Blog

  • पंजाबः चालक ने की सब इंस्पेक्टर पर कार चढ़ाने की कोशिश

    पंजाबः चालक ने की सब इंस्पेक्टर पर कार चढ़ाने की कोशिश

    अमृतसरः गेट हाकिम थाने के सामने चौराहे पर कार चालक ने सब इंस्पेक्टर जगतार सिंह को टक्कर मारने का प्रयास किया। लेकिन जगतार सिंह ने थोड़ी तत्परता दिखाते हुए अपना बचाव किया। इसके बाद कार चालक चौकी से फरार हो गया। उसे काबू करने के लिए पुलिस ने वायरलेस के जरिए शहर में मैसेज भी फ्लैश कर दिया है, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पता चला है कि कार में परिवार सवार था। इस दौरान चालान के डर से चालक कार भगाकर ले गया। सब इंस्पेक्टर जगतार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर पूरे शहर की नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

    इस बीच ‘गेट हकीमा’ के पास लगे नाके पर चेकिंग अभियान भी चल रहा था। जिस दौरान एक कार आती देख सब इंस्पेक्टर ने उसे रुकने का इशारा किया। कार चालक ने पहले तो कार को साइड में खड़ा करने का बहाना बनाया। जैसे ही एसआई ने साइड दी कार चालक कार लेकर भाग गया। हालांकि एसआई सड़क के बीच खड़े थे और किसी तरह खुद को कार से बचाया और फिर कार के पीछे भागकर उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन तब तक कार चालक काफी दूर जा चुका था। पुलिस ने उसे नियंत्रित करने के लिए अगले गेट पर भी संदेश भेजा। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

  • जालंधरः इस चौक पर SC स्टूडेंट्स ने लगाया धरना, पुलिस ने किए राउंडअप, देखें Live

    जालंधरः इस चौक पर SC स्टूडेंट्स ने लगाया धरना, पुलिस ने किए राउंडअप, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्षः बीएसएफ चौक पर SC स्टूडेंट्स ने सरकार के धरना लगाकर चौक जाम कर दिया। वहीं इस संबंधी सूचना मिलने पर थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची और कई स्टूडेंट्स को उन्होंने हिरासत में ले लिया। पुलिस धरना दे रहे छात्र नेताओं नवदीप दकोहा, विशाल नूसी, कमलजीत कुमार और 6 से 7 लड़कियों को उठा कर ले गई। छात्रों का आरोप है कि उनके मोबाइल तक छीन लिए गए। दरअसल, एससी स्टूडेंट्स ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आज मोर्चा खोला था। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए जाने के बाद माहौल गर्मा गया है। मामले की जानकारी देते स्टूडेंट्स ने कहा कि पुलिस का यह रवैय्या काफी निंदनीय है। इस बाद सभी स्टूडेंट्स थाना बारादरी के बाहर पहुंच गए है। 

    स्टूडेंट्स का कहना है कि एससी स्कॉलरशिप का पैसा अभी तक सरकार ने उन्हें जारी नहीं किया है। जिसकी वजह से उन्हें स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में दाखिला नहीं मिल रहा है। इसी के तहत यह धरना लगाया गया था। उन्होंने कहा कि आज उनका एग्जाम भी है, लेकिन पुलिस के इस रवैय्ये के बाद अगर उनका एग्जाम कैंसल हो जाता है तो सभी स्टूडेंट्स में भारी रोष पाया जाएगा। वहीं मामले की सूचना मिलते ही अकाली दल के पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू भी थाना बारादारी में पहुंच गए है। इस दौरान पुलिस ने थाने का गेट बंद कर दिया और पूर्व विधायक भी पुलिस अधिकारियों के साथ थाने के अंदर मौजूद है। पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया है कि उन्हें पूरा इंसाफ दिलवाया जाएगा।

    छात्र नेताओं का कहना है कि SC स्कॉलरशिप का पैसा समय पर न आने के कारण कभी उन्हें चल रहे सेशन के दौरान परेशान होना पड़ता है तो कभी पैसे न मिलने के कारण शिक्षण संस्थानों द्वारा उनके नतीजे रोक लिए जाते हैं। यहां तक कि उनके परीक्षाओं के लिए भरे गए फार्म तक रोक लिए जाते हैं। अब SC स्कॉलरशिप न आने से छात्रा दाखिला नहीं ले पा रहे हैं।

  • पंजाबः सियासत में किस्मत अजमाने जा रहे गिप्पी ग्रेवाल !

    पंजाबः सियासत में किस्मत अजमाने जा रहे गिप्पी ग्रेवाल !

    चंडीगढ़ः पंजाबी अभिनेता और गायक गिप्पी ग्रेवाल एक ऐसा नाम है जिसे किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वह लगभग 2 दशकों से पंजाबी इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। गिप्पी ग्रेवाल इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इसकी वजह गायक की कोई आने वाली फिल्म या गाना नहीं है, बल्कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजिंदर सिंह शेखावत से मुलाकात की है। जी हां, हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल की मुलाकात गजिंदर सिंह शेखावत से हुई, जिसकी एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को खुद केंद्रीय मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

    उन्होंने गिप्पी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘पंजाब के जाने-माने सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल से मिलकर खुशी हुई। उनके साथ अच्छी चर्चा हुई। पंजाब के बारे में उनकी भावुक सोच ने मुझे प्रभावित किया।’ बता दें कि साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं, इस मौके पर राजनीतिक अखाड़ा पूरी तरह से गर्मा चुका है। ऐसे में कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि कई हस्तियां राजनीतिक नेताओं से मिल रही हैं। ऐसे में गिप्पी की ये मुलाकात भी इसी ओर इशारा करती नजर आ रही है, लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

  • बड़ी खबरः पूर्व सेहत मंत्री को इन शर्तों पर मिली जमानत

    बड़ी खबरः पूर्व सेहत मंत्री को इन शर्तों पर मिली जमानत

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व सेहत मंत्री सत्येंद्र जैन  को करीब 1 साल बाद जमानत मिल गई है। वे 31 मई 2022 से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के एडिशनल सॉलिसीटर जनरल पीएस राजू ने कहा, ‘हम स्वास्थ्य आधार पर 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दे रहे हैं। इस दौरान वे निजी हस्पताल में अपना इलाज करवा सकते हैं। जमानत की शर्तें निचली अदालत तय करें।’

    सुनवाई के दौरान वैकेशन बेंच के जज ने साफ किया कि ये सशर्त जमानत है। इस दौरान सत्येंद्र जैन गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश न करें।कोर्ट की अनुमति के बिना दिल्ली से बाहर न जाएं। जो इलाज करवा रहे हैं, उसकी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को भी दी जाए। इतना ही नहीं, जज ने ये भी कहा कि सत्येंद्र जैन मीडिया में कोई भी बयान जारी न करें। इस मामले में 10 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। स्वतंत्र स्वास्थ्य जांच पर अगली सुनवाई में फैसला लिया जाएगा। एडिशनल सॉलिसीटर ने भी कहा कि AIIMS के पैनल से स्वास्थ्य जांच हो. हम LNJP की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं कर सकते। यह दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। डॉक्टरों को जानते हैं। एम्स या RML के पैनल से जांच हो।

  • 1.4 करोड़ पाउंड में बिकी टीपू सुल्तान की तलवार

    1.4 करोड़ पाउंड में बिकी टीपू सुल्तान की तलवार

    नई दिल्लीः मैसूर के 18वीं सदी के शासक टीपू सुल्तान की तलवार लंदन में हुई नीलामी में 1.4 करोड़ पाउंड (140 करोड़ रुपये) में बिकी है। नीलामी का आयोजन करने वाले नीलामी घर बोनहम्स ने कहा कि कीमत अनुमान से सात गुना अधिक है। बोनहम्स ने कहा कि शासक के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव की वजह से यह तलवार सबसे महत्वपूर्ण हथियार थी। टीपू सुल्तान ने 18वीं शताब्दी के अंत के युद्धों में ख्याति प्राप्त की थी। उन्होंने 1775 और 1779 के बीच कई मौकों पर मराठों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

    इस्लामी और भारतीय कला के बोनहम्स प्रमुख और नीलामीकर्ता ओलिवर व्हाइट ने कहा, “यह शानदार तलवार टीपू सुल्तान से जुड़े सभी हथियारों में से सबसे महान है जो अभी भी निजी हाथों में है। सुल्तान के साथ इसका घनिष्ठ व्यक्तिगत संबंध था। तलवार टीपू सुल्तान के महल के निजी क्वार्टर में मिली थी। वहीं, बोनहम्स ग्रुप हेड नीमा सागरची ने कहा कि तलवार का एक असाधारण इतिहास है, एक आश्चर्यजनक उद्गम और बेजोड़ शिल्प कौशल है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी कि कमरे में बोली लगाने वालों के बीच इतनी गर्मजोशी से मुकाबला हुआ। हम परिणाम से खुश हैं।

    प्रेस रिलीज के अनुसार, यह तलवान असाधारण गुणवत्ता की है। इसे मुगल तलवारबाजों ने एक जर्मन ब्लेड डिजाइन का उपयोग करके बनाया था जिसे 16वीं शताब्दी में भारत लाया गया था। तलवार पर एक शिलालेख भी है जिस पर लिखा है, “शासक की तलवार।” बता दें कि टीपू सुल्तान को ‘टाइगर ऑफ मैसूर’ का निकनेम दिया गया था। बोनहम्स ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उन्होंने युद्धों में रॉकेट आर्टिलरी के इस्तेमाल का बीड़ा उठाया और मैसूर को भारत में सबसे गतिशील अर्थव्यवस्था में बदल दिया।

  • जालंधरः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को लगा झटका, अब उपभोक्ता को देने होंगे इतने करोड़ रुपये, जानें मामला 

    जालंधरः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को लगा झटका, अब उपभोक्ता को देने होंगे इतने करोड़ रुपये, जानें मामला 

    जालंधर/वरुणः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अपनी सेवाओं में देरी की समस्या के चलते लगातार उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचा रहा है। कई साल पहले उपभोक्ताओं से वसूला गया पैसा अब ब्याज सहित लौटाया जा रहा है। इससे ट्रस्ट को लगातार आर्थिक नुकसान हो रहा है। उल्लेखनीय है कि सरकारें बदल रही हैं, अधिकारी बदल रहे हैं, लेकिन ट्रस्ट की कार्यप्रणाली नहीं बदल रही है। ताजा मामला सूर्या एन्क्लेव एक्सटेंशन कॉलोनी से सामने आया है। जहां पटियाला निवासी नीरज जिंदल ने 356 गज के प्लॉट के लिए 72,18,240 रुपये चुकाए थे। यह राशि 23 दिसंबर 2011 को दी गई, लेकिन जून 2014 तक प्लॉट नहीं मिला। 9 अक्टूबर 2015 को ट्रस्ट ने संपर्क किया और पैसे वापस मांगे। 24 फरवरी 2016 को उन्होंने उपभोक्ता आयोग में मामला दायर किया। जो राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद आयोग के पास पहुंचा। जिसके बाद अब फैसला उपभोक्ताओं के हक में आया है। जिसमें ट्रस्ट को 9 प्रतिशत ब्याज के साथ राशि वापस करने का आदेश दिया गया है। यह राशि करीब 1.50 करोड़ रुपये होगी।

    गौरतलब है कि उक्त निर्णय एक मिसाल है, जिसकी मिसाल पर चलकर अन्य उपभोक्ता भी अपने मामलों में न्याय की मांग कर सकेंगे। वजह यह है कि नीरज जिंदल के प्लॉट में कानूनी पेचीदगी थीं, जिसके चलते ट्रस्ट उन्हें प्लॉट का कब्जा नहीं दे सका। यह प्लॉट कॉलोनी के नक्शे में ही नजर आ रहा था। कॉलोनी का कोर्ट में केस था, जिस पर स्टे चल रहा था। इसके चलते ट्रस्ट समूचे ब्लॉक के प्लाटों पर कब्जा नहीं दे सका। कई उपभोक्ता लंबे समय तक सब्र करते रहे, लेकिन कुछ ने अपने-अपने तर्कों से कानूनी लड़ाई शुरू कर दी। दूसरी ओर, सूर्या एन्क्लेव एक्सटेंशन में अधोसंरचना विकास भी वर्तमान में अधूरा है। इससे यहां लंबे समय से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਦੀਆਂ 6 ਲੜਕੀਆਂ ਨੇ ਮੈਰਿਟ ਲਿਸ ਵਿੱਚ ਨਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਦੀਆਂ 6 ਲੜਕੀਆਂ ਨੇ ਮੈਰਿਟ ਲਿਸ ਵਿੱਚ ਨਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖੀਆ ਬੌਰਡ ਵੱਲੋਂ ਬਾਰਵੀ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਐਲਾਨਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਿਲਿਆ ਵਿੱਚੋ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਮੈਰਿਟ ਲਿਸਟ ਵਿੱਚ ਨਾਮ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਕੇ ਮੱਲਾਂ ਮਾਰੀਆ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਜਿਲਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਬਲਾਕ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਕੰਨਿਆ ਸਕੂਲ ਦੀਆ 6 ਲੜਕੀਆ ਨੇ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਮੈਰਿਟ ਲਿਸਟ ਵਿੱਚ ਦਰਜ ਕਰਵਾਇਆ ਹੈ, ਉੱਥੇ ਹੀ ਇਸ ਸਕੂਲ ਦੀ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਵੱਲੋ ਜਿਲਾ ਹੁਸਿਆਰਪੁਰ ਵਿੱਚੋ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਕੇ ਸਕੂਲ ,ਇਲਾਕੇ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਨਾਮ ਰੌਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਜਿਲਾ ਹੁਸਿਆਰਪੁਰ ਵਿੱਚੋ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਲੜਕੀ ਨੇ 492/500 ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਹਨ।ਜ਼ਿਲਾ ਹੁਸਿਆਰਪੁਰ ਦਾ ਇਹ ਸਕੂਲ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਸਕੂਲ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਹੀ ਸਕੂਲ ਦੇ 6 ਬੱਚਿਆ ਨੇ ਮੈਰਿਟ ਲਿਸਟ ਵਿੱਚ ਨਾਮ ਦਰਜ ਕਰਵਾਇਆ ਹੈ। ਨਤੀਜਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬੱਚਿਆ, ਸਕੂਲ ਟੀਚਰ ਅਤੇ ਮਾਪਿਆ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਮਹੋਲ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ।

  • पूर्व मिस्‍टर इंडिया बॉडी बिल्डर का निधन, वॉशरूम में मिला शव

    पूर्व मिस्‍टर इंडिया बॉडी बिल्डर का निधन, वॉशरूम में मिला शव

    कोटाः जाने माने बॉडीबिल्‍डर और पूर्व मिस्‍टर इंडिया प्रेमराज अरोड़ा का निधन हो गया है। वे 42 साल के थे। वर्कआउट के बाद आए हार्ट अटैक से उनकी मृत्‍यु हो गई। उनका शव वॉशरूम से मिला है। ऐसा बताया गया है कि वर्कआउट के बाद वे वॉशरूम गए थे, लेकिन काफी समय तक जब वे बाहर नहीं आए तो उनके घरवालों ने चेक किया था। उन्‍होंने 2014 में मिस्‍टर इंडिया का टाइटल जीता था। परिवार में उनकी पत्‍नी और दो बेटियां हैं।

    परिजनों ने बताया कि प्रेमराज हर प्रकार के नशे से दूर थे और प्रॉपर डाइट को फॉलो करते थे। वे फिटनेस कोच और जिम इंस्‍ट्रक्‍टर भी थे। बॉडी बिल्डिंग, पॉवर लिफ्टिंग और जिमिंग का उन्‍हें शौक था और वे अपना बहुत ध्‍यान रखते थे। रोजाना की तरह वे वर्कआउट के बाद वॉश रूम गए थे, लेकिन काफी देर तक जब वे बाहर नहीं आए तो परिजनों ने उन्‍हें आवाज दी। इसके बाद जब उन्‍हें देखा तो वे बेहोश मिले थे। इस परिजन उन्‍हें डॉक्‍टर के पास लेकर गए, जहां उन्‍हें डेड घोषित कर दिया गया।

    भाई राहुल ने बताया कि प्रेमराज युवाओं को नशे से दूर रहने, फिट रहने और जिम ज्‍वाइन करने को प्रेरित करते थे। वे 1993 से जिमिंग कर रहे थे और उन्‍होंने हर स्‍तर पर प्रतियोगिता में हिस्‍सा लिया और कई पुरस्‍कार और सम्‍मान जीते। मिस्‍टर कोटा, मिस्‍टर राजस्‍थान और कई बार प्रतियोगिता में गोल्‍ड मेडल भी जीता। वे 2016 से 2018 तक मिस्‍टर राजस्‍थान रहे। प्रेमराज कोटा अरोड़ा समाज के अध्‍यक्ष भी थे।

  • नवविवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

    नवविवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

    सूरजपुरः जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक नवविवाहिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के कल्याणपुर गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता ने 4 महीने पहले ही घर वालों के विरुद्ध जाकर घर से भागकर शादी की थी और अब उसने आत्महत्या कर ली है। वहीं युवती के परिजनों ने युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

  • पंजाबः आज जालंधर सहित इन जिलों में तेज हवाओं सहित बारिश की संभावना

    पंजाबः आज जालंधर सहित इन जिलों में तेज हवाओं सहित बारिश की संभावना

    चंडीगढ़ः पंजाब में दूसरे दिन भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह शहरों का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से कम दर्ज किया गया, वहीं आज 11 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश पड़ने की संभावना है। शुक्रवार सुबह ही मौसम विभाग ने पंजाब के 11 जिलों में बारिश व तेज हवाएं चलने की चेतवानी जारी कर दी है। जिसके अनुसार आज मुक्तसर, फाजिल्का, फरीदकोट, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और बठिंडा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    स्पष्ट कहा गया है बारिश व बिजली कड़कने के समय पेड़ों के नीचे ना खड़ें हो या खेतों में काम ना करें। जून में मानसूनी हवाओं के कमजोर रहने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून पोर्ट ब्लेयर से 425 किमी दूर नानकोवरी द्वीप पर अटक गया है। यह 6 दिन से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। इससे मानसून देश में 4-5 दिन की देरी से पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून पंजाब में मानसून 25 जून तक पहुंच जाता है, लेकिन इस साल इसके जुलाई में पहुंचने का अनुमान है।

    सीनियर मौसम वैज्ञानिकों की सुनें तो अरब सागर में बने चक्रवात से नमी आ रही है। इस कारण कई इलाकों में बारिश हो रही है। 23 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी एक्टिव है। इस सिस्टम के मई के आखिरी दिनों तक बने रहने की संभावना है।इस वजह से मई का आखिरी हफ्ता शुरू होने के बावजूद बुधवार से किसी भी उत्तर भारतीय राज्य में लू नहीं चली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड में पिछले 24 घंटों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा।