडे खेले, 31 में टीम इंडिया और महज 8 में कीवी टीम ने बाजी मारी। एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा।