Blog

  • जालंधर: विवादों में आया कन्हैय्या मित्तल, जागरण के 8 लाख मांगने का PA का Audio हुआ वायरल

    जालंधर: विवादों में आया कन्हैय्या मित्तल, जागरण के 8 लाख मांगने का PA का Audio हुआ वायरल

    पीए ने वीडियो जारी कर दी मामले की सफाई

    जालंधर, ENS: मशहूर गायक कन्हैय्या मित्तल लगातार विवादों में घिर रहे है। हाल ही में उनके प्रोग्राम के दौरान लोगों के फोन और कैश चोरी का मामला सामने आया था। अभी वह मामला थमा नहीं कि अब एक और मामला सामने आ गया है। दरअसल, कन्हैय्या मित्तल के पीए की एक ऑडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वायरल ऑडियो के बाद कन्हैय्या मित्तल का पीए कपिल सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए साफ नजर आ रहा है। दरअसल, कुछ समय पहले लुधियाना के चेतन बवेजा ने महाशिवरात्रि पर जागरण करवाने के लिए कन्हैय्या मित्तल के पीए से बात की थी।

    इस दौरान कन्हैय्या मित्तल के पीए कपिल से जागरण के पैसे पूछे तो पीए कपिल ने कहा कि जागरण के 8 लाख रुपए लगेगें। इस दौरान उन्होंने कहाक कि साउंड अलग से आपको लगानी होगी। जिसके बाद चेतन बवेजा ने ऑडियो में कपिल को कहा कि अगर हिंदु समाज के पास 8 लाख रुपए नहीं होगें तो वो कहां पर जाएगा। उन्होंने कहा कि मास्टर सलीम डेढ लाख रुपए लेता है साथ में साउंड भी होती है। उन्होंने कहा कि उनके प्रोग्राम में भारी भीड़ भी हो जाती है। अगर मास्टर सलीम को पैसे भी न दें तो भी वह गाकर जाएगा। आपके लिए पैसे कहां से इक्टठे किए जाएं और इतने पैसे कहां से लाएं। 

    इस दौरान कपिल ने कन्हैया मित्तल पर तंज कसते हुए कहा कि यह बात कहनी आसान है कि मास्टर सलीम और जी खान से जागरण न कराए जाएं। मास्टर सलीम उनसे डेढ़ लाख रुपए साउंड समेत जागरण के लेते हैं। यहां तक की यदि वह उन्हें डेढ़ लाख रुपए भी न दें तो भी सलीम उनके समारोह में गाकर जाएंगे। इसलिए अब कन्हैया मित्तल के लिए वह 8 लाख रुपए कहां से एकत्र करे।

    इस बात के बाद ऑडियो में पीए कपिल ने कहा कि आप तो डबल माइंड बात कर रहे हैं। चेतन बवेजा ने ऑडियों में कहा क्या कन्हैय्या मित्तल 2 लाख रुपए में गा सकता है तो पीए कपिल ने कहा कि चंडीगढ़ 32 सेक्टर में आकर बात की जा सकती है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद कन्हैय्या मित्तल के पीए ने वीडियों वायरल करते हुए अपना पक्ष रखा है।

    जिसमें उसने कहा कि किस मंशा को लेकर ऑडियो वायरल की गई है। इस बारे में उन्हें नहीं पता। लेकिन अगर उनकी नौकरी जाती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। इसी के साथ उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि कन्हैय्या मित्तल कई स्थानों पर फ्री में गाते हैं और कई परिवार पाल रहे हैं। पिछले कई सालों से झुग्गी झोपड़ियों मे फ्री गाते आ रहे हैं।

    बता दें कि पिछले दिनों एक समारोह में कन्हैया मित्तल ने कहा था कि हिंदुओं को जागरण में हिन्दू गायक बुलाने चाहिए। इसका कारण यह है कि जागरण से पहले जो डल पूजा होती है उसे सिर्फ एक हिन्दू कलाकार ही ले सकता है। डल पूजा जागरण में सबसे अहम पूजा होती है। डल पूजा एक तरह का गायक को निमंत्रण है कि वह गायक डल देने वाले व्यक्ति के घर जागरण करेगा।

    मित्तल ने कहा था कि मुस्लिम गायक अक्सर मंचों पर गीत गाने लगते है। उन्हें सनातन सभ्यता का बिल्कुल बोध नहीं है। इस बयान के बाद पंजाब में मास्टर सलीम, जी खान आदि गायकों के समर्थकों द्वारा कन्हैया मित्तल का विरोध करना शुरू कर दिया था।

  • पंजाबः ज्वैलर शॉप से गहने चोरी करती 2 महिलाएं काबू, देखें CCTV

    पंजाबः ज्वैलर शॉप से गहने चोरी करती 2 महिलाएं काबू, देखें CCTV

    लुधियानाः 33 फूटा राम नगर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गिफ्ट ज्वैलर से गहने देखने के बहाने 2 महिलाओं ने चांदी चुरा ली। इस दौरान दुकान मालिक ने शातिर महिला को चांदी की पायल चोरी करते समय काबू लिया। दुकान मालिक ने बताया कि उनके बेटे ने महिला को सीसीटीवी कैमरे में पायल चोरी करते हुए देख लिया था। जिसके बाद उसने पिता कर मामले के बारे में बताया। दरअसल, बीते कल ज्वैलर का बेटा दैविक कुछ समय पहले ही घर आराम करने गया था। सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऑनलाइन पिता के साथ वह बातचीत कर रहा था।

    इस बीच महिला ग्राहक बनकर पायल खरीदने आई। दैविक मुताबिक उसके पिता द्वारा कैमरे की वॉयस बंद नहीं की गई थी। वह महिला को पायल दिखाने लगे। इस दौरान उसे महिला की हरकतें कैमरों में संदिग्ध लगी। जिसके बाद उसने लगातार सीसीटीवी पर नजर रखी। काफी देर महिला ने पिता को बातों में उलझाए रखा। पिता का ध्यान भटकाने के लिए उसने कई अन्य सामान खरीदने और दिखाने को कहा। महिला ने चालाकी से पायल चोरी करके बैग में डाली तो कैमरा देख उसने तुरंत पिता को सूचित किया। महिला को रोक उसका बैग चैक करना चाहा तो उसने चोरी की हुई पायल जमीन पर गिराने की कोशिश की। चोरी पकड़े जाने के बाद तुरंत दुकानदार ने पुलिस को सूचित किया। करीब 1 घंटे तक शातिर महिला को लोगों ने दुकान पर बैठाए रखा। दुकानदार ने बताया कि चौंकी मुंडिया की पुलिस को महिला सौंप दी है।

  • पंजाबः PRTC बस चालक ने 2 भाइयों को कुचला, हुई मौत

    पंजाबः PRTC बस चालक ने 2 भाइयों को कुचला, हुई मौत

    पटियालाः देवीगढ़ रोड पर गांव कांसियां ​​के पास भीषण सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान नरेश कुमार और काशी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों अपने गांव नैनाकोट से काम के सिलसिले में पटियाला जा रहे थे। इसी दौरान समय पीछे से देवीगढ़ की ओर आ रही तेज रफ्तार पीआरटीसी बस ने दोनों भाइयों को कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद पीआरटीसी का बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

  • पंजाब कर विभाग की और से लांच की गई मेरा बिल एप्प, देखें वीडियो

    पंजाब कर विभाग की और से लांच की गई मेरा बिल एप्प, देखें वीडियो

    मोगा : 200 रू की पर्सनल नाम पर खरीदी गई घर के लिए आइटम का बिल मेरा बिल एप्प पर लोड करे और पाए दस हजार तक का इनाम। पंजाब के कर विभाग की और से यह एप्प पंजाब के 29 कर विभाग जिलों में शुरू की जा रही है। इसी कड़ी के तहत डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह, एस.एस.पी मोगा जे एलिंचेलिन और एक्साइज और टैक्स विभाग के अधिकारियों ने इस एप्प को लांच किया। इस एप्प का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बिल के प्रति जागरूक करना है। इससे एक तो उपभोगता जो भी कोई बाजार से किसी भी दुकान से कोई भी आइटम खरीद करता है। वह उसका बिल ले जिससे उसको यह जानकारी होगी की जो भी मेने बाजार से आइटम खरीद की है।

    वह मुझे सही और सही दाम पर मिली है। वही पंजाब सरकार के कर विभाग द्वारा इस एप्प द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा खरीददारी करते समय खरीद की गई वस्तु का बिल ले। इनाम पाने के लिए इस एप्प पर शराब, पेट्रोल और कंपनी, दुकान के नाम का बिल लोड किया गया तो अवेध माना जाएगा। इस एप्प का मुख्य उदेश्य यह होगा की लोग जब भी कोई खरीददारी करते है तो वह दुकान दार से बिल की मांग करे।दुकानदार भले कोई रजिस्टर्ड है या नहीं इसकी कोई कंडीशन नहीं है।

  • जालंधरः राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में गौरव पाहवा ने जीता गोल्ड, देखें, वीडियो

    जालंधरः राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में गौरव पाहवा ने जीता गोल्ड, देखें, वीडियो

    परिजनों ने प्रशासन से लगाई ये गुहार

    जालंधर, ENS: डीटीआरपी नेहरू इंडोर स्टेडियम में गुवाहाटी असम में गत दिनों 12वीं राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप हुई। जिसमे पंजाब की टीम में 7 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय वोविनाम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में किड्स वर्ग में सार्वी शर्मा ने सिल्वर मैडल, अश्विता शर्मा ने ब्रॉज मेडल जीता। वहीं दूसरी ओर सब जूनियर वर्ग में आगमवी सिंह गोराया ने गोल्ड मेडल, रनबीर सिंह ने ब्रॉज मेडल जीते। जबकि जूनियर वर्ग में नियामत गोराया ने सिल्वर मेडल, प्रथमप्रीत सिंह ने ब्रॉज और सीनियर वर्ग में गोरवा पाहवा ने गोल्ड मेडल जीता। गौरव के गोल्ड मेडल जीतने के दौरान घर सहित इलाके में खुशी का महौल बना हुआ है।

    वहीं गोल्ड जीतने के बाद मीडिया से बात करते हुए गौरव ने इस जीत के दौरान अपने कड़े संघर्ष के बारे बताया। गौरव ने कहा कि एक समय था जब किसी कारण वर्ष उसको गेम बीच में ही छोड़नी पड़ गई थी। जिसके बाद उसने फिर से अपनी गेम शुरू कर की ओर गोल्ड मेडल जीता। इस दौरान गौरव के माता-पिता से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गौरव को इस गेम में किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिल रही। जिसके कारण गौरव को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपील की है कि अगर सरकार गौरव की मदद करती है तो आने वाले दिनों में पूरे देश दुनिया में भारत का नाम गौरव रोशन कर सकता है।

  • होशियारपुरः 2 लोगों की सांप के डंसने से मौत 

    होशियारपुरः 2 लोगों की सांप के डंसने से मौत 

    होशियारपुरः गढ़शंकर के गांव खुरालगढ़ साहिब में सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह (23) पुत्र महिंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक बिजली नहीं होने के कारण घर के आंगन में बैठा था। अचानक उसे किसी जहरीली चीज के काटने का दर्द महसूस हुआ। उसके परिवार वाले उसे सरकारी अस्पताल गढ़शंकर ले जा रहे थे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

    उधर, संगरूर के शाहपुर कलां गांव में धान के लिए पानी ले जा रहे एक किसान की सांप के काटने से मौत की दुखद खबर मिली है। ग्रामीण परमिंदर सिंह पप्पू ने बताया कि किसान गुरमेल सिंह अपने धान के खेत में पानी लगा रहा था और अचानक उसे सांप ने डंस लिया। उन्होंने कहा कि सांप जहरीला होने के कारण किसान की खेत में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गुरमेल सिंह एक छोटा किसान था जो खेती के सहारे अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

  • CM को ED ने जारी किया नोटिस, जाने मामला

    CM को ED ने जारी किया नोटिस, जाने मामला

    रांचीः जमीन घोटाला मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तीसरा नोटिस जारी किया है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने फिर से 9 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। उधर सीएम हेमंत ने पहले ही ईडी के समन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे चुके हैं। उन्होंने समन को असंवैधानिक एवं दुर्भावना से प्रेरित बताया था। सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के समन को दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। जिसमें उन्होंने न्याय एवं कानून मंत्रालय और ईडी निदेशालय को प्रतिवादी बनाया है। हालांकि इस मामले में अभी तक अदालत में सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है। ज्ञात हो कि बीत वर्ष भी जांच एजेंसी ने अवैध खनन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया था।

    सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के समन को दुर्भावना से प्रेरित बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। जिसमें उन्होंने न्याय एवं कानून मंत्रालय और ईडी निदेशालय को प्रतिवादी बनाया है। हालांकि इस मामले में अभी तक अदालत में सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है। ज्ञात हो कि बीत वर्ष भी जांच एजेंसी ने अवैध खनन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी ने जमीन घोटाला मामले में सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 14 अगस्त को समन जारी किया था। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने समन को असंवैधानिक एवं दुर्भावना से प्रेरित बताया था और समन वापस लेने को कहा था। जिसके बाद ईडी ने दूसरी बार समन भेज कर 24 अगस्त को रांची स्थित कार्यालय में हाजिर होने को कहा। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया।

    ईडी ने हेमंत को समन करने के लिए 13 और 26 अप्रैल, 2023 को की छापामारी के आलोक में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी को आधार बनाया है। ईडी ने 13 अप्रैल को छापामारी के दौरान राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप के घर से बक्सों में भर कर रखे गये जमीन से जुड़े दस्तावेज जब्त किये थे। इनमें काट-छांट करने और जालसाजी कर असली मालिक का नाम काट कर दूसरे का नाम लिखने का मामला प्रकाश में आया था। पहली बार उनसे अवैध खनन में विधायक प्रतिनिधि के घर से मिले उनके नाम के चेकबुक के सिलसिले में पूछताछ की गयी थी। 14 अगस्त को उनसे दस्तावेज में जालसाजीकर रांची में हुई जमीन की खरीद-बिक्री के सिलसिले में पूछताछ करने का अनुमान है। इसके अलावा गलत तरीके से आदिवासियों की जमीन की खरीद-बिक्री और अवैध कब्जा करने के मामले में भी पूछताछ किये जाने की संभावना है।

  • हाईवे पर कार को 2 किमी तक घसीटता ले गया कंटेनर चालक, देखें CCTV

    हाईवे पर कार को 2 किमी तक घसीटता ले गया कंटेनर चालक, देखें CCTV

    कार में चिल्लाता रहा परिवार

    यूपीः आगरा-ग्वालियर हाईवे का एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें कंटेनर कार को घसीटते हुए ले जा रहा है। कार में महिला और बच्चे समेत 4 लोग बैठे हुए हैं। सभी चीख-चिल्ला रहे हैं। कंटेनर के नहीं रुकने पर ग्रामीणों ने पथराव भी किया। लेकिन इसके बाद भी ड्राइवर ने कंटेनर नहीं रोका। इस पर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर 2 किलोमीटर दूर किसी तरह से कंटेनर को रोका। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेते हुए ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार एक महिला को ज्यादा चोटें आई हैं।

    नोएडा सेक्टर-50 के सागर प्रेसिडेंसी में रहने वाले अमर जैन अपनी पत्नी योग्यता, दो बच्चों अंशिका और अंश के साथ कार से जा रहे थे। इसी दौरान एक कंटेनर आगरा से धौलपुर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, हाईवे पर सिकंदरपुर कस्बे के पास अमर ने कंटेनर को ओवरटेक किया। कंटेनर की रफ्तार तेज थी। इसी के चलते उसकी कार से टक्कर हो गई। इसके साथ ही कार टर्न होकर साइड से कंटेनर में फंस गई। पकड़े जाने के डर से ड्राइवर ने कंटेनर की स्पीड और बढ़ा दी। वह कार को घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया।

    कंटेनर को रोकने के लिए ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। ड्राइवर और कंडक्टर को लगातार जोर-जोर से आवाज दी। लेकिन ड्राइवर ने उनकी आवाज को अनसुना कर दिया। वह लगातार कंटेनर को दौड़ाता रहा। ड्राइवर ने जब कंटेनर को नहीं रोका, तो क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना तेहरा पुलिस चौकी पर दी। इसके बाद चौकी इंचार्ज अमर राणा ने बैरिकेडिंग लगाकर कंटेनर को रुकवाया। कार में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हादसे में पति और दोनों बच्चों को मामूली चोट आई है। जबकि पत्नी को ज्यादा चोट लगी है। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • कंपनी के अंदर जिंदा जला युवक, मौत

    कंपनी के अंदर जिंदा जला युवक, मौत

    रेवाड़ी : जिले के औद्योगिक एरिया बाबल स्थित एक कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति की जिंदा जलने से जान चली गई।  युवक एक रात के वक्त कंपनी में ड्यूटी कर रहा था।  इसी दौरान रोबोट से टकराने के बाद भट्टी में जा गिरा।  कुछ सेकेंड के अंदर ही पूरी तरह से जल  गया और उसकी मौत हो गई।  जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के औद्योगिक कस्बा बाबल के सेक्टर पांच में एक कंपनी ऍलोंवीहिल बनती है।  कुछ दिन पहले इस कंपनी में यूपी के खेड़ी जिला निवासी महताब 21 वर्षीय ने नौकरी शुरू की थी ।

    महिताब गुरुवार की रात कंपनी में नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहा था। बताया जा रहा है इसी दौरान वह कंपनी के रोबोट से टकरा गया और फिर भट्टी में जा गिरा।  महताब के भट्टी में गिरने के बाद कंपनी में हड़कंप मच गया।  कर्मचारियों ने उसे बचाने का प्रयास किया।  लेकिन आग की लपेट तेज होने के कारण उसे नहीं बचा सके। हादसे की सूचना  मिलने के बाद कौसला थाना पुलिस तुरंत पहुंची।  शव  को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल स्थित शवग्रह में रखवाया । पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी है।

  • जालंधरः सिविल अस्तपताल पहुंचे DIG, SSP सहित कई अधिकारी, जाने मामला

    जालंधरः सिविल अस्तपताल पहुंचे DIG, SSP सहित कई अधिकारी, जाने मामला

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज सिविल अस्पताल के नशा छुड़ाओं केंद्र में एसएसपी देहाती, एसपी डी, डीआईजी सहित कई अधिकारी मरीजों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल में नशा छुड़ाओं डॉक्टरों को आ रही मुश्किलों को लेकर बातचीत की। वहीं शहर में नशे को कैसे खत्म किया जाए इस संबंध में विचार विमर्श किया। दरअसल, जालंधर रेंज के डीआईजी स्वप्न शर्मा आज सिविल अस्पताल के नशा छुडाओ केंद्र में पहुंचे।

    जहां उन्होंने डिप्टी मेडिकल अधिकारी डॉ ज्योति शर्मा सहित अन्य अफसरों व डॉक्टरों के साथ मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में डीआईजी स्वप्न शर्मा ने कहा कि हेल्थ व पुलिस विभाग नशे के खात्मे के लिए एक चेन की तरह इकट्ठे कम कर रहा है। जिसके चलते आज कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया है। अस्पताल प्रबंधको को कुछ प्रशानियां हैं जिसे जल्द ही हाल किया जाएगा। वहीं डॉक्टर ज्योति शर्मा ने कहा कि पुलिस अफसरों से बहुत अच्छे माहौल में वार्तालाप हुआ है। जिसके चलते कुछ दिक्कतें हैं इसके संबंध में बताया गया है। इस अवसर पर कई पुलिस अफसर भी मौजूद थे।