Blog

  • अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 भाइयों को कुचला

    अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 भाइयों को कुचला

    नरवानाः जिले के झील गांव में दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है जिसमें अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, कैथल जिले के खनोदा गांव निवासी बंटी अपने चचेरे भाई के साथ अपने ससुराल झील गांव आया था। देर रात जब वे बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी झील गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश व सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपी को जल्द काबू करने का दावा किया है।

  • Punjab News: Police और किसानों में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    Punjab News: Police और किसानों में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    मोगाः डीसी कांप्लेक्स में किसानों और पुलिस में धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार किसान अपनी मांगों को लेकर डीसी दफ्तर के बाहर पहुंचे थे। जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया और माहौल गरमा गया। जिसके बाद पुलिस और किसान आमने-सामने हो गए। नोबत धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।

    इस संबंधी किसान गुरदेव सिंह ने बताया कि 14 फरवीर को डीसी मोगा और एसएसपी मोगा को एक मांगपत्र सौंपा था। जिसमेे जिले से संबंधी कई मांगें रखी गई थी। मांगों में किसानों पर नाजायज तौर पर किए पर्चे रद्द करवाने, मुआवजे सहित कई मांगे थी। उन्होंने अपने प्रदर्शन संबंधी प्रशासन को 5 मार्च का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते उन्हें आज प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि डीसी दफ्तर में उनका 2 दिन का धरना प्रदर्शन रहेगा। जो बिल्कुल शांतमई ढंग के साथ दिया जाएगा।

  • Punjab News: कार सवार नाबालिगों की Highway पर हुल्लड़बाजी, राहगीरों को किए गंदे इशारे, देखें वीडियो

    Punjab News: कार सवार नाबालिगों की Highway पर हुल्लड़बाजी, राहगीरों को किए गंदे इशारे, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में रात के समय हुड़दंगबाज युवक सरेआम तेज रफ्तार गाड़ियां सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। सड़क पर जा रहे कार चालकों को ये हुड़दंगबाज कार रेसिंग करने का चैलेंज देते है, यदि दूसरे कार चालक उनका चैलेंज नहीं कबूल करता तो उसकी कार के आगे गाड़ी लगाकर ब्रेक या साइड मारकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। जनकपुरी निवासी ने इस घटना की वीडियो भी अपनी कार में रिकार्ड की जिसमें कार सवार युवक उसे रेसिंग करने का चैलेंज करके उसकी गाड़ी के बराबर गाड़ी लगाते नजर आते हैं। कार चालक जब उनकी बात नहीं मानता तो गाड़ी में बैठे युवक उसे गंदे इशारे करते हैं।

    जानकारी देते हुए मोबाइल कारोबारी हरमिंदर सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ माडल टाउन की तरफ से गाड़ी में आ रहा था। तभी एक तेज रफ्तार बलेनो कार जिसमें कुछ नाबालिग किशोर बैठे थे, उनकी गाड़ी के आगे-पीछे कार लगाने लगे। अचानक से उन युवकों ने कार की स्पीड बढ़ा दी और साइड मारने लगे। वह उसे रेस लगाने का चैलेंज कर रहे थे।

    हरमिंदर के मुताबिक उसने अपनी कार का आटोमेटिक कैमरा स्टार्ट किया और हुड़दंगबाज कार सवारों की पूरी वीडियो रिकॉर्ड कर ली। हरमिंदर ने कहा कि वह अपनी कार को बचाने के लिए एलीवेटिड पुल पर आ गया लेकिन बलेनो कार सवारों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह युवक करीब 90 से 100 की स्पीड पर पुल पर ड्राइव करने लगे। किसी तरह उसने अपनी कार वेरका मिल्क प्लांट के तरफ घुमाई। इतने में वह किशोर कार लेकर उसके बराबर आए और पुल से नीचे उतरते समय उसे कार की विंडो से गंदे इशारे करने लगे।

    उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस के सीनियर अधिकारियों से मांग है कि रात के समय एलीवेटिड पुल और बस स्टेंड की तरफ से जाने वाले पुल पर ट्रैफिक पुलिस का नाका लगवाया जाए और सड़कों पर रेस करने वालों पर पुलिस बनती कार्रवाई करे।

  • Jalandhar News: किसान नेता व सरपंच मुकेश चंद्र को पुलिस ने किया डिटेन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: किसान नेता व सरपंच मुकेश चंद्र को पुलिस ने किया डिटेन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: संयुक्त किसान मोर्चा एसकेएम की ओर से आज चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया गया है। हालांकि किसानों के ऐलान से पहले चंडीगढ़ में पुलिस ने सभी बॉर्डर एरिया सील कर दिए है। वहीं पंजाब में भी पुलिस किसानों को डिटेन कर रही है। इसी के चलते देहात के गांव रानी भट्टी के सरपंच व भारतीय किसान यूनियन के वाइस प्रेसिडेंट मुकेश चंद्र को पुलिस ने डिटेन कर लिया।


    मामले की जानकारी देते हुए मुकेश ने बताया कि पुलिस ने उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए उन्हें डिटेन किया है। इसकी वीडियो भी उन्होंने जारी की है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि पुलिस ने मुकेश की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी और उन्हें डिटेन कर लिया। इससे पहले पुलिस द्वारा किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहा को भी डिटेन किया गया। दरअसल, पंजाब भर में हाईटेक चेकप्वाइंट लगाकर किसानों को चंडीगढ़ जाने से रोका जा रहा है। चंडीगढ़ जाने वाली मुख्य सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

    इसी के चलते अन्य जिलों में सैकड़ों किसानों को रोक दिया। वहीं चंडीगढ़ में भी सभी बॉर्डर एरिया को पुलिस ने सील कर दिया है। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस तैनात की गई है। आंदोलन के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन लागू किया है, जिसके कारण जीरकपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर भीषण जाम लग गया है। कई जगहों पर पुलिस वाहनों की चेकिंग भी कर रही है। किसान MSP की गारंटी के कानून समेत 13 मांगों को लेकर यह प्रदर्शन कर रहे हैं।

     

     

  • Punjab News: संतुलन बिगड़ने से नहर में गिरी Alto कार, देखें वीडियो

    Punjab News: संतुलन बिगड़ने से नहर में गिरी Alto कार, देखें वीडियो

    बठिंडाः संतुलन बिगड़ने से एक आल्टो कार गांव कोठे अमरपुरा के पास कार नहर में जा गिरी। जिसके पास आसपास इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत नहर में छलांग लगा कार चालक और महिला को बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं सारा एनजीओ के वर्करों और लोगों ने मिलकर रस्सी की मदद से कार को बाहर निकाला। कार सवार लोगों की पहचान बीबी वाला गांव के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों ठीक है किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • Punjab News: इस इलाके में Police की दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Police की दबिश, देखें वीडियो

    Special ADGP Shashi Prabha सहित भारी फोर्स तैनात

    अमृतसरः पंजाब ने पुलिस द्वारा युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत नशे को पंजाब से जड़ से खत्म करने के फैसला लिया गया है। वहीं 88 फुट रोड मुस्तफा बाद इलाके में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स लगाई गई। दरअसल, एडीजीपी रेलवे शशि प्रभा देवीदीऔर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर सहित कई अधिकारियों की मौजूदगी में घरों की तालाशी ली जा रही है, जिसमें पूरे इलाके में सर्च की गई।

    इस दौरान एडीजीपी शशि प्रभा देवीदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस की टीमें रोजाना ही इलाकों में सर्च कर रही हैं। जिस दिन कोई स्पेशल ड्यूटी लगती है, उस दिन स्पेशल तरीके से इलाके में बड़ी फोर्स लगाकर सर्च की जाती है। नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर पुलिस की टीमें रोजाना ही विभिन्न स्थानों पर जाकर रेड कर रही हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नशा छुड़ाओ केंद्रों की क्षमता भी बढ़ाई गई है, ताकि जो लोग नशा छोड़ना चाहते हैं, वे वहां जाकर नशा छोड़ सकें। वहीं उन्होंने नशा बेचने वालों से अपील की है कि वे नशा का कारोबार छोड़ दे। नशा बेचकर जहां वह पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं, वहीं वह अपने बच्चों का भविष्य भी खराब कर रहे हैं। पुलिस ने संदेश दिया है कि या तो वे सुधर जाएं या फिर पुलिस की कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

  • Punjab News: किसानों को लेकर National Highway जाम, 3 युवकों को हथियारों सहित किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों को लेकर National Highway जाम, 3 युवकों को हथियारों सहित किया काबू, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ कूच से पहले जोगिंदर सिंह उगराहां को पुलिस ने लिया हिरासत में

    मोहालीः संयुक्त किसान मोर्चा एसकेएम ने आज चंडीगढ़ में आंदोलन करने का एलान किया है। वहीं चंडीगढ़ में पुलिस ने सभी बॉर्डर एरिया सील कर दिए है। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस तैनात की गई है। आंदोलन के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन लागू किया है, जिसके कारण जीरकपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर भीषण जाम लग गया है। कई जगहों पर पुलिस वाहनों की चेकिंग भी कर रही है। किसान MSP की गारंटी के कानून समेत 13 मांगों को लेकर यह प्रदर्शन कर रहे हैं।

    हालांकि अभी तक उन्हें चंडीगढ़ प्रशासन से धरने की परमिशन नहीं मिली है। बताया जा रहा हैकि चंडीगढ़ पहुंचने से पहले पुलिस ने किसानों को रोक लिया है। यहां तक कि किसान चंडीगढ़ में न घुसें, इसके लिए पुलिस बाइक–कार सवारों के भी आईडी प्रूफ चेक कर रही है। बताया जा रहा हैकि चंडीगढ़ मोहाली बॉर्डर पर पुलिस ने नाके पर कार सवार 3 युवकों को हिरासत में लिया है। तीनों के पास हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने उनसे हथियार से जुड़े लाइसेंस मांगें तो वह नहीं दिखा पाए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बिल्डर के सुरक्षाकर्मी हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

    वहीं भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने आंदोलनकारी किसानों से अपील की कि पुलिस जहां रोके, वहीं सड़क किनारे खाली जगह पर बैठ जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क जाम करने का आरोप लगा पंजाब पुलिस पर किसानों को बदनाम करने की साजिश रच रही है। भारतीय किसान यूनियन उगरांहा के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां को संगरूर पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया जाता है कि वह संगरूर के गांव घराचों के रास्ते से होते हुए चंडीगढ़ की तरफ जा रहे थे, जिन्हें रास्ते में पकड़ कर हिरासत में लिया गया।

    चंडीगढ़ की ओर मार्च निकाले जाने पर रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। किसान जहां भी आए हैं, उस क्षेत्र की पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया है। वे वहां शांतिपूर्वक बैठे हैं। पूरे पंजाब में यातायात सामान्य है। उन्हें किसी भी कीमत पर चंडीगढ़ नहीं आने दिया जाएगा। हमारे पास कड़ी सुरक्षा है। मुक्तसर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए किसान पुलिस ने बठिंडा रोड गांव भलाईआना में रोक रखे हैं। पुलिस किसानों को आगे नहीं बढ़ने दे रही है। वहीं पटियाला में पुलिस ने किसानों के चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने की घोषणा के चलते सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए हैं ताकि किसान चंडीगढ़ ना पहुंचे सकें। ‌

       
  • Punjab News: डल्लेवाल की भूख हड़ताल को 100 दिन पूरे, धरने पर बैठे किसान, देखें वीडियो

    Punjab News: डल्लेवाल की भूख हड़ताल को 100 दिन पूरे, धरने पर बैठे किसान, देखें वीडियो

    मोगाः खनौरी में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को भूख हड़ताल पर बैठे 100 दिन पूरे हो गए। जिसके बाद बुधवार को करीब 100 किसान डिप्टी कमिश्नर मोगा के दफ्तर के बाहर एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए। जिला प्रधान किसान यूनियन सिद्धपुर गुरचरण सिंह ने बताया कि जगजीत सिंह डल्लेवाल को भूख हड़ताल पर बैठे 100 दिन पूरे हो चुके है, केंद्र सरकार बार-बार मीटिंग कर रही है, लेकिन कोई सही फैसला नहीं ले रही।

    उन्होंने कहा कि आज किसान चंडीगढ़ धरने ले लिए जा रहे थे उन्हें रास्ते में रोक कर पुलिस ने थाने में बंद कर दिया है। सरकार सब कुछ कर सकती है लेकिन किसानों की सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में डिप्टी कमिश्नर के दफ्तरों के बाहर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • India में नई Volvo XC90 लॉन्च, जानें शुरुआती कीमत और Updated Features

    India में नई Volvo XC90 लॉन्च, जानें शुरुआती कीमत और Updated Features

    टेकः पॉपुलर स्वीडिश कंपनी वोल्वो ने भारतीय बाजार में अपनी नई XC90 एसयूवी लॉन्च कर दी है और इसकी शुरुआती कीमत करीब 1.03 करोड़ रुपये है। यह नया मॉडल बेहतर टेक्नॉलजी, नए डिजाइन और अडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से लैस है। नई वोल्वो एक्ससी90 को स्वीडन के दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में लॉन्च किया गया, जिसमें स्वीडन के राजदूत जान थेस्लेफ और वोल्वो कार इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योति मल्होत्रा भी ​​मौजूद थे। दोनों ने भारत और स्वीडन के बीच मजबूत होते व्यापारिक संबंधों और नई XC90 के भारतीय बाजार में महत्व पर जोर दिया।

    वोल्वो की नई XC90 लग्जरी एसयूवी सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क स्थापित करने का दावा करती है। इसके लुक और डिजाइन की बात करें तो एक्सटीरियर में नई ग्रिल, नया फ्रंट बंपर, नए फेंडर, 20 इंच के अलॉय व्हील, नई हेडलाइट्स और टेललाइट्स और मलबेरी रेड जैसे कलर विकल्प दिए गए हैं। नई वोल्वो एक्ससी90 के नए इंटीरियर में मॉडर्न स्कैंडिनेवियाई डिजाइन दिखता है। इसमें एक हॉरिजॉन्टल डैशबोर्ड है, जिसमें प्रीमियम रिसाइकल्ड मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। नए वर्टिकल एयर वेंट्स और बेहतर एंबिएंट लाइटिंग इसके इंटीरियर को काफी जबरदस्त बनाते हैं। नई एक्ससी90 में नया 11.2 इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें बेहतर रेजॉल्यूशन और अपडेटेड यूजर इंटरफेस है। यह कई फीचर्स, ऐप्स और ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट तक की सुविधाओं से लैस है।

    अडवांस सेफ्टी फीचर्स
    सुरक्षा के मामले में नई ‌Volvo XC90 कई अडवांस फीचर्स के साथ आती है। इसमें एक मजबूत सेफ्टी केज और कई एक्टिव सेफ्टी टेक्नॉलजी हैं। यह यात्रियों और सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। रडार और फ्रंट कैमरे की मदद से यह एसयूवी अनजाने में लेन से बाहर जाने का पता लगा सकती है। यह खुद ही गाड़ी को वापस लेन में ला सकती है। इससे दुर्घटना से बचा जा सकता है। इसमें रन-ऑफ रोड मिटिगेशन और कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम भी हैं। ये सिस्टम दूसरे वाहनों, पैदल यात्रियों, साइकिल सवारों और जानवरों का पता लगाकर उनसे टक्कर से बचा सकते हैं।

    माइल्ड हाइब्रिड इंजन से लैस
    नई वोल्वो XC90 बी5 अल्ट्रा (पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड) मॉडल में 1969 सीसी का इंजन दिया गया है, जो कि 250 हॉर्सपावर और 360 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है।

  • Jalandhar News: तस्कर की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाने के मामले में आया नया मोड़, ADCP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: तस्कर की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाने के मामले में आया नया मोड़, ADCP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी के तहत आज पुलिस ने किशनपुरा इलाके के अधीन आते धानकियां मोहल्ले में तस्कर धर्मेंद्र धानकिया के घर पर बुलडोजर चलाया गया। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर उस समय नया मोड़ आ गया, जब मामले को लेकर एडीसीपी तेजबीर सिंह से बात की गई। हालांकि कार्रवाई को लेकर पहले मीडिया से बात करते हुए एडीसीपी ने कहाकि तस्कर के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के 7 मामले दर्ज है और वह भगोड़ा करार है।


    वहीं अब एडीसीपी का कहना है कि अवैध कब्जे वाली यह प्रॉपर्टी है और नगर निगम के द्वारा प्रॉपर्टी की जांच की गई, जिसके बाद नगर निगम की ओर से उन्हें कार्रवाई करने को लेकर पत्र जारी किया गया था। इसी के तहत से यह कार्रवाई की गई। जब उनसे पूछा गया कि एसी के आदेश है कि निजी प्रॉपर्टी को गिराया नहीं जा सकता है। एडीसीपी ने कहा कि नक्शा नहीं पास होने को लेकर आज नगर निगम की टीम के साथ घर पर यह कार्रवाई की गई।

    वहीं मकान मालिक को कार्रवाई से पहले नोटिस दिए जाने को लेकर पूछा गया तो तेजबीर सिंह ने कहा कि इस बारे में नगर निगम कमिश्नर को पता होगा, उन्हें कोई जानकारी नहीं है। धर्मेंद्र पर एक पुलिस कर्मी पर हाथ उठाने का मामला दर्ज है, लेकिन इस मामले में भी कार्रवाई किए जाने को लेकर एडीसीपी बचाव करते हुए नजर आए है, उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के बाद ही असल खुलासें हो सकेंगे।