Blog

  • Punjab News: BJP मे शामिल हुए पूर्व DSP Sekhon, जल्द उतरेंगे चुनावी मैदान मे

    Punjab News: BJP मे शामिल हुए पूर्व DSP Sekhon, जल्द उतरेंगे चुनावी मैदान मे

    चंडीगढ़: पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश, जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की मौजूदगी में पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को सिरोपा पहना पार्टी मे शामिल करवाया।

    पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों ने कहा कि पीएम मोदी की लोक हितेशी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है। आज पूरे देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है। जो देश हित के लिए सही निर्णय ले रही है। बाकी पार्टियां तो सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने में लगी हैं।

    रजनीश धीमान ने कहा कि जिस प्रकार पंजाब के लोग भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं उससे ये साफ हो गया है कि 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो पंजाब को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन,परमिंदर सिंह बराड़,दयाल सिंह सोढ़ी,मंजीत सिंह रायव अन्य मौजूद थे।

  • Haryana News: देसी कट्टा और 2 पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Haryana News: देसी कट्टा और 2 पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    पंचकूला (ens): एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने अवैध हथियारों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय कुमार उर्फ रोमी पुत्र रमेश कुमार वासी राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 पंचकुला हाल वासी खड़क मंगौली पुराना पंचकुला उम्र 24 साल के रुप में हुई है ।

    इस मामले मे जानकरी देते हुए ब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि 4 मार्च की रात डिटेक्टिव स्टाफ की टीम पंचकूला के आस-पास के क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ खड़क मंगोली के नजदीक गऊशाला के पास खडा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ ने आरोपी को घेरा डालकर काबू किया।

    तलाशी लेने पर युवक के बैग से एक देसी कट्टा और दो पिस्टल बरामद हुई है। पूछताछ करने पर आरोपी कोई लाइसेंस आदि पेश नही कर सका। युवक के खिलाफ थाना सेक्टर-7 में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-A) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया । जहा कोर्ट ने 1 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है।

    पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ के मौली जांगरा में 2 आपराधित मामले पहले से दर्ज है। पहले मामला वर्ष 2021 का है जिसमें आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 326,307, व 341 के तहत मुकदमा दर्ज है और दूसरा मुकदमा 2025 का है। जिसमें आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1), 126(2), 3(5) व 351(2) के तहत दर्ज है।

  • Jalandhar News: रूस में फंसे भारतीयों को लेकर सांसद सीचेवाल ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रूस में फंसे भारतीयों को लेकर सांसद सीचेवाल ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रूस और यूक्रेन युद्ध मे फंसे या लापता हुए भारतीय नौजवानों के परिजन आप के राज्य सभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल से मिले। संत सीचेवाल ने भारतीय विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा और रूस जाने वाले 4 लोगो की मदद करने की अपील की है। रूस यूक्रेन जंग में फर्जी ट्रैवल एजेंट और रूस के डोंकर्स द्वारा पिछले साल कई भारतीय नौजवानों को रूसी आर्मी में जबरी भर्ती करवाया गया था।

    जिसमे पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश , जम्मू कश्मीर सहित महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के नौजवान रूसी आर्मी में भर्ती कर जंग के मैदान पर भेजे गए थे।जिनकी कई वीडियो भी सामने आई थी। लेकिन रूस यूक्रेन जंग में रूसी आर्मी में भर्ती हुए नौजवानों का पिछले एक साल से कोई अता पता नहीं है। इन सभी हालातों को देखकर अब रूस में लापता हुए या आर्मी में भर्ती हुए अपनों की खोज के लिए पारिवारिक सदस्य खुद तलाश के लिए जल्द ही रशिया जाने की तैयारी में है।

    रूस में फसे मनदीप के भाई जगदीप कुमार ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि संत बलवीर सिंह सीचेवाल के साथ मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया है और संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने उन्हें पूरी तरह से मदद का आश्वासन दिया है।जगदीप ने बताया कि संत सीचेवाल द्वारा रशिया जाने के लिए दो पारिवारिक सदस्यों की एयर टिकट भी स्पॉन्सर की जा रही है।

  • Punjab News: Airport पर हुआ भारी हंगामा, परिवार ने कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Airport पर हुआ भारी हंगामा, परिवार ने कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय ज़बरदस्त हंगामा हुआ जब परिवार द्वारा एयर इंडिया के कर्मचारियों द्वारा बदसलूकी के आरोप लगाए गए। परिवार का कहना है कि उन्होंने 5 लाख रूपए की टिकटें करवाई हुई थी और उन्होंने अमृतसर से ऑस्ट्रेलिया जाना था। पीड़ित शुभम और उनकी पत्नी का आरोप है कि एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के कर्मचारियों द्वारा उनके साथ बदसलूकी की गई और उन्हें हरासमेंट किया गया। जिसके बाद उन्हें फ्लाइट में जाने नहीं दिया गया।

    इस मामले को लेकर परिवार द्वारा लोगों से अपील की गई कि वे एयर इंडिया की फ्लाइट पर सफर करने से पहले एक बार जरूर सोचें। उन्होंने बताया कि उन्हें बोर्डिंग पास भी दिए गए और आगे जाने दिया गया, लेकिन जहाज में बैठने नहीं दिया गया, जिससे उनके 5 लाख रुपए मिट्टी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के कर्मचारियों द्वारा उनके साथ गलत व्यवहार किया गया है और उन्हें कई घंटों तक परेशान होना पड़ा। इस मामले को लेकर परिवार ने एयर इंडिया के उच्च अधिकारियों से अपील की कि नीचे के स्तर पर एयरपोर्टों पर काम करने वाले स्टाफ को हिदायतें दी जाएं कि यात्रियों के साथ उनका व्यवहार ठीक रहे।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, इलाका वासियों में रोष

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, इलाका वासियों में रोष

    लुधियाना: शहर के शिमलापुरी इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ सोनू के तौर पर हुई है। इलाका वासियों के मुताबिक सोनू की मौत नशे से हुई है। लेकिन पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है।

    जानकारी के मुताबिक सोनू कुछ दिनों पहले ही शिमलापुरी इलाके मे अपनी बेटी के साथ किराए पर रहने आया था। वह शराब के ठेकेदारों के पास काम करता था। सोनू मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला है। उल्लेखनीय है कि शिमलापुरी इलाके में बिकने वाले नशे से लोग परेशान है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए थाना शिमलापुरी के प्रभारी गगनदीप ने बताया कि मृतक के शव के पोस्टमाटम के बाद ही सच्चाई का पता चल पायेगा। फ़िलहाल पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी मे रखवा दिया है।

  • Jalandhar News: शादी वाले घर में हुई चोरी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शादी वाले घर में हुई चोरी, देखें वीडियो

    जालंधर (ens): बस्तियात क्षेत्र के न्यू रसीला नगर मे शादी वाले घर मे चोरी हुई है। पीड़ित कुलवंत कौर ने बताया कि बेटी बठिंडा में शादी कार्ड बांटने गई हुई थी। जिस कारण घर पर कोई नहीं था। थोड़ी देर बाद जब उनकी रिश्तेदार कपड़े धोने के लिए घर आई, तो उसने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था और चोरी हो चुकी थी।

    कुलवंत के मुताबिक घर से 12 ग्राम की सोने की चैन, 5 ग्राम की सोने की अंगूठी, 4 ग्राम के सोने के टॉप्स, एक नथ और 25 हजार नगद सहित चांदी के गहने गायब थे। शादी 21 तारीख को है, लेकिन घर में चोरी होने से सभी पारिवारिक सदस्य दुखी है। मोहल्ला वासियो ने बताया कि दुल्हन के पिता साथ नहीं देते और दोनों भाई अलग अलग काम करते है। शादी के लिए सामान जोड़ा था, जो चोरी हो गया।

    जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। घर को देख लगता है कि चोरों द्वारा घर के दरवाजे तोड़ कर चोरी की गई है। फिलहाल शिकायत दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: Bike पर जा रहे युवक का गोलियां मारकर कत्ल

    Punjab News: Bike पर जा रहे युवक का गोलियां मारकर कत्ल

    तरनतारन: पंजाब में गोलियां चलने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी लड़ी में तरनतारन जिले के गांव जरमस्तपुर निवासी जगदीप सिंह अपने साले के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर किसी काम से बाजार गया हुआ था, रास्ते में श्री चंद्र कॉलोनी के पास मोटरसाइकिल सवार आए 2 युवकों ने उसे गोली मार दी। जिससे जगदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर हत्यारें मोके से फरार हो गए।

    जानकारी के मुताबिक मृतक युवक मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • पशुपालकों के लिए बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललड़ी में मेगा शिविर आयोजित

    पशुपालकों के लिए बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललड़ी में मेगा शिविर आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के तहत पशुपालन विभाग द्वारा बहुआयामी पशु चिकित्सालय, ललड़ी में एक मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. दिनेश परमार ने की। इस शिविर में लगभग 70 पशुपालकों ने भाग लिया और पशुपालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।
    शिविर में सहायक निदेशक डॉ. दिनेश परमार ने पशुपालकों को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें पशुपालन को एक व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पशुपालन को आधुनिक तकनीकों के साथ अपनाकर आमदनी को बेहतर बनाया जा सकता है।
    निःशुल्क कुत्तों की नसबंदी ऑपरेशन शिविर के दौरान पशु चिकित्सा सर्जन डॉ. मनोज शर्मा के नेतृत्व में 9 कुत्तों के जन्म दर नियंत्रण हेतु निःशुल्क ऑपरेशन किए गए। डाॅ मनोज ने बताया कि इन ऑपरेशनों में यूरोपियन स्टैंडर्ड तकनीक का उपयोग किया गया, जिससे पशुओं को न तो दर्द होता है और न ही जान का कोई खतरा रहता है। यह प्रक्रिया कम चीर-फाड़ वाली होती है, जिससे ऑपरेशन के बाद किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न नहीं होती। साथ ही, उन्होंने पशुपालन के चार प्रमुख स्तंभों के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी। उन्होंने पशुओं के लिए क्रीमी नाशक दवाइयों, खनिज मिश्रण नमक और वी-कंसंट्रेट फीडिंग के महत्व को विस्तार से समझाया।निःशुल्क दवाइयों एवं टॉनिक का वितरण शिविर में उपस्थित पशुपालकों को उनके पशुओं के लिए निःशुल्क दवाइयाँ और टॉनिक वितरित किए गए। इस मौके पर पशु चिकित्सा गायनेकोलॉजिस्ट डॉ अनूप, पशु चिकित्सा मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ नेहा, पशु चिकित्सा पैथोलॉजिस्ट डॉ मोनिका ठाकुर, पशु चिकित्सा अधिकारी माजरा डॉक्टर अमित शर्मा, रीमा रानी, सौरव सिंह, सुनंदन कुमार, विकास कुमार और सुरेश कुमार सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    मोहालीः गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज मुल्लापुर में पुलिस और गैगस्टरों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान नवजोत सिंह निवसाी गांव पड़ोल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार भी बरामद किए है।

    मिली जानकारी के अनुसार भाग रहे आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस मुठभेड़ में आरोपी की टांग में गोली लगी और घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लक्की पटियाल का सदस्य है। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया जा रहा है।

  • महाविद्यालय बंगाणा में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन

    महाविद्यालय बंगाणा में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित : अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज 12वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदरणीय विवेक शर्मा और विशेष अतिथि उपमंडल दंडाधिकारी बंगाणा सोनू गोयल रहे। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने महाविद्यालय की वर्षभर की उपलब्धियों पर आधारित रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधायक विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि आज हम उन छात्रों को सम्मानित कर रहे हैं जिन्होंने शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्टता हासिल की है।सफलता केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह उस समर्पण, मेहनत और जुनून से आती है, जो आप अपने काम में लगाते हैं।

    यह सिर्फ आपके अकादमिक प्रदर्शन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में आपकी भागीदारी और प्रयासों में दिखाई देती है। इसके अलावा कॉलेज में सोलर पैनल की स्थापना के लिए ₹5 लाख तथा संस्कृत छात्रों के लिए ₹11,000 की राशि देने की घोषणा की। समारोह का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण था, जिसमें शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 2024-25 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बंगाणा महाविद्यालय की छात्रा इशिता धीमान को पूरे प्रदेश में टॉप टेन में नौवां स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, एमकॉम के छात्र सुमन राणा को उनके जेआरएफ उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स, एनएसएस, एनसीसी और विभिन्न क्लब्स के उत्कृष्ट कार्यों के लिए भी कई छात्रों को पुरस्कार मिले। सनी शर्मा और अंकिता ठाकुर को ‘बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला, वहीं नीलम और शुभम को ‘बेस्ट एनएसएस वालंटियर ऑफ़ द ईयर’ का सम्मान मिला।

    समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक नृत्य, आधुनिक संगीत और नाटकीय स्किट्स ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और यह आयोजन महाविद्यालय के इतिहास में एक नए मानक के रूप में दर्ज हुआ। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ़ इंदू बाला, पीटीए प्रधान सुभाष शास्त्री, अन्य गेस्ट ऑफ ऑनर, महाविद्यालय के उप प्राचार्य रेखा शर्मा, मोस्ट सीनियर प्रोफ़ेसर अणु लखनपाल, प्रोफ़ेसर किरण कुमारी, प्रोफ़ेसर अनिल शर्मा, प्रोफेसर नंद लाल, डॉ विनोद कुमार, डॉ रीना कुमारी, प्रोफ़ेसर कृष्ण चंद, प्रोफेसर सिकंदर नेगी, डॉ. किरण ठाकुर, डॉ कुलदीप सिंह, प्रोफेसर अरविंद रतन, प्रोफेसर निकिता, प्रोफेसर कमलेश महाजन, मीडिया के सभी सदस्य और महाविद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद थे।