Blog

  • Punjab News: CM Mann के आदेशों पर कई तहसीलों में काम शुरू, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann के आदेशों पर कई तहसीलों में काम शुरू, देखें वीडियो

    मोगाः विजिलेंस की कार्रवाई को लेकर माल विभाग के कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल पर चले गए थे। सभी कर्मचारी वीजिलेंस की कार्रवाई को लेकर नाराज थे। लोगों की परेशानी को देखते हुए बीते दिन पंजाब के सीएम ने सभी कर्मचारियों को लेटर जारी कर अपने काम पर वापस आने की बात कही थी जिसके बाद आज कई जगह पर काम शुरू हो गए हैं।

    वहीं मोगा की बात करें तो मोगा की तहसील में भले ही अभी कोई रजिस्ट्री करवाने वाला नहीं आया लेकिन मोगा के तहसीलदार लखविंदर सिंह अपनी ड्यूटी पर हाजिर हो गए हैं और उनके द्वारा काम शुरू कर दिया गया है। वही उन्होंने कहा कि वह अपनी ड्यूटी पर है और काम कर रहे हैं। उन्होंने सीएम भगवंत सिंह मान की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि सीएम मान के हुकमों की पालना करना उनका फर्ज है और उन्होंने कहा कि उनके आदेशों के चलते हम अपने काम पर डट गए हैं और धीरे-धीरे सभी कर्मचारी अपने काम पर वापस आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीएम नर्म स्वभाव के हैं और विजिलेंस भी सरकारों के आदेश पर अपना काम कर रही है।

  • Punjab News: डेरे पर चली गोलियां, एक की मौत, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: डेरे पर चली गोलियां, एक की मौत, एक घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले से एक खौफनाक मामला सामने आया है। कुछ लुटेरों ने शहर के हलका राजासांसी के गांव भीलोवाल पक्का बठिंडियां के डेरे पर लूट की नियत से हमला कर दिया। जब वह अपने प्रयास में नाकाम हो गए तो उन्होंने डेरे पर गोलियां चला दी जिस पर डेरे में रहने वाले 2 भाइयों ने अपनी लाइसेंसी पिस्तोल से जवाबी फायर किए जिसमें गोली लगने से एक लुटेरे की मौत हो गई। वारदात में डेरे में रहने वाला एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते, जुगराज सिंह ने बताया कि डेरे पर मैं और मेरा भाई जसपाल सिंह रहते हैं। रात 1 बजे के करीब 8-10 लुटेरे हमारे घर के स्टोर की दीवार को सेंध लगा रहे थे। उन्होंने हमारी लाइट भी बंद कर दी। हम दोनों भाई बाहर का गेट खोलकर देखने लगे तो सामने लुटेरों ने गोलियां चला दीं। मेरे भाई जसपाल सिंह को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मैंने अपने बचाव के लिए अपनी लाइसेंसी रायफल से फायर किए।

    घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. राजासांसी धर्मिंदर कल्याण और थाना लोबोके के प्रभारी सतपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि गांव भीलोवाल पक्का बठिंडियान के डेरे पर बीती रात लुटेरों द्वारा गोलियों से सीधा हमला कर दिया गया, जिसमें डेरे पर रहने वाले जसपाल सिंह घायल हो गए और एक लुटेरे की गोली लगने से मौत हो गई।

  • Punjab News: जेल लेजाते समय किसानों और पुलिस के बीच हुई धक्का मुक्की, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल लेजाते समय किसानों और पुलिस के बीच हुई धक्का मुक्की, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः संयुक्त किसान मोर्चा ने चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने की कॉल दी थी। किसानों ने ऐलान किया था कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे। किसान चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में मोर्चा लगाने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही 4 मार्च की रात को किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया और कुछ किसानों को घरों में नजरबंद कर दिया गया था।

    गुरदासपुर में भी कुछ किसानों को गिरफ्तार किया गया था और रात को गिरफ्तार किए गए किसानों को गुरदासपुर की सेंट्रल जेल में बंद करने के लिए ले जाया जा रहा था। उस समय अन्य किसानों ने इसका विरोध किया और पुलिस के साथ किसानों की धक्का मुक्की शुरू हो गई। किसानों ने कहा कि वह अपने नेताओं को जेल नहीं जाने देंगे।

    बता दें, गुरदासपुर पुलिस ने शहर के अलग-अलग गांव से किसानों को उठाया था, जिनमें से भारतीय किसान यूनियन डकोंदा के नेता योद्धा सिंह, दलबीर सिंह, मांगता सिंह व सुखदेव सिंह मेंयानी शामिल थे। जिन्हें थाना सिटी गुरदासपुर में रखा गया था जिसके बाद पूछताछ में बाकी किसानों को छोड़ दिया गया था, लेकिन सुखदेव सिंह को घर में ही नजरबंद कर दिया गया था।

    वहीं भारती किसान यूनियन एकता उग्रहां के किसान नेता गुरप्रताप सिंह को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें रात को गुरदासपुर की सेंट्रल जेल में ले जाया जा रहा था लेकिन उनके साथियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया जिसके बाद किसानों और पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों में काफी धक्का मुक्की देखने को मिली। वहीं महिला किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ भी धक्का मुक्की की है और किसानों पर जबरी 751 की धारा लगाकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ इसी तरह शोषण होता रहा तो वह सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।

  • Punjab News: Gift center में घुसे लुटेरे, Pistol तान की लूट की कोशिश, देखें वीडियो

    Punjab News: Gift center में घुसे लुटेरे, Pistol तान की लूट की कोशिश, देखें वीडियो

    बठिंडाः सिरकी बाजार में एक गिफ्ट सेंटर की दुकान पर पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। फिलहाल कोशिश नाकाम रही। वहीं लुटेरे भी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद बाजार में सनसनी जैसा माहौल बन गया। अरोड़ा जनरल स्टोर के दुकानदार ने बताया कि रात को वह दुकानबंद कर रहे थे। तभी अचानक 2 लुटेरों दुकान में घुसे और पिस्तौल तान दी।

    जिसके बाद वह किसी तरह दुकान से बाहर आए और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लुटेरे वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि कुल तीन लुटेरे थे एक दुकान से कुछ दूरी पर खड़ा था, जो बाइक से फरार हो गए। जिसके बाद तुरंत उन्होंने पुलिस को सूचित किया। दुकानदार ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते कहा कि कोई भी सेफ नहीं है। सरेआम छीनझपटी और लूट की वारदातें हो रही है। दुकानदार ने कहा कि घटना स्थल पर पुलिस भी देर से पहुंची। इस घटना को लेकर आसपास के दुकानदारों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले को लेकर जांच की जा रही है, जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Khalsa College की प्रधानगी से पहले गैंगस्टर की वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

    Punjab News: Khalsa College की प्रधानगी से पहले गैंगस्टर की वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप

    अमृतसरः जिले के खालसा कॉलेज में आज प्रधानगी के चुनाव होने जा रहे है। वहीं इस चुनाव को लेकर गैंगस्टर जीवन फौजी की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। गैंगस्टर की वायरल पोस्ट को लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, पोस्ट में गैंगस्टर फौजी के नाम पर लिखा है कि “मैं सूबा हरूवाल और बड़ा भाई जीवन फौजी 5 मार्च को जो खालसा कॉलेज प्रधानगी होने जा रही है वो नहीं होनी चाहिए।

    कॉलेज के बच्चे पढ़ने-लिखने आते हैं, न कि इन कामों के लिए।” अगर प्रधानगी होती है और उसमें कोई बड़ा हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं इस चुनाव में जो भी प्रधान बनेंगा वह भी अपनी तैयारी रखें। आगे लिखा है कि अगर प्रधानगी हुई तो पूरे पंजाब की ये एतिहासिक प्रधानगी होगी। बताया जा रहा हैकि वायरल पोस्ट के बाद प्रशासन द्वारा प्रधानगी के चुनाव को रद्द कर दिया गया है।

  • Punjab News: चंडीगढ़ कूच के लिए रवाना हुए किसान, पुलिस ने रोका, लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: चंडीगढ़ कूच के लिए रवाना हुए किसान, पुलिस ने रोका, लगाया धरना, देखें वीडियो

    मोहालीः किसान लंबे समय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। दो दिन पहले किसानों ने सीएम भगवंत मान के साथ मीटिंग की थी। लेकिन सीएम मान मीटिंग बीच में ही छोड़कर चले गए थे। जिसके बाद बीते दिन कई किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं आज किसान चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने के लिए ट्रैक्टर ट्रालियों में रवाना हो रहे है। दूसरी ओर पंजाब पुलिस किसानों की ट्रालियों को रास्ते में ही रोक रही है।

    जिसके बाद कई जगह पर किसानों सड़कों पर ही धरना लगाकर बैठ गए हैं। बता दें कि चंडीगढ़ में भी किसानों को धरना लगाने की अनुमति नहीं मिली है। जिसके चलते चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा भी किसानों के कूच को लेकर तैयारियां कर ली गई। बॉर्डर पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इस दौरान किसानों को रोकने के लिए बैरिकेंडिंग लगाए गए है।

    बता दें कि चंडीगढ़ कूच को लेकर किसानों का कहना है कि जहां सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका, वहीं अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। एहतियात के तौर पर चंडीगढ़ पुलिस ने भारी सुरक्षा तैनात करके शहर के सभी प्रवेश बिंदुओं को सील कर दिया है और यात्रियों को इन मार्गों से बचने की सलाह जारी की है। दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन (एकता-उघराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उघराहां ने किसानों से सड़कों, राजमार्गों और रेलवे पटरियों को अवरुद्ध नहीं करने की अपील की है क्योंकि इससे जनता को असुविधा होगी।

    उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे उस स्थान पर सड़क किनारे धरना दें, जहां सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका है। लेकिन उन्होंने सभी किसान यूनियनों से चंडीगढ़ पहुंचकर और चंडीगढ़ में ‘पक्का मोर्चा’ में शामिल होकर बड़े पैमाने पर विरोध दर्ज कराने की अपील की, जहां प्रशासन ने अभी तक विरोध प्रदर्शन के लिए जगह आवंटित नहीं की है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि किसानों को शहर के एंट्री प्वाइंट पर रोक दिया जाएगा। एसकेएम ने पंजाब सरकार पर विरोध के अधिकार को दबाने का आरोप लगाया है। कृषि नीति के क्रियान्वयन के अलावा एसकेएम की मांगों में भूमिहीन मजदूरों और किसानों को भूमि वितरण जारी करना और किसानों और मजदूरों की कर्ज माफी शामिल है।

  • Jalandhar News: तहसीलदारों के बाद सामूहिक छुट्टी पर गया क्लर्क स्टाफ, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तहसीलदारों के बाद सामूहिक छुट्टी पर गया क्लर्क स्टाफ, देखें वीडियो

    तीसरे दिन भी लोगों के काम होंगे प्रभावित

    जालंधर, ENS: विजीलेंस द्वारा तहसीलदार के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर अधिकारियों में रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते तहसीलदारों ने शुक्रवार तक काम बंद करने का ऐलान किया है। हालांकि बीते दिन सीएम मान ने एक्शन लेते हुए शाम 5 बजे तक ड्यूटी पर लौटने के सख्त निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद कुछ तहसीलो में तहसीलदार काम पर लौट आए थे। लेकिन अन्य 14 तहसीलदारों पर कार्रवाई करते हुए मान सरकार ने सस्पेंड कर दिया था। दूसरी ओर अगर तहसीलों में लोगों के कामकाज को लेकर देखा जाए तो आज तहसलीदारों की हड़ताल को लेकर तीसरे दिन क्लर्कल स्टाफ भी सामूहिक छुट्टी पर चला गया है। बताया जा रहा है कि तहसीलदारों की सस्पेंशन को लेकर क्लर्कल स्टाफ ने नाराजगी जताई है। वहीं तहसीलदारों की बात करें तो वह जालंधर की तहसील में सुबह पहुंचकर अपनी हाजिर लगा चुके हैं। उन्होंने बताया कि क्लर्कल स्टाफ हड़ताल पर चल रहा है तो वह अपनी सीट पर बैठकर क्या करेंगे। ऐसे में तीसरे दिन भी लोगों की रजिस्ट्रीयों के काम प्रभावित होंगी।
  • Jalandhar News: इस वजह से हुआ था कारोबारी टिंकू का मर्डर, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    Jalandhar News: इस वजह से हुआ था कारोबारी टिंकू का मर्डर, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    जालंधर, ENS: महागनर के कारोबारी टिंकू मर्डर केस को लेकर पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे किए है। दरअसल, हाल ही में थाना-1 पुलिस ने अमन नगर के गैंगस्टर पुनीत और लल्ली को कोर्ट में पेश करके दोनों का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। वहीं आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने टिंकू हत्याकांड को लेकर नया खुलासा किया है। दोनों ने माना कि गुरमीत सिंह टिंकू ने लल्ली को खुद की दुकान बेचने से मना कर दिया था जिसके कारण वह टिंकू से रंजिश रखने लगे थे।

    इसी के कारण टिंकू और पुनीत व लल्ली आमने-सामने भी हुए थे लेकिन मारपीट के बाद महौल बेहद खराब हो गया था। उसके बाद टिंकू पुनीत के घर भी गया था और उसके बाद से ही दोनों टिंकू की हत्या की योजना बना ली थी। आरोपियों ने माना कि उन्होंने गैंगस्टर कौशल चौधरी, मालया आदि से बात की तो उन्हें बठिंडा से हथियार मुहैया करवाए गए। टिंकू की हत्या के बाद उसकी नजदीकियां कौशल चौधरी और मालया से बढ़ गई जिसके साथ साथ वह बंबिया ग्रुप के लिए भी काम करने लग गए थे।

    कुछ ही समय में दोनों आरोपी जालंधर ही नहीं बल्कि पंजाब के अलावा जयपुर, यू.पी. और जयपुर पुलिस को वांटेड हो गए। बता दें कि पुनीत और लल्ली कांग्रेस के पूर्व पार्षद की हत्या के बाद उसके एक करीबी युवक पर भी अटैक करने की फिराक में थे। आरोपियों को अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुनीत शर्मा और लल्ली के अलावा उनके 4 साथी भी गिरफ्तार किए गए थे जो अमृतसर में किसी वारदात को लेकर रुके हुए थे। आरोपियों से आटोमेटिक हथियार और गोलियां मिली थी। पुनीत और लल्ली ने जिला जालंधर में ही तीन-तीन हत्याएं की थी।

  • Punjab News: लोगों ने लगाए इलाके में नशा बिकने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: लोगों ने लगाए इलाके में नशा बिकने के आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः मोहल्ला सतगुरु नगर में लोगों ने सरेआम नशा बिकने के आरोप लगाए है। जिसके बाद मोहल्ला वासियो ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि एक साल से पुलिस और प्रशासन को कई शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो पा रही है।

    कुछ दिन पहले मोहल्ले में कुछ लोगों को नशा बेचने से रोका तो 14 से 15 लोगों ने हमला कर दिया। जिससे मोहल्ले में रहते एक व्यक्ति की अंगुली टूट गई और उससे मारपीट की गई। लोगों ने पुलिस पर तस्करों के साथ मिले होने का आरोप लगाया है। इस मौके इलाके के लोगों ने सीसीटीवी वीडियो भी दिखाए। जिसमें कुछ युवा खुलेआम चिट्टा बेचते हुए दिखाई दे रहे हैं और एक वीडियो में युवा खुलेआम चिट्टा पीते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Jalandhar News: इस इलाके में हुआ नाबालिग का अपहरण, केस दर्ज

    Jalandhar News: इस इलाके में हुआ नाबालिग का अपहरण, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने व्यक्ति के एफआईआर दर्ज की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 13 वर्षीय लड़की के अपहरण को लेकर मामला दर्ज किया गया है। बस्ती बावा खेल के रहने वाले कृष्णा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि कृष्णा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने उसके घर रेड भी की, लेकिन वह फरार हो गया और उसका फोन बंद आ रहा है।

    पुलिस ने बताया कि उन्हें बच्ची के 38 वर्षीय पिता ने शिकायत दी कि उनकी 13 वर्षीय बेटी एक मार्च से लापता थी। 3 दिन तक वह अपने स्तर पर बेटी की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उन्हें पता चला कि बेटी कृष्णा संग देखी गई थी। पिता ने आरोप लगाया कि कृष्णा ही उनकी बेटी का अपहरण करके ले गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।