Blog

  • पुलिस ने खालिस्तान आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाले 5 किए गिरफ्तार

    पुलिस ने खालिस्तान आतंकियों को हथियार सप्लाई करने वाले 5 किए गिरफ्तार

    इंदौर : इंदौर की अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने शहर में रैकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजेंद्र सिंह बनवाल, बंटी, राजू उर्फ राजेश और बादल के तौर पर हुई है। आरोपियों ने इंदौर में कई स्थानों पर चोरी का प्रयास किया था लेकिन वे 3 स्थानों पर ही चोरी करने में सफल हुए। आरोपी अवैध हथियार बनाने वाले सिकलीगर हैं जो देशभर के गैंगस्टरों को अवैध हथियार सप्लाई करते थे। गैंग का मुख्य सरगना राजेंद्र बनवाल पूर्व में दिल्ली में दर्जनों अवैध पिस्टलों की खेप देते हुए पकड़ा था। राजेंद्र पर चोरी और अवैध हथियारों की तस्करी सहित कई अपराध दर्ज हैं, पकड़े गए आरोपियों के तार खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े होने की बात सामने आ रही है।

    अन्नपूर्णा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपए का चोरी का माल जब्त किया है।  डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने पूरे मामले का खुलासा किया। पांचों बदमाशों ने पिछले दिनों अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले कार नंबर के आधार पर इन्हें बड़वानी, सेंधवा और दाहोद से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि राजेंद्र सिंह बनवाल सिकलीगर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में अवैध हथियारों की सप्लाई करता है और उसे 2 साल पहले दिल्ली की स्पेशल सेल ने उसे डेढ़ दर्जन अवैध पिस्टल और कट्टे के साथ पकड़ा था। आरोपी खालिस्तानी आतंकियों सहित देशभर के गैंगस्टरों को अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है।  आरोपियों का रिमांड लिया जाएगा और उनसे आगे पूछताछ की जाएगी।

  • पंजाबः अमृतसर से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को बड़ा झटका, बढ़े दाम

    पंजाबः अमृतसर से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को बड़ा झटका, बढ़े दाम

    चंडीगढ़ः पंजाब के अमृतसर से दिल्ली तक हाईवे से यात्रा करने वाले कॉमर्शियल व नॉन कॉमर्शियल गाड़ी ड्राइवरों को अब अधिक खर्च करना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने पंजाब के सबसे महंगे लुधियाना लाडोवाल और करनाल के घरौंडा टोल प्लाजा के दाम बढ़ा दिए हैं। यह नए दाम 1 सितंबर, 2023 से लागू करने की घोषणा की गई है। नए रेट्स के अनुसार पंजाब के लाडोवाल टोल पर कार और जीप ड्राइवर से सिंगल ट्रिप की 165 रुपए फीस ली जाएगी। 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 245 रुपए और मासिक पास 4930 रुपए में बनेगा। हल्के व्यापारिक वाहन के लिए सिंगल ट्रिप 285 रुपए, मल्टीपल ट्रिप 430 रुपए और मासिक पास फीस 8625 रुपए होगी।

    ट्रक और बस के लिए सिंगल ट्रिप 575 रुपए, मल्टीपल 860 रुपए और मासिक पास 17245 रुपए में बनेगा। डबल एक्सल ट्रक का सिंगल ट्रिप 925 रुपए, मल्टीपल ट्रिप 1385 रुपए और मासिक पास 27720 रुपए में बनेगा। करनाल के घरौंडा टोल पर कार और जीप यात्रियों के लिए सिंगल ट्रिप के लिए 155 रुपए और 24 घंटे के भीतर मल्टीपल ट्रिप के लिए 235 रुपए और 4710 रुपए में मासिक पास बनाया जाएगा। हल्के व्यापारिक वाहन के लिए सिंगर ट्रिप 275 रुपए, मल्टीपल ट्रिप 475 रुपए और मासिक 8240 रुपए होगी। ट्रक और बस के लिए सिंगल ट्रिप के लिए 550 रुपए, मल्टीपल के लिए 825 रुपए और मासिक पास के लिए 16,485 रुपए देने होंगे। डबल एक्सल ट्रक का सिंगल ट्रिप 885 रुपए, मल्टीपल ट्रिप 1325 रुपए और मासिक पास 26490 रुपये होगा।

    देवीनगर घग्गर टोल पर कार और जीप ड्राइवरों के लिए सिंगल ट्रिप के लिए 95 रुपए, 24 घंटे में मल्टीपल ट्रिप के लिए 140 रुपए और 2825 रुपए में मासिक पास बनेगा। हल्के व्यापारिक वाहनों के लिए सिंगल ट्रिप के लिए 165 रुपए, मल्टीपल यात्रा के लिए 245 रुपए और मासिक पास 4945 रुपए में बनेगा। ट्रक और बस के लिए सिंगल ट्रिप 330 रुपए, मल्टीपल 495 रुपए और मासिक पास 9890 रुपए में बनेगा। डबल एक्सल ट्रक का सिंगल ट्रिप 530 रुपए, मल्टीपल ट्रिप 795 रुपए और मासिक पास की फीस 15895 रुपए होगी।

  • भारी बारिश ने मचाई तबाही, धंसी फोरलेन सड़क, देखें वीडियो 

    भारी बारिश ने मचाई तबाही, धंसी फोरलेन सड़क, देखें वीडियो 

    कुल्लूः हिमाचल में बीते दिनों हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई हुई है। हिमाचल में जहां इमारते गिर रही है, वहीं सड़के धंसने के मामले सामने आ रहे है। वहीं मंडी पंडोह फोरलेन के हालात भी कुछ ऐसे ही है। दरअसल, मंडी मंडी पंडोह फोरलेन की सड़क 4 फीट नीचे धंस गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल में लैंडस्लाइड के मामले सामने आ रहे है। वहीं कीरतपुर मनाली फोरलेन छह मील व पंडोह कैंची मोड़ में पिछले 15 दिन से बंद है। यहां मार्ग बहाल होने में अभी समय लगेगा। कुल्लू जिले को जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग मंडी कमांद कटौला बजौरा भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग कोटरोपी में बाधित है।

    मार्ग अभी पद्धर तक बहाल हो पाया है। दोनों प्रमुख मार्गों के बंद होने से हजारों की संख्या में मालवाहक जगह जगह फंसे हुए हैं। स्थिति यह है कि मालवाहक खड़े करने के लिए जिले के मुख्य मार्गों के किनारे स्थान कम पड़ गए हैं। पुलिस प्रशासन ने अब बिलासपुर जिले में मालवाहक रोकने का निर्णय लिया है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए दोनों प्रमुख मार्गों पर 70 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। बीबीएमबी के पंडोह बांध के पीछे कुल्लू-पंडोह को जोड़ने के लिए जो अस्थायी संपर्क मार्ग कैंची मोड तक बनाया गया था। तीन दिन पहले यहां कुल्लू से मंडी की ओर आने वाली करीब 95 छोटी-बड़ी गाड़ियां फंसी थी। इनमें करीब 45 छोटी गाड़ियों को मशीन से खींच-खींच कर वीरवार शाम बांध की ओर निकाला गया। इसके बाद बांध के पीछे कच्चा संपर्क मार्ग धंस गया।

    वहां अभी भी छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 50 -55 गाड़ियां फंसी हुई है। चालकों के खाने तथा रहने की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह व एक होटल में प्रशासन द्वारा की गई है। यहां करीब 70- 80 लोग ठहराए गए हैं। कैंची मोड़ से लेकर मून होटल तक करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में कुल्लू से मंडी की तरफ जाने वाली 80 छोटी-बड़ी गाड़ियां फंसी हुई है। वापस लौटने की तरफ जाने का रास्ता भी बंद है। इनके रहने तथा खाने का प्रबंध मून होटल में किया गया है। करीब 200 लोग यहां ठहराए गए हैं। वैकल्पिक मार्ग मंडी बजौरा बाया कटौला पर करीब 300 छोटी बड़ी गाड़ियां, मंडी के चार मील में करीब 70 ट्रक, नागचला डडौर फोरलेन पर करीब 300 मालवाहक जिनको कल्लू की तरफ जाना है।

    सब फंसे पड़े हैं। इन सब स्थानों पर अब और गाड़ियां खड़ी करने का स्थान नहीं बचा है। पुलिस ने सुंदरनगर के डैहर क्षेत्र में नाका लगा दिया गया है। वहां पर करीब 400 वाहनों को खड़े करने की क्षमता है। अभी करीब 70 मालवाहक खड़े हो चुके हैं। यदि यह स्थान भी भर जाता है तो जिला बिलासपुर में वाहनों को खड़ा करने के का नया स्थान चिन्हित किया जाएगा। पड़ोसी राज्यों से मालवाहक आने की संख्या बढ़ती जा रही है। करीब 2000 हलके वाहन सुंदरनगर बल्ह मंडी में कतार से हटकर इधर-उधर फैल गए हैं। सभी कुल्लू की ओर जाने वाली सड़क खुलने का इंतजार कर रहे है। वहीं सराज हलके के दुर्गम क्षेत्रों को वायु सेना के हेलीकाप्टर से राशन व दवाएं भेजी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र शर्मा का कहना है कि प्रमुख मार्गों के बंद होने से हजारों मालवाहक फंस चुके हैं।

  • ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में मंत्री ने कर दिया ये काम, पूर्व सीएम ने कसा तंज, देखें वीडियो

    ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में मंत्री ने कर दिया ये काम, पूर्व सीएम ने कसा तंज, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार पशुधन मंत्री बयान की वजह से नहीं बल्कि अपनी कार को सीधे रेलवे स्टेशन में घुसाने की वजह से विवादित हो गए हैं। बुधवार को योगी सरकार में पशुधन मंत्री ट्रेन पकड़ने के लिए लेट हो गए थे। बताया जाता है कि लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल आ चुकी थी। ऐन वक्त पर स्टेशन पहुंचे मंत्री धर्मपाल सिंह को ट्रेन छूटने का डर था। ट्रेन छूटने के डर से उन्होंने अपनी कार सीधे प्लेटफॉर्म के अंदर घुसा दी।

    अचानक प्लेटफॉर्म में कार की एंट्री से मौके पर मौजूद यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंत्री के कार घुसाने पर चुटकी ले ली। खबर को ट्विटर पर शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छा हुआ ये बुलडोजर से नहीं गए थे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की कार्रवाई की दहशत है। सत्ता पक्ष कार्रवाई का समर्थन करता है। ऐसे में अखिलेश यादव का तंज सीधे योगी सरकार पर है। उन्होंने मंत्री धर्मपाल सिंह की आड़ में बुलडोजर की कार्रवाई पर सवाल उठाए।   

    ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में मंत्री की कार को दिव्यांग लिए के बने रैंप पर चढ़ाते हुए सीधे प्लेटफार्म नंबर एक से सटे एस्केलेटर तक ले जाया गया। मंत्री के उतरने पर कार को रोक लिया गया। अचानक रेलवे स्‍टेशन के भीतर कार घुसने से यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। मंत्री की कार वापस जाने के बाद माहौल सामान्‍य हुआ। विवाद बढ़ने के बाद मंत्री की ओर से दी गई सफाई में कहा गया है कि देर और बारिश होने के कारण कार को एस्केलेटर तक ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, मंत्री धर्मपाल सिंह की कार को रैंप से पर चढ़ाते हुए एस्केलेटर तक ले जाने की व्यवस्था की गई।

  • बेटे ने किया मां का कत्ल, जाने वजह

    बेटे ने किया मां का कत्ल, जाने वजह

    नई दिल्ली : तेलंगाना में एक सनकी बेटे ने अपनी मां की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसके लिए दुल्हन नहीं ढूंढ पा रही थी। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बाद में उसका गला रेत दिया और पैर काट दिए। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 45 वर्षीय महिला की उसके ही बेटे ने हत्या कर दी। कथित तौर पर अपनी शादी के लिए उपयुक्त लड़की नहीं ढूंढ पाने के कारण आरोपी ने अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को जिले के बांदा मेलाराम गांव में हुई जहां महिला अपने बेटे के साथ रहती थी।

    उन्होंने कहा कि हत्या के सिलसिले में महिला के बेटे और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला की बेटी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान पीड़ित के बेटे और एक अन्य रिश्तेदार ने अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने महिला की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और पुलिस को गुमराह करने के लिए बाद में उसका गला रेत दिया और पैर काट दिए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के बेटे ने इसे चोरी के लिए हत्या का रूप देने की कोशिश की।

    आरोपी की पहचान 21 वर्षीय ईश्वर के रूप में हुई जिसने 45 साल की मां वेंकटम्मा की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक दिव्यांग ईश्वर अपनी शादी के लिए लड़की ढूंढ़ने को लेकर मां पर दवाब बना रहा था। दिव्यांग और बेरोजगार होने की वजह से लड़की नहीं मिल रही थी जिससे वह परेशान रहने लगा। मां से इसी बात से खफा रहने के कारण उसने साथी के साथ मिलकर मां को ही मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

  • खेड़ा वतन पंजाब दियां’ को लेकर जालंधर पहुंची मशाल मार्च, देखें वीडियो

    खेड़ा वतन पंजाब दियां’ को लेकर जालंधर पहुंची मशाल मार्च, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: खेड़ा वतन पंजाब दिया 2023 के तहत 29 अगस्त से आरम्भ हो रही खेलो को लेकर आज जागरूक मार्च के तहत मशाल मार्च आज जालंधर पहुंची। जहां मशाल मार्च का एमपी सुशील रिंकू, विधायक रमन अरोड़ा और हलका इंचार्ज सुरिंदर सिंह सोढ़ी ने स्वागत किया। इस दौरान मशाल मार्च का स्वागत करने के बाद विशाल को आप नेता सुरेंद्र सिंह सोढ़ी व अन्य खिलाड़ियों को सौंपा गया। आप सांसद सुशील रिंकू ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ने का पंजाब सरकार काबहुत अच्छा उपराला है। उन्होंने कहा कि सीजन 2 के तहत उठाया गया यह कदम बहुत ही सराहनीय है। 29 अगस्त से खेल आरंभ हो रहे हैं। आए हुए बाकी सभी सदस्यों ने कहा कि यह उपरला एक तरफ जहां यूथ को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगे वही नशे से भी दूर करेंगे

    बता दें कि पंजाब खेल विभाग द्वारा बठिंडा में कराए जा रहे ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन 2 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान युवाओं के साथ वॉलीबाल खेलते दिखाई देंगे। इस दौरान वॉलीबाल, रग्बी और टग ऑफ वार के प्रदर्शनी मैच भी होंगे। CM मान की तरह फिल्म अभिनेता और पूर्व रग्बी खिलाड़ी राहुल बोस भी परफॉर्म करेंगे। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने यह जानकारी सांझा की। पंजाब भवन में खेलों की तैयारियों को लेकर खेल मंत्री हेयर ने सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

    मीत हेयर ने कहा कि मशाल रिले 29 अगस्त को बठिंडा पहुंच जाएगी, जहां यह सीजन-2 खेला जाएगा। बठिंडा के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन समारोह से पहले मशाल राज्यभर के सभी जिलों का दौरा करने के बाद बठिंडा पहुंचेगी। मशाल रिले में राज्य के प्रतिष्ठित खिलाड़ी भाग लेंगे और खिलाड़ी सच्ची खेल भावना से खेलने की शपथ लेंगे।

  • जालंधरः फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों और दंपति में चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    जालंधरः फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों और दंपति में चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शाहकोट में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों और दंपति पर जमकर लात-घूंसे चलने का मामला सामने आया है। जहां पति-पत्नी ने आरोप लगाए है कि फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने सरेआम बाजार में उनकी पिटाई की है। पिटाई का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि हमने मोटरसाइकिल के लिए लोन लिया था और पूरा लोन चुका दिया है, सिर्फ 5 हजार रुपये देने थे। अस्पताल में उपचाराधीन राणो पत्नी मलकीत सिंह निवासी गांव भोडीवाल तहसील धर्मकोट (मोगा) ने बताया कि मैं और मेरे पति शाहकोट में एक दुकान पर कपड़े खरीदने आए थे, जहां एक फाइनेंस कंपनी के चार कर्मचारी अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर आए।

    इस दौरान उनसे हमसे जब कारण पूछा तो उन्होंने मेरे पति को घेर लिया और मोटरसाइकिल छीनने की कोशिश की। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उन्होंने हमारी मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति पर उन्होंने रॉड से हमला किया। उनका कहना है कि उनके पति के पैर में पहले से रॉड पड़ी हुई है, हमलावारों ने उसी जगह पर हमला किया। पीड़ित का कहना है कि जब वह पति को छुड़ाने लगी तो उन्होंने उसके कपड़े खींचे और उसे भी खींचा। इस दौरान इस घटना के दौरान उसे भी गंभीर चोटें आई। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने सारा लोन दे दिया है, लेकिन 5 हजार का विवाद चल रहा है। 5 हजार रुपए भरने की जिम्मेदारी लक्खा निवासी तारोवाल ने ली थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਟ੍ਰਿਪਲ ਰਾਈਡਰ ਨੂੰ  ਰੋਕਣ ਤੇ ਹੋਇਆਂ ਭਾਰੀ ਹੰਗਾਮਾ, ਟੁਟਾ ਫੋਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਟ੍ਰਿਪਲ ਰਾਈਡਰ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਤੇ ਹੋਇਆਂ ਭਾਰੀ ਹੰਗਾਮਾ, ਟੁਟਾ ਫੋਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਮਾਮਲਾ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਗਾਂਧੀ ਚੌਂਕ ਤੋਂ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਜਿਥੇ ਪੁਲਿਸ ਹਰ ਆਉਣ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਵਹੀਕਲ ਦੇ ਕਾਗਜ਼ਾਤ ਚੈੱਕ ਕਰ ਰਹੀ ਸੀ ਅਤੇ ਬੁਲੇਟ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ 3 ਮੁਡਿਆਂ ਨੂੰ ਜਦ ਰੋਕਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਬਹਿਸ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਮੁਡਿਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਅਸੀ 3 ਮੁੰਡੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਆ ਰਹੇ ਸੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਾਕੇ ਤੇ ਰੋਕ ਕੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਚਾਬੀ ਕੱਡ ਲਈ ਅਤੇ ਕਾਗਜ਼ਾਤ ਮੰਗਣ ਲੱਗ ਪਏ । ਜਦ ਚਾਬੀ ਇਹਨਾਂ ਕੋਲ ਸੀ ਤਾਂ ਕਾਗਜ਼ ਵੀ ਆਪ ਹੀ ਕੱਢ ਲਵੋ ਇਨ੍ਹਾਂ ਕਹਿਣ ਤੇ ਸਾਨੂੰ ਧਮਕਾਉਣ ਲੱਗ ਪਏ ਅਤੇ ਸਾਡੀ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਬਹਿਸ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਈ ਇੱਕ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਬੰਦਾ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜਿਸਦਾ ਫੋਨ ਸਾਡੇ ਕੋਲੋਂ ਟੁੱਟ ਗਿਆ।

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਅਸੀਂ ਨਾਕਾ ਲਾਇਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਹਰ ਆਉਣ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਵਹੀਕਲ ਦੇ ਕਾਗਜ਼ਾਤ ਚੈੱਕ ਕਰ ਰਹੇ ਸੀ ਜਦ ਬੁਲੇਟ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ 3 ਮੁਡਿਆ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਗਿਆ, ਤਾਂ ਮੁਡਿਆ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਬਹਿਸ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਡਿਊਟੀ ਦੌਰਾਨ ਇਹਨਾਂ ਮੁਡਿਆ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਬਦਸਲੂਕੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਮੋਬਾਈਲ ਤੋੜਿਆ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਤੇ ਬੰਨਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पाकिस्तान में सिखों को धर्म बदलने के मिले धमकी भरे पत्र, हरप्रीत सिंह ने की निंदा

    पाकिस्तान में सिखों को धर्म बदलने के मिले धमकी भरे पत्र, हरप्रीत सिंह ने की निंदा

    चंडीगढ़ः पाकिस्तान के रावलपिंडी के गुरुघरों में रहने वाले सिखों को वहां के कट्टरपंथियों की ओर से अपना धर्म बदल कर मुसलमान बनने के भेजे जा रहे पत्रों की तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सख्त शब्दों में निंदा की है।ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि 30-35 साल पहले अफगानिस्तान, काबुल और कंधार में डेढ़ लाख सिख रहते थे, जो वहां गुरुद्वारे की देखभाल करते थे। अब वहां माहौल और बिगड़ गया है। सिखों की टारगेट किलिंग की गई। इसके बाद कई सिख परिवारों ने अफगानिस्तान छोड़ दिया। 

    अब वहां करीब पांच या छह परिवार ही बचे हैं फिर पाकिस्तान में सिखों की हत्या का सिलसिला शुरू हो गया। पेशावर से आकर पंजाब में बसने वाले सिखों को हाल ही में धमकी भरे पत्र मिले हैं। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि सिखों से कहा गया है कि या तो वे मुस्लिम बन जाएं या पाकिस्तान छोड़ दें। यह एक बहुत बुरी और मानवता विरोधी कार्रवाई है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को सिखों की जान-माल की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।

    पाकिस्तान सरकार को पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक सिखों के जीवन और संपत्ति की रक्षा करनी चाहिए। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि इससे बुजुर्गों, कारोबारियों और बच्चों में दहशत का माहौल है। धमकी भरे पत्रों के माध्यम से सिखों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से इन शरारती तत्वों को गिरफ्तार करने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह के पत्रों से दुनिया भर के सिखों में रोष है। पाकिस्तान में चल रहा धमकी भरे पत्र भेजने का यह चलन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे पाकिस्तान सरकार को इसे बंद करवाना चाहिए।

  • पंजाबः श्री दरबार साहिब में बैंस भाईयों ने चढ़ाई सोने की कस्सी 

    पंजाबः श्री दरबार साहिब में बैंस भाईयों ने चढ़ाई सोने की कस्सी 

    अमृतसरः लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस और उनके भाई ने अपने समर्थकों के साथ श्री दरबार साहिब में सोने की कस्सी चढ़ाई है। इस दौरान बैंस ने कहा कि उनकी पार्टी के सदस्यों ने मिलकर इस सोने की कस्सी को किसान आंदोलन की सफलता के लिए किसान भाईचारे को उपहार के रूप में देनी थी। उन्होंने कहा कि किसान नेताओं के आपसी अंदरूनी झगड़े के कारण ऐसा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि एक साल के इंतजार के बाद सभी की भलाई की प्रार्थना कर दरबार साहिब में सोने की कस्सी चढ़ाई गई है।