Blog

  • पंजाब: जिले में धारा 144 लागू, 5 लोगों के इकट्ठा होने पर लगी रोक

    मोगाः अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट मोगा चारू मीता ने दंड संहिता की धारा 144 के तहत शक्तियों का उपयोग करते हुए जिला मोगा में कुछ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। ये आदेश 30 अप्रैल 2024 तक लागू रहेंगे। जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने या बैठक करने, नारे लगाने, बिना पूर्व अनुमति के धार्मिक जुलूस निकालने और प्रचार करने पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि केवल विशेष परिस्थितियों या अवसरों पर प्रबंधन के लिखित अनुरोध पर संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट से लिखित मंजूरी लेकर सार्वजनिक बैठकें और धार्मिक जुलूस बिना मंजूरी के निकाले जा सकते हैं। यह आदेश पुलिस/सेना, सैन्यकर्मी, ड्यूटी पर तैनात किसी सरकारी कर्मचारी, शवयात्रा, विवाह आदि पर लागू नहीं होगा।

    अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि मोगा जिले के धर्मकोट उपमंडल में सतलुज नदी और आसपास के गांवों में असामाजिक तत्वों द्वारा नियमों के खिलाफ रेत और मिट्टी की अवैध निकासी की जा रही है। ऐसा करने से जहां नदी के बांधों और पुलों को खतरा है, वहीं जान-माल का नुकसान भी हो सकता है। इसलिए सतलुज नदी के अंदर और बाहर सरकार द्वारा स्वीकृत खड्डों के अलावा सतलुज नदी के सभी गांवों के क्षेत्र में रेत और मिट्टी निकालने के लिए जेसीबी मशीनें, पॉपलाइन मशीनें, ट्रक और ट्रॉलियों को लेकर 500 मीटर के भीतर के दायरे पर लाने पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश शासन द्वारा खेतों से मिट्टी हटाने हेतु जारी किये गये निर्देशों पर लागू नहीं होगा।

    इसी प्रकार, साइकिल, रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली, रिक्शा और ऐसे अन्य वाहन जिनमें आगे और पीछे की लाइटें नहीं हैं। ऐसे वाहनों को बिना लाल रिफ्लेक्टर, आई ग्लास या किसी अन्य चमकीले टेप फिट करवाए बिना चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे वाहन अक्सर दुर्घटना का कारण बनते हैं। इससे जहां जान-माल की क्षति होती है, वहीं आम जनता में अशांति व अशांति फैलने की आशंका रहती है। इसलिए वे अपने पीछे लाल रिफ्लेक्टर या कोई आई ग्लास या चमकीला टेप लगवाए बिना नहीं चलेंगे। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य राजमार्ग सड़कों और संपर्क मार्गों पर मवेशी चराने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

    उन्होंने कहा कि ये जानवर सड़कों के आसपास चरते हुए यातायात को बाधित करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही इन जानवरों से वन विभाग की संपत्ति और किसानों की फसलों को नुकसान होने की संभावना रहती है और पशुओं द्वारा सड़कों पर गंदगी भी पाई जाती है। अपर जिला दंडाधिकारी ने बताया कि जिन किरायेदारों को मकान मालिक अपने घरों में नौकर रखते हैं, उनकी सूचना जिले के संबंधित थाने में नहीं दी जाती है। इसलिए बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए जिले के सभी मकान मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने घरों में किरायेदारों और घरेलू नौकरों की जानकारी अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं और उनका पंजीकरण भी सुनिश्चित करें। ऐसा न करने पर मकान मालिक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे को लेकर आई अहम खबर 

    चंडीगढ़ः किसान आंदोलन के विरोध के बीच 22 दिनों तक बंद रहने के बाद अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग मंगलवार को फिर से खोला गया है। हरियाणा सरकार ने अंबाला और चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच लगाए गए बैरिकेड हटा दिए हैं और वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। वहीं, अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन में बैठे प्रदर्शनकारी किसान स्थल पर अपना प्रदर्शन जारी रखा है। आंदोलनकारी किसान अपनी मांगों को लेकर 06 मार्च को फिर से दिल्ली चलो मार्च का आह्वान किया है और तैयार कर रहे हैं, जबकि किसान यूनियनों ने 10 मार्च रेल रोको ऐलान किया है। किसान 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेलवे ट्रैक पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन जाहिर करेंगे।

    बीते 13 फरवरी को पंजाब के अलग अलग जगहों से किसानों समर्थन मूल्य सहित कई सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली चलो मार्च के ऐलान पर राजधानी में प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली की ओर निकले थे। मगर पंजाब-हरियाणा की शंभू और खनौरी सीमाएं सील होने की वजह से किसान आगे नहीं बढ़ पाए, तब से वे इन दोनों बार्डरों पर अपना डेरा डालते हुए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का विरोध प्रदर्शन शुरू हुए 21 दिन हो गए हैं। इन आंदोलनकारियों को सीमाओं पर रोक दिया गया है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली की सीमाएं पहले से ही सील की जा चुकी हैं।

  • घर में घुसे चोर, लगाई फांसी, जाने मामला

    जयपुर :  चोरी के मामले आए-दिन सामने आते रहते है, पर एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां चोरों ने घर में घुस कर फांसी लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार करधनी इलाके के सरस्वती विहार में बंद मकान में 2 चोर घुस गए। इसकी जानकारी पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने मकान घेर लिया और बाहर से ताला लगा दिया। इस पर दोनों चोरों ने फंदा लगा लिया।

    एक की मौत हो गई और दूसरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले की पहचान मानसिंह और दूसरे की पहचान मोहित के रूप में हुई है। गत रात धर्मेंद्र चौधरी के मकान में 2 चोर घुसे थे। नकदी और ज्वैलरी तलाशने के लिए अलमारियों को खोला तभी पड़ोसी जाग गया। उन्होंने मकान देखा तो ताला टूटा हुआ था। इलाके के लोग घर के बाहर एकत्र हो गए और ताला लगा दिया।

    चारों तरफ से घिरा देखकर चोरों ने खुद को एक कमरे में बंद किया और फंदा लगा लिया। पुलिस ने चोरों को अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने बैनाड़ रोड हरमाड़ा निवासी मानसिंह को मृत घोषित कर दिया और बालाजी विहार बैनाड़ रोड निवासी मोहित वर्मा को उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

  • आज सुखदेव सिंह ढींढसा की अकाली दल में हो सकती है घर वापसी

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इससे पहले बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए का कुनबा पंजाब में भी बढ़ता जा रहा है। वही, खबर है कि एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल होने जा रही है। जबकि शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) की अकाली दल में शामिल हो सकती है। शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के फाउंडर सुखदेव सिंह ढींढसा की सुखबीर सिंह बादल की पार्टी में घर वापसी हो सकती है। ढींढसा चार साल पहले अकाली दल से नाता तोड़कर कर एक अलग पार्टी शिरोमणि अकाली दल बनाई थी।

  • पंजाबः बजट से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, काला चोला पाकर पहुंचे विधायक सुखविंदर कोटली , देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः बजट सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के प्रदर्शन में विधायक सुखविंदर सिंह कोटली काला चोला पहनकर पहुंचे। इस मौके पर सुखविंदर सिंह कोटली ने कहा कि कल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में मेरा अपमान किया था। इस मामले को लेकर आज कांग्रेस द्वारा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान कोटली ने हाथ में तख्ती पकड़ी हुई है। जिस पर सीएम मुर्दाबाद लिखा हुआ है।

    बता दें कि बीते दिन कोटली ने आरोप लगाए थे कि उसे आप सरकार द्वारा दलित डिप्टी सीएम के बारे में पूछा गया था कि आप सरकार ने वादा किया था और सरकार को सत्ता में आए 2 साल हो गए है। ऐसे में आप सरकार कब दलित भाईचारे का डिप्टी सीएम बनाएंगी। ऐसे में कोटली का आरोप है कि उन्होंने विधायक सुखविंदर कोटली को कहा कि इनका दिमाग खराब हो गया है, इसे जुत्ती सुंघाओ। इस पर विपक्षी विधायकों ने आंखें तरेरी और वे मुख्यमंत्री के खिलाफ मर्यादा हनन का प्रस्ताव लाने के लिए डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी से समय मांगने लगे लेकिन उन्होंने नहीं दिया। इस पर सभी विधायक सदन का बहिष्कार करके बाहर चले गए।

  • पंजाब : घर में सड़ी -गली हालत में मिला शव, मचा हड़कंप

    लुधियाना : शिमलापुरी थाना इलाके में कमरे में शव मिलने से दहशत का माहौल बन गया। बरोटा रोड पर देर शाम लोगों को एक घर से बदबू आई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ देखा तो कमरे में बेड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान जगतार सिंह (45) के तौर पर हुई है।

    शव की हालत देखने से लग रहा था कि करीब 10 दिन से कमरे में बंद पड़ा होगा। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि व्यक्ति की हार्टअटैक से मौत हुई है। मृतक जगतार सिंह के शव में कीड़े पड़े थे। उसके कमरे से पुलिस को उसका कोई पहचान पत्र या तस्वीर नहीं मिली, जिससे उसके चेहरे की पहचान हो सके।हालांकि आसपास के लोगों ने शव की पहचान जगतार सिंह के रूप में की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

    थाना शिमलापुरी के जांच अधिकारी ASI गुरमीत सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि बरोटा रोड इलाके में एक घर से दुर्गंध आ रही है। जिस पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पुहंचे। जहां उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा और देखा कि बेड पर जगतार सिंह का शव सड़ी-गली हालत में पड़ा था। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

    स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक जगतार सिंह यहां अकेला रहता था। उसके माता-पिता की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। वहीं उसकी पत्नी काफी समय से उससे अलग रहती है। जांच अधिकारी के अनुसार फिलहाल मृतक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए। 

  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर हुई झड़प, कार और 3 ऑटो तोड़े, देखें वीडियो

    अमृतसरः आज के समय में किसी भी व्यक्ति में सहनशीलता नहीं देखी जाती है, छोटी सी बात पर लोग मरने मराने तक पहुंच जाते हैं, ऐसा ही मामला अमृतसर के मोहकमपुरा इलाके में देखने को मिला, जहां एक छोटी-सी बात पर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। पीड़ित परिवार की ओर से आरती और शिवा ने बताया कि देर रात जब वे अपने घर पहुंचे तो कुछ युवक गली में खड़े थे। उनके साथ उसकी एक छोटी सी बात को लेकर बहस हो गई और जब उन्होंने युवकों की तरफ घूरकर देखा तो इतनी बात को लेकर युवकों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने उनके घर के बाहर खड़े ऑटो तोड़ दिए।

    इस दौरान उन्होंने नजदीक खड़ी पुलिसकर्मी के कार को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि युवकों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा। पीड़ित परिवार ने कहा कि युवक उनकी पहचान का नहीं है और बिना बोले उन्होंने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद अब पीड़ित परिवार पुलिस से न्याय की मांग कर रहा है। वहीं सभी मामलों में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस मामले की शिकायत मिली है और उन्होंने सीसीटीवी वीडियो के आधार पर तीन युवकों की पहचान कर ली है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जांच के बाद जो भी कार्रवाई सामने आएगी वो की जाएगी।

  • पंजाबः आज बजट में एक हजार रुपए महिलाओं को देने की हो सकती है घोषणा

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में आज पेश किए जा रहे वर्ष 2024-25 के बजट में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की तैयारी की झलक साफ दिखाई दे सकती है। आम जनता पर किसी नए टैक्स का बोझ न डालते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का प्रयास सभी वर्गों, खासकर किसानों और महिलाओं को प्रसन्न करने की तरफ रहेगा। वहीं, वित्त मंत्री इस बार सरकारी कर्मचारियों की लंबित मांगों के लिए भी खजाने का मुंह खोल सकते हैं। मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे कामकाजी दिन की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसके बाद सदन पटल पर वर्ष 2022-23 के वित्तीय लेखे, वर्ष 2019-20 व 2021-22 के लिए ग्रांट और अतिरिक्त मांगों का विवरण रखेंगे।

    पंजाब एप्रोप्रिएशन बिल-2024 पेश करने के अलावा वर्ष 2023-24 के लिए पंजाब सरकार के खर्च को लेकर ग्रांट के लिए अनुपूरक मांगें पेश की जाएंगी। इसके बाद वित्त मंत्री सदन में वर्ष 2024-25 के लिए बजट अनुमान पेश करेंगे। नए वित्त वर्ष के बजट को लेकर माना जा रहा है कि सरकार राज्य में जारी किसान आंदोलन को ध्यान में रखते हुए गन्ने की फसल की भांति कुछ अन्य फसलों के लिए राज्य समर्थन मूल्य घोषित कर सकती है, जिससे किसानों को सीधा लाभ होगा। इसके अलावा फसल खराबे को लेकर मुआवजा राशि में बढ़ोतरी या फसल बीमा योजना में सरकार की तरफ से सहयोग की पेशकश हो सकती है।

    करीब 30 लाख करोड़ से अधिक के कर्ज में डूबी पंजाब सरकार को बीते दो वर्षों से केंद्र सरकार द्वारा 6400 करोड़ रुपये के फंडों की अदायगी नहीं हुई है, लेकिन हाल ही में वित्त मंत्री चीमा यह दावा कर चुके हैं कि राज्य सरकार ने जीएसटी और एक्साइज ड्यूटी में क्रमशः 15.69 व 11.71 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। उनका दावा है कि अन्य राजस्व प्राप्तियों में भी सरकार का प्रदर्शन अच्छा रहा है। वैट, सीजीएसटी, एसजीएसटी, पीएसडीटी और एक्साइट से राजस्व प्राप्ति में 13.85 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वित्त मंत्री का दावा है कि पंजाब सरकार इस राजस्व का प्रयोग महत्वपूर्ण जन सेवाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और समाज कल्याण संबंधी कार्यक्रमों में किया जाएगा, ताकि पंजाब के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया जा सके।

  • आज का राशिफल, 5 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 5 मार्च 2024

    5 मार्च मंगलवार का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन वृषभ, धनु और मकर राशि के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। दरअसल आज चंद्रमा का संचार मूल नक्षत्र से पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा और इस संचार के दौरान चंद्रमा दिन रात आज गुरु की राशि धनु में गोचर करेंगे। चंद्रमा का यह गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है, क्योंकि चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि बनी रहेगी। चंद्रमा और गुरु के इस संबंध से आज मंगलवार का दिन और किन किन राशियों के लिए लाभकारी और मंगलकारी रहने वाला है, देखें आज का राशिफल।

    मेष: राशि से नवम भाव में आज चंद्रमा का गोचर होना इनके लिए लाभकारी और मंगलकारी रहेगा। कमाई आपकी आज अच्छी होगी लेकिन खर्च भी आपका बना रहेगा। आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी को ओर से सरप्राइज मिल सकता है आप प्रेमी के साथ रोमांटिक डिनर डेट का प्लान बना सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए भी आज कुछ योजना पर विचार करेंगे। प्रबंधन के काम के जुड़े जातक आज बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

    वृषभ: आज का दिन वृषभ राशि के लिए लाभ और उन्नति प्रदान करने वाला रहेगा। किस्मत आपको आज अचानक ही लाभ दिलाएगी। आज आज जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और इसका उपयोग आप कार्यक्षेत्र में आज उन्नति के लिए कर सकते हैं। अगर आपका प्रमोशन बचा है तो संभव है कि इस बारे में बात आगे बढे। आपके लिए सलाह है कि आज मन को थोड़ा शांत रखें और गंभीरता से हर फैसला लें, अगर आप गुस्से में आकर कोई फैसला लेंगे तो आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी में किसी परेशानी का सामना कर रहे थे तो उससे राहत मिलेगी और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है।

    मिथुनः जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। आपको आज सेहत में नरमी का अहसास हो सकता है। संतान की शिक्षा और करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल पर आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में सहयोगियों का व्यवहार भी आपको परेशान करेगा। आज तनाव के बीच अच्छी बात यह रहेगी कि लंबे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात होगी। अगर आप कोई रुकी हुई बिजनेस डील फाइनल कर रहे हैं तो उसमें बहुत सावधानी बरतें। कारोबारियों के लिए आज दिन का दूसरा भाग बेहतर होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी आज चिंता होगी।

    कर्कः जातकों के लिए आज का दिन उलझन और परेशानियों वाला रह सकता है। आपकी राशि के स्वामी राशि से छठे भाव में गोचर करते हुए आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या का संकेत दे रहे हैं। आपके लिए सलाह है कि आज सेहत के मामले में किसी प्रकार की अनदेखी से बचें। आपके परिवार के किसी सदस्य की बात आपको बुरी लग सकती है। आर्थिक मामलों में सलाह कि किसी की बातों में आकर कोई फैसला लेने से बचें। आपको आज कई पेंडिंग बिल भी चुकाने होंगे, खर्च आपका बना रहेगा जिस पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत संतान को कोई पुरस्कार मिलने से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।

    सिंहः जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपकी राशि से आज चंद्रमा पंचम भाव में संचार करते हुए शुभ फल देने वाले हैं। वैसे आपका दिन आज व्यस्तता में बीतेगा। आपके ऊपर काम का दबाव भी बना रहेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं उनका प्रयास आज रंग लाएगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, तभी आप अच्छा पैसा कमाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और कोई नई वस्तु खरीदने की इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। परिवार में आज आपसी प्रेम बना रहेगा। संतान पक्ष को लेकर आप मन में प्रसन्नत होगी।

    कन्याः आज का दिन कन्या राशि के लिए सुखद रहेगा। आपको आज माता और मातृपक्ष से सुख मिलेगा। आपके रुके हुए काम में गति आएगी और आप अपनी पूर्व में की हुई गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे। सितारे कहते हैं कि आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। संभव है कि आज आप अपने लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी करें। वैवाहिक जीवन आज आपका प्रेमपूर्ण रहेगा। लव लाइफ में भी स्थिति अनुकूल है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन मिलेगा।

    तुलाः आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए सुखद और सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपके बेहतर तालमेल दिखेगा। आप अपने साथी के साथ आज आनंददायक पल बिताएंगे और कुछ घरेलू मुद्दों पर आप चर्चा करेंगे। आपको आज किसी निकट संबंधी ओर से अच्छी खबर मिलेगी। तेज गति से चलने वाले वाहनों का प्रयोग करते समय आपको सावधान रहना होगा, वाहन सावधानी से चलाएं। आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखना होगा। कार्यस्थल पर आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती, लेकिन आप इसे सकारात्मक रूप से लेंगे और कुछ नया करने और सीखने का प्रयास करेंगे। छात्र आज शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

    वृश्चिकः जातकों के लिए आज का दिन कोई नया काम शुरू करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आज कार्यक्षेत्र में मेहनत के सााथ ही भाग्य का भी लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर आपके बच्चे की शादी में कोई बाधा आ रही है तो बाधा दूर हो सकती है जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। खेल औऱ रक्षाक्षेत्र से जुडे़ जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। आप आज बजत योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। आपको आज किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा।

    धनुः आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए खुशियों भरा रहेगा। चंद्रमा आज आपकी राशि से गोचर कर रहे हैं। और आपकी राशि पर गुरु की शुभ दृष्टि भी बनी हुई है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए लाभप्रद और सुखद रहेगा। आप अगर कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में आज आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। किसी चल रही समस्या का समाधान होने से आपको खुशी मिलेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ आज रोमांटिक पल बिता पाएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे और किसी योजना का पूरा फायदा आपको मिल सकता है।

    मकरः मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर और उन्नतिदायक रहेगा। आपका खर्च आज बना रहेगा लेकिन शुभ कार्यों में आपका खर्च बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी। आप कुछ घरेलू मुद्दों को लेकर चिंतित रहेंगे जिसका समाधान घर के सदस्यों के सहयोग से हो जाएगा। आप आज आर्थिक उन्नति के लिए निवेश के बारे में भी विचार करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। जो लोग विदेश यात्रा संबंधी प्रयास कर रहे हैं आज उनको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन आज बेहतर होगा।

    कुंभः कुंभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज करियर कारोबार में कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन सहकर्मियों के अहसयोगपूर्ण व्यवहार से आपको परेशानी होगी। बिजनस में आज निवेश बढ़ाने के सोच रहे हैं तो अपने विचारों को टाल दें नहीं तो नहीं तो आगे नुकसान हो सकता है। आपके परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन की खुशी होगी। घरेलू मामलों में सितारे कहते हैं कि आपके भाई बहनों के बीच रिश्ता बेहतर होगा।

    मीनः मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपनी ऊर्जा सद्कार्यों में लगाएं और इधर उधर की बातों से दूर रहे हैं नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। कुछ सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ सहयोग से खुशी की प्राप्ति होगी। माता के साथ आपको तालमेल बनाकर रखना होगा, किसी बात को लेकर वह नाराज हो सकती है।

  • पंजाब: चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    अमृतसर: थाना कंटोनमेंट की पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपियों से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं है। 

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें दो युवक बीआरटीएस रोड पर ग्रिल चोरी कर मोटरसाइकिल पर ले जा रहे थे। आरोपी रात के समय चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों से लोहे के ग्रिल बरामद किए हैं।  चोरी की ग्रिल को खरीदने वाले खरीदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत मे पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है।