Blog

  • जालंधरः Satva Club में गोली चलने के मामले में ज्वैलर का बेटा पारस काबू

    जालंधरः Satva Club में गोली चलने के मामले में ज्वैलर का बेटा पारस काबू

    जालंधर,ENS: मॉडल टाउन रोड पर स्थित Satva Club में शनिवार देर रात गोली चलने का मामला सामने आया था। देर रात फिर से गोली चलने से एक युवक घायल हो गया है। जिसका कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के निर्देशों पर कमिश्नरेट पुलिस ने पारस पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना 6 के एसएचओ अजायब सिंह औजला द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश के बाद पारस मल्हौत्रा को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से लाईसेंसी वेपन भी बरामद किया है। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि पारस मल्हौत्रा ने सरेंडर किया है।

    मल्हौत्रा ज्वैलर के बेटे पारस ने शनिवार रात्रि गोली चलाई थी। जिस कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ज्वैलर का  बेटा पहले भी इसी क्लब में गुंडागर्दी की थी। जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक Satva Club में देर रात तक पार्टी चल रही थी।

    इस दौरान दो पक्षों का आपस में झगड़ा हो गया था। जिसके बाद ज्वेलर के बेटे ने क्लब के बाहर आकर गोली चला दी। हालांकि  गोली के छर्रे युवक के लगे हैं। जिसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले युवक पारस रोजाना ही कहीं न कहीं गुंडागर्दी करता रहता है । गौर हो कि देर रात नाईट क्लबों में आ रहे मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है, जिस पर पुलिस प्रशासन की ढीली कार्रवाई दिखाई दे रही है। क्योंकि उक्त क्लब सहित कई अन्य क्लबों में देर रात हंगामा होने का मामले सामने आ रहे है। वहीं मॉडल टाउन रोड पर स्थित Satva क्लब एक बार फिर विवादों में आ गया है।

  • G-20 सम्मेलन से पहले रेलवे स्टेशन पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे

    G-20 सम्मेलन से पहले रेलवे स्टेशन पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे

    नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली मे जहां G-20 सम्मेलन की तैयारियां चल रही हैं वहीं दिल्ली के पाँच मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे हुए पाए गए हैं। दिल्ली में 5 से अधिक मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर लिखा गया है, “खालिस्तान भारत का हिस्सा है और पीएम मोदी के खिलाफ है, खालिस्तान जिंदाबाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिखों का नर-संहार करवा रहे हैं।”

     इस मामले की खबर लगते ही दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं दिल्ली में जी-20 सम्मेलन से ठीक पहले हुई इस हरकत से दूसरी तरफ खुफिया एजेंसियाँ भी सक्रीय हो गई हैं। बता दें कि दिल्ली में G-20 सम्मेलन 8 से 10 सितंबर तक होने वाला है लेकिन दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकियाँ देते हुए का एक और वीडियो सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जारी किया है।

    आतंकी पन्नू ने वीडियो में कहा, “सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए SFJ के खालिस्तान समर्थकों ने दिल्ली के शिवा जी पार्क से लेकर पंजाबी बाग तक कई मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे हैं।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह स्लोगन शिवाजी पार्क, मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर, महाराजा सूरजमल स्टेडियम, सरकारी सर्वोदय बाल विद्यालय नांगलोई, पंजाबी बाग और नांगलोई मेट्रो स्टेशन के बाहर लिखे गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने 15 अगस्त को भी माहौल खराब करने का प्रयास किया था। पन्नू ने खालिस्तान का नाम लेकर सिखों को उकसाया और दिल्ली आने के लिए कहा था।

  • जालंधर : 22 हजार ड्रग मनी और हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर : 22 हजार ड्रग मनी और हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर,ENS : एसएसपी मुखविन्दर सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशानुसार नशे की तस्करी के खिलाफ एक विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच जालंधर ग्रामीण के प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली की देखरेख में जालंधर ग्रामीण की विशेष पुलिस टीम ने 1 ड्रग तस्कर को 25 ग्राम हैरोइन, 22 हजार ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए मनप्रीत सिंह ढिल्लों पीपीएस पुलिस कप्तान इन्वेस्टिगेशन जालंधर देहात ने बताया कि क्राइम ब्रांच देहात के प्रभारी पुष्प बाली ने नशे पर काबू पाने के लिए क्राइम ब्रांच की विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया है। इस दौरान 2 टीमों को देहात के क्षेत्र में चेकिंग और नाकाबंदी के लिए भेजा गया है। क्राइम ब्रांच की एक टीम ने एसआई भूपिंदर सिंह के नेतृत्व में साथी के साथ अलावलपुर कच्चा रास्ता ब्यास गांव आदि में बदमाशों की तलाश की।

    जब पुलिस पार्टी गश्त करते हुए अलावलपुर पहुंची तो अड्डा आदमपुर अलावलपुर से थोड़ा आगे एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। उनमें से एक ने भारी मोम का लिफाफा निकाला और किनारे पर फेंक दिया। एसआई भूपिंदर सिंह ने शक के आधार पर उसे पकड़ लिया और उसका नाम पूछा। आदमपुर की पुलिस ने बताया कि एसआई भूपिंदर सिंह ने अपने साथी कर्मचारियों के सामने खाते के अनुसार तलाशी ली और सफेद रंग का वजनदार मोम का लिफाफा और एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खोलकर चेक किया। इसमें 22 हजार रुपये की ड्रग मनी और हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन की मात्रा को इलेक्ट्रॉनिक कंडे पर तोला गया तो हेरोइन की मात्रा 25 ग्राम थी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी गुरपिंदर सिंह उर्फ ​​लाली के खिलाफ पहले भी आदमपुर थाने में मामला दर्ज है, जो खेतीबाड़ी का काम करता है और साथ ही नशा बेचता और पीता है। आरोपी गुरपिंदर सिंह को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और आरोपी से और गहनता से पूछताछ की जा रही है। ताकि पता चल सके कि वह निर्मित हेरोइन कहां से खरीदता है और आगे किसे वह सप्लाई करता है।

  • पंजाब : कार सवार युवकों ने बाप-बेटे के साथ किया यह कारनामा, देखें वीडियो

    पंजाब : कार सवार युवकों ने बाप-बेटे के साथ किया यह कारनामा, देखें वीडियो

    पंचकूला : रात रोड रेंज का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एमडीसी के रहने वाले डॉक्टर गगन द्वारा अपने बेटे को ट्यूशन से वापस घर ले जाते समय ऑलटो कार में सवार कुछ लड़कों ने उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी। यही नहीं कार के बोनट पर काफी दूर तक डॉक्टर को घसीटते हुए ले गए। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 8 और 9 के चौक पर किसी युवक ने पूरी वीडियो बना ली। मौके पर लोगों के इकट्ठे होने के बाद डॉक्टर गगन ने कार की टक्कर होने के बाद उसे गाड़ी को रोकना चाहा। पर वह नहीं रुके जब डॉक्टर गगन उनके गाड़ी के आगे खड़ा हो गए। ऑल्टो कार सवारों ने 50 मीटर तक बोनट पर घसीटते ले गए। कार डिवाइडर पर टकरा गई और डॉक्टर गगन नीचे गिर गए। और कार सवार मौके से फरार हो गए। डॉक्टर गगन को अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है।

    बहस के बाद युवकों ने कार का शीशा तोड़ दिया सेक्टर 7 पुलिस थाना के एसएचओ सोमवीर ढाका ने बताया कि कार नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर 8 और 9 की लाइट प्वाइंट के पास ऑल्टो कार चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मारने की कोशिश की। इस पर डॉक्टर और ऑलटो कार चालक के बीच बहस हुई। बहस के दौरान ऑलटो में सवार कुछ लड़के बाहर आए और डॉक्टर की कार का शीशा तोड़ दिया। यही नहीं चाकू से जान से मारने की धमकी भी दी। सीसीटीवी के आधार पर उन ऑलटो सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • जालंधरः पेट्रोल पंप की गिरी छत, 2 की मौत

    जालंधर, ENS: फिल्लौर से नवां शहर रोड पर बने लसाड़ा पेट्रोल पंप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पेट्रोल पंप की पुरानी बिल्डिंग को रिपेयर करते समय बड़ा हादसा हो गया। रिपेयर के दौरान छत गिर गई, जिसके चलते काम करने वाले मजदूर मलबे में दब गए। बचाव कार्य शुरू किया गया है।

    हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 2 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पेट्रोल पंप में पुरानी बिल्डिंग को ठीक करने का काम चल रहा था। अचानक ही घर की छत गिर गई। शोर मचने के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया।

    स्थानीय लोगों की मदद से दो मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि जिस समय काम चल रहा था, दो मजदूर छत पर ही खड़े थे। अचानक से छत नीचे गिर गई और मजदूर इसमें दब गए। छत पर खड़े दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

  • जालंधरः पेट्रोल पंप की गिरी छत, 2 की मौत

    जालंधरः पेट्रोल पंप की गिरी छत, 2 की मौत

    जालंधर, ENS: फिल्लौर से नवां शहर रोड पर बने लसाड़ा पेट्रोल पंप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पेट्रोल पंप की पुरानी बिल्डिंग को रिपेयर करते समय बड़ा हादसा हो गया। रिपेयर के दौरान छत गिर गई, जिसके चलते काम करने वाले मजदूर मलबे में दब गए। बचाव कार्य शुरू किया गया है।

    हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 2 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पेट्रोल पंप में पुरानी बिल्डिंग को ठीक करने का काम चल रहा था। अचानक ही घर की छत गिर गई। शोर मचने के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया।

    स्थानीय लोगों की मदद से दो मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि जिस समय काम चल रहा था, दो मजदूर छत पर ही खड़े थे। अचानक से छत नीचे गिर गई और मजदूर इसमें दब गए। छत पर खड़े दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

  • जालंधरः पत्रकार देसराज काली का हुआ निधन

    जालंधरः पत्रकार देसराज काली का हुआ निधन

    जालंधर,ENS: पत्रकारिता और पंजाबी साहित्य की दुनिया में खूब नाम कमाने वाले देसराज काली का निधन हो गया है। देसराज काली पिछले दो महीने से लीवर की समस्या से पीड़ित थे। इसके चलते उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया।

    जालंधर अस्पताल के बाद उन्हें कल पीजीआई ले जाया गया, लेकिन वहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देसराज काली ने अखबार में लंबे समय तक काम किया और पंजाबी साहित्य में कई अद्भुत किताबें दीं

  • पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से दहले इलाके के लोग, 6 की मौत

    पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से दहले इलाके के लोग, 6 की मौत

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह हुए विस्फोट में 6 लोगों की मौत की खबर है। हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। विस्फोट इतना जोरदार था कि इलाके में कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे पहले भी राज्य में एगरा, बजबज में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटनाएं सामने आई हैं। उक्त पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने बताया कि माजपुर जगन्नाथपुर के पास एक फैक्ट्री में विस्फोट इतना तेज था कि कई घर उड़ गए और कम से कम 10 लोग घायल हो गए और मौके पर लाशें बिखर गईं।

    इस धमाके में घायलों को बारासात अस्पताल लाया जा रहा है। यह घटना सुबह 8:00 बजे करीब हुई। भीड़भाड़ वाले इलाके में कैसे पटाखा फैक्ट्री चल रही थी इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था और इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।

  • महिला के किडनैपिंग मामले की पुलिस ने 4 घंटे में सुलझाई गुत्थी

    महिला के किडनैपिंग मामले की पुलिस ने 4 घंटे में सुलझाई गुत्थी

    पंचकूला : कल देर रात को पुलिस को सूचना मिली थी। एक महिला को थ्री व्हीलर पर कुछ लोग किडनैप करके पंचकूला की सेक्टर 9 मार्किट से ले गए है। इस सूचना से पंचकूला पुलिस के हाथ पांव फूल गए और सीआईए और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच पर लग गई। सूचना पाकर मौके पर सेक्टर 10 के चौंकी इंचार्ज जगदीश चंद भी पहुँचे और जांच पर लग गए। सिर्फ 4 घंटे के अंदर महिला को बलटाना के जिरकपुर से महिला को रिकवर कर लिया।

    सुबह करीब 6 बजे महिला को छुड़वाया। रिंकी पीड़ित महिला जिसकी उम्र 22 साल है जिसने बताया कि ऑटो में उसके साथ खूब मारपीट की गई। जांच में पता चला कि महिला की 2 साल पहले एक युवक के साथ शादी हो गई थी। उसी के परिवार वालों ने युवती को एक ऑटो में किडनैप किया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर, 14 दिन के लिए अंबाला जेल भेजा गया है।

  • पंजाब सरकार ने ईंट भट्ठा मालिकों को नोटिफिकेशन किया जारी, देखें वीडियो

    पंजाब सरकार ने ईंट भट्ठा मालिकों को नोटिफिकेशन किया जारी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : पंजाब में किसानों द्वारा पराली जलाने को रोकने के लिए सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब में 2200 ईंटो के भट्टो में अब 20% प्रणाली के परत का उपयोग करना अनिवार्य होगा। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के इंजीनियर ने कहा ईंट भट्ठा चलाने वाले मालिक अगर सरकार द्वारा दिए आदेश की पालना नहीं करेंगे तो उनका भट्ठा बंद कर दिया जाएगा। इस बाबत पंजाब सरकार ने 4 नवंबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया था। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के इंजीनियर करुणेश गर्ग ने कहा पंजाब सरकार द्वारा जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसमें 20% पराली ईंट भट्ठा मालिकों को भट्ठे में जलानी होगी और पराली का ज्यादा उपयोग हो ताकि किसान पराली को खेतों में आग न लगाए। इसी के तहत पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया था कि 1 मई के बाद 20 प्रतिशत पराली को ईंट भट्ठों उपयोग करना अनिवार्य होगा।

    इसके लिए हम वचनबद्ध है और ईंट भट्ठा मालिक और उनकी एसोसिशन के साथ मीटिंग कर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पराली के पेरेट को लेना होगा। कोयला और पराली के अंतर को लेकर भी कहा कि पहले 25 से 26 रुपए किलो था जो अब 14 -15 रुपए किलो का बिक रहा है। लेकिन इसके बावजूद सरकार ने पराली पैरेट का मूल्य आठ से नौ रूपए किलो निकला है।जिससे पराली कोयले से सस्ते में रहेगी और इससे दो काम होंगे लोकल एनर्जी हम पंजाब में ही उसे कर पाएंगे। भट्ठा मालिक गुरप्रीत सोनी का कहना है भट्ठे को चलाने अब कई समस्याओं होने के कारण भट्ठा इंडस्ट्री बंद होने की कगार पर है।जहां तक रही बात पंजाब सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन की तो सरकार का फैसला तो मानना पड़ेगा।सोनी ने कहा कोयले का रेट कभी बढ़ता है तो कभी कम हो जाता है और कोयले से ईंट पकती है। कोयले की कीमत 11 रुपए मार्केट में मिल रही है तो वही परली के परत की कीमत 9 रुपए सरकार द्वारा देने की बात तय की गई है लेकिन कोयले से ईट पक्की बनाने में आसानी होती है पराली के पैरेट से ईट जल्दी नहीं बन पाएगी। यह भी कहा कि सरकार ने नोटिफिकेशन में साफ तौर पर लिखा है कि जो भट्ठा मालिक पराली के पैरेट का इस्तेमाल नहीं करेगा उसका लाइसेंस रद्द कर बात बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को परली का दाम 3 से 4