Blog

  • Punjab News: चौकीदार के कत्ल की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: चौकीदार के कत्ल की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः मलोट रोड पर चौकीदार के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों दोषी बठिंडा के रहने वाले है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-2 ने बताया कि बीते दिन बठिंडा के मलोट रोड पर एक चौकीदार का कत्ल कर दिया था, जिसके संबंध में हम मृतक चौकीदार के परिवार के सदस्य के बयान पर अनजान पर कत्ल का मामला दर्ज किया था।

    असल में दोनों दोषी ड्राइवर हैं और ट्राला चलाते हैं। बीती रात वह मलोट रोड से गुजर रहे थे, तब चोरी करने के इरादे से एक खोखे में घटना को अंजाम देने लगे। जिसका चौकीदार ने विरोध किया। इस मामले को लेकर दोनों दोषियों ने चौकीदार का कत्ल कर दिया और घटना स्थला से फरार हो गए। इस संबंध में विभिन्न टीमों का गठन किया और दोनों दोषियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • Punjab News: Work Permit Visa का झांसा देकर ठगे 14.60 लाख, महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Work Permit Visa का झांसा देकर ठगे 14.60 लाख, महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में लगातार ट्रैवल एजेंटों द्वारा लोगों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारी जा रही है। हालांकि इस मामले में लगातार पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है, जिसके चलते थाना गुरदासपुर की एनआरआई पुलिस ने न्यूजीलैंड वर्क परमिट वीजा देने का झांसा देकर 14.60 की ठगी के मामले में महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार बताया जा रहा है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस थाना जांच अधिकारी एएसआई दारा सिंह ने बताया कि एआईजी जगजीत सिंह वालिया ने उन्होंने तालब सिंह पुत्र राज सिंह और मंगा राम शर्मा पुत्र प्रभात राज, निवासी बालापिंडी, थाना बहिरामपुर की शिकायत पर दोषी महिला को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महिला कमल ज्योति, पत्नी लेट बलदेव राज, निवासी नज़दीक खोसला मिल, पठानकोट के रूप में हुई है, जबकि दूसरे साथी गुरुजीत सिंह पुत्र कुंदन, निवासी गांव दारापुर, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।

    आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इसे माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। पीड़ित ने शिकायत दी थी कि उन्हें न्यूजीलैंड का वर्क परमिट वीजा देने के नाम पर उनसे 14.60 लाख की ठगी मारी गई। जिसमें दोनों बच्चों के माध्यम से 15 लाख रुपये का न्यूजीलैंड भेजने में हुआ था और दोनों से 7.80 लाख के हिसाब से कुल 15 लाख 60 हजार रुपए खातों में डाले गए थे। हालांकि बाकी की राशि देनी थी, लेकिन इससे पहले ही जो इनके द्वारा वीजा दिए गए थे वे फर्जी निकले। इनमें से एक लाख रुपये इन्होंने वापस कर दिए थे और 14 लाख 60 हजार रुपये ये ठगी मारी गई। जिसके बाद एनआरआई पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा साथी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • मैड़ी में 7 मार्च से होली मेले की धूम, प्रशासन पूरी तरह तैयार

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना जिले के उपमंडल अंब के मैड़ी में सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक होली मेला 7 मार्च से शुरू हो रहा है। 7 से 17 मार्च तक चलने वाले इस मेले के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मेले में पुलिस व यातायात प्रबंधन सहित स्वच्छता, विद्युत, पेयजल प्रबंधन को लेकर विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मेले के दौरान एडीसी ऊना मेला अधिकारी और एसडीएम अंब सहायक मेला अधिकारी होंगे जबकि एएसपी ऊना पुलिस मेला अधिकारी और डीएसपी अंब सहायक पुलिस मेला अधिकारी होंगे। मेलावधि के दौरान 850 पुलिस जवान, 125 महिला पुलिस कर्मी और 750 होमगार्ड जवान मेला क्षेत्र में सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 14 मार्च को निशान साहिब(झंडा चढ़ाने) की रस्म अदा की जाएगी। जबकि 16 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा प्रसाद वितरित किया जाएगा।
    मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित उन्होंने बताया कि मेले में खुले ट्रको, ट्रालियों, टैम्पू सहित किसी भी मालवाहक वाहनों से आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मेलावधि के दौरान मालवाहकों में आने वाले यात्रियों को बॉर्डर क्षेत्र पर ही रोका जाएगा और मालवाहन वाहकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बॉर्डर क्षेत्र से श्रद्धालु केवल एचआरटीसी बसों के माध्यम से ही मेला क्षेत्र में पहुंच सकेंगे। 10 सेक्टरों में विभाजित किया मेला क्षेत्र उपायुक्त ने बताया कि मेला क्षेत्र में विभिन्न व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए मेला क्षेत्र को दस सेक्टरों में बांटा गया है ताकि यातायात, पार्किंग तथा स्वच्छता सहित अनेक प्रकार की अन्य व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि मेला स्थल के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व आयुष विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही, मेलावधि के दौरान आपात स्थिति में मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक-एक एंबुलैंस नैहरी, मैड़ी और चरण गंगा में उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में मेडिकल पोस्ट भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा तीन अतिरिक्त सैक्टर ऊना से मैहतपुर, हरोली-पंडोगा और मरवाड़ी-मुबारिपुर भी बनाए जाएंगे जिनके सैक्टर मैजिस्टेªट संबंधित एसडीएम होंगे। एसडीएम कार्यालय से जारी होंगे टैक्सियों के स्पेशल परमिट उन्होंने बताया कि मेलावधि के दौरान नैहरी से मैड़ी तक यात्रियों को ले जाने के लिए पहली 100 टैक्सियों को स्पेशल परमिट एसडीएम कार्यालय अंब से जारी किए जाएंगे। यात्रियों की सुविधाओं तथा आवश्यकताओं के अनुसार अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। साथ ही, सड़क किनारे लंगर लगाने की अनुमति नहीं होगी। मेला क्षेत्र में सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही लाउड स्पीकर धीमी आवाज में लगाने की अनुमति रहेगी। नशे पर नकेल को टीमें तैनात, स्वच्छता पर पूरा ध्यान उपायुक्त ने बताया कि मेले में नशे पर नकेल के लिए पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ऊना मेलावधि के दौरान खाद्य सामग्री, प्लास्टिक के सामान, खुली बोतलों में पेट्रोल और डीज़ल, गुब्बारे फुलाने वाले सिलिंडर सहित अन्य ज्वलनशील उपकरणों का उपयोग न हो इसके लिए निरंतर निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा पीडल्ब्यूडी सड़क रास्तों की सुचारू मुरम्मत और जल शक्ति विभाग पेयजल की सुचाई सप्लाई तथा साफ-सफाई की व्यवस्था बनाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई का जिम्मा सुलभ इंटरनेशनल को दिया गया है। उन्होंने बताया कि मेला परिसर में प्रत्येक दुकान के बाहर डस्टबिन रखना अनिवार्य रहेगा ताकि मेला क्षेत्र को साफ-सुथरा रखा जा सके।
  • Himachal News : स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान

    Himachal News : स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान

    आईएसबीटी ऊना और नंगल रोड़ पुल समीप खड्ड में चलाया स्वच्छता अभियान*  
    ऊना/ सुशील पंडित : नगर निगम ऊना में स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान के तहत गुरूवार को नगर निगम ऊना के सफाई मित्रों और स्थानीय वासियों के सहयोग से नंगल रोड़ पुल खड्ड, अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) ऊना और रामपुर पुल खड्ड तथा वार्ड नंबर 11 में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सफाई मित्रों ने 45 किलोग्राम सिंगल यूज पॉलिथीन तथा 3 क्विंटल अन्य कचरा एकत्रित किया।
    नगर निगम द्वारा संचालित इस अभियान के अंतर्गत एकत्र किए गए सिंगल यूज पॉलीथिन को कंप्रेस कर सीमेंट प्लांट भेजा जाएगा, जिससे इसे पुनः उपयोग में लाया जा सके।सफाई पर्यवेक्षक विजय कुमार ने बताया कि नगर निगम ऊना को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान को लगातार तेजी प्रदान की जा रही है। मुहिम के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी डोर-टू-डोर जाकर स्वच्छता का संदेश दे रही हैं और लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने को लेकर जागरूक कर रही हैं।
  • पुलिस और स्नेचर की मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    पुलिस और स्नेचर की मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 20 पंजाब बॉर्डर के नजदीक स्नेचर को गिरफ्तार करने के दौरान बीते दिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने क्रास फायरिंग करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, पुलिस की क्रास फायरिंग में आरोपी के पैर पर गोली लगी। इस मामले आज गिरफ्तार किए गए आरोपी को पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया गया। जहां पर कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को अंबाला जेल में न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया है।

    क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी पर कई स्नेचिंग के मामले दर्ज हैं और आरोपी का एक गैंग है जो स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने का काम करता है। उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के बाद अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल और बाइक बरामद की गई थी।

  • बंगाणा के बीहडू के गांव डैहन में अवैध खैर कटान, 13 मोच्छे बरामद, जांच जारी

    बंगाणा के बीहडू के गांव डैहन में अवैध खैर कटान, 13 मोच्छे बरामद, जांच जारी

    सरकारी भूमि से काटे खैर के मोच्छे देने थे किसी ठेकेदार को,एक माह पूर्व हुआ है अवैध कटान
    जिला फॉरेस्ट अधिकारी सुशील राणा को मिली थी गुप्त सूचना, फॉरेस्ट टीम ने दी दविश
    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के बंगाणा क्षेत्र के बीहडू की ग्राम पंचायत डैहन में सरकारी भूमि से अवैध रूप से खैर के पेड़ काटने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर 13 खैर के मोच्छे (लकड़ी के टुकड़े) कब्जे में ले लिए हैं। यह अवैध कटान एक ठेकेदार के लिए किया गया था, जिस पर पहले भी कई बार अवैध कटान के मामले दर्ज हो चुके हैं। वन विभाग के डीएफओ ऊना सुशील राणा को इस अवैध कटान की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए और मौके पर वन विभाग की एक विशेष टीम भेजी। इस टीम में रेंज ऑफिसर, डिप्टी रेंज ऑफिसर और पांच वन गार्ड शामिल थे। मौके पर पहुंचकर टीम ने जांच की तो पाया कि जंगल से अवैध रूप से खैर के पेड़ काटे गए थे, जिनके 13 मोच्छे बरामद किए गए।
    वन विभाग ने इन मोच्छों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह अवैध कटान एक ठेकेदार को देने के लिए किया गया था। यह ठेकेदार पहले भी कई बार अवैध कटान के मामलों में संलिप्त पाया गया है। वन विभाग की टीम अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि इस अवैध कटान के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसकी योजना कैसे बनाई गई थी। डीएफओ ऊना सुशील राणा ने कहा कि अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि से अवैध रूप से लकड़ी काटना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि इससे पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान होता है। वन विभाग की टीम इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    स्थानीय लोग भी अवैध कटान रोकने में दें सहयोग
    वन विभाग ऊना और  रेंज बंगाणा और खुरबाई ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी जंगलों में अवैध कटान की गतिविधि होती दिखे, तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दें। स्थानीय समुदाय की भागीदारी से ही इस तरह के अवैध कार्यों को रोका जा सकता है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जंगलों में अवैध रूप से लकड़ी काटने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • श्री श्री 1008 बाबा सुग्रीवानंद जी के ब्रह्मलीन होने पर हरिद्वार में हुआ अस्थि विसर्जन

    श्री श्री 1008 बाबा सुग्रीवानंद जी के ब्रह्मलीन होने पर हरिद्वार में हुआ अस्थि विसर्जन

    ऊना/ सुशील पंडित : उत्तरी भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रूद्रानंद धाम के संस्थापक श्री श्री 1008 गुरु श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर उनका अस्थि विसर्जन हरिद्वार में गंगा तट पर संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा,सम्मानित संतों, श्रद्धालुओं और अनुयायियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आचार्य हेमानंद जी ने गंगा स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गुरु महाराज जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज एक सच्चे संत थे, जिन्होंने समाज को सत्य, अहिंसा और भक्ति का मार्ग दिखाया। उनका जीवन मानवता की सेवा और आध्यात्मिक के लिए समर्पित रहा।
    उनकी शिक्षाएं हमेशा समाज को दिशा देती रहेंगी। स्वामी सुग्रीव नंद जी महाराज के आशीर्वाद से लाखों लोगों का जीवन बदला है और उनके आदर्शों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं। डेरा बाबा रूद्रानंद धाम के आचार्य हेमानंद जी ने विशेष अनुष्ठान किया और स्वामी सुग्रीवानंद जी की पावन स्मृतियों को नमन किया। स्वामी जी ने जो मार्ग प्रशस्त किया है, हम उसी मार्ग पर चलते हुए समाज कल्याण और आध्यात्मिक जागरण का कार्य करते रहेंगे। गंगा तट पर हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। हर-हर गंगे और गुरु महाराज अमर रहें के जयघोष के बीच विधि-विधान से अस्थि विसर्जन संपन्न हुआ। स्वामी जी के अनुयायियों ने उन्हें अश्रुपूर्ण विदाई दी और उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
  • Punjab News: CM Mann के पूर्व संचार निदेशक BJP में शामिल

    Punjab News: CM Mann के पूर्व संचार निदेशक BJP में शामिल

    चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के चुनावों को लेकर कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी तैयारियां शुरू कर ली है। इसी के चलते भाजपा ने विपक्ष को झटके देने शुरू कर दिए है। जिसके चलते आज भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रूपानी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व संचार निदेशक नवनीत वधवा को पार्टी में शामिल करके बड़ा झटका दिया है। वहीं विजय रूपाणी ने वधवा का पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया।

  • श्रीमद् भागवत गीता क्या है, शब्द क्या है उसकी हमें आवश्यकता क्यों पड़ती है : गोपाल स्वरूप शास्त्री

    श्रीमद् भागवत गीता क्या है, शब्द क्या है उसकी हमें आवश्यकता क्यों पड़ती है : गोपाल स्वरूप शास्त्री

    ऊना/ सुशील पंडित : ग्राम पंचायत लठियाणी के गांव चैहडू में वीरवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया कथा के प्रथम दिन बाजार से कलश यात्रा निकालते हुए विभिन्न विभिन्न गांवो से होते हुए कथा पंडाल में कलश यात्रा को विश्राम दिया। इस दौरान श्रीमद् भागवत गीता का रसपान गोपाल स्वरूप शास्त्री द्वारा लोगों को करवाया गया। शास्त्री जी ने कहा कि वेद में ब्रह्मा भगवान जी का 92 स्वरूप है हमारे वेद कहते हैं की शब्द में ब्रह्मा है किसी भी स्वरूप में हमें यदि किसी चीज की जरूरत पड़ती है तो वह है शब्द के द्वारा हमें इस संसार में मनुष्य को अपना पराया देवता राक्षस इत्यादि का ज्ञान होता है वह सब शब्द में है, वह ग्रंथ आपके सामने रखा है हमें इसे भगवान का ही स्वरूप समझना चाहिए।
     125 वर्ष की आयु में श्री कृष्ण भगवान ने एक ऐसा काम किया जिस कारण प्रतेक व्यक्ति सदैव उन्हें याद करता है। वह है कुरुक्षेत्र का मैदान उस मैदान में श्रीमद् भागवत गीता जी का उपदेश दिया जो के 18 अध्याय के रूप में आपके सामने रखा है, जो जन्म मरण के बंधन से मोक्ष देने वाला काल के भय से मुक्त करने वाला मृत्यु को मंगलमय बनाने वाले ग्रंथ का नाम भागवत ग्रंथ है। कथा के अंत में आरती के वाद सभी लोगों को भोजन का विशेष प्रबंध किया हुआ था। कथा के संचालन करता श्रीमती अनीता शर्मा एवं ध्यानचंद शर्मा ने अनुरोध किया है कि वे श्रीमद् भागवत कथा में अपनी उपस्थिति दर्ज करें ।
  • Jalandhar News: विवादों में घिरे Pastor Bajinder, महिला ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विवादों में घिरे Pastor Bajinder, महिला ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गांव ताजपुर में स्थित ग्लोरी एंड विजडम चर्च के पास्टर बजिंदर सिंह के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला ने उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया था। वहीं इस मामले को लेकर भले ही पास्टर ने प्रेस वार्ता करके अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। जबकि आज दोबारा से मामले में तूल पकड़ ली है। जांलधर डीससपी कैंट के दफ्तर में पीड़िता पति के साथ एसीपी बबनदीप के पास पहुंची। जहां उन्होंने पास्टर के बजिंदर के खिलाफ शिकायत दी है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि उसने पहले ही कहा था कि पास्टर बजिंदर केस को दबाने के लिए उन पर झूठे मामले दर्ज करवाएंगे और झूठे इल्जाम लगाएंगे ताकि वह उनकी बातों को मीडिया के समक्ष ना रख सके। वहीं कुछ दिन पहले पास्टर बजिंदर द्वारा पीड़िता की मां पर लगे आरोपों को लेकर महिला ने कहाकि उसके पास चर्च के प्रधान की रिकार्डिंग मौजूद है।

    जिसमें वह कह रहे हैकि आप खुद छोड़कर गए थे हम चाहते नहीं थे वह यहां से जाए। इस मामले में सारे सबूत पुलिस को दे दिए है। वहीं प्रधान अवतार की रिकार्डिंग है, जिसमें वह कह रहे है कि अंदर की बातों को वह बाहर ना निकाले, हम बैठकर मामले को सुलझा लेंगे। एफआईआर में बाते महिला द्वारा बताई जा चुकी है, जिसे बताने पर लोगों की रूह कांप उठेंगी। पास्टर बजिंदर के उसे गलत मैसेज किए और थ्रेट किया, उसके पीछे गाड़ियां लगा दी, सेक्सुअल हरासमेंट किया गया। वहीं पास्टर के पास फोन ना होने को लेकर महिला ने कहा कि पास्टर के बैग में भारी मात्रा में सिम मौजूद होते है और वह सिम को चेंज करते रहते है।

    महिला ने बताया कि 2017 में वह चर्च में आई थी और 2023 में वह चर्च से निकली। घटना उसके साथ 2021 में हुई थी। वहीं आज एसीपी को भी सारे सबूत पेश कर दिए है। वहीं महिला के पति ने कहा कि इस मामले को लेकर डीजीपी को भी भेज दिए गए है। पति ने कहा कि महिला के पास पास्टर के वीडियो मैसेज सहित सारे सबूत उनके पास मौजूद है। वहीं घर पर प्रधान के आने से सारे सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। पीड़िता के पति ने कहा कि पास्टर के ऊपर पहले से यौन उत्पीड़ण के आरोप है और वह उन मामलों में भी पेश नहीं हो रहे। व्यक्ति ने कहा कि हम सही है इसी लिए प्रशासन द्वारा उन्हें सिक्योरिटी मुहैय्या करवाई गई है क्योंकि उनकी जान को खतरा है।

    वहीं इस मामले में एसीपी बबनदीप ने कहाकि पीड़िता के खिलाफ एफआईआर के बारे में उन्हें नहीं पता, लेकिन उनके पास एक एफआईआर में 4 लोगों के खिलाफ मार्क होकर आई थी। इस मामले में पीड़िता अपनी मां, भाई और पति सहित उनके पास बयान दर्ज करवाने के लिए आई थी। कपूरथला में पास्टर के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ था। महिला ने बताया कि यह विवाद काफी लंबे समय से चल रहा था। इस मामले को लेकर महिला द्वारा सबूत उन्हें दिए गए है, जिसकी जांच की जाएगी। इस मामले में पाक्सो एक्ट ना लगाए जाने को लेकर एसीपी ने कहा कि इस मामले का जिक्र महिला या उसकी मां ने उनके साथ नहीं किया। उन्होंने कहा कि मामले की एफआईआर कपूरथला में हुई है। इस मामले के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है।