Blog

  • Punjab News: नशा मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे सरपंच, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे सरपंच, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए सरकार और पुलिस द्वारा मुहिम शुरू की गई है। वहीं इस मुहिम को लेकर आज गुरु हर सहाय में पूर्व कैबिनेट मंत्री और मौजूदा विधायक फौज सिंह सरारी की अगुवाई में बीडीपीओ दफ्तर में सरपंचों के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग में अलग-अलग गांव से सरपंच मौजूद रहे। जहां विधायक फौजा सिंह सरारी ने नशे को जड़ से खत्म करने का सरपंचो से प्रण लिया।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सीएम भगवंत मान ने नशे को खत्म करने की मुहिम शुरू की है, ऐसे ही हम सभी को मिलकर उनका साथ देना चाहिए। गांव में अगर किसी भी सरपंच को नशे बेचने वाले तस्करों की सूचना मिलती है तो वह सीधा उनके साथ संपर्क करें। उसके बाद वह खुद इस मामले को लेकर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। इसी मीटिंग में गांव के कुछ सरपंचों ने कुछ सुझाव विधायक के समक्ष रखे। वहीं नशे को जड़ से खत्म करने को लेकर सरपंचों ने विधायक को आश्वासन दिलाया।

    इस दौरान बीडीपीओ प्रताप सिंह ने कहा कि अगर नशे का खत्म ना हुआ तो हमारे युवाओं का आने वाला समय बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होगा। ऐसे में सभी को मिलकर इस मुहिम में शामिल होना चाहिए ताकि नशे का खात्मा किया जाए। मीटिंग में थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने कहा कि नशे की सूचना को गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। विधायक फौजा सरारी ने नशे के साथ-साथ गांव के सरपंचों को आ रही मुश्किलें का निपटारा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी सरपंच को अगर कोई समस्या आती है तो वह उन्हें बताए और उसे जल्द से जल्द हल किया जाएगा।

  • एसडीएम ने मैड़ी मेले में सुरक्षा और व्यवस्था प्रबंधों को लेकर की समीक्षा बैठक

    एसडीएम ने मैड़ी मेले में सुरक्षा और व्यवस्था प्रबंधों को लेकर की समीक्षा बैठक

    7 से 17 मार्च तक आयोजित होगा होली मेला मैड़ी – सचिन शर्मा
    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल अंब के मैड़ी में 7 से 17 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेला के मद्देनजर किए गए सुरक्षात्मक  और व्यवस्था प्रबंधों को लेकर एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने मंगलवार को बचत भवन अंब में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन, स्थानीय पंचायत समिति, पंचायत प्रधान सहित विभिन्न विभागों को मेले के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए पुलिस व यातायात प्रबंधन सहित स्वच्छता, विद्युत, पेयजल प्रबंधन को लेकर सभी एजेंसियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में मेडिकल पोस्ट भी उपलब्ध रहेगी।
    मेले के दौरान एडीसी ऊना मेला अधिकारी और एसडीएम अंब सहायक मेला अधिकारी होंगे जबकि एएसपी ऊना पुलिस मेला अधिकारी और डीएसपी अंब सहायक पुलिस मेला अधिकारी होंगे। मेलावधि के दौरान 850 पुलिस जवान, 125 महिला पुलिस कर्मी और 750 होमगार्ड जवान मेला क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 14 मार्च को निशान साहिब(झंडा चढ़ाने) की रस्म अदा की जाएगी। जबकि 16 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा प्रसाद वितरित किया जाएगा।
      ट्रकों, टैम्पू, ट्रैक्टर-ट्रालियों और मालवाहक वाहनों से आना रहेगा प्रतिबंधित सचिन शर्मा ने कहा कि मेले में खुले ट्रको, ट्रालियों, टैम्पू सहित किसी भी मालवाहक वाहनों से आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मेलावधि के दौरान मालवाहकों में आने वाले यात्रियों को बॉर्डर क्षेत्र पर ही रोका जाएगा और मालवाहन वाहकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बॉर्डर क्षेत्र से श्रद्धालु केवल एचआरटीसी बसों के माध्यम से ही मेला क्षेत्र में पहुंच सकेंगे।
    मेला क्षेत्र 10 सेक्टरों में विभाजित एसडीएम ने बताया कि मेला क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए मेला क्षेत्र को दस सेक्टरों में बांटा गया है ताकि यातायात, पार्किंग तथा स्वच्छता सहित अनेक प्रकार की अन्य व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि मेला स्थल के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व आयुष विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही, मेलावधि के दौरान आपात स्थिति में मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक-एक एंबुलैंस नैहरी, मैड़ी और चरण गंगा में उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा तीन अतिरिक्त सैक्टर ऊना से मैहतपुर, हरोली-पंडोगा और मरवाड़ी-मुबारिपुर भी बनाए जाएंगे जिनके सैक्टर मैजिस्टेªट संबंधित एसडीएम होंगे। इसके अलावा नेटवर्क की समस्या से निजात पाने के लिए जीओ और एयरटेल के प्रतिनिधियों को मेला क्षेत्र में ट्रांसमीटर और रिसीवर की व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
    एसडीएम कार्यालय से जारी होंगे टैक्सियों के स्पेशल परमिट उन्होंने बताया कि मेलावधि के दौरान नैहरी से मैड़ी तक यात्रियों को ले जाने के लिए पहली 100 टैक्सियों को स्पेशल परमिट एसडीएम कार्यालय अंब से जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं तथा आवश्यकताओं के अनुसार अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। साथ ही, सड़क किनारे लंगर लगाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ऊना मेलावधि के दौरान खाद्य सामग्री, प्लास्टिक के सामान, खुली बोतलों में पेट्रोल और डीज़ल, गुब्बारे फुलाने वाले सिलिंडर सहित अन्य ज्वलनशील उपकरणों का उपयोग न हो इसके लिए निरंतर निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा पीडल्ब्यूडी सड़क रास्तों की सुचारू मुरम्मत और जल शक्ति विभाग पेयजल की सुचाई सप्लाई तथा साफ-सफाई की व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई का जिम्मा सुलभ इंटरनेशनल को दिया गया है। उन्होंने बताया कि मेला परिसर में प्रत्येक दुकान के बाहर डस्टबिन रखना अनिवार्य रहेगा ताकि मेला क्षेत्र को साफ-सुथरा रखा जा सके।
    बनेगा आपातकालीन एग्जिट रूट प्लान   एसडीएम ने डेरा बाबा बड़भाग सिंह के साथ साथ वहां श्री चरण गंगा तथा श्री मंजीसाहिब गुरुद्वारा समेत अन्य धार्मिक स्थलों के प्रमुखों को आपतकालीन निकासी योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, निकासी रूट प्लान के क्रियान्वयन पर मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
    नशे पर नकेल डालने को लेकर बनेंगी पुलिस टीमें सचिन शर्मा ने बताया कि मेलावधि में नशे जैसी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस बल की टीमें बनाई जाएंगी ताकि किसी भी प्रकार की नशीली गतिविधियों को रोका जा सके।इसके अलावा मेला क्षेत्र में सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही लाउड स्पीकर धीमी आवाज में लगाने की अनुमति रहेगी।
    उन्होंने मैड़ी स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों तथा सीमावर्ती ग्राम पंचायतों के जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे मेले के सफल आयोजन में हर संभव योगदान दें।
    बैठक में एएसपी संजीव भाटिया, डीएसपी अंब वसूदा सूद, वीडीओ अंब ओम डोगरा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सुखदीप सिंह सिधू, मैड़ी खास पंचायत की प्रधान रीना, नैहरी पंचायत की प्रधान नीलम, ज्वार पंचायत के प्रधान संदीप सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
  • Australia के खिलाफ मैच में अंपायर ने Ravindra Jadeja को बोलिंग से रोका, जानें मामला

    Australia के खिलाफ मैच में अंपायर ने Ravindra Jadeja को बोलिंग से रोका, जानें मामला

    दुबई: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहला सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं टीम इंडिया की पारी की 19वें ओवर में जब रविंद्र जडेजा गेंदबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो अंपायर ने फौरन उन्हें रोक दिया। दरअसल अंपायर ने रविंद्र जडेजा को हाथ से पट्टी निकालने के लिए कहा।

    क्रिकेट के नियम के अनुसार बॉलिंग हैंड में पट्टी या फर टैपिंग हो तो अंपायर उन्हें बॉलिंग से मना कर सकता है, लेकिन जब जडेजा ने अपनी टैपिंग उतारी तो उनके हाथ से खून निकलने लगा। बॉलिंग बैंड में खून निकलने के बाद जडेजा कुछ देर के लिए डगआउट में भी गए। हालांकि, उसके बाद वह थोड़ी देर में वापस बॉलिंग के लिए आ गए। इस दौरान जडेजा के हाथ में पट्टी लगी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बॉलिंग की।

    इसके बाद जडेजा ने 23वें ओवर में अपनी दमदार गेंदबाजी से मार्नस लाबुशेन को एलबीडबल्यू आउट कर टीम इंडिया को एक बड़ी सफलता दिलाई। बता दें कि किसी गेंदबाज के हाथ में पट्टी को लेकर नियम है कि वह अपने बॉलिंग हैंड पर किसी तरह की कोई टेपिंग नहीं कर सकता है। क्योंकि टेपिंग के कारण गेंदबाज को गेंद के लिए फ्रिक्शन में मदद मिलती है। यही कारण है कि अंपायर इसके लिए मना करते हैं। हालांकि, अगर किसी गेंदबाज के हाथ में चोट लगी हो तो ऐसी परिस्थिति में उसे हाथ के कुछ भाग में टेप लगाने की अनुमति दी जा सकती है।

     

  • महाविद्यालय बंगाणा में आयोजित इंटर डिपार्टमेंटल कल्चरल प्रतियोगिता

    महाविद्यालय बंगाणा में आयोजित इंटर डिपार्टमेंटल कल्चरल प्रतियोगिता

    ऊना/सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में कॉलेज केंद्रीय छात्र संघ के द्वारा एक भव्य इंटर डिपार्टमेंटल कल्चरल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय कोटाखुर्द के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. राजकुमार ने कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने गेस्ट ऑफ महाविद्यालय के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कॉलेज केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष इशिता धीमान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मंच का संचालन वैदेही शर्मा और तनु ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल प्रमुख आयोजनों में ग्रुप डांस, सोलो डांस, सोलो सॉन्ग और स्किट प्रेजेंटेशन रहे।
    सभी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे महाविद्यालय का सांस्कृतिक वातावरण और भी जीवंत हो गया। ग्रुप डांस में प्रथम स्थान बीएससी द्वितीय स्थान बीए और तृतीय बीकॉम ने प्राप्त किया। सोलो डांस में प्रथम स्थान बीए से कृति ने, द्वितीय स्थान बीकॉम से पंमिता ने, तृतीय स्थान बीकॉम से अंजोरिया ने प्राप्त किया। सोलो सॉन्ग में प्रथम स्थान बीएससी से कशिश ने, द्वितीय स्थान पीजीडीसीए से शुभम शर्मा ने और तृतीय स्थान बीए से नीलम ने प्राप्त किया। स्किट प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान बीए ने प्रथम स्थान, बीकॉम ने द्वितीय स्थान और बीएससी तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका, प्रोफेसर नंद लाल, डॉ. विनोद कुमार, प्रोफेसर कृष्ण चंद, डॉ. किरण ठाकुर, और प्रोफेसर रंजना ने निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजकुमार ने छात्रों की कला और प्रतिभा की सराहना की और उन्हें इस तरह के आयोजनों में भाग लेकर अपनी क्षमता को और निखारने के लिए प्रेरित किया।
     उन्होंने महाविद्यालय के इस तरह के आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और इस तरह के आयोजनों को महाविद्यालय की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से जोड़ते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा, प्रोफ़ेसर अनु लखनपाल, केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष इशिता धीमान, वाइस प्रेसिडेंट, प्रिया धीमान, महासचिव तन्वी, सहसचिव रिजुल आदि मौजूद रहे।  इस कार्यक्रम के आयोजन में कॉलेज केंद्रीय छात्र संघ के सभी सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।
  • Punjab News: Toll Plaza के पास विभाग ने चलाया पीला पंजा, लोगों ने जेसीबी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    Punjab News: Toll Plaza के पास विभाग ने चलाया पीला पंजा, लोगों ने जेसीबी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब सरकार के बाद अब रेलवे विभाग एक्शन मोड में आ गया। इसी के चलते विभाग की टीम द्वारा लाडोवाल टोल प्लाजा के पास अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से बीते दिन लोगों को घर खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था। जिसके बाद आज उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए घरों पर पीला पंजा चला दिया। बताया जा रहा हैकि रेलवे की जगह पर लोगों ने अवैध कब्जे करके झुग्गियां बनाई हुई थी।

    मामले की जानकारी देते हुए रेलवे विभाग के अधिकारी आकाशदीप ने कहा कि लोगों द्वारा रेलवे की जगह पर अवैध कब्जा काफी समय से किया हुआ था। उन्होंने कहा कि काफी सालों से अवैध कब्जा किया हुआ था, जिस पर आज इन सभी घरों को धवस्त कर दिया गया। हालांकि इनको कहीं भी जगह नहीं दी जा रही है। अधिकारी ने बताया कि लोगों ने कार्रवाई के दौरान विरोध किया था। इस दौरान जेसीबी को नुकसान पहुंचाते हुए शीशा तोड़ा गया, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की मदद से कार्रवाई लगातार की जा रही है।

    वहीं लोगों ने कहा कि वह 20 से अधिक सालों से घरों में रह रहे है। उनके घरों पर मीटर भी लगे हुए है और उनके राशन कार्ड भी बने हुए है, लेकिन आज प्रशासन ने बिना नोटिस जारी किए उनके घरों को तोड़ दिया। ऐसे में वह बच्चों को लेकर बिना छत के कहां जाएंगे। दूसरी ओर रवि ने कहा कि 2 साल पहले भी उनकी झुग्गियों को गिराने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने उस समय विरोध करते हुए काम को रूकवा लिया था।

    लोगों ने आरोप लगाए कि अमरजीत नामक अफसर पता नहीं उनके खिलाफ रंजिश रखता है और कार्रवाई करने की काफी समय से कोशिश करता आ रहा है। व्यक्ति ने कहा कि उन्हें मकान गिराने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। लोगों ने कहा कि उन्होंने प्रशासन से सामान निकालकर दूसरी ओर ले जाने के लिए एक दिन का समय मांगा था, लेकिन वह भी नहीं दिया गया।

  • अगवा युवक हत्याकांड : 11 दिन बाद नहर से मिला हरदीप का शव, देखें वीडियो

    अगवा युवक हत्याकांड : 11 दिन बाद नहर से मिला हरदीप का शव, देखें वीडियो

    रिमांड पर हैं आरोपी,तीन युवक व एक युवती 
    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से बीती 23 फरवरी को अगवा हरदीप सिंह(19) उर्फ जिया का शव 11 दिनों बाद पंजाब के आनंदपुर साहिब के पहले आते गांव गंभीरपुर नहर से बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, जिसमें गोताखोरों की मदद ली गई थी। दो दिन बाद गोताखोर कमलप्रीत ने अपनी टीम सहित मंगलवार को जिया का शव बरामद कर लिया। जिस में ऊना पुलिस की कड़ी मेहनत है कि बीते रोज ही नहर के नजदीक युवक के कपड़े व वैल्ट भी ढुंढ ली थी परन्तु शव बरामद नहीं हुआ था। वहीं जिया के शव का टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
    हरदीप उर्फ जिया का अपहरण 23 फरवरी को हुआ था, लेकिन तब तक इस को सामान्य घटना के रूप में देखा जा रहा था कि  घटना के दूसरे दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में दो युवक हरदीप को कार में बुरी तरह मारते पीटते नजर आए। वीडियो सामने आते ही हरदीप के परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और 26 फरवरी को इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई। हरदीप की यह वीडियो सामने आने के बाद आसपास के क्षेत्रों में आक्रोश फैल गया व स्थानीय लोग न्याय की मांग करने लगे।
    इस घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए , बल्कि युवाओं में बढ़ती हिंसा और व्यक्तिगत रंजिशों के खतरनाक रूप लेने की चिंता को भी उजागर किया है। आप को बता दें कि पुलिस ने अप्पर अरनियाला निवासी हरदीप के पिता निरंजन सिंह की शिकायत पर, वंश, केशव निवासी अरनियाला, तानिया भडोलियां, मनप्रीत सिंह गांव रायपुर सहोडां,शिवम गांव कोटला, रितिक गांव अजनोली के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी रिमांड पर हैं, उन्हीं की निशानदेही पर इस हत्याकांड से पर्दा उठाया जा सका है। हालांकि इस मामले में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आया है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस आगामी जांच कर रही है।
  • Punjab News: 3 लाख रुपए रिश्वत लेता व्यक्ति गिरफ्तार

    Punjab News: 3 लाख रुपए रिश्वत लेता व्यक्ति गिरफ्तार

    पटियाला: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के व्यक्ति को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की पहचान धर्मपाल निवासी पिहोवा, गांव असमानपुर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को इसी गांव के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क करते हुए आरोप लगाया कि पातड़ां के एक निवासी द्वारा उसके खिलाफ दर्ज की गई झूठी शिकायत के कारण उसे परेशान किया जा रहा था और बार-बार पातड़ां पुलिस थाने में बुलाया जा रहा था। उक्त आरोपी धर्मपाल, शिकायतकर्ता और कुछ पुलिस अधिकारियों के बीच पैसों के लेन-देन के लिए बिचौलिए की भूमिका निभा रहा था। शिकायतकर्ता ने खुलासा किया कि आरोपी धर्मपाल के जरिए पुलिस अधिकारियों को 2 लाख रुपए रिश्वत देने के लिए उसे मजबूर किया गया।

    इसी तरह, 4 लाख रुपए की और मांग की गई, लेकिन बाद में सौदा 3 लाख रुपए में तय हुआ। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी धर्मपाल को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित पुलिस कर्मियों की संलिप्तता की गहराई से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Himachal News : बद्दी में खुला मसाज पार्लर

    Himachal News : बद्दी में खुला मसाज पार्लर

    बद्दी/सचिन बैंसल : बद्दी में तनाव फ्री जीवन जीने के लिए अब ट्राईसीटि अथवा चंडीगढ़ का रूख नहीं करना पडेगा क्योंकि हाउसिंग बोर्ड बद्दी में लग्जरी मन्नत सैलन एंड मसाज पार्लर खुल गया है। जहां बडे शहरों की तर्ज पर तनाव मुक्त जीवन के लिए भिन्न भिन्न प्रकार की मालिश चिकित्सा उपलब्ध होंगी। संचालिका मधु ने जानकारी देते हुए बताया कि दौड़ भरी जिंदगी में हम अपने कार्य में इतने व्यस्त रहते हैं कि हमें अपने लिए समय ही नहीं रहता।
    ऐसे लोगों को तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए मालिश चिकित्सा बहुत कारगर है। जो शरीर को तनावमुक्त बनाती है, जोड़ों के दर्द को कम करती है। बार बार बिमार होने से बच सकते हैं। इसके इलावा महिलाओं की अनेक प्रकार की समस्याओं का समाधान मालिश चिकित्सा द्वारा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक जो लोग चंडीगढ़ इन सुविधाओं के लिए जाते है अब हाउसिंग हिमंडा काम्पलेक्स बद्दी मन्नत सलूल व मसाज पार्लर एक बार अवश्य भ्रमण करें और अंतर महसूस करें ।
  • Punjab News: श्मशान घाट के पास लगा कूड़े का ढेर, लोगों को सता रहा बीमारी का डर, देखें वीडियो

    Punjab News: श्मशान घाट के पास लगा कूड़े का ढेर, लोगों को सता रहा बीमारी का डर, देखें वीडियो

    पठानकोटः भारत सरकार एक तरफ स्वच्छता अभियान को बढ़ा रही है और साफ-सफाई रखने का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी तरफ जिले के छोटेपुर गांव में गंदगी का आलम देखने को मिल रहा है। 1.4 करोड़ रुपए प्राप्त करने वाले इस सुंदर गांव के श्मशानघाट के पास कूड़ा फेंका जा रहा है। वहीं गांव को जाने वाली सड़क के आसपास डेयरी मालिकों द्वारा भैंसों का गोबर फेंका जा रहा है।

    जिससे लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है और गर्मी का मौसम आने के साथ ही लोगों को ऐसी गंदगी के कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी सता रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव के लोगों ने बताया कि लोगों के घरों से कूड़ा-कचरा एकत्र करने वाले प्रवासी मजदूर गांव के श्मशान घाट के पास कूड़ा डाल रहे हैं। जिस कारण लोगों का इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि आने वाला मौसम गर्मी का है जिस कारण इस स्थान पर मक्खी-मच्छर आएंगे, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

    इसलिए प्रशासन व पंचायत इस ओर ध्यान देने की लोगों द्वारा अपील की गई। वहीं दूसरी ओर जब इस मामले को लेकर गांव के सरपंच पति ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है लेकिन इसकी जानकारी नहीं है कि इस स्थान पर कूड़ा कौन फेंक रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है तथा डेयरी मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है तथा विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।

  • लघु उद्यमियों के लिए किया गया वेलनेस प्रोग्राम का आयोजन

    लघु उद्यमियों के लिए किया गया वेलनेस प्रोग्राम का आयोजन

    आर्थिक उन्नति के साथ साथ भारत बन रहा बीमारियों की राजधानी – विनय सिंह
    बद्दी/सचिन बैंसल: लाईफ स्टाईल बिमारियों की रोकथाम के लिए लघु उद्योग संघ की ओर से एक द्विवसीय वेलनेस प्रोग्राम का आयोजन लघु उद्यमियों व व्यापारियों के लिए संघ कार्यालय मोतिया प्लाजा में किया गया ।जिसमें एक्सलिपीयस वेलनेस के मार्केटिंग हेड डा. विनय सिंह ने तेजी से उभरती हुई भारत की अर्थव्यवस्था के साथ साथ बढ़ती हुई बिमारियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भारत दूनियां भर में अनेक प्रकार की बिमारियों का कैपिटल बन रहा है। जिनमें अधिकतर जीवनशैली रोगों को भारतीय चिकित्सा पद्वतियों द्वारा पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है । उसके लिए हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत आयुर्वेद को फिर से अपनाने की सख्त जरूरत है और इसे भारत सरकार की ओर से बहुत से प्रोत्साहन भी दिए जा रहे हैं । बशर्ते हमें घर की रसोई में मौजूद मसालों को औषधी के रूप में इस्तेमाल करने की जरूरत है। अनेक प्रकार की जड़ी बुटियों जैसे तुलसी, गिलोय, एलोवेरा, आंवला, जामुन, अश्गंधा, कढ़ीपता, सहजन, निरगुंडी, पारीजात, भूमि आंमला, नीम, बबुल, बेल, पपीता आदि हमारे घर के आस पास मौजूद होती हैं हमें अपने शरीर को स्वस्थ और निरोगी रखने के लिए इनकी नियमित तौर पर सेवन करने की आवश्यकता है जिससे न केवल हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहती है अपितू हम बार बार बिमार होने से भी बचे रहते हैं ।
    स्ट्रेस फ्रि जीवन के लिए सात्विक आहार के साथ करें योग-प्राणायाम – डा़ किशोर ठाकुर
    लघु उद्योग संघ के संयुक्त सचिव प्राकृतिक चिकित्सक किशोर ठाकुर ने कहा कि यह छोटे उद्यमियों के लिए सौभाग्य की बात है कि वेलनेस कंपनी की ओर से स्वस्थ और तनाव रहित जीवन जीने के लिए हमें घर द्वार आकर अनेक प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है । उन्होंने कहा कि यदि हम सात्विक आहार, नियमित जीवन चर्या और प्रतिदिन योग प्राणायाम के साथ आयुर्वेद का इस्तेमाल करते हैं तो हमें कोई रोग हो नहीं सकता और यदि मौसमानुसार हो भी जाता है तो घर बैठे उसे आयुर्वेद की मदद से पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है । इस अवसर पर नरेश पंवार, वैद्य दिनेश कुमार, अर्पणा ठाकुर, राजेश मिश्रा, कमलाकर कुशवाहा, शशांक शेखर, भुवन सिंह, प्रत्युश बतरा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।