Blog

  • आज का राशिफल, 25 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 25 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal 25 January 2024: आज पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और गुरुवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, उसके पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। आज पौष महीने की पौषी पूर्णिमा है।जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-

    आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आप अपनी समझदारी और सूझबूझ द्वारा किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम होंगे। आपका पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति समर्पित होना आपको सफल करेगा। आज मित्रों और परिवारजनों का भरपूर सहयोग बना रहेगा। भूमि संबंधी कोई भी कागजी कार्यवाही करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल अवश्य कर लें। अगर कोई यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान का उचित ध्यान रखें। आज किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

    वृष राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। लेकिन ध्यान रखिए, सफलता हासिल करने के लिए आज आपको बहुत मेहनत की जरूरत है। आज आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज का दिन बहुत ही सावधानी से काम करने का है। अपने व्यवसायिक योजनाओं को किसी के भी सामने जाहिर ना करें। आज किसी फैसले में अपने परिवारजनों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियों में सुधार आएगा।

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा, जिसपर एकाग्र चित्त होकर काम करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में कोई बड़ी डील हो सकती है। सरकारी सेवारत लोग अपने क्लाइंट के साथ अच्छे से पेश आएंगे। आज किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन पर ना होने दें। आपसी सामंजस्य बनाए रखने से घर में अच्छी व्यवस्था रहेगी। कुछ समय अपने हॉबी के कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें, इससे मानसिक और शारीरिक सुकून बना रहेगा।

    कर्क राशि-  

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेगा। प्रभावशाली इंसानों की मदद आपकी तरक्की में मददगार रहेगी। मेहनत के मुताबिक आपको उचित फल भी प्राप्त होंगे। आज वहम और शक जैसी नकारात्मक बातों को अपने जीवन में स्थान न दें। आज जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी विशेष रूचि रहेगी। आज कोई धार्मिक पुस्तक पढ़कर अपना समय व्यतीत करेंगे। परिवार सहित किसी मंदिर भी जाएंगे।

    सिंह राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह के गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें, इनके द्वारा आपको चमत्कारिक रूप से भावी लक्ष्य की प्राप्ति भी होगी। आज कोई नजदीकी धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। आज आपकी सलाह काफी हद तक दोस्तों की समस्याओं को सुलझाने में कारगर साबित होगी। परंतु आज अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें। विभिन्न गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और घर और बाहर दोनों जगह आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आपकी बुद्धिमत्ता और व्यापारिक सोच से लाभ के नए स्त्रोत बनेंगे।

    कन्या राशि-  

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यवसाय में किसी भी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करते समय बहुत अधिक धैर्य और संयम बनाकर रखने की आवश्यकता है। आज जल्दबाजी में लिए फैसले गलत हो सकते हैं इसलिए माता जी से राय लेना उचित रहेगा। आज आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। नवविवाहित दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर मीठी नोकझोंक होगी। इससे रिश्ते में और मधुरता आयेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर विचार-विमर्श होंगे।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित रहेगी। आर्थिक मामलों में बेहतरीन सफलता मिलने की स्थिति बन रही है। इसलिए अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। कभी-कभी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से आपका काम कुछ समय के लिये रुक सकता है। आज ज्यादा सोचने-विचारने में समय ना लगाएं और तुरंत योजनाओं को शुरू करें। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ में कहीं घूमने जाएंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने की जरूरत है। आज पब्लिक संपर्कों को और अधिक बेहतर बनाएंगे। इससे व्यवसायिक स्त्रोत बनेंगे। किसी राजनैतिक इंसान की मदद से आपके काम हो सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज आपका पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। आज आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इनकम बेहतर होगी। अच्छे ऑर्डर भी मिलने की संभावना है।

    धनु राशि-  

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से कोई रुका कार्य पूरा हो सकता है। आज दिन को बहुत ही सकारात्मक तरीके से व्यतीत करे। आपने कई रुके हुए काम को फिर से शुरू करेंगे और सफलता भी मिलेगी। किसी से ज्यादा उम्मीदें ना रखें बल्कि अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ न करें। आज भावनाओं में बहकर कोई प्रॉमिस ना करें। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

    मकर राशि-

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बिजनेस संबंधी योजना चल रही है, तो उस पर काम करने की कोशिश करें। आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। आज रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी कर रहे लोग अपने काम के प्रति ज्यादा ध्यान देंगे, क्योंकि आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अत्यधिक मेहनत की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी। उर्जा बनाए रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास व परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई लाभदायक व्यवसायिक यात्रा भी संपन्न हो सकती है।

    कुंभ राशि-  

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय भरपूर मेहनत करने का है। आपको अपने प्रयासों के निश्चित ही उचित परिणाम मिलेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। छात्र आज अपनी पढ़ाई व करियर के प्रति गंभीरता से प्रयासरत रहेंगे। आय की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु साथ ही हर तरफ से खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज ज्यादा मेहनत की जरूरत है।

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ हासिल करने वाले हैं। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर परिवार व संबंधियों के साथ व्यतीत करना आपको ऊर्जावान बनाएगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर ही रखें। मानसिक सुख-शांति के लिए किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर जरूर कुछ समय व्यतीत करें।

  • Spicejet के विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप 

    पढ़ें खबरः कपूरथला में निजी पैलेस के बाहर कार और बाइक में भीषण टक्कर, एक की मौ+त

    नई दिल्ली: बिहार के दरभंगा जिले से राजधानी दिल्ली आने वाले एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई। यह विमान स्पाइसजेट कंपनी का था। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि 24 जनवरी को स्पाइसजेट के रिजर्वेशन ऑफिस में दरभंगा से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विमान एसजी-8496 में बम होने की सूचना मिली थी। विमान ने बुधवार शाम 6 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर सॉफ्ट लैडिंग की। यात्रियों को उतारने के बाद विमान को दूसरी जगह ले जाया गया। सुरक्षा एजेंसियां विमान की तलाशी ले रही हैं, ताकि किसी भी प्रकार के खतरे को टाला जा सके।

  • पंजाब: आधा किलो अफीम और ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    मोगा: सीआईए स्टाफ की टीम ने नशीले पदार्थ और ड्रग मनी सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। डीएसपी हरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान आरोपी गगनदीप सिंह वासी फाथेगढ़ पंजतूर को काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आधा किलो अफीम और 3,40,000 के करीब ड्रग मनी बरामद की है। 

    पुलिस ने आरोपी गगनदीप के खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी , ताकि आरोपी के साथ इस कारोबार में जुड़े अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जा सके।

  • पंजाब: बसों में 52 सवारियों से ज्यादा सफर नही कर पाएंगे यात्री, देखे वीडियो

    मोगा: पंजाब में अब पीआरटीसी ओर पनबस की बसों में 52 स्वारियों से जायदा स्वारिया बिठाने पर रोक लग गई है। डेपो द्वारा बसों के बाहर इश्तिहार भी लगा दिए गए है की एक बस में 52 स्वारीयो से ज्यादा यात्री सफर  नही कर सकते । जब इस संबंध में मोगा के बस स्टेंड पर बसों के कंडक्टर और यात्रियों से बात की तो सभी ने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि बसों में यात्रा आराम से होगी। 

    साथ ही ओवर लोडिंग से होने वाले हादसों पर भी रोक लगेगी। यात्रियों ने कहा की इस फैसले से कई यात्रियों को परेशानी भी होगी जब एक बस में 52 यात्री पूरे हो जाएगे , तो शेष बचे यात्रियों को दूसरी बस का इंतजार करना पड़ेगा। सरकार को बसों की गिनती में इजाफा कर पुरानी खड़ी बसों को रिपेयर करवाना चाहिए ताकि लोगो अपना सफर टाइम पर पूरा कर सके।

  • बेटियां किसी भी लिहाज से बेटों से कम नहीं: डीएसपी अजय ठाकुर

     – अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मानसी राणा ‘राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार- 2023 से सम्मानित

    ऊना/ सुशील पंडित :उत्तर प्रदेश में लखनऊ की संस्था वर्थी वेलनेस फाउंडेशन की चेयरमैन मानसी बाजपेई तथा वाइस चेयरमैन सौम्या बाजपेई द्वारा हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव बही की मानसी राणा को ‘राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार- 2023’ का चयन कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। मानसी राणा को शैक्षणिक, सामाजिक सेवा और खेल में उत्कृष्टता के लिए संस्था के लिए दिया गया है। आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक सादे समारोह में उप पुलिस अधीक्षक ऊना एवं भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अर्जुन अवार्डी अजय ठाकुर ने वर्थी वेलनेस फाउंडेशन की ओर से भेजे गए प्रशस्ति पत्र को मानसी राणा को देकर अपना आशीर्वाद दिया। डीएसपी अजय ठाकुर ने मानसी राणा की इस उपलब्धि पर बधाई दी और आगे भी इसी तरह से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। डीजीपी अजय ठाकुर ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे आकर अपना, अपने माता-पिता, क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने मानसी राणा के उज्जवल भविष्य की कामना की। डीएसपी अजय ठाकुर ने मानसी राणा को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा कैप्टन मदन लाल ने भी नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

    आपको बता दें कि दसवीं कक्षा की छात्रा शैक्षणिक, सामाजिक सेवा और खेल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती आ रही है। कोरोना काल में लाॅकडाउन तथा हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों आई आपदा के दौरान मानसी राणा ने अपना जन्मदिन न मनाकर अपनी गुलक का सारा पैसा हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवा दिया था।इसके अलावा 26 जनवरी 2023 तथा 15 अगस्त 2023 को मानसी राणा को शैक्षणिक, सामाजिक सेवा,  खेल में बढ़िया प्रदर्शन सहित गरीब एवं बेसहारा लोगों की मदद करने के लिए हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

    27 दिसंबर से 29 दिसंबर 2023 में झारखंड के चांडिल में आयोजित नेशनल थ्रो बाल खेलकूद प्रतियोगिता में मानसी राणा ने हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल जूनियर टीम की कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व किया। हालांकि टीम फाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई, लेकिन लीग मैचों में हिमाचल प्रदेश की टीम ने बढ़िया प्रदर्शन किया।इस मौके पर मानसी राणा ने इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने माता-पिता, गुरुओं और जिला ऊना सैनिक कल्याण बोर्ड से सेवानिवृत्त उपनिदेशक मेजर रघुवीर सिंह, कैप्टन मदन लाल, शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त उप निदेशक प्रीतम चंद शर्मा, सहित अन्य टीम सदस्यों को दिया। इस मौके पर स्थानीय खरयालता पंचायत प्रधान राकेश धीमान, उपप्रधान अशोक शर्मा, बीडीसी सदस्य राजेन्द्र ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
  • कलाकारों ने गगरेट व हरोली विस के लोगों को सरकारी योजनाओं बारे किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित :सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सौजन्य से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज पूर्वी कलामंच, जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने विकास खंड हरोली के तहत कर्मपुर व सैंसोवाल और आरके कलामंच, चिंतपूर्णी के कलाकारों ने विकास खंड गगरेट के तहत अम्बोटा व दिओली में लोक संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार की एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व कार्यक्रमों  बारे स्थानीय लोगों को जागरूक किया। 

    कलाकारों ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के अंतर्गत अगर कोई दंपति एक बेटी पैदा होने पर परिवार नियोजन को अपनाता है तो उसको 2 लाख रूपये तथा दो बेटी पैदा होने के बाद परिवार नियोजन को अपनाता है तो उस परिवार को 1लाख रूपये सरकार की तरफ से दिया जाएगा। विधवा पुनर्विवाह योजना के अंतर्गत यदि कोई महिला दोबारा से शादी करती है तो उसे महिला को 2 लाख रूपये की आर्थिक मदद सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी

    इसके अलावा कलाकारों ने बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के अंतर्गत 680 करोड रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है जिसके अंतर्गत  स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए  सरकार द्वारा ई-व्हीकल के लिए 50 प्रोत्साहन की सब्सिटी भी युवाओं को दी जाएगी।  उन्होंने बताया कि  किसी भी योजना के बारे में अगर जानकारी प्राप्त करनी है तो वह अपनी पंचायत में आकर सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कलाकारों ने बताया कि राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन को बहाल करके हिमाचल प्रदेश के 1.36 लाख एनपीएस कर्मचारियों को लाभान्वित किया है।

    इसके अतिरिक्त कलाकारों ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बारे भी लोगों को विस्तारपूर्वक अवगत करवाया। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान सहित अन्य लोग  उपस्थित रहे।
  • सड़क हादसे में पंजाबी गायक की पलटी ‘Rubicon’ गाड़ी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता सिप्पी गिल के कनाडा में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में उनकी गाड़ी ‘रूबिकॉन’ पलट गई है, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वह प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ ब्रिटिश कोलंबिया कनाडा गए थे। इसी बीच उनके दोस्तों ने उनके कमरे में रुकने का फैसला किया। 

    जिसके चलते वह अकेले ही ऑफ-रोडिंग करने निकल पड़े। जब वह अपनी रूबिकॉन कार से जा रहे थे तो उनकी गाड़ी पलट गई, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं और उनकी गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे एक अंग्रेज ने उनकी मदद की और गाड़ी निकालने में मदद की। इस दुर्घटना के बारे में उस अंग्रेज ने यह भी बताया कि प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लेते समय ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

  • पंजाबः App की ID बांटकर लोगो को ठगने वाले 5 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियानाः थाना 8 की पुलिस ने ऐप के जरिए स्टॉक एक्सचेंज की आईडीज बांटकर लोगों से ठगी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस नेआरोपियों से 1 करोड़ 95 लाख के करीब नकद ,19 मोबाइल , 5 लैपटॉप और एक कंप्यूटर के इलावा दो नोट गिनने की मशीनें बरामद की हैं।

    इस संबंध में ज्वाइंट कमिश्नर सौम्या मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों द्वारा किराए पर कोठी लेकर यह सारा गोरखधंधा चलाया जा रहा था और लोगों को चूना लगाया जा रहा था। इसके साथ ही यह लोग सरकार का भी टैक्स चोरी करते थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

  • नरेश शर्मा हिमुडा कालोनी के प्रधान बने

    नरेश शर्मा हिमुडा कालोनी के प्रधान बने

    ऊना/सुशील पंडित:हिमुडा कालोनी रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी बंगाणा का चुनाव बुधवार को यहां सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। एमजी वोहरा की अध्यक्षता में हुए चुनाव में नरेश शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। कश्मीर चंद डोगरा को उपाध्यक्ष जबकि लेख राज को महासचिव का दायित्व सौंपा गया। कमलेश कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा तीन सदस्यीय कार्यकारिणी में बबिता कुमारी, अनिता कुमारी और रणजीत सिंह को शामिल किया गया है।
  • सचिन बैंसल बने प्रेस क्लब बददी बरोटीवाला के नए अध्यक्ष

    सुनील शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष तो अंकुश बने महासचिव

    बददी/सचिन बैंसल :प्रेस क्लब बददी का द्विवाषिक अधिवेशन मोतिया प्लाजा सभागार बददी में निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें बददी के पत्रकार सचिन बैंसल को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई वहीं मानपुरा के अंकुश नेगी को महासचिव और नालागढ़ के सुनील शर्मा वशिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा साई के जितेंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। सर्वप्रथम क्लब के महासचिव पवन कुमार ने संगठन की दो साल की गतिविधियों का विस्तार से व्यौरा दिया और उस पर संतोष प्रकट किया। प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने आय व्यय का व्यौरा दिया। बाद में चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद के लिए नाम मांगे तो एकमात्र नाम सचिन बैंसल का सामने आया। कोई अन्य नाम सामने न आने के कारण चुनाव अधिकारी विचित्र सिंह ने उनको अध्यक्ष घोषित किया।
    इस अवसर पर अन्य उपस्थित सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें राजेंद्र चौधरी को संरक्षक, ऋषि ठाकुर को संगठन सचिव, पवन कुमार को उपप्रधान, डा. रणेश राणा मुख्य सलाहकार, सुरेंद्र शर्मा व डा. रुप किशोर ठाकुर को सलाहकार, ठाकुर विचित्र सिंह को मार्ग दर्शक एवं पत्राचार कमेटी का वाईस चेयरमैन, एडवोकेट दिनेश चंदेल कानूनी सलाहकार, दीपक कुमार वर्मा को आईटी विंग प्रमुख व साहित्यकार सुषमा ठाकुर को विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया। बैठक में विशेष रुप से पधारे हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेशाध्यक्ष डा. रणेश राणा ने समस्त नई युवा टीम को बधाई दी और कहा कि क्लब का जो निर्विवाद कार्यकाल रहे हैं आशा है नई टीम उसी को आगे बढ़ाएगी। उन्होने कहा कि नवोदित पत्रकारों के प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    करवाए जाएंगे नए कार्य: सचिन
    नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिन बैंसल ने कहा कि अपने दो साल के कार्य काल में उनका एकमात्र ध्येय है कि जो बचे हुए काम है उनको आगे बढ़ाया जाएगा। संगठन के कार्यालय का नवीनीकरण किया जाएगा और उसमें बेटियों के लिए कंपयूटर लाईब्रेरी खोली जाएगी। बददी बरोटीवाला के पत्रकारों को संगठन अयोध्या के दर्शन करवाएगा। पूरे साल में 12 अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
    शीघ्र ही होगी शपथ ग्रहण-
    क्लब के प्रवक्ता ने बताया कि शीघ्र ही क्लब के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रखा जाएगा। उसमें बीबीएन के अधिकारियों को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।