Blog

  • योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निरीक्षण के लिए आयोग करेगा रेंडम स्पॉट विजिट – कुलदीप धीमान

    योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निरीक्षण के लिए आयोग करेगा रेंडम स्पॉट विजिट – कुलदीप धीमान

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं के सही और प्रभावी क्रियान्वयन का निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए आयोग प्रदेशभर में रेंडम स्पॉट विजिट करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थियों का संपूर्ण विवरण, जिसमें मोबाइल नंबर भी शामिल हो, आयोग को सौंपा जाए। बुधवार को ऊना के जिला परिषद बैठक कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए धीमान ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रमों के तहत आवंटित धनराशि निर्धारित मानकों के अनुसार सही लाभार्थियों तक पहुंचे। 

    इस अवसर पर आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा और अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा भी उपस्थित रहे। धीमान ने बताया कि आयोग अब प्रदेशभर में जिला और उपमंडल स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारें, ताकि पात्र लाभार्थियों को इनका पूरा लाभ मिल सके।

    महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना के तहत तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता आयोग अध्यक्ष ने बताया कि हिमाचल सरकार ने महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य वाल्मीकि समाज के पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को तीन लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके लिए लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से कम होनी चाहिए। बैठक में जिला परिषद ऊना की अध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ओंकार नाथ, उपायुक्त जतिन लाल सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Punjab News: BJP प्रधान के बेटे पर युवकों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP प्रधान के बेटे पर युवकों ने किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    मोहालीः पेट्रोल पंप पर भाजपा प्रधान के बेटे पर तेजधार हथियार से युवकों ने हमला कर दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हमलावारों ने 2 माह पहले हुए विवाद की रंजिश के चलते हमला किया है। दरअसल, 2 महीने पहले पड़े थप्पड़ की गूंज पर नौजवान ने साथियों को बुला कर तलवारों और चाकुओं के साथ मोहाली के बीजेपी ब्लौंगी के मंडल प्रधान के बेटे पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार 5 से 10 युवकों ने उस पर हमला किया है। घायल युवक की पहचान आलोक कुमार के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए अनिल कुमार गुड्डू ने बताया कि फेज-2 में कुछ युवक नशे का सेवन करते है और उसे नशे करनेे के मजबूर करते रहते थे। इस दौरान बेटा ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था तो युवकों ने बेटे पर तलवार और चाकुओं से हमला कर दिया। पिता के अनुसार रंजिश के चलते हमलावारों ने बेटे पर जानलेवा हमला किया। बेटे को जान से मारने की नीयत से युवकों ने बेटे पर हमला किया है। सिर में चोट लगने से घायल बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं आलोक ने कहा कि 52 से वह दोस्त से मिलकर जा रहा था। इस दौरान फेज-3 में खालसा कॉलेज के पास युवकों ने सिर पर किरपाण से हमला कर दिया। इस दौरान उसने भागने की कोशिश की और पेट्रोल पंप तक भागा और कैबिन में घुस गया। वहां पर अधिक लोगों को देखकर युवक मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है। आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है।

  • बंगाणा: मानव सेवा समिति खुरवाईं ने लगाया चौथा रक्तदान शिविर, 32 दान दाताओं ने किया रक्तदान

    बंगाणा: मानव सेवा समिति खुरवाईं ने लगाया चौथा रक्तदान शिविर, 32 दान दाताओं ने किया रक्तदान

    ऊना/सुशील पंडित : समाज सेवा में अग्रसर मानव सेवा समिति खुरवाईं द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन में चौथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 32 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर का उद्घाटन लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्री के प्रबंधक एवं समाजसेवी योगराज योगी ने किया। बही  पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष एवं स्थानीय वार्ड से जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की । कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष  ने की। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें रक्तदान के लिए हरी झंडी दी। समिति के सचिव ने बताया कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है, बल्कि यह दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना है। इस अवसर पर नगर के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और  कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया और इसे एक अनोखा अनुभव बताया। रक्तदान से शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण होता है और यह सेहतमंद रहने का एक बेहतरीन तरीका है। समिति के कोषाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया।
    कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष शिवपाल ने सभी रक्तदाताओं, डॉक्टरों और आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी समिति इस तरह के सामाजिक कार्यों को जारी रखेगी। यह शिविर नगरवासियों के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ और कई नए रक्तदाताओं ने इस नेक कार्य में जुड़ने की इच्छा व्यक्त की। इस मौके पर शिवलाल शर्मा अध्यक्ष राम प्रकाश बैंस महासचिव डॉ महेंद्र भारद्वाज कोषाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा मुख्य सलाहकार सुनील वनियाल संयोजक संजीव ठाकुर उपाध्यक्ष रमेश फौजी वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर दास प्रेस सचिव योगराज जोगी मुख्य संरक्षण सुरेश कुमार मुख्य निरीक्षक राधेश्याम सदस्य राजकुमार फौजी सदस्य राज कमल सदस्य प्रकाश चंद सदस्य प्रधानाचार्य ठाकुर दलवीर सिंह मुख्य अध्यापक विजय पटियाल जनक राज शर्मा पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
      पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल ने 41वीं बार तो बेटे राहुल ने नौवीं बार किया रक्तदान
    जिला पार्षद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं स्थानीय जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए 41वीं बार तो उनके बेटे राहुल शर्मा ने नौवीं बार रक्तदान किया। उनका यह समर्पण रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की मदद करने के उद्देश्य से किया गया। रक्त दान के बाद कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि रक्त दान से बढ़कर कोई दान नहीं है। यह न केवल किसी की जान बचाता है, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत करता है।” उन्होंने युवाओं से भी रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। शर्मा ने कहा कि नियमित रक्तदान से न केवल दूसरों की मदद होती है, बल्कि रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने कृष्ण पाल शर्मा के इस योगदान की सराहना की। उनके इस नेक कार्य से प्रेरित होकर कई अन्य लोगों ने भी रक्तदान करने का संकल्प लिया।
  • पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, आरोपी घायल, देखें वीडियो

    पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, आरोपी घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस ने मुठभेड़ होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद स्नैचिंग गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घेराव होता देखकर भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और भाग रहे सरगना को पांव में गोली मार कर काबू कर लिया। उसके पास से एक अवैध पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल बदमाश को अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस आगे की जांच में लगी है।

    जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचकूला व आसपास के क्षेत्र में छीनाझपटी (स्नेचर) करने वालों का गैंग चला रहा हैप्पी बाइक पर सवार होकर ढकोली से पंचकूला के सेक्टर-20 में वारदात की फिराक में आ रहा है। सूचना के बाद पंचकूला क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस ने हैप्पी को घेर लिया। उसने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया।

    गिरफ्तार आरोपी हैप्पी मौलीजागरां, चंडीगढ़ का रहने वाला है। उसको पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रायपुररानी थाने में आईपीसी की धारा 109(1), 132, 221 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत केस दर्ज किया है।

    जांच में पता चला कि आरोपी शहर में हुई स्नैचिंग की 7 बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड था। इस गैंग में कुल चार सदस्य थे। तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। इनमें जींद के राहुल उर्फ चेचली, पंचकूला के अंकित और चंडीगढ़ के आकाश शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों से 14,700 रुपए बरामद किए थे।

  • Punjab News: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते 2 Graduate आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते 2 Graduate आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना बस्ती जोधेवाल में पुलिस ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले की प्रेस वार्ता थाना कोतवाली चौड़ा बाजार में की गई। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी दविंदर चौधरी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक 8 फोन और दातर बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ध्रुव कुमार उर्फ पहलवान पुत्र विजय कुमार निवासी बाल सिंह नगर रोड, लुधियाना और हरदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र बलवीर सिंह निवासी मोहल्ला वर्धमान नगर रोड़, लुधियाना के रूप में हुई है।

    जांच में सामने आया है कि आरोपी हरदीप के खिलाफ पहले भी 2 मामले दर्ज है। हालांकि एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों ने 22 फरवरी को दातर दिखाकर युवकों से 2 फोन छीने थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी है और नशे की आपूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम देते है। आरोपी मजदूरों को एक हजार से 2 हजार रुपए में बेच देते थे। आरोपियों ने ग्रेजुएट की हुई है और पूछताछ में आगे की जांच की जा रही है।

     
  • ऊना जिले में एससी वर्ग के विकास पर 3 वर्षों में 113 करोड़ व्यय – कुलदीप धीमान

    ऊना जिले में एससी वर्ग के विकास पर 3 वर्षों में 113 करोड़ व्यय – कुलदीप धीमान

    राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक, अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम और केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया ब्योरा
    अधिकारियों को निर्देश…एससी कल्याण योजनाओं के बजट का हो समुचित उपयोग, सुनिश्चित करें प्रत्येक हकदार को मिले लाभ
    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने बताया कि ऊना जिले में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत बीते 3 वर्षों में 113 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। यह धनराशि विभिन्न विभागों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण और उत्थान कार्यों पर खर्च की गई है। उन्होंने बुधवार को ऊना में जिला परिषद बैठक कक्ष में आयोजित जिलास्तरीय समीक्षा बैठक के उपरांत यह जानकारी दी। बैठक में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम और एससी वर्ग के लिए चलाई जा रही केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के बीते 3 वर्षों के क्रियान्वयन का ब्योरा लिया गया। आयोग अध्यक्ष ने विभागवार योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस बैठक में उनके साथ आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा और अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा भी उपस्थित रहे।
    योजनाओं के क्रियान्वयन में ढिलाई पर खिंचाई कुलदीप कुमार धीमान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि एससी वर्ग के कल्याण के लिए स्वीकृत बजट का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए और यह भी तय किया जाए कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने एससी कम्पोनेंट के तहत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले विभागों की खिंचाई की और उन्हें अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। आयोग की ताकत को हल्के में न आंकें आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों को चेताया कि आयोग की ताकत को हल्के में न लें। बिना पूर्व सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वालों पर भी आयोग कड़ी नजर रखेगा और कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त संज्ञान लिया जाएगा। शोषितों-वंचितों के हितों की रक्षा को प्रतिबद्ध धीमान ने कहा कि हिमाचल सरकार का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों, शोषितों-वंचितों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके कल्याण को सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने एससी आयोग का गठन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में आयोग कार्यालय स्थापित कर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
    कल्याणकारी योजनाओं के लाभ
     उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चलाई कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभ मिला है। ऊना जिले में अंतर्जातीय विवाह पुरस्कार योजना के तहत बीते 3 वर्षों में 277 लाभार्थियों को 1.38 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। विभिन्न बैंकों के माध्यम से एसी वर्ग से संबंधित छात्रों को शिक्षा के लिए 8.47 करोड़ रुपये का ऋण सस्ती ब्याज दरों पर उपलब्ध कराया गया है। अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत ऊना जिले में 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2024 तक 127 पीड़ितों को 58.50 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। अनुसूचित जाति विकास निगम के माध्यम से कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं के तहत बीते 3 वर्षों में लगभग 40 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के मामले प्राथमिकता निपटाएं आयोग अध्यक्ष ने पुलिस विभाग को अनुसूचित जाति वर्ग के मामले प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देा दिए। उन्होंने पुलिस को अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत करने को कहा तथा कहा कि विशेषकर उन मामलों का जिनको खारिज किया गया है और उनके कारणों की स्पष्ट जानकारी दें।
    आयोग सदस्यों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
    बैठक में आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा और अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा ने अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बहुमूल्य सुझाव दिए। उन्होंने विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन पर समयबद्ध रिपोर्ट सौंपने को कहा और अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर इन योजनाओं को धरातल पर लागू करने का आह्वान किया। इस दौरान डोगरा ने अनुसूचित जाति विकास निगम, जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय, श्रम विभाग और अन्य संबंधित विभागों से आपसी समन्वय के साथ अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में शिक्षा और स्वरोजगार संबंधी योजनाओं पर विशेष शिविरों के आयोजन को कहा। आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन तय बनाएंगे – उपायुक्त बैठक में उपायुक्त जतिन लाल ने आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का भरोसा दिया और आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए तत्परता से कार्य करेगा। बैठक का संचालन जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया, एससी आयोग के सदस्य सचिव विनय मोदी, सभी एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Punjab News: घर में Police की Raid, मां-बेटी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में Police की Raid, मां-बेटी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    2.5 किलो हेरोइन, हथियार, गहने और एक लाख रुपए ड्रग मनी बरामद

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। थाना कोट इसे खां महिला एसएचओ ने घर पर रेड करके मां-बेटी को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम हेरोइन, 2 देसी पिस्टल, सोना-चांदी और 1 लाख की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुमताज कौर और किरण कौर के रूप में हुई है।

    एसएसपी अजय गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दोनों मां-बेटी कुछ ओर पारिवारिक मेंबरों के साथ कर नशा तस्करी कर रही थी। उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महिला के घर पर रेडी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। वहीं जांच में सामने आया कि नशा तस्करी में परिवार के 2 और सदस्यों सहित अन्य लोग शामिल है। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पकड़ी गई दोनों महिलाएं मां बेटी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। वहीं केस में नामजद 3 आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: दंपति पर गोलियां चलाने के मामले में NRI बेटे सहित 2 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: दंपति पर गोलियां चलाने के मामले में NRI बेटे सहित 2 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव सरवाली में बुजुर्ग पति-पत्नी पर फायरिंग करने का मामला सामने आया था, जिसमें बुजुर्ग सोहन सिंह की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले में जांच करते हुए पुलिस जिला बटाला द्वारा आज खुलासा करते हुए बताया गया कि बुजुर्ग पति-पत्नी पर फायरिंग करने वाला कोई ओर नहीं बुजुर्ग मां-बाप का अपना बेटा अजीतपाल सिंह था।

    इस वारदात को अंजाम देने के लिए बेटे के साथ गांव के रहने वाले व्यक्ति बलबीर सिंह ने घटना को अंजाम दिया। डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां विपिन कुमार ने बताया कि जब वारदात हुई तो उनकी तरफ से विभिन्न पहलुओं पर जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक सोहन सिंह फ्रांस में रहने वाले बेटे अजीतपाल सिंह के साथ पिछले काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। दरअसल, सोहन सिंह संपत्ति अपनी बेटी को देना चाहता था, जबकि उसका बेटा इसका विरोध करता था।

    करीब एक महीने पहले अजीतपाल विदेश से वापस आया और उसने विवाद के चलते माता-पिता के कत्ल की साजिश रची, जिसमें गांव सरवाली के रहने वाले बलबीर सिंह ने उसका साथ दिया। पुलिस ने बताया कि जब दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी 1 मार्च को रात के समय श्री चोला साहिब जोड़ा मेले के स्वागत के लिए लंगर में सेवा कर वापस आ रहे थे, तब उनके अपने बेटे ने ही उन पर गोलियों से हमला कर दिया जिसमें सोहन सिंह की मौत हो गई। वहीं पुलिस डीएसपी का कहना है कि उनकी पुलिस पार्टी द्वारा दोनों दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि जिस पिस्तौल से फायरिंग की गई थी वह अजीतपाल ने उत्तर प्रदेश से खरीद कर ली थी और पुलिस का कहना है कि उनकी तरफ से आगे भी जांच जारी है।

  • बम धमाके से दहल गया University का हाउस कैंपस, 2 गुटों में झड़प, देखें वीडियो

    बम धमाके से दहल गया University का हाउस कैंपस, 2 गुटों में झड़प, देखें वीडियो

    पटनाः बिहार के पटना यूनिवर्सिटी में बमबाजी की घटना होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां छोत्रों के दो गुटों में झड़प हुई, उसी दौरान बमबाजी की घटना घटी है। पटना यूनिवर्सिटी के दरभंगा हाउस कैंपस में छात्रों के बीच झगड़ा शुरू हुआ, जिसके बाद तुरंत मौके पर पीरबहोर थाने की पुलिस पहुंची। छात्रों के गुट ने दरभंगा हाउस की दीवार पर बम पटकने का काम किया। बमबाजी की घटना में यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

    पुलिस का कहना है कि छात्रों के दो गुटों में विवाद का मामला है। हालांकि मामले की छानबीन हो रही है। शुरुआती जांच में यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर छात्रों के बीच झड़प क्यों हुई। छात्रों से पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति द्वारा सुतली बम से अटैक किया गया है। घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि 30 से 40 छात्रों में विवाद होने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

  • Jalandhar News: स्पेशल सेल और तस्करों के बीच चली गोलियां, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्पेशल सेल और तस्करों के बीच चली गोलियां, देखें वीडियो

    गाड़ी से प्रेस का कार्ड हुआ बरामद

    जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ मान सरकार एक्शन मोड पर आ गई है। वहीं आज वेस्ट हलके में पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार 120 फुटी रोड़ पर स्पेशल सेल की टीम और नशा तस्कर के बीच गोलियां चली। बताया जा रहा हैकि स्पेशल सेल की टीम कार सवार तस्करों का पीछा कर रही थी। इस टकराव के दौरान पुलिस ने भाग रहे नशा तस्कर को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना के दौरान कार पर गोली चलने के निशान भी मिले है। फिलहाल इस मामले में पुलिस अधिकारी अभी चुप्पी साधे हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक नशा तस्कर संदीप उर्फ गिन्नी निवासी जालंधर को गिरफ्तार कर लिया है। गाड़ी से नशीला पदार्थ सहित प्रेस का कार्ड बरामद हुआ है। कार्ड पर व्यक्ति नाम भारत भूषण लिखा हुआ था। बताया जा रहा हैकि पुलिस का पीछा करते हुए देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने कार के टायर पर फायरिंग की। सूत्रों के अनुसार गाड़ी में 4 लोग मौजूद थे। जिसमें में 2 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और 2 मौके से फरार हो गए। वहीं नवदीप नामक व्यक्ति ने बताया कि आरोपियों ने मौके पर तस्कर कोई डील कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपियों ने गाड़ी भगा ली। जिसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति ने कहाकि कुछ दिन पहले भी ऐसी घटना हुई थी, जहां शरारती अनसंर गाड़ियों के शीशे तोड़कर गाड़ियों से सामान निकालकर ले गए थे। हालांकि व्यक्ति द्वारा कहा गया जा रहा हैकि एक व्यक्ति को राउंडअप किया गया है।