Blog

  • प्लास्टिक की Factory में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    प्लास्टिक की Factory में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    कोटाः शहर के अनंतपुरा थाना इलाके में रोड नंबर 5 पर एक फैक्ट्री के अंदर प्लास्टिक के स्क्रेब में शॉर्ट सर्किट से सुबह 5 बजे आग लग गई। फैक्ट्री के अंदर और बाहर प्लास्टिक के कबाड़े में आग लगने से धीरे धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना फैक्ट्री के कर्मचारियों ने नगर निगम की फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर 6 फायर ब्रिगेड की दमकल पहुची ओर 2 से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के बाहर रखा प्लास्टिक पूरी तरह से जल गया।

    जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड के अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सुबह 5 बजे भामाशाह मंडी, रोड नंबर 5 पर मौजूद एम/एस मजहर एंटरप्राइजेज फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगने की सूचना मिली थी। फैक्ट्री पर तुरंत दमकल की 6 गाड़ियां भेजी गई। 2 से 3 घंटे फायर ब्रिगेड की टीम ने प्लास्टिक के स्क्रेप में लगी आग को कड़ी मुशक्कत के बाद बुझाया।

    आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते फायर ब्रिगेड की दमकल पहुंचने से बड़ा हादसा होने से टल गया। फैक्ट्री में वेस्ट प्लास्टिक को रिसाइक्लिंग किया जाता था। घटना की वजह शॉट सर्कीट बताया जा रहा है।

  • Punjab News: कांग्रेस में फिर शुरू हुई अंदरूनी कलह !

    Punjab News: कांग्रेस में फिर शुरू हुई अंदरूनी कलह !

    खतरे में पड़ी राजा वडिंग की प्रधानगी

    चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के चुनावों से पहले एक बार फिर से कांग्रेस में अंदरूनी कलह देखने को मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के खिलाफ हाईकमान को रिपोर्ट पेश की गई। पंजाब कांग्रेस को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल को एक रिपोर्ट सौंपी गई। सूत्रों के अनुसार इस रिपोर्ट से पंजाब कांग्रेस में भूचाल आ सकता है। सूत्र बताते है कि कांग्रेस पंजाब प्रधान राजा वडिंग को हटाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में सांसद और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह उर्फ राजा वडिंग की कार्यशैली पर गंभीर आरोप हैं।

    इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    • सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाईकमान के पास पहुंची रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य के वरिष्ठ नेताओं में आपस में तालमेल बिल्कुल नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह उर्फ राजा वडिंग की कार्यशैली भी पूरी तरह एकला चलो वाली है।
    • आम आदमी पार्टी की सरकार बने 3 साल हो चुके हैं, लेकिन बतौर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने किसी बड़े मुद्दे को लंबे वक्त के लिए उठाकर बड़ा धरना प्रदर्शन नहीं किया। ऐसा लगता है कि, प्रदेश संगठन भगवंत सरकार से सीधी सियासी लड़ाई लड़ने से बचता आया है। ये मुख्य विपक्षी दल होने के नाते पार्टी के लिए नुकसानदेह है।
    • प्रदेश अध्यक्ष पूर्व प्रभारी से मिलकर अपने चहेतों को कार्यकारी जिलाध्यक्ष के तौर पर लगातार नियुक्ति करते रहे, क्योंकि जिलाध्यक्ष की नियुक्ति एआईसीसी से होती है। ये अनुशासनहीनता का गंभीर मामला है।
    • विधानसभा के उपचुनावों में बाकी सीटों को दरकिनार कर प्रदेश अध्यक्ष अपनी पत्नी के चुनाव में ही ज़्यादातर समय व्यस्त रहे, जिसके कारण नतीजे पार्टी के लिए अच्छे नहीं रहे हैं।
    • कारपोरेशन चुनावों में प्रदेश में चुनाव समिति का गठन हुआ, लेकिन उसकी एक भी बैठक नहीं हुई। टिकट बंटवारे में कोई नियम कायदा न बनाकर मनमर्जी की गई। चुनावों के नतीजे पार्टी के लिए खासे निराशाजनक हैं।
    • कॉर्पोरेशन चुनाव में बिना एआईसीसी को बताए फगवाड़ा में बीएसपी से गठबन्धन कर लिया गया।
    • एक वक्त कांग्रेस छोड़कर खासकर आप या बीजेपी गए नेताओं की घरवापसी के मसले पर भी प्रदेश संगठन ने किसी नियम कायदे के बजाय अपने चहेतों को तरजीह दी, विरोधियों के करीबियों को नो एंट्री।
  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जंडियाला गुरु में लगातार बेखौफ हमलावारों द्वारा गोलियां चलाने की खबरें सामने आ रही है। वहीं देर रात एक युवक अपने 2 दोस्तों के साथ बाइक से जा रहा था और रास्ते में किसी ने पीछे से किसी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक युवक की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ किसी काम से गया था और पता चला कि पीछे से किसी ने उसे गोली मार दी।

    परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। दूसरी ओर पुलिस स्टेशन जंडियाला गुरु के डीएसपी रविंदर पाल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें सूचना मिली थी कि मनप्रीत नाम का युवक अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था कि रास्ते में उसका गोली मारकर कत्ल कर दिया गया। डीएसपी ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Jalandhar ED का Action, डिपोर्ट हुए यात्रियों के मामले में 11 को Summons जारी

    Jalandhar ED का Action, डिपोर्ट हुए यात्रियों के मामले में 11 को Summons जारी

    जालंधर, ENS: अमेरिका से भारतीयों के डिपोर्ट होने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। वहीं इस मामले में जालंधर ईडी की टीम ने एक्शन लिया है। दरअसल, भारतीय निवासियों को ‘अमेरिकी सपना’ देखने और उन्हें ‘डंकी’ मार्ग से अमेरिका भेजने में शामिल ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसने के लिए, ईडी ने हाल ही में अमेरिका से डिपोर्ट हुए 11 अवैध अप्रवासियों को समन भेजा है। इसने अपराध की आय का पता लगाने के लिए पीएमएलए के तहत एक जांच भी शुरू की है।

    प्रतिष्ठित सूत्रों को बताया कि ईडी ने 11 लोगों को अलग-अलग तारीखों पर जालंधर में अपने कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा और 11 में से एक हरियाणा से संबंधित था, जबकि बाकी पंजाब से थे। बता दें कि अमृतसर हवाई अड्डे पर पंजाब के डिपोर्ट हुए लोगों की जांच के बाद राज्य के अधिकारियों द्वारा एकत्र किए गए प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, ट्रैवल एजेंटों को 44 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया था, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति ने अवैध रूप से अमेरिका पहुंचने के लिए औसतन 40 लाख रुपये से 50 लाख रुपये का भुगतान किया था।

    बता दें कि ट्रम्प प्रशासन द्वारा 20 जनवरी को सत्ता संभालने के तुरंत बाद अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। इस दौरान ट्रम्प ने बड़े पैमाने पर 4 विमानों में भारतीयों को डिपोर्ट किया। जिसमें पंजाब से संबंधित कुल 131 निर्वासित शामिल थे। सूत्रों ने कहा कि ईडी ने “स्वयं” निर्वासित लोगों के विवरण की व्यवस्था करके जांच शुरू की। शुरुआत में जिन 15 मामलों का विश्लेषण किया गया, उनमें से यह “11 डिपोर्ट लोगों के विवरण और पते” प्राप्त करने में कामयाब रहा।

     

  • MBBS का स्टूडेंट फंदे से झूला, Suicide Note में लिखा दर्दभरा मैसेज

    MBBS का स्टूडेंट फंदे से झूला, Suicide Note में लिखा दर्दभरा मैसेज

    कोटाः एमबीबीएस के छात्र द्वारा हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस को स्टूडेंट के रूम से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसमें माता पिता के लिए अपना प्यार को दर्द ब्या किया है। घटना बुधवार रात 10 बजे की बताई जा रही है।

    महावीर नगर थाना के एएसआई मोहनलाल ने बताया कि मृतक सुनील बैरवा (28) बस्सी (जयपुर) का रहने वाला था। सुनील MBBS फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। वह बुधवार को हॉस्टल कैंपस में दिखाई नहीं दिया तो रात को उसके साथियों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो सुनील कमरे पर फंदे पर लटका मिला। इस दौरान पुलिस को वहां से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें मृतक ने अपने माता पिता से माफी मांगी।

    उसने लिखा कि वह माता पिता का सपना पूरा नहीं कर पा रहा है। इसलिए उनसे माफी चाहता हूं। रात 10 बजे के करीब सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा और परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

  • khalistani समर्थकों ने विदेश मंत्री जयशंकर को घेरा, गाड़ी के सामने आकर की शर्मनाक हरकत, देखें वीडियो

    khalistani समर्थकों ने विदेश मंत्री जयशंकर को घेरा, गाड़ी के सामने आकर की शर्मनाक हरकत, देखें वीडियो

    लंदनः विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय लंदन में हैं। इस दौरान लंदन में कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। उनमें से एक ने उनकी गाड़ी के सामने आकर तिरंगा भी फाड़ा। घटना का एक विडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान भारी मात्रा में लंदन पुलिस और खालिस्थानी समर्थक वीडियो में देखें जा सकते हैं।

    जानकारी मुताबिक, विदेश मंत्री एस जयशंकर लंदन में चैथम हाउस थिंक टैंक के एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए थे। कार्यक्रम के खत्म होने के बाद जैसे ही वे अपनी कार की तरफ बढ़े। वहां पहले से विरोध कर रहे खालिस्तान समर्थकों ने उन्हें देखकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसके बाद एक शख्स तिरंगा लेकर उनकी कार के आगे खड़ा हो गया और रास्ता रोक लिया। इस दौरान उसने भारत के राष्ट्रीय ध्वज को फाड़ने जैसी शर्मनाक हरकत की।

    खालिस्तान समर्थक की तिरंगा फाड़ने की हरकत को देखते ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और गाड़ी से दूर ले गए। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग हाथों में खालिस्तान का झंडा लेकर नारेबाजी कर रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना को लेकर भारतीय समुदाय में आक्रोश है। इस घटना के बाद लंदन में भारतीयों ने विरोध जताया। लोग ब्रिटिश सरकार से मांग कर रहे हैं कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Jalandhar News: हवेली से चोरों ने चुराए जानवर, 5 पर केस दर्ज, 2 फरार

    Jalandhar News: हवेली से चोरों ने चुराए जानवर, 5 पर केस दर्ज, 2 फरार

    जालंधर, ENS: थाना सदर के अंतर्गत आते गांव जंडियाला में हवेली से चोरी की घटना सामने आई है, जहां चोर हवेली से 2 भैंस और एक कट्टा चोरी कर भाग गए। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों से जानवर बरामद कर लिए हैं। पुलिस को दी शिकायत में गांव जंडियाला सदर के रहने वाले कुलवंत सिंह ने बताया कि उसकी पेट्रोल पंप के पास हवेली है, जहां उसने जानवर रखे हुए हैं।

    वह रोजाना की तरह हवेली में पहुंचा तो देखा हवेली में से जानवर गायब थे। जिसके बाद उसने थाना सदर की पुलिस को शिकायत दी। थाना सदर पुलिस ने जांच के दौरान 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शहीबाद खान, मुन्नी और फरियाद खान निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। वहीं आरोपियों के 2 अन्य साथी फरार चल रहे है, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

  • Punjab News: एक्शन मोड में मेयर, सुबह-सुबह गैर हाजिर मिले कर्मी, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन मोड में मेयर, सुबह-सुबह गैर हाजिर मिले कर्मी, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले में आप सरकार एक्शन मोड में आ गई है, यही कारण है कि अब नगर निगम में भी काम को लेकर जांच की जा रही है। वहीं सरकार के बाद एक्शन मोड में आई मेयर इंद्रजीत कौर ने आज सुबह-सुबह नगर निगम दफ्तर का दौरा किया, जहां अचानक मेयर ने हाजिरी चैक की तो कई गैर हाजिर पाए गए और कई लेट आते दिखे।

    इस दौरान मेयर अटेंडेस शीट हाथ में लेकर ख़ुद अकेले-अकेले की हाज़िरी मार्क की। वहीं देरी से आने वाले कर्मियों को मेयर ने फटकार लगाते हुए उन्हें समय पर आने की चेतावनी दी। बता दें कि इससे पहले भी मेयर ने कर्मचारियों की हाजिरी चेक करने के लिए नगर निगम जोन ए कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था।

    नगर निगम कर्मचारियों को शहर में शिविर लगाने के भी निर्देश दिए गए थे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लोगों को सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। मेयर ने कहा कि कर्मचारियों को कार्यालयों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि जनता को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

  • Jalandhar News: इस इलाके में व्यक्ति का कत्ल, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में व्यक्ति का कत्ल, देखें Live

    इलाके में एक बार फिर सरपंच ने लगाए नशे के आरोप

    जालंधर, ENS: होशियारपुर रोड़ पर स्थित शेखे गांव में बने नशा छड़ाओं केंद्र के पास पर व्यक्ति का शव मिला है। बताया जा रहा हैकि व्यक्ति का कत्ल किया गया है। राहगीर ने शव पड़ा देख घटना की सूचना थाना मकसूदा की पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं मुबारकपुर शेखे के सरपंच तिरलोक कुमार ने कहा कि देर रात व्यक्ति का मर्डर हुआ है। व्यक्ति ने कहा कि उन्हें आज सुबह घटना की सूचना मिली थी। सरपंच का आरोप है कि इलाके में नशे के कारण यह घटनाएं हो रही है। 3 माह पहले भी इलाके में मर्डर हुआ था। हालात यह हो गए है कि देर रात 8 के बाद इलाके से कोई महिला अकेली नहीं निकल सकती। इस मामले को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायतें दे दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। इस मामले को लेकर नशा छुड़ाओं केंद्र की मेडम से भी कई बार बात की जा चुकी है। हालात यह है कि इलाके में लाईटे नहीं जगती, अंधेरा होने के कारण घटनाएं आए दिन होती रहती है। सरपंच ने कहा कि इस खाली प्लाट में लोग नशे का सेवन करते है और घटनाओं को अंजाम देते है। मृतक की पहचान पाटिल के रूप में हुई है, जोकि प्रवासी है। वहीं लोगों का कहना है कि प्लाट एनआरआई का है और वह कई सालों से बाहर रहा है। यह खाली प्लाट नशे का अड्डा बन चुका है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस का कहना मृतक इलाके में किराये के मकान में रहता था। घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल पर थाना पतारा और मकसूदा की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है, लेकिन जब दोनों पुलिस कर्मियों से बात की गई तो दोनों हदबंदी में उलझते हुए दिखाई दिए।
  • Jalandhar News: चंद सैकेंड में दिलकुशा मार्केट से 18 हजार रुपए की साइकिल लेकर चोर फरार

    Jalandhar News: चंद सैकेंड में दिलकुशा मार्केट से 18 हजार रुपए की साइकिल लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालात यह हो गए है कि सबसे व्यस्त बाजार में बेखौफ चोर वारदातों को सरेआम अंजाम दे रहे है। वहीं दिलकुशा मार्किट में चोरी की घटना सामने आई है। दरअसल, मंहगी साइकिलें चुराने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। इसी के चलते दिनदहाड़े दिलकुशा मार्केट से चोर ने दुकान के बाहर साईकिल लेकर फरार हो गया।

    पीड़ित के अनुसार उसकी 18 हजार रुपए की साइकिल चोर लेकर फरार हो गया। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। गौरव मेहरा निवासी किशनपुरा ने बताया कि सुबह वे 11 बजे के करीब दुकान पर आए थे। इस दौरान उसने साइकिल दुकान के बाहर ही खड़ी थी, लेकिन जब वापस आकर देखा तो साइकिल गायब थी। सीसीटीवी में देखा तो पता लगा कि करीब 20 साल का युवक पहले दुकान के पास खड़ा रहा।

    फिर एकदम से साइकिल के पास आया और महज 36 सेकेंड में साईकिल चोरी करके फरार हो गया। इस संबंध में शिकायत संबंधित थाने में दर्ज करवा दी गई है। गौरव ने बताया कि इससे पहले राहुल नाम के कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई थी। तब भी पुलिस को कंप्लेंट दी थी, लेकिन तीन साल बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। बता दें कि एक महीने में तीसरी चोरी है, जिसमें चोर महंगे साइकिलों पर हाथ साफ कर रहे हैं। दुकानदारों ने मांग की है कि बाजार में भी जरूर गश्त की जाए।