Blog

  • जालंधर : सीएम मान ने कई पार्षद और सरपंच सहित कार्यकर्ताओं को आप पार्टी में करवाया शामिल

    जालंधर : सीएम मान ने कई पार्षद और सरपंच सहित कार्यकर्ताओं को आप पार्टी में करवाया शामिल

    जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव से पहले आप पार्टी लगातार विपक्ष को झटका देकर कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवा रही है। वही आज सुशील रिंकू के नामांकन भरने के बाद सीएम मान ने कई पार्षद सरपंच सहित कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया।

    एमसी गुरशरण कौर हैप्पी, निदेशक एससी विभाग पंजाब अशोक बराड़, शिवसेना नेता सुभाष गोर्या, शिबू लाहौरिया सहित कई कार्यकर्ता सहित कई कार्यकर्ता आप पार्टी में शामिल हुए। वहीं हलका शाहकोट के विभिन्न गांवों के सरपंच और पंचायत सदस्यों ने सीएम मान की मौजूदगी में आप पार्टी का दामन थामा। 

  • जालंधरः शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने उपचुनाव में BJP को समर्थन देने का किया ऐलान

    जालंधरः शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने उपचुनाव में BJP को समर्थन देने का किया ऐलान

    चंडीगढ़: लोकसभा उप चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां जालंधर में डेरा लगाकर बैठी हुई है। इस दौरान सभी पार्टियों में जोड़-तोड़ चल रही है। हाल ही में सुखदेव सिंह ढींडसा की भाजपा के साथ मीटिंग हुई थी। लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ भी कहने से गुरेज रखा था। आज शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के मोहाली स्थित मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक हुई। जिसमें पार्टी ने लोकसभा क्षेत्र जालंधर में उपचुनाव को लेकर खुली चर्चा की। इस दौरान मौजूद नेताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब और खासकर सिखों के कई जटिल मसलों का फिलहाल समाधान नहीं हो पा रहा है।

    जिससे राज्य और खासकर सिख समुदाय को समाधान नहीं मिल पा रहा है, राज्य को भारी नुकसान हो रहा है और पंजाब सरकार पिछले एक महीने से बिना किसी आरोप के सिख युवकों को गिरफ्तार कर उनका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है और निर्दोष सिख नेताओं और युवाओं पर NSA लगा कर उन्हें सम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद कर दिया गया है। जो असंवैधानिक है। बैठक में इस बात पर भी अफ़सोस जताया गया कि 14 अप्रैल को खालसा के जन्म दिवस बैसाखी के अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर, तख्त श्री दमदमा साहिब वहीं तख्त श्री आनंदपुर साहिब में पंजाब सरकार के निर्देश पर पुलिस ने तीर्थयात्रियों की तलाशी लेकर उन्हें जलील किया गया और पुलिस ने श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर का घेराव तत्काल समाप्त करने की मांग की।

  • जालंधरः सरपंच और पंच सहित कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

    जालंधरः सरपंच और पंच सहित कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उप चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों में जोड़-तोड़ का सिलसिला जारी है। जहां आप पार्टी विपक्ष पार्टियों को झटका देकर उनके कार्यकर्ताओं को आप में शामिल करवा रही है। वहीं भाजपा भी अन्य पार्टियों को झटका देकर कई कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाने में लगी है। इसी के चलते आज आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी परमिंदर सिंह बराड़ की मौजूदगी में सरपंच और पंच सहित उनके सहयोगी विभिन्न दलों को अलविदा कहते हुए भाजपा में शामिल हुए है।

  • अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में छाए बद्दी के खिलाड़ी

    अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में छाए बद्दी के खिलाड़ी

    बद्दी के वंश कौशल चुने जगाए बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच

    ऊना की टीम को हराकर किया अगले दौर में प्रवेश

    बद्दी/ सचिन बैंसल : हिमाचल प्रदेश के अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में  सोलन की टीम अगले दौर में प्रवेश कर गई है। बिलासपुर में खेली जा रही प्रतियोगिता के तहत सोलन का मुकाबला ऊना से हुआ। जिसमें सोलन ने ऊना की टीम को दो विकेट से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। बद्दी के वंश कौशल मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। जिले की टीम ने सोलन जिले के सात खिलाड़ी भाग ले रहे है। 

    ऊना की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 163 रन बनाए। जवाब में सोलन 124 रन बना पाई। ऊना की टीम ने टीम ने 121 बनाए और सोलन को 161 रनों का लक्ष्य दिया। जिस पर सोलन 8 विकेट के नुकसान में इस निर्धारित लक्ष्य को पूुरा किया। बद्दी के वंश कौशल ने दोनों पारियो में 5 विकेट चटकाए तथा उन्हें  मैच का बेस्ट प्लेयर चुना गया। वंश की फिरकी में ऊना की टीम फस गई।

    कोच विजय शर्मा ने  सोलन की टीम इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। सोलन का अब अगला  मुकाबला में बिलासपुर के साथ होगा।  प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ऊना में खेला जाएगा। उधर वंश कौशल के पिता रमन कौशल ने कहा कि वंश कौशल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है। वह अपने बेटे को ब्लू जर्सी में देखना चाहते हैं।

  • सिंगा में लखदाता पीर का जन्मदिन 27 अप्रैल को मनाया जाएगा

    सिंगा में लखदाता पीर का जन्मदिन 27 अप्रैल को मनाया जाएगा

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली उपमंडल के तहत पड़ते ग्राम पंचायत सिंगा में लखदाता पीर जी का जन्मदिन 27 अप्रैल को मनाया जाएगा । यह जानकारी ज्ञानी बाबा सिंगा एवं प्रधान ग्राम पंचायत सिंगा व गद्दी नशीन बाबा होशियार सिंह अमन बाबा जी ने बताया 27अप्रैल वीरवार को हर वर्ष की तरह लख दाता लाला वाले पीर जी का जन्मदिन मनाया जाएगा । जिसमें पंजाब के गायक जस्सी धनोला व सरबजीत मट्टू पीर जी की महिमा का गुणगान करेंगे। उसके उपरांत जन्मदिन के उपलक्ष पर 21किलो का केक काटा जाएगा । केक काटने की रस्म बीबी हरबन्सी देवी डेरा गोलणी पंजाब , बलबीर कुमार शारदा पस्सीबाल , ब प्रधान ग्राम पंचायत सिंगा करेंगे और पीर जी का लंगर अटूट चलेगा ।

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू के घर में संदिग्ध व्यक्ति घुसने के मामले में केस दर्ज

    पंजाबः नवजोत सिद्धू के घर में संदिग्ध व्यक्ति घुसने के मामले में केस दर्ज

    पटियालाः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के घर की छत पर बीते दिन सदिंग्ध व्यक्ति दिखाई दिया था। जिसका खुलासा खुद नवजोत सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए किया था। नवजोत सिद्धू के आवास पर संदिग्ध व्यक्ति के दिखने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सुरक्षा में चूक का हवाला दे पंजाब के डीजीपी और पटियाला के एसएसपी से इस संबंध में शिकायत भी की थी। पुलिस के मुताबिक जांच जारी है और इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। इस मामले में पटियाला के थाना लाहौरी गेट में सिद्धू के कुक राजू की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

    कुक की शिकायत के मुताबिक वह नवजोत सिंह सिद्धू की पटियाला के यादविंदरा कालोनी स्थित कोठी नंबर 28 में नौकरी करता है। 16 अप्रैल की देर शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर कोठी में पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी समेत अन्य कई व्यक्ति आए थे। इसी बीच कुक ने देखा कि अज्ञात व्यक्ति बाहर से ड्राइंग रूम के शीशे से अंदर झांक रहा था। जब कुक ने बाहर आकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति कोठी की छत पर चढ़कर वहां से फरार हो गया। गौरतलब है कि इस मामले की सूचना खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार रात को ट्वीट कर दी थी।

    सिद्धू ने लिखा था कि उनके घर की छत पर एक खाकी रंग का कंबल लपेटे अज्ञात व्यक्ति दिखा। जैसे ही उनके नौकर ने बाहर निकलकर अलार्म बजाया वैसे ही वह व्यक्ति मौके से फरार हो गया। सिद्धू ने ट्वीट के जरिये इस मामले की शिकायत पंजाब के डीजीपी और पटियाला के एसएसपी को देने की बात भी लिखी थी। साथ ही लिखा था कि सुरक्षा में यह चूक उन्हें पंजाब के लिए आवाज उठाने से नहीं रोक पाएगी। बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद सिद्धू की सुरक्षा घटा दी गई है। 

  • ਪੰਜਾਬ : 14 ਤੋਂ 20 ਅਪ੍ਰੈਲ ਤੱਕ ਅੱਗ ਬੁਝਾਊ ਹਫ਼ਤਾ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 14 ਤੋਂ 20 ਅਪ੍ਰੈਲ ਤੱਕ ਅੱਗ ਬੁਝਾਊ ਹਫ਼ਤਾ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/‌ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹੁਕਮਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਦਿਆਂ ਮਾਨਯੋਗ ਸਪੀਕਰ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਚੀਫ਼ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਬਿਆਸ ਡੈਮ ਦੀ ਰਹਿਨੁਮਾਈ ਹੇਠ 14 ਅਪ੍ਰੈਲ 2023 ਤੋਂ 20 ਅਪ੍ਰੈਲ 2023 ਤੱਕ ਅੱਗ ਬੁਝਾਊ ਹਫ਼ਤਾ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਅੱਜ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੇ ਚੌਥੇ ਦਿਨ 17 ਅਪ੍ਰੈਲ 2023 ਨੂੰ ਆਫੀਸਰਜ਼ ਕਲੱਬ, ਤਲਵਾੜਾ ਟਾਊਨਸ਼ਿਪ ਵਿਖੇ ਸਥਾਨਕ ਪ੍ਰੈਸ, ਬਿਆਸ ਡੈਮ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਅਤੇ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਹਾਈਡਲ ਚੈਨਲ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਸਤਿਕਾਰਯੋਗ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ। 

    ਅੱਗ ਸੁਰੱਖਿਆ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਅਤੇ ਐਲਪੀਜੀ ਸਿਲੰਡਰ ਅੱਗ ਬੁਝਾਉਣ ਵਾਲੇ ਯੰਤਰ ਅਤੇ ਆਧੁਨਿਕ ਅੱਗ ਬੁਝਾਊ ਉਪਕਰਨਾਂ ਦਾ ਵੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।  ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਾ ਸੰਚਾਲਨ ਚੀਫ ਫਾਇਰ ਅਫਸਰ ਈ.ਰਾਜੀਵ ਸਿੰਘ ਭਦੌੜੀਆ ਨੇ ਸੁਪਰਡੈਂਟ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਹੈੱਡਕੁਆਰਟਰ ਬਿਆਸ ਡੈਮ ਈ.ਆਰ.ਕੇ.ਭਾਰਦਵਾਜ ਅਤੇ ਸੁਪਰਡੈਂਟ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਹਾਈਡਲ ਚੈਨਲ ਈ.ਆਰ.ਕੇ.ਚੌਧਰੀ ਦੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿਚ ਕੀਤਾ, ਦੋਵਾਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਅੱਗ ਬੁਝਾਉਣ ਦੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤਰੀਕਿਆਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ । 

    ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਈ.ਏ.ਪੀ.ਐਸ. ਉਭੀ, ਈ.ਮਨੀਸ਼ ਛਿੱਕਰਾ, ਈ.ਮਨਵੀਨ, ਈ.ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪੌਂਗ ਡੈਮ ਦੇ ਸਮੂਹ ਕਰਮਚਾਰੀ ਅਤੇ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਜੋ ਦੋਵੇਂ ਫਾਇਰ ਸਟੇਸ਼ਨ, ਤਲਵਾੜਾ ਅਤੇ ਡੈਮ ਸਾਈਟ ਡਿਊਟੀ ‘ਤੇ ਤਾਇਨਾਤ ਸਨ, ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। ਨੇ ਵੀ ਪੂਰਾ ਉਤਸ਼ਾਹ ਦਿਖਾਇਆ। 

  • पंजाबः केंद्रीय मंत्री ने किया पठानकोट का दौरा, दिया बड़ा तोहफा, देखें वीडियो  

    पंजाबः केंद्रीय मंत्री ने किया पठानकोट का दौरा, दिया बड़ा तोहफा, देखें वीडियो  

    पठानकोट/अनमोलः लोक सभा हल्का प्रवास कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय संस्कृति एवम् संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 2 दिन के पठानकोट दौरे पर हैं। आज दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जिला प्रशासन के साथ बैठक करके केंद्र सरकार की ओर चलाई जा रही 30 लोक कल्याणकारी स्कीमों की समीक्षा की। 

    उन्होंने कहा कि डीसी पठानकोट को यह स्पष्ट कर दिया है कि पठानकोट जिले के विकास में अगर ओर भी फंड की जरूरत हो तो केंद्र सरकार से ला कर देंगे। इसके साथ ही पठानकोट के लिये 2-3 बड़े काम है जो हम करवा कर आप को बताएंगे। इसके साथ ही हर जिले को प्रदेश की राजधानी से जोड़ने की स्किम के तहत पठानकोट को चंडीगढ़ के लिये एक विशेष ट्रेन भी शुरू करवाएंगे। 

    पठानकोट केंट रेलवे स्टेशन के लिये सबसे बड़ा तोहफ़ा देते हुए उन्होंने कहा 150 करोड़ की लागत से इस रेलवे स्टेशन में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएगी । इस अवसर पर  भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा , पूर्व विधायिका सीमा देवी व अन्य उपस्थित थे ।

  • पंजाबः सरकारी अस्पताल में मरीज बन आया व्यक्ति स्टाफ नर्स के केबिन से सामान लेकर हुआ फरार

    पंजाबः सरकारी अस्पताल में मरीज बन आया व्यक्ति स्टाफ नर्स के केबिन से सामान लेकर हुआ फरार

    मोगाः सरकारी अस्पताल में अक्सर चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। वहीं अब नया मामला सामने आया है कि जिसमें दो दिन पहले स्टाफ नर्स के केबिन में एक व्यक्ति मरीज बनकर आया और स्टाफ नर्स का मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें चोर की तस्वीरें भी सामने आई हैं। 

    हैरानी की बात यह है कि अगले दिन वहां एक और चोर मरीज बनकर घुस आया और दवा लेने आए एक मरीज की जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। जैसे ही मरीज को पता चला उसने मोबाइल निकाल कर भाग रहे चोर को लोगों की मदद से काबू कर लिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर पहले तो उसकी खूब पीटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

  • पंजाबः 4 IAS अधिकारियों को मिला Additional Charge, देखें लिस्ट

    पंजाबः 4 IAS अधिकारियों को मिला Additional Charge, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः सरकार द्वारा जहां पुलिस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज जारी की लिस्ट के मुताबिक 4 IAS अधिकारियों को Additional Charge सौंपा गया है। देखें लिस्ट