Blog

  • Punjab News: ट्रैक्टर ट्राली सहित 3 गाड़ियों की टक्कर, 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैक्टर ट्राली सहित 3 गाड़ियों की टक्कर, 3 की मौत, देखें वीडियो

    17 साल बाद आया सुरजीत पंजाब, आज जाना था अमेरिका

    गुरदासपुरः बटाला के पास सेखवां गांव में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां ट्रैक्टर ट्राली सहित 2 कारों को टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात एक कार ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद दूसरी कार से टकराई गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो सांडू भी शामिल हैं। मृतक सुरजीत सिंह पंज गराई को आज वापस अमेरिका जाना था। मिली जानकारी के अनुसार वह 17 साल बाद घर आया था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हरि कृष्ण ने बताया कि सेखावां गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्राली डैप पर चढ़ रही थी, तभी बटाला की तरफ से एक कार आई, जो ट्रैक्टर ट्राली से टकराने के बाद कादियां की तरफ से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। इस हादसे में 3 व्यक्तियों में से सुरजीत सिंह निवासी गांव पंजगराई और राजेश निवासी मिशपुरा (दोनों सांडू) और करण कुमार निवासी गांव गोठ की मौत हो गई, जबकि सावन कुमार, गुरप्रीत सिंह, सरबजीत सिंह, सुरेश कुमार, रमेश कुमार और सरवन लाल घायल हो गए। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर ले जाया गया है।
  • Punjab News: विवादों में घिरी Belgium Coco Bakery, केक से कॉकरोच निकलने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरी Belgium Coco Bakery, केक से कॉकरोच निकलने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले की मशहूर बेकरी Belgium Coco के केक में कॉकरोच निकलने के गंभीर आरोप लगे है। व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीते दिन Belgium Coco Bakery की शॉप पर गया हुआ था। इस दौरान व्यक्ति ने केक की वीडियो दिखाते हुए कहा कि अभी उसने केक काटा तो देखा उसमें कॉकरोच था। व्यक्ति का आरोप है कि केक में जिंदा कॉकरोच निकला। जिसके बाद वह दुकान के केक का बिल मांग रहा है।

    व्यक्ति ने कहा कि जब उसने बेकरी के कर्मी से केक में से कॉकरोच निकलने की बात की तो कर्मी ने पहले मानने से इंकार कर दिया और उसके बाद कहने लगा कि मरा हुआ कॉकरोच होगा। लेकिन जब उसने दिखाया कि केक में जिंदा कॉकरोच है। इस दौरान कर्मी कहने लगे कि पैकिंग में कॉकरोच चला गया होगा। इस दौरान फिर कहने लगे कि जहां चॉकलेट बनती है वहां कॉकरोच निकलते ही है।

    इस दौरान बिल देने से मना करने लगा। जबकि कर्मी यह कहता हुआ दिखाई दिया कि वह बिल उसने दे दिया है, लेकिन पीड़ित ने कहा कि उसने बिल दुकान के कर्मी को वापिस कर दिया था। लेकिन अब वह बिल की कॉपी मांग रहा है, लेकिन बिल की कॉपी देने से कर्मी ने मना कर दिया और पीड़ित के पैसे काउंटर पर रख दिए। पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Jalandhar News: बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर में महिला सहित 2 की मौत

    Jalandhar News: बाइक और अज्ञात वाहन की टक्कर में महिला सहित 2 की मौत

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में जालंधर-लुधियाना रोड पर बाइक और तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने कुछ समय बाद ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स को दे दी गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने बताया कि दोनों की मौत हो गई। जिसके बाद उन्हें थाना फिल्लौर की पुलिस को सूचना दी।

    थाना फिल्लौर के ड्यूटी अफसर एएसआई जसविंदर सिंह ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा किया है। मृतक की पहचान आनंद पुत्र किरपा शंकर निवासी गोराया के रूप में हुई है, जबकि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई। सूचना मिलते ही मृतक आनंद की पत्नी और पारिवारिक मेंबर सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंच गए थे। जांच अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द वाहन चालक को काबू कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

    Jalandhar News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

    जालंधर, ENS: इंडस्ट्री एरिया ट्रांसपोर्ट नगर में देर शाम घर लौट रही निर्मला देवी (गांधी कैंप निवासी) को ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना-8 पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक साजन अहमद (जम्मू-कश्मीर निवासी) के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    पीड़ित परिवार के विनोद कुमार ने बताया कि उसकी उसकी सास निर्मला देवी इंडस्ट्री एरिया में काम करती थी। वह और रोजाना की तरह सोमवार शाम काम खत्म करने के बाद वापस घर लौट रही थी कि उसे ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनकी इलाज दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना-8 की पुलिस ने ट्रक चालक जम्मू कश्मीर के रहने वाले साजन अहमद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • सुबह-सुबह STF और Punjab Police ने बब्बर खालसा के आतंकी को किया गिरफ्तार

    सुबह-सुबह STF और Punjab Police ने बब्बर खालसा के आतंकी को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में पाकिस्तान के आईएसआई से कथित संबंध रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक एक्टिव आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आतंकी की गिरफ्तारी कौशांबी जिले से की गई है। अपर पुलिस महानिदेशक (यूपी स्पेशल टास्क फोर्स, कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि पंजाब के अमृतसर के रामदास क्षेत्र के कुर्लियान गांव के रहने वाले संदिग्ध आतंकी लाजर मसीह को सुबह करीब 3.20 बजे कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘जो जानकारी उपलब्ध है, उसके मुताबिक गिरफ्तारी आतंकवादी स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल के जर्मनी स्थित मॉड्यूल का मुखिया है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों से सीधे संपर्क में है।’

    अमिताभ यश ने बताया कि यूपी एसटीएफ ने आतंकी के पास से विस्फोटक सामग्री और अवैध हथियार बरामद किए हैं। अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई सामग्री में तीन जिंदा हथगोले, दो जिंदा डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल और 13 विदेशी कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा उसके पास से एक सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, गाजियाबाद के पते वाला आधार कार्ड और बिना सिम कार्ड वाला मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। एडीजी ने बताया कि यह आतंकी 24 सितंबर 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हुआ था। वहीं पंजाब पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उसने एक आतंकी मॉड्यूल के एक सदस्य की गिरफ्तारी के साथ संभावित रूप से लोगों को निशाना बनाकर की जाने वाली हत्याओं को रोक दिया है।

    पंजाब पुलिस ने कहा कि इस आतंकी मॉड्यूल को प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का समर्थन प्राप्त है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि यह मॉड्यूल अमेरिका स्थित वांछित आतंकवादी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियां संचालित कर रहा है जो घोषित आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा का करीबी सहायक है। हैप्पी इटली में स्थित अपने साथी रेशम सिंह के साथ मिलकर यह मॉड्यूल संचालित कर रहा है। आरोपी की पहचान बटाला में घणियां के बांगर निवासी विक्रमजत सिंह के रूप में की गयी है। पुलिस ने उसके पास से .32 बोर की पिस्तौल के साथ दो मैगजीन, नौ कारतूस और एक कारतूस का खोखा बरामद किया है।

  • Stock market में आया भारी उछाल, लोगों ने ली राहत की सांस

    Stock market में आया भारी उछाल, लोगों ने ली राहत की सांस

    नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार वीरवार को लगातार दूसरे ट्रेडिंग सेशन में बढ़त के साथ खुले। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के मेक्सिको और कनाडा के ऑटोमोबाइल टैरिफ को एक महीने के लिए टालने से वैश्विक बाजारों ने राहत की सांस ली है। इसका पॉजिटिव असर घरेलू बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स अच्छी तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सेंसेक्स में 350 अंकों से ज्यादा मजबूती दिख रही है, जबकि निफ्टी (Nifty) भी मजबूत होकर 22450 के पार निकल गया है।

    आज के कारोबार में निफ्टी पर बैंक, आईटी, आटो, मेटल, एफएमसीजी, फाइनेंशियल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। फिलहाल आज के कारोबार में सेंसेक्स में 358 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है और यह 74,088 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, जबकि निफ्टी करीब 114 अंक बढ़कर 22,451 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स 30 के 23 शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। आज के टॉप गेनर्स में TATAMOTORS, RELIANCE, ZOMATO, ASIANPAINT, TATASTEEL शामिल हैं।

    जबकि टॉप लूजर्स में M&M, NESTLEIND, ULTRACEMCO, POWERGRID, SUNPHARMA में शामिल हैं।इसके पहले बुधवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त पर बंद हुए थे। Dow Jones Industrial Average में 486 अंकों की तेजी रही और यह 43,006.59 के लेवल पर बंद हुआ। NASDAQ Composite में 268 अंकों की बढ़त रही और यह 18,552.73 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि S&P 500 इंडेक्‍स करीब 64 अंक बढ़कर 5,842.63 के लेवल पर बंद हुआ है।

  • Jalandhar News: पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर बनकर और फर्जी दस्तावेज तैयार करके बेच दिया घर

    Jalandhar News: पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर बनकर और फर्जी दस्तावेज तैयार करके बेच दिया घर

    जालंधर, ENS: बिजली विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर के साथ फ्रॉड होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार न्यू गुरमीत नगर में स्थित अमरजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि एक फर्जी अमरजीत सिंह ने उसके घर के फर्जी दस्तावेज तैयार करके घर को किसी ओर को बेच दिया। दरअसल, इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब खुद मकान मालिक व पूर्व अधिकारी मकान को बेचने लगा। इस दौरान उसे पता चला कि उक्त घर किसी ओर के नाम बेच दिया गया है। जिसके बाद पीड़ित ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी।

    पुलिस ने जांच के बाद फर्जी पूर्व डिप्टी चीफ इंजीनियर बन कर मकान बेचने वाले अमरजीत सिंह पुत्र दलीपा सिंह निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी लुधियाना के बयानों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने नवदीप सिहं पुत्र अमरजीत निवासी बस्ती जोधेवाल लुधियाना के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसने फर्जी अमरजीत बनकर दस्तावेज तैयार करके घर बेच दिया। पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत कुमार निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी ने बताया कि वह 2009 में विभाग से रिटायर्ड हो गए थे। 1996 से वह न्यू गुरमीत नगर स्थित अपने घर का मालिक है और सारे दस्तावेज उनके नाम पर है।

    नौकरी दौरान वह अलग अलग शहरों में पोस्टिंग के चलते रहते थे जिसके चलते जालंधर स्थित घर की देख रेख कम होती थी। सेवामुक्त होने के बाद वह कभी कभी विदेश रहते अपने बेटे पास चले जाते थे लेकिन काफी सालों से लुधियाना शिफ्ट हो गए थे। आरोप है कि बुजुर्ग होने के कारण वह जालंधर के मकान का रख रखाव नहीं कर पा रहे थे, जिसके चलते उन्होंने अपना न्यू गुरमीत नगर स्थित मकान बेचने के लिए जानकार से बात की तो वह तहसील में दस्तावेज चैक करवाने लगा।

    वहां जाकर पता लगा कि उक्त मकान अमरजीत कुमार की जगह किसी और के नाम पर हो चुका है। उन्होंने पता किया तो यह बात सामने आई कि किसी फर्जी अमरजीत सिंह ने नवदीप सिहं पुत्र अमरजीत निवासी बस्ती जोधेवाल लुधियाना (फर्जी नाम) को खुद का बेटा बना पहले रजिस्ट्री उसके नाम करवाई और बाद में आगे किसी को बेच दिया। पुलिस ने लंबी जांच के बाद फर्जी अमरजीत सिंह और उसके बेटे नवदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

  • Jalandhar News: बाबा बालक नाथ मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना

    Jalandhar News: बाबा बालक नाथ मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि अब चोर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने लग गए। वहीं ताजा मामला शहीद भगत सिंह कालोनी से सामने आया है, जहां बाबा बालक नाथ मंदिर में घुसकर चोरों ने इन्वर्टर की बैटरी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा जा सकता है कि चोर दीवार फांद कर अंदर घुसे थे और वहीं से ही फरार हो गए।

    सीसीटीवी के अनुसार एक्टिवा पर आए 2 चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोरों के चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे है। घटना की शिकायत थाना-1 पुलिस को दे दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए मंदिर के मुख्य सेवादार हरीश चोपड़ा ने बताया कि चोर बड़े आराम से मंदिर में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे दी गई है और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस से अपील की गई।

  • आज का राशिफल, 6 मार्च 2025

    आज का राशिफल, 6 मार्च 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और वीरवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 6 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशिः आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने निजी जीवन में चली आ रही समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। आज समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। आपका अनुभव प्रतिष्ठा का कारण बनेगा। समाज में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप किसी सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।

    वृष राशिः आज आपका दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। ऑफिस में काम बढ़ सकता है, जिससे आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन आप कार्यक्षेत्र और घर के बीच अच्छी तरह तालमेल बनाकर रखेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संतान को लेकर उलझनें दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आप प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब रहेंगे। घर के जरुरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे।

    मिथुन राशिः आज आपका दिन बदलाव लाने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आप लोगों की मदद करने के लिए समय निकालेंगे। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, बिजनेस को बढाने के लिए बेहतर फैसले लेंगे। साथ ही व्यापार के विकास में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी लेंगे। आज आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। आपके लिए आमदनी के योग बनेंगे। संतान को लेकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको कम्युनिकेशन के माध्यमों से लाभ होगा, और आप तरक्की करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशिः आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। आपको आज अच्छी खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी, नई पोस्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप पूरी सावधानी से काम करेंगे। आज आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी, आप भी इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। किसी कार्य योजना के कारण आपको यात्रा करनी पड़ेंगी। आज आयी समस्याओं को अपनी समझदारी से दूर कर लेंगे। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

    सिंह राशिः आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सकारात्मक माहौल में काम करने को मिलेगा। आज आज आप ऑनलाइन नया काम शुरू करेंगे, जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपकी किसी परिवारिक समस्या का निवारण होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आपकी यात्रा शुभ फलदाई साबित होगी।

    कन्या राशिः आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने के संभावना है, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में सफलता के योग हैं। आज आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी। जमीन जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, लेकिन कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। आप परिवार के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे बच्चे आपसे प्रसन्न रहेंगे।

    तुला राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, आपकी यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में आपसी प्रेम बढ़ेगा। किसी कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आयेगा, इससे आप खुद को रिलैक्स फील करेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज आप आपनी मेहनत से अच्छा धन कमाने में सफल होंगे। संतान को किसी बड़े संस्थान में एडमिशन मिलने की खबर मिलेगी। घर के किसी कन्या को बड़ी सफलता मिलने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

    वृश्चिक राशिः आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे, इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका सेहत रोज की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है।

    धनु राशिः आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। आपके निजी प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके लिए अचानक धन लाभ के स्त्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए अच्छी पदोन्नति मिलेगी। आज आप ऑफिस में अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आने से खुशियाँ आएंगी। लोग आपको बधाई देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, सफलता मिलने के योग बने हुए है।

    मकर राशिः आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आपको अपनी नौकरी में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्यस्थल पर विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे, लेकिन आप अपने काम पर फोकस करेंगे। आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी। आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। आप परिवार के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आज आप अपने स्वभाव में थोड़ी विनम्रता लाएं। बच्चे अपने जरुरत का सामान खरीदने के लिए आपसे कह सकते है।

    कुंभ राशिः आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी। बहुत समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। आज आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने में व्यस्त रहेंगे। घर में फंक्शन होने की संभावना है। कुछ लोग साझेदारी में व्यापार शुरू करेंगे। आज आपके संतान को पढ़ाई के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। जिसे सुनकर आपको खुशी मिलेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    मीन राशिः आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज व्यापार में अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज शत्रु पक्ष आपको परेशान करने की नाकाम कोशिश कर सकता है। प्रशासनिक पद पर कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। शिक्षकों का ट्रांसफर उनके मन पसंद जगह पर होगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए है थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी।

  • Punjab News: माँ बाप ने बेटे पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप, देखे वीडियो

    Punjab News: माँ बाप ने बेटे पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप, देखे वीडियो

    लुधियाना: आधुनिक युग मे लोग एक दूसरे से धोखाधड़ी करने से गुरेज नहीं करते, लेकिन शहर के एक इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमे सुंदर नगर से लुधियाना मे रहने आए ज्ञानचंद नारंग ने अपने ही इकलौते बेटे पर ठगी के आरोप लगाए है। ज्ञानचंद नारंग ने कहा कि सुरेश ने उनकी जमीन जायदाद धोखे से अपने नाम करवा ली।

    इस मामले मे सुरेश नारंग और उनकी पत्नी ने कहा कि उन पर लगाए गये आरोप निराधार है। इस झगड़े के पीछे मेरी बहनो और जीजो का रचा हुआ षड्यंत्र है। पिता ज्ञानचंद ने अपनी मर्जी से प्रॉपर्टी मेरे नाम करवाई है। उन्होंने मेरे ऊपर कोर्ट केस भी किया है। जिसके सबूत मे अदालत मे पेश कर अपना पक्ष रखुँगा।