Blog

  • 47वीं जिला स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप इंदिरा स्टेडियम में संपन्न

    47वीं जिला स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप इंदिरा स्टेडियम में संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित: 47वीं जिला स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप इंदिरा स्टेडियम में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।  इस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा आठवीं के रुद्र सहोड़ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 सिंगल में रजत पदक तथा अंडर -15 डबल्स में स्वर्ण पदक हासिल किया ।अंडर -13 में कक्षा सातवीं के हर्षदीप सिंह तथा अंडर- 15 में कक्षा आठवीं के रुद्र सहोड़ का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह वशिष्ट पब्लिक स्कूल के लिए बड़े गौरव की बात है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने इस उपलब्धि के लिए बच्चों को तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा विजेता रहे छात्रों को सम्मानित किया।
  • पंजाबः बाबा मुराद शाह से माथा टेककर लौट रहे युवक की बाइक का फटा टायर, हुई मौत

    पंजाबः बाबा मुराद शाह से माथा टेककर लौट रहे युवक की बाइक का फटा टायर, हुई मौत

    लुधियानाः खन्ना में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां चलती बाइक का टायर फटने से बाइक रेलिंग से टकराकर मेन लेन से सर्विस लेन पर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक उछलकर साथ के नाले में गिर गया। नाले में डूबने से उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान खन्ना के गौशाला रोड पर रहने वाले दीपक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक एक गरीब परिवार से संबंधित था। परिवार में इकलौता बेटा था। पढ़ लिखकर अच्छी नौकरी करना चाहता था और गुलजार कॉलेज में BBA कर रहा था।

    मिली जानकारी के अनुसार, खन्ना से 4 दोस्त अलग-अलग 2 बाइकों पर सवार होकर नकोदर में पीर बाबा मुराद शाह की दरगाह पर माथा टेकने गए थे। शुक्रवार सुबह वे वापस आ रहे थे। गांव दहेड़ू के पास बाइक का टायर फट गया। हादसे के दौरान पीछे बैठा युवक उछलकर सर्विस लेन पर गिर गया। बाइक चला रहा दीपक नाले में गिर गया। दीपक के दोस्तों ने बताया कि टायर फटने के बाद दीपक जब नाले में गिर गया था तो उसे बचाने की कोशिश की गई। राहगीरों और पुलिस ने पगड़ी से दीपक को बाहर निकालने के प्रयास किए। जब तक दीपक को नाले से निकाल अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उसकी मौत हो गई थी।

  • तकिये के नीचे छिपा था कोबरा, व्यक्ति के उड़े होश, देखें वीडियो

    तकिये के नीचे छिपा था कोबरा, व्यक्ति के उड़े होश, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : राजस्थान के कोटा से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर लोग दंग रह गए। यहां एक शख्स के तकिये के नीचे किंग कोबरा बैठा हुआ था। जैसे ही शख्स ने तकिया हटाया नीचे से विशालकाय सांप बाहर आ गया जिसे देख हड़कंप मच गया। सांप की लंबाई 5 फीट से भी ज्यादा थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि पूरी घटना कोटा स्थित भामाशाह मंडी की है। जहां एक दुकान में सांप घुस गया और बिस्तर पर रखे तकिये के नीचे जाकर छिप गया। जब मजदूर दुकान में सोने पहुंचे तो तकिये के नीचे सांप को देखकर उनके होश उड़ गए। वो डर के मारे वहां से भाग खड़े हुए। 

    दुकान में काम करने वाले एक मजदूर ने कहा कि जैसे ही हमने तकिया हटाया सांप फन फैलाकर खड़ा हो गया। उसे देखकर हमारी सांसे फूल गईं हम फौरन वहां से हट गए और बाहर आकर सांप पकड़ने वाले (स्नेक कैचर) को बुलाया। जिसने सांप को पकड़कर फॉरेस्ट अधिकारी की मदद से उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। स्नेक कैचर ने बताया कि गर्मी व उमस के चलते इन दिनों सांप अपने बिल से बाहर निकल रहे है। कभी-कभी शिकार की तलाश में वे आबादी क्षेत्र में आ जाते है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि किंग कोबरा बेहद खतरनाक सांप होता है। इसके काटने से आदमी की मौत भी हो सकती है। 

  • भारी बारिश के कारण पुल बुरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    भारी बारिश के कारण पुल बुरी तरह से हुआ क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    सोलनः बद्दी पिंजौर मार्ग पर स्थित बद्दी बैरियर पुल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। शुक्रवार को सुबह हुई भारी बारिश की वजह से पुल के दो पिलर ढह गए हैं। अब इस पुल के रिपेयर होने की भी कोई संभावना नहीं है। वहीं, बद्दी पिंजौर मार्ग पर मढ़ावाला में बनाया गया अस्थाई पुल भी बह गया है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों के लिए सड़क सुविधा बंद हो चुकी है। जानकारी के अनुसार वीरवार की रात को सोलन जिले के बीबीएन क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। बारिश की वजह से बीबीएन क्षेत्र के कई मुख्य व संपर्क मार्ग बंद हो चुके हैं। 23 अगस्त को जिले भर में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से बद्दी बैरियर पुल का एक पिलर टूट गया था।

    जिसके बाद पुल का बीच वाला हिस्सा धंस गया। इसके बाद प्रयास किया जा रहा था कि मौसम ठीक होने के बाद पुल को रिपेयर कर दिया जाएगा तथा कुछ दिनों बाद इस पुल को वाहनों के लिए खोला जा सकता था, लेकिन अब यह सब संभावनांए समाप्त हो चुकी हैं। शुक्रवार को सुबह करीब 3 बजे भारी बारिश की वजह से पुल के दो पिलर ढह चुके हैं। पुल का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा भी पानी के साथ बह गया है। अब यह पुल रिपेयर के लायक नहीं बचा है। पुल का निर्माण फिर से करना होगा। इस पुल को बनाने में एक वर्ष का समय लग सकता है।

    वहीं बद्दी पिंजौर मार्ग पर लोकल वाहनों की आवाजाही के लिए मढ़ावाला में अस्थाई पुल को निर्माण सरसा नदी पर किया गया था, लेकिन शुक्रवार की सुबह यह पुल भी पानी में बह गया है। इस अस्थाई पुल के बहने से आसपास के कई गांव सड़क सुविधा से कट गए हैं। बीते दिनों बद्दी पिंजौर मार्ग पर स्थित मढ़ावाला पुल पहले ही पानी में बह चुका है। एसपी बद्दी मोहित चावला का कहना है कि बद्दी-पिंजौर मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से बंद होने के बाद संपर्क मार्ग से वाहन जा रहे हैं। सुबह व सांय काल के दौरान संपर्क मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बंद की गई है ताकि यातायात प्रभावित ना हो।

  • पंजाबः घर में घुसकर पुलिसकर्मी पर चलाई गोलियां

    पंजाबः घर में घुसकर पुलिसकर्मी पर चलाई गोलियां

    मोगा : पंजाब में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं देर रात थाना निहाल सिंह वाला के गांव खोटे से बड़ी खबर सामने आई है। जहां अज्ञात व्यक्तियों ने एक पुलिसकर्मी पर गोलियां चला दीं। इस घटना में गोली लगने से पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी की पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में हुई हैै। स्थानीय लोगों की मदद से घायल पुलिस कर्मी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक घायल पुलिसकर्मी जसप्रीत सिंह खोटे जो जीरा में पुलिस ड्यूटी कर रहा था। बताया जा रहा हैकि देर रात जब जसप्रीत सिंह अपने घर आया तो कुछ अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर उस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि हमलावारों द्वारा गोली चलने का मामले में पता नहीं चल पाया है।

  • आदमपुर गांव चोमो मे करवाया गया 10 वा  विशाल जागरण

    आदमपुर गांव चोमो मे करवाया गया 10 वा  विशाल जागरण

    आदमपुर ( गणेश शर्मा): गांव चोमो  मे 10  भगवती जागरण करवाया गया

    इस जागरण में माता चिंतपूर्णी जी से पावन ज्योति का प्रकाश किया गया और माता जी का गुणगान सुंदर भेटो से युवराज लुभाना ने किया, इस जागरण के मुख्य सेवादार प्रधान हरमेश, नाहर कप्तान सिंह, जनरल सेक्टरी गणेश शर्मा, हरीकृष्ण नाहर लकी और अन्य सेवादारों ने सहयोग किया और यह जागरण बीबी शरीफा जी की देख रेख मे करवाया गया, इस जागरण में माता जी और शिव भोले के सुंदर स्वरूप दिखाएं गए पूरा पंडाल माता जी के जयकारे से गूंज उठा

  • पंजाबः CM मान ने किसानों को दिया तोहफा, यूनिवर्सिटी को लेकर किया ये ऐलान

    पंजाबः CM मान ने किसानों को दिया तोहफा, यूनिवर्सिटी को लेकर किया ये ऐलान

    चंडीगढ़ः ‘सरफेस सीडर’ के पायलट प्रोजेक्ट के परिणाम पर संतुष्टि जताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फसलों के अवशेष का प्रबंध बेहतर ढंग से करने के लिए वातावरण अनुकूल ‘सरफेस सीडर’ पर सब्सिडी देने के लिए हरी झंडी दे दी है। पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी (पीएयू) की तरफ से विकसित तकनीक को फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) स्कीम में शामिल किया गया है। इस नई तकनीक पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव सतौज, संगरूर में लागू किए पायलट प्रोजेक्ट में सरफेस सीडर की तकनीक फसलों के अवशेष का प्रबंध करने के लिए कारगर सिद्ध हुई है। 80,000 रुपये की कीमत वाली इस मशीन पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी, जिससे किसानों को इस मशीन के लिए 40,000 रुपये ही खर्च करने पड़ेंगे।

    कृषि अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने फसलों के अवशेष के निपटारे के लिए कृषि विभाग और पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मशीनरी सप्लाई करने के लिए निर्माताओं को सूचीबद्ध करने का कार्य भी पीएयू कर रही है। व्यक्तिगत तौर पर किसान, प्राथमिक कृषि सहकारी सभाएं, पंजीकृत किसान समूह व पंचायतें सीआरएम मशीनें खरीदने और कस्टमर हायरिंग सेंटर बनाने के लिए अप्लाई कर सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत सुपर एसएमएस, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, हैप्पी सीडर आदि मशीन पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है।

    वहीं सीएम मान ने पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) हॉस्टल के लिए बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने PU को 48.91 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। इसमें लड़कियों के हॉस्टल के लिए 23 करोड़ रुपए व लड़कों के हॉस्टल के लिए 25.91 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। सी.एम. मान ने कहा कि यूनिवर्सिटी में शानदार होस्टल बनाए जाएंगे। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ हमारी विरासत है जिसकी रक्षा करने के लिए हम वचनबद्ध है। इस संबंधी सी.एम. मान ट्वीट शेयर कर जानकारी सांझी की है।

    सी.एम. मान ने ट्वीट कर लिखा कि, ”हम पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के लिए लगातार काम कर रहे हैं…हाल ही में यूनिवर्सिटी में लड़कियों और लड़कों के लिए हॉस्टल बनाने की मंजूरी मिली थी और मैंने खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया था… अब मैंने लड़कियों के हॉस्टल के लिए 23 करोड़ रुपए और लड़कों के हॉस्टल के लिए 25.91 करोड़ रुपए जारी किए हैं… यूनिवर्सिटी में एक शानदार हॉस्टल बनाएंगे…पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ हमारी विरासत है जिसकी रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं…।

  • पुलिस ने खालिस्तान आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाले 5 किए गिरफ्तार

    पुलिस ने खालिस्तान आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाले 5 किए गिरफ्तार

    इंदौर : इंदौर की अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने शहर में रैकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजेंद्र सिंह बनवाल, बंटी, राजू उर्फ राजेश और बादल के तौर पर हुई है। आरोपियों ने इंदौर में कई स्थानों पर चोरी का प्रयास किया था लेकिन वे 3 स्थानों पर ही चोरी करने में सफल हुए। आरोपी अवैध हथियार बनाने वाले सिकलीगर हैं जो देशभर के गैंगस्टरों को अवैध हथियार सप्लाई करते थे। गैंग का मुख्य सरगना राजेंद्र बनवाल पूर्व में दिल्ली में दर्जनों अवैध पिस्टलों की खेप देते हुए पकड़ा था। राजेंद्र पर चोरी और अवैध हथियारों की तस्करी सहित कई अपराध दर्ज हैं, पकड़े गए आरोपियों के तार खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।

    अन्नपूर्णा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपए का चोरी का माल जब्त किया है।  डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने पूरे मामले का खुलासा किया। पांचों बदमाशों ने पिछले दिनों अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले कार नंबर के आधार पर इन्हें बड़वानी, सेंधवा और दाहोद से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि राजेंद्र सिंह बनवाल सिकलीगर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई करता है और उसे 2 साल पहले दिल्ली की स्पेशल सेल ने उसे डेढ़ दर्जन अवैध पिस्टल और कट्टे के साथ पकड़ा था। आरोपी खालिस्तानी आतंकियों सहित देशभर के गैंगस्टरों को अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है।  आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा और उनसे आगे पूछताछ की जाएगी।

  • पंजाबः अमृतसर से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को बड़ा झटका, बढ़े दाम

    पंजाबः अमृतसर से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को बड़ा झटका, बढ़े दाम

    चंडीगढ़ः पंजाब के अमृतसर से दिल्ली तक हाईवे से यात्रा करने वाले कॉमर्शियल व नॉन कॉमर्शियल गाड़ी ड्राइवरों को अब अधिक खर्च करना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने पंजाब के सबसे महंगे लुधियाना लाडोवाल और करनाल के घरौंडा टोल प्लाजा के दाम बढ़ा दिए हैं। यह नए दाम 1 सितंबर, 2023 से लागू करने की घोषणा की गई है। नए रेट्स के अनुसार पंजाब के लाडोवाल टोल पर कार और जीप ड्राइवर से सिंगल ट्रिप की 165 रुपए फीस ली जाएगी। 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 245 रुपए और मासिक पास 4930 रुपए में बनेगा। हल्के व्यापारिक वाहन के लिए सिंगल ट्रिप 285 रुपए, मल्टीपल ट्रिप 430 रुपए और मासिक पास फीस 8625 रुपए होगी।

    ट्रक और बस के लिए सिंगल ट्रिप 575 रुपए, मल्टीपल 860 रुपए और मासिक पास 17245 रुपए में बनेगा। डबल एक्सल ट्रक का सिंगल ट्रिप 925 रुपए, मल्टीपल ट्रिप 1385 रुपए और मासिक पास 27720 रुपए में बनेगा। करनाल के घरौंडा टोल पर कार और जीप यात्रियों के लिए सिंगल ट्रिप के लिए 155 रुपए और 24 घंटे के भीतर मल्टीपल ट्रिप के लिए 235 रुपए और 4710 रुपए में मासिक पास बनाया जाएगा। हल्के व्यापारिक वाहन के लिए सिंगर ट्रिप 275 रुपए, मल्टीपल ट्रिप 475 रुपए और मासिक 8240 रुपए होगी। ट्रक और बस के लिए सिंगल ट्रिप के लिए 550 रुपए, मल्टीपल के लिए 825 रुपए और मासिक पास के लिए 16,485 रुपए देने होंगे। डबल एक्सल ट्रक का सिंगल ट्रिप 885 रुपए, मल्टीपल ट्रिप 1325 रुपए और मासिक पास 26490 रुपये होगा।

    देवीनगर घग्गर टोल पर कार और जीप ड्राइवरों के लिए सिंगल ट्रिप के लिए 95 रुपए, 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 140 रुपए और 2825 रुपए में मासिक पास बनेगा। हल्के व्यापारिक वाहनों के लिए सिंगल ट्रिप के लिए 165 रुपए, मल्टीपल यात्रा के लिए 245 रुपए और मासिक पास 4945 रुपए में बनेगा। ट्रक और बस के लिए सिंगल ट्रिप 330 रुपए, मल्टीपल 495 रुपए और मासिक पास 9890 रुपए में बनेगा। डबल एक्सल ट्रक का सिंगल ट्रिप 530 रुपए, मल्टीपल ट्रिप 795 रुपए और मासिक पास की फीस 15895 रुपए होगी।

  • भारी बारिश ने मचाई तबाही, धंसी फोरलेन सड़क, देखें वीडियो 

    भारी बारिश ने मचाई तबाही, धंसी फोरलेन सड़क, देखें वीडियो 

    कुल्लूः हिमाचल में बीते दिनों हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई हुई है। हिमाचल में जहां इमारते गिर रही है, वहीं सड़के धंसने के मामले सामने आ रहे है। वहीं मंडी पंडोह फोरलेन के हालात भी कुछ ऐसे ही है। दरअसल, मंडी मंडी पंडोह फोरलेन की सड़क 4 फीट नीचे धंस गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल में लैंडस्लाइड के मामले सामने आ रहे है। वहीं कीरतपुर मनाली फोरलेन छह मील व पंडोह कैंची मोड़ में पिछले 15 दिन से बंद है। यहां मार्ग बहाल होने में अभी समय लगेगा। कुल्लू जिले को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग मंडी कमांद कटौला बजौरा भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग कोटरोपी में बाधित है।

    मार्ग अभी पद्धर तक बहाल हो पाया है। दोनों प्रमुख मार्गों के बंद होने से हजारों की संख्या में मालवाहक जगह जगह फंसे हुए हैं। स्थिति यह है कि मालवाहक खड़े करने के लिए जिले के मुख्य मार्गों के किनारे स्थान कम पड़ गए हैं। पुलिस प्रशासन ने अब बिलासपुर जिले में मालवाहक रोकने का निर्णय लिया है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए दोनों प्रमुख मार्गों पर 70 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। बीबीएमबी के पंडोह बांध के पीछे कुल्लू-पंडोह को जोड़ने के लिए जो अस्थायी संपर्क मार्ग कैंची मोड तक बनाया गया था। तीन दिन पहले यहां कुल्लू से मंडी की ओर आने वाली करीब 95 छोटी-बड़ी गाड़ियां फंसी थी। इनमें करीब 45 छोटी गाड़ियों को मशीन से खींच-खींच कर वीरवार शाम बांध की ओर निकाला गया। इसके बाद बांध के पीछे कच्चा संपर्क मार्ग धंस गया।

    वहां अभी भी छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 50 -55 गाड़ियां फंसी हुई है। चालकों के खाने तथा रहने की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह व एक होटल में प्रशासन द्वारा की गई है। यहां करीब 70- 80 लोग ठहराए गए हैं। कैंची मोड़ से लेकर मून होटल तक करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में कुल्लू से मंडी की तरफ जाने वाली 80 छोटी-बड़ी गाड़ियां फंसी हुई है। वापस लौटने की तरफ जाने का रास्ता भी बंद है। इनके रहने तथा खाने का प्रबंध मून होटल में किया गया है। करीब 200 लोग यहां ठहराए गए हैं। वैकल्पिक मार्ग मंडी बजौरा बाया कटौला पर करीब 300 छोटी बड़ी गाड़ियां, मंडी के चार मील में करीब 70 ट्रक, नागचला डडौर फोरलेन पर करीब 300 मालवाहक जिनको कल्लू की तरफ जाना है।

    सब फंसे पड़े हैं। इन सब स्थानों पर अब और गाड़ियां खड़ी करने का स्थान नहीं बचा है। पुलिस ने सुंदरनगर के डैहर क्षेत्र में नाका लगा दिया गया है। वहां पर करीब 400 वाहनों को खड़े करने की क्षमता है। अभी करीब 70 मालवाहक खड़े हो चुके हैं। यदि यह स्थान भी भर जाता है तो जिला बिलासपुर में वाहनों को खड़ा करने के का नया स्थान चिन्हित किया जाएगा। पड़ोसी राज्यों से मालवाहक आने की संख्या बढ़ती जा रही है। करीब 2000 हलके वाहन सुंदरनगर बल्ह मंडी में कतार से हटकर इधर-उधर फैल गए हैं। सभी कुल्लू की ओर जाने वाली सड़क खुलने का इंतजार कर रहे है। वहीं सराज हलके के दुर्गम क्षेत्रों को वायु सेना के हेलीकाप्टर से राशन व दवाएं भेजी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र शर्मा का कहना है कि प्रमुख मार्गों के बंद होने से हजारों मालवाहक फंस चुके हैं।