Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਧਿਕਾਰਿਆਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਜਾਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਤਰਫੋਂ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਰਨ ਦੱਸੋ ਨੋਟਿਸ ਭੇਜੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਦਾ ਇਹ ਸਾਰੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ, ਪੰਜਾਬ ਲੈਵਲ ਤੇ ਵਿਰੋਧ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਆਪਣਾ ਹੁਕਮ ਵਾਪਸ ਲੇਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਾਡੇ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲਗਭਗ 900 ਦੇ ਕਰੀਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਰਨ ਦੱਸੋ ਨੋਟਿਸ ਭੇਜੇ ਹਨ। ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਵਿੱਚ 27 ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਾਡੇ ਉੱਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਏ ਹਨ ਕਿ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਸੰਭਾਲਣ ਲਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜੋ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਹਨ, ਉਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡਾ ਘਪਲਾ ਹੋਇਆ। 

    ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿਇਹਨਾਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਦੇਖ ਰੇਖ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸਬਸਿਡੀ ਉੱਤੇ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਸਾਂਭ ਸੰਭਾਲਣ ਲਈ ਅਤੇ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਟ ਕਰਨ ਲਈ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਸਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰਾਂ ਦੀ ਡਿਊਟੀਆਂ, ਇਸ ਨੂੰ ਸਮੇਂ ਸਮੇਂ ਤੇ ਵੇਖਣ ਲਈ ਲੱਗੀਆਂ ਸੀ। ਪ੍ਰੰਤੂ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚੇ। ਜਿਸ ਦੇ ਕਰਕੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਕਾਰਨ ਦੱਸੋ ਨੋਟਿਸ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ।

  • मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा बयान, लगाई जमकर लताड़

    चंडीगढ़ः यूटी में मेयर चुनाव को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस डॉ. धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने पीठासीन अधिकारी का वीडियो देखकर नाराजगी जाहिर की है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव कराने वाले रिटर्निंग ऑफिसर की आलोचना की और कहा कि यह स्पष्ट है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने मतपत्रों को विकृत कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि क्या वह इसी तरह से चुनाव आयोजित करते हैं? यह लोकतंत्र का मजाक है।

    यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्‍होंने चुनाव अधिकारी की वीडियो देखते हुए कहा कि इस आदमी पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। क्या यह रिटर्निंग ऑफिसर का व्यवहार है?” सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के माध्यम से बैलेट पेपर, वीडियोग्राफी और अन्य सामग्री सहित चुनाव प्रक्रिया के पूरे रिकॉर्ड को संरक्षित करने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि चंडीगढ़ निगम की आगामी बैठक को सुनवाई की अगली तारीख तक के लिए टाल दिया जाए।

  • जालंधर : 5 साल से भगोड़ा चल रहा बिंदरी बाबा गिरफ्तार

    जालंधर, ENS : देहात पुलिस ने ट्रैवल एजेंटी के मामले में फरार चल रहे एक फर्जी बाबा को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। बता दें कि आरोपी बाबा पिछले करीब 5 साल से भगोड़ा चल रहा था। बाबा बिंदरी की गिरफ्तारी की पुष्टि थाना गोराया के एसएचओ सुखदेव सिंह ने की है। आरोपी की गिरफ्तारी देर रात की गई थी। उक्त बाबा गोराया एरिया में काफी चर्चित है। एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी बाबा ने व्यक्ति को विदेश भेजने के नाम पर ठगी की थी।

    साल 2019 में कोर्ट ने बाबा को भगोड़ा घोषित कर दिया था। जिसके बाद से उसकी तलाश जारी थी। बाबा भगोड़ा घोषित होने के बाद वह ज्यादातर हिमाचल में ही रहता था। रविवार को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी गोराया में आया हुआ था, तो पुलिस ने रेड कर उसे गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि जल्द बाबा को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।  

  • पंजाबः दिन दहाड़े घर से वाशिंग मशीन लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    बठिंडाः धोबियाना बस्ती में दिन दहाड़े चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां गली नंबर 2 स्थित एक घर से चोर वॉशिंग मशीन लेकर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जहां 2 चोर सरेआम घर से वाशिंग मशीन लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गली नंबर 2 धोबियाना बस्ती में एक घर का दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर 2 चोर आये और घर के बाहर रुक गये।

    इस दौरान एक बाइक से उतार और घर से मशीन चुराकर ले आया जबकि दूसरे ने बाइक स्टार्ट करके रखा हुआ था। इस दौरान दोनों सरेआम मशीन बाइक पर रख कर मौके से फरार हो गए। मकान मालिक ने इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं सिविल लाइन थाना की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਪੈਦਾ ਹੋਇਆ ਵੱਡਾ ਖਤਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ : ਨਹਿਰ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਕੰਧ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡਾ ਖਤਰਾ ਪੈਦਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਨਹਿਰ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਬਰਸਾਤੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਦਾ ਕੋਈ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਨਹਿਰ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਕੰਧ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਡੂੰਘੀ ਧੱਸ ਗਈ। ਜੇਕਰ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੇ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਇਸ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਨਾ ਦਿੱਤਾ ਹੁੰਦਾ ਤਾਂ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਰ ਵੀ ਵੱਧ ਸਕਦਾ ਸੀ। ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਐਕਸੀਅਨ ਰਾਜੇਸ਼ ਵਸ਼ਿਸ਼ਟ ਅਨੁਸਾਰ ਫਲਾਈਓਵਰ ਦੇ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀ ਕੰਪਨੀ ਨੇ ਫਲਾਈਓਵਰ ਦੀਆਂ ਦੋਵੇਂ ਸਲਿਪ ਸੜਕਾਂ ਤਾਂ ਬਣਾ ਲਈਆਂ ਹਨ।

    ਪਰ ਬਰਸਾਤੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਦਾ ਕੋਈ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਬਰਸਾਤੀ ਪਾਣੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਵਹਿ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ 2 ਦਿਨ ਤੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਬਰਸਾਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਇਹ ਦਰਾੜ ਪੈ ਗਈ ਹੈ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੌਜੂਦਾ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਆਰਸੀਸੀ ਪਾਈਪਾਂ ਨਾਲ ਆਊਟਫਾਲ ਬਣਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਜੇਕਰ ਬਰਸਾਤ ਦਾ ਪਾਣੀ ਇਕੱਠਾ ਹੋ ਜਾਵੇ, ਤਾਂ ਇਸ ਨਾਲ ਕੋਈ ਨੁਕਸਾਨ ਨਾ ਹੋ ਸਕੇ।

  • पंजाबः कार्रवाई करने गई नगर निगम की टीम और दुकानदारों में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम तहबाजारी शाखा के अधिकारी की शिंगार सिनेमा रोड पर दुकानदार के साथ बहसबाजी का मामला सामने आया है। इस दौरान वहां पर भारी हंगामा देखने को मिला है। दरअसल, आज तहबाजारी की टीम ने शिंगार सिनेमा रोड़ पर अवैध कब्जे पर कार्रवाई करने गई थी। जहां दुकानदारों ने निगम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान दुकानदारों का कहना है कि वह पिक एंड चूज पालिसी के तहत काम कर रहे है। लेकिन निगम के अधिकारियों द्वारा गलत कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान तहबाजारी अधिकारियों और दुकानदारों में झड़प भी हुई।

    वहीं दुकानदार रजनीश सोनी ने कहा कि आज उनकी दुकान का सामान फुटपाथ पर पड़ा था। दुकान का माल करीब 5 फीट तक बाहर लगाया था। तहबाजारी टीम ने जबरी दुकान से माल उठाकर ट्रक में लोड कर लिया। रजनीश मुताबिक तहबाजारी के अधिकारी ने उस पर मामला दर्ज करवाने की धमकी दी है। वहीं दूसरी ओर तहबाजारी के इंचार्ज ने कहा कि अक्सर शिंगार रोड पर ट्रैफिक जाम लगने की शिकायतें उन्हें मिल रही है। निगम अधिकारियों का कहना है कि शनिवार और रविवार को भी सड़कों पर जाम की स्थिती बनी रहती है, जिसके चलते राहगीरों काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    अधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों ने सफेद लाइन से बाहर सामान रखा हुआ है। जोकि दुकानों से 15 फीट ज्यादा है। उन्होंने कहा कि उक्त दुकानदारों को कई बार वार्निंग भी दी जा चुकी है। लेकिन जब भी वह कार्रवाई करने के लिए आते है तो दुकानदार निगम की टीम को देखकर सामान अंदर रखना शुरू कर देते है और हमारे जाने के बाद फिर से सामान पुरानी जगह पर अवैध कब्जा करके रख देते है। उन्होंने कहा कि आज जब वह निगम कमिश्नर के आदेशों पर कार्रवाई करने आए तो दुकानदार द्वार उन्हें धमकियां दी जाने लगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक को सूंचारू ढंग से चलाने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

  • पंजाब : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक-युवती का शव, जाने मामला

     मोहाली : गांव जगतपुरा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती के शव मिलने का मामला सामने आया है।पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस GRP के साथ मिलकर इस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान शिवम गांव जगतपुरा के तौर पर हुई है। वहीं लड़की के बारे में अभी पुलिस को कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस लड़की की पहचान में जुटी हुई है। दोनों के शव को फेज 6 अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक युवक शिवम अपने दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक से गुजर रहा था। उसने देखा कि एक लड़की आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर आ रही है। जब उसने सामने से ट्रेन को आते हुए देखा, तो उसने लड़की को बचाने की कोशिश की।

    इसी दौरान वह भी ट्रेन की चपेट में आ गया और दोनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक मरने वाली लड़की को नहीं जानता था। वह सिर्फ उसे बचाने की कोशिश कर रहा था। उसे नहीं पता था कि वह लड़की कौन है। उसके दोस्तों ने उसे ऐसा करने से मना किया था, लेकिन वह इसके बाद भी नहीं माना। ट्रेन बहुत नजदीक थी। जैसे ही उसने हाथ पकड़कर लड़की को ट्रैक से खींचने की कोशिश की, तो ट्रेन ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया।

  • पंजाबः हथियारों के बल पर लूट की वारदात करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना सराबा की पुलिस ने लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार सहित मोबाइल बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये आरोपी शहर और पॉश इलाकों में दुकानदारों और राहगीरों से तेजधार हथियार की नोक पर लूटते थे। इन्होंने बीते दिन बीआरएस नगर में एक दुकानदार से हथियार दिखाकर 23 हजार रुपये लूट लिए थे। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आज आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से तेजधार हथियार भी बरामद किए गए है। पुलिस ने बताया कि उनके पास 2 वारदात के मामले सामने आए थे।

    इस दौरान एक दुकान से 23 हजार लूटे थे, वहीं एक अन्य दुकान के कर्मी से पिस्टल के बल पर 10 हजार की नगदी सहित अन्य सामान लूट लिए थे। जिसके बाद इस दोनों मामलों को ट्रेस करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक किरपाण, बाइक, और मोबाइल बरामद किए है। आरोपियों की पहचान धीरज कुमार, सौरव और विकास उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि आरोपियों पर पहले भी क्रिमनल रिकॉर्ड दर्ज है। सौरव पर पहले से ही थाना हैबोवाल में नशे का का मुकद्दमा दर्ज है। विकास पर पहले से चोरी, लूटपाट सहित 4 मुकद्दमें दर्ज है। 

  • पंजाबः रेलवे ओवर ब्रिज पर बेकाबू ट्राला चालक ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    कोटकपूराः रेलवे ओवर ब्रिज पर बेकाबू ट्राला चालक ने 7 गाड़ियां टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि इस हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए बोलेरो डाइवर ने कहा सारी ट्राला चालक की गलती है। ड्राइवर ने इस हादसे में गाड़ी के नुकसान की भरवाई करवाने को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई है।

    वहीं अन्य गाड़ी के ड्राइवर गुरबाज सिंह ने बताया कि वह कार में सवार होकर किसी काम के सिलसिल से जा रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसे वह अपनी साइड से जा रहे थे तो पीछे से बेकाबू ट्राला आया और उसने जोर से टक्कर मार दी। हादसे के दौरान उसकी बहन ने कार से छाल मार कर जान बचाई। वहीं इस घटना को लेकर क्षतिग्रस्त गाड़ियों के कारण जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस ने गाड़ियों को साइड में करवाकर पहले जाम खुलवाया। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ितों के बयान दर्ज कर ट्राले के ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। जल्द ही ट्राला चालक को काबू कर लिया जाएगा। 

  • जालंधरः डेरा बल्ला को जारी किए गए 25 करोड़ के चैक को लेकर पूर्व विधायक पवन टीनू ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: डेरा बल्ला में 25 करोड़ की लागत से बनने वाले श्री गुरु रविदास अध्यन को लेकर आदमपुर से पूर्व विधायक पवन टीनू ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार के दौरान डेरे को लेकर दिए गए 25 करोड़ के चैक को लेकर सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने उस समय डेरे को 25 करोड़ रुपए का चैक दिया था। पवन टीनू का आरोप है कि उन्हें भी पता था कि यह चैक कैश नहीं होगा। दरअसल, चैक जारी किए जाने के कुछ दिन बाद ही कोड ऑफ कंडक्ट लग गया था।

    जिसके बाद नई सरकार यानी आप सरकार पंजाब में आ गई और पैसे लैपस हो गए। उन्होने कहा कि अगर पूर्व सीएम सही में डेरे के प्रति गंभीर होते वह अपने अखतियारी फंडों से पैसा दे सकते थे या फिर जंग-ए-आजादी यादगार प्रोजेक्ट है उसके साथ मिलती योजना के तहत पैसा डेरे को दिया जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाए है कि डेरे को 25 करोड़ रुपए में से एक पैसा भी जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम चन्नी ने वोट लेने के लिए उस दौरान प्रचार पूरा कर लिया। उसके बाद नई सरकार आ गई लेकिन वह भी इस मसले पर गंभीर नहीं दिखाई दी। उन्होंने कहा कि सासंद संतोख चौधरी के निधन के बाद जब उपलोकसभा चुनाव हुए तो आप सरकार को डेरे की याद आ गई।

    उन्होंने कहा कि जो पूर्व सीएम चन्नी के समय 25 करोड़ रुपए लैपस हो गए थे वहीं दोबारा लाकर आप सरकार ने कहा कि उन्होंने डीसी जालंधर के सरकारी खातों में जमा करवा दिया है। पवन टीनू ने आरोप लगाए है कि मौजूदा सरकार ने ऐसा ही किया कि वहां पर बोर्ड लगवा दिए, रैली निकाली गई, प्रचार किया गया। लेकिन अभी तक डेरे को 25 करोड़ रुपए नहीं दिए गए है। उन्होने कहा कि अभी तक वहां पर इन पैसों की एक ईंट नहीं लगी है और ना ही प्रशासन डेरे वालों के ससाथ कोई मीटिंग कर रहा है।

    इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए हैकि इस मामले को लेकर अभी तक कोई भी नेता बोलने को तैयार नहीं है। पवन टीनू ने कहा कि अब दोबारा से लोकसभा चुनाव शुरू होने वाले है। ऐसे में हो सकता है कि सरकार अब 25 से 35 का देने का झूठा वायदा कर सकती है। जिसके बाद फिर से लोग उन्हें वोट दे देंगे। उन्होंने कहा कि डेरे के साथ गलत मजाक किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मसले को लेकर डिप्टी कमिशनर के साथ डेरे के प्रबंधकों के साथ अब भी बात होती रहती है। उन्होंने कहाकि इस मामले में डेरे का कोई लेना देना नहीं है।