Home National बाइक सवार को बस ने मारी जबरदस्त टक्कर, 2 भाइयों सहित 3 की मौत

बाइक सवार को बस ने मारी जबरदस्त टक्कर, 2 भाइयों सहित 3 की मौत

0
बाइक सवार को बस ने मारी जबरदस्त टक्कर, 2 भाइयों सहित 3 की मौत

बांसवाड़ाः यहां एक बहुत ही दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। खमेरा थाना इलाके में बुधवार देर रात सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई ​जिनमें 2 सगे भाई थे। तीसरा युवक इनका दोस्त था।

जानकारी मुताबिक, खमेरा थाना इलाके के सुवाला नरू गांव निवासी भैरूलाल (21) रात करीब 11 बजे अपने बड़े भाई कन्हैयालाल (23), और उसके दोस्त सेनिया (31) को बाइक पर छोड़ने के लिए जा रहा था। दोनों खमेरा बस स्टैंड से अहमदाबाद की बस पकड़ने वाले थे।

गांव से 10 किमी दूर नरवाली मोड़ पर इनकी बाइक को निजी ट्रैवल्स की बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां से गुजरे कुछ राहगीरों ने तत्काल खमेरा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की जानकारी जुटाई। घायलों को एम्बुलेंस से घाटोल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से ​तीनों को बांसवाड़ा रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि भैरूलाल और सेनिया अहमदाबाद में मजदूरी करते थे। दोनों को खमेरा बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए कन्हैयालाल गया था। इस दौरान बाइक भैरूलाल चला रहा था। सामने से बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here