Blog

  • पंजाबः जोश में आप पार्टी के नेता ने खोया आपा, विरोधियों को लेकर कही ये बातें, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : चुनाव के दिन आ गए है और पंजाब में आखिरी चरण में 1 जून को चुनाव होना तय हुआ है। जिसके चलते चुनावी मैदान में विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार धीरे-धीरे हो रहा है। वहीं उम्मीदवारों के खर्चों और वोटरों को प्रभावित करने की अन्य कोशिशों पर भी चुनाव आयोग की खास नजर है। लेकिन अगर लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर की बात करें तो वहां आम आदमी पार्टी के एक स्थानीय नेता का कब्जा है। पंजाब में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित रैली के दौरान वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और एक निजी महल में आयोजित बैठक में वे सीधे धमकी भरे अंदाज में बोलने लगे।

    आम आदमी पार्टी के डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी गुरदीप सिंह रंधावा बेशक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा जीत हासिल नही कर सके। लेकिन फिर भी उनका उत्साह पूरी तरह बरकरार है। आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार शेरी कलसी के पक्ष में ऐतिहासिक शहर कलानूर में हुई एक बैठक की, एक छोटी सी क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें पार्टी के हलका डेरा बाबा नानक प्रभारी गुरदीप सिंह रंधावा सीधे तौर पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उन्होंने 2 साल तक किसी से कुछ नहीं कहा। लेकिन अब वे देखेंगे कि डेरा बाबा नानक निर्वाचन क्षेत्र में कौन सी कांग्रेस पार्टी या अकाली सीटें ले जाएंगे।

    यहीं नहीं गुरदीप रंधावा को ये भी कहते हुए सुना जा सकता है कि बाद में चाहे कोई कितना भी बुरा कहे कि उन्होंने उन्हें बहुत धक्का दिया। लेकिन वो उन्हें वो वक्त भी दिखाएंगे जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। इसके साथ ही रंधावा ने यह भी माना कि वह घर बैठे लोगों को जानकारी देने के लिए सार्वजनिक रूप से ऐसा कह रहे है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 2022 में विरोधियों ने जो ‘भाजी’ दी है, उसे डायवर्ट करना है, समय आ गया है। जाहिर है चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी के नेता के ऐसे भाषण माहौल खराब कर सकते है।

  • पंजाबः कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, इस सीट से राजा वाड़िंग लड़ेंगे चुनाव, देखें लिस्ट

    पंजाबः कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, इस सीट से राजा वाड़िंग लड़ेंगे चुनाव, देखें लिस्ट

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जारी सूची के मुताबिक लुधियाना से कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग, गुरदासपुर से पूर्व मंत्री सुखजिंदर रंधावा, खडूर साहिब से कुलबीर जीरा और आनंदपुर साहिब से पूर्व मंत्री विजय इंद्र सिंगला को टिकट दी गई है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस में टिकट को लेकर चल रही कलह को खत्म करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग को टिकट दी गई है।

    इससे पहले, कांग्रेस ने फरीदकोट (रखवां) निर्वाचन क्षेत्र से अमरजीत कौर साहोके को मैदान में उतारा है, जबकि होशियारपुर (रखवां) निर्वाचन क्षेत्र से यामिनी गोमर को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि कांग्रेस की पिछली सूची में अमृतसर से मौजूदा सांसद गुरजीत सिंह औजला, जालंधर से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से मौजूदा सांसद अमर सिंह, बठिंडा से जीत महेंद्र सिंह सिद्धू, सुखपाल सिंह खैरा शामिल थे। वहीं संगरूर से डॉ. धर्मवीर गांधी और चंडीगढ़ लोकसभा सीट से मनीष तिवारी को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया था।

    वहीं नामांकन भरने की भी तारीख भी करीब आ रही है। सात मई को लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कांग्रेस ने तीसरी सूची भी जारी कर चुनावी जंग शुरू कर दी है। पंजाब में 1 जून को चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार भी शुरू कर दिया है।

  • पंजाबः राजा वाड़िंग के चुनाव लड़ने पर विधायक गुरप्रीत गोगी का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर लुधियाना सीट से कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस में टिकट की दावेदारी को लेकर चल रही कलह के बाद राजा वाड़िंग खुद इस सीट से चुनाव लड़ सकते है। वहीं राजा वाड़िंग के चुनाव लड़ने को लेकर आप विधायक गुरप्रीत गोगी का बयान सामने आया है। इस दौरान एनकाउंटर न्यूज से बात करते हुए आप विधायक गोगी ने बताया कि इस सीट से आप पार्टी के पराशर पप्पी की जीत होगी। उन्होंने कहा कि पराशर पप्पी को लोग प्यार करते है, उनका कहीं भी विरोध नहीं हो रहा है। गोगी ने कहा कि इस सीट से कांग्रेस चाहे राजा वाड़िंग को, राहुल गांधी या फिर प्रियंका गांधी को मैदान में उतार लें।

    गोगी ने कहा कि आप पार्टी को वोटरों पर पूर्ण विश्वास है कि एक जून को मतदान के बाद आप पार्टी इस सीट से जीत हासिल करेंगी। वहीं उन्होंने कहा कि बीते दिन पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लुधियाना का दौरा किया था, इस दौरान उन्होंने कहा कि लुधियाना पंजाब का दिला है। ऐसे में उन्होंने कहा कि आप पार्टी लुधियाना के दिलों में बस रही है। गोगी ने कहा कि 2 सालों में आप सरकार ने लोगों के हित में कई काम किए है। वहीं विरोधियों द्वारा पराशर को कमजोर उम्मीदवार कहने पर गोगी ने कहा कि विरोधी खुद कमजोर हो चुके है।

    गोगी ने कहाकि विरोधी खुद वेंटिलेटर पर है। वहीं रवनीत बिट्टू पर तंज कसते हुए गोगी ने कहा कि उन्हें लोगों ने 10 साल तक सत्ता में रखकर देख लिया है। वहीं राजा वाड़िंग को लेकर कहा कि सभी को उनकी पार्टी में उनके आधार के बारे में पता है। वहीं पराशर पप्पी को लेकर उन्होंने कहा कि लुधियाना के लोगों ने विरोधियों के मन के वहम को 1 जून के बाद निकाल देना है। गोगी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में वोटिंग के बाद बस जीत का ऐलान होना बाकी है। वहीं कांग्रेस से पार्टियों के नेताओं के छोड़कर जाने पर कहाकि पार्टी की नीतिओं के चलते नेता पार्टी छोड़कर जा रहे है। उन्होंने कहा कि पराशर पप्पी, रवनीत बिट्टू सहित वह भी पहले कांग्रेस में ही शामिल थे, लेकिन उनकी खराब नीतियों के चलते सभी ने पार्टी को अलविदा कहा है।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, आज युवा नेता भाजपा में हो सकता है शामिल 

    संगरूरः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं जिले की सीट से कांग्रेस के युवा नेता और प्रत्याशी रह चुके दलबीर गोल्डी पार्टी को आज अलविदा कह सकते है। सूत्रों के अनुसार दलबीर गोल्डी आज भाजपा में शामिल हो सकते है। कहा जा रहा है कि पार्टी द्वारा टिकट काटे जाने के बाद से गोल्डी नाराज चल रहे थे। हालांकि टिकट कटने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक वीडियो भी जारी की थी। जिसमे टिकट कटने से नाराज दलबीर गोल्डी का दर्द छलका था। हालांकि उसके बाद कांग्रेस के नेताओं ने दलबीर गोल्डी से मुलाकात भी की थी। लेकिन कहा जा रहा हैकि उनकी नाराजगी अभी भी जारी है।

    ऐसे में सूत्रों के अनुसार दलबीर गोल्डी आज दिल्ली में भाजपा के दफ्तर में पार्टी में शामिल हो सकते है। अगर दलबीर गोल्डी भाजपा में शामिल होते है तो संगरूर से उम्मीदवार सुखपाल खैरा की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, दलबीर गोल्डी ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने शायरी अंदाज में लिखा है कि सोचदे हां इन नवां, इक होर राह बना लईये। किन्नां चिर उह राह पुराने, लभदे रहांगे। हालांकि इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता जसकरण सिंह काहलों का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने दलबीर गोल्डी के भाजपा में शामिल होने के आरोपों को नकारा है। उनका कहना है कि इस पोस्ट के कुछ ओर भी मायने हो सकते है। 

  • पंजाबः इस सीट से राजा वाड़िंग लड़ सकते है चुनाव, पूर्व मंत्री की पत्नी ममता का आया बयान, देखें वीडियो

    रवनीत बिट्टू को लेकर कसा तंज

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है, वहीं कांग्रेस में अभी भी कुछ सीटों को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इसी बीच लुधियाना सीट पर उम्मीदवारी को लेकर पार्टी हाईकमान मे पेच फंसा हुआ है। सूत्रों के अनुसार इस सीट पर पार्टी कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग को मैदान में उतारने जा रही है। राजा वाड़िंग के मैदान में उतरने से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, संजय तलवाड़ सहित अन्य नेताओं की दावेदारी पर विराम लग सकता है। वहीं राजा वाड़िंग को लेकर पूर्व मंत्री आशु की पत्नी ममता आशु का बयान आया है। इस दौरान एनकाउंटर न्यूज से बात करते हुए पूर्व मंत्री की पत्नी ने लुधियाना से राजा वाड़िंग के चुनाव लड़ने की चर्चा के दौरान उन्हें बधाई दी।

    इस दौरान उन्होंने भारत भूषण आशु की उम्मीदवारी के दावे को लेकर कहा कि वह पहले ही कह चुके है कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देंगी वह उसे बखूबी तरीके से निभाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आशु ने पहले ही कहा है कि पार्टी जिस भी उम्मीदवार को मैदान में उतारती है, वह उसकी पूरी सपोर्ट करेंगे। पूर्व मंत्री की पत्नी के बयान से कयास लगाए जा रहे है कि राजा वाड़िंग ही लुधियाना से चुनाव लड़ने सकते है। ऐसे में लुधियाना सहित अन्य सीटों का जल्द पार्टी ऐलान कर सकती है। वहीं पूर्व मंत्री की पत्नी ने राजा वाड़िंग के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि वह बहन होने के नाते उनका पूरा सहयोग करेंगी। वहीं रवनीत बिट्टू को लेकर पूर्व मंत्री की पत्नी ने कहा कि उन्होंने पार्टी से गद्दारी की है। उन्होंने कहा कि बिट्टू अगर पार्टी में रहते तो वह उनकों सपोर्ट करती, लेकिन अब वह गद्दारी करके दूसरी पार्टी में शामिल हो गए है। 

  • पंजाबः सरकारी छुट्टी का हुआ ऐलान, स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

    मोहालीः पंजाब में 1 मई 2024 बुधवार को सरकारी दफ्तरों और स्कूल, कॉलेज में छुट्टी रहेगी। दरअसल, मजदूर दिवस को लेकर पंजाब सरकार ने राज्यभर में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और अन्य व्यावसायिक इकाइयों को बंद रखने का ऐलान किया है। जारी सूची में पंजाब सरकार ने 1 मई को

    मजदूर दिवस के रूप में मनाते हुए सरकारी छुट्टियों में शामिल किया है।

  • T-20 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान, जानें किसे मिली कप्तानी

    नई दिल्ली: जून महीने में टी20 विश्व कप शुरू होने जा रह है। न्यूजीलैंड ने इसके लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड की टीम में कुल 15 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। जबकि एक खिलाड़ी को रिजर्व के रूप में रखा गया है। एक बार फिर केन विलियमसन को कप्तानी दी गई है। यह चोथी बार हो रहा है जब विलियनसन न्यूजीलैंड टीम की कमान संभालेंगे, वहीं एक खिलाड़ी के रूप में वह छठी बार टी20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे।

    न्यूजीलैंड के हेड कोच गौरी स्टीड ने कहा कि हम उन्हें बधाई देना चाहेंगे जिनका नाम सेलेक्ट किया गया है। यह अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का अच्छा समय है। ”

  • पंजाब : सड़क हादसे में सेना के जवान की मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : हीर गांव में एक सड़क दुर्घटना में छुट्टी पर आए सेना के एक जवान की मौत हो गई साथ ही दुर्घटना में उसका बेटा भी घायल हो गया। जवान अर्जुन सिंह 155 इन्फैंट्री (टीए) जैक राइफल में तैनात था और वर्तमान में जम्मू के राजौरी में कार्यरत था। जवान 15 दिन की छुट्टी पर घर आया था। इस बीच वह किसी निजी काम के लिए घर से निकले था और लौटते समय एक ट्रॉली की चपेट में आने से सड़क पर गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    घटना की जानकारी देते हुए मृतक जवान अर्जुन सिंह के परिजन पूर्व हवलदार चरणजीत सिंह ने बताया कि सूबेदार अर्जुन सिंह किसी जरूरी काम से गांव से जोड़ा छत्तरा जा रहा था। जोडा छत्तरा के नजदीक एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे साइड मार दी। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उसका एक छोटा बच्चा भी घायल हो गया। जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि युवक अपना नया मकान बनवा रहा था। जिसके चलते वह छुट्टी पर आये था। घर का काम पूरा नहीं होने के कारण उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी छुट्टी बढ़ा ली थी।

    वहां जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे 155 इन्फेंट्री (टीए) जैक राइफल के जवानों ने कहा कि सूबेदार अर्जुन सिंह बेहद प्रतिभाशाली और बहादुर जवान थे और वह हमेशा अपने जूनियर्स से प्यार से बात करते थे। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह की मृत्यु से उनकी यूनिट को बढ़ा घाटा हुआ है। जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकेगी।

  • जालंधरः अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद, देखें वीडियो

    48 किलों हेरोइन, 21 लाख की ड्रग मनी, 3 गाड़ियों, एक नोट की मशीन सहित 3 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: महानगर में कमिश्नरेट पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप को बरामद किया है। सीएआईए स्टाफ की पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए महिला सहित मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि सीएआई की टीम ने 48 किलो हेरोइन, 21 लाख की ड्रग मनी, एक नोट गिनने की मशीन और 3 हाईटेक वाहनों सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों के तार सीमाओं के पार, ईरान, अफगानिस्तान, तुर्की, पाकिस्तान और कनाडा तक फैले हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घरेलू नेटवर्क दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और गुजरात तक भी फैला हुआ है। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत 240 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

  • 8 हज़ार से कम में मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन

    नई दिल्लीः एक बजट फोन खरीदने वालों के लिए अमेज़न एक अच्छी डील लाया है। अमेज़ोन स्मार्टफोन पर अच्छा डिस्काउंट दे रहा है, पोको कंपनी या एक बजट फोन पोको C65 को काफी अच्छे डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक पोको के इस फोन को 10,999 रुपये के बजाए 7,299 रुपये में घर लाया जा सकता है।

    अच्छी बात ये है कि एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन को और भी सस्ते में घर लाया जा सकता है। दी गई जानकारी के मुताबिक फोन को अगर एक्सचेंज बोनस पर खरीदते हैं तो आपको 6,900 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

    अगर इस फोन के फीचर्स की बात करें तो Poco C65 में में 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 720 x 1,600 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है। ये फोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। इस फोन में 8GB तक रैम के साथ MediaTek Helio G85 प्रोसेसर मौजूद हैं। कैमरे के तौर पर पोको के इस फोन के रियर पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट मौजूद है