Blog

  • 9 वर्ष बाद बिछड़ों से मिली रुबीना

    9 वर्ष बाद बिछड़ों से मिली रुबीना

    हरोली पुलिस की मेहनत लाई रंग
    मुंबई से पहुंचा भाई इस्माइल उस्मान कुरैशी, अपनी बहन रुबीना को लेने
    ऊना/ सुशील पंडित : 9 फरवरी 2025 को रुबीना उस्मान कुरैशी नाम की एक लड़की रात के समय में अकेली घूमती हुई पंडोगा पुलिस को संदिग्ध अवस्था में मिली । जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम रुबीना निवासी मुंबई बता रही थी इससे ज्यादा जानकारी पुलिस को नहीं दे पा रही थी । पंडोगा पुलिस ने उक्त महिला को रहने की व्यवस्था घालूबाल बन स्टॉप सेंटर में की । हरोली पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार संख्यान और उनकी टीम रुबीना का असल ठिकाना पता लगाने में जुटी रही ओर आखिरकार करीब 18 दिन बाद हरौली पुलिस को रुबीना की रिहायश का पता मुंबई  पुलिस से संपर्क करके चल पाया।
    मुंबई पुलिस से संपर्क करके हरौली पुलिस ने रुबीना के भाई से संपर्क साधा और मुंबई पुलिस की मधु नामक पुलिस कर्मचारी ने हरोली पुलिस से संपर्क साधकर रुबीना का सही पता बतलाकर उसके भाई को जानकारी दी। इसके परिवार जनों का पता लगाने के लिए हरौली पुलिस,मुंबई पुलिस से संपर्क में थी और रुबीना का वीडियो बनाकर मुंबई पुलिस को भेजा गया था जो संबंधित थाना के एक  कर्मचारियों ने अपने इलाका में भेजा था जहां से रुबीना के परिवार जनों की पहचान हुई और आखिरकार रुबीना अपने परिवारजनों से 9 वर्ष बाद मिल पाई।
     हैरानी की बात यह थी कि रुबीना के पिता किसी कारणवश अपनी बेटी की मिसिंग की रिपोर्ट भी दर्ज न कर सके थे और तीन वर्ष पहले उनका देहांत हो चुका है तथा भाई को भी अपनी बहन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी कि वह कहां पर और कैसे गुम हुई थी। आज वन स्टॉप सेंटर की संचालक कांता देवी,  उप प्रधान अनिल ,थाना हरौली की टीम तथा पड़ूंगा चौकी की टीम ने मुंबई से आए रुबीना के भाई का पता सत्यापित करने के बाद रुबीना को वापस उसके परिवार जनों के पास सौंप कर मुंबई भेजा है। पंडोगा चौकी से महिला कर्मचारी पूनम ने उक्त महिला की पहचान करवाने में विशेष मदद की है। हरौली पुलिस क्रिमिनलों को पकड़ने के साथ साथ सामाजिक सरोकार में भी आगे रही है।
  • Jalandhar News: DC हिमांशु अग्रवाल का आया बयान, कानूनगो करेंगे रजिस्ट्री, देखें लिस्ट

    Jalandhar News: DC हिमांशु अग्रवाल का आया बयान, कानूनगो करेंगे रजिस्ट्री, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई के विरोध में तहसीलदार सामूहिक छुट्‌टी पर चले गए। जहां तहसीलदारों ने शुक्रवार तक काम ना करने का फैसला लिया है। हालांकि तहसीलदारों के इस ऐलान के बाद आज सीएम भगवंत मान ने सख्त एक्शन लिया है। जहां उन्होंने तहसीलदारों को शाम 5 बजे तक काम पर लौटने का समय दिया है। वहीं उन्होंने सभी जिलों की तहसीलों में काम ना बंद करने के आदेश जारी किए है।

    वहीं पंजाब सरकार ने राजस्व अधिकारियों की हड़ताल से निपटने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राजपत्रित अधिकारियों तहसीलदार के स्थान पर एसडीएम और कानूनगो रजिस्ट्री करेंगे। जारी सूची के अनुसार एसडीएम सहित कानूनगो को कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, जालंधर के डीसी हिमांशु अग्रवाल व रोपड़ के डीसी हिमांशु जैन ने अधिकारियों को रजिस्ट्रियां करने के अधिकार सौंपे हैं। उन्होंने कहा कि तहसील में लोगों की राजिस्ट्रियों का काम नहीं रोका जाएगा। जिनकी नीचे दी गई सूची निम्न है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि ये अधिकारी सामूहिक छुट्टी लेकर कहते हैं कि हम लोगों का काम रोक देंगे तो हम सारे पंजाब की तहसीलों में नायब तहसीलदारों को, कानूनगों को और अन्यों को भी रजिस्ट्री करने का अधिकार दे दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को भी यह अधिकार देंगे, लेकिन ये लोग यह न सोचें कि वे सरकार को ब्लैकमेल करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी कोई जायज मांग है तो मैं उसे स्वीकार करूंगा।

    सीएम ने कहा कि न मैंने कभी जिंदगी में रिश्वत नहीं ली है, न मुझ पर कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगा है, और न ही मैं किसी को भ्रष्टाचार करने दूँगा। यदि वे अपनी सामूहिक छुट्टी से वापस नहीं आते, तो उन्हें यह छुट्टी मुबारक। हमारे पास कई नए लोग हैं, हम उन्हें नियुक्त कर लेंगे। ये खुद जानते हैं कि इन्होंने आम जनता को कितना परेशान किया है। अब इनके साथ किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।

    अगर वे अपने आपको सही मानते हैं, तो अपनी सामूहिक छुट्टी वापस न लें। हम अगली कैबिनेट बैठक में नए तहसीलदारों, कानूनगो व पटवारियों की भर्ती का एजेंडा लेकर आएंगे। छुट्टी खत्म होने के बाद वे कहाँ काम करेंगे, कहाँ जॉइन करेंगे, यह जनता तय करेगी। किसी व्यक्ति के बिना किसी का सरकार का काम नहीं रुकता। ये लोग खुद को सर्वशक्तिमान समझने लगे हैं और छोटी-छोटी बातों पर सरकार को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Punjab News: हेरोइन और नशीली गोलियों सहित महिला गिरफ्तार, 2 बार जा चुकी जेल

    Punjab News: हेरोइन और नशीली गोलियों सहित महिला गिरफ्तार, 2 बार जा चुकी जेल

    लुधियानाः नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार जगराओं पुलिस ने महिला के कब्जे से 5 ग्राम हेरोइन और 200 नशीली गोलियां बरामद की है। आरोपी की पहचान प्रेमो बाई निवासी खोलियां वाला पुल, मलासिया बाझन सिधवां बेट के रूप में हुई है। थाना सिधवां बेट के एएसआई सुखमंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बस स्टैंड गिद्दडविडी में चेकिंग कर रही थी।

    इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रेमो बाई जमानत पर छूटने के बाद फिर से नशे का कारोबार कर रही है। सूचना के अनुसार वह नशीले पदार्थों के साथ नहर की पटरी वाले रास्ते से खोलिया वाला पुल की तरफ जा रही थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को काबू करते हुए नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर ही मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि महिला पहले भी 2 बार जेल जा चुकी है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है और पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

  • Punjab News: इस जिले के पार्षदों को Jalandhar में दिलाई गई शपथ, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले के पार्षदों को Jalandhar में दिलाई गई शपथ, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में 5 जिलों में हुए नगर निगम चुनाव में आप पार्टी के मेयर का ऐलान हो गया है। हालांकि अमृतसर में मेयर चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्षद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। दूसरी ओर अकाली दल और भाजपा के पार्षद ने अभी तक शपथ ग्रहण नहीं की थी। जिसके चलते आज दोनों पार्टियों के पार्षदों को जालंधर में शपथ दिलाई गई। जहां शपथ ग्रहण करने के बाद वार्ड नंबर 43 से अकाली दल के पार्षद इंद्रजीत सिंह भंडोरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोगों द्वारा तो वह पिछले ढाई माह हो गए है लेकिन अभी तक हाउस मीटिंग ही नहीं बुलाई गई।

    उन्होंने कहा कि मेयर का कहना है कि उनके पास अभी तक पॉवर नहीं है, जिसके चलते लोगों को मसले नहीं उठा पा रहे।पार्षद का कहना है कि सरकारी आकंड़ों के अनुसार वह अब भी कोई काम नहीं कर पा रहे है। पार्षद का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि आज से उन्हें पॉवर मिल जाएंगी, जिसके बाद वह लोगों की आवाज को नगर निगम में उठा सकेंगे। वहीं भाजपा पार्षद विकास गिल ने कहा कि उसकी हाजरी नहीं लग रही, क्योंकि वह घरेलु मसलों के कारण नगर निगम में नहीं जा पा रहा था।

    इस मामले को लेकर उसने पत्र दे दिया था और उसके बाद समय मांगा गया था। इस मामले को लेकर उन्हें आज जालंधर बुलाया गया। पार्षद के अनुसार मेयर का कहना था कि वह उन्हें लेटर दिया जाए। पार्षद का कहना है कि अभी तक उसने शपथ ही नहीं ली तो वह कैसे लेटर हेड जारी कर दें। उन्होंने कहा कि लोगों के सीवरेज की समस्या सहित कई अन्य मुद्दे है। इसी मामले को लेकर आज जालंधर में पुलिस कमिश्नर दफ्तर में बुलाया गया। जिसके बाद दोनों को आज पुलिस कमिश्नर दफ्तर में शपथ दिलवाई गई।

  • Uber ने शुरू की नई Service, बच्चे भी बुक करवा पाएंगे Cab

    Uber ने शुरू की नई Service, बच्चे भी बुक करवा पाएंगे Cab

    टेकः Uber अपने उपभोक्ता के लिए नई सर्विस की शुरुआत करने जा रहा है। इसे Uber for Teens का नाम दिया गया है। इस सर्विस की मदद से 13 से 17 साल की उम्र वाले टीनएज पैरेंट्स की इजाजत से कैब बुकिंग कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में टीन के लिए Uber की सर्विस उपलब्ध है। Uber ऐप में अकाउंट पेज में जाने के बाद आपको ये ऑप्शन नजर आएगा। यहां पर पैरेंट्स टीनएजर को डिवाइस की एक्सेस दे सकते हैं।

    अमेरिका से सबसे पहले इस सर्विस की शुरुआत हुई थी। साल 2023 में अमेरिका में पहली बार इस सर्विस का एक्सेस दिया गया था। अब ये 50 देशों में उपलब्ध है। ये पहली बार है जब Uber की तरफ से इस सर्विस की टेस्टिंग भारत में भी शुरू हो गई है। इससे पैरेंट्स को एक्सेस दिया जाता है कि वह अपने बच्चों का अकाउंट कैसे सेटअप करते हैं। इसके अलावा वह अपने बच्चों की राइड को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसकी मदद यूजर्स ट्रिप बुकिंग को कंट्रोल भी कर सकते हैं।

    Uber की तरफ से इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु के यूजर्स के लिए इसे लॉन्च कर दिया गया है। रिपोर्ट में दावा किया है कि ये सर्विस 35 अन्य शहरों में भी शुरू हो सकती है। इसमें हैदराबाद, अहमदाबाद, चेन्नई, पुणे समेत कई अन्य शहरों का भी नाम शामिल है। टीन को ऐप का एक्सेस देने के लिए यूजर्स को डेबिट का क्रेडिट कार्ड ऐड करना होगा। इसके बाद वह किसी भी पेमेंट मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • Punjab News: दूसरे दिन भी तहसीलें बंद, बिना काम करवाए लौट रहे लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: दूसरे दिन भी तहसीलें बंद, बिना काम करवाए लौट रहे लोग, देखें वीडियो

    मोगाः विजिलेंस की दखल अंदाजी को लेकर पंजाब भर में मॉल विभाग की ओर से शुक्रवार तक हड़ताल का फैसला लिया गया है। जिसकों लेकर मोगा में दूसरे दिन भी दफ्तर बंद रहे। किसी भी तरह की रजिस्ट्रियों नहीं हुई। जिसके चलते दूर-दूर से रजिस्ट्रियां करवाने पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    मौक पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह पिछले 2 दिन से लगातार रजिस्ट्रियां करवाने पहुंच रहे है। यहां आकर उन्हें दफ्तर बंद मिलते है। वह अपनी दिहाड़ी तोड़कर काम करवाने आते है जिससे उनका समय तो खराब हो रहा है साथ ही उनको आर्थिक परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से अपील करते कहाकि अधिकारियों की जो भी जायज मांगे है उन्हें मान लिया जाए, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

  • Jalandhar News: CM Mann के Action के बाद भी तहसील में काम बंद, पटवारी हुआ परेशान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: CM Mann के Action के बाद भी तहसील में काम बंद, पटवारी हुआ परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई के विरोध में तहसीलदार सामूहिक छुट्‌टी पर चले गए। जहां तहसीलदारों ने शुक्रवार तक काम ना करने का फैसला लिया है। हालांकि तहसीलदारों के इस ऐलान के बाद आज सीएम भगवंत मान ने सख्त एक्शन लिया है। जहां उन्होंने तहसीलदारों को शाम 5 बजे तक काम पर लौटने का समय दिया है। वहीं उन्होंने सभी जिलों की तहसीलों में काम ना बंद करने के आदेश जारी किए है।

    इस मुद्दे को सुलझाने के लिए तहसीलदारों के साथ बैठक करने के बजाय, उन्होंने कानूनगो को ड्यूटी सौंप दी है ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े। जिसके संबंध में बठिंडा और लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर ने तहसीलों और उप-तहसीलों में कानूनगो तैनात कर दिए हैं, जो आज जाकर लोगों की रजिसट्री करेंगे। दूसरी ओर जालंधर की बात करें तो सामूहिक छुट्टी के दूसरे दिन भी तहसील में काम बंद रहा और कोई भी रेवेन्यू अवसर और तहसीलदार अपने ड्यूटी पर नहीं पहुंचा।

    वहीं तहसील में अपना काम करवाने आए पुड्डा के कर्मचारी (पटवारी) नरपाल सिंह ने कहा कि वह अपना निजी काम करवाने के लिए आए थे। मगर यहां आकर पता चला कि तहसीलदार हड़ताल पर चल रहे हैं। व्यक्ति का कहना है कि हड़ताल को खत्म करना चाहिए, क्योंकि इससे पब्लिक काफी परेशान हो रही है। हड़ताल से कोई भी मामला हल नहीं होता। नरपाल सिंह ने कहा कि वह पुड्डा में बतौर पटवारी तैनात हैं। मगर उनका भी काम फंस गया है।

  • Jalandhar News: फर्जी जमानत मामले में मां और बेटों सहित 5 पर मामला दर्ज

    Jalandhar News: फर्जी जमानत मामले में मां और बेटों सहित 5 पर मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: कोर्ट में फर्जी जमानत देने के मामले में पुलिस ने 5 लोगों पर मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों ने मिलकर जालंधर कोर्ट में फर्जी जमानत देने की कोशिश की थी। जब इस बारे में कोर्ट दस्तावेज चेक किए गए तो आरोपियों का खुलासा हुआ। पुलिस ने जज के रीडर की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ 5 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। फिलहाल मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनकी तलाश फिलहाल जारी है। यह मामला थाना नवी बारादरी की पुलिस ने किया है, जिसमें 5 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। मिली जानकारी के अनुसार केस में पुलिस ने 2 भाइयों और उनकी मां का नाम शामिल किया है।

    बता दें कि इससे पहले भी तीनों के खिलाफ जालंधर में फर्जी जमानत देने के कई मामले दर्ज हैं। पहले केस में चंदन हांडा पुत्र श्याम लाल हांडा और मां वीना हांडा, दूसरे केस में दीपक हांडा पुत्र श्याम लाल हांडा और मां हीना हांडा, तीसरी एफआईआर में वीना हांडा और चंदन हांडा, चौथी एफआईआर में चंदन और मां वीना और आखिरी यानी पांचवीं एफआईआर में दीपक और मां वीना हांडा का नाम शामिल किया गया है। सभी आरोपी इंडस्ट्री एरिया, फोकल पॉइंट, जालंधर के रहने वाले हैं।

    पांचों केसों में पुलिस ने बीएनएस की धारा 319, 318(4), 336, 336(2), 338, 340 और 61(2) जोड़ी गई हैं। 5 एफआईआर में जालंधर कोर्ट में तैनात जज की रीडर द्वारा कहा गया है कि आरोपियों ने उनकी अदालत में अलग-अलग केसों में फर्जी दस्तावेज सहित अन्य कई फर्जी प्रूफ लगाकर जमानत दिलवाने की कोशिश की है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज पेशकर आरोपियों की जमानत भरी। ऐसा करने के चलते आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना बारादरी को जब जानकारी मिली तो तुरंत केस दर्ज किया गया।

     

  • Punjab News: किसानों ने फूंका प्रशासन का पुतला, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों ने फूंका प्रशासन का पुतला, देखें वीडियो

    बठिंडाः किसानों के घरों पर रेड कर किसानों को गिरफ्तार करने का मामला बढ़ता जा रहा है। जिसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने आज पूरे पंजाब भर में प्रशासन और पंजाब सरकार का विरोध करते प्रदर्शन किया। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक नारेबाजी की गई।

    बठिंडा के गांव झुंबा में किसानों ने नारेबाजी करते मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता ने बताया कि चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा धरना देना था, लेकिन पंजाब सरकार ने किसानों के घरों पर रेड की और किसानों को गिरफ्तार किया। किसानों की मांगों को लेकर हम चंडीगढ़ की ओर कूच करने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने किसानों की आवाज दबाने के लिए उनके घरों पर रेड करवा उन्हें उठवा लिया, जो निंदनीय है।

  • Punjab News: नशे के खिलाफ बनी स्ट्रेटजी, Anti Drone System खरीदेंगी सरकार

    Punjab News: नशे के खिलाफ बनी स्ट्रेटजी, Anti Drone System खरीदेंगी सरकार

    मोहालीः पंजाब में नशे के खिलाफ मान सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इसी के चलते मान सरकार ने ड्रोन से होने वाली नशा तस्करी रोकने के लिए नया एक्शन प्लान बनाया है। ऐसे में अब पंजाब सरकार अपना एंटी ड्रोन सिस्टम तैयार करेंगी। बताया जा रहा है कि सरकार जल्दी ही एडवांस सिस्टम खरीदने जा रही है। इसके लिए सरकार ने एंटी ड्रोन स्थापित करने वाली कंपनियों के ट्रॉयल लिए हैं। नशा मुक्ति के लिए बनी हाईपावर कमेटी के चेयरमैन हरपाल चीमा और आम आदमी पार्टी आप प्रधान और कमेटी के सदस्य अमन अरोड़ा और डीजीपी गौरव यादव मौजूद है। साथ ही कहा कि जल्दी ही इस बारे में फंड का इंतजाम किया जाएगा।

    मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब पुलिस और राज्य सरकार एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहे हैं। हथियार और नशा बॉर्डर पार से आते हैं, जिससे कई बार माहौल खराब हो जाता है। पंजाब पुलिस काफी कुशल है, लेकिन कई बार टेक्नोलॉजी के कारण चुनौतियां बढ़ जाती हैं। हालांकि, केवल देखने भर से किसी चुनौती को कम करके नहीं आंका जा सकता है। डीजीपी गौरव यादव इस मुद्दे पर लंबे समय से अध्ययन कर रहे थे। भारतीय रक्षा तंत्र ही नहीं, बल्कि अन्य देशों को भी ड्रोन से निपटने के समाधान मुहैया कराए करवाने वाली कंपनियां बुलाई गई है। बीएसएफ के पास भले ही 50 किलोमीटर का क्षेत्र है, लेकिन उन्हें इस क्षेत्र में पूरी सफलता नहीं मिल पा रही है।

    ऐसे में, दूसरी सुरक्षा पंक्ति (सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस) तैयार करने की जरूरत महसूस की गई। इसी उद्देश्य से यह डेमो आयोजित किया गया। लोगों को नशे से बचाने के लिए हमने ठोस कदम उठाए हैं। पंजाब की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यह एक नया प्रयास है, जिससे आने वाले समय में बॉर्डर पार से आने वाले नशे और हथियारों पर रोक लगाई जा सकेगी। इसके अलावा, जमीनी स्तर पर इससे कैसे निपटा जाएगा, इस पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि तस्करी का सामान पहुंचेगा ही नहीं, तो उसे लेने वाले भी नहीं होंगे।