
Blog
-

डोगा में सुशील, इंदु व 3 बच्चों को गुरु का लंगर ट्रस्ट ने मुहैया करवाई छत
जमीन से लेकर मकान बनाने का पूर्ण खर्च किया वहनउपायुक्त जतिन लाल ने मकान परिवार को सौंपा, ट्रस्ट के प्रयासों को सराहाऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंडोगा गांव के एक परिवार को गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट ने जमीन लेकर मकान बनाने का कार्य करीब 8 लाख रुपए से पूरा किया है । वीरवार को इस नवनिर्मित मकान को परिवार को समर्पित कर दिया गया है। जिलाधीश ऊना जतिन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे । उन्होंने रिबन काटा और हवन यज्ञ में भाग लेकर परिवार को नए मकान मिलने की बधाई दी। पंडोगा निवासी सुशील व इंदु के सिर पर कोई अदद छत न होने के चलते तीन बच्चों के साथ रहना मुश्किल हो रहा था, जिस जमीन पर मकान अस्थाई रूप से बनाकर सुशील रह रहे थे ,वहां जमीन विवादित थी और झगड़ा चल रहा था, ऐसे में अपनी फरियाद लेकर सुशील व इंदु गत वर्ष जिला प्रशासन के पास पहुंचे। वहीं उन्हें गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के बारे में पता चला। उन्होंने अपनी फरियाद व समस्या गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट को बताई जिसके बाद ट्रस्ट ने पाया कि यह परिवार मदद के लिए हकदार है और परिवार की कोई भी सरकारी मदद नहीं मिली।
ऐसे में ट्रस्ट ने इस परिवार के मकान निर्माण का कार्य शुरू करवाया लेकिन जमीन विवादित होने के चलते उसे स्थान पर मकान बनाने से रोक दिया गया, जिसके बाद परिवार पर और भी मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। क्योंकि जो छत थी उसे भी तोड़ दिया गया था, ऐसे में एक छोटे से कमरे में पांच लोगों का परिवार रहा और ट्रस्ट ने पंडोगा के उप प्रधान गुरपाल की मदद से एक जमीन परिवार के लिए लेकर दी और उस पर दो कमरे एक रसोई व शौचालय का निर्माण करवाया। जिस पर करीब आठ लाख रुपए खर्च हुए और इस मकान को विधिवत रूप से वीरवार को परिवार को समर्पित कर दिया गया ।जिलाधीश ऊना जतिनलाल इस मौके पर उपस्थित हुए। उन्होंने रिबन काटा और मकान की चाबियां सुशील व इंदु को दी, हवन यज्ञ में भाग लिया जिलाधीश ऊना ने परिवार की व्यथा को भी सुना और गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा किए गए सेवा के कार्यों को सारहा। इस अवसर पर उप प्रधान गुरपाल ने कहा कि इस परिवार के लिए वरदान के रूप में गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट आया है, जिसमें छतमुहैया करवाई है और यह बहुत बड़ा पुण्य का कार्य किया गया है । वही सुशील व इंदु ने कहा कि हमें यकीन ही नहीं था कि कोई हमारी इस प्रकार से मदद करेगा।उन्होंने कहा कि यह सपना साकार होने जैसा है ,अब हमारे पास छत है। इंदू ने कहा कि हमारे परिवारों के अलावा इस जीवन में हमें परिवार से भी बढ़कर मदद करने वाला गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट हुआ है जिसने इज्जत के साथ रहने का हक छत के रूप में हमें दिया है । वहीं उन्होंने जिला प्रशासन से बीपीएल कार्ड बनाने का आग्रह भी किया । इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अश्वनी जेतिक, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महामंत्री राजीव भनोट व सदस्य विशाल सयाल ने कहा कि ट्रस्ट साढ़े 5 वर्षों से अस्पताल में लंगर लगाने का कार्य कर रहा है, इसके अलावा अनेक सामाजिक कार्यों में भी ट्रस्ट अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है । उन्होंने कहा कि 6 मकान बनाकर जिला ऊना में जरूरतमंदों को समर्पित किया जा चुके हैं । उन्होंने कहा कि यह छठा मकान है पंडोगा में जो बना करके दिया गया है ।उन्होंने कहा कि यह सारी सेवा लोगों के सहयोग से की गई है और लोगों का विश्वास सहयोग इसी प्रकार ट्रस्ट के साथ बना रहे और ट्रस्ट जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी लाने का काम करता रहे यही हमारी कामना है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के चैयरमैन महंत मंगलनंद महाराज जी का पूर्ण आशीर्वाद सेवा के कार्यों में है, जिसके चलते सेवा के काम लगातार आगे बढ़ रहे हैं, ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जिलाधीश ऊना का भी आभार व्यक्त किया। -

पुलिस स्टेशन के सामने तेज रफ्तार कार का कहर, 10 फीट हवा में उछला व्यक्ति, मौत देखें CCTV
रायपुरः छतीसगढ़ के रायपुर में पुलिस स्टेशन के सामने आज सुबह भीषण हादसे की घटना सामने आई है। जहां पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में हिट एंड रन केस में तेज रफ्तार कार चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले ऑटो ड्राइवर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक करीब 10 फीट उछलकर दीवार से जा टकराया। सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज पंसारी (43) निवासी शीतला मंदिर के पास पुरानी बस्ती के रूप में हुई है।
पुलिस स्टेशन के सामने तेज रफ्तार कार का कहर, 10 फीट हवा में उछला व्यक्ति, मौत देखें CCTV#viralvideo #Accidente #in #policestation #crime #VIDEO pic.twitter.com/3m9HVyj7Gh
— Encounter India (@Encounter_India) March 6, 2025घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला का है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े 4 बजे यह हादसा हुआ है। दरअसल, बूढ़ातालाब की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने युवक को टक्कर मार दी। दीवार से टकराते ही युवक का सिर बुरी तरह फट गया। जिससे तेजी से खून बहने लगा। कुछ ही मिनट में उसकी मौके पर ही मौत हो गईं।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि, कार ड्राइवर ने एक्सीडेंट के बाद तेज रफ्तार में गाड़ी को ब्रेक भी मारा। लेकिन वो घायल युवक को उसी हालत में छोड़कर भाग गया। पुलिस को आशंका है कि, कार ड्राइवर ने शराब पी रखी होगी। मृतक मनोज पंसारी मॉर्निंग के दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मनोज ऑटो चलाने का काम करता था। उस पर घर की जिम्मेदारी थी। फिलहाल, पुरानी बस्ती पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालक की तलाश में जुट गई है।
-

Car और Truck की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत, देखें वीडियो
रायपुरः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक्सयूवी कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में महिला भी शामिल है। पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के पास की है।
Head-on collision between car and truck, 5 dead, watch video#viralvideo #Mannat #HighWay #Accidente #car #drive #safety #national pic.twitter.com/0yf3CWQ35N
— Encounter India (@Encounter_India) March 6, 2025हादसा इतना भयानक था कि, कार के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं हादसे के बाद सड़क पर लंबी जाम की स्थिति देखने को मिली है। कार के टायर फटने के कारण घटना हुई है। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची गई और मामले की जांच में जुट गई। मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Himachal News : मंदिरों की नगरी के तौर पर उभर रहा ऊना
धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन हब के रूप में उभर रहा जिला ऊनाऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश का ऊना जिला अपनी विराट धार्मिक और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के चलते अब मंदिरों की नगरी के रूप में एक नई पहचान बना रहा है। यहां के प्राचीन मंदिर, ऐतिहासिक मेले और धार्मिक उत्सव न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र हैं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी आकर्षित कर रहे हैं। हिमाचल सरकार के प्रयासों से इन स्थलों का विकास, सौंदर्यीकरण और विस्तार किया जा रहा है, जिससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हो रही है।मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों के प्रावधान हिमाचल सरकार ऊना जिले में धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और रखरखाव पर विशेष ध्यान दे रही है। जिला में विश्व विख्यात माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर उत्तर भारत का सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जोकि लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। श्री चिंतपूर्णी जी के भव्य भवन निर्माण और श्रद्धालुओं की सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 250 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं जिले में डेरा बाबा श्री रूद्रानंद जी महाराज और डेरा श्री जोगी पंगा में लोगों की अगाध आस्था है। ऊना जिले में श्री किला बाबा बेदी साहिब जी, श्री गुरुद्वारा दुखभंजन साहिब जी, डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी, पीर निगाह, बाबा गरीब नाथ जी, शिव बाड़ी, ब्रह्मोती सरोवर, श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां, चमुखा मंदिर बंगाणा, सदाशिव मंदिर, बनौड़ महादेव, महादेव मंदिर कोटला समेत धार्मिक श्रद्धा के अनेक पवित्र स्थल हैं। वहां सुविधाओं के विकास में हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।
इसके अलावा ऊना जिले के अन्य मंदिरों के सौंदर्यीकरण और मरम्मत कार्यों सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए भी करीब 20 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इनमें शीतला माता मंदिर ईसपुर के भव्य मंदिर निर्माण के लिए 5 करोड़, दमामियां मंदिर के सड़क निर्माण के लिए 8 करोड़, संत गुरू रविदास मंदिर भदसाली को 50 लाख, श्री गुरू रविदास सत्संग सभा सलोह, श्री बाबा सिद्ध जालंधरी मंदिर गोंदपुर, श्री बाबा नैना मंदिर कांगड़, संता बाबा डांगू वाले बीटन, बीटन में कुटिया निर्माण, सलोह में कुटिया निर्माण, राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां, बनौड़े महादेव बहडाला, गुरु रविदास मंदिर दुलैहड़ और ललड़ी के लिए 25-25 लाख रुपये, संत गुरू रविदास मंदिर हरोली और सलोह में कुटिया निर्माण के लिए 10-10 लाख तथा संतगुरू रविदास मंदिर धनुपर, पंजावर, बालीवाल और श्री चाणो मंदिर बढ़ेड़ा के लिए 15-15 लाख रुपये की राशि मंदिरों के सौंदर्यीकरण, बेहतर रख-रखाव के साथ-साथ आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रदान की गई है। इन प्रयासों से ऊना धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन रहा है और इसकी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षण मिल रहा है।
धार्मिक पर्यटन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा धार्मिक स्थलों के विकास से न केवल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है, बल्कि स्थानीय व्यापार, होटल उद्योग और परिवहन सेवाओं को भी गति मिली है। इससे होटल, भोजनालय और हस्तशिल्प व्यवसाय से जुड़े लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। पर्यटन के माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं, जिससे ऊना की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।धार्मिक उत्सव और मेले बन रहे अध्यात्म और संस्कृति का संगम ऊना जिले में पारंपरिक धार्मिक उत्सव और मेले यहाँ की संस्कृति की आत्मा हैं। हिमाचल सरकार इन मेले-महोत्सवों को बड़े पैमाने पर आयोजित कर अपनी परंपराओं को सहेजने और बढ़ाने के साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को भी नए आयाम देने में लगी है। इसी मकसद से साल 2024 में पहली बार अंब में माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। वहीं हर साल होने वाले बंगाणा का पिपलू मेला और अंब का होली मैड़ी मेला लोगों की श्रद्धा का केंद्र हैं। पिछले कई वर्षों से बाबा बाल जी द्वारा फरवरी माह में आयोजित धार्मिक सम्मेलन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहता है।धूमधाम से मनाया जाएगा राज्य स्तरीय हरोली उत्सव इस बार लंबे इंतजार के बाद, राज्य स्तरीय हरोली उत्सव एक बार फिर अपनी पूरी भव्यता के साथ आयोजित होने जा रहा है। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव हरोली के कांगड़ मैदान में पूरे भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के दिशा निर्देशों के अनुरूप इस उत्सव को यादगार और जनसहभागिता से भरपूर आयोजन बनाने पर जोर दे रहा है। 27 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा के साथ उत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। 27, 28 और 29 अप्रैल की सांस्कृतिक संध्याएं इस महोत्सव का आकर्षण होंगी, जहां दिन में स्थानीय शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक समूहों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं संध्या समय स्थानीय कलाकारों व हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ राष्ट्रीय स्तर की दिग्गज हस्तियां अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत करेंगी। यह उत्सव एक माह तक चलेगा, जिसमें कांगड़ मैदान में पूरे महीने भर ट्रेड फेयर आयोजित किया जाएगा। इस मेले में प्रदेश और देशभर के स्वयं सहायता समूहों एवं व्यावसायिक संस्थानों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय उद्यमिता और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।धार्मिक धरोहर के संरक्षण और विकास को सरकार की पहल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ऊना जिले को धार्मिक पर्यटन के हब के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, जो कला एवं संस्कृति विभाग का भी दायित्व संभाल रहे हैं, का कहना है कि पारंपरिक वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं के समावेश से मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य न केवल मंदिरों को भव्य रूप देना है, बल्कि इनकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखना भी है। सरकार के प्रयास जहां श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा को सुखद बनाने पर केंद्रित हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के नए अवसरों का द्वार भी खोल रहे हैं। -

Punjab News: सरकारी अस्पताल में चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले के गांव भगता में सरकारी अस्पताल में बनाए गए नशा छोड़ाओ केंद्र में 25 फरवरी की रात चोरी होने की घटना सामने आई थी। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रामपुरा फूल डीएसपी प्रदीप सिंह ने बताया कि उन्हें 26 फरवरी को शिकायत मिली थी कि अस्पताल के नशा छुड़ाओं केंद्र से इन्वेटर, बैटरी और नशा छोड़ने वाली गोलियां लेकर चोर फरार हो गए।
इस संबंध में कार्रवाई करते हुए 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गोपाल सिंह और लवप्रीत सिंह निवासी गांव कोठे गुरु, बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोर किया इन्वेटर और उसकी बैटरी और करीब 1800 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
-

Punjab News: 10वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मौत
बठिंडाः गांव कुंडल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 10वीं के छात्र ने जहरीली वस्तु निगल ली, जहां छात्र की आज मौत हो गई। छात्र की पहचान 16 वर्षीय छात्र करनवीर सिंह गांव कुंडल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार करनवीर सिंह ओपन स्कूल से 10वीं की पढ़ाई कर रहा था और ननिहाल गांव कुंडल में रह रहा था। परीक्षा के तनाव के कारण उसने 25 फरवरी को कीटनाशक पी लिया था। करनवीर का उसका 7 मार्च को पेपर था। परिजनों के अनुसार, वह पढ़ाई को लेकर हमेशा चिंतित रहता था।
कीटनाशक पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ी, तो उसे पहले अबोहर अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे बठिंडा रेफर कर दिया। बठिंडा के अस्पताल में आज इलाज के दौरान करनवीर की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अबोहर लाया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुनील कुमार बताया कि एएसआई कुलदीप सिंह और उनकी टीम शव को बठिंडा से अबोहर ले आई है। शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है।
-

तेज रफ्तार Thar की टक्कर से टूटी ग्रिल, खुले Airbags, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो
नोएडाः सेक्टर 62 में एक खौफनाक सड़क हादसा हुआ है, यहां एक तेज रफ्तार कार (थार ) डिवाइडर से टकराने के बाद बीच सड़क पर पलट गई। जिस समय ये कार डिवाइडर से टकराई उस समय उसकी रफ्तार कितनी तेज थी इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस टक्कर के बाद थार का टायर कार से टूटकर अलग हो गया। इस घटना में कार चला रहा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे बाद में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना के समय इस कार की स्पीड इतनी ज्यादा था कि वो डिवाइडर से टकराने के बाद कई बार सड़क पर पलट गई। कार की छत और दूसरे हिस्से इस खौफनाक हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि गाड़ी के अंदर जितने भी एयरबैग्स थे वो इस तेज टक्कर के बाद खुले मिले हैं। कार की टक्कर से डिवाइडर पर लगे ग्रीन का एक बड़ा हिस्सा भी उखड़ गया है। ऐसे में आप और हम इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि जिस समय ये कार डिवाइडर से टकराई होगी उस दौरान इसकी स्पीड कितनी ज्यादा रही होगी। इस तेज टक्कर की वजह से ये कार एक ‘कबाड़’में बदल गई है।
इस खौफनाक हादसे के बाद एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस वीडियो में हादसे के बाद कार की क्या स्थिति है वो दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से कार सड़क के बीचोंबीच पड़ी है और उसके अंदर से तरल पदार्थ बाहर निकल रहा है। ऐसे में गनीमत ये रही है कि इस हादसे के बाद कार में आग नहीं लगी। अगर इस हादसे के बाद कार में आग लगती तो अंदर फंसे चालक को बाहर निकालना काफी मुश्किल हो जाता। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
-

Diesel से भरा टैंकर पलटा, लूटने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़, देखें वीडियो
बंदायुः बिल्सी के बांस बरौलिया गांव के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। आंवला डिपो से दहगवां जा रहा डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गया। टैंकर चालक इंद्र पाल ने बताया कि बिल्सी-वजीरगंज मार्ग पर अचानक टैंकर का स्टेरिंग फेल हो गया। उन्होंने काफी कोशिश की, लेकिन टैंकर को नियंत्रित नहीं कर पाए।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत चालक को टैंकर से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे की खबर सुनते ही कुछ ग्रामीण डीजल चोरी के लिए केन लेकर मौके पर पहुंच गए। हालांकि, पुलिस के समय पर पहुंचने से डीजल चोरी की कोशिश नाकाम हो गई। क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य के मुताबिक पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा करवा दिया है। चालक को सुरक्षित बचा लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर कर दिया और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।डीजल से भरा टैंकर पलटा, लूटने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़, देखें वीडियोhttps://t.co/BVVAK2sqzR#KatrinaKaif #PriyankaChopra #KayaduLohar pic.twitter.com/Ugnfcb3G5Q
— Encounter India (@Encounter_India) March 6, 2025 -

Punjab News: बदलता मौसम पड़ रहा बच्चों-बुजुर्गों पर भारी, अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी, देखें वीडियो
बठिंडाः पंजाब में कभी ठंड तो कभी गर्मी ने बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। सुबह जहां, तेज धूप परेशान करती है तो वहीं शाम को तेज हवाएं चलने से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। इसी के चलते बठिंडा के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में 10 से 15 प्रतिशत वृद्धि हुई है। बठिंडा के सरकारी अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि बठिंडा में पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार बदल रहा है, कभी गर्मी तो कभी ठंड हो जाती है, जिसके चलते बच्चे और बुजुर्ग अधिक बीमार हो रहे हैं।
सरकारी अस्पताल बठिंडा के डॉ. रविकांत ने बताया कि लोगों में वायरल बीमारियां फैल रही हैं। खांसी, गले में खराश, दस्त, उल्टी और दस्त के मामले ज्यादा आ रहे हैं, लेकिन लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। सरकारी अस्पतालों में इसका अच्छा इलाज होता है। वहीं इस तरह का सारा इलाज सरकारी अस्पताल में मुफ्त है। उन्होंने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम में खास तौर पर सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वायरल खांसी से बचने के लिए, अच्छी स्वच्छता का अभ्यास करें और खूब तरल पदार्थ पिएं। वायरल खांसी के घरेलू उपायों में तुलसी, अदरक, मुलेठी, अजवायन, और भाप लेना शामिल हैं। वहीं बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें।
-

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में अध्यापकों के लिए वर्कशॉप का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित : 5 मार्च को वशिष्ट पब्लिक स्कूल में अध्यापकों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया। स्कूल में नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क स्कूल एजुकेशन के उद्देश्य पर एकदिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप अनुपमा शर्मा और उनके सहयोगी अरुण मसीह के द्वारा ली गई। अनुपमा शर्मा 2002 से सीबीएसई में प्रशिक्षक के तौर पर अपनी सेवाएंँ दे रही हैं। इन्होंने सीबीएसई के पाठ्यक्रम नियोजन, सुविधा संगठन नेतृत्व, विकास और प्रशिक्षण मॉड्यूल में भी कार्य किया है। इन्हें डी.ए.वी कॉलेज प्रबंध समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है तथा उनके सहयोगी अरुण मसीह बैपटिस्ट चंडीगढ़ स्कूल में प्रिंसिपल है।वह वर्तमान में सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन है और सीबीएसई स्कॉफ मॉडयूल और क्षमता निर्माण कार्यक्रम विकसित करने के प्रतिबद्ध सदस्य भी हैं।राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा का उद्देश्य शिक्षा को केवल परीक्षा उन्मुख बनाने के बजाय छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करना है ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क स्कूल एजुकेशन के अनुसार विद्यालय शिक्षा के उद्देश्य शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा देना है। विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या समाधान, रचनात्मक और व्यावहारिक ज्ञान और कौशल में वृद्धि करना है। अनुपमा ने बताया कि शिक्षण के उद्देश्य और अधिगम मानकों को निम्नलिखित दृष्टिकोणों के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सीखने की स्वाभाविक क्षमता को प्रोत्साहित करना चाहिए। अरुण मसीह ने बताया कि मूलभूत चरण (उम्र 3 से 8 ) के छात्रों को मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक कौशल का विकास, खेल आधारित शिक्षा को प्रोत्साहन, सामाजिक- भावनात्मक विकास पर ध्यान केंद्रित करना है।प्रारंभिक चरण (8 से 11 )भाषा कौशल के विकास पर जोर देना है। गणित और विज्ञान की प्रारंभिक अवधारणाओं का परिचय करवाना है और रचनात्मक एवं आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। मध्य चरण (11से14 )मुख्य बिंदुओं की समझ को मजबूत करना है। व्यावसायिक शिक्षा का परिचय और अंततः विषय शिक्षा को बढ़ावा देना है। माध्यमिक चरण (उम्र 14 से 18) विषय चयन में अधिक लचीलापन प्रदान करना, छात्रों को शिक्षा और व्यावसायिक करियर के लिए तैयार करना है। छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि शिक्षक प्रौद्योगिकी में आईसीटी का उपयोग स्कूल शिक्षा में शिक्षण अधिगम प्रकिया को आधुनिक, प्रभावी और समावेशी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने अनुपमा और अरुण मसीह का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हम आगामी सत्र में नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए छात्रों के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे।