Blog

  • Punjab News: चौकीदार पर हमला कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    Punjab News: चौकीदार पर हमला कर उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    बठिंडाः मलोट रोड के पास एक चौकीदार पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। थर्मल थाना के एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मलोट रोड के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसके सिर पर चोटों के निशान थे।

    जांच में सामने आया है कि किसी ने सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारा है। व्यक्ति की पहचान कृष्ण कुमार उम्र लगभग 60 के करीब बताई जा रही है। वह चौकीदारी का काम करता था। मूल रूप से व्यक्ति यूपी का रहने वाला है फिलहाल इस समय वह बठिंडा के गुरु नानकपुरा में रह रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • नेशनल हाईवे से दुल्हन को किडनैप करके दूल्हे से की मारपीट, 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नेशनल हाईवे से दुल्हन को किडनैप करके दूल्हे से की मारपीट, 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    गुनाः राजस्थान के गुना दिनदहाड़े दुल्हन का अपहरण होने की घटना सामने आई। इस दौरान दूल्हे से मारपीट भी की। दूल्हा, दुल्हन को लेकर अशोकनगर से राजस्थान के सवाई माधोपुर जा रहा था। इसी दौरान रूठियाई के पास उनकी गाड़ी रुकवाकर कुछ लोगों ने दुल्हन को अगवा कर लिया। मामले में पुलिस ने 5 किडनैपर्स को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार राजस्थान के सवाई माधोपुर के रहने वाले विक्रम नायक की शादी अशोकनगर के रातीखेड़ा गांव की युवती से हुई थी। इस दौरान जब राजस्थान से बारात आई और शादी की रस्में हुईं तो अगले दिन सुबह विक्रम अपनी दुल्हन को विदा कराकर अशोकनगर से राजस्थान के लिए कार से निकला गया था। अपहरणकर्ताओं ने अशोकनगर से ही कार कार पीछा करना शुरू कर दिया था। नेशनल हाईवे-46 पर गुना जिले के रूठियाई रूठियाई चौकी के आगे अपहरणकर्ताओं ने कार के सामने अपनी कार लगा दी। हमारी कार के पीछे एक बाइक खड़ी कर दी, ताकी हम भाग न पाएं। स्कॉर्पियो से सात-आठ लोग उतरे और उन्होंने चाकू से गाड़ी के विंडो ग्लास तोड़ दिए। उन लोगों ने मुझे कार से उतारा और मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद दुल्हन को अपनी कार में बैठाकर भाग निकले। इतना ही नहीं बदमाशों ने हमारी गाड़ी के टायर भी पंक्चर कर दिए। इस मामले में दुल्हन को किडनैप करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी आकाश अपने एक साथी के साथ फरार है। इस मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि इसके पहले भी लड़की का दो बार अपहरण हो चुका है। दो साल में तीसरी बार लड़की अगवा हुई है। इधर, दुल्हन ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि ये लोग जबरन उसे लेकर गए थे। उसकी इसमें कोई सहमति नहीं थी। लड़की ने किसी को भी पहले से जानने से इनकार किया है। जबकि दूल्हे विक्रम का कहना था कि दुल्हन ने वारदात के दौरान कहा था- आकाश इसे मत मारो। आरोपी दुल्हन का अपहरण करने इंदौर से आए थे। गाड़ी भी इंदौर पासिंग ही थी, जो किराए से ली गई थी। इस गाड़ी में GPS लगा होने के कारण ही आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में आ गए। हालांकि, अभी मुख्य आरोपी आकाश समेत एक बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना के दौरान दुल्हन आकाश जाटव का नाम भी ले रही थी। पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए पांचों आरोपी आकाश के कहने पर ही उसके साथ आए थे। अपहरण क्यों किया गया, इसकी साफ वजह अब तक सामने नहीं आई है।
  • Hindustan Zinc Plant में लगी आग, 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दी लपटें

    Hindustan Zinc Plant में लगी आग, 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दी लपटें

    राजसमंदः हिन्दुस्तान जिंक की राजपुरा दरीबा माइंस में सुबह शिफ्ट चेंज के दौरान आग लग गई। आग माइनिंग की लिफ्ट के एक हिस्से में लगी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। अभी तक किसी भी तरह की कोई जनहानि सामने नहीं आई है। घटना के बाद हिन्दुस्तान जिंक की रेस्क्यू टीम व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

    जानकारी के अनुसार जिस लिफ्ट में आग लगी उसी लिफ्ट से श्रमिकों की माइंस में आवाजाही होती है। हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। थाना इंचार्ज सोनाली शर्मा ने आसपास की फायर बिग्रेड को सूचना दी। इसके बाद राजपुरा दरीबा माइंस की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। आग की लपटें 2 किमी दूर से दिखाई दे रही थीं।

  • Punjab News: रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों को CM Maan ने दी सख्त चेतावनी

    Punjab News: रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों को CM Maan ने दी सख्त चेतावनी

    मोहालीः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार सख़्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते तहसीलदार को विजीलेंस की टीम ने 2 दिन पहले काबू किया था। जिसको लेकर बीते दिन पंजाब भर में रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने हड़ताल कर दी। वहीं अब सीएम मान एक्शन मोड में आ गए। इस मामले को लेकर सीएम मान ने सख़्त फ़ैसले लेते हुए सीधी चेतावनी जारी कर दी है।

    भगवंत मान ने पंजाब के रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों के द्वारा शुक्रवार तक लोगों की कोई भी रजिस्ट्री ना करने की चेतावनी के बाद ये संदेश दिया है कि अब वो अपनी छुट्टी मनाएं उनको छुट्टी मुबारक, अब लोगों को देखना है कि हड़ताल पर गए अधिकारियों को कब ओर कहीं जवाईन करना है। सीएम के इस आदेश के बाद अब रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

  • Good News: Holi के मद्देनजर Railway चलाएगा Punjab से Special ट्रेनें, जानें रूट

    Good News: Holi के मद्देनजर Railway चलाएगा Punjab से Special ट्रेनें, जानें रूट

    अमृतसरः होली के त्योहार को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर और अमृतसर के बीच होली स्पेशल ट्रेन (ट्रेन संख्या 05005/05006) चलाई जाएगी, जिससे त्योहार के दौरान रेल में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में बड़ी राहत मिलेगी।

    यह ट्रेन दोनों तरफ से चार-चार ट्रिप पूरा करेगी। गोरखपुर से अमृतसर के लिए ट्रेन संख्या 05005 हर बुधवार को 5 मार्च से 26 मार्च तक चलेगी, जबकि वापसी में अमृतसर से गोरखपुर के लिए ट्रेन संख्या 05006 को हर गुरुवार को 6 मार्च से 27 मार्च तक चलेगी। अमृतसर से यह ट्रेन दोपहर 12.45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं, गोरखपुर से यह ट्रेन दोपहर 2:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 09:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

    इन स्टेशनों पर रहेगा ट्रेनों का स्टॉपेज
    होली स्पेशल ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव देगी, जिनमें खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुरहवाल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला कैंट, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर सिटी और ब्यास रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

    पंजाब से चलने वाली अन्य स्पेशल ट्रेनें

    1. नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी (ट्रेन संख्या 04081/04082)

    एमएयू से रवाना: 8, 10, 12, 15, 17 मार्च को रात 11:45 बजे

    नई दिल्ली से वापसी: 9, 11, 16, 18 मार्च को रात 9:20 बजे

    स्टॉपेज: सोनीपत, पानीपत, अंबाला कैंट, जालंधर, जम्मूतवी

    2. श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी (ट्रेन संख्या 04604/04603)

    कटरा से प्रस्थान: 9, 16 मार्च को शाम 6:15 बजे

    वाराणसी से वापसी: 11, 18 मार्च को सुबह 5:30 बजे

    स्टॉपेज: जम्मूतवी, पठानकोट, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, बरेली

  • सिख व्यापारी से मारपीट मामले में पुलिस अधिकारी का आया बयान, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    सिख व्यापारी से मारपीट मामले में पुलिस अधिकारी का आया बयान, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में हाल ही में एक अप्रत्याशित घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया। यह घटना सरवारा नगर के काली की ढाल इलाके में स्थित एक बाइक शोरूम से जुड़ी है, जहां अचानक भीड़ ने हमला कर दिया। इस दौरान शोरूम में जमकर तोड़फोड़ की गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह द्वारा शिकायत दी गई, जिसमें लूटपाट करने, धार्मिक भावनाओं को आहत करने की शिकायत मिली थी।

    इस मामले में 3 व्यक्तियों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसी के साथ मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार 3 नामजद फरार बताए जा रहे हैं। इस मामले में ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर रोष जताते और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कोतवाली ऋषिकेश में सोमवार की दोपहर बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग पहुंचे और मारपीट की घटना पर रोष व्यक्त किया। इस मामले में शोरूम मालिक स. रणजीत सिंह उनके पुत्र और कर्मचारी के साथ मारपीट व अन्य और अमर्यादित व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    सिख समाज ने इस मामले में धार्मिक भावनाएं आहत करने और अनुसूचित जाति- जनजाति अधिनियम की धारा को मुकदमे से हटाने की मांग की। इनमें शामिल धर्मवीर, राजा, और राजू निवासी सर्वहारा नगर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक देहात जया बलूनी के नेतृत्व में पुलिस टीम काम कर रही है।

  • Jalandhar News: महिला के Murder Case की सुलझी गुत्थी, चौकाने वाली वजह आई सामने

    Jalandhar News: महिला के Murder Case की सुलझी गुत्थी, चौकाने वाली वजह आई सामने

    जालंधर, ENS: महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, शाहकोट रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाली महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। 21 साल के चाय बेचने वाले गौरव ने 45 साल की दाईमुनी उर्फ इंदु की हत्या 21 दिसंबर 2024 को की थी। मलसियां की महिला के सिर और मुंह पर तेजधार हथियार से कई वार किए थे। छह दिन बाद इलाज के दौरान इंदु की मौत हो गई थी।

    वारदात के बाद से ही शाहकोट का गौरव फरार था। करीब दो महीने की तलाशी के बाद सोमवार को जीआरपी ने हत्यारोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी के एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर को शाहकोट रेलवे स्टेशन पर महिला जख्मी हालत में मिली थी, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवा गया था। महिला की हालत गंभीर थी, इसलिए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 27 दिसंबर को महिला की मौत हो गई। महिला के पिता ननकी महतो के बयान के बाद गौरव उर्फ कृष्णा, निवासी शाहकोट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

    पूछताछ में गौरव ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर स्पेशल फूडग्रेन ट्रेनों में लगने वाली लेबर को चाय बेचता था। महिला भी उसी जगह चाय बेचने लगी। इससे उसकी सेल में काफी फर्क पड़ा। उसकी सेल घट गई। उसे उक्त जगह पर चाय न बेचने के लिए धमकाया भी। कई बार रोकने के बाद भी महिला ने जब चाय बेचना बंद नहीं किया, तो उस पर तेजधार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। गौरव पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतका के पिता ने बताया कि गौरव इंदु को हमेशा धमकाता रहता था।

    चाय बेचने के लिए उसने इंदु को कई बार मना किया। लेकिन वह नहीं मानीं। आखिर में गौरव ने मेरी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इंदु अपने परिवार के साथ शाहकोट रेलवे स्टेशन के नजदीक ही बने कंडम रेलवे क्वार्टर में रहती थी। बेटी का स्वभाव अच्छा होने के कारण यह क्वार्टर उसे रेलवे कर्मचारियों ने ही दिया था। उसकी दो बेटियां भी हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है और दूसरी नौवीं की छात्रा है। इंदु को रेलवे ने साफ सफाई के लिए रखा हुआ था। इसके लिए उसे 3 हजार रुपए भी देते थे।

  • Jalandhar News: Activa सवार 2 युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

    Jalandhar News: Activa सवार 2 युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

    जालंधरः नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने एक्टिवा पर जा रहे 2 युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर जख्मी हो गए। जिन्हें सड़क सुरक्षा फोर्स ने निजी अस्पताल दाखिल करवाया। हादसा रविवार रात 12 बजे के करीब हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों दोनों युवक बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े हुए थे और काफी खून बह रहा था।
    सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई रणधीर सिंह ने बताया भोगपुर के पास पडियाल गांव के नजदीक एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी।

    घायल युवकों की पहचान राहुल निवासी पठानकोट और कला निवासी भोगपुर के रूप में हुई है। दोनों युवक भोगपुर के निजी हॉस्पिटल में ड्यूटी करते हैं। पहले तो इन युवाओं की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद उनके दस्तावेजों से पारिवारिक सदस्यों को बुलाया गया। घटना की जानकारी थाना भोगपुर के मुंशी हेड कांस्टेबल सुखपाल सिंह को दे दी गई थी। सड़क सुरक्षा फोर्स के मुलाजिमों ने कहा कि इस रोड पर हादसे होने का मुख्य कारण हाईवे पर स्ट्रीट लाइट न होना है और दूसरा जो अवैध कट ज्यादा बने हुए हैं, उस वजह से हाईवे पर हादसे ज्यादा होते हैं।

  • Jalandhar News: यार्ड में पटरी से उतरी ट्रेन, ड्राइवर की सूझ-बूझ से टला हादसा

    Jalandhar News: यार्ड में पटरी से उतरी ट्रेन, ड्राइवर की सूझ-बूझ से टला हादसा

    जालंधर, ENS: कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से टल गया। मिली जानकारी के अनुसार ड्राइवर ने सूझ-बूझ से जालंधर-होशियारपुर डीएमयू (74916) डी-रेल होने से बच गई। बताया जा रहा हैकि डीएमयू के नीचे लोहे का एक बड़ा टुकड़ा आ गया था और वह ट्रेन के साथ घिसता हुआ काफी आगे तक चला गया। जब जोर से आवाज आने लगी तो ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।

    किसी तरह से रेलवे कर्मचारियों ने लोहे का टुकड़ा बाहर निकाला। लोहे का टुकड़ा ट्रेन के नीचे कैसे आया, इस बारे में कोई भी रेलवे अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, सोमवार देर रात 11:30 बजे जालंधर सिटी स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी डी-रेल हो गई। इसकी सूचना रिस्पांस टीम को दी गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर मालगाड़ी को एक घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद पटरी पर चढ़ाया।

  • 32 साल पुराने Fake Encounter में Court का आया फैसला, 2 पुलिस कर्मी दोषी करार, देखें वीडियो

    32 साल पुराने Fake Encounter में Court का आया फैसला, 2 पुलिस कर्मी दोषी करार, देखें वीडियो

    6 मार्च को सुनाई जाएगी सजा, 1993 का है मामला

    मोहालीः पंजाब में 32 साल पुराने 2 लोगों के फर्जी एनकाउंटर से जुड़े मामले में मोहाली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने 2 पूर्व पुलिस मुलाजिमों को दोषी ठहराया है। दोषियों में तरनतारन के पट्‌टी में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारी सीता राम व एसएचओ पट्‌टी राज पाल शामिल हैं। मृतकों में गुरदेव सिंह व सुखवंत सिंह तरनतारन सिंह शामिल है। आरोपियों को 6 मार्च को सजा सुनाई जाएगी। जबकि 5 आरोपियों को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया गया। मामले में 11 पुलिस अधिकारियों पर अगवा, गैन कानूनी हिरासत व हत्या का दोष लगाया गया था, सुनवाई के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई थी। घर से उठाया, लावारिसों की तरह किया संस्कार 30 जनवरी 1993 को गुरदेव सिंह उर्फ देबा निवासी गलीलीपुर तरनतारन को पुलिस चौकी करण तरनतारन के इंचार्ज एएसआई नौरंग सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी ने उसके घर से उठाया था। जबकि 5 फरवरी 1993 को एक अन्य युवक सुखवंत सिंह को एएसआई दीदार सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने पट्टी थाना क्षेत्र के बाम्हणीवाला गांव से उसके घर से उठा लिया था। बाद में दोनों को 6 फरवरी 1993 को थाना पट्टी के भागूपुर क्षेत्र में एक मुठभेड़ में मार दिखाया। थाना पट्टी तरनतारन में एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार लावारिस हालत में कर दिया। इसके बाद उनके परिवारों को सौंपा नहीं गया। उस समय पुलिस ने दावा किया था कि दोनों युवक हत्या, फिरौती जैसे अपराधों में मामलों में शामिल SC के आदेश पर CBI ने जांच शुरू की 1995 सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर इस मामले की जांच की थी। शुरूआती जांच में 27 नवंबर 1996 को एक गवाह, ज्ञान सिंह का बयान दर्ज किया। बाद में, फरवरी 1997 में सीबीआई ने जम्मू में पीपी कैरों और पीएस पट्टी के एएसआई नोरंग सिंह और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 364/34 के तहत केस दर्ज किया। साल 2000 में जांच पूरी होने के बाद, सीबीआई ने तरनतारन के 11 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इन अधिकारियों में नोरंग सिंह (तत्कालीन इंचार्ज पीपी कैरों), एएसआई दीदार सिंह, कश्मीर सिंह (तत्कालीन डीएसपी, पट्टी), सीता राम (तत्कालीन एसएचओ पट्टी), दरशन सिंह, गोबिंदर सिंह (तत्कालीन एसएचओ वल्टोहा), एएसआई शमीर सिंह, एएसआई फकीर सिंह, सी. सरदूल सिंह, सी. राजपाल और सी. अमरजीत सिंह शामिल थे। अदालत में ऐसे चली सुनवाई साल 2001 में इन सभी आरोपियों पर आरोप तय किए गए थे, लेकिन पंजाब डिस्टर्ब्ड एरिया एक्ट 1983 के तहत आवश्यक मंजूरी की अपील के आधार पर उच्च अदालतों ने 2021 तक इस मामले पर रोक लगा दी थी, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया था। हैरानी की बात यह थी कि सीबीआई द्वारा एकत्र किए गए सभी सबूत इस केस की न्यायिक फाइल से गायब हो गए। हाईकोर्ट के संज्ञान लेने के बाद कोर्ट के आदेशों पर रिकॉर्ड को दोबारा तैयार किया गया और अंततः घटना के 30 साल बाद, 2023 में पहले सरकारी गवाह का बयान दर्ज किया गया। सीबीआई के सरकारी वकील अनमोल नारंग ने बताया कि दोषी सीता राम की उम्र 80 साल है और उन्हें आईपीसी की धारा 302, 201 और 218 के तहत दोषी ठहराया गया है। वहीं, राजपाल की उम्र लगभग 57 साल है और उन्हें धारा 201 और 120-बी के तहत दोषी माना गया है।