Blog
-

आयुर्वेदा में 36 वर्ष सेवाएं देकर अश्वनी शर्मा हुए सेवानिवृत
ऊना सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में आयुर्वेदिक को बढ़ावा देने वाले उपमण्डल बंगाणा के समाजसेव 36 वर्ष 2 माह सरकारी स्वास्थ्य आयुवैदिक विभाग में सेवाएं देकर चीफ आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट अश्वनी शर्मा लठियानी से शुक्रवार को सेवानिवृत हुए। उनकी सेवानिवृति पर पूर्व मन्त्री बिरेंद्र कंवर ने समारोह में पहुंच कर अश्वनी शर्मा को सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।ज्ञात रहे सेवानिवृत चीफ फार्मासिस्ट अश्वनी शर्मा की पहली ज्वाइनिंग सन 1987 में लाहौल स्पीति के तिनदी दुर्गम क्षेत्र में हुई थी। और करीब 5 वर्ष दुर्गम क्षेत्र में सेवाएं देने के बाद अश्वनी शर्मा ने लठियानी, जसाना, अरलू, अलोह, मगरू आदि स्टेशन पर अपनी सेवाएं दी। किसी भी व्यक्ति की हर प्रकार की मदद करना चेहरे पर मुस्कान ओर हर समय हर व्यक्ति से मधुर बोलना इनकी मुख्य उपलब्धियों में शुमार है। अश्वनी शर्मा की एक पुत्री डॉ अंजली शर्मा विवाहिता है और सरकारी सेवाएं दे रही है। वहीं पूर्व मंत्री बरिंदर कंवर ने अश्वनी शर्मा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शर्मा परिवार से हमारा गहरा नाता रहा है। और अब भविष्य में अश्वनी शर्मा से हम कुछ हट कर सेवाएं भी लेंगे। इस मौके पर चरणजीत शर्मा, मदन राणा, सतीश धीमान, प्रधान अनीता राणा व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। -

पंजाबः कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम मान ने किसानों को दी बड़ी राहत
इस दिन तक वर्तमान रेट पर करा सकेंगे रजिस्ट्री
चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक के बाद सीएम भगवंत मान ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सीएम मान की कैबिनेट में फैसला लिया गया कि बेमौसम बरसात के कारण जिन किसानों की फसल खराब हुई है, उन किसानों को 12 से 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसल का 33 प्रतिशत से 75 प्रतिशत नुकसान हुआ है, उन्हें 6800 रुपए मुआवजा राशि दी जाएगी। पटवारी द्वारा गांव की संयुक्त जगह पर गिरदावरी की जाएगी। इसमें पहले और वर्तमान नुकसान को भी शामिल किया जाएगा। मंत्री धालीवाल ने कहा कि जिन मकानों को तेज बारिश के कारण मामूली नुकसान हुआ है, उन्हें 5200 रुपए रिपेयर के लिए दिए जाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर जिन लोगों का पूरा मकान ढह गया है, सरकार उन्हें 1.20 लाख रुपए की मदद देगी।
मंत्री धालीवाल ने कहा कि गेहूं की फसल में तबदीली लाने के लिए सरकार ने बासमती की फसल को तरजीह देने का फैसला लिया है। बासमती की अधिक से अधिक पैदावार बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। साथ हर नरमे के लिए भी रकबा बढ़ाया जाएगा। साथ ही किसानों को PAU द्वारा मान्यता प्राप्त नरमे के बीज पर 33 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।
वहीं नकली दवाओं बेचने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी की गई। मंत्री धालीवाल ने कहा कि जो कोई भी नकली दवाइयां बनाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर जेल में डाला जाएगा। किसी व्यक्ति या कंपनी द्वारा यदि नकली दवाई बनाई गई तो कंपनी की पंजाब में एंट्री बंद कर उसे सील किया जाएगा।पंजाब के को-ऑपरेटिव बैंकों के लोन ही छमाही किस्त की छूट दी गई है। अगली फसल ठीक होने के दौरान किस्त ली जाएगी। मंत्री धालीवाल ने बताया कि मुआवजा राशि केवल गेहूं पर नहीं, बल्कि हर फसल की गिरदावरी के अनुसार आर्थिक मदद की जाएगी। वहीं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ ने कहा कि कृषि पानी के बिना संभव नहीं है, लेकिन पंजाब का भूजल स्तर हर साल करीब सवा मीटर नीचे जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में साल 1857 का बना कनाल एंड ड्रेनेज एक्ट है। इस कारण किसानों को नहरी पानी की व्यवस्था के लिए करीब 240 दिन का समय लग जाता है।
मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि अब इस पुराने एक्ट में संशोधन किया गया है। इस एक्ट के संशोधन से किसान को नहरी पानी की आवश्यकता की अर्जी देने के करीब एक-डेढ़ महीने में उसके खेत में पानी का बंदोबस्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को अंडरग्राउंड/ट्यूबवेल के पानी से नहरी पानी की आसान उपलब्धता पर लाया जाएगा।
मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि बीते समय जमीन की रजिस्ट्री के लिए एक महीने की एक्सटेंशन दी गई थी, पंजाब के लोगों ने काफी फायदा लिया। सरकार का 3950 करोड़ का टारगेट था। बीती 30 मार्च तक 4100 करोड़ से अधिक रेवेन्यू, स्टांप ड्यूटी इकट्ठी हुई है। लोगों की इस सुविधा और लाभ के मद्देनजर पंजाब सरकार ने इस योजना को अतिरिक्त एक महीने के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है। अब लोग 30 अप्रैल तक वर्तमान रेट के अनुसार ही रजिस्ट्री करवा सकेंगे।
-

पंजावरः ताया ने 7 वर्षीय भतीजे और भाभी को दराट से काटा, देखें वीडियो
ऊना/सुशील पंडित : उप मंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव पंजावर में शुक्रवार को एक ताया ने अपने सात वर्षीय भतीजे और भाभी पर दराट से हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहन लाल उर्फ गोल्डी ने अपने भाई नवीन धीमान के 7 वर्षीय बेटे अंशित को तेजधार दराट से मारना शुरू कर दिया। उस वक्त अंशित घर में अकेला था और मां बबिता दूध लेने घर से बाहर गई हुई थी। वह जब घर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाने लगी तो गोल्डी ने उस पर भी हमला कर लहूलुहान कर दिया। हमलावर जेठ ने दोनों को घर से निकलने नहीं दिया। बबिता ने किसी तरह एक कमरे में जाकर दरवाजा बंद किया और बेटे व स्वयं का गोल्डी से पीछा छुड़ाया।
मां की चीखें सुनकर पास के खेतों में काम करने वाले किसान अवतार राणा और कुछ लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने मां बेटे को किसी तरह बाहर निकाला और तुरंत ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मां बबिता का इलाज ऊना में ही चल रहा है लेकिन अंशित की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। अंशित को गले और सिर पर दराट के कई वार किए गए हैं। जिस समय यह घटना हुई तब नवीन धीमान काम पर था। सूचना मिलने पर वह ऊना अस्पताल पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी सोहन लाल उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार कर उस पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि अभी तक हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मगर इलाके के लोग बताते हैं कि इन दोनों परिवारों में शुरू से विवाद चल रहा है। ऊना से गगरेट जाते वक्त पंजावर बाजार जहां आरंभ होता है वहीं पर इनका निवास स्थान है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली पंजावर बाजार के लोग भी जमा हो गए। बाजार में लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे कि गोल्डी अपने सात साल के भतीजे पर इस तरह से हमला कर सकता है। हालांकि क्षेत्रीय अस्पताल में पत्रकारों से बात करते वक्त बबिता ने बताया कि उसका जेठ मानसिक तौर पर परेशान है।
-

पंजाबः 10 रुपए को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, भड़के व्यक्ति ने दुकानदार को लगाई आग, देखें CCTV
लुधियानाः जिले के सिविल सिटी चिट्टी कोठी से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां 10 रुपए को लेकर व्यक्ति का दुकानदार से विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि गुस्साए व्यक्ति ने दुकानदार को आग लगा दी। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने सब्जी विक्रेता से 20 रुपए की मूलियां खरीदी और 50 का नोट उसे दिए। सब्जी विक्रेता ने उसे 30 रुपए वापस लौटाए। इस दौरान 10 रुपए का एक नोट फटा हुआ विक्रेता ने आरोपी को दे दिया।
10 रुपए का नोट फटा देख आरोपी बौखला गया और सब्जी विक्रेता के सामने नोट फाड़ कर उसे गाली गलौज करने लगा। आरोपी ने दुकानदार से मारपीट भी की। इस बीच इलाके के लोग इकट्ठे हो गए और दोनों का राजीनामा करवा दिया, लेकिन इस दौरान आरोपी ने दुकानदार से गले मिलने के बहाने अपनी स्कूटी से कोई ज्वलनशील पदार्थ निकाल कर उस पर छिड़क दिया और फिर उसे आग लगा दी। आग से तड़पते दुकानदार को बचाने के लिए लोगों ने उस पर पानी डाला।
इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में ये घटना कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार की पहचान शेखर के रूप में हुई है। शेखर मुताबिक आरोपी रवि उसके पास सब्जी लेने आया और फटा नोट देख मारपीट करने लगा। शेखर के भाई राजेश ने बताया कि उसके भाई शेखर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हालत नाजुक है। आरोपी रवि मौके से फरार है। थाना हैबोवाल की पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-

पंजाबः स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, शिक्षा मंत्री ने जारी किए आदेश
चंडीगढ़ः चंडीगढ़ः पंजाब के शिक्षा मंत्री ने स्कूलों के समय को लेकर आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेशों के मुताबिक स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का कर दिया गया है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी सरकारी, अर्धसरकारी और प्राइवेट स्कूल 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 8 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे छुट्टी होगी।

-

फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निरीक्षण हेतू 20 अप्रैल तक निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी : डीसी
5 से 20 अप्रैल तक दावे व आक्षेप दाखिल किए जा सकते हैं
ऊना/ सुशील पंडित : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों की लोकसभा व विधानसभा निर्वाचनों में प्रयुक्त होने वाली फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का 1 अप्रैल, 2023 की अहर्ता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत जिला के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर तथा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूचियां इन कार्यालयों में 20 अप्रैल तक आम नागरिकों के निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेंगी।
डीसी ने बताया कि 5 से 20 अप्रैल तक दावे व आक्षेप दाखिल करने की अवधि और 8 व 9 अप्रैल तथा 15 व 16 अप्रैल को विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल तक दावे/आक्षेपों का निपटारा किया जाएगा। इसके उपरांत 10 मई को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि 1 अप्रैल, 2023 को अठारह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले या इससे अधिक आयु के पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि को शुद्ध करवाने, अपात्र या मृत व्यक्तियों के नाम हटवाने या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र पर नाम स्थानांतरित करवाने हेतु भी निर्धारित प्रपत्र पर दावेध्आक्षेप संबंधित अभिहित अधिकारियों अथवा बूथ लेवल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं।राघव शर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त कोई भी पात्र नागरिक, जो वर्ष 2023 में अहर्ता तिथियों अर्थात 1 जुलाई या 1 अक्तूबर में किसी को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाला है, वह भी सूचना की तारीख से, अग्रिम में, प्ररूप-6 मंे निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित करने के लिए दावा कर सकता है और उस पर संबंधित अहर्ता तारीख के संदर्भ में संबंधित तिमाही में विचार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने बारे जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्वाचन विभाग के निःशुल्क टेलीफोन सेवा 1950 पर कार्यालय समयावधि प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अलावा वर्तमान फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कोई भी व्यक्ति अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि विभागीय वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्बमवीपउंबींसण्दपबण्पद पर कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाईन मोबाईल ऐप वीएचए व राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल एनवीएसपी में ई-रजिस्टेªशन की सुविधा भी उपलब्ध हैं जिसमें आॅनलाईन माध्यम से फाॅर्म भरे जा सकते हैं।
उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला के समस्त नागरिकों, स्थानीय राजनैतिक दलों, गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठनों, महिला मंडलों, युवा मंडलों से आहवान किया है कि वे 5 अप्रैल को प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के प्रारूप का निरीक्षण कर लें तथा पात्र व्यक्तियों के नाम दर्ज करने तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाने में अपना पूरा सहयोग करें।
-

कांटे मिडल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत
वार्षिक समारोह में नबाजे स्टुडेंट्स
ऊना/सुशील पंडित : हरोली क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला कांटे में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम व वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी मक्खन सिंह व एसएमसी प्रधान सरदार बलविंदर सिंह ने शिरकत की । स्कूल के मुख्य शिक्षक सुरेंद्र कुमार ने स्कूल में खेलो ब पढ़ाई के क्षेत्र में छात्रों की बार्षिक सराहनीय उपलब्धियों को गिनवाया। मुख्य शिक्षिका राजिंद्र कोर ने भी स्कूल की गतिविधियों को स्टुडेंट्स हित में करार दिया। स्कूल में स्टुडेंट्स ने संस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके दर्शकों से खूब तालियां बटोरी।स्कूल में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आने से छात्र खुशी से झूम उठे। । मुख्य अतिथि मक्खन सिंह ने अपने संबोधन में स्कूल के छात्रों की शिक्षा व खेल में बेहतर प्रदर्षन करने को सराहनीय करार दिया । उन्होंने स्कूल के बेहतर परिणाम पर अध्यापक वर्ग व छात्रों को बधाई दी। ब उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों को सम्मानित भी किया। -

संझोट के शहीद मोहन के घर पहुंचे विधायक भुट्टो, परिवार को बंधाया ढांढस
सरकार की तरफ से हर सम्भव की जाएगी मदद विधायक ने दिया आश्वासन
ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने गांव संझोट के शहीद मोहन लाल पुत्र बिशन दास के घर जाकर परिवार को ढांढस बंधाया। ओर सरकार की तरफ से हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा भी दिलाया। भुट्टो ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है। और हमारे भारतीय सैनिक भारत माता की रक्षा के लिए शहादत देते है। जिन पर हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि शहीद मोहन लाल की अकस्मात मृत्यु होने पर पूरा इलाका गमगीन है। शहीद के पिता बिशन दास को आश्वासन दिया है कि हम हर समय आपके साथ खड़े रहेंगे। शहीद मोहन लाल की कमी को तो पूरा नहीं कर सकते है। लेकिन आपकी हर जरूरत को हम पूरा करने का विश्वास दिलाते है। 29 वर्ष की आयु में शहीद मोहन लाल की शहादत अपने आप मे दुःखी समाचार है। लेकिन जो भगवान को मंजूर है। वही होना तय है।
वहीं विधायक भुट्टो ने नंगल सालांगडी में जन सम्पर्क अभियान में जनता की समस्याओं को भी सुना। और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आदेश भी दिए। उन्होंने ने कहा कि राज्य सरकार हर समय गरीब जनता के प्रति चिंतित होकर उनके हक के फैसले ले रही है। और जनता के प्रति राज्य सरकार उदारता दिखा रही है। हमने अपने जन सम्पर्क अभियान में अधिकतर समस्याएं जो कुटलैहड़ की जनता ने हमें बताई है। उनमें सड़क रास्ते या फिर पानी की समस्याएं हैं। हमने अधिकारियों को इन समस्याओं के बारे में अवगत करवाया है। और इन समस्याओं के समाधान करने के आदेश भी संबंधित विभाग को दिए हैं। इस मौके पर उप प्रधान मोहिंदर सिंह संझोट, मुनीश शर्मा, शाम चंदेल, सत्यप्रकाश शर्मा, बलविंदर कुमार, किशोरी लाल, संदीप कुमार, परवीन पादा, उप प्रधान भूषण शर्मा, लक्की के अलावा अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
-

बड़ी खबर कोरोना को लेकर अलर्ट जारी, मास्क लगाना हुआ अनिवार्य
नई दिल्ली: कोविड मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है। मार्च की शुरुआत से कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। लगातार दूसरे दिन एक दिन में तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। देश में बीते दिन वीरवार को 3,095 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, राष्ट्रीय राजधानी में आप सरकार कोविड-19 स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 6 महीने बाद एक दिन में सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिन अस्पतालों में कोरोना के हल्के लक्षण भी दिख रहे हैं उन लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट करने के लिए आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अस्पतालों में आने वाले लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। बता दें कि इससे पहले बीते साल 2 अक्टूबर 2022 को 3 हजार से ज्यादा केस देखे गए थे। देश में एक्टिव केस बढ़कर 15,208 हो गए हैं। हालांकि दिल्ली सरकार का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है।
गौर हो कि कोराना ममालों में बढ़ोतरी को देखते हुए यूपी सरकार भी एक्टिव मोड में है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स और सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा है। सरकार ने बताया कि प्रदेश में सभी पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी की जाएगी। जिन जिलों से कन्फर्म केस आ रहे है वहां सरकार ने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही सरकार ने अधिकारियों को सभी जिले में इन्फ्लूएंजा, रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन जैसी बीमारी के लिए भी निगरानी करने के लिए भी कहा गया है।
-

कैरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन हेतू विद्यालय के पुराने छात्रों को करें शामिल – उपायुक्त
ऊना/ सुशील पंडित: विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक जेएनवी पेखुबेला में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान उपायुक्त ने कार्यवृत्त की समीक्षा की और विद्यालय की प्रगति तथा वार्षिक सत्र 2022-23 के दौरान विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की।
इस अवसर पर उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान छात्रों के व्यवहार में हुए परिवर्तन के दृष्टिगत सरकारी तथा गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से छात्रों की मानसिक भलाई पर कार्यशालाएं आयोजित की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने छात्रों के कैरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन के लिए विद्यालय के पुराने छात्रों को भी शामिल करने को कहा ताकि उनसे प्रेरित हो सकें। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्थापित सोशल साइंस पार्क का भी अवलोकन किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य ने जेनएनबी पेखुबेला विद्यालय में डाॅ सीवी रमन लैब स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य विमल राठौर, पीजी काॅलेज ऊना से रूचि शर्मा के अतिरिक्त अनिल, अमित कुमार, मंजीत कौर सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।