Blog

  • नगर निगम ऊना में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत कार्यक्रम आयोजित, 117 लाभार्थियों को वितरित किए 3 करोड़ रूपये के स्वीकृति पत्र

    नगर निगम ऊना में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत कार्यक्रम आयोजित, 117 लाभार्थियों को वितरित किए 3 करोड़ रूपये के स्वीकृति पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अंगीकार के द्वितीय चरण के तहत नगर निगम ऊना में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने योजना के 117 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।

    संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के द्वितीय चरण में नगर निगम ऊना के 117 पात्र लाभार्थियों को कुल लगभग 3 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक लाभार्थी को 2.5 लाख की सहायता राशि चार किस्तों में प्रदान की जाएगी। पहली किस्त 70 हज़ार नींव तक कार्य पूर्ण होने पर, दूसरी किस्त 60 हज़ार छत तक कार्य पूर्ण होने पर, तीसरी और चौथी किस्त 60-60 हज़ार रूपये छत डालने और संपूर्ण निर्माण पूरा होने पर जारी की जाएगी

    संयुक्त आयुक्त ने लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे योजना के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शीघ्रता से अपने मकानों का निर्माण कार्य आरंभ करें और एक वर्ष के भीतर इसे पूरा करें। उन्होंने बताया कि पात्र परिवार योजना का लाभ लेने के लिए यूनिफाइड वेब पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनोज कुमार ने बताया कि ऊना जिले के विभिन्न शहरी निकायों में कुल 256 आवासों को स्वीकृति दी गई है। इनमें नगर निगम ऊना में 117, नगर परिषद संतोखगढ़ में 30, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा में 13, नगर पंचायत अंब में 36, नगर पंचायत बंगाणा में 40, नगर पंचायत दौलतपुर चौक में 9, नगर पंचायत गगरेट में 4 और नगर पंचायत टाहलीवाल में 7 आवास शामिल हैं। इन सभी लाभार्थियों को मिलाकर कुल 6.40 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

    कार्यक्रम के दौरान अर्बन प्लानर अंजू सोनी और सिविल इंजीनियर आदित्य पाठक ने लाभार्थियों को भवन निर्माण से संबंधित तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने भूकंप-रोधी निर्माण तकनीक, फ्रेम्ड स्ट्रक्चर, तथा हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल निर्माण पद्धतियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी साझा की। इसके साथ ही, अधिकारियों ने लाभार्थियों को पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों की छतों पर सोलर सिस्टम स्थापित कर बिजली बिल शून्य करने हेतु प्रेरित किया।

    कार्यक्रम में सहायक अभियंता अंकुश राणा, अर्बन प्लानर अंजू सोनी, विजय कुमार, अंबिका, बबली, मनी कुमारी, राजविंदर कौर, नगर निगम ऊना के अन्य कर्मचारी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लाभार्थी उपस्थित रहे।

  • कहानी वाचन शृंखला के अंतर्गत सत्र का सफल आयोजन

    कहानी वाचन शृंखला के अंतर्गत सत्र का सफल आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा कहानी वाचन शृंखला “एक समय की बात है” का शुभारम्भ किया गया| इस शृंखला के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह के अंत में एक सत्र का आयोजन किया जाएगा जिसमें किसी वरिष्ठ कहानीकार द्वारा विद्यालय एवं महाविद्यलय के छात्रों को एक प्रेरणादायक कहानी सुनाई जाएगी| युवा पीढ़ी में सृजनात्मक लेखन, चिंतन, और लोक संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति भावनात्मक जुड़ाव विकसित करने के उद्देश्य से इस शृंखला को प्रारम्भ किया गया है| इसी श्रृंखला के अंतर्गत विभाग द्वारा लता मगेश्कर कला केन्द्र समूरकलां में कहानी वाचन सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा भारती बी० एड० कॉलेज के छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लिया| सत्र के प्रारम्भ में वरिष्ठ साहित्यकार अशोक कलिया द्वारा कहानी एवं उसके तत्त्वों तथा कहानी लेखन  पर विचार व्यक्त किए| तदोपरांत  जिला ऊना की वरिष्ठ कहानीकार अलका चावला द्वारा “माँ और मातृदिवस ” शीर्षक कहानी का वाचन किया गया| कहानी सुनने के उपरान्त छात्रों द्वारा कहानी सम्बन्धित अपनी-अपनी अभिव्यक्तियाँ अभिव्यक्त की जैसे – “कहानी का नायक जहाँ एक ओर मातृदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माँ पर बहुत सुंदर कविता सुनाता है वहीं घर आकर अपनी माँ के साथ दुर्व्यवहार करता है जिसको नायक की बेटी नेहा देखती रहती है “कहानी का यह अंश श्रोताओं को प्रेरणा देता है की हमारी कथनी और करणी में समानता होनी चाहिए और अपने माता-पिता के प्रति सदैव समर्पण और सेवा का भाव होना चाहिए| हम अपने माता-पिता के साथ जैसा व्यवहार करते हैं हमारे बच्चे भी उसी से प्रभावित होते हैं| कार्यक्रम के अंत में जिला भाषा अधिकारी ने सभी का  धन्यवाद करते हुए कहा कि कहानियाँ हमें जीवन के नैतिक मूल्य, जीवन के अनुभव, और संकटों का सामना करने की प्रेरणा देती हैं । वे हमारे जीवन में  सहानुभूति, विश्वास, और गहरी भावनाएं पैदा करती हैं, जिससे मनुष्य अपने लक्ष्यों पर विश्वास करने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित होता है। उन्होंने कहा कि विभाग भविष्य में भी इस तरह के आयोजन नियमित रूप से करता रहेगा ताकि युवा पीढ़ी में सृजनात्मक लेखन, चिंतन, और लोक संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति भावनात्मक जुड़ाव की भावना पैदा हो सके|
  • Punjab News: भाई अमरीक सिंह ने 328 श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों की गुमशुदगी को लेकर SGPC पर साधे निशाने, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: भाई अमरीक सिंह ने 328 श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों की गुमशुदगी को लेकर SGPC पर साधे निशाने, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला के प्रसिद्ध धार्मिक नेता भाई अमरीक सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि आने वाली 29 नवंबर को धन श्री सतगुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साल की शहीदी पर्व मनाने की तैयारियां शिरोमणि कमेटी की ओर से की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक 328 श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूपों की गुमशुदगी का निर्णय नहीं हो जाता, वे इस पर्व के मनाने का विरोध करते रहेंगे।

    भाई अमरीक सिंह ने कहा कि यदि शिरोमणि कमेटी द्वारा पंजाब की धरती पर नगर कीर्तन या स्टेज लगाए गए, तो उनका विरोध किया जाएगा। उन्होंने साफ़ किया कि वे शताब्दी के नहीं, बल्कि शिरोमणि कमेटी में बादल परिवार के कब्ज़े के विरोधी हैं। उनका दावा किया है कि शिरोमणि कमेटी अब एक परिवार की कमेटी बन चुकी है। यही कारण है कि गुरु साहिब के स्वरूपों की गुमशुदगी का मामला अभी तक सुलझा नहीं है।

    उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिरोमणि कमेटी और पंजाब सरकार की ओर से इस मामले में जवाबदेही नहीं दिखाई गई और किसी भी तरह की कोई घटना हुई तो उसकी जिम्मेदारी सरकार और शिरोमणि कमेटी दोनों की होगी। उन्होंने कहा कि सिख पंथ को एक साथ हो कर तीनों तख़्तों और शिरोमणि कमेटी को बादल परिवार के कब्ज़े से आज़ाद कराना चाहिए।

  • सामाजिक आंदोलन का रूप ले रहा ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’

    सामाजिक आंदोलन का रूप ले रहा ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’

    “तंबाकू छोड़ो, ज़िंदगी चुनो” के संदेश के साथ ऊना में जागरूकता की नई लहर

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला इन दिनों एक सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की राह पर है। “तंबाकू छोड़ो, ज़िंदगी चुनो” के सशक्त संदेश के साथ शुरू हुआ ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ जिले में एक जन-जागरूकता मुहिम से आगे बढ़कर सामाजिक आंदोलन का रूप ले रहा है। इस अभियान की शुरुआत उपायुक्त जतिन लाल ने 9 अक्तूबर को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से की थी, जो आगामी 8 दिसंबर तक चलेगा।

    यह पहल स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से पूर्व में आयोजित सफल अभियानों का तीसरा चरण है, जिसमें इस बार नई रणनीति, व्यापक जनभागीदारी और विभागीय समन्वय पर विशेष बल दिया गया है। अभियान का उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता लाना, युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना और ऊना को पूर्णतः “तंबाकू मुक्त जिला” बनाना है।  यह मुहिम “तंबाकू मुक्त हिमाचल” के राज्यव्यापी लक्ष्य को साकार करने की दिशा में भी एक निर्णायक कदम है।

    जनभागीदारी से गति पकड़ता अभियान

    यह अभियान प्रशासन की किसी औपचारिक पहल से अधिक, अब एक सामाजिक आंदोलन के रूप में विकसित हो चुका है। उपायुक्त जतिन लाल का कहना है कि इस प्रयास की सफलता प्रत्येक नागरिक की भागीदारी पर निर्भर है। हमारा उद्देश्य केवल तंबाकू नियंत्रण तक सीमित नहीं, बल्कि ऊना को एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त जिला बनाना है।

    जतिन लाल बताते हैं कि अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए पंचायती राज संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों, स्वयंसेवी समूहों और युवाओं को इसमें जोड़ा गया है। ग्रामीण स्तर पर नुक्कड़ नाटक, रैलियां, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक बैठकों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है। वहीं, डिजिटल मंचों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी यह संदेश तेजी से प्रसारित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुड़ सकें।

    उपायुक्त ने लोगों से आह्वान किया है कि वे इस पहल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और तंबाकू मुक्त हिमाचल के संकल्प में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल स्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश नहीं दे रहा, बल्कि समाज को स्वच्छ, सशक्त और सजग बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

    युवाओं को केंद्र में रखकर रची गई है रणनीति

    अभियान का सबसे बड़ा फोकस युवाओं पर है, क्योंकि तंबाकू सेवन की शुरुआत प्रायः किशोरावस्था में होती है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी स्कूलों और कॉलेजों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री न हो।

    पंचायती स्तर पर ‘तंबाकू मुक्त गांव’ अभियान को भी सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस विभाग की सहायता से सीओटीपीए-2003 और पीईसीए-2019 के तहत तंबाकू नियंत्रण कानूनों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी बार या रेस्तरां में नियमों का उल्लंघन करते हुए हुक्का परोसने जैसी गतिविधि पाई जाने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, हिमाचल प्रदेश तंबाकू उत्पाद नियंत्रण अधिनियम, 2016 और खुली सिगरेट एवं बीड़ी बिक्री निषेध अधिनियम, 2016 को भी पूरी सख्ती से लागू करने पर बल दिया गया है।

    हर विभाग निभा रहा है अपनी जिम्मेदारी

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. वर्मा बताते हैं कि इस जन-अभियान में सभी विभागों की समन्वित भूमिका है। हर विभाग इसकी सफलता में अपने अपने स्तर पर प्रयासरत है। युवाओं और विद्यार्थियों को तंबाकू और अन्य नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए निरंतर गतिविधियां चलाई जा रही हैं, ताकि नई पीढ़ी स्वस्थ, रचनात्मक और नशामुक्त जीवन की ओर अग्रसर हो सके। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 आज ऊना में केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक बन रहा है।

  • आपदा जोखिम न्यूनीकरण को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    आपदा जोखिम न्यूनीकरण को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    अंब और नैहरियां में गीत-संगीत के जरिए बताई आपदा प्रबंधन और सुरक्षित भवन निर्माण तकनीकें

    ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना द्वारा आयोजित आपदा जोखिम न्यूनीकरण और समर्थ कार्यक्रम 2025 के तहत शुक्रवार को अंब और नैहरियां में लोगों को भूकंप सुरक्षित भवन निर्माण करने को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध फोक मीडिया ग्रुप आरके कला मंच चिंतपूर्णी के कलाकारों ने लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण के विभिन्न तौर तरीकों और मूलभूत ज्ञान से अवगत करवाया। कलाकारों ने बताया कि भवन चाहे अवासीय हों या गैर आवासीय उसका निर्माण भूकंपरोधी तरीके से किया जाना चाहिए ताकि किसी भी आपदा के समय जानमाल के नुकसान को रोका जा सके। भवनों में किसी भी प्रकार का संरचनात्मक बदलाव करने से पहले अभियंता से परामर्श अवश्य लें ताकि भूकम्प से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। कलाकारों ने लोगों को भूकंपरोधी भवन बनाने के लिए उत्तम सीमेंट मोर्टार, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंर्ड, इंट की दीवारों का सुदृढ़ीकरण, उद्धघाटनों के जांब्स में खड़ी सुदृढ़ीकरण और नींव बनाने में प्रयोग होने वाले आवश्यक तत्वों बारे भी जागरूक किया।

    यहां-यहां होंगे कार्यक्रम
    इसी कड़ी में समर्थ 2025 कार्यक्रम के तहत 25 अक्तूबर को गगरेट और शिवबाड़ी तथा 26 अक्तूबर को कुनेरन और ओईल में आरके कलामंच चिंतपूर्णी के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को भूकपं सुरक्षित भवन निर्माण के साथ-साथ आपदा जोखिमों और उपायों बारे जागरूक किया जाएगा।

  • कुरयाला स्कूल के सर्वजोत सिंह ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मेडल सहित वेस्ट ऐथलीट का खिताब जीता

    कुरयाला स्कूल के सर्वजोत सिंह ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मेडल सहित वेस्ट ऐथलीट का खिताब जीता

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अम्ब में हुई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के ऐथलीट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरयाला स्कूल के सर्वजोत सिंह पुत्र गुरवचन सिंह छात्र दस जमा एक ने अंडर 19 जिला स्तरीय ऐथलीट खेलकूद प्रतियोगिता में 800,400मीटर रेस तथा लांग जंप में तीन गोल्ड मेडल के साथ साथ वेस्ट ऐथलीट का खिताब जीत कर स्कूल  माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया। बहीं पर शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर सर्वजोत सिंह का स्कूल के प्रधानाचार्य, स्कूल प्रबंधन कमेटी पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्टाफ सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य सुदर्शन कौशल ने सभी विधार्थियों को नशे से दूर रहने तथा सर्वजोत सिंह की तरह मेहनत करने का आह्वान किया है। बहीं पर इस उपलब्धि पर सर्वजोत सिंह व उसके कोच मनोज शर्मा सहित अभिभावकों को इस जीत का श्रेय दिया। स्कूल के डीपीई व कोच मनोज शर्मा का कहना है कि सर्वजोत सिंह ने तीन गोल्ड मेडल सहित वेस्ट ऐथलीट का खिताब जीत कर स्कूल माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सर्वजोत ने इस किताब को जीतने के लिए दिन रात खुब मेहनत की थी।जिसका फल उसे मिला।बहीं पर विजेता सरवजोत सिंह अब आने बाली राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जो कि हमीरपुर में होगी।उसकी तैयारी कर रहा है । बहीं पर सर्वजोत सिंह ने इसका सारा श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य सुदर्शन कौशल, ऐथलीट कोच राकेश चौधरी, स्कूल डीपीई व ग्राउंड कोच मनोज शर्मा,पिता गुरवचन सिंह, सहित स्कूल स्टाफ सदस्यों को दिया। जिन्होंने हर समय मदद की ।
    इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुदर्शन कौशल, कोच मनोज शर्मा,स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष रवि दास, पंचायत प्रधान जसविन्द्र कौर, पूर्व प्रधान परमजीत सिंह, पूर्व मुख्याध्यापक राजीव शर्मा,उप प्रधानाचार्य राज राणी,अंजली देवी, संतोष सिंह,सुरेश राणी, सहित अभिभावकों में पिता गुरवचन सिंह हरविंदर सिंह सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
  • स्नेचिंग मामले में 2 आरोपियों को हुई 10-10 साल कैद और 25-25 हजार रुपए जुर्माना, देखें वीडियो

    स्नेचिंग मामले में 2 आरोपियों को हुई 10-10 साल कैद और 25-25 हजार रुपए जुर्माना, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूली की जिला अदालत ने बुजुर्ग महिला के साथ स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने के मामले में 2 आरोपियों को 10-10 साल की सजा और 25- 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा का फैसला सुनाया है। इस मामले में सरकारी वकील अशोक तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला में एक बुजुर्ग महिला के कानों के सोने की बालियों की स्नैचिंग करने के मामले में 2 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल की सजा और 25-25 हजार रुपए जुर्माने सजा सुनाई है।

    उन्होंने बताया कि आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सरकारी वकील आकाश तंवर ने बताया कि जिला सेशन जज पंचकूला की कोर्ट के द्वारा इस मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल की सजा सुनाई है और इसके साथ ही 25-25 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी जसविंदर सिंह और नरेश कुमार को अंडर सेक्शन 379 बी में सजा सुनाई है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2023 को आरोपियों ने शिकायतकर्ता महिला अमरीक कौर से मोटरसाइकिल के माध्यम से बातों में लगाकर महिला के दोनों बालिया स्नैच कर फरार हो गए थे।

    इस मामले में दोनों आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि इस केस में सीसीटीवी फुटेज अहम रहा। शिकायतकर्ता महिला ने दोनों आरोपियों को पहचान की। उन्होंने बताया कि दोषी करार दिए गए आरोपियों पर पंजाब में भी कई मामले दर्ज हैं और यह दोनों आरोपी आदतन अपराधी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पंचकूला की जिला अदालत ने एक बड़ा फैसला सुनाया है।

  • Punjab News: तस्कर रोबिन सिद्धू के घर चला प्रशासन का पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: तस्कर रोबिन सिद्धू के घर चला प्रशासन का पीला पंजा, देखें वीडियो

    लुधियानाः नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज थाना शिमलापुरी के अधीन आते स्थित गुरु गोबिंद सिंह नगर में तस्कर के घर पर प्रशसान ने पीला पंजा चलाया। यह कार्रवाई तस्कर रोबिन सिद्धू के घर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रोबिन ने नशे के पैसे से प्रॉपर्टी बनाई हुई थी, जिस पर आज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि तस्कर रोबिन और उसके परिवार पर 7 तस्करी के मामले दर्ज है। जिसमें से 4 रोबिन के खिलाफ मामले दर्ज है और 3 उसकी बहन के खिलाफ मामले दर्ज है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोबिन और उसका परिवार पिछले 10 सालों से नशा तस्करी कर रहा था।

    उन्होंने कहा कि घर पर अवैध रूप से की गई उसारी को लेकर आज नगर निगम की ओर से कोई हंगामा ना हो उसको लेकर पुलिस को पत्र देकर सुरक्षा की मांग की गई थी। जिसको लेकर आज नगर निगम को सुरक्षा मुहैय्या करवाई गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से इलाका निवासी भी काफी परेशान थे। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

  • Punjab News: पद संभालते ही एक्शन में आए DIG संदीप गोयल, जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: पद संभालते ही एक्शन में आए DIG संदीप गोयल, जारी किए आदेश, देखें वीडियो

    अमृतसरः सीमा सुरक्षा क्षेत्र के नए डीआईजी संदीप गोयल ने आज अपना पद संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद वह एक्शन मोड में दिखाई दिए। दरअसल, उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी ली। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान संदीप गोयल ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिन अधिकारियों ने इससे पहले सीमा सुरक्षा क्षेत्र की जिम्मेदारी निभाई है, उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।

    इसी तरह आगे भी नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। हालांकि उन्होंने सीमा सुरक्षा क्षेत्र में तैनात अधिकारियों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा में तैनात अधिकारी युवा, अनुभवी और जोश से भरे हुए हैं। सभी के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी।

    गोयल ने कहा कि सरहदी इलाकों में चुनौतियां सदैव बनी रहती हैं, लेकिन पंजाब पुलिस हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि तारों पार से नशे और हथियारों की तस्करी को रोकना पुलिस की सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी। पुलिस पहले भी नशे की डिलीवरी को नाकाम करती रही है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Punjab News: DIG भुल्लर के फार्म हाउस पर CBI की Raid, पहले ही सामान हुआ गायब

    Punjab News: DIG भुल्लर के फार्म हाउस पर CBI की Raid, पहले ही सामान हुआ गायब

    लुधियानाः माछीवाड़ा साहिब में सीबीआई की स्पेशल टीम आज सुबह लगभग 11 बजे गांव मंड शेरपुर के किनारे बने डीआईजी भुल्लर के फार्म हाउस पर रेड कर रही है। सीबीआई की इस टीम में इंस्पेक्टर पद का अधिकारी और करीब 6-7 कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि फार्म हाउस के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ है और टीम फिलहाल छानबीन कर रही है और हो सकता है कि इस मामले में कोई नया मामला दर्ज हो।

    इस फार्म हाउस के साथ 45 एकड़ की जमीन जुड़ी बताई जा रही है और दिलचस्प बात सामने आई है कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले खुद डीआईजी भुल्लर ने फसल की कटाई अपनी निगरानी में करवाई थी और वे अक्सर यहां आते रहते थे। बताया जा रहा है कि भुल्लर के 55 एकड़ के फार्म हाउस में करीब 5 घंटे तक छानबीन चली।

    जिसके बाद यह सामने आया कि इस फार्म से रेड से पहले भुल्लर के चाहने वालों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों सहित जो कुछ भी फार्म हाउस में पड़ा था वह सब गायब कर दिया। हालांकि यह सब किसने गायब किया, इस बारे में कहना मुश्किल है, लेकिन सीबीआई के अधिकारी ने बातचीत में कहा कि यह सारा काम नज़दीकी व्यक्तियों का है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इस फार्म पर कौन-कौन आया, सब जांच में शामिल किया जाएगा।