Blog

  • झंबर में चार माह से लापता संजय शर्मा का जंगल में मिला कंकाल

    झंबर में चार माह से लापता संजय शर्मा का जंगल में मिला कंकाल

    गहरी खाई में गिरने से जताई जा रही आशंका, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की ग्राम पंचायत झंबर में गत साडे 4 महीनों से लापता संजय शर्मा का कंकाल मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यह कंकाल गांव के जंगल में ही मिला है। वहीं कंकाल के पास पड़े चप्पल और कपड़ों से उसकी पहचान की गई। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान संजय शर्मा पुत्र जगन्नाथ निवासी वार्ड नंबर-तीन झंबर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 9 अगस्त 2022 को 50 वर्षीय संजय रोजमर्रा की तरह अपने पशुओं को चारा काटने के लिए जंगल में गया था, जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा, तो उसके बच्चों की चिंता बढ़ने लगी। ऐसे में संजय की पत्नी सुनीता देवी ने अपने परिवारजनों को बताया और उन्होंने इधर-उधर उसकी खोज की लेकिन वह रात भर जाने लोटा।

    वहीं, सुबह होते ही संजय के छोटे भाई राजेश कुमार और भतीजे मनीष कुमार ने इसकी सूचना पंचायत को दी और पंचायत प्रतिनिधियों ने गांव वासियों के साथ टीमें गठित कर इधर-उधर पूरा जंगल पड़ताल मारा, लेकिन संजय का कोई सुराग नहीं मिला, आखिरकार पंचायत और उसके परिवारजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सदर ऊना को दी। सूचना मिलते ही एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी थानों को संजय की गुमशुदा की तलाश बारे सूचित करने के बाद पूरे दल-बल के साथ झंबर पहुंचे, यहां तक कि उन्होंने स्क्वायड डॉग की सहायता भी ली, परंतु लाख कोशिश करने के बाद संजय का सुराग तक नहीं मिला।

    वहीं, दिनचर्या की तरह जब गांव वासी दिनांक 25 दिसंबर 2022 को जंगल में लकड़ियां व घास लाने के लिए गए थे तो उन्होंने 60 से 70 मीटर गहरी खाई में एक नर कंकाल देखा, जिसको देखते ही वह काफी भयभीत हो गए और उन्होंने आशंका जताते हुए तुरंत इसकी सूचना संजय के भाई राजेश को दी, ऐसे में सूचना मिलते ही राजेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने अपने भाई के कंगाल को पहचान लिया। इसके बाद राजेश ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान प्रवेश शर्मा व उप-प्रधान जीवन शर्मा को दी, उन्होंने भी मौके पर पहुंच कर कंगाल की शिनाख्त करने के बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, पंचायत और ग्राम वासियों ने आशंका जताई है कि संजय की मौत घास काटते वक्त गहरी खाई में गिरने से हुई है। वहीं, पुलिस थाना सदर ऊना से एसएचओ संजीव कुमार अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने कंगाल को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है और पुलिस ने कंगाल को निरीक्षण हेतु टांडा मेडिकल लैब भेज दिया है, मौत के असली कारणों का पता बाद में ही चल पाएगा।

  • कुत्तों का Encounter: 3 शूटर्स ने चलाई गोलियां, 12 की मौत

    कुत्तों का Encounter: 3 शूटर्स ने चलाई गोलियां, 12 की मौत

    बिहारः आदमखोर हुए शेर, भालू, चीता सहित दूसरे जंगली जानवरों को मारे जाने की खबरें आपने बहुत सुनी होंगी। मगर, बिहार के बेगूसराय में आदमखोर हुए कुत्तों का खात्मा किया जा रहा है। बेगूसराय में ऐसे ही 12 कुत्तों को गोली मारी गई। पटना से आए शार्प शूटर्स ने कुत्तों को मौत की नींद सुलाया। इन कुत्तों के हमले में अब तक 10 महिलाओं की जान जा चुकी है। इसी दिसंबर महीने में कुत्तों के हमले में चार महिलाओं की मौत हो चुकी थी। लगातार बढ़ते हमलों के बाद प्रशासन ने कुत्तों को मारने का आदेश जारी किया और शार्प शूटर्स की मदद से इनका खात्म करा रहा है।

    दरअसल, बछवारा प्रखंड के करीब आधा दर्जन पंचायतों में पिछले 10 महीने से कुत्तों का आतंक चरम पर था और अब तक करीब 10 महिलाओं को कुत्तों ने चौर इलाके में नोच-नोच कर मार डाला। इस इलाके के रहने वाले लोग जब काम के लिए निकलते तो कुत्ते उन पर हमला करते। इन कुत्तों ने दर्जनभर लोगों को काट कर जख्मी भी किया।

    पटना से बुलाए गए तीन शूटर

    बताया गया कि दिसंबर महीने में ही आदमखोर कुत्तों के हमले में चार महिलाएं अपनी जान गंवा चुकी थी। इसके बाद जिला प्रशासन पूरे मामले पर संज्ञान लिया और पटना से वन एवं पर्यावरण विभाग के शूटर भेजने की अपील की। फिर शुक्रवार को शूटर शक्ति कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बेगूसराय पहुंची।

    मारे दर्जन भर आदमखोर कुत्ते, ऑपरेशन अभी भी जारी

    शूटर्स ने बछवाड़ा प्रखंड के कदराबाद, अरवा और बछवाड़ा गांव के बहियार में एक दर्जन आदमखोर कुत्तों को गोली मारी। शूटर्स का निशारा इतना सटीक था कि 100 मीटर की दूसरी से भी निशाना लगाकर कुत्तों को मार दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी टीम की मदद की।

    इधर टीम को देखकर गांव की तरफ भागने की कोशिश करने वाले कुत्तों को ग्रामीणों ने वापस खुले मैदान में खदेड़ा। इसके बाद टीम ने निशाना साध कर गोली चलाई और कुत्ते मारे गए, यह पूरा ऑपरेशन तेघड़ा एसडीओ राकेश कुमार और डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि शुटर की टीम कुत्तों को मार रही है। अब तक एक दर्जन कुत्तों को मारा गया है। ऑपरेशन अभी दो-तीन दिनों तक चलेगा। आदमखोर कुत्ते को मार कर लोगों को राहत दी जाएगी।

    ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

    कुत्तों के खात्मे पर इनके आतंक से परेशान ग्रामीणों ने चैन की सांस ली। ग्रामीणों ने कहा कि हर रोज इनके हमले का डर लगा रहता था। 10 महिलाओं की जान इन कुत्तों के हमले में गई है। दर्जनभर लोगों को बुरी तरह से नोचा दिया था। अब जिला प्रशासन के आदेश से इन कुत्तों को मारा जा रहा है। हमें बहुत खुशी है। अब हम सभी अपने घरों से बेधड़क निकल सकेंगे। बच्चे स्कूल जा सकेंगे।

  • राष्ट्र एक शरीर है और धर्म उसकी आत्मा हैं- महन्त राजगिरी महाराज

    राष्ट्र एक शरीर है और धर्म उसकी आत्मा हैं- महन्त राजगिरी महाराज

    माँ कामाक्षी धाम कमाही देवी मन्दिर में सनातन वैदिक राष्ट्र के निर्माण हेतु हुआ मंथन

    ऊना/ सुशील पंडित:  माँ कामाक्षी धाम कमाही देवी में परम् पूजनीय महन्त स्वामी राजगिरी महाराज से मिलने अखिल भारतीय संत परिषद् के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के प्रभारी यति सत्यदेवानन्द सरस्वती महराज जी शिष्य श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज संतों के साथ मिलने पंहुचे। वहां उन्होंने सनातन वैदिक राष्ट्र और सनातनियों पर हो रहे अत्याचारों तथा पंजाब और देश के बिगड़ते माहौल पर चर्चा की जिसमें मां कामाक्षी धाम के महन्त स्वामी राजगिरी जी ने कहा कि हिन्दुओ को समझना चाहिये कि राष्ट्र एक शरीर है और धर्म उसकी आत्मा है।जैसे धर्मविहीन राष्ट्र मृत होता है वैसे ही राष्ट्रविहीन धर्म का भी कोई अस्तित्व नहीं होता।ये बात हर हिन्दू समझ ले कि सनातन वैदिक राष्ट्र के निर्माण के बिना अब सनातन धर्म का कोई भविष्य नहीं है।अगर हिन्दुओ की यह अंतिम शरणस्थली भी उनसे छीन गयी तो हिन्दुओ का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।अतः अब हिन्दुओ को यहूदियों से शिक्षा लेकर इजरायल की तरह अपना एक सनातन वैदिक राष्ट्र बनाना चाहिये जहाँ एक भी जिहादी ना हो और एक भी जिहाद का अड्डा ना हो।

    उन्होने कहा कि वह मां कमाक्षी जी से हिन्दुओ को इस महान लक्ष्य के लिये सद्बुद्धि और सामर्थ्य देने की प्रार्थना अपनी हर साधना में करते हैं।*यति सत्यदेवानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता हमे बताती है कि धर्म और अधर्म की लड़ाई शाश्वत है परन्तु धर्म कभी भी अधर्म से पराजित नही हो सकता।दुष्ट राक्षस जब मानवता पर अत्याचार करते हैं तो वो परमपिता परमात्मा की सर्वव्यापी और सार्वभौमिक सत्ता को भूल जाते हैं और अपने स्वार्थ,क्रूरता और अहंकार के वशीभूत होकर महाविनाश को आमंत्रित करते हैं।इसीलिए सनातन के मानने वालों को अपने सब संशय त्याग कर धर्म की रक्षा के लिये सब कुछ बलिदान करने के लिये तैयार रहना ही चाहिए। अब समय केवल श्री मद भगवत गीता ज्ञान पर चलने का है। भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण जी के आदेश को मानते हुए अपने धर्म पर चलना होगा।
    भगवान श्री कृष्ण जी ने गीता जी में आदेश दिया है कि यज्ञदानतपः कर्म न त्याज्यं कार्यमेव तत् ।
    यज्ञो दानं तपश्चैव पावनानि मनीषिणाम् ॥5॥
    यज्ञ दान और तप नित्य रूप से करने को कहा गया है इसी को आधार मानकर सभी सनातनियों को यज्ञ के साथ जोड़ने का संकल्प लेते हुऐ कार्य करेंगे ।इस अवसर पर उनके साथ स्वामी मधेश्वर पाण्डेय महाराज जी, ठाकुर रमेश चन्द अन्य उपस्थित रहे

  • पंजाबः खेतों में पलटी सवारियों से भरी बस, कई घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः खेतों में पलटी सवारियों से भरी बस, कई घायल, देखें वीडियो

    मोगा : जिले में सवारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक धर्मकोट-जालंधर मुख्य मार्ग पर एक प्राइवेट कंपनी की बस बीच सड़क पलट गई है। घटना दौरान एक सवारी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जबकि कई अन्य जख्मी भी हुए हैं। बस के पलटते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को बड़ी मुश्किल से बस से निकालकर नजदीकी अस्पताल भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद बस का चालक व कंडक्टर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। 

  • क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल महिला की डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत

    क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल महिला की डिलीवरी के बाद बिगड़ी तबीयत

    महिला को चंडीगढ़ किया गया था रेफर, महिला की हुई मौत, 

    ऊना /सुशील पंडित : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में बीते कल डिलीवरी के दौरान स्थिति बिगड़ने को लेकर डॉक्टर ने महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। परिजनों का आरोप था कि महिला की मौत क्षेत्रीय अस्पताल में ही हो चुकी थी। परिजनों ने  इंसाफ पाने को लेकर महिला की डेड बॉडी को सड़क पर रखकर चक्का जाम किया।परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान बरती गई लापरवाई से ही महिला की मौत हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना के सरकारी अस्पताल में  एक महिला को डिलीवरी के लिए दाखिल करवाया गया था नॉर्मल डिलीवरी होने के बाद महिला को कुछ दिक्कत आने लगी जिसको लेकर लड़की के परिजनों ने डॉक्टर को बुलाया और लड़की की तबीयत बिगड़ने की बात कही मामला बिगड़ता देख लड़की को चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर किया गया।

    लेकिन परिजनों का आरोप है डॉक्टर द्वारा इलाज में लापरवाही बरते जाने के कारण उनकी लड़की की मौत हो गई  बह लड़की  का शव चंडीगढ़ से लेकर आए और  परिजनों द्वारा इंसाफ की मांग किए जाने को लेकर उन्होंने लड़की की डेड बॉडी को सड़क पर रखकर रेड लाइट चौक पर जाम लगाया और डॉक्टर को मौके पर बुलाने की जिद पर अडे रहे। चौराहे पर डेड बॉडी रखकर प्रदर्शन के दौरान चारों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर जिला प्रशासन भी पहुंचा और गुस्से में आए परिजनों को जाम खुलवाने के लिए बड़ी मशक्कत के करता देखा गया । परिजनों द्वारा  इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी की नॉर्मल डिलीवरी हो गई थी उसके बावजूद भी डॉक्टर द्वारा इलाज में लापरवाही बरती गई है जिस कारण उनकी बेटी की मौत हुई है मृतक लड़की की अभी करीब 2 साल पहले ही शादी हुई थी अपनी बेटी के मौत की खबर को सुनकर परिजन का बुरा हाल था और शव सड़क पर रखकर वह इंसाफ की मांग कर रहे थे ।

    वहीं  लड़की के परिजनों द्वारा सड़क पर जाम लगाने  की खबर मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और परिजनों को जाम खोलने के लिए राजी करते दिखे । लेकिन परिवार वाले जाम खोलने को तैयार नहीं हो रहे थे और मौके पर डॉक्टर को बुलाने की जिद पर अड़े हुए थे। पुलिस ने इस पूरे मामले में इंसाफ किए जाने की बात कही है।  इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान, एडीसी अमित शर्मा, डीएसपी हेड क्वार्टर अंकित शर्मा, एसएचओ थाना सदर संजीव कुमार, एसएचओ सिटी पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने  इस मामले एफआईआर दर्ज किए जाने और मृतक लड़की का ऊना हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम किए जाने का  आश्वासन दिया जिसके बाद परिजन शांत हुए और जाम को खोला गया। पुलिस ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की किए जाने का परिजनों को भरोसा दिया है पुलिस ने साफ किया है महिला की मौत कितने बजे हुए इसका पूरा पता पोस्टमार्टम रिपॉर्ट आने के बाद पता लग जाएगा।

  • पंजाबः भाजपा ने रजनीश धीमान को जिला प्रधान किया नियुक्त, देखें लिस्ट

    पंजाबः भाजपा ने रजनीश धीमान को जिला प्रधान किया नियुक्त, देखें लिस्ट

    लुधियानाः पंजाब में चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के तहत पंजाब में भाजपा नेताओं की नियुक्तियां कर रही है। वहीं आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने लुधियाना रजनीश धीमान को लुधियाना शहरी का जिला प्रधान नियुक्त किया है। जारी नोटिफिकेशन के तहत यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए गए है। देखे लिस्टः-

  • अच्छर पाल कौशल को लगातार चौथी बार शिवालिक सोसायटी की कमान सोंपी

    अच्छर पाल कौशल को लगातार चौथी बार शिवालिक सोसायटी की कमान सोंपी

    – विधायक राम कुमार चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत कहा समस्याओं का जल्द करेंगे समाधान 

    – सोसायटी के वार्षिक अधिवेशन में एकमत से चुनी गई कार्यकारिणी 

    बद्दी / सचिन बैंसल : दी शिवालिक कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी के वार्षिक अधिवेशन में एकमत से लगातार चौथी बार अच्छर पाल कौशल को अध्यक्ष चुना गया। हिमाचल की सबसे बड़ी हाऊसिंग सोसायटी के वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्यातिथि दून विधायक राम कुमार चौधरी ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचे दून विधायक का सोसायटी के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं अपने संबोधन में विधायक राम कुमार चौधरी ने सोसायटी के लोगों और नारी शक्ति का आभार प्रकट किया। क्योंकि विधानसभा चुनावों में शिवालिक सोयायटी के लोगों ने 90 फीसदी वोटिंग राम कुमार के पक्ष में की।  राम कुमार चौधरी ने कहा के शिवालिक पुरम व सोसायटी के सरकार के पास जो मामले पड़े हैं उनका हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। 

    चौथी बार प्रधान बने अच्छर पाल कौशल ने कहा के सोसायटी लोगों के हित में ईमानदारी से काम कर रही है। जल्द के शिवालिक नगर के चारों एंट्री पॉइंट्स पर गेट लगाकर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जाएंगे। पार्कों और सड़कों का और अच्छे तरीक़े से रखरखाव किया जाएगा। जो मामले कोर्ट और सरकार के पास लंबित हैं उनके भी हल होने की पूरी उम्मीद है।  उन्होंने बताया के पुरानी कार्यकारिणी पर लोगों ने भरोसा जताया है और राजेश भारद्वाज को उपाध्यक्ष, अमन कुमार को कोषाध्यक्ष, एनपी कौशिक को चीफ अडवाइजर, रमेश कतना को सचिव व सतपाल, हरिकृष्ण व कृष्ण लाल को मैनेजिंग कमेटी मेंबर चुना गया है। 


    इस मौके पर सोसायटी ने बेस्ट ग्रीन हाउस, बेस्ट एडवाइजर, बेस्ट कीर्तन मंडली, बेस्ट मोटिवेटर व शिक्षा तथा खेल में अब्बल रहने वाले सोसायटी के लोगों को सम्मानित किया। वहीं मुख्यातिथि दून विधायक राम कुमार चौधरी, संजीव कुमार कुंडल्स व आर्मी से रियायर्ड मनीष मेहता को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दून विधायक राम कुमार चौधरी के साथ संजीव कुमार कुंडल्स, प्रधान अच्छर पाल कौशल, उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज, सेवादल के प्रदेश सचिव हरबंस ठाकुर, इंटक प्रदेश प्रवक्ता ओम शर्मा, सतपाल शर्मा, कश्मीरी लाल, एनपी कौशिक, रमेश कतना समेत भारी संख्या में शिवालिक सोसायटी के मेंबर व लोग उपस्थित रहे। 

  • अटल टनल, रोहतांग में बर्फबारी शुरू, घूमने गए सैलानियों को भेजा वापस, देखें वीडियो 

    अटल टनल, रोहतांग में बर्फबारी शुरू, घूमने गए सैलानियों को भेजा वापस, देखें वीडियो 

    रोहतांगः हिमाचल प्रदेश में अटल टनल, रोहतांग समेत अन्य ऊंची चोटियों पर सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई है। जिला कुल्लू की ऊंची चोटियों के साथ लाहौल-स्पीति में हल्की बर्फबारी हुई है। सोमवार दोपहर बाद अटल टनल रोहतांग के साथ पूरी घाटी में रुक-रुककर बर्फबारी शुरू हुई और पुलिस ने लाहौल के सिस्सू व कोकसर घूमने गए सैलानियों को वापस मनाली भेजा।

    क्रिसमस के लिए मनाली पहुंचे हजारों सैलानी बर्फ देखने के लिए अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल पहुंचे। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि लाहौल-स्पीति में साउथ पोर्टल में बर्फबारी शुरू हो गई है। पर्यटकों को हिदायत दी जाती है की वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करें।

    29 और 30 दिसंबर को फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 28 तक मौसम साफ रहेगा।  29 और 30 दिसंबर को प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी संभावना जताई है। इसके बाद मौसम साफ रहने के आसार हैं। 


    हिमाचल में न्यूनतम तापमान

    शिमला में न्यूनतम तापमान 3.5, सुंदरनगर 1.4, भुंतर 2.2, कल्पा माइनस 1.4, धर्मशाला 5.4, ऊना 2.0, नाहन 7.3, केलांग 5.1, पालमपुर 4.0, सोलन 2.7, मनाली 1.0, कांगड़ा 5.1, मंडी 0.5, बिलासपुर 4.0, हमीरपुर 2.6, चंबा 3.4, डलहौजी 4.0, जुब्बड़हट्टी 6.4, कुफरी 1.5, कुकुमसेरी माइनस 5.2, नारकंडा 0.6, रिकांगपिओ 1.2, धौलाकुआं 7.7, बरठीं 2.9, पांवटा साहिब 7.0 और सराहन में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

  • बद्दी के शिव मंदिर में संत  बाबा श्री श्री 1008 की पुण्य तिथि मनाई

    बद्दी के शिव मंदिर में संत  बाबा श्री श्री 1008 की पुण्य तिथि मनाई

    हवन यज्ञ  और भंडारे का किया आयोजन

    बददी/ सचिन बैंसल :  बद्दी स्थित शिव मंदिर के संस्थापक संत  श्री श्री 1008  हरिदास महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बद्दी के सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा बद्दी के झुगी झोंपड़ी में गरीब तबका के लोगों को भोजन भी बांटा गया। 

    संत बाबा हरिदास ने वर्ष 2009 में अपना शरीर छोड़ दिया था। उनके पुण्य तिथि पर सोमवार को मंदिर को उनकी समाधि स्थल पर पूजा अर्चना की गई। उसके बाद पंडित बद्री  प्रसाद ने हवन कराया। जिसें बद्दी मंदिर के पुजारी महंत प्यारे दास, बीरबल दास, जसवंत राय,  कृष्ण कुमार  कौशल, गुरचरण परजापत, रामरखा परजापत, गुरदयाल ठाकुर, कमलेश प्रवीण कुमार, तरक्की लाल कौशल, मदन गोपाल गुप्ता,  चंद्रमोहन, राजेश कुमार, दिनेश कौशल, जयपाल गर्ग, कूलभूषण कौशल, प्रवेश कुमार, गोबिंद राम, ने पूर्णाहुति में भाग लिया। 

    मंहत प्यारे दास ने कहा कि इस मंदिर का निर्माण कार्य स्व. संत बाबा हरिदास महाराज ने किया था। उनकी ओर से यहां पर की तपस्या के कारण आज यह मंदिर दूर दूर  प्रसिद्ध है।  स्व. संत  बाबा हरिदास  कहते थे कि भगवान की सेवा करते रहे। जब कोई किसी के पास मजदूरी करता है तो उसे काम पूरा होने पर मजदूरी मिलती है इस तरह भगवान की सेवा करने पर भी भगवान किसी की मजदूरी नहीं रखते है।  दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्मो के लोगों ने भाग लिया।

  • नए साल पर मां वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर श्राइन बोर्ड और पुलिस प्रशासन ने किए नियम लागू

    नए साल पर मां वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर श्राइन बोर्ड और पुलिस प्रशासन ने किए नियम लागू

    जम्मूः नए साल को लेकर वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। 1 जनवरी 2022 की मध्य रात्रि माता वैष्णो देवी भवन हादसे में 15 श्रद्धालुओं की जान चली जाने की घटना से सबक लेते हुए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें पुलिस, एसएमवीडीएसबी के कैडर और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की गई है। जिसमें कहा गया है कि अब आरएफआईडी कार्ड के बिना किसी भी यात्री को माता के दर्शन करने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए यात्रियों को पहले से ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

    भीड़ ज्यादा होने पर श्राइन बोर्ड ने लागू किए नियम

    हर बार नए साल पर वैष्णो देवी में यात्रियों की भीड़ काफी ज्यादा हो जाती है। इस बार कोई दुर्घटना न हो, इसके लिए श्राइन बोर्ड ने कई अहम फैसले किए हैं। श्राइन बोर्ड ने जो नियम वैष्णो देवी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए लागू किए गए हैं उनमें यात्रा के दौरन कोविड प्रोटोकॉल को पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया है। इसमें मास्क पहने बिना किसी को माता की आरती में शामिल होने एवं दर्शन की अनुमति नहीं होगी। यात्रा के दौरन यात्री के पास मास्क होना जरूरी है।

    सुरक्षा के लिए सीसीटीवी से निगरानी

    वैष्णो देवी यात्रा के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए 500 के करीब 3डी सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। 50 मीटर के फासले को सेक्टर का नाम दिया गया है। प्रत्येक सेक्टर में जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें श्राइन बोर्ड सहित पुलिस, सीआरपी के जवान तैनात किए जाएंगे।

    आरएफआईडी यात्रा कार्ड के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

    श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के लिए आरएफआईडी यात्रा कार्ड अनिवार्य कर दिया है। 50 हजार श्रद्धालुओं को 24 घंटे में यात्रा करने की अनुमति होगी। बोर्ड प्रशासन ने इसके लिए 6 सेक्टर बनाए हैं, जिनमें आधार शिविर कटरा, बाणगंगा, तारकोट, भैरव घाटी, वैष्णो देवी भवन अर्धकुमारी चरण पादुका समेत प्रत्येक सेक्टर में बोर्ड प्रशासन के डिप्टी सीईओ स्तर की तैनाती रहेगी।

    इन स्थानों पर बने कंट्रोल रूम

    तारकोटमार्ग, अर्धकुमारी, बाणगंगा आदि स्थानों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। निर्माणधीन दुर्गा भवन के मार्ग को दर्शन के उपरांत बाहर जाने के लिए अनिवार्य कर दिया है।