Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਲ ਹਿਊਮਨ ਰਾਈਟ 132 ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚ ਦੇ ਰਿਹਾ ਆਪਣੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਲ ਹਿਊਮਨ ਰਾਈਟ 132 ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚ ਦੇ ਰਿਹਾ ਆਪਣੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਗਲੋਬਲ ਹਿਊਮਨ ਰਾਈਟ ਦੇ ਡਰੈਕਟਰ ਅਤੇ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਸਤਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੱਤਾ ਅੱਜ ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਪਹੁੰਚੇ, ਜਿਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਲ ਹਿਊਮਨ ਰਾਈਟ 132 ਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਆਪਣੀ ਸੇਵਾ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤੇ ਭਾਰਤ ਵਿਚ 9 ਰਾਜਾ ਵਿਚ ਬਾਖੂਬੀ ਆਪਣੀ ਜਿਮੇਬਾਰੀ ਨਾਲ ਸੇਵਾ ਨਿਭਾਅ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੰਸਥਾ ਇਸ ਸਮੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੋਸ਼ਲ ਜਸਟੀਜ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ, ਉਥੇ ਹੀ ਨਸ਼ਾ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਿਰਦਰਦੀ ਦਾ ਮੁੱਖ ਕਾਰਨ ਹੈ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੈਮੀਨਾਰਾਂ ਰਾਹੀ ਨਸ਼ੇ ਤੋਂ ਦੂਰ  ਰਹਿਣ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇ ਨਾਲ ਰਿਹੇਬਿਲਿਟੇਸ਼ਨ ਵਰਗੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਊਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵਿਚ ਸਰਕਾਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪੂਰੀ ਮਦਦ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। 

    ਉਥੇ ਹੀ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਸਤਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੱਤਾ ਨੇ ਗੱਲ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਥੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿਚ ਭਾਰਤ ਦੁਨੀਆਂ ਦਾ ਚੌਥਾ ਦੇਸ਼ ਹੈ ਜਿਸਨੂੰ ਪਾਵਰ ਫੁੱਲ ਦੇਸ਼ ਵਜੋਂ ਜਾਣਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਇਕ ਵਾਰ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਵਾਸਤੇ ਜਰੂਰ ਸੋਚਣ।

  • Jalandhar: Lally Infosys की बिल्डिंग सील, सही तथ्य छुपाकर गलत राजीनामा करने वाले पूर्व ATP पर लटकी तलवार..!

    Jalandhar: Lally Infosys की बिल्डिंग सील, सही तथ्य छुपाकर गलत राजीनामा करने वाले पूर्व ATP पर लटकी तलवार..!

    जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः बीएमसी चौंक स्थित लाली इंफोसिस की बिल्डिंग को आज दोपहर बिल्डिंग विभाग ने सील कर दिया। यह कारवाई नगर निगम कमिशनर के आदेशों के बाद बिल्डिंग विभाग के एमटीपी नरिंदर शर्मा, एटीपी पूजा मान, एटीपी सुखदेव वशिष्ट, ड्राफ्ट्समैन सतीश मल्होत्रा ने यह कार्रवाई की। इस इमारत का नगर निगम की ओर से कंपाऊडिंग नक्शा पास था, मगर मौके पर निर्माण कारोबारी कर लिया गया था। जिसका दोबारा राजीनामा नहीं किया जा सकता था। बिल्डिंग विभाग की ओर से इस मामले में लाली इंफोसिस के मालिकों को लंबे समय से नोटिस भेजे जा रहे थे, मगर इन नोटिसों का न तो कोई ज्वाब भेजा और न ही इमारत को नक्शे के अनुसार ठीक किया। मिली जानकारी अनुसार इस इमारत फ्रंट में 8 फुट की डैवलिंग छोड़ी गई थी जिसे पब्लिक स्ट्रीट की तरह इस्तेमाल किया जाना था।

    इसी तरह बिल्डिंग की ऊपरी मंजिलों का नक्शे अनुसार रिहायशी इस्तेमाल करना था। मगर मौके पर पूरी बिल्डिंग में एजुकेशन इंस्टीट्यूट चलाया जा रहा था। बिल्डिंग बाईलाज के माहिरों के अनुसार यह बिल्डंग नगर निगम के स्कीम एरिया बद्रीनाथ कालोनी के आधीन है प्राप्टी मालिक ने पूर्व एटीपी रजिंदर शर्मा सहित बिल्डिंग विभाग के पूर्व अधिकारियों की मिलीभगत से यहां पुरानी बिल्डिंग की रिपेयर करने की परमिशन ली। मगर रिपेयर की आढ़ में पुरानी इमारत को जमीन तक गिरा दिया और नए सिरे से पूरा निर्माण शुरु कर दिया गया। इस मामले में कई शिकायतें निगम के पास पहुंची मगर एटीपी रजिंदर शर्मा ने कोई एक्शन नहीं लिया मगर अपनी स्किन सेव करने के लिए इस इमारत को एससीएफ कैटागरी में कंपाऊंड कर दिया। जोकि मौके पर बने स्ट्रक्टर के साथ मेल नहीं खाती इस राजीनामे की रिपोर्ट ड्राफ्ट्समैन ने की थी मगर रिपोर्ट में ऊपरी मंजिलों पर नक्शे के विपरीत हुए निर्माण का जिक्र नहीं किया गया।

    ऊपरी मंजिलों पर राजीनामे में दर्शाए गए नक्शे में किचन, स्टोर रूम, बैडरूम है मगर मौके पर क्लास रूम बनाए गए हैं। बिल्डिंग बाईलाज अनुसार कारोबारी, रिहायशी, एजुकेशन, एससीएफ कैटागरी के अलग अलग मापदंड और फीस है। इस राजीनामे में बिल्डिंग को एससीएफ कैटागरी में मंजूर किया गया मगर मौके पर इमारत को एजुकेशन पर्पस के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। जिसकी फीस एससीएफ से अलग है इस कैटागरी में फ्रंट एरिया में पार्किंग छोड़ने का भी प्रार्वधान है। इस मामले की लंबी चौड़ी शिकायतें सीएम आफिस तक  पहुंची थी जिसमें पूर्व एटीपी रजिंदर शर्मा द्वारा किए गए राजीनामे को भी गलत बताया गया था आरोप लगाए गए कि बिल्डिंग के मौजूदा स्ट्रक्चर की गल्त रिपोर्ट करके राजीनामा कर प्राप्टी मालिक को फायदा पहुंचाया गया जिसमें पंजाब सरकार के राजस्व का बड़े स्तर पर नुक्सान  हुआ। बिल्डिंग विभाग ने उक्त राजीनामे को रिजैक्ट कर इमारत को सील कर दिया है और गल्त राजीनामा करने वाले पूर्व एटीपी पर अब विभागिय कारवाई की तलवार लटक गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में सरकार कोई बड़ी कारवाई कर सकती है।

  • पंजाबः पुलिस कंट्रोल रूम में अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दी स्टेडियम में बम की सूचना, विभाग के फूले हाथ-पांव

    पंजाबः पुलिस कंट्रोल रूम में अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दी स्टेडियम में बम की सूचना, विभाग के फूले हाथ-पांव

    लुधियानाः बठिंडा में हाल ही में मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग दौरान 4 जवानों की मौत हो गई है। वहीं इस मामले के बाद पंजाब में रेड अलर्ट जारी है। इस बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर कहा कि पखोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में बम है। इतना कहने के बाद कॉल करने वाले फोन डिस्कनैक्ट कर दिया। इस कॉल के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए, क्योंकि उस दौरान इंडोर स्टेडियम में पंजाबी सिंगर सतिंदर सिंह सरताज का प्रोग्राम चल रहा था। स्टेडियम लोगों से खचाखच भरा हुआ था। सूचना के बाद कई पुलिस अधिकारियों के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    पुलिस ने बिना किसी को भनक लगाए, इंडोर स्टेडियम की चैकिंग शुरू कर दी, ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी न मचे। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस कर लिया है। उक्त नंबर किसी आइसक्रीम की रेहड़ी लगाने वाले का था। जांच दौरान पता चला कि उसके पास कोई युवक आइसक्रीम खाने के लिए आया था। उसने बहाने से रेहड़ी वाले का मोबाइल इस्तेमाल कर कंट्रोल रूप पर कॉल कर दी थी। जोकि बाद पता चला कि फेक कॉल थी। इसके बाद जाकर पुलिस की राहत की सांस ली। लेकिन पुलिस अभी भी उक्त अज्ञात व्यक्ति का पता लगाने में जुटी हुई है। जिसने रेहड़ी वाले का मोबाइल इस्तेमाल किया था। उधर, इस  मामले को लेकर एडीसीपी (2) सोहल कासिम मीर का कहना है कि कॉल फेक थी। पुलिस आरोपी का पता लगा रही है।

  • बड़ी खबर: सड़क किनारे BJP नेता का शव मिलने से मचा हड़कंप

    बड़ी खबर: सड़क किनारे BJP नेता का शव मिलने से मचा हड़कंप

    लोरमीः छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंगेली जिले के लोरमी में एक भाजपा नेता का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लोरमी के गोल्हापारा में सड़क के किनारे भाजपा नेता का शव मिला है। इस घटना से आस-पास के इलाकों में हलचल का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता शत्रुघ्न साहू रविवार की शाम से ही लापता थे। जिसके बाद आज उनका सड़क के किनारे शव मिला। ये पूरा मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

  • सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना, दो हफ्ते में भरने के निर्देश, जानें मामला

    सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना, दो हफ्ते में भरने के निर्देश, जानें मामला

    नई दिल्ली: मुंबई मेट्रो को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आरे जंगल में अनुमति से परे पेड़ों की कटाई के लिए दो सप्ताह के भीतर 10 लाख रुपये का जुर्माना भरने का निर्देश दिया। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और जे बी पारदीवाला की पीठ ने कहा कि मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) की ओर से 84 से अधिक पेड़ों को काटने के लिए पेड़ प्राधिकरण को स्थानांतरित करना अनुचित था। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि राशि मुख्य वन संरक्षक को जमा की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई मेट्रो को 15 मार्च 2023 के वृक्ष प्राधिकरण के फैसले का पालन करने के लिए भी कहा और कार शेड विकसित करने के लिए आरे जंगल से 177 पेड़ गिराए। पीठ ने कहा, “एमएमआरसीएल दो हफ्ते के भीतर वन संरक्षक को 10 लाख की राशि प्रदान करे।

    संरक्षक यह सुनिश्चित करेगा कि सभी वनीकरण जो निर्देशित किया गया है पूरा हो गया है।”पीठ ने ये भी कहा, “हम आईआईटी बॉम्बे के निदेशक से अनुरोध करते हैं कि वे अनुपालन को सत्यापित करने के उद्देश्य से एक टीम की प्रतिनियुक्ति करें। तीन सप्ताह में इस अदालत को एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी चाहिए।” शीर्ष अदालत ने 2019 में कानून के छात्र रिशव रंजन द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित एक पत्र याचिका पर स्वत: संज्ञान लिया था, जिसमें कॉलोनी में पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

  • शॉपिंग काप्लेक्स में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    शॉपिंग काप्लेक्स में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    हजरतबलः श्रीनगर के एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में भीषण आग लग गई है। ये शॉपिंग कॉम्प्लेक्स दरगाह हजरतबल में स्थित है। जानकारी के मुताबिक बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स दरगाह हजरतबल में कश्मीर विश्वविद्यालय के सर सैयद गेट के ठीक सामने स्थित है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक आग सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर लगी। बताया जा रहा है कि ये आग इतनी भीषण थी कि धीरे-धीरे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स कई दुकानों को इसने अपनी चपेट में ले लिया। इनमें खाने की दुकानों साथ-साथ और भी कई दुकानें शामिल थी। हालांकि आग कैसे लगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ 4 घरों में भी आग फैलने की खबर सामने आई है।

    आग की खबर फैलते ही शॉपिंग कॉम्पलेक्स में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। वहीं खबर की सूचना मिलते ही तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची औऱ आग बुझाने की कोशिशों में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं एफएंडईएस विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बड़े पैमाने पर आग लगने की खबर थी और सूचना मिलते ही हमने आग पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए पर्याप्त संख्या में अपने लोगों को भेज दिया।

    वहीं एक अधिकारी ने बताया है कि आग को फैलने से रोक लिया गया है और फायर ऑपरेशन अभी भी जारी है। वहीं इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ 4 घरों में भी लगी थी। हालांकि इन्हें कितना नकसान पहुंचा है, इसका आंकलन बाद में किया जाएगा।

  • पंजाबः किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने किया रेल रोको आंदोलन का ऐलान

    पंजाबः किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने किया रेल रोको आंदोलन का ऐलान

    मोगा: सरकार के खिलाफ एक बार फिर से किसानों ने मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा अपनी मांगों के लेकर चक्का जाम करने का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार किसान मजदूर संघर्ष कमेटी 23 और 24 अप्रैल रेल के ट्रैक जाम करेंगी। इस दौरान किसानों ने मोगा के डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र भी सौंप दिया है। किसानों का कहना है कि बरसात के कारण गेहूं की फसल का भारी नुकसान हुआ है। केंद्र सरकार की और से गेहूं पर कट लगाने के आदेशों से किसानो में रोष पाया जा रहा। किसानो का कहना की सरकार ने जो 5 रुपए से लेकर 15.20 रुपए  का कट लगाया है उसे तुरंत वापिस लिया जाए। वही किसानो को 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस के हिसाब से दिया जाए। किसानो ने कहा की वह पंजाब में  23 और 24 अप्रैल को रेल चक्का जाम करेंगे। यह चक्का जाम 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 24 अप्रैप शाम तक रहेगा और अगर सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की तो इस जाम को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।  

  • पंजाबः मिलट्री स्टेशन में 4 जवानों की मौत को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    पंजाबः मिलट्री स्टेशन में 4 जवानों की मौत को लेकर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    बठिंडाः मिलिट्री स्टेशन में पिछले बुधवार को चार जवानों की हत्या के मामले को बठिंडा पुलिस ने सुलझा लिया है। चार जवानों की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने घटना के चश्मदीद गनर दिसाई मोहन को गिरफ्तार किया है। उसने आपसी रंजिश के कारण चार जवानों की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस घटना की पंजाब पुलिस की टीम जांच कर रही थी। जांच के दौरान जब चश्मदीद गनर दिसाई मोहन को जांच में शामिल कर सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसने अपने निजी कारणों के कारण घटना से दो दिन पहले चारों जवानों की हत्या के लिए पहले राइफल चोरी की। दो दिन उसे अपने क्वार्टर में छिपाकर रखा। मौका मिलते ही इसे बुधवार को उसी राइफल से चारों की गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपी अविवाहित है और आंध्र प्रदेश का रहने वाला है।

    आरोपी ने एक कमरे में दो जवानों पर आठ गोलियां चलाईं। दूसरे कमरे में दो जवानों पर 11 गोलियां चलाईं। वारदात के बाद उसने झूठी कहानी बुनी। घटना के बाद आरोपी ने राइफल पानी के गड्ढे में फेंक दी थी। बचे नौ कारतूस भी उसने उसी गड्ढे में फेंक दिए। इसके अलावा आरोपी ने एलएमजी के आठ कारतूस भी चोरी किए थे। उनकी बरामदगी अभी होनी है। जहां आरोपी तैनात था, वहां उसकी एलएमजी पर ड्यूटी होती थी। पुलिस एवं सेना अधिकारियों ने घटना के बाद कैंट के हर एक गेट की सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो स्पष्ट हुआ कि जवानों की हत्या के लिए कोई भी बाहरी व्यक्ति उस समय कैंट अंदर दाखिल नहीं हुआ बल्कि अंदर से ही कातिल आए थे।  

    वीरवार एवं शुक्रवार को सेना अधिकारियों और पंजाब पुलिस की टीम ने कैंट के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो पाया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय और उससे पहले कोई भी ऐसा संदिग्ध व्यक्ति कैंट एरिया में दाखिल नहीं हुआ जो जवानों की हत्या को अंजाम दे सके। अफसरों की जांच में यह स्पष्ट हो चुका था कि जवानों की हत्या करने वाले अंदर से ही आए थे। घटना के चश्मदीद वार्ड के कर्मी ने यूनिट के मेजर शुक्ला को बताया था कि दो व्यक्ति सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर आए थे और हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में थाना कैंट पुलिस ने मेजर शुक्ला के बयान पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। 

    घटना वाली शाम को सेना ने छावनी के जंगलों से एक इंसास राइफल बरामद कर ली थी। जिसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीं सेना ने बडे़ स्तर पर सर्च अभियान चलाया। हेलीकाॅप्टर और ड्रोन से कैंट के जंगलों की जांच की लेकिन आरोपियों के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि बताया जा रहा कि दिल्ली स्थित सेना हेडक्वार्टर से आई एक टीम भी जांच कर रही है। सेना ने छावनी में रहने वाले सभी सेना कर्मियों के रिकार्ड को भी चेक किया था। एसपीडी अजय गांधी के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की एक टीम भी जांच में जुटी हुई थी।  

  • ਪੰਜਾਬ : ਐਮ.ਐਲ.ਏ. ਸ਼ੈਰੀ ਕਲਸੀ ਵੱਲੋਂ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਕੇ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਬੰਧਾ ਦਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਐਮ.ਐਲ.ਏ. ਸ਼ੈਰੀ ਕਲਸੀ ਵੱਲੋਂ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਕੇ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਬੰਧਾ ਦਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਕਣਕ ਦੀ ਸਰਕਾਰੀ ਖਰੀਦ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ, ਫਸਲ ਮੰਡੀਆਂ ਅੰਦਰ ਧੜਾ-ਧੜ ਪਹੁੰਚ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਐਮ.ਐਲ.ਏ. ਬਟਾਲਾ ਅਮਨ ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ੈਰੀ ਕਲਸੀ ਵਲੋਂ ਜਿਲੇ ਦੀ ਸੱਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਬਟਾਲਾ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਖਰੀਦ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ ਅਤੇ ਆੜ੍ਹਤੀਆ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਓਹਨਾ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਸੁਣੀਆਂ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਓਹਨਾ ਦੇ ਨਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਮਜੂਦ ਰਹੇ। 

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਐਮ.ਐਲ.ਏ. ਸ਼ੈਰੀ ਕਲਸੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵਾਰ ਕਣਕ ਦੇ ਸੀਜਨ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਮੰਡੀਆਂ ਅੰਦਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੀ ਕੋਈ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ, ਫਸਲ ਦੀ ਪੇਮੈਂਟ ਵੀ 24 ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਅੰਦਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਖਾਤਿਆਂ ਵਿੱਚ ਪੈ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਮੰਡੀ ਅੰਦਰੋਂ ਫਸਲ ਦੀ ਢੋਆ ਢੁਆਈ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਵੀ ਮੁਕੰਮਲ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਓਹਨਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲਾ ਐਂਡ ਆਰਡਰ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਵਲੋਂ ਸਾਧੇ ਜਾਂਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨਿਆਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਮਨੋਰਥ ਹੈ ਕੰਮ ਕਰਨੇ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਵਿਕਾਸ ਦੇ ਰਾਹਾਂ ਤੇ ਲੈਕੇ ਜਾਣਾ ਜਿਸਨੂੰ ਆਪ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਪੁਰਾ ਕਰਦੀ ਨਜਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। 

    ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਰੋਧੀਆਂ ਦਾ ਕੰਮ ਹੀ ਬਿਨਾਂ ਵਜ੍ਹਾ ਬੋਲਣ ਦਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਓਹਨਾ ਨੂ ਬੋਲ ਲੈਣ ਦਿਉ ਸਾਡਾ ਮਕਸਦ ਹੈ ਕੰਮ ਕਰਨ ਦਾ ਅਸੀਂ ਉਹ ਕਰੀ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਲਗਾਏ ਵੈਲਯੁ ਕੱਟ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਓਵੇਂ ਤਾਂ ਕਹਿੰਦੀ ਹੈ ਕੇ ਓਹ ਗਰੀਬ ਹਿਤੈਸ਼ੀ ਹੈ, ਪਰ ਇਸ ਤੋਂ ਸਾਫ ਸਿੱਧ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕੇ ਕੇਂਦਰ ਕਿੰਨੀ ਗਰੀਬ ਹਿਤੈਸ਼ੀ ਹੈ। ਕਿਸਾਨ ਪਹਿਲਾ ਹੀ ਬੇਮੌਸਮੀ ਬਰਸਾਤ ਦੀ ਮਾਰ ਝੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਤੋਂ ਕੇਂਦਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਉੱਤੇ ਹੋਰ ਬੋਝ ਪਾ ਰਹੀ ਹੈ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਦੂਸਰਿਆਂ ਉਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਸਾਧਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪਣੇ ਅੰਦਰ ਝਾਤੀ ਮਾਰ ਲੈਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ, ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਛੱਜ ਤਾਂ ਬੋਲੇ ਛਾਣਨੀ ਕਿਉ ਬੋਲੇ ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਬਟਾਲਾ ਮੰਡੀ ਦੀ ਆੜ੍ਹਤੀ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਐਮ.ਐਲ.ਏ. ਦੀ ਮੰਡੀ ਦੌਰੇ ਨਾਲ ਕੰਮ ਵਿੱਚ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ੀ ਆਵੇਗੀ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਣਕ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਸੀਜ਼ਨਾ ਨਾਲੋਂ ਇਸ ਵਾਰ ਸੀਜਨ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਮੰਡੀ ਅੰਦਰ ਹਰ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਵਾਰ ਨਾ ਤਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਆੜ੍ਹਤੀਆ ਨੂੰ ਕੋਈ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਪਹਿਲਾ ਫਸਲ ਦੀ ਢੋਆ ਢੁਆਈ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕਾਫੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਸੀ ਪਰ ਇਸ ਵਾਰ ਉਸ ਦੇ ਵੀ ਪ੍ਰਬੰਧ ਸੁਚੱਜੇ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ।

  • पंजाबः थाने में चली गोली, मुंशी की हुई मौत, मचा हड़कंप

    पंजाबः थाने में चली गोली, मुंशी की हुई मौत, मचा हड़कंप

    मुक्तसरः थाना लक्खेवाली में तैनात मुंशी की सोमवार को राइफल साफ करते चली गोली से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार थाना लक्खेवाली में तैनात मुंशी तीर्थ सिंह पुत्र गुरदीप सिंह सुबह करीब पौने नौ बजे अपनी असाल्ट राइफल साफ कर रहा था। अचानक गोली चल गई। बताते हैं गोली मुंह से होकर सीधे सिर के ऊपरी हिस्से से बाहर निकल गई जिससे तीर्थ सिंह की मौके पर मौत हो गई। मुंशी की मौत की सूचना पाकर परिजन भी थाना लक्खेवाली पहुंचे। 

    डीएसपी मलोट बलकार सिंह ने बताया कि मुंशी तीर्थ सिंह के परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। तीर्थ सिंह मुक्तसर के अबोहर रोड स्थित एकम नगर के रहने वाले थे और कुछ समय पहले तक मुक्तसर बस स्टैंड चौकी में सेवाएं दे चुके थे। इन दिनों वे लक्खेवाली में मुंशी के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। जबकि वे मूल रुप से पाकां (फाजिल्का) के रहने वाले थे।