Blog

  • Jalandhar सहित Punjab भर में किसानों के घरों पर पुलिस की दबिश, कई हिरासत में, देखें वीडियो

    Jalandhar सहित Punjab भर में किसानों के घरों पर पुलिस की दबिश, कई हिरासत में, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब की राजनीति में मुख्यमंत्री भगवंत मान का गुस्सा चर्चा में आ चुका है। असल में चंडीगढ़ प्रदर्शन से पहले किसान नेताओं की मुख्यमंत्री मान के साथ एक अहम बैठक हुई थी। सोमवार को हुई उस बैठक में सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ मुद्दों पर ऐसी बहस छिड़ी कि मान मीटिंग छोड़ ही चले गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर धरना करना है तो कर लो। वहीं इसके बाद किसानों के 5 मार्च ऐलान को लेकर पुलिस ने अल सुबह ही किसानों के घरों में दबिश देनी शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए किसान दोआबा यूनियन के वाइस प्रेजीडेंट मुकेश चंद्र ने सीसीटीवी जारी की है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते दिन किसानों के साथ सीएम मान की मीटिंग चल रही थी, लेकिन अचानक बीच में वह मीटिंग छोड़कर चले गए। जिसके बाद किसान जत्थेबंदियों ने आज मीटिंग रखी थी। लेकिन आज उनके घर में सुबह 4 बजे पुलिस ने दबिश दी। लेकिन वह उससे पहले ही घर से निकल गए। उन्होंने कहा कि जंगबीर चौहान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, कादिया से वीरपाल सिंह को भी हिरासत में लिया गया। इस तरह पंजाब भर में किसानों को आज सुबह ही हिरासत में लिया जा रहा है। मुकेश ने कहा कि किसानों को धरने का कोई शौक नहीं है, लेकिन ऐसे किसानों को दबाने की नीयत से पुलिस द्वारा घरों में दबिश दी जा रही है।

    पंजाब में किसान नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। वहीं अमृतसर में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लॉक अजनाला और जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह, ब्लॉक नेता जसपाल सिंह धनगाई, प्रगट सिंह चारपुर, रूपिंदर सिंह मदुछंगा, जिला नेता बघेल सिंह के घरों पर आज सुबह पुलिस ने दबिश दी। वहीं धनगाई गांव में पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन किसी किसान नेता को काबू नहीं कर पाई।

    दूसरी ओर संगरूर में किसान नेता बुद्ध बालद खुर्द को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि अल सुबह पुलिस घरों की दीवारें फांदकर घर में घुसी। जिसके बाद उन्होंने किसान नेता को हिरासत में ले लिया। किसान नेता ने भी इसकी सीसीटीवी फुटेज जारी की है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर पंजाब भर के किसानों में रोष पाया जा रहा है।

  • Jalandhar से सासंद Channi ने पत्नी संग किया डांस, देखें वीडियो

    Jalandhar से सासंद Channi ने पत्नी संग किया डांस, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में कांग्रेस की सरकार के दौरान सीएम रहे जालंधर लोकसभा सीट से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी अक्सर अपने स्वभाव की वजह से चर्चा में रहते हैं। फिर चाहे सीएम रहते वक्त पीयू में भांगड़ा करने की चर्चा हो, या फिर आम लोगों के साथ बैठकर ताश खेलना हो। चन्नी अपने इस स्वभाव को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब चन्नी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने किसी रिश्तेदार की शादी में बोलियों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

    को सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की भतीजी की शादी के दौरान स्टेज कलाकार नूरजोरा प्रोग्राम करने के लिए आए थे। इस दौरान कलाकार नूरजोरा ने बोली (पंजाबी लोक कहावतें) गाई और सांसद चन्नी को नाचने के लिए आगे बुला लिया। जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक बोली गाई और सांसद चन्नी को हाथ पकड़ कर नचाया। सांसद चन्नी के साथ उनकी पत्नी भी नाचती नजर आईं।

    बता दें कि इससे पहले पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (PTU) कपूरथला में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम के दौरान भांगड़ा करने आए युवकों के साथ भांगड़ा किया था। स्टेज पर स्टूडेंट्स के साथ चन्नी पंजाब का लोक नृत्य भांगड़ा करते हुए लुड्डी और धमाल करते नजर आए थे। इसके बाद चरणजीत सिंह ने सभी युवाओं को गले लगाया था। मुख्यमंत्री यहां प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए थे।

     

  • Stock market: लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट, 300 अंक टूटा Sensex

    Stock market: लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट, 300 अंक टूटा Sensex

    बिजनेसः सप्ताह के दूसरे दिन सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 72700 के स्तर पर है। निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट है, यह 22,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। यह बाजार का 9 महीने का निचला स्तर है। 4 जून 2024 को सेंसेक्स 72,079 के स्तर पर था। आईटी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.54% नीचे है। वहीं रियल्टी इंडेक्स 1.68% नीचे है। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में बी 1.66% की गिरावट है। ऑटो इंडेक्स 1.21% और मेटल 1.32% नीचे है। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई में 1.82% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.51% गिरा है। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.11% नीचे है।

    बाजार में गिरावट का कारण
    आज 4 मार्च से मेक्सिको और कनाडा पर 25% टैरिफ लागू हो रहा है। चीन पर भी अतिरिक्त 10% टैरिफ लागू हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बीते दिनों कहा था, हम रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसा को तैसा) लगाएंगे। चाहे वो कोई भी देश हो- भारत या चीन, वे हम पर जितना चार्ज करते हैं, हम भी उतना ही करेंगे। दुनिया के बाकी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होगा। भारत सहित अन्य देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की धमकी से बाजार में अनिश्चितता है।

  • Jalandhar News: घर के बाहर से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    Jalandhar News: घर के बाहर से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

    जालंधर, ENS: मंड चौकी के अंतर्गत आती संगल सोहल कालोनी देर रात चोर घर के बाहर खड़ी बाइक को चोरी कर ले गया। चोरी के बाद आरोपी भागता हुआ गली के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया, जिसकी शिकायत बाइक मालिक ने मंड चौकी की पुलिस को दे कार्रवाई की गुहार लगाई। संगल सोहल कालोनी के रहने वाले मोहित कुमार ने बताया कि उसने रोजाना की तरह देरत रात को घर के बार बाइक को लगाया था।

    वह कुछ समय के बाद घर से बाहर निकला तो उसकी बाइक नहीं थी। उसे लगा शायद कोई पारिवारिक सदस्य ले गया होगा लेकिन काफी समय तक बाइक नही मिली तो उसे पता चला कि उसकी बाइक को चोर चोरी कर ले गया है, जिसकी सूचना उसने मंड चौकी की पुलिस को दे बाइक वापस दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं इलाका निवासियों ने कहा कि उनकी कालोनी में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि चोर लुटेरों के मन में डर रहे और वारदातों पर नकेल कसी जाए।

  • Punjab News : बदमाशों ने बुजुर्ग विधवा के शेड में लगाई आग, दो गायों की मौत, देखे वीडियो

    Punjab News : बदमाशों ने बुजुर्ग विधवा के शेड में लगाई आग, दो गायों की मौत, देखे वीडियो

    गुरदासपुर : फतेहगढ़ चूड़ियां के निकटवर्ती गांव खैहरा मे बदमाशों ने विधवा बुजुर्ग के शेड मे आग लगा दी। इस घटना मे दो गर्भवती गायोकी मौत हो गई। जानकारी देते हुए माता सरबजीत कौर पत्नी स्वर्गीय जगदीश सिंह ने बताया कि उनके घर से कुछ ही दूरी पर छप्पड़ के पास शेड है। जहां दो गायें बांधी हुई थी। शाम को वह रोजाना की तरह अपनी दो गायों को अपने घर लेकर आए थे।

    सुबह शेड के पास रहने वाले लोगों ने उन्हें फोन करके बताया कि आग लग गई है। जब उन्होंने जाकर देखा तो शेड में रखा भूसा जल रहा था और उनकी दोनों गायें अधजली व मृत अवस्था में पड़ी थीं। बुजुर्ग माता ने बताया कि उन्हें गायों से इतना प्यार है कि जब वह कहीं चली जाती, तो गायें खाना नहीं खातीं थी। बुजुर्ग ने प्रशासन, गौशाला संगठनों और समाज सेवियों से मदद की गुहार लगा आग लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

  • ज्योति नगर में 2 गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, 5 घायल

    ज्योति नगर में 2 गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, 5 घायल

    नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर खुलेआम फायरिंग की आवाज से गूंजी है। दिल्ली के ज्योति नगर में आपसी रंजिश में 2 गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है, जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं। पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 3 मार्च को लगभग 9 बजे पुलिस थाना ज्योति नगर में फायरिंग की घटना की सूचना मिली, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि उसके बेटे को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी है।

    जब पुलिस टीम मीत नगर के एसओसी यानी शक्ति ग्रेडन, गली नंबर 1 पर पहुंची तो पुलिस टीम ने देखा कि 2 गुटों के बीच फायरिंग हुई थी जिसमें 5 व्यक्ति घायल हो गए थे। सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराध टीम और एफएसएल टीम को निरीक्षण के लिए अपराध स्थल पर बुलाया गया। टीमों द्वारा कुछ खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस थाना ज्योति नगर में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

    फायरिंग में शामिल व्यक्ति की पहचान, पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए तकनीकी और मैनुअल इनपुट एकत्र करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। हालही में देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां पुलिस के एक कांस्टेबल से बंदूक के दम पर बदमाशों ने बाइक लूट ली थी। हालांकि बाइक लूटने वाले दो बदमाश उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना 26 फरवरी को उस समय हुई थी, जब कांस्टेबल दिनेश और संदीप आउटर रिंग रोड पर मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे।

     

  • आज का राशिफल, 4 मार्च 2025

    आज का राशिफल, 4 मार्च 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 38 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजकर 40 मिनट पर सूर्य पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज लाभ का दिन है। आज आपको कुछ सम्मानित लोगों का स्नेह मिलेगा। जीवन में चल रही उलझनों से आज छुटकारा मिलेगा। ऊर्जा के साथ आप काम करेंगे। कार्य शुरू करने से पहले अपने सहकर्मियों की सलाह जरूर ले लें, जिससे आपको काम करने में आसानी हो। सोशल मीडिया पर फेमस लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। फ़ॉलोअर्स में इजाफा होगा। आपको किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। प्रोजेक्ट में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें। बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज आपका महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आज धार्मिक आयोजन में जाने से मानसिक रूप से राहत मिलेगी। आपके बेटे का अच्छी जगह चयन होने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा।


    मिथुन राशि:
    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। आज आपको शहर में जॉब करने के नए अवसर मिलेंगे। लवमेट में पहले से चली आ रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है, इसलिए मेहनत से काम करें। किस्मत के सहारे न बैठें। राजनीति से जुड़े लोग आज अपना समारोह करेंगे। आप किसी ट्रिप पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके विश्वास न करें। आज घर के बड़े-बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखने की जरूरत है, समय से दवाई दे। लेखनों की किताब पब्लिश हो सकती है, जिसको लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाएगा। आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। परिवार के साथ आज मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। कान से जुड़ी समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते है।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्व मिलेगा। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप प्रभावित होंगे। अगर आपका पैसा कहीं फंसा है तो उसे हासिल करने के लिए आज अच्छा दिन है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ नया सीखेंगे और अपना अच्छा परफॉरमेंस देंगे।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप करीबी व्यक्ति के बारे में गहराई से विचार करके रिश्ता सुधारेंगे। आज आपको बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आपके सहयोगी और मित्रों का साथ मिलने से आज आपके बिजनेस में चल रही परेशानियां दूर हो जाएगी। काफी दिनों से चल रही EMI आज पूरी हो जाएगी। आपके पिता जी आपको महत्वपूर्ण काम सौंपेंगे जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

    तुला राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने बड़े भाई से प्रॉपर्टी से रिलेटेड बात करेंगे और फाइनेंस संबंधित कुछ योजनाएं बनेगी। आज आप परिवार को जोड़कर रखने की भूमिका निभाएंगे। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आज आप बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे। आज आपका किसी इंटरव्यू में सेलेक्शन होगा अच्छी जॉब मिलेगी। आपके अच्छे विचार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं, आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी। आप सामान की खरीददारी करने मार्केट जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। शत्रु पक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका रुका काम पूरा होने से शांति महसूस करेंगे। आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपके काम से लोग प्रभावित होकर आपसे काम सीखना चाहेंगे। आज लोगों की मदद करने की इच्छा मन में जागेगी। आज आप शॉपिंग करने जा सकते हैं। आज आपकी व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज आपको किसी मित्र से धन लाभ होगा, जिससे बैंक बैलेंस मज़बूत होगा।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप ऑफिस में बॉस द्वारा दिये गये काम को अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे तो आपका इन्क्रीमेंट होगा। आज अपने व्यस्तता से भरे माहौल से थोड़ा समय निकालकर अपने लिए परिवार के लिए निकालेंगे तो खुशियां बढ़ेगी। आज आप कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएंगे आपको मानसिक शांति मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से किया गये काम में आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके घर किसी मेहमान के आने से खुशियां ही खुशियां होंगी। लेकिन किसी काम को कुछ देर तक के लिए कैंसिल करना पड़ सकता है। आज किसी भी विपरीत परिस्थितियों में अपने गुस्से को नियंत्रित करके मामले को बखूबी संभाल लेंगे। इस राशि के जो लोग ट्रांसपोर्ट का काम करते है, उनको आज ज्यादा लाभ होगा। आज किसी काम में बड़ों की सलाह मिलेगी जिसका आपको लाभ मिलेगा।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति से कुछ नया सीखेंगे, लोगों के लिए आज आपका रवैया अच्छा रहेगा। किसी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। आज अपनी पर्सनल बात किसी के साथ डिस्कस करने से बचेंगे तो आप किसी बड़ी परेशानी से बच जाएंगे। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों की मदद मिलेगी, ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा।

     

  • Canada के Visa Rules में बदलाव, इन गलतियों पर रद्द होगा वर्क और स्टडी परमिट

    Canada के Visa Rules में बदलाव, इन गलतियों पर रद्द होगा वर्क और स्टडी परमिट

    नई दिल्ली: कनाडा ने Visa Rules मे फिर से बदलाव कर दिए है। सीमा अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक यात्रा प्राधिकरण (ETA) और अस्थायी निवासी वीजा (TRV) जैसे दस्तावेजों को रद्द करने का अधिकार दे दिया है। इसमें वर्क परमिट और स्टडी वीजा शामिल है। सरकार की बॉर्डर फाॅर्स और आव्रजन के अधिकारी को लगता है कि निश्चित अवधि के बाद कोई शख्स कनाडा नहीं छोड़ेगा। तो वह परमिट को रद्द कर देगा।

    इसके साथ ही दस्तावेज चोरी होने, खोने या नष्ट होने की स्थिति मे भी परमिट रद्द किया जा सकता है। अगर किसी छात्र का स्टडी परमिट रद्द कर दिया जाता है, तो पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्क परमिट हासिल करने में दिक्कतो का सामना करना पड़ेगा। कनाडा में चार लाख से अधिक भारतीय छात्र उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं। कनाडा में पढ़ने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों में लगभग 35-40 प्रतिशत भारतीय हैं।

    कनाडा के नए नियमों के लागु होने पर अधिकारी स्थायी निवास बनने और किसी शख्स के मौत के बाद भी परमिट को रद करने में सक्षम होंगे। फर्जी दस्तावेज, गलत जानकारी और क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों का टेंपरेरी वीजा रद्द कर दिया जायेगा।

  • Jalandhar News: Gandhi Camp में हुई गुंडागर्दी, युवक का कटा हाथ, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Gandhi Camp में हुई गुंडागर्दी, युवक का कटा हाथ, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 2 के अधीन आते गाँधी कैंप मे गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। पीड़ित नितीश ने बताया कि 20 दिन पहले उसके पिता पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला किया था। जिसकी शिकायत और मेडिकल उन्होंने पुलिस को दिया था। जिस पर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

    आज उसका भाई घर अपने दोस्त अंकुश के साथ आ रहा था। इस दौरान तेजधार हथियारों से लैस होकर पीछे से आये हमलावरों ने दोनों पर धावा बोल दिया। इस हमले मे एक युवक का हाथ और दूसरे की ऊंगली कट गई। नितीश ने कहा कि यदि पुलिस पहली शिकायत पर कार्रवाई कर देती , तो आज उसके भाई पर जानलेवा हमला नहीं होता। इस घटना से इलाके मे दहशत फैल गई है।

  • Jalandhar News:  इस इलाके में मिला श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप, लोगो मे रोष, देखे वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में मिला श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप, लोगो मे रोष, देखे वीडियो

    जालंधर (ens): नकोदर के शंकर रोड पर नहर के किनारे लाल कपड़े में लिपटा हुआ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का दूसरा स्वरूप और गुटका साहिब व अन्य फोटो मिले है। वहां से गुजर रहे एक युवक की नजर जब पड़ी तो उसने श्री गुरु साहिब जी का दूसरा स्वरूप और गुटका साहिब उठा लिया। जिसका पता चलते ही अन्य सिख संगत भी मौके पर पहुंच गई।

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुखपाल सिंह और सिटी थाना प्रभारी अमन सैनी मौके पर पहुंचे और गुरु ग्रंथ साहिब जी और गुटका साहिब को पूरे सम्मान के साथ नकोदर के सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में ले गए। नकोदर के पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला भी वहां पहुंचे और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस इस मामले की जांच मे जुट गई है।