Blog

  • Punjab News: Duty देने जा रहे ग्रंथी से Gunpoint पर लूट, देखें वीडियो

    Punjab News: Duty देने जा रहे ग्रंथी से Gunpoint पर लूट, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में लूटपाट की घटनाएं एक बार फिर से बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई करते जगह-जगह नाकाबंदी की गई है, लेकिन लुटेरे अभी भी पुलिस से बेखौफ होकर बड़ी लूट की वारदातों को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ताजा मामला अमृतसर के सुलतानविंड इलाके का है, जहां देर रात एक पाठक सिंह के साथ लूट हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते पीड़ित पाठक सिंह ने बताया कि वह सचखंड श्री दरबार साहिब में ग्रंथी सिंह की ड्यूटी करता है और रोजाना रात 2 बजे से 3 बजे के बीच वह अपनी ड्यूटी के लिए सचखंड श्री दरबार साहिब जाता है। बीती रात भी जब वह अपनी ड्यूटी के लिए सचखंड श्री दरबार साहिब जा रहा था, तो रास्ते में तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रुकने के लिए कहा और पिस्तौल की नोक पर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया।

    उन्होंने उसके पास से मोटरसाइकिल और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। जिसकी सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। अब इस संबंध में पीड़ित पाठक सिंह ने मीडिया के जरिए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके पास पाठक सिंह नरिंदर सिंह ने शिकायत दी है कि देर रात उनके साथ लूट की वारदात हुई है, फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: सिविल अस्पताल में कार को लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: सिविल अस्पताल में कार को लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    अमृतसरः सिविल अस्पताल की कार पार्किंग में उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं अस्पताल प्रशासन और आसपास के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार मालिक ने बताया कि वह पारिवारिक सदस्यों के साथ सिविल अस्पताल आया हुआ था।

    जहां वह खुद कार में बैठकर परिवार के सदस्यों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अचानक कार के बोनट में आग लग गई। जिसके बाद सिविल अस्पताल के प्रशासन और आसपास के लोगों की मदद से उसने आग पर काबू पाया गया। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली तो वह तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने तक आग पर काबू पा लिया गया था। इस आग लगने से किसी भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

    इस मौके पर सिविल अस्पताल के एसएमओ ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि सिविल अस्पताल की पार्किंग में एक कार में भयानक आग लग गई है और बड़ी सूझ-बूझ के साथ अस्पताल के प्रशासन और आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि गनीमत यह रही कि पार्किंग में और भी बहुत सारी गाड़ियां और मोटरसाइकिल खड़ी थीं। गनीमत यह रही कि किसी भी अन्य गाड़ी को आग नहीं लगी। जिस कार में आग लगी थी, उस पर भी काबू पा लिया गया है। इस घटना में कार को नुकसान हुआ है, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

  • Punjab News: दंगा पीड़ित विधवा महिला ने लगाए Flat पर कब्जा करने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: दंगा पीड़ित विधवा महिला ने लगाए Flat पर कब्जा करने के आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः 1984 दंगों के पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर रहने के लिए फ्लैट दिए गए थे। इन फ्लैटों में रह रही विधवा महिला और पीड़ित परिवारों की प्रधान ने पुलिस प्रशासन के साथ कुछ लोगों पर धक्केशाही के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि 282 नंबर फ्लैट में पिछले एक साल से विधवा महिला रह रही है। जिसको लेकर पुलिस ने उसका सामान घर से जबरदस्ती बाहर निकाल दिया और फ्लैट पर पुलिस ने ताला जड़ दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर फ्लैट पर नाजायज कब्जा करने के आरोप लगाए।

    इस संबंध मौजूदा एमएलए कुलवंत सिद्धू ने कहा कि किसी भी तरह की धक्केशाही नहीं होने दी जाएगी। 84 के दंगा पीड़ित परिवारों को सरकार ने रहने के लिए सरकारी फ्लैट दिए गए थे। जो कि हर परिवार को वैरिफाई करने के बाद ही अलाट किए गए थे। लेकिन अब इन फ्लैटों पर नाजायज तौर पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। ऐसी धक्केशाही किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।

  • Punjab News: Action में CM Mann, रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों को दिया इतने बजे का अल्टीमेटम, आदेश जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: Action में CM Mann, रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों को दिया इतने बजे का अल्टीमेटम, आदेश जारी, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में मान सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इसी के चलते भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार भ्रष्टाचार के आरोप में तहसीलदार को विजीलेंस की टीम ने 2 दिन पहले काबू किया था। जिसको लेकर बीते दिन पंजाब भर में रेवेन्यू डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने हड़ताल कर दी और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस मामले को लेकर सीएम मान ने सख़्त फ़ैसले लेते हुए कुछ समय पहले सीधी चेतावनी जारी की थी। जिसके बाद अब मान सरकार द्वारा पत्र जारी करते हुए शाम 5 बजे तक रेवेन्यू अधिकारियों को ड्यूटी ज्वाइन करने का समय दिया गया है।

    जारी पत्र के अनुसार कहा गया है कि सभी राजस्व अधिकारी जो हड़ताल पर हैं या पंजीयन नहीं कर रहे हैं, उन अधिकारियों को आज शाम 5.00 बजे तक अपनी ड्यूटी में शामिल होने के लिए निर्देशित किया जाता है। पत्र के अनुसार कर्तव्य (दस्तावेजों के पंजीकरण सहित) आज शाम 5.00 बजे के बाद अधिकारियों को निलंबन के तहत रखा जाएगा और उनकी ड्यूटी से अनधिकृत अनुपस्थिति होगी। कहा गया है कि इसे डाइ-नॉन माना जाएगा जिसके परिणामस्वरूप सेवा समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा सख्त पंजाब सिविल सेवा के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई (दंड एवं अपील) उनके खिलाफ नियमावली 1970 की कार्रवाई की जायेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि ये अधिकारी सामूहिक छुट्टी लेकर कहते हैं कि हम लोगों का काम रोक देंगे तो हम सारे पंजाब की तहसीलों में नायब तहसीलदारों को, कानूनगों को और अन्यों को भी रजिस्ट्री करने का अधिकार दे दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को भी यह अधिकार देंगे, लेकिन ये लोग यह न सोचें कि वे सरकार को ब्लैकमेल करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी कोई जायज मांग है तो मैं उसे स्वीकार करूंगा।

    सीएम ने कहा कि न मैंने कभी जिंदगी में रिश्वत नहीं ली है, न मुझ पर कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगा है, और न ही मैं किसी को भ्रष्टाचार करने दूँगा। यदि वे अपनी सामूहिक छुट्टी से वापस नहीं आते, तो उन्हें यह छुट्टी मुबारक। हमारे पास कई नए लोग हैं, हम उन्हें नियुक्त कर लेंगे। ये खुद जानते हैं कि इन्होंने आम जनता को कितना परेशान किया है। अब इनके साथ किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।

    अगर वे अपने आपको सही मानते हैं, तो अपनी सामूहिक छुट्टी वापस न लें। हम अगली कैबिनेट बैठक में नए तहसीलदारों, कानूनगो व पटवारियों की भर्ती का एजेंडा लेकर आएंगे। छुट्टी खत्म होने के बाद वे कहाँ काम करेंगे, कहाँ जॉइन करेंगे, यह जनता तय करेगी। किसी व्यक्ति के बिना किसी का सरकार का काम नहीं रुकता। ये लोग खुद को सर्वशक्तिमान समझने लगे हैं और छोटी-छोटी बातों पर सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Punjab News: चुनावों के बाद पहली बार विपश्यना केंद्र आएंगे केजरीवाल

    Punjab News: चुनावों के बाद पहली बार विपश्यना केंद्र आएंगे केजरीवाल

    होशियारपुरः दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पंजाब में दस्तक देंगे। अरविंद केजरीवाल चुनाव के बाद होशियारपुर के विपश्यना केंद्र पहुंचेंगे। केजरीवाल पिछली बार भी इसी विपश्यना केंद्र पर गए थे। पंजाब आप के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि केजरीवाल के विपश्यना केंद्र आने की चर्चा है। वह पहले भी यहां आ चुके हैं। यह कोई राजनीतिक दौरा नहीं, बल्कि उनका निजी दौरा होगा। वह हमेशा विपश्यना केंद्रों पर जाते रहते हैं।

    बताया जा रहा हैकि वह 5 मार्च से 15 मार्च तक यानी 10 दिनों के लिए महिलांवाली गांव के पास आनंदगढ़ में धम्म-धज विपश्यना योग केंद्र में शामिल होने जा रहे हैं। इसके लिए वह पंजाब के होशियारपुर स्थित ध्यान केंद्र में रहेंगे। यह पहली बार नहीं है जब वह इस प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दिसंबर 2023 में भी उन्होंने होशियारपुर के इसी ध्यान केंद्र में 10 दिन बिताए थे। केजरीवाल के दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

    विपक्ष ने केजरीवाल के प्रस्तावित दौरे का विरोध शुरू कर दिया है। विपक्ष का आरोप है कि पंजाब में दिल्ली का दखल बढ़ता जा रहा है। सीएम मान इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। विपक्ष ने पहले आरोप लगाया था कि केजरीवाल पंजाब का सीएम बनना चाहते हैं। जिस कारण वह अब प्रदेश में दखल बढ़ा रहे हैं। इसके बाद ही लुधियाना पश्चिम हलके से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को आप से उम्मीदवार घोषित करने के बाद यह चर्चा भी शुरू हो गई थी कि केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जाना चाहते हैं।

    दूसरी ओर पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना ने कहा कि दिल्ली में हार के बाद वहां के नेताओं की पंजाब कें दखलअंदाजी बढ़ती जा रही है। केजरीवाल का यह दौरा भी उसी का हिस्सा है। खन्ना ने आरोप लगाया कि पिछली कैबिनेट की बैठक की सरकार ने फोटो तक जारी नहीं की, क्योंकि उसमें दिल्ली के कुछ नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। आप दिल्ली के नेता अब पंजाब पर काबिज होना चाहते हैं।

  • Vivo के T4x Smartphone की लॉन्चिंग से पहले जाचें सभी Features

    Vivo के T4x Smartphone की लॉन्चिंग से पहले जाचें सभी Features

    टेकः वीवो 5 मार्च यानी बुधवार को भारतीय बाजार में T4X 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने दावा किया है कि स्मार्टफोन में 44W चार्जिंग सपोर्ट के साथ सेगमेंट की सबसे पावरफुल 6500mAh की बैटरी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग T4X 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट मिलेगा। उम्मीद है यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच OS पर रन करेगा। स्मार्टफोन में दो रैम और दो स्टोरेज का तीन कॉम्बिनेशन मिल सकता है, जिसकी शुरूआती कीमत 12,000 रुपए हो सकती है। कंपनी ने लॉन्चिंग की जानकारी अपने वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर दी है। और कुछ स्पेसिफिकेशन शेयर किए है। एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन

    Display: अपकमिंग वीवो T4x स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1500 नीट्स हो सकती है।

    Camera: फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए स्मार्टफोन्स के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप में 50MP+2MP का कैमरा और ​​​​​​सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 8MP का कैमरा मिल सकता है।

    Battery and Charging: वीवो ने कंफर्म किया है कि T4x स्मार्टफोन्स में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट की सबसे बड़ी और पावरफुल बैटरी है।

    Processor: वीवो अपकमिंग स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 15 बेस्ड फनटर OS पर रन करने वाला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट दे रही है।

    RAM and Storage: वीवो T4x स्मार्टफोन में कंपनी दो रैम और दो स्टोरेज के साथ तीन कॉम्बिनेशन दे सकती है। इसमें 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB का कॉम्बो यूजर्स को मिल सकता है।

    Connectivity: स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, 2G से 5G बैंड सपोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रींट सेंसर मिल सकता है।

  • धनंजय मुंडे ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा !

    धनंजय मुंडे ने कैबिनेट मंत्री पद से दिया इस्तीफा !

    मुबंईः बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में पुलिस ने चार्जशीट फाइल की है। इसमें हत्या की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी का नाम सामने आया। वहीं अब महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे ने आज मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र में एनसीपी नेता और कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया है। थोड़े समय में सीएम फडणवीस विधानसभा में इसकी बात की घोषणा करेंगे।

    बता दें कि इस हत्या के आरोप में अब महाराष्ट्र सरकार के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड और कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अब महाराष्ट्र सरकार संतोष देशमुख हत्या मामले में धनंजय मुंडे के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। माना जा रहा है कि आज मंगलवार को धनंजय मुंडे मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

    बीड के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में सभी आरोपी धनंजय मुंडे के करीबी कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि धनंजय मुंडे पर इस्तीफे का दबाव काफी बढ़ गया है। ऐसे में वह आज इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं। विपक्ष ने भी बड़ा ऐलान करते हुए कहा था कि आज अगर धनंजय मुंडे ने इस्तीफा नहीं दिया तो वे सदन चलने नहीं देंगे।

    संतोष देशमुख हत्या का मुख्य आरोपी वाल्मीकि कराड मंत्री धनंजय मुंडे का करीबी था। खुद धनंजय मुंडे भी कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि वाल्मीकि कराड उनका बेहद करीबी है। अब संतोष देशमुख की हत्या की तस्वीरें सामने आने के बाद धनंजय मुंडे पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया था। जानकारी के मुताबिक, देर रात उपमुख्यमंत्री अजित पवार के घर एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में संतोष देशमुख हत्या के मुद्दे पर चर्चा हुई है।

     

  • Namaz पढ़कर बाहर निकले युवक पर चाकू से हमला; मौत, परिजनों ने घेरा थाना

    Namaz पढ़कर बाहर निकले युवक पर चाकू से हमला; मौत, परिजनों ने घेरा थाना

    भोपालः एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजन ने 4 लोगों पर आरोप लगाते आरोपियों की तुरंत गिरफ्तार को लेकर थाने में प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। मामला भोपाल के गांधी नगर इलाके में सोमवार रात 10:30 बजे का है। प्रारंभिक जांच में लड़की को लेकर विवाद की बात सामने आई है।

    गांधी नगर निवासी महबूब खान ने कहा कि अदनान खान (22) मेरा मौसेरा भाई था। वह टू व्हीलर मैकेनिक था। दोनों मोहल्ले की मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। अदनान नमाज के बाद बाहर निकला। मैं तरावीह पढ़ने लगा था। कुछ देर बाद अदनान के पिता के चीखने की आवाज आने लगी। तुरंत वह बाहर पहुंचे तो देखा कि अदनान खून से लथपथ हालत में दिखा। उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    महबूब ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले राज सोलंकी, लक्की सोलंकी और शुभम सोलंकी ने अदनान को मस्जिद के पास गली में घेर लिया। पहले उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की, इसके बाद राज ने पेट में चाकू घोंप दिया।

    एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच लड़की को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वहीं, सूत्रों की मानें तो पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

  • Punjab News: इस इलाके में हुई खूनी झड़प, 2 भाईयों पर लगे गंभीर आरोप, महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में हुई खूनी झड़प, 2 भाईयों पर लगे गंभीर आरोप, महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः चौकी जगतपुरी के अधीन आते जस्सियां रोड पर इलाके में विवाद हो गया। जहां नशा करते व्यक्ति पर मारपीट के आरोप लगे है। इस झगड़े में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि उनके पड़ोसी के साथ झगड़ा हुआ है। आरोप है कि वह नशा करते है और आए दिन महिलाओं को गालियां निकालते है। व्यक्ति ने कहा कि देर रात भी बच्चे बाहर गली में खेल रहे थे और व्यक्ति ने बच्चे को धक्का मारकर गिरा दिया। इस बात को लेकर जब पीड़ित ने उससे बात की तो वह विवाद करने लग गया। आरोप है कि दोनों भाईयों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। हादसे में एक अन्य महिला भी घायल हुई है। दोनों भाई आए दिन लोगों के साथ विवाद करते है। पीड़ित के अनुसार पिछले 5 साल से वह नशा करके लोगों के साथ विवाद करते है। मामले को लेकर कई बार पुलिस को शिकायत दे दी गई है। व्यक्ति 6 महीने जेल में रहकर आ चुका है। अब पीड़ित ने इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों भाईयो ने मिलकर पीड़ित परिवार पर हमला किया और गाली गालौच करने लगा। जिसके बाद इलाका निवासी इकट्ठे हो गए और उन्होंने बीच बचाव करके दोनों पक्षों को छुड़वाया।
  • भारतीय कप्तान Rohit Sharma के विवाद को लेकर खेल मंत्री के बाद Harbhajan Singh का आया बयान

    भारतीय कप्तान Rohit Sharma के विवाद को लेकर खेल मंत्री के बाद Harbhajan Singh का आया बयान

    जालंधर, ENS: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करके लगातार जीत हासिल कर रही है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जीत के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बयान दिया था। दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता ने रोहित की फिटनेस को लेकर सवाल उठाया था। हालांकि इस सवाल पर रोहित शर्मा खुद भड़कते हुए दिखाई दिए। वहीं इस मामले ने अब तूल पकड़ ली है। दरअसल, केंद्रिय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी और फिटनेस के स्तर पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद पर निशाना साधाते हुए इसे ‘बेहद शर्मनाक’ और ‘पूरी तरह से दयनीय’ करार दिया।

    वहीं अब इस मामले को लेकर हरभजन सिंह ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। हरभजन सिंह द्वारा जारी एक में कहा कि रोहित शर्मा की फिटनेस पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण और अनावश्यक था। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है। जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान दिया है। खिलाड़ी भी इंसान होते हैं और उनमें भावनाएं और संवेदनाएं होती हैं। जब खेल के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं रखने वाले लोग उपदेश देते हैं तो यह वाकई दुखद होता है। खेल का सम्मान करें और खिलाड़ियों का सम्मान करें।

    हरभजन सिंह ने कहा कि अगर ऐसा बयान देना था तो मुझे लगता है कि आप कोई फिटनेस कोच हैं। दूसरी बात अगर भारतीय टीम में किसी को सलेक्ट होना हो तो उसे बहुत तरह के फिटनेस चैलेंज पास करने होते हैं। रोहित शर्मा तो उस टीम के कप्तान हैं। ऐसे में उन पर ऐसी टिप्पणी करना गलत है। किसी पर कुछ बोलने से पहले सोचना जरूर चाहिए।