Blog

  • आज का राशिफल, 7 मार्च 2025

    आज का राशिफल, 7 मार्च 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 15 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 32 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज से होलाष्टक आरंभ हो रहे हैं। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 07 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आपको लाभ मिलेगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपको मान-सम्मान मिलेगा, आपको लोग अच्छे उदाहरण के तौर पर देखेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाने में आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे, आपको लाभ मिलेगा।

    वृष राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेगा। आज खुद पर ध्यान देंगे। आज आपके विरोधी आपके सामने नतमस्तक होंगे, दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, भविष्य की प्लानिंग पर विचार विमर्श भी करेंगे। आप मेडिटेशन सेंटर ओपन करेंगे, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपके परिवार में नई-नई खुशियां आएंगी। संतान की सफलता आपको प्रसन्न करेगी, आपके घर लोग बधाई देने आयेंगे। घर पर पार्टी का आयोजन करेंगे। नए काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह लेंगे, आप लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस बना रहेगा। जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे।

    कर्क राशि- आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे, जिसमें अन्य लोगों का सहयोग मिलेगा। साथ ही किसी जरूरी विषय पर बातचीत भी होगी, अपनी बात कहने का मौका मिलेगा, आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जो आगे चलकर काम आएगा। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते है, आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे।

    सिंह राशि- आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा है।आज आपको कई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा, आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। रियल स्टेट बिजनेस कर रहे लोग, नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

    कन्या राशि- आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है, जिससे आप कॉन्फिडेंस फील करेंगे। किसी जरूरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज आप रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घरवाले आपके रिश्ते से सहमत होंगे। नव विवाहित दंपति आज साथ में घूमने जाएंगे। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी पूराने क्लाइंट से धन लाभ होगा।

    तुला राशि- आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद की मदद भी करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको सफलता मिलेगी। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको ऑफिस के कार्यों को टालना अच्छा नहीं है। व्यापार को बढ़ाने के लिए बनाया गया प्लान कारगर साबित होगा।

    वृश्चिक राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम। आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। अगर आप बिजनेस स्टार्ट कर रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त में ही शुरू करें। आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं, लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। लवमेट आज कही घूमने जाएंगे। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    धनु राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। प्राइवेट शिक्षक आज बच्चों को पढ़ाई के नए तरीके सिखायेंगे, छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डिजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं, अपनी कोशिश जारी रखें। महिलाएं आज किचन में काम करते समय सावधानी बरतें।

    मकर राशि- आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। पुराने लेन-देन के मामलों में आज सोच विचार करेंगे। अपने खास रिश्तेदार के घर जाएंगे जहां खुशी का माहौल बना रहेगा। आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, साथ में लंच करेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आयेंगे। छात्रों को आज सफलता मिलने के योग बने हुए हैं, मेहनत जारी रखें।

    कुंभ राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होने वाली है। आज पैसों के मामले में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप अपना पसंदीदा काम करेंगे। पिछले कई दिनों से ऑफिस के रुके कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल होंगे।

    मीन राशि- आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कला व साहित्य से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर अपने गुरु से परामर्श लेंगे। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

  • Punjab News: Gun Point पर घर से गहने और नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Point पर घर से गहने और नगदी लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    बठिंडा: जिले की वीर कॉलोनी में हथियार के बल पर बाइक सवार लुटेरों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार घटना के दौरान घर में एक महिला और उसकी मां मौजूद थीं। इस दौरान गन पॉइंट पर आए लुटेरे घर से सोने के गहने, नगदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने बताया कि घर में दो महिलाएँ अकेली थीं। मोटरसाइकिल पर आए तीन लुटेरों ने हमें पिस्तौल दिखाकर घर में सोने के गहने, दो मोबाइल फोन और 10,000 कैश लूटकर ले गए।

    घटना की सूचना पीड़िता ने पुलिस को दे दी है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दूसरी तरफ, इस मामले की जांच कर रहे कातवाली थाना के एएसआई ने बताया कि हमारे ध्यान में लूट का मामला आया है। गन पॉइंट पर लूट हुई है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • कोयला खदान में बड़ा हादसा, कई मजदूर दबे, 3 की मौत

    कोयला खदान में बड़ा हादसा, कई मजदूर दबे, 3 की मौत

    नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के WCL की छतरपुर-1 कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया। खदान में एक फेज की स्लैब अचानक गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए है। बताया जा रहा है कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम, SDRF और पुलिस का दल तुरंत मौके पर पहुंच गया है। रेस्क्यू टीम ने खदान के अंदर घुसकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

    घटना की पुष्टि करते हुए बैतूल एसपी खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, खदान की एक स्लैब ढहने से यह हादसा हुआ।

  • उपमुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए रुकवाया काफिला

    उपमुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद के लिए रुकवाया काफिला

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना प्रवास के दौरान मानवीयता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए अपना काफिला रुकवाया और उसे तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई।

    घटना हरोली उपमंडल के पालकवाह क्षेत्र की है, जहां एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। उसी समय उपमुख्यमंत्री का काफिला वहां से गुजर रहा था। घायल को सड़क पर देख अग्निहोत्री ने तुरंत काफिला रुकवाया और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

    उन्होंने घायल व्यक्ति को अपने काफिले के वाहन से अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। प्राथमिक जांच में कोई गंभीर चोट न होने की पुष्टि के बाद घायल व्यक्ति को उसके घर(कोटला खुर्द)के लिए रवाना किया गया। स्थानीय लोग उपमुख्यमंत्री की इस त्वरित सहायता और मानवीय संवेदनशीलता की खूब सराहना कर रहे हैं।

  • हिमालया जनकल्याण समिति ने नशे को लेकर बीटीटीआई में चलाई जागरुकता मुहिम

    हिमालया जनकल्याण समिति ने नशे को लेकर बीटीटीआई में चलाई जागरुकता मुहिम

    नशा हमें ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को तबाह कर देता है-डां अशु शर्मा

    बद्दी/सचिन बैंसल: सामाजिक संस्था हिमालया जनकल्याण समिति ने बरोटीवाला के झाडमाजरी स्थित शिक्षण संस्थान बददी टैकनीकल ट्रेनिंग इंस्टीटयूट में नशा निवारण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कांत मैमोरियल वैल्फेयर ट्रस्ट के चेयरमैन डा अंशु शर्मा ने शिरकत की वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता बीटीटीआई के प्रधानाचार्य जयदीप अग्रवाल ने की। महिला पक्ष से विशिष्ट अतिथि के तौर पर सेवा भारती बददी की उपाध्यक्ष डिंपल परमार उपस्थित हुई। डा अंशु शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में चिट्टा जैसे नशे का पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण है। उससे भी बड़ा दुर्भाग्य यह है कि प्रदेश के भोले भाले युवा मौत की इस पुडय़िा के झांसे में आ रहे हैं। चिट्टा कोई नशा नहीं है, यह सीधा सीधा जगर की डायरेक्ट डोज है जो कभी तुरंत असर कर देती है तो कभी कभी धीरे धीरे युवाओं को मौत के सफर पर ले जाती है।

    डा. अंशु ने बताया कि यह हैरानी की बात है कि विभिन्न प्रदेशों में इस तरह के उद्योग भी पहुंचने शुरू हो गए थे, जिनमें यह सिंथेटिक नशा तैयार हो रहा था। यह नशा पाकिस्तान से होकर पंजाब आता है और फिर देवभूमि पहुंंचता है। इस नशे के सेवन से चंद क्षणों में ही इसे लेने वाला युवा अचेत हो जाता है। इसका सीधा प्रभाव दिमाग, दिल, फेफड़ों पर पड़ता है और शरीर में ऑक्सीजन तक की कमी हो जाती है। यह ऐसा नशा है जिसकी चंगुल में आदमी पड़ जाने के बाद छूट नहीं पाता है। कोई किसी बड़े प्रयासों के बाद छूट भी जाता है तो उसमें दिमाग व शरीर अन्य अंगों पर उस समय तक गहरा असर पड़ चुका होता है। इसके सेवन से हमारी सोचने की क्षमता खत्म हो जाती है।

  • Punjab News: दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, 5 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: दर्दनाक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, 5 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जिले के गांव गुरु हर सहाय के गोलू का मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सड़क किनारे खड़े छोटे हाथी को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े लोग बुरी तरह कुचल गए। घटना में 2 चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना में एक मृतक हरियाणा के सिरसा जिले का रहने वाला था और दूसरा गुरु हर सहाय का रहने वाला था।

    जानकारी के मुताबिक, बाराती गांव अलफूके से हरियाणा के सिरसा में एक शादी समारोह से लौट रहे थे, जो अपने एक रिश्तेदार को लेने के लिए गांव गोलू का मोड़ पर सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। ट्रक ने लोगों को बुरी तरह कुचल दिया और ट्रक खड़े छोटा हाथी पर चढ़ गया।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया।

  • ऊना में पटवारी व कानूनगो संघ  कल निकालेगा रोष रैली

    ऊना में पटवारी व कानूनगो संघ कल निकालेगा रोष रैली

    हड़ताल लगातार जारी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के पटवारी एवं कानूनगो संघ शुक्रबार को जिला मुखालय पर रोष रैली निकालेगा और डी सी ऊना के माधयम से सरकार को ज्ञापन भेजेगा।  संघ की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही व काम रुका रहा। संघ के जिला अध्यक्ष  रविंदर  शर्मा  ने रोष जताते हुए सरकार पर  मांगे न मानने का आरोप लगाया और ऐलान किया कि कल शुक्रबार को स्टेट् यूनियन के आवाहन पर उना के जिला मुख्यालय मे रोष रैली निकाली जायेगी। उन्होंने सरकार के लिए स्टेट केडर  के फैसलों को वापिस लेकर जिला केडर करने कि   बात कही। अगर ऐसा नहीं हुआ तो प्रदेश पटवारी संघ द्वारा जो निर्णय लिया जाएगा उसपर प्रदेश के सभी पटवारी और कानूनगो पालन करेंगे।

  • माता चिन्तपूर्णी मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए 56.67 करोड़ रुपये आवंटित

    माता चिन्तपूर्णी मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए 56.67 करोड़ रुपये आवंटित

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार ने ऊना जिला के माता श्री चिन्तपूर्णी मंदिर के सौंदर्यकरण और श्रद्धालुओं को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 56.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आदेशों की अनुपालना करते हुए यह धनराशि स्वीकृत की गई है ताकि राज्य में धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। स्वीकृत धनराशि का उपयोग से लिफ्ट की सुविधा सहित अत्याधुनिक कतार परिसर (क्यू कॉम्प्लेक्स), स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और मंदिर परिसर में सीसीटीवी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक प्लास्टिक श्रेडर और ठोस कचरा पुनर्चक्रण एवं प्रबंधन संयंत्र स्थापित किया जाएगा, जिससे मंदिर परिसर में प्रभावी तरीके से कचरे का निपटान कर, मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाई रखी जाएगी।

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपयुक्त संकेत चिन्ह् और स्थानीय दुकानदारों के लिए दुकानें निर्मित की जाएंगी। इन नवाचार पहलों का उद्देश्य मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के समग्र अनुभव को और बेहतर बनाना है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य में धार्मिक पर्यटन को नए आयाम प्रदान करने के लिए अधोसंरचना को उन्नत कर, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि माता श्री चिन्तपूर्णी मंदिर उत्तर भारत का प्रसिद्ध शक्तिपीठ है और इस शक्तिपीठ में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शनार्थ आते हैं। यह सुविधाएं श्रद्धालुओं की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगी।

  • Punjab News: किसानों का ऐलान, इस दिन विधायकों के घरों का करेंगे घेराव, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों का ऐलान, इस दिन विधायकों के घरों का करेंगे घेराव, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की बैठक का आयोजन आज इसडू भवन में किया गया। जहां संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक शाम 6 बजे तक चली। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों के घरों का 10 मार्च को किसान घेराव करेंगे। 11 बजे से 3 बजे तक विधायकों के घरों के बाहर सरकार खिलाफ नारेबाजी होगी।

    जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि 10 मार्च को पूरे पंजाब भर में किसान आम आदमी पार्टी के विधायकों के घरों के घेराव कर नारेबाजी करेंगे। 11 बजे से 3 बजे तक धरना जारी रहेगा। 15 मार्च को फिर से सीएम आवास पर धरना देने के लिए कूच किया जाएगा। लक्खोवाल ने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान को किसान अपनी मांगों के मुद्दे पर डिबेट तक करने का चैलेंज दे रहे है। लक्खोवाल ने कहा कि पंजाब भर में SKM द्वारा जो धरने दिए जा रहे है उसे हटा दिया जाएगा। दरअसल, किसान मांगों के पूरा न होने के कारण लगातार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विरोध कर रहे हैं।

    बता दें कि 2 दिन पहले सीएम भगवंत मान के साथ हुई किसान नेताओं की बैठक बेनतीजा रही थी। जिसके बाद किसानों ने चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने के की तैयारी की। पंजाब से सटे चंडीगढ़ के 18 बार्डरों को पुलिस ने मंगलवार रात से ही सील कर दिया था। पुलिस ने कई किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया और कइयों को हाईवे पर निकलने ही नहीं दिया था।

    लक्खोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने कहा कि पहले किसानों की लड़ाई केंद्र सरकार के खिलाफ थी, लेकिन अब पंजाब सरकार ने किसानों की छोटी-छोटी मांगें नहीं मानी। मीटिंग में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के द्वारा गलत व्यवहार किसानों के साथ किया गया। इसी विरोध में किसान अब सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर है। आज बैठक में अगली रणनीति बनाए जाने को लेकर फैसला किया जाएगा। केंद्र सरकार के साथ-साथ अब पंजाब सरकार भी किसानों के विरोध हो गई है लेकिन किसान नेता दबने वाले नहीं है।

  • Himachal News : होमगार्ड ने लैपटॉप सौंप दिखाई ईमानदारी

    Himachal News : होमगार्ड ने लैपटॉप सौंप दिखाई ईमानदारी

    उना/ सुशील पंडित : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में होमगार्ड जवानो ने गुम हुए लैपटॉप को मालिक के सुपुर्द करके ईमानदारी का परिचय दिया है। अस्पताल के सुरक्षा अधिकारी एस पी सी सोहन लाल धीमान ने वताया कि अंकुश कुमार निवासी बसदेहडा का लैपटॉप अस्पताल में गुम हो गया था।
    मिलने पर सुरक्षा कर्मीयों ने सम्भाल कर रख लिया। अब जब अंकुश कुमार लेप टॉप को ढूंढने अस्पताल आया तो उसने सुरक्षा कर्मीयों से लैप टॉप बारे पूछा तो उसकी सही पहचान बताने पर अंकुश को लौटा दिया। अंकुश ने ईमानदारी का परिचय देने के लिए होमगार्ड का धन्यावाद किया है।