Blog

  • आज का राशिफल, 29 मई 2023

    आज का राशिफल, 29 मई 2023

    आज का राशिफल, 29 मई 2023

    वृष: विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में नि‍श्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
    मिथुन: यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। जो‍खिम न लें।
    कर्क: किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। थकान व कमजोरी रहेगी।
    कन्या: विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। फालतू खर्च होगा।
    तुला: कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक व्यय होगा।
    वृश्चिक: किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी।
    मकर: कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है। विवाद के बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
    कुंभ: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। प्रमाद न करें।
    मीन: भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करेंग। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा।
  • होशियारपुर : नहर में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत

    होशियारपुर : नहर में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत

    होशियारपुर: जिले में कंडी नहर में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि 5 अन्य साथी बाल बाल बच निकले। मृत की पहचान मोहित भाटिया निवासी राजा कला गढ़दीवाल के रूप हुई है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि देर शाम मंड पंढेर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एक युवक की नहर में डूबने से मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पारिवारिक सदस्यों को सारी घटना की सूचना दे दी गई।

    अन्य साथियों से पूछताछ के दौरान सामने आया की मोहित भाटिया पुत्र अमरीक सिंह अपने साथी गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, मलकीत सिंह, विपनप्रीत व गुरदीप सिंह के साथ शनिवार को स्कूल में जल्दी छुट्टी होने के कारण अपने मोटरसाइकिल से गांव सहोड़ा कंडी स्थित गगन जी का टीला में नतमस्तक होने आए थे। शिव मंदिर में नतमस्तक होने के पश्चात ही मंदिर से वापस आते समय देर शाम सभी वडला गांव के पास स्थित कंडी नहर में नहाने लगे।

    नहाते समय मोहित भाटिया का पैर नहर मे फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। राहगीरों की मदद से मोहित भाटिया को नहर से निकाला गया। इसके बाद सभी दोस्तों ने उसे मंड पंढेर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता अमरीक सिंह के बयान पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • दर्दनाक हादसा : ट्रक में जा घुसी कार, 6 की मौत

    दर्दनाक हादसा : ट्रक में जा घुसी कार, 6 की मौत

    कोप्पल: कर्नाटक के कोप्पल जिले के कुश्तगी तालुक में रविवार शाम एक कार और लॉरी के बीच हुई टक्कर में दो बच्चों और एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा कालकेरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी मृतक विजयपुरा के रहने वाले थे और वे कार से बेंगलुरु की तरफ जा रहे थे, जबकि लॉरी तमिलनाडु से गुजरात की तरफ रवाना हुई थी।

    सूत्रों ने बताया कि आमने-सामने की टक्कर में पूरी कार लॉरी के अगले हिस्से में घुस गई थी। उन्होंने कहा कि कार को क्रेन की मदद से निकाला गया और सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। सूत्रों के अनुसार, हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

  • शादी में खाना खिलाने के बहाने ले जाकर आरोपी ने 4 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

    शादी में खाना खिलाने के बहाने ले जाकर आरोपी ने 4 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

    मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के मेहसी थानाक्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई जा रही है। महिला थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी ने बताया कि शाम को बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी, उसी समय उसके ग्रामीण युवक उसे गांव में बरात दिखाने व भोज खिलाने के लिए शाम को सात बजे ले गया। इसी दौरान रात में उसके साथ दुष्कर्म किया और घर लाकर छोड़ दिया।

    बच्ची ने अपने माता व पिता को इसकी जानकारी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए जब गांव में चर्चा शुरू हुई और पंचायत की बात आई। पंचायत में बात नहीं बनने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। इस बीच सूचना पर मेहसी थाना की पुलिस ने तत्काल गांव में छापेमारी कर आरोपी युवक आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के स्वजन उसे लेकर थाने पहुंचे। मेहसी से पीड़ि‍ता को मोतिहारी महिला थाना भेजा गया। यहां पीड़िता के स्वजनों के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

  • जालंधर : कार और आटो की भयानक टक्कर में 1 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    जालंधर : कार और आटो की भयानक टक्कर में 1 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण : नकोदर रोड स्थित गांव बादशाहपुर के पास रविवार देर रात आटो और कार की भीष्ण टक्कर होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार मर्सिडिज कार ने आटो रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में आटो पलटने से करीब 70 बर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आटो में सवार 2 बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नकोदर रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है।

    घायल हुए 2 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। थाना लांबड़ा के पुलिस अधिकारी अमन सैनी ने बताया कि रविवार रात करीब पौने 8 बजे चंडीगढ़ नंबर की मर्सिडिज कार बहुत तेजी के साथ जालंधर से लांबड़ा की तरफ जा रही थी।

    उसी रास्ते पर एक आटो रिक्शा भी लांबड़ा की तरफ ही जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से आटो को टक्कर मार दी। इस घटना दौरान आटो में चालक समेत 9 लोग सवार थे। हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग हादसे में घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

  • टॉप 10 की लिस्ट में शामिल गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल

    टॉप 10 की लिस्ट में शामिल गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल

    वैंकूवर : शादी समारोह में हिस्सा लेने गए गैंगस्टर का गोलियां मारकर कत्ल करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा के टॉप-10 गैंगस्टरों में शामिल था और देर रात किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने गया हुआ था जहां रात को डिनर करने के बाद जैसे ही समारोह स्थल से बाहर निकला अमरप्रीत समरा उर्फ चकी का वैंकूवर में गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। वह वहां पर एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि Fraserview Hall में अमरप्रीत समरा को ब्रदर्स कीपर्स ग्रुप के हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मार कर मौत के घाट उतारा है।

    कनाडा के समय अनुसार रात को करीब 1:30 बजे की है। अमरप्रीत अपने भाई रविंद्र के साथ शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया हुआ है। हमलावरों ने सुबूत मिटाने के लिए उस गाड़ी को भी आग लगा दी जिसमें अमरप्रीत अपने भाई के साथ आया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बताया उन्हें गोलियां की आवाजें ऐसे सुनाई दे रहीं थीं, जैसे फायरिंग मशीनगन की गई हो। अमरप्रीत सिंह समरा उर्फ चकी यूनाइडेट नेशन (UN) के टॉप-10 गैंगस्टरों की लिस्ट में शामिल था। उसकी विरोधी ब्रदर्स कीपर्स ग्रुप के बीच धंधे को लेकर दुश्मनी थी।

    शादी समारोह में शामिल लोगों ने बताया कि उन्हें पता तक नहीं चला कि हमलावर शादी समारोह स्थल के आसपास पहले ही घूम रहे हैं। इस हत्या को टार्गेट किलिंग माना जा रहा है। वहीं कनाडा पुलिस की अधिकारी तानिया विसिनटिन ने कहा कि पुलिस हेल्पलाइन पर रात डेढ़ बजे फोन आया था और उसी वक्त पुलिस वहां पर पहुंच गई थी। पुलिस अधिकारी ने अमरप्रीत को सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

  • जिला सत्तरीय पिपलू मेले की सारी तैयारियां पूर्ण,धूमधाम से मनाया जाएगा पिपलू मेला: एसडीएम मनोज कुमार

    जिला सत्तरीय पिपलू मेले की सारी तैयारियां पूर्ण,धूमधाम से मनाया जाएगा पिपलू मेला: एसडीएम मनोज कुमार

    मेले में नितिन कुमार, ऋचा शर्मा, गौरव कौंडल, एसी भारद्वाज, कुसुम जस्सी, ममता भारद्वाज मचाएंगे धमाल:रोहित कँवर
    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ के बड़े ऐतिहासिक जिला स्तरीय तीन दिवसीय पिपलू मेले की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बड़ी धूमधाम से पिपलू मेला मनाया जाएगा। जिला स्तरीय पिपलू मेले का आयोजन 30 मई से 1 जून तक किया जा रहा है। जानकारी देते हुए पिपलू मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने कहा कि  तीन दिवसीय ऐतिहासिक पिपलू मेले का शुभारंभ 30 मई को लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह वत्तौर मुख्यातिथि करेंगे। जबकि कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और विधायक ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र संजय रत्न, विधायक गगरेट चैतन्य शर्मा और कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में एसी भारद्वाज, कुसुम जस्सी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा लोक नाटक दहाजा का भी किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि मेले के दूसरे दिन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जबकि कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और विधायक बडसर विधानसभा क्षेत्र इन्द्र दत्त पाल, विधायक शाहपुर विस केवल सिंह पठानिया, कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में इंडियन आईडल फेम नितिन कुमार और फोक गायक ऋचा शर्मा अपनी आवाज़ से सुरों का जादू बिखेरेंगे।
    उन्होंने बताया कि मेले के तीसरे और अंतिम दिन डिप्टी सीएम मुकेश मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जबकि कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और विधायक सुजानपुर विस क्षेत्र राजेंद्र राणा, विधायक हमीरपुर विस आशीष शर्मा, विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू, पूर्व विधायक ऊना विस सतपाल सिंह रायजादा, कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर (भा.प्र.से) व पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर (भा.पु.से) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों वायस आॅफ पंजाब और सा-रे-गा-मा फेम ममता भारद्वाज मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 
  • होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 14 युवतियां और 16 युवक अरेस्ट…

    होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 14 युवतियां और 16 युवक अरेस्ट…

    मऊः यूपी के मऊ में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। रोडवेज बस स्टेशन के पास एक होटल में छापेमारी के दौरान ये खुलासा हुआ है। होटल के कमरों से 14 युवतियों और 16 युवकों को पकड़ा गया है। पुलिस सभी को कोतवाली ले गई है और पूछताछ की जा रही है। 

    मामला मऊ जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टेशन के बगल में संचालित होटल से जुड़ा हुआ है। इसको लेकर सीओ सिटी सजय मिश्रा ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने राधा कृष्ण नाम का होटल है। शनिवार को शिकायत मिली थी कि यहां पर लड़के और लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। पैसा लेकर उनको सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

    इस पर महिला थाना अध्यक्ष, इंस्पेक्टर कोतवाली, दखिनटोला और सरायलखनसी की महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने होटल में छापा मारा। इस दौरान 14 लड़कियां, 16 लड़के और कर्मचारी अलग-अलग कमरों से पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान टीम ने होटल का रजिस्टर व अन्य चीजें जब्त की हैं।

    सीओ सिटी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी 31 दिसंबर 2022 को होटल में छापेमारी की गई थी। ताजा मामले में होटल मालिक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी। उधर, इस खुलासे से होटल के आसपास के पूरे इलाके में लोग सन्न हैं।

  • जालंधरः नशीले पदार्थ और अवैध शराब सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधरः नशीले पदार्थ और अवैध शराब सहित 4 गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः देहात पुलिस के अलग-अलग थानों की टीमों ने नशीले पदार्थ और अवैध शराब सहित 4 तसक्तरों को गिरफ्तार किया है। थानो शाहकोट की पुलिस ने नशीली गोलियों सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जग्ग पुत्र गेला, बलिवंदर सिंह पुत्र अमरदीप सिह दोनों वासी निवासी मोहल्ला डेरीयां के रुप में हुई। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों को 300 नशीली गोलिंयों सहित काबू किया गया है। 

    इसी तरह थाना फिल्लोर की पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी हरिंदर सिहं ने बताया कि अपना चोंकी के इंचार्ज सुखविंदर पाल सिंह और उनकी टीम ने गुरप्रीत पुत्र गोरखा वासी चाहल कलां को 21 ग्राम हैरोइन समेत काबू किया गया।  

    इसी तरह थाना लोहियां की पुलिस ने अवैध शराब सहित महिल तसकर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी यादविंदर  सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ए.एस.आई कशमीर सिंह ने कंग कलां की रहने वाली सुखजिंदर कौर पत्नी गुरचरन सिंह को 15 हज़ार एम.एल. शराब सहित उसे घर से ही हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुक्दमा दर्ज किया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਤੇ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਜ਼ਬਤ ਕੀਤੀਆਂ ਮਸ਼ੀਨਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਤੇ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਜ਼ਬਤ ਕੀਤੀਆਂ ਮਸ਼ੀਨਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪਠਾਨਕੋਟ/ਅਨਮੋਲ : ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦੇ ਵੱਧ ਰਹੇ ਖਤਰੇ ਦਾ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਨ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਤਹਿਤ, ਪਠਾਨਕੋਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅੱਜ ਬੇਹੜੀਆ ਬਜੁਰਗ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾਪੂਰਵਕ ਇੱਕ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ, ਜਿਸਦੇ ਨਤੀਜੇ ਵਜੋਂ ਇੱਕ ਪਾਬੰਦੀਸ਼ੁਦਾ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚੋਂ ਦੋ ਭਾਰੀ ਟਰੱਕ ਪੋਕਲੇਨ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਜ਼ਬਤ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਥਾਣਾ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਅਨਿਲ ਪਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੱਕ ਭਰੋਸੇਯੋਗ ਮੁਖਬਰ ਨੇ ਨਿਊ ਦੁਰਗਾ ਸਟੋਨ ਕਰਸ਼ਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਬਾਰੇ ਅਹਿਮ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਸੀ। ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਪੋਕਲੇਨ ਮਸ਼ੀਨ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਕਰੱਸ਼ਰ ਦੇ ਨੇੜੇ ਦੋ ਟਿੱਪਰ ਵਾਹਨਾਂ (ਪੀਬੀ 02 ਡੀਆਰ 9331 ਅਤੇ ਪੀਬੀ 02 ਡੀਆਰ 9431) ਨੂੰ ਚਲਾਉਣ ਦੁਆਰਾ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਅਭਿਆਸਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਸੀ। ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਸੀ ਕਿ ਖੁਦਾਈ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਟਿੱਪਰ ਵਾਹਨਾਂ ਰਾਹੀਂ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦਾ ਸਾਮਾਨ ਚੋਰੀ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਅਤੇ ਸਾਮਾਨ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। 

    ਦਿੱਤੀ ਸੂਚਨਾ ‘ਤੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਥਾਣਾ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਅਨਿਲ ਪੋਵਾਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠਲੀ ਟੀਮ ਨੇ ਪੁਲਸ ਪਾਰਟੀ ਸਮੇਤ ਉਕਤ ਸਥਾਨ ‘ਤੇ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ। ਹਾਲਾਂਕਿ, ਪਹੁੰਚਣ ‘ਤੇ, ਸ਼ੱਕੀ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਰਾਵੀ ਨਦੀ ਦੇ ਖੱਡ ਦੇ ਨੇੜੇ ਚੁਣੌਤੀਪੂਰਨ ਖੇਤਰ ਦਾ ਫਾਇਦਾ ਉਠਾਇਆ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਮਾਈਨਿੰਗ ਵਾਹਨਾਂ ਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ ਭੱਜਣ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋ ਗਏ। ਨਵ ਦੁਰਗਾ ਸਟੋਨ ਕਰੱਸ਼ਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਸੁਜਾਨਪੁਰ, ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿਖੇ ਧਾਰਾ 379 ਆਈ.ਪੀ.ਸੀ. ਅਤੇ ਮਾਈਨਿੰਗ ਐਂਡ ਮਿਨਰਲਜ਼ ਐਕਟ 1957 ਦੀ 21(1) ਤਹਿਤ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦਾ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਟਰੱਕ ਅਤੇ ਪੋਕਲੇਨ ਮਸ਼ੀਨ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਢੰਗ ਨਾਲ ਜ਼ਬਤ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ, ਹੋਰ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪਠਾਨਕੋਟ ਪੁਲਿਸ ਸਰਗਰਮੀ ਨਾਲ ਸਾਰੇ ਸੁਰਾਗਾਂ ਦੀ ਪੈਰਵੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਾਧੂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇ ਨਾਲ ਅੱਗੇ ਆਉਣ ਜੋ ਇਸ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਸਹਾਇਤਾ ਕਰ ਸਕਦੀ ਹੈ।