Home Punjab>Patiala Punjab News: डल्लेवाल की बिगड़ी हालत, खनौरी बॉर्डर को लेकर किसानों से की ये अपील, देखें वीडियो

Punjab News: डल्लेवाल की बिगड़ी हालत, खनौरी बॉर्डर को लेकर किसानों से की ये अपील, देखें वीडियो

0
Punjab News: डल्लेवाल की बिगड़ी हालत, खनौरी बॉर्डर को लेकर किसानों से की ये अपील, देखें वीडियो

पटियाला: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 17वां दिन भी जारी रहा। उनकी स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। डॉक्टरों द्वारा डल्लेवाल का चैकअप किया गया। डॉक्टरों ने उसके दिल की धड़कन, ब्लड प्रेशर, नब्ज आदि की निगरानी की जांच करने के साथ-साथ 12 किलो वजन कम होने की पुष्टि भी की है। डॉक्टरों ने कहा कि डल्लेवाल को किडनी फेलियर, हार्ट अटैक या लीवर खराब होने का डर है। अभमन्यु कोहाड़ ने कहा कि कभी भी किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को दिल का दौरा या ब्रेन हैमरेज हो सकता है।

कोहाड़ का कहना है कि यह बात उन्हें डॉक्टर कह रहे है। वहीं कोहाड़ ने आरोप लगाए है कि केंद्र सरकार खनौरी बॉर्डर पर हमला करवा सकती है दूसरी ओर पंजाब पुलिस डल्लेवाल को लेकर जाने की फिराक में है। नवदीप ने कहाकि डल्लेवाल आमरण अनशन पर अपने लिए नहीं बल्कि तमाम किसानों के लिए बैठे है। इस दौरान उन्होंने रात के समय में खनौरी बॉर्डर पर अधिक से अधिक किसानों के पहुंचने की अपील की है और डल्लेवाल की घेराबंदी करने की अपील की है, ताकि प्रशासन डल्लेवाल को उठाकर ले जा ना सके।

किसान नेताओं ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के समर्थन में देश के लोग 12 दिसंबर को अपने घरों में शाम का खाना न बनाएं. उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को सभी देशवासियों को अपने-अपने गांवों में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंकना चाहिए, क्योंकि कोई भी राजनीतिक दल किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है। किसान नेताओं ने कहा है कि बुधवार को देशभर के सभी धार्मिक स्थानों के जगजीत सिंह डल्लेवाल के ठीक होने, मोर्चों की मजबूती और घायल किसानों की सलामती के लिए सभी धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना की गई। उन्होंने दावा किया है कि 13 तारीख को एक बड़ा जत्था मोर्चे पर पहुंचेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here