Blog

  • Punjab News: इस इलाके में तस्कर के घर पर चला Bulldozer, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में तस्कर के घर पर चला Bulldozer, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में बढ़ते नशे को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ा गया है। इस मुहिम के तहत अमृतसर के पड़हाड़ी वाले गांव में पुलिस अधिकारियों द्वारा एक नशे के तस्कर के घर पर पीला पंजा चलाया गया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और कई एनडीपीसी एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं।

    उन्होंने कहा कि 5 साल जेल में बिताने के बावजूद एक बार फिर से नशे का काम शुरू किया गया था, जिस संबंध में आरोपी को आज गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि हम इस घर को ध्वस्त किया गया। पुलिस ने कहा कि जिन नशा बेचने वाले लोगों ने तस्करी के पैसों से घर बनाए गए हैं, उन्हें पूरी तरह से धवस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हम भड़ालीवाल पहुंचे हैं और इस पड़हाड़ीवाली गांव में इस नशे के तस्कर के घर को धवस्त किया जा रहा है।

    बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा कुछ दिन पहले पंजाब के एसएसपी और डीजीपी के साथ बैठक के कारण नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया गया था, जिसके तहत आज अमृतसर में दो जगहों पर पुलिस प्रशासन द्वारा अपना पंजा चलाया जा रहा है, जिसमें मुकबूलपुरा क्षेत्र और पड़हाड़ीवाली गांव के नशे के तस्कर का घर ढहाया जा रहा है। अब देखना होगा कि पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद और कितने नशे के तस्करों के घर ढहाए जाते हैं, क्योंकि पंजाब सरकार द्वारा तीन महीने के भीतर पंजाब में नशा समाप्त करने की बात की जा रही है।

  • Punjab News: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः आज लोग पुराने रीति रिवाज जो किसी के लिए हानिकारक हों उन्हें पीछे छोड़कर नई सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो अभी भी पुराने रीति रिवाजों को लेकर ही बैठे हैं और दहेज जैसे शैतान को अपना हक समझते हैं। ये दहेज लोभी अभी भी थोड़े से सामान के लिए किसी की बेटी को मारने तक का संकोच नहीं करते हैं और कई लोग तो ऐसे हालात पैदा कर देते हैं कि उनकी बहुए खुद अपनी जीवनलीला समाप्त कर देते हैं। आज भी कई जगह पर दहेज से तंग आकर महिलाओं द्वारा आत्महत्या करने के मामले सामने आते रहते हैं।

    ताजा मामला बटाला के मान नगर से सामने आया है जहां, 26 वर्षीय पवनप्रीत कौर दहेज लोभियों की शिकार हो गई। पवनप्रीत कौर का शव किराए के मकान में उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। पवनप्रीत कौर पिछले कुछ समय से अपने किराए के मकान में रह रही थी।

    परिजनों ने बताया कि पवनप्रीत कौर की शादी 2 साल पहले बेगोवाल के नजदीकी गांव भादस में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर परेशान करने लगे। आखिर में पवनप्रीत कौर अपने मायके में रहने लगी। पवनप्रीत कौर एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के ससुराल वालों ने उसे काफी परेशान किया हुआ था। उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था जिसके चलते वह दुखी रहती थी। इसी दुख से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पवनप्रीत ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है।

    मृतक के भाई गुरसेवक सिंह व उसकी मां सुखविंदर कौर ने रो-रोकर सारा दुखड़ा सुनाया। दोनों ने सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • बड़ी खबरः America के बाद अब UK ने शुरू की डिपोर्ट करने की तैयारी, 828 स्थानों पर Raid

    बड़ी खबरः America के बाद अब UK ने शुरू की डिपोर्ट करने की तैयारी, 828 स्थानों पर Raid

    नई दिल्लीः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारी मात्रा में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को डिपोर्ट किया। वहीं अमेरिका के बाद अब यूके ने भी अवैध रुप से रह रहे लोगों को देश से निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में 828 स्थानों पर छापा मारा गया। इसमें 609 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में सबसे ज्यादा पंजाबी हैं, जो स्टडी या टूरिस्ट वीजा पर यूके गए थे। ये वीजा की अवधि खत्म होने पर अवैध रूप से यूके में रह रहे थे। उत्तरी इंग्लैंड के हंबरसाइड में एक भारतीय रेस्तरां में छापे में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 4 को हिरासत में ले लिया। लेबर सरकार के सत्ता में आने के बाद से लगभग 19,000 विदेशी अपराधियों और अवैध प्रवासियों को देश से निकाला जा चुका है।

    इनमें भी सबसे अधिक पंजाबी हैं। इस सख्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप अवैध प्रवासियों को रोजगार देने वाले नियोक्ताओं पर भी भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। एक अवैध कर्मचारी रखने पर मालिक को 60,000 पाउंड (60 लाख रुपये) तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। यूके के रहने वाले किरपाल सिंह का कहना है कि यह कदम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त माइग्रेशन नीति के साथ मेल खाता है, जिसने हाल ही में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। ब्रिटेन में इस अभियान के बाद भारतीय समुदाय में चिंता बढ़ गई है। विशेष रूप से छोटे व्यवसाय मालिकों के बीच, जो डरते हैं कि उनके स्टाफ में कोई अवैध प्रवासी निकला तो उन पर भारी जुर्माना लग सकता है।

    यूके में भारतीय प्रवासी समुदाय सबसे बड़े समूहों में से एक है, जिसकी दोनों देशों के साथ मजबूत सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध हैं। ब्रिटेन में कई अवैध भारतीय प्रवासी मूलरूप से कानूनी तरीकों से जैसे छात्र या वर्क वीजा के माध्यम से आए थे लेकिन बाद में विभिन्न प्रशासनिक बाधाओं, आर्थिक कठिनाइयों या उचित कानूनी मार्गदर्शन की कमी के कारण अनियमित स्थिति में आ गए। सरकार का कहना है कि ये बेहद खराब स्थिति में जीने को मजबूर हैं। कुछ मानवाधिकार संगठनों ने कहा है कि सरकार को अवैध प्रवासियों को निकालने के बजाय उन्हें वैध बनाने का मौका देना चाहिए लेकिन सरकार अपनी सख्ती जारी रखने के मूड में है। गृह कार्यालय के प्रवर्तन प्रमुख एडी मोंटगोमरी ने कहा कि जो लोग हमारे सिस्टम का उल्लंघन करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

    यूके में इस समय में 7 लाख से अधिक पंजाबी हैं और बहुसंख्यक सिख समुदाय से हैं। यूके ने 2008 के बाद से स्टडी वीजा में काफी ढील दी, जिसका फायदा उठाकर भारी संख्या में युवा यूके में स्टडी वीजा पर चले गए। नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन में 10 लाख छात्रों की दूसरी भाषा अंग्रेजी है, जबकि जिन छात्रों की पहली भाषा अंग्रेजी नहीं है, उनमें पंजाबी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। हाल की रिपोर्टों के अनुसार, अध्ययन के लिए ब्रिटेन जाने वाले भारतीय छात्रों में से एक महत्वपूर्ण हिस्सा पंजाब से है। अनुमान है कि ब्रिटेन में भारतीय छात्र वीजा धारकों में से लगभग 40 फीसदी पंजाबी मूल के हैं, जिससे यह पता चलता है कि ब्रिटेन में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले पंजाबी छात्रों की एक बड़ी संख्या है।

  • Punjab News: इस इलाके में सरेआम बिक रहा नशा, नहीं हो रही कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में सरेआम बिक रहा नशा, नहीं हो रही कार्रवाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः सतगुरु नगर में सरेआम नशा बिकने को लेकर 2 परिवारों के खिलाफ इलाका निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। हालांकि लोगों का कहना है कि वह कई बार पुलिस को शिकायते दे चुके है। लेकिन अब शिकायत किए जाने को लेकर तस्कर सरेआम लोगों को धमकियां दे रहे है। वहीं इस मामले को लेकर आज इलाका निवासियों ने पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र दिया है और इलाके में नशे बेचने को बंद करने की अपील की है। वहीं इलाका निवासियों ने गली में सरेआम नशा बिकने की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल की है। जिसमें देखा जा सकता है कि सरेआम इलाके में नशा बेचा जा रहा है।

    मामले की जानकारी देते हुए परमजीत ने कहा कि नशा बेचे जाने को लेकर कई बार गली में एक घर से लोगों का विवाद हो चुका है। इस मामले को लेकर इलाका निवासियों ने कई बार विरोध किया और प्रशासन को इंसाफ की गुहार लगाई। इस मामले को लेकर जब पुलिस से शिकायत की तो उक्त परिवार घर को ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। महिला का कहना है कि सरेआम 2 घरों के परिवार की 2 बहनें पहले नशा बेचने का काम करती थी, उसके बाद अब दोहता सहित अन्य परिवारिक सदस्य नशे का काम करते है। पहले वह दोनों अलग-अलग घरों में रहती थी, लेकिन अब दोनों एक ही घर में रहती है। गली वालों से उक्त परिवार का कई बार नशा बेचने के विरोध को लेकर झगड़ा भी हो चुका है। इस मामले में अब उक्त तस्कर इलाका निवासियों को सरेआम धमकियां दे रहे है।

    जिसको लेकर आज एक बार फिर से इलाका निवासी इकट्ठा हो गए और गली ने नशा बेचने को लेकर मोर्चा खोला है। उनका कहना हैकि गली में नशा बेचने का काम बंद करवाया जाए। वहीं बलजीत सिंह ने कहा कि थाना ढाबा के अधीन आते इलाके में सरेआम नशा बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर इलाका निवासी कई बार थाने में शिकायत दे चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इस मामले को लेकर आज पुलिस कमिश्नर से शिकायत की गई है। व्यक्ति ने कहाकि तस्करों के खिलाफ कई मामले दर्ज है। इलाका निवासियों को लगातार मिल रही धमकियों को लेकर उनकी जान को खतरा बना हुआ है।

  • Punjab News: हिंदू नेताओं के टारगेट किलिंग मामले में ब्रिटिश नागरिक को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    Punjab News: हिंदू नेताओं के टारगेट किलिंग मामले में ब्रिटिश नागरिक को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    मोगाः जिले की अदालत में जग्गी जौहल को लेकर सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने जग्गी को एक केस में बरी कर दिया है। जग्गी जौहल पंजाब में हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग का आरोपी है, जिस पर एनआईए जांच कर रही है। जौहल पर डेरा प्रेमी गुरदीप की हत्या के अलावा आरएसएस के प्रमुख बिग्रेडियर जगदीश गगनेजा की हत्या का आरोप है। जग्गी जौहल की गिरफ्तारी के बाद यूके में काफी शोर शराबा हुआ था। तत्कालीन पीएम जॉनसन ने उसके समर्थन में खुलकर स्टैंड लिया था।

    जगतार सिंह जौहल 2017 से भारतीय जेल में बंद है। उस पर हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग में शामिल होने का आरोप है। बोरिस जॉनसन के पत्र में जौहल को एक ब्रिटिश नागरिक बताकर कहा था कि वह भारतीय जेल में ‘मनमाने ढंग से’ बंद है। यूके के स्काॅटलैंड के रहने वाले जौहल को 2017 में भारत आने पर गिरफ्तार किया गया था।

    वह तिहाड़ जेल में बंद है। यूके के 70 सांसदों ने जग्गी का मामला जोरदार ढंग से उठाया था। जग्गी 2 अक्तूबर 2017 को पंजाब आया था, उसकी 18 अक्तूबर को शादी हुई। उसका भाई गुरप्रीत व माता पिता शादी के बाद यूके चले गए। 4 नवंबर को जालंधर की रामामंडी से उसको गिरफ्तार कर लिया गया। एनआईए की जांच में पता चला कि आतंकी हरमिंदर मिंटू और हरदीप सिह ने यूरोप की यात्रा की थी। उनकी मुलाकात जौहल से हुई थी। जौहल सीधे तौर पर खालिस्तान लिबेरशन फोर्स से जुड़ा हुआ था। एसजीपीसी से लेकर अकाल तख्त साहब ने जग्गी जौहल के मामले में स्टैंड लिया था।

     

  • राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए Ranveer Allahbadia-Apoorva Makhija

    राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए Ranveer Allahbadia-Apoorva Makhija

    नई दिल्लीः ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो आपत्तिजनक टिप्पणी मामले की जांच जारी है। रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा ‘राष्ट्रीय महिला आयोग’ में अपने बयान दर्ज करा रहे हैं। आशीष चंचलानी के वकील राष्ट्रीय महिला आयोग में आ चुके हैं। यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा इंडियाज गॉट लैटेंट के दो प्रोड्यूसर्स सौरभ बोथरा और तुषार पुजारी के साथ पहुंचे हैं। इससे पहले पिछले वीरवार को यूट्यूबर आशीष चंचलानी गुवाहाटी पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए और ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ से जुड़े मामले में अपना बयान दर्ज कराया।

    पूछताछ के बाद चंचलानी की कानूनी टीम ने एक याचिका दायर की है, जिसमें एफआईआर को खारिज करने या इसे मुंबई स्थानांतरित करने की गुजारिश की गई है। ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया को फटकार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने उनके शो ‘द रणवीर शो’ पर पाबंदी लगा दी थी। इसके बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने सुप्रीम कोर्ट को अर्जी दी कि उनके शो को दोबारा शुरू किया जाए क्योंकि इससे 280 लोगों का रोजगार जुड़ा है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ उनके शो को ऑन एयर करने की इजाजत दे दी।

    सुप्रीम कोर्ट ने हिदायत दी कि मर्यादा का ख्याल रखें। बता दें कि ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ कॉमेडी शो में रणवीर अल्लाहबादिया के साथ कई कंटेट क्रिेएटर मौजूद थे। इसमें शामिल हुए एक कंटेस्टेंट के मां-बाप पर रणवीर अल्लाहबादिया ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया था। देश के कई हिस्सों से शो में शामिल लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराए गए। पुलिस ने इस शो में मौजूद कई लोगों को समन जारी किया था। इस मामले में रणवीर अल्लाहबादिया ने सार्वजिनिक तौर से माफी मांगी थी। शो को चलाने वाले समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से इसके साभी विडियो डिलीट कर दिए थे।

  • व्यापारी की गला घोंटकर हत्या, घर आए संदिग्ध व्यक्ति ने की वारदात

    व्यापारी की गला घोंटकर हत्या, घर आए संदिग्ध व्यक्ति ने की वारदात

    इंदौरः जिले में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां रात में साथ में रुके व्यक्ति ने एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर का है, जहां सचिन चोपड़ा नामक युवक अपनी मां के साथ रहता था और बिजनेस करता था। सचिन अपने साथ एक युवक को अपने घर पर लेकर आया था। वहीं किसी ने पुलिस को सूचना दी कि सचिन की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

    इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया की शव मिलने की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम कराया गया तो शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई जिसके बाद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये गए जिसमें एक संदिग्ध युवक घर से जाता दिखा, एरोड्रम पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

  • Ring Ceremony का Function बना लड़ाई का अखाड़ा, दूल्हे के रिश्तेदार भिड़े

    Ring Ceremony का Function बना लड़ाई का अखाड़ा, दूल्हे के रिश्तेदार भिड़े

    फरीदाबादः रिंग सैरेमनी में छोटी सी बात को लेकर लड़ाई करने का मामला सामने आया है। यहां शराब पीने को लेकर दूल्हे पक्ष के रिश्तेदार आपस में ही लड़ पड़े। बताया जा रहा है कि सगाई कार्यक्रम में युवक ने नशे में महिलाओं के बाथरूम में घुसने की कोशिश की। इसको लेकर जमकर मारपीट हुई।

    जानकारी मुताबिक, हरियाणा के फरीदाबाद में सगाई समारोह में पहले तो दूल्हे के रिश्तेदारों में शराब पीने से टोकने को लेकर लड़ाई हुई। उसके बाद दूल्हे के परिवार के न्योते पर आए एक युवक ने नशे में लेडीज बाथरूम में घुसने की कोशिश की। इसको लेकर बात इतनी बिगड़ गई कि आधी रात को सगाई समारोह में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान रिश्तेदारों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसा दिए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक तरफ सगाई नहीं हो पाई और दूसरी तरफ धर्मशाला प्रबंधन ने मेहमानों की हरकतें देख रात को ही मंदिर खाली करवा लिया।

    वारदात के बाद तमाम आरोपी मौके से भाग गए, जिसके बाद दूल्हे के पिता ने पुलिस को इस मामले की शिकायत दी है। उनका कहना है कि आरोपी उनका 51 हजार कैश और गहने लूटकर ले गए हैं। इसके अलावा उन्होंने दुल्हन के परिवार की तरफ से लाया गया सामान भी तोड़ दिया है। घटना में 3 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

  • Punjab News: सरेआम युवकों ने की फायरिंग, पुलिस ने साधी चुप्पी

    Punjab News: सरेआम युवकों ने की फायरिंग, पुलिस ने साधी चुप्पी

    लुधियानाः पंजाब में विवाह-पार्टियों व सोशल मीडिया पर हथियारों की प्रमोट को लेकर पूर्ण पाबंदी लगी हुई है, लेकिन उसके बावजूद सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रमोट होने की घटनाएं सामने आ रही है। अगर हम जिले में युवाओं की बात करें तो यहां के युवाओं में हथियारों का रूझान काफी देखने को मिल रहा है। हथियार रखना स्टेटस सिंबल बन गया है। इसी बीच साउथ सिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कार में बैठे युवकों ने दिनदहाड़े हवाई फायरिंग किए।

    इतना ही नहीं, उन्होंने उसका वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर युवकों ने डाल दिया, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद उसे डिलीट कर दिया। हैरानी की बात यह है कि सरेआम युवकों द्वारा हवाई फायरिंग के बाद भी पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा हैकि युवक अभी भी लाइसेंसी हथियारों के साथ शहर में घूम रहे हैं। घटना साउथ रोड की बताई जा रही है। फायरिंग का वीडियो बनाकर युवकों ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर भी डाला है, हालांकि यह वीडियो अब डिलीट हो चुका है, क्योंकि स्टेटस की फोटो 24 घंटे बाद अपने आप डिलीट हो जाती है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने चुप्पी साधी हुई है। कैमरे के आगे कोई पुलिस कर्मी बयान नहीं दे रहा।

  • फूल तोड़ने पर मासूम से बर्बरता, रहम की भीख मांगता रहा बच्चा, देखें वीडियो

    फूल तोड़ने पर मासूम से बर्बरता, रहम की भीख मांगता रहा बच्चा, देखें वीडियो

    बरेलीः शहर के कैंट थाना क्षेत्र में एक नर्सरी मालिक ने 8 साल के बच्चे को लकड़ी की बल्ली से बांधकर चप्पलों से पिटाई की। बच्चा उससे दया की भीख मांगता रहा लेकिन बेरहम व्यक्ति उस बच्चे को मारता ही रहा। बच्चे का कसूर महज इतना था कि उसने नर्सरी के पौधों से कुछ फूल तोड़ लिए थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जानकारी देते हुए बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर निवासी पिंटू शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनका 8 साल का बेटा मंगलवार सुबह 11 बजे लापता हो गया था। वह उसकी तलाश कर रहे थे। शाम को उन्हें पता लगा कि उनके बेटे को उमरसिया गांव में पुष्पांजलि नर्सरी के मालिक रोहित टंडन व उसके बेटे ने बंधक बना रखा है। जब वह पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा लकड़ी की बल्ली से रस्सी के सहारे बंधा है और रोहित उसकी चप्पल से पिटाई कर रहा है। पिंटू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटे को बचाने की गुहार की तब नर्सरी मालिक ने कहा कि वह इस बच्चे का कत्ल कर देगा, यह रोज उनके फूल तोड़ता है। वीडियो में भी व्यक्ति साफ-साफ कह रहा है कि वह बच्चे को मार देगा। पिंटू की ओर से नर्सरी मालिक और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी रोहित का चालान किया गया है।