पटनाः इस वक्त बीजेपी खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बीजेपी ने बिहार की 3 एमएलसी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख नेएमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होने की जानकारी दी। बीजेपी ने मंगल पांडेय को एक बार फिर से एमएलसी का उम्मीदवार बनाया है। वहीं मंगल पांडेय के अलावा मोहन लाल गुप्ता और अनामिका सिंह का नाम एमएलसी के लिए फाइनल किया है।
Blog
-
महाविद्यालय बंगाणा इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब द्वारा मतदाता जागरूकता का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बंगाणा इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब, राजनीति विज्ञान विभाग, एनएसएस, और एनसीसी इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब, व स्वीप के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर थे। मंच का संचालन राजनीति विज्ञान की उप प्रधान इंदू ने किया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों को मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शपथ दिलवाई गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब, व स्वीप के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि लोकतंत्र में मतदान को एक बड़ा त्योहार माना जाता है और सभी मतदाताओं को अपने विवेक के अनुसार मतदान करने के लिए जागरूक किया जाता है। नागरिक वोट देने के अपने बहुमूल्य अधिकार का प्रयोग करते हैं, इसका उपयोग करके लोग अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं जो सरकार बनाते हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जिसमें हर व्यक्ति के वोट का अहम योगदान है। जो देश की राजनीति और शासन की दिशा तय करता है। मतदान करना एक ओर जहां अधिकार है।
इस अवसर पर इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय स्तर पर छात्रों को जागरूक करवाने के लिए विभिन्न तरह के गतिविधियां करवाई जा रहा है, ताकि समाज में मतदान के महत्व के बारे में लोगों को अवगत किया जाए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर, एनसीसी केयर टेकर डॉ. बिनोद कुमार, राजनीति विज्ञान के उपप्रधान इंदू, इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब के सदस्य साक्षी, हेम लता, निखिल बासु, कॉलेज कैंपस एंबेसडर विशाल सोनी एवं सबिता, एनएसएस हैड बॉय तीक्षण, एनसीसी ऑफिसर पायल ठाकुर, अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। -
जालंधर बाईपास नजदीक बने पेट्रोल पंप के कारिंदे से बाइक सवार ने की मारपीट, देखें CCTV
लुधियानाः जालंधर बाईपास नजदीक बने पेट्रोल पंप पर आज दोपहर उस समय भारी हंगामा हो गया, जब पंप पर तेल डलवाने आए बाइक सवारों की कर्मी को कर्मी ने कुछ दूरी बनाकर खड़े होने के कहा। इस बात को लेकर बाइक सवारों की कर्मियों के साथ झड़प हो गई। पीड़ित का आरोप है कि बाइक सवार ने 2 कर्मियों पर सरिये से हमला कर दिया। इस घटना में घायल कर्मी की पहचान अमरेश चौधरी और दुर्गेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना थाना सलेम टाबरी की पुलिस को दे दी है। वहीं घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए अमरेश चौधरी ने कहा कि पंप पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल कर्मियों को सिर्फ इस बात के लिए मारा क्योंकि कर्मचारियों ने उन्हें पेट्रोल पंप की मशीन से कुछ दूरी बनाकर खड़े रहने को कहा था। बाइक सवार पेट्रोल डालने वाले कर्मी दुर्गेश के पैर पर बाईक चढ़ा रहा था। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार युवक ने फोन करके अपने साथियों को बुलाया। बदमाशों ने सरेआम मारपीट की। इसी दौरान पेट्रोल पंप के ऑफिस में बैठे एक युवक ने जब मारपीट होते हुए देखा तो वह छुड़ाने के लिए गया तो अज्ञात बाइक सवारों ने उसके साथ ही मारपीट की। घटना पेट्रोल पंर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इस मामले में अब थाना सलेम टाबरी की पुलिस कार्रवाई कर रही है।
-
पंजाबः थाने में महिला ने किया भारी हंगामा, पति और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले के महिला थाने में आज दोपहर पति के साथ पहुंची महिला द्वारा जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान महिला ने पति पर ना रखने के आरोप लगाए। वहीं इस मामले को लेकर जब महिला के पति से बात की गई तो उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपो को नकारा। महिला का कहना है कि उसे इंसाफ की गुहार लगाते हुए 8 साल हो गए है। महिला का आरोप है कि उसे अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। महिला ने आरोप लगाए है कि पति ने एक औरत को अवैध तरीके से रखा हुआ है। पीड़ित का कहना है कि इस मामले मे उससे प्रूफ मांगे जा रहे है। महिला ने कहा कि मैं क्या प्रूफ दूं, जबकि पुलिस चाहे तो खुद जाकर मौके से उसे पकड़ सकती है। महिला ने कहा कि आज पुलिस ने उसे थाने बुलाया है लेकिन उसका कोई फैसला नहीं हुआ है।
पीड़ित ने कहा कि उसका 8 वर्षीय बेटा भी है। पीड़ित ने कहा कि महीने में 10 से 20 बार थाने आती है। इस दौरान पुलिस उसके बयान लिख लेती है, महिला का आरोप है कि आज भी पुलिस ने उक्त अवैध तरीके से रखी औरत को थाने नहीं बुलाया है। पीड़ित का कहना है कि उसके घर का बिजली का कनैक्शन कटे एक माह हो गया है। महिला का आरोप है कि आज पुलिस ने थाने बुलाकर उस पर हाथ उठाया। जबकि व्यक्ति का कहना है कि वह उसने बल्लूआने में महिला के साथ शादी की थी। जहां पर उक्त महिला के घरवालों ने उसका मकान बेचने को कहा। वहां पर मकान बिकवाने के बाद महिला के पिता यानी ससुर ने बठिंडा में कोठा डालने के लिए कहा।
व्यक्ति ने कहा कि बठिंडा में कोठी लेने के बाद वह 4 माह ही रहा। जहां उसरके साथ मारपीट की गई और थाने में मामला दर्ज करवाया गया। व्यक्ति ने कहा कि वह उसे अभी तक इंसाफ नहीं मिला है। व्यक्ति ने महिला के साथ को लेकर कहा कि वह उक्त कोठी में नहीं रहेंगा, वह दोबारा बल्लूआने में महिला के साथ रहने को तैयार है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है कि हरजीत कौर लड़की को काउसलिंग के मामले में बुलाया गया था। इस दौरान पुलिस ने कहा कि महिला का आरोप है कि वह खर्चा मांग रही है। पुलिस ने कहा कि जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि महिला माता के पास रह रही है। वहीं पुलिस ने 8 साल से लंबित मामले को नकारा। उन्होंने कहा कि उनके पास पहली बार मामला सामने आया है।
-
पंजाब : मेले में जाने से रोका, तो कर दिया कत्ल, देखें वीडियो
अजनाला : गांव तलवंडी भगवान में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के पिता की हत्या कर दी। गांव तलवंडी भगवा में मेले में भेजने से रोकने पर दोस्त ने दोस्त के पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक विशाल और हरप्रीत सिंह दोस्त हैं और एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।
जोगिंदर सिंह ने अपने बेटे हरप्रीत सिंह को मेले में भेजने से मना कर दिया था। इस बात से नाराज हरप्रीत सिंह के दोस्त विशालदीप सिंह को गुस्सा आ गया। वह अपने दोस्तों को अपने साथ हरप्रीत सिंह के घर ले गया। उसके पिता पर कुल्हाड़ी और तेजधार हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें सुबह 3:30 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि तलवंडी भंगवा में झगड़ा हो गया है।
हम मौके पर गए तो देखा कि जोगिंदर सिंह और गुरुमीत सिंह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान जोगिंदर सिंह की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पता चला है कि विशाल और उसके मामा का मेले में जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
-
वशिष्ट पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
ऊना/ सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में कक्षा 11 वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया । स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बताया कि कक्षा 11 वीं के साइंस संकाय में अमृतांशु चड्डा 97% अंक लेकर प्रथम, शब्द ठाकुर 94% अंक लेकर द्वितीय और इशिका राणा 93% अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहे। मेडिकल संकाय में रमनीत कौर 96% अंक लेकर प्रथम , मन्नत 93% अंक लेकर द्वितीय और नवनीत कौर ने 92% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वाणिज्य संकाय में अलीशा 95.4% अंक लेकर प्रथम, रूपाली 95% अंक लेकर द्वितीय और आल्या 90.4% अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा ईशा शर्मा, शिवेंन चंदेल, आदित्य शर्मा, संनिगधा भारद्वाज, अदम्या शर्मा, साकेत गुप्ता और रमनजीत कौर ने 90% से ऊपर अंक अर्जित किए । स्कूल के 16 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त तथा 41 विद्यार्थियों ने 80% से ऊपर अंक प्राप्त किये। ऐसा शानदार परिणाम सुनकर अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी ।
उन्होंने इसका श्रेय स्टॉफ, मैनेजमेंट तथा स्कूल के सौहार्दपूर्ण वातावरण को दिया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने कहा कि यह बच्चों की मेहनत और लगन का परिणाम है और कहा कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऐसे परिणाम देने के लिए हमेशा अग्रसर रहेगा। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बच्चों और शिक्षकों को बधाई दी। -
भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, भक्तिमय हुआ माहौल
द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी में तीस हजार श्रद्धालुओं ने किए पवित्र शिवलिंग के दर्शनमहाशिवरात्रि पर प्राचीन ध्यूंसर महादेव सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में उमड़े श्रद्धालुऊना/ सुशील पंडित : महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को समस्त जिला भोलेनाथ की भक्ति में डूबा रहा। जिले के पांच सौ से भी अधिक शिवालयों में भक्तों ने पूजा अर्चना करते हुए जलाभिषेक किया। ध्योमेशवर महादेव मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पावन पिंडी के दर्शन किए। इस अवसर पर समाज सेवी एवं व्यवसाई राजेंद्र वशिष्ठ ने मंदिर परिसर में पचास फीट ऊंची सनातन परंपरा के तहत ध्वज स्थापित करके झंडा चढ़ाया। महाशिवरात्रि पर्व पर भक्त ब्रह्म मुहूर्त में ही शिव मंदिर में पहुंचने लगे थे और फिर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बेलपत्र अर्पित किए।

वहीं, क्षेत्र के अन्य सभी शिव मंदिरों में लोगों ने पूजा-अर्चना की। सदाशिव मंदिर के प्रधान प्रवीण शर्मा ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने क्षेत्र और प्रदेश की उन्नति और की सुख-समृद्धि की कामना भी की। ध्योमेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार की सुबह से ही भीड़ जमा होने लगी थी। करीब एक किलोमीटर लंबी कतार में भक्त पवित्र और दिव्य शिवलिंग के दर्शनों के लिए कतारों में लगे थे। पुलिस प्रशासन की ओर से यहां व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। इस अवसर पर मंदिर में पचास फीट ऊंची ध्वज पताका फहराई गई।
यह ध्वज समाज सेवी राजेंद्र वशिष्ठ के सौजन्य से स्थापित किया गया है। स्थापना से पूर्व मंदिर में पहुंचे आचार्य शिव शर्मा ने यजमान राजेंद्र वशिष्ठ, चेयरमैन प्रवीण शर्मा से विधिपूर्वक पूजन करवाया। उधर उपमंडल गगरेट के शिवालय बम-बम भोले के उद्घोष से गूंज उठे तो शिवालयों में पवित्र शिवलिंग के जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। भोले के भक्तों ने उपवास रखकर भगवान शिव का आर्शीवाद लिया तो शिवालय शिव के भजनों से ही गूंजते रहे।
प्रसिद्ध द्रोण महादेव शिव मंदिर शिवबाड़ी में पड़ोसी राज्य पंजाब से भी श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि मंदिर परिसर में तिल धरने की जगह तक नहीं रही। मंदिर न्यास के आकलन के अनुसार करीब तीस हजार शिवभक्तों ने पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए।वहीं महादेव मंदिर कोटला और बनौड़े महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। -
जालंधरः जब पुलिस ने अपने कर्मी का काटा चालान, तो भड़क उठा अधिकारी, वीडियो वायरल
जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा शहर को जोन में बांटकर सिविल अस्पताल से श्रीराम चौंक तक जाती रोड़ को सिंगल जोन घोषित किया हुआ है। वहीं इस दौरान इस रोड़ पर अवैध रूप से खडे रेहड़ी चालकों और अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहज आज श्री राम चौंक के पास अवैध पार्किंग के खड़ी कार को लेकर उस समय माहौल गरमा गया, जब पुलिस कर्मी ने अपने ही अधिकारी का नो पार्किंग का चालान काट दिया।
इस घटना की वहां पर मौजूद राहगीर ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। उक्त वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी द्वारा चालान काटे जाने पर पुलिस अधिकारी भड़क गया। इस दौरान वह उसे खुद चालान काटने को लेकर गुस्से में बोलने लगा। वहीं देखा सकता है कि इस मामले में पुलिस अधिकारी उक्त चालाना काटने वाले पुलिस कर्मी को डयूटी सिखाने लगा। जिसके बाद एक अन्य कर्मी मामले को सुलझाने में लगा हुआ है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने उक्त पुलिस को चालान काटने के पैसों को लेकर कहने कहा दे दियागें जब टाइमा आऊंगा।
-
महाशिवरात्रि पर प्राचीन ध्यूंसर महादेव सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में उमड़े श्रद्धालु
ऊना/ सुशील पंडित : महाशिवरात्रि के मौके पर ऊना जिला भी भगवान भोले की भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। प्राचीन ध्यूंसर महादेव,सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा सुबह से ही हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। शिव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि पर्व पर भक्त ब्रह्म मुहूर्त में ही शिव मंदिर में पहुंचने लगे थे और फिर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बेलपत्र अर्पित किए।
वहीं क्षेत्र के अन्य सभी शिव मंदिरों में लोगों ने पूजा-अर्चना की। सदाशिव मंदिर के प्रधान प्रवीण शर्मा ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने क्षेत्र और प्रदेश की उन्नति और की सुख-समृद्धि की कामना भी की । -
पंजाब: भारी मात्रा चूरापोस्त सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो
श्री मुक्तसर साहिब : वरिष्ठ कप्तान भागीरथ सिंह मीना के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सी.आई.ए स्टाफ द्वारा एक व्यक्ति को चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजू पुत्र बलवीर सिंह पुत्र उदमी राम निवासी ग्राम भगवानपुरा के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक 8 मार्च 2024 को इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह सीआईए के प्रभारी श्री मुक्तसर साहिब साथी कर्मचारियों के साथ गांव रूपाणा, ढिगाना और गांव सोथा से जी.टी रोड मलोट-मुक्तसर पर पर गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की जांच कर रहे हैं।
इसी दौरान एक छोटे हाथी टाटा इंट्रा नंबर PB-04- AD-8160 को रोक कर तलाशी ली तो 2 प्लास्टिक की बोरियों में 54 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।आरोपी को माननीय अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया गया। इस दौरान रिमांड पर पूछताछ कर आगे की जांच की जाएगी।