Blog

  • Punjab News: सुबह-सुबह बच्चों से भरी School Bus पलटी, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    Punjab News: सुबह-सुबह बच्चों से भरी School Bus पलटी, मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार निहाल सिंह वाला में बच्चों से भरी स्कूल ऑफ एमिनेंस की बस खेतों में पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में 40 बच्चे सवार थे। घटना में बच्चों में चीख पुकार मच गया। इस हादसे में कई बच्चों के घायल होने की सूचना है।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हादसे में घायल हुए बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। घायलों में 3 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर लोगों ने बताया कि बस की स्पीड तेज होने से हादसा हुआ। आरोप है कि ड्राइवर शराब पीकर बस चला रहा था उससे बस कंट्रोल नहीं किया गया, जिससे खेत में जाकर पलट गई। ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

     

  • 15 वर्षीय युवती से रेप, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    15 वर्षीय युवती से रेप, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    जहानाबादः हुलासगंज थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ पड़ोसी ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता 7वीं की छात्रा है। वहीं आरोपी की पहचान सुधीर यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पीड़िता के परिवार ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

    जानकारी देते एसीडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी ने लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया था। हालांकि, तब मामला आपसी समझौते से सुलझा लिया गया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम जांच कर रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद पीड़िता का परिवार सहमा हुआ है।

  • पूर्व CM Arvind Kejriwal की जान को खतरा, बरकरार रहेगी Z कैटेगरी सुरक्षा

    पूर्व CM Arvind Kejriwal की जान को खतरा, बरकरार रहेगी Z कैटेगरी सुरक्षा

    नई दिल्लीः दिल्ली में भले ही आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल को चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री व आम आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जेड कैटेगरी सुरक्षा बरकरार रहेगी। हालांकि केजरीवाल इन दिनों पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पंजाब के होशियारपुर दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम के पास पहले की तरह पूरा सुरक्षा काफिला रहेगा। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा समीक्षा के बाद यह फैसला लिया है। आईबी के इनपुट है कि केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों से जान का खतरा है।

    दिल्ली चुनाव के दौरान पंजाब पुलिस की ओर से भी गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस से यह इनपुट साझा किए गए थे। यहां तक की केजरीवाल की सुरक्षा में पंजाब पुलिस के जवानों की सुरक्षा टुकड़ी तैनात करने पर भी सियासी बवाल हुआ था। इधर, आप के राष्ट्रीय संयोजक वीरवार से पंजाब के होशियारपुर में विपश्यना ध्यान शिविर में चले गए। अरविंद केजरीवाल के विपश्यना में जाते ही दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा चंडीगढ़ पहुंचे। सिरसा ने केजरीवाल पर निशाना साधते कहा कि खुद को दिल्ली का मालिक बताने वाले अब किराएदार भी नहीं रहे।

    दिल्ली की आपदा अब पंजाब आ चुकी है। सिरसा ने कहा कि केजरीवाल बिना कुर्सी के नहीं रह सकते, इसीलिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिमी से उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया है, ताकि वे पंजाब से राज्यसभा पहुंच सकें। सिरसा इससे पहले मोहाली में 1984 के सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार को सजा मिलने को लेकर आयोजित समागम में शामिल हुए। उन्होंने मोहाली के फेज-5 स्थित गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में माथा टेका। उन्होंने सिख दंगों के दोषियों के बारे में 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गठित एसआईटी की कार्रवाई की जानकारी साझा की।

    सिरसा ने कहा कि दिल्ली चुनाव के बाद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान को हटाने की पूरी तैयार कर ली थी। कई विधायकों ने समर्थन तक कर दिया था, लेकिन पंजाब सीएम की कुर्सी पर केजरीवाल के बैठने पर विधायकों ने सहमति नहीं दिखाई। केजरीवाल के विपश्यना पर सिरसा ने कहा कि काफिले में 50 गाड़ियां, 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी देखकर लगता नहीं कि वह ध्यान करने पहुंचे हैं। सिरसा ने कहा कि दिल्ली के आप नेता इन दिनों पंजाब में घूम रहे हैं। मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन पंजाब में बने हुए हैं। दिल्ली के कुछ सलाहकारों को सीएम मान के इर्द-गिर्द बैठा दिया गया है।

    बीते तीन साल में प्रदेश में नशे की समस्या खत्म नहीं होने के बाद अब युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर तीन महीने में नशा खत्म करने की जो बात हो रही है। सिरसा ने कहा कि केजरीवाल सीएम मान को नाकाम साबित कर सत्ता पर काबिज होना चाहते हैं, जबकि दिल्ली के पूर्व मंत्री पंजाब में नए मॉडल लागू करने के नाम पर विभागों की कमान अपने हाथ में ले रहे हैं। उधर, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की रणनीति के बारे में पूछने पर सिरसा ने कहा कि 2022 में वह अकेले चले थे। 2024 का लोकसभा चुनाव भी अकेले लड़ा। अब 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव भी भाजपा अकेले ही लड़ेगी।

  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर Virender Sehwag का भाई गिरफ्तार

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर Virender Sehwag का भाई गिरफ्तार

    चंडीगढ़: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर व स्टार ओपनर वीरेंद्र सहवाग के भाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सहवाग के भाई को चंडीगढ़ पुलिस की पीओ सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैकि वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग को चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विनोद सहवाग को कोर्ट में पेश किया गया, जहां मौके पर ही उसके अधिवक्ता की तरफ से जमानत याचिका दायर कर दी गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी की जमानत याचिका का विरोध किया। इस मामले में अभी फैसला आना बाकी है।

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग के खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में 7 करोड़ रुपये के चेक बाउंस का केस चल रहा है। ये केस बद्दी की कंपनी श्री नैना प्लास्टिक ने दिल्ली की जाल्टा फूड एंड बेवरेजेस और उनके तीन डायरेक्टर्स विनोद सहवाग, विष्णु मित्तल और सुधीर मल्होत्रा के खिलाफ किया हुआ है। केस में पिछले साल लोअर कोर्ट ने विनोद सहवाग समेत तीनों डायरेक्टर्स को बतौर आरोपी कोर्ट में पेश होने के लिए समन किए थे। लेकिन अब उन्होंने कोर्ट के समनिंग ऑर्डर के खिलाफ सेशंस कोर्ट में रिवीजन पिटीशन फाइल कर दी है। सहवाग के भाई ने कहा कि उन्हें आरोपी बनाए जाने का फैसला गलत है। वे इस कंपनी में न तो डायरेक्टर हैं और न ही इंप्लॉई।

    उनका कंपनी के डे टू डे अफेयर्स में भी कोई रोल नहीं है। श्री नैना प्लास्टिक कंपनी के वकील विकास सागर ने बताया कि जाल्टा कंपनी ने उनकी कंपनी से कुछ मटीरियल सप्लाई करने का ऑर्डर दिया था। ये मटीरियल लगभग 7 करोड़ रुपये का था। जाल्टा कंपनी ने इसके एवज में जून 2018 को एक-एक करोड़ के 7 बैंक चेक शिकायतकर्ता कंपनी को दिए। लेकिन शिकायतकर्ता कंपनी ने इन चेक्स को अकाउंट में लगाया तो वे फंड्स न होने की वजह से बाउंस हो गए। शिकायतकर्ता कंपनी ने जाल्टा कंपनी को जानकारी दी। लेकिन दो महीने बाद जब चेक क्लीयर नहीं हुए तो कंपनी और डायरेक्टर्स के खिलाफ लीगल नोटिस दिया और 15 दिनों में पेमेंट करने की मांग की।

    लीगल नोटिस के बाद भी कंपनी ने पेमेंट नहीं दी तो उन्होंने चेक बाउंस का केस फाइल कर दिया। पहले तो लोअर कोर्ट ने विनोद सहवाग समेत तीनों आरोपियों को बतौर आरोपी पेश होने के लिए समन किए थे, लेकिन इसके बावजूद वे कोर्ट नहीं पहुंचे। इस पर कोर्ट ने उनके बेलेबल और फिर नॉन बेलेबल वॉरेंट ऑफ अरेस्ट इश्यू किए। इसके बाद भी जब वे कोर्ट नहीं पहुंचे तो उनके खिलाफ भगौड़ा करार दिए जाने की प्रक्रिया (पीओ प्रोसिडिंग) शुरू कर दी गई। फिर 22 जुलाई 2019 को विनोद सहवाग कोर्ट पहुंचे और उन्हें 2 लाख रुपये की श्योरिटी पर जमानत दी गई थी। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 2019 को समनिंग ऑर्डर को सेशंस कोर्ट में चैलेंज किया।

  • Stock Market: Red zone में बाजार, Sensex 250 अंक से ज्यादा टूटा

    Stock Market: Red zone में बाजार, Sensex 250 अंक से ज्यादा टूटा

    बिजनेसः शेयर मार्केट की शुरुआत मिलीजुली रही। सेंसेक्स की ओपनिंग ग्रीन और निफ्टी की रेड रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 7 अंकों की बढ़त के साथ 74347 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 36 अंकों की गिरावट के साथ 22508 के लेवल पर खुला। जिसके बाद सेंसेक्स 250 अंक की गिरावट के साथ 74,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 100 अंक की गिरावट है, ये 22,500 के स्तर पर है।

    अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बाद घरेलू शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुक्रवार को गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। क्योंकि, एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट आई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी रही। सेंसेक्स 609.86 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 74,340.09 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 207.40 अंक या 0.93 प्रतिशत बढ़कर 22,544.70 पर बंद हुआ।

    जापान के निक्केई 225 में 2.01 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि टॉपिक्स में 1.8 प्रतिशत की गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.15 प्रतिशत गिर गया, जबकि कोस्डैक 0.57 प्रतिशत टूट गया। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कमजोर शुरुआत का संकेत दिया।

  • SpaceX मिशन को झटकाः लॉन्च के कुछ ही मिनट बाद टूटा संपर्क, देखें वीडियो

    SpaceX मिशन को झटकाः लॉन्च के कुछ ही मिनट बाद टूटा संपर्क, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को बड़ा झटका लगा। दरअसल, मेगा रॉकेट स्टारशिप की 8वीं परीक्षण उड़ान के दौरान स्पेसएक्स को उस समय झटका लगा, जब लॉन्च होने के कुछ ही मिनटों बाद स्टारशिप से संपर्क टूट गया। बता दें कि 7 मार्च को स्पेसएक्स ने टेक्सास के बोका चीका स्थित अपने लॉन्च पैड से स्टारशिप को लॉन्च किया था। उड़ान के दौरान सबकुछ सामान्य था और सुपर हेवी बूस्टर का स्पेसएक्स ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया। लॉन्च के बाद बूस्टर ने खुद को स्टारशिप से अलग कर लिया है जैसी योजना बनाई गई थी उसी तर्ज पर बूस्टर समुद्र में जा गिरा। इस हिस्से को स्पेसएक्स सफल मान रही है, क्योंकि कंपनी की पुन: प्रयोज्य रॉकेट प्रणाली की विकास की दिशा में यह एक अहम कदम था।

    हालांकि लॉन्च के कुछ ही मिनटों पर स्पेसएक्स और स्टारशिप के बीच संपर्क टूट गया और अंतरिक्ष में प्रवेश करने से पहले ही स्टारशिप अनियंत्रित हो गया और उसने धमाका हो गया, जिस कारण उसका मिशन अधूरा रहा गया। इस कारण रॉकेट के इंजन बंद हो गए और स्टारशिप रॉकेट आसमान में ही फट गया, जिसके वीडियो को एलन मस्क ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया है। रॉकेट में हुए धमाके के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे जिसमें दक्षिणी फ्लोरिडा और बहामास के आसमान में स्टारशिप रॉकेट के मलबे गिरते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कंपनी द्वारा इसे पूरी तरह असफल नहीं बताया गया है। स्पेसएक्स का कहना हैकि इस लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने सुपर हेवी बूस्टर पर सफलतापूर्वक काम किया है जिससे उन्हें महत्वपूर्ण डेटा मिला है।

    बता दें कि स्टारशिप का यह परीक्षण महत्वपूर्ण था क्योंकि स्पेसएक्स इसे भविष्य में मंगल और चंद्रमा पर जैसे मिशनों के लिए तैयार कर रही है। स्पेसएक्स ने इस परीक्षा को सफल बताया है। एलन मस्क ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर एक वीडियो को शेयर किया और लिखा, यह परीक्षण एक बड़ा कदम था और इससे कंपनी को अपनी प्रणाली को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने आगे के परीक्षणों के लिए तैयारी शुरू कर दी है और आने वाले महीनों में अगले प्रयास की उम्मीद की जा रही है।

     

  • Jalandhar News: बब्बर खालसा संगठन के 3 आतंकी हथियारों सहित गिरफ्तार

    Jalandhar News: बब्बर खालसा संगठन के 3 आतंकी हथियारों सहित गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: गैंगस्टरों और बदमाशों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी संगठन के 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से हथियार भी बरामद किए है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बब्बर खालसा संगठन के कहने पर बड़ी हत्या को अंजाम देना था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध हथियार और 15 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी साझा की है।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) समर्थित आतंकी मॉड्यूल द्वारा पंजाब में एक और बड़ी हत्या की योजना को विफल कर दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगरूप सिंह उर्फ ​​जग्गा, सुखजीत सिंह उर्फ ​​सुखा और नवप्रीत सिंह उर्फ ​​नव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मॉड्यूल को अमेरिका स्थित गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी नवाशहरिया द्वारा संचालित किया जा रहा था। गोपी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंडा का करीबी सहयोगी है। इसके साथ ही उसका सहयोगी लाडी बकापुरिया भी शामिल है। जो वर्तमान में ग्रीस में रहता है।

    एसएसओसी अमृतसर में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच चल रही है। आरोपियों से पुलिस ने 4 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद किए हैं। जिसमें एक ग्लॉक पिस्तौल 9एमएम (01 मैगजीन और 06 कारतूस), एक पिस्तौल पीएक्स 5 स्टॉर्म (बेरेटा) (01 मैगजीन और 04 गोलियां), एक देशी 30 बोर पिस्तौल (01 मैगजीन और 04 कारतूस) और एक देशी 32 बोर पिस्तौल (01 मैगजीन और 08 कारतूस) शामिल हैं। जल्द आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

  • Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर 12.39 लाख की ठगी, 3 पर केस

    Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर 12.39 लाख की ठगी, 3 पर केस

    कपूरथला: ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सरकार सख्त एक्शन लेने के दावे कर रही है, लेकिन दूसरी ओर एजेंटों द्वारा लगातार लोगों से ठगी मारने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला फ्रांस भेजने के नाम पर ठगी मारने का सामने आया है। जहां सिटी पुलिस ने फ्रांस भेजने के नाम 12 लाख 39 हजार 400 सदर की ठगी मारने के आरोप में एक ही परिवार के 3 सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप सिंह निवासी गांव मसीतां बस्ती भगतपुर सुल्तानपुर लोधी ने बताया कि उसका बेटा परविंदर सिंह विदेश जाना चाहता था।

    इस दौरान उसकी मुलाकात राज दीपक, उसकी बहन सुमन व पिता सर्बजीत निवासी फतेह नगर गोइंदवाल साहिब तरनतारन के साथ हुई। जिन्होंने उसे कहा कि वह उसके बेटे को फ्रांस भेज देंगे। 13 लाख रुपए लगेंगे। उन्होंने कहा कि अपने बेटे का पासपोर्ट व 5 लाख रुपए पहले दे दो। बाकी के रुपए बाद में लेंगे। इस दौरान अलग-अलग समय में ट्रेवल एजेंटों ने उससे 12 लाख 39 हजार 400 रुपए ले लिए।

    मगर उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। कई बार उनसे अपने रुपए वापिस मांगे। लेकिन उन्होंने रुपए वापिस नहीं किए। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल कर आरोपियों पर लगे सभी आरोप सही पाए। जिस कारण पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

  • Jalandhar News: 1.562 किलो हेरोइन और 65 हजार की ड्रग मनी समेत तस्कर गिरफ्तार

    Jalandhar News: 1.562 किलो हेरोइन और 65 हजार की ड्रग मनी समेत तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मेहतपुर के गांव खुरलापुर में ट्रैप लगाकर एएनटीएफ की टीम ने एक किलो 562 ग्राम हेरोइन बरामद कर तस्कर चमकौर सिंह को गिरफ्तार किया है। तस्कर से 65 हजार की ड्रग मनी बरामद की है। लुधियाना के गांव मलसियां बाजन के रहने वाले चमकौर सिंह को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। मोहाली स्थित थाना एएनटीएफ में चमकौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (सी) व 27 (ए) के तहत केस दर्ज किया गया है।

    एएनटीएफ के एआईजी जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि डीएसपी इंदरजीत सिंह सैनी को सूचना मिली थी कि मेहतपुर एरिया में एक तस्कर हेरोइन की बड़ी सप्लाई देने आ रहा है। इसके बाद डीएसपी की सुपरविजन में सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने तस्कर को पकड़ कर उससे उक्त हेरोइन बरामद की है। प्राथमिक पूछताछ में तस्कर ने माना कि वह पांचवी पास है।

    कुछ समय से वह बेरोजगार था। इस दौरान उसके तार ड्रग माफिया से जुड़ गए थे। जल्द अमीर बनने के चक्कर में उसने हेरोइन की सप्लाई शुरू कर दी। एआईजी ने कहा कि तस्कर को रिमांड पर लेकर गहराई से पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरा नेटवर्क ब्रेक किया जा सके। एआईजी सरोआ ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर तस्कर को काबू किया गया है।

  • Jalandhar News : शेखे गांव के पास व्यक्ति के कत्ल में हुआ खुलासा

    Jalandhar News : शेखे गांव के पास व्यक्ति के कत्ल में हुआ खुलासा

    जालंधर, ENS: होशियारपुर रोड पर शेखे गांव के पास व्यक्ति के कत्ल होने की घटना सामने आई थी। हालांकि इस मर्डर केस में पहले 2 घंटे पुलिस हदबंदी में उलझती रही, लेकिन बाद में सूचना मिलने पर डीएसपी सुरिंदर पाल धोगड़ी और एसएचओ बलबीर सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ क्राइम सीन पर पहुंचे। मृतक 35 वर्षीय राकेश मंडल उर्फ पटेल उनके भाई का किरायेदार था।

    वह पास ही स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस ने मृतक के घर, फैक्ट्री और होशियारपुर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। देर शाम ऐसे क्लू मिले कि मामले के तार सीधे एरिया से जुड़े एक संदिग्ध आरोपी से जुड़ गए।  पुलिस जांच में सामने आया कि पटेल की चाकूनुमा तेजधार हथियार से हत्या की गई है। शव पर तेजधार हथियार के 8 जख्म मिले हैं। फिलहाल पुलिस के मुताबिक गर्दन पर हुआ वार जानलेवा था। कत्ल की वजह लड़की से छेड़खानी आ रही है। लड़की के करीबी ने ही राकेश की हत्या की है।

    थाना मकसूदां में कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। थाना मकसूदां के सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह के मुताबिक गर्दन पर वार किए गए हैं। उधर, एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि 12 घंटे की जांच के दौरान अहम सुराग मिले हैं। पुलिस जल्द मामला ट्रेस कर हत्यारोपी को पकड़ लेगी। पुलिस की जांच में यह बात आई है कि राकेश शादीशुदा था। उसकी एक बहन भी जालंधर में रहती है। जिसे ट्रेस करने के लिए पुलिस जुटी हुई है। इस मामले को लेकर आज पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके प्रेस वर्ता करेंगी।