Blog

  • 10वीं के English Exam में 34 फर्जी Student पकड़े, 7 गिरफ्तार

    10वीं के English Exam में 34 फर्जी Student पकड़े, 7 गिरफ्तार

    नूंहः हरियाणा में आज 10वीं बोर्ड के इंग्लिश के पेपर में 2.93 लाख बच्चे शामिल हुए। पेपर दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक चला। इस दौरान चौकाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा हैकि नूंह के माउंट अरावली पब्लिक स्कूल में 34 फर्जी स्टूडेंट पकड़े गए हैं। ये दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। वहीं पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बावजूद सोनीपत के बरोदा में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर कई युवकों ने नकल बनाई। दीवार पर चढ़कर उन्होंने कक्षाओं में पर्चियां भी फेंकी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 7 लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    उधर, झज्जर में छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। स्टूडेंट्स के जूते तक उतरवा दिए गए। पिछली बार इसी केंद्र पर 10वीं का अंग्रेजी पेपर आउट हुआ था। नूंह में परीक्षा केंद्रों के पास धारा 163 (पहले धारा 144) का दायरा 100 मीटर से बढ़ाकर 500 मीटर किया गया था। इस दायरे में आने वाले लोगों को पुलिस ने लाठियों से खदेड़ा। इसके अलावा दीवारों पर कंटीले तार भी लगाए गए। नूंह में बनाए 59 परीक्षा केंद्रों पर एक हजार पुलिसकर्मी तैनात रहे।

    नकल रोकने के लिए कई अफसर फील्ड में निकले। फतेहाबाद में सुबह DC मनदीप कौर, SP आस्था मोदी और कैथल में SP राजेश कालिया ने खुद चेकिंग की। सरकार ने आदेश दिए हैं कि जिन स्कूलों में बोर्ड की परीक्षा होनी है, वहां सुबह 10.30 बजे तक ही पढ़ाई होगी। इसके बाद एग्जाम के लिए सेंटर खाली करना होगा। अभी तक एग्जाम के दौरान स्कूलों में स्टाफ रहता था। उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके निर्देश दिए हैं।

    शिक्षा बोर्ड का कहना है कि नकल रोकने के लिए 219 उड़नदस्ते पहले से ही बना रखे थे। अब सभी सेंसिटिव परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर भी तैनात कर दिए गए हैं। इन ऑब्जर्वरों को निगरानी के साथ मौके पर ही कार्रवाई करने की शक्ति दी गई है।

    28 फरवरी को 10वीं का मैथ का पहला पेपर हो चुका है। हालांकि पेपर शुरू होने के चंद मिनटों में झज्जर और नूंह से पेपर आउट हो गया था। जिसके बाद जमकर नकल भी हुई। 27 फरवरी को भी 12वीं का इंग्लिश का पेपर आउट हो गया था। जिसके बाद CM नायब सैनी ने 4 DSP समेत 25 पुलिसकर्मियों समेत कुल 32 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था। इसके अलावा नकल रोकने की जिम्मेदारी DC और SP को दे दी थी।

     

  • Jalandhar News: नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार

    Jalandhar News: नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना आदमपुर की पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी गांव कपूर, थाना आदमपुर और सैम सहोता निवासी आदमपुर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 200 नशीली गोलियां बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    थाना प्रभारी रविंदर पाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआइ रविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान माता गुजरी कॉलेज नहर के पास मौजूद थे, जहां दो बाइक सवार पुलिस को देखकर पीछे भागने लगे मौक़े पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने दोनों को रोक कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 200 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि वह नशीली गोलियां कहां से लेकर आए थी और किसे देने जा रहे थे।

  • Punjab News: चर्च में चोरी करता चोर काबू, हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: चर्च में चोरी करता चोर काबू, हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां बाठ मार्केट के निकट एक कैथोलिक चर्च से वारदात को अंजाम देते चोर को लोगों ने काबू कर लिया। चोर को लोगों ने रंगे हाथों काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में मोहल्ले के निवासी रोशन मसीह व पाली मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक लड़का निर्माणाधीन कैथोलिक चर्च के अंदर से लोहे का सामान चोरी कर रहा था, जिसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।

    पूछताछ के दौरान चौकाने वाला खुलासा हुआ है। चोर ने बताया कि वह नशे का सेवन करने के लिए घटना को अंजाम देता है। चोर ने माना कि वह रोजाना 800 रुपए का नशा करता है। वहीं दूसरी ओर थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ किरणदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चोर की पहचान करण मसीह पुत्र मिदू मसीह निवासी बद्दोवाल रोड फतेहगढ़ चूड़ियां के रूप में हुई है। चोर के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: सरहद पर पाकिस्तानी घुसपैठिया को किया ढेर

    Punjab News: सरहद पर पाकिस्तानी घुसपैठिया को किया ढेर

    अमृतसरः सरहद पर बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को गोली मारकर ढेर कर दिया। दरअसल, बीओपी वधाई चीमा पर बीएसएफ के जवानों की टीम ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी भारतीय सरहद में दाखिल हो रहा था।

    इस दौरान बीएसएफ के जवानों उसे दो बार चेतावनी दी, लेकिन मानने पर बीएसएफ के जवानों ने गोली मारकर घुसपैठिये को ढेर कर दिया। वहीं पुलिस थाना रमदास की तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पाकिस्तानी घुसपैठिए की डेड बॉडी को अजनाला के सिविल अस्पताल में रखा गया है।

  • Punjab News: 43 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: 43 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज जारी की गई सूची के मुताबिक 43 IAS और PCS अधिकारियों के तबादलें किए गए। जिसमें 7 PCS और 36 IAS अधिकारियों के तबादलें किए गए। देखें लिस्ट

  • Jalandhar News: 1 लाख की लूट मामले में ऑटो चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 1 लाख की लूट मामले में ऑटो चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लूटपाट और चोरी की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले 1.5 लाख की लूट की घटना सामने आई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना 2 की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तरलोचन सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र वरिंदर सिंह निवासी एसबीएस के रूप में हुई है। आरोपी इस समय मकसूदा नागरा रोड, न्यू शिव नगर, जालंधर में रह रहा है।

    आरोपी के कब्जे से 70 हजार की नगदी और ऑटो बरामद किया गया। एसीपी निर्मल सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में स्नेचिंग के 7 मामले दर्ज है। एसीपी ने कहा कि 25 फरवरी को कपूरथला के रहने वाले जागीर सिंह ने थाना 2 में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी टैगोर अस्पताल जालंधर में भर्ती है। घटना के दिन दोपहर करीब 1 बजे वह बाहर अपनी कार देखने गए।

    इस दौरान एक ऑटो रिक्शा चालक उनके पास आया और कहा कि उसका वाहन खराब हो गया है और उसे सहायता की आवश्यकता है। सहायता करते समय, व्यक्ति ने अचानक शिकायतकर्ता को धक्का दिया और उसकी जेब से 1 लाख 5 रुपये छीनकर आरोपी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उक्त मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध तरलोचन सिंह . को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने चोरी की गई 70,000 रुपये की नगदी और ऑटो रिक्शा (पीबी08-डीजी-5130) बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Action मोड में BSP सुप्रीमोः भतीजे Akash Anand को पार्टी से किया बाहर

    Action मोड में BSP सुप्रीमोः भतीजे Akash Anand को पार्टी से किया बाहर

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती एक्शन मोड में आ गई है। मायावती ने भतीजे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीते दिन ही आकाश आनंद को पार्टी के सभी अहम पदों से हटा दिया था। अब बसपा चीफ मायावती ने बड़ा एक्शन लेते हुए भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निष्कासित कर दिया है।

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी।”

    पूर्व सीएम ने लिखा-“लेकिन इसके विपरीत आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूं।”

  • Punjab News: 13 किलो अफीम सहित कार चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 13 किलो अफीम सहित कार चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने आरोपी को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से में 13 किलो अफीम और सियाज गाड़ी बरामद की गई। आरोपी की पहचान जश्नप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी गुरु हरसाहिब, फिरोजपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी झारखड़ से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई करता था।

    पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले भी 3 पर्चे दर्ज है, जिसमें एक 6 किलो अफीम और 307 का पर्चा दर्ज है। जेल में भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। आरोपी के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी से बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: गोयल बैटरी स्टोर से बैटरियां और Scrap लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: गोयल बैटरी स्टोर से बैटरियां और Scrap लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं जीटी रोड स्थित गोयल बैटरी स्टोर पर चोरी की वारदात की घटना सामने आई। जहां देर रात चोर दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपए की बैटरियां और स्क्रैप चोरी करके ले गए। मिली जानकारी के अनुसार अलग-अलग मार्का कारों की बैटरियां और स्क्रैप चोरी करके चोर ले गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की शिकायत दुकानदार ने पुलिस को दे दी है।

    सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि मुंह ढककर 4 से 5 चोर बोलेरो गाड़ी में आते है और फिर दुकान का शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुस जाते है। जिसके बाद चोर बड़े आराम से बैटरियां और स्क्रैप चोरी करके ले जाते है। दुकान मालिक कर्ण गोयल ने बताया कि देर रात करीब 3 बजे 4 से 5 नौजवान बोलेरो गाड़ी पर आए और दुकान का शटर तोड़कर करीब 2 लाख की बैटरियां और स्क्रैप चोरी करके फरार हो गए। दुकान मालिक ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: अकाली दल ने विधायक बलकार सिद्धू के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग से की शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली दल ने विधायक बलकार सिद्धू के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग से की शिकायत, देखें वीडियो

    बठिंडाः रामपुरफूल से विधायक व पंजाबी गायक बलकार सिंह सिद्धू की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दस्तार के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर सिद्धू की एक ऑडियो वायरल हो रही है। हालांकि इस वायरल ऑडियो को लेकर 2 दिन पहले एसजीपीसी के सदस्य ने भी सवाल खड़े किए थे और सिद्धू को माफी मांगने के लिए कहा था। वहीं अब महिला अकाली दल विंग की ओर से महिलाओं को अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर विधायक बलकार सिंह सिद्धू के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन से शिकायत दर्ज करवाई गई है।

    दरअसल, प्रेस वार्ता के जरिए हरगोबिंद कौर ने इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने रामपुरा से आम आदमी पार्टी के विधायक बलकार सिद्धू को विधानसभा से निष्कासित करने की अपील की है। क्योंकि लाखों महिलाओं द्वारा चुने गए प्रतिनिधि से ऐसी भाषा उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर पंजाब भर में विधायक बलकार सिद्धू के पुतले फूंके जाएंगे।