Blog

  • वाल्मीकि संगठन की चेतावनी, 10 मार्च को करेंगे Punjab बंद

    वाल्मीकि संगठन की चेतावनी, 10 मार्च को करेंगे Punjab बंद

    अमृतसर : भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल श्राइन बोर्ड के जनरल मैनेजर को सरकार द्वारा टर्मिनेट करने पर वाल्मीकि समाज के दर्जनों सगठनों में सरकार के विरुद्ध रोष चल रहा है। मामला उस समय गर्माया जब वाल्मीकि संगठनों के प्रतिनिधियों ने डी.सी. के साथ मीटिंग दौरान कहा कि अगर सरकार ने वाल्मीकि तीर्थ के जनरल मैनेजर (जी.एम) कुशराज को जल्द दोबारा चार्ज न दिया तो 10 मार्च को पंजाब बंद करेंगे।

    भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज व भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज 1964 के नेतृत्व में वाल्मीकि संगठनों के प्रतिनिधियों में बाल योगी संत प्रगट नाथ, विरोतम रतन हंस, पार्षद सुजिंद्र बिड़लान, ज्ञानचंद भट्टी, संत नछत्तर नाथ, प्रदीप गब्बर, बाबा बलबीर सिंह, लवप्रीत सिंह लदड, सुमित काली, अमन मूलनिवासी, हरप्रीत सिंह मट्टू, वरियाम सिंह, जसबीर कौर, सुनीता कौर आदि ने डी.सी. साक्षी साहनी को मुख्यमंत्री के नाम पर मांग-पत्र दिया। उपरोक्त प्रतिनिधियों ने कहा कि पिछले दिनों भगवान वाल्मीकि तीर्थ के जनरल मैनेजर कुशराज को जबरन पद से हटा देने पर वाल्मीकि समाज के लोगों में रोष पाया जा रहा है।

    प्रतिनिधियों ने कहा कि जी.एम. पावन वाल्मीकि तीर्थ के कार्यों को बड़ी मेहनत व ईमानदारी से कर रहे थे, जबकि कुछ कथित लोगों की शिकायत पर सरकार ने जी.एम को उनके पद से हटा दिया गया। उपरोक्त प्रतिनिधियों का कहना है कि वाल्मीकि समाज की मांग है कि जनरल मैनेजर कुशराज को दोबारा चार्ज देकर उन्हें वाल्मीकि तीर्थ की जिम्मेदारी सौंपी जाए, अगर सरकार उनकी मांग को स्वीकार नहीं करेगी तो वाल्मीकि संगठन 10 मार्च को पंजाब बंद करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर बाबा जैमल सिंह शैरी, डा. शरणजीत सिंह, बूटा सिंह, बाबा लाडी नाथ, गोविंद सिंह घरिंडी, रवेल सिंह रंधावा आदि उपस्थित थे।

  • Punjab News: 14 तहसीलदारों के सस्पेंड के बाद आज साझी एक्शन कमेटी की होगी बैठक, होगा अगली रणनीति का ऐलान

    Punjab News: 14 तहसीलदारों के सस्पेंड के बाद आज साझी एक्शन कमेटी की होगी बैठक, होगा अगली रणनीति का ऐलान

    मोगाः तहसीलदार के खिलाफ कुछ दिन पहले विजीलेंस विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इस गिरफ्तारी को लेकर लगातार मामले ने तूल पकड़ी हुई है। इस मामले को लेकर तहसीलदारों ने शुक्रवार तक हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। वहीं बीते दिन सीएम मान ने एक्शन लेते हुए तहसीलदारों को शाम 5 बजे तक ड्यूटी ज्वाइन करने के सख्त निर्देश दिए थे।

    सीएम मान के निर्देश के बाद कुछ तहसीलदारों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी, लेकिन कुछ तहसीलदारों ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की थी। जिसके बाद देर रात 14 तहसीलदारों को मान सरकार ने सस्पेंड कर दिया। वहीं यूनियन ने सस्पेंड किए गए तहसीलदारों को लेकर निंदा की है।

    जिसको लेकर साझा एक्शन कमेटी पंजाब ने फैसला किया है कि तारीख 05-03-2025 को सूबे के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सूबे के डीसी कार्यालयों के सभी कर्मचारी, सूबे के सभी कानूनगो और सूबे के सभी पटवारी सामूहिक छुट्टी पर रहेंगे और कोई भी कर्मचारी कार्यालयों और पटवारी सर्कलों में उपस्थित नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर 05-03-2025 को मोगा में साझी एक्शन कमेटी द्वारा बैठक की जाएगी, इस बैठक में साझी एक्शन कमेटी के सभी नेताओं के साथ निलंबित हुए माल अधिकारी और अन्य कर्मचारी शामिल होंगे। इस बैठक में अगली रणनीति को लेकर ऐलान किया जाएगा।

  • Punjab News: गिरफ्तार लुटेरे ने पुलिस पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: गिरफ्तार लुटेरे ने पुलिस पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब पुलिस अक्सर अपने कारनामों के कारण जानी जाती है। इसी के तहत डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर विजय आलम सिंह की अगुवाई में पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार किया। जिसको लेकर पुलिस अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे कि युवक ने मीडिया के सामने बोलना शुरू कर दिया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए दिए।

    बताया कि वे सिर्फ लड़ाई-झगड़ा करने वाले हैं और उनसे ज्यादा कुछ नहीं किया गया। युवक ने कहा कि इस चोरी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर पुलिस उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी एसएचओ सिविल लाइन गुरप्रीत सिंह उसे मौके से ले जाते हुए नजर आए।

    वहीं दूसरी ओर आलम विजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बीते कुछ दिनों पहले अमृतसर में एक घर में बुजुर्ग को मारपीट करने के बाद लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उससे लूट की गई ज्वेलरी भी बरामद कर ली है। इसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और इसका रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जाएगी।

  • Stock market में तेजी: Sensex 400 और Nifty 150 अंक बढ़ा

    Stock market में तेजी: Sensex 400 और Nifty 150 अंक बढ़ा

    बिजनेसः हफ्ते के तीसरे बुधवार को सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 73,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 150 अंक की तेजी है। ये 22,263 के पार कारोबार कर रहा है। आईटी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.30% और सरकारी बैंकों का इंडेक्स 1.30% ऊपर है। ऑटो, मीडिया और मेटल इंडेक्स में भी करीब 1% की तेजी है। सेंसेक्स पर एचसीएल टेक, एम & एम और टेक महिंद्रा के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी है। बजाज फाइनेंस 3% नीचे हैं।

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने सभी F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी का दिन बदल दिया है। NSE ने ऐलान किया कि सभी निफ्टी इंडेक्स वीकली फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) कॉन्ट्रैक्ट्स अब गुरुवार की जगह सोमवार को एक्सपायर होंगे। यह नए नियम अगले महीने 4 अप्रैल से प्रभावी होगा।

    एक्सचेंज ने कहा कि निफ्टी की सभी मंथली एक्सपायरी भी अगले महीने से गुरुवार की बजाय सोमवार को होगी। इस फैसले के तहत 4 अप्रैल से NSE के बैंक निफ्टी, फिन निफ्टी, निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट और निफ्टी नेक्स्ट-50 की एक्सपायरी भी गुरुवार की बजाय सोमवार को होगी।

  • Punjab News: पुल से गुजर रहे बिस्कुटों से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: पुल से गुजर रहे बिस्कुटों से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर गुरुद्वारा नानकसर के पास पुल से गुजर रहे सीएनजी ट्रक के टैंक में भीषण आग लग गई। ट्रक में बिस्कुट भरे हुए थे। आग लगने से टैंक में धमाका हो गया। टैंक बुरी तरह जलकर राख हो गया। ट्रक में दो टैंक थे। धमाके से फिरोजपुर रोड और आसपास के गांव भी दहल गए। मौके पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चलते टैंकर में आग लगने पर ड्राइवर कूदकर भाग गया। क्रेन की मदद से ट्रक को हाईवे से हटाया गया। घटना स्थल पर सीएनजी के ब्लास्ट होते देख राहगीरों जिस जगह पर थे उन्होंने अपने वाहन वहीं रोक दिए।

    लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। ब्लास्ट होने के कारण लोगों में भी सहम था। फिरोजपुर रोड पर काफी वाहन जमा में भी फंस गए थे। घटना से कुछ देर बाद जगराओं दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे से अधिक समय की मेहनत के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर कंट्रोल किया। जिस ट्रक में धमाका हुआ वह लुधियाना से मोगा की तरफ जा रहा था। ड्राइवर की अभी पहचान नहीं हो सकी। क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर ड्राइवर का पता करवाने में पुलिस जुटी है।

    फिलहाल जगराओं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ब्लास्ट किन कारणों से हुआ इस बारे अभी कुछ पता नहीं चल सका। चौकी बस स्टैंड के पुलिस अधिकारी बलराज सिंह के मुताबिक ट्रक पीबी 10 HQ 8430 में ब्लास्ट का कारण आगे लगे दो सीएनजी गैस के सिलेंडर फटना है जिसके बाद ट्रक के परखच्चे उड गए। ट्रक में बिस्कुट लोड किए थे जो जल गए। घटना स्थल पर नगर कौंसिल जगराओं की फायर बिग्रेड गाडी की ने आग बुझाई। देर रात साढे 11 बजे तक रेस्क्यू जारी रही। पुलिस कर्मचारी के मुताबिक ट्रक में चालक का पता नही चल पाया। उन्होंने कहा कि ड्राइवर छलांग लगाकर भाग गया।

  • हिरासत में लिए गए किसानों से मिलने पहुंचे Jalandhar से सांसद Charanjit Channi, देखें वीडियो

    हिरासत में लिए गए किसानों से मिलने पहुंचे Jalandhar से सांसद Charanjit Channi, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किसान पिछले लंबे समय से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने आज यानी 5 मार्च से चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने के लिए चंडीगढ़ की ओर कूच करने का ऐलान किया हुआ है। हालांकि चंडीगढ़ कूच से पहले बीते दिन कई किसानों नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जिसको लेकर किसानों ने जमकर विरोध किया। वहीं किसानों को हिरासत में लिए जाने को लेकर विपक्ष ने भी जमकर आलोचना की।

    इस दौरान जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी देर रात हिरासत में लिए गए किसानों से मिलने के लिए चमकौर साहिब के पुलिस स्टेशन घड़ूआं में पहुंचे। जहां उन्होंने किसान नेताओं से बातचीत करते हुए उनका हाल जाना। इसी के साथ थाना इंचार्ज से उन्होंने फोन पर बातचीत की की। सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि किसानों को उनके अधिकार देने की बजाय सीएम भगवंत मान उन पर हिंसा और दमन पर उतर आए हैं। जिसके तहत पूरे पंजाब में किसान नेताओं को उठाकर पुलिस थानों और जेलों में बंद किया जा रहा है।

    चमकौर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के किसान नेताओं को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने सरकार के इस व्यवहार की कड़ी निंदा की। वहीं किसान चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में मोर्चा लगाने की तैयारी में हैं। लेकिन दूसरी ओर चंडीगढ़ प्रशासन उन्हें रोकने की पूरी तैयारी कर ली है। बॉर्डर पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैयार कर दी गई है और बैरिकेंडिंग लगा दिए गए है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने अभी तक किसानों को धरना लगाने की अनुमति नहीं दी है।

  • India के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में चर्चा में रहा Jalandhar का खिलाड़ी Tanveer Singh Sangha, देखें वीडियो

    India के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में चर्चा में रहा Jalandhar का खिलाड़ी Tanveer Singh Sangha, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दुबई में खेली जा रही चैंपियनशिप ट्रॉफी में बीते दिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच में जालंधर का खिलाड़ी काफी चर्चा में रहा। दरअसल, कल भारत और ऑस्ट्रेलिया में सेमीफाइनल का मैच खेला गया। जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम में जालंधर का खिलाड़ी तणवीर सिंह संघा खेला। तणवीर सिंह जालंधर के गांव रहीमपुर का रहने वाला है। इस मैच के दौरान हमारी टीम गांव रहीमपुर में पहुंची तो पूरे गांव वासी एक साथ इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का क्रिकेट मैच देख रहे थे। इस दौरान उन्हें मैच देखकर काफी मान महसूस हो रहा था।

    तनवीर सिंह का जन्म 2001 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ था। वहीं पर उसकी पढ़ाई लिखाई हुई है। तनवीर का परिवार जालंधर के गांव रहीमपुर का रहने वाला है। तनवीर के पिता पहले विदेश गए थे। इसके बाद उनके वहां पर शादी हुई और वहीं पर तनवीर में जन्म लिया। गांव वासियों ने बताया कि तनवीर बचपन में काफी बार अपने गांव आता रहा है। अब वह इतना बड़ा मुकाम हासिल कर चुका है तो उन्हें काफी मान महसूस हो रहा है।

    गांव के रहने वाले सुखजीत सिंह ने बताया कि तनवीर सिंह ऑस्ट्रेलिया में खेलना उनके लिए बहुत ही महान महसूस करवा रहा है। उन्होंने कहा कि तनवीर ने गांव के सहित जालंधर जिला और पंजाब का भी नाम रोशन किया है, क्योंकि तनवीर इंटरनेशनल लेवल पर खेल रहा है। उन्होंने बताया कि जब तनवीर बचपन में यहां आता था तो उसके साथ क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलते रहे हैं। उन्होंने कहा कि तनवीर की फैमिली में उसकी बहन और माता-पिता है, जो की सभी विदेश में ही रह रहे हैं।

    गांव के रहने वाले जोरावर सिंह ने बताया कि गांव के रहने वाले तनवीर का इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने बहुत ही मान महसूस करवा रहा है। उन्होंने कहा कि तनवीर के पिता जोगा सिंह खुद पहले गांव में कबड्डी खेलते रहे हैं, उन्होंने अपने बच्चों को भी मेहनत करके उसके इंटरेस्ट की गेम में आगे को बढ़ाया है। वहीं उन्होंने अपील की है सरकारों को चाहिए कि पंजाब के युवा पीढ़ी को खेल में आगे लाए और यूथ को भी नशे छोड़कर खेल में आगे बढ़ना चाहिए।

  • Jalandhar News: मदद के बहाने महिला ने साथियों संग मिलकर टैक्सी ड्राइवर को लूटा

    Jalandhar News: मदद के बहाने महिला ने साथियों संग मिलकर टैक्सी ड्राइवर को लूटा

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड चौकी के अंतर्गत आते गढ़ा रोड फाटक के पास लुटेरी महिला गैंग सक्रिय हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात टैक्सी ड्राइवर को महिला ने हाथ देकर रोका और उससे मदद के लिए बात करने लगी। इस दौरान पीछे से आए महिला के साथी टैक्सी ड्राइवर को डरा धमका उससे मोबाइल और नकदी छीनकर फरार हो गए। वारदात की शिकायत पीड़ित ने बस स्टैंड चौकी की पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    गढ़ा के रहने वाले विनोद कुमार ने बताया कि वह टैक्सी ड्राइवर है वह देर रात क़रीब साढ़े 4 बजे घर जा रहा था कि उसे फाटक के पास खड़ी महिला ने हाथ दिखाकर रोक लिया और रास्ता पूछने लगी। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि वह महिला से बात कर रहा था कि उसी दौरान पीछे से एक्टिवा पर सवार होकर आए 2 व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली और उसे डरा धमका उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया।

    मोबाइल छीनने के बाद महिला दोनों व्यक्तियों के साथ एक्टिवा पर बैठकर वहां से भाग गई, जिसकी शिकायत उसने बस स्टैंड चौकी की पुलिस को दे आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगायी है। पीड़िता ने बताया कि बस स्टैंड के आस पास के इलाकों में ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती है। उसने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि रात को गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसे शरारती तत्वों के मन में पुलिस का डर बना रही और वारदातों पर नकेल कसी जाएगी।

  • आज का राशिफल, 5 मार्च 2025

    आज का राशिफल, 5 मार्च 2025

     आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 7 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 9 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से खुशखबरी मिलेगी। ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नव विवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जायेंगे।

    वृष राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को और मेहनत करने की जरूरत है। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। कमर दर्द से जुडी परेशानी के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। आज आपकी सूझ-बूझ से किसी काम में सफलता मिलेगी। पशुओं की सेवा करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक समस्या से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। आज आप जीवनसाथी के लिए नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका मन शांत व संतुष्ट रहेगा। किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा। आपके घर में शुभ कार्यक्रम का आयोजन होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। लोगों का आना-जाना लगा रहेगा।

    कर्क राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपके दोस्त आपसे मदद के लिए कहेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    सिंह राशि:आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपकी मुलाक़ात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप बहुत कुछ सीखेंगे। आपकी कड़ी मेहनत से लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज आप ऑफिस के किसी काम में उलझे रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया करेंगे, किसी प्रतियोगिता में भाग भी ले सकते है। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। लोन के लिए दिया आवेदन आज स्वीकृत हो जायेगा। आज आपका पारिवारिक सौहार्द बढ़िया रहने वाला है।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज अपने किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है। सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य समस्या से परेशान लोग आज खुद को बेहतर महसूस करेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। दाम्पत्य रिश्ता मजबूत बनेगा, परिवार के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। आज कॉम्पटीटिव परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पढ़ाई व काम के बीच संतुलन बनाकर रहेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा।

    तुला राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज आप कम्प्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जायेगा। प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा ख़ासा फ़ायदा मिलने के संकेत हैं। सुख सुविधाएँ जुटाने के लिए समय श्रेष्ठ रहेगा।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी जरुरी काम से बाहर जा सकते हैं, अपना जरुरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में प्रॉफिट होगा। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज नया काम शुरू करने से पहले, उसके जानकर व्यक्ति की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। किसी के साथ चल रही अनबन से आज आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार के बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें।

    धनु राशि:आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में आज आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों की पदोन्नति होगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी बड़ी कंपनी से जॉब का प्रपोजल आयेगा। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज लवमेट कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे रिश्ते की डोर और मजबूत बनेगी। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है।

    मकर राशि:आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा, जिससे आपको रिलैक्स फील होगा। पारिवारिक जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियाँ बढ़ेगी। नर्सिंग कर रहे छात्रों को उनके करियर में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में मेहनत कर रहे लोग सफल होंगे। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिये काफी अच्छा समय चल रहा है। आज आपकी महत्वाकांक्षा को काफी बल मिलेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे।

    मीन राशि:आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज लेखकों के मन में नयी स्टोरी लिखने का विचार आ सकता है।

  • Punjab News: Action में मान सरकार, 14 तहसीलदारों को किया सस्पेंड, देखें लिस्ट 

    Punjab News: Action में मान सरकार, 14 तहसीलदारों को किया सस्पेंड, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़ : पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई के विरोध में तहसीलदार सामूहिक छुट्टी पर चले गए थे। उन्होंने शुक्रवार तक काम न करने का फैसला लिया है। वहीं, इस मामले में सीएम भगवंत मान सुबह से ही एक्शन मोड में थे। सीएम ने तहसीलदारों को चेतावनी दी है कि 5 बजे तक वापस लौटे, अन्यथा निलंबित कर दिया जाएगा। इसके बाद कई जिलों में तहसीलदार वापस लौट आए, लेकिन कुछ ने काम नहीं किया। इसके बाद अब 14 तहसीलदार सरकार ने सस्पेंड कर दिए है। सरका का कहना है कि यह मुलाजिम सेल्स डीड रजिस्टर से मना कर रहे थे।

    इससे पहले सीएम ने अपने आदेश में कहा कि यदि कोई अधिकारी अपनी ड्यूटी पर नहीं लौटता है और दस्तावेजों के पंजीकरण की जिम्मेदारी नहीं निभाता है, तो उसे निलंबित कर दिया जाएगा। सरकार ने कहा कि हड़ताल और सामूहिक अवकाश का निर्णय जबरदस्ती और ब्लैकमेलिंग के समान है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    हालांकि समय अवधि पूरी होने से पहले ही कई जिलों में अधिकारी लौटना शुरू हो गए हैं। इन जिलों में मोहाली, संगरूर और मोगा आदि में अधिकारी आए है। सीएम ने कहा था कि लोग तय करेंगे कि छुट्टी के बाद वह कहां जॉइन करेंगे। इससे पहले सीएम भगवंत मान, खरड़, बनूड़ और जीरकपुर समेत कुछ अन्य तहसीलों का दौरा किया था।