बटालाः पुलिस के सीमावर्ती कस्बे डेरा बाबा नानक में जोड़ मेला चोला साहिब देखने गए हरुवाल गांव के 19 वर्षीय युवक रूपिंदर सिंह की बेरहमी से किरच मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Blog
-

गैंगस्टर काला राणा के घर NIA की छापेमारी
हरियाणाः यमुनानगर में गैंगस्टर काला राणा के घर एनआईए ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि एनआईए ने लोकल पुलिस के साथ मिलकर गैंगस्टर के घर में दबिश दी है। एनआईए और लोकल पुलिस के गैंगस्टर काला राणा की मां और बहन से पूछताछ कर रही है। गौर हो कि गैंगस्टर काला राणा इस समय तिहाड़ जेल में बंद है।
-

पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, 4 बार पार्षद रहे नीटू सहित कई नेता भाजपा में शामिल
लुधियानाः चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को विपक्ष लगातार बड़े झटके दे रहा है। कभी कांग्रेस के नेता भाजपा ज्वाइन कर रहे है तो कभी आप पार्टी ज्वाइन कर रहे है। वहीं अब फिर कांग्रेस को झटका देते हुए चार बार पार्षद रहे गुरदीप सिंह नीटू ने आज चंडीगढ़ में भाजपा का दामन थाम लिया।
इसके साथ ही संदीप सिंह भगत, अमरजीत सिंह बिट्टू और अजीत सिंह कपूर भी बीजेपी में शामिल हुए। इन सभी को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने ज्वॉइन करवाया। इस दौरान भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा भी मौजूद रहे। बता दें कि चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने गतिविधियां तेज कर दी है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਮਿਸਾਲ ਬਣਿਆ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ, ਪਿਛਲੇ 5 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਦੇ ਰਿਹਾ 2 ਪਹੀਆ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਦੀ ਫ੍ਰੀ ਸੇਵਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਕਹਿੰਦੇ ਨੇ ਜੇਕਰ ਕੁਝ ਕਰਨ ਦਾ ਜਜ਼ਬਾ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਇਨਸਾਨ ਲਈ ਕੁੱਝ ਵੀ ਨਾ-ਮੁਮਕਿਨ ਨਹੀਂ ਹੈ, ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਸਾਬਿਤ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਮਲਟੀ ਸਪੇਸ਼ੇਲਟੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਸੇਵਾ ਨਿਭਾਉਣ ਵਾਲੇ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੇ। ਰਜਿੰਦਰ ਸੈਣੀ ਵੱਲੋਂ ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਕੌਮੀ ਤਿਉਹਾਰ ਮੌਕੇ 2 ਪਹੀਆ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਰਾਹੀਂ ਮਾਨਵਤਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਇੱਕ ਮਿਸਾਲ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
ਪਿਛਲੇ ਪੰਜ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਪਣੀ ਇਸ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਰਾਹੀਂ ਹੋਲਾ ਮਹੱਲਾ ਤੇ ਪੁੱਜਣ ਵਾਲੀ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਆਪਣੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹੋਲਾ ਮਹੱਲਾ ਮੌਕੇ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਤਾਦਾਦ ਵਿਚ ਸੰਗਤ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪੁੱਜਦੀ ਹੈ, ਤੇ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਅਣਸੁਖਾਵੀ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਓਥੇ ਚਾਰ ਪਹੀਆ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਪੁੱਜਣਾ ਕਈ ਵਾਰੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ, ਅਜਿਹੇ ਹਲਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦੋ ਪਹੀਆ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਵਰਦਾਨ ਤੋਂ ਘੱਟ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀ।
ਰਜਿੰਦਰ ਦੇ ਦੱਸਣ ਮੁਤਾਬਿਕ ਉਸਨੂੰ ਇਹ ਕੰਮ ਕਰਨ ਲਈ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਮਸ਼ਹੂਰ ਸਰਜਨ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਹਾਦਰ ਮਲਟੀ ਸਪੈਸ਼ਲਟੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ MD ਡਾ. ਪੀਜੇਐਸ ਕੰਗ ਨੇ ਹੱਲਾਸ਼ੇਰੀ ਦਿੱਤੀ, ਤੇ ਅੱਜ ਰਜਿੰਦਰ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਲਈ ਇਕ ਮਿਸਾਲ ਬਣਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਡਾਕਟਰ ਕੰਗ ਦੇ ਦੱਸਣ ਮੁਤਾਬਿਕ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਨੂੰ ਬੋਲਣ ਵਿਚ ਬੇਸ਼ੱਕ ਦਿੱਕਤ ਹੈ ਤੇ ਉਸਦੇ ਬੋਲ ਸਾਫ ਨਹੀਂ ਪਰ ਜਿਸ ਸ਼ਿੱਦਤ ਨਾਲ ਉਸ ਵੱਲੋ ਮਾਨਵਤਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਇਹ ਵੱਡੇ ਵੱਡੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਮਿਸਾਲ ਹੈ, ਓਹਨਾ ਦੱਸਿਆ ਕੇ ਰਜਿੰਦਰ ਦੇ ਦੋ ਪਹੀਆ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਵਿਚ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਹਲਾਤਾਂ ਨਾਲ ਨਿਪਟਣ ਲਈ ਹਰ ਚੀਜ਼ ਮੌਜੂਦ ਹੈ, ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇਸਨੂੰ ਇਕ ਚਲਦੇ ਫਿਰਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦਾ ਨਾਂ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਇਸ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਅੱਤ ਕਥਨੀ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ।
ਹੋਲਾ ਮਹੱਲਾ ਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਸੰਗਤ ਨੂੰ ਫ੍ਰੀ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਸਰਵਿਸ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਦੀ ਸੇਵਾ ਨੂੰ ਅਸੀਂ ਵੀ ਸਲਾਮ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਤੇ ਆਸ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਦੀ ਇਸ ਕਹਾਣੀ ਹੋਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਮਾਨਵਤਾ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰਨ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰੇਗੀ।
-

अफीम की खेती पर सीएम फ्लाइंग टीम की छापेमारी
पंचकूला: हरियाणा के मोरनी में अफीम की खेती पर सीएम फ्लाइंग टीम ने छापेमारी की। यह छापेमारी ठंडौग बडियाल गांव में सीएम फ्लाइंग द्वारा इंचार्ज जयकुमार की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर की। सूचना दौरान खेत में उगाए अफीम के करीब 1500 पौधे पकड़े है। मिली जानकारी अनुसार सोमवार दोपहर बाद सीम फ्लाइंग की टीम ने मोरनी के उक्त गांव में दबिश दी। इस दौरान टीम ने बडियाल गांव के एक खेत में अचानक पहुचकर खेत में उगी अफीम पकड़ी।

इस पंचकूला की कुछ किलोमीटर की दूरी पर हो रही थी अफीम की खेती पंचकूला पुलिस व जिला प्रशासन बेखबर सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने किया अफीम की खेती का खुलासा दौरान टीम को मौके पर कोई नहीं मिला, लेकिन इतनी मात्रा में अफीम के पौधे देख टीम सन्न रह गई। अचानक हुई इस कार्यवाही से गांव वासी सहम गए कुछ समय तक किसी को कुछ समझ नहीं आया। जिसके बाद देखते ही देखते खबर आग की तरह पुरे मोरनी के इलाके में फैल गई। इस मामले में किसी भी अधिकारी ने कोई भी संतोषजनक जानकारी नहीं दी।

बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति द्वारा खेती की जा रही थी फिलहाल वह मौके पर नहीं मिला। मिली जानकारी के अनुसार खेती करने वाला हरियाणा रोडवेज में बतौर ड्राइवर के पद पर तैनात हैं, लेकिन जिस तरह से सीएम फ्लाइंग टीम ने अचानक छापेमारी कर इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती को पकड़ा है। उससे यह लगता है कि यह कार्य बिना मिलीभगत के नहीं हो सकता। यहां सवाल यह उठता है कि छोटे से मोरनी क्षेत्र में पुलिस को इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं लगी। फसल देखकर यह लग रहा है कि यहा कई सालों से अफीम ही उगाई जा रही हैं। आपके बता दें कि कुछ समय पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल यहा आये थे जिन्होंने मोरनी को एक बहुत अच्छा टूरिस्ट प्लेस बनाने की इच्छा व्यक्त की थी।
-

पंजाबः अमृतपाल सिंह के 9 समर्थकों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अमृतसरः अजनाला में हिंसक प्रदर्शन की घटना के बाद पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अमृतपाल के उन 10 साथियों की पहचान की गई है, जो उनके साथ 24 घंटे हथियारोें के साथ लैस रहते हैं। इनके लाइसेंसों पर कई हथियार दर्ज हैं। पुलिस ने विभिन्न जिला प्रशासन को नोटिस जारी कर हथियारों का विवरण मांगा है। उसके बाद लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई होगी।
क्योंकि सभी ने हथियार सेल्फ डिफेंस के लिए बनवाए हैं, न कि किसी के साथ बतौर सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर यूज करने के लिए। निर्देश के बाद डीसी फरीदकोट ने गुरभेज सिंह निवासी गांव गोंदरा, फरीदकोट का लाइसेंस रद्द कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह के 9 साथी हरजीत सिंह अमृतसर, बलजिंदर सिंह अमृतसर, राम सिंह बराड़ कोटकपूरा, गुरमत सिंह मोगा, अवतार सिंह संगरूर, वरिंदर सिंह तरनतारन, हरप्रीत देवगन पटियाला, अमृतपाल सिंह तरनतारन और गुरभेज सिंह फरीदकोट के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जबकि तलविंदर सिंह तरनतारन का लाइसेंस जम्मू-कश्मीर से बना होने के कारण रिव्यू के लिए संबंधित स्टेट को भेजा गया है।
-

लेखिका रवितनया शर्मा ने जीता मिस नवी मुंबई 2023 का ताज, देखें वीडियो
चंडीगढ़/प्रवेशः हिमाचल प्रदेश की रवितनया शर्मा ने मुंबई में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है । शिमला की रवितनया शर्मा ने मिस नवी मुंबई 2023 का ताज जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि रवितनया दिव्य हिमाचल द्वारा प्रायोजित मिस हिमाचल 2020 में फर्स्ट रनर अप व मिस स्टाइल दीवा टाइटल से नवाजी गई थी। रवितनया दो पुस्तकों की आथर भी है। मिस नवी मुंबई 2023 नवी मुंबई के होटेल फोर प्वाइंटस में यू एंड आई एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित किया गया। सैंकड़ों युवतियों में टाप चौदह लड़कियों का चयन हुआ था जिनकी ग्रूमिंग के साथ साथ व्यक्तिगत निर्माण की कोचिंग भी दी गई।
ज्ञात रहे इस तरह की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को शारीरिक सुंदरता के साथ-साथ बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान, आत्मविश्वास,वाक पटुता व बुद्धिमता की कसौटी से होकर गुजरना पड़ता है। ट्रेडिशनल राउंड, वेस्टर्न राउंड, इवनिंग गाउन राउंड के साथ इंट्रोडक्शन राउंड वह क्योशचन आंसर रांउड से गुजरकर रवितनया ने यह सौंदर्य प्रतियोगिता जीतकर न केवल माता पिता बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता जीतने के साथ रवितनया ने मिस स्टाइल आइकन का टाइटल भी जीता है। इस प्रतियोगिता का आडिशन जनवरी 2023 में हुआ था व भिन्न भिन्न स्तरों को पार करते हुए 4 मार्च को टाप चौदह युवतियों का ग्रेंड फिनाले में खड़ा मुकाबला हुआ जिसमें अंततः रवितनया शर्मा की ताजपोशी हुई।
रवितनया पढ़ाई में हमेशा टॉपर रही है व इस समय एम.बी.ए की शिक्षा ग्रहण कर रही है।उसकी प्रारंभिक शिक्षा कॉन्वेंट ओफ़ जिजस एंड मेरी चेलसी, लॉरेटो कॉन्वेंट ताराहोल और सेंट बीड्स कॉलेज, शिमला से हुई है। रवितनया शर्मा मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से वोमेन पावर एवार्ड, पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत से स्वामी विवेकानंद प्रतिभा सम्मान आदि सम्मानों के साथ अनेक संस्थाओं से सम्मानित हो चुकी हैं।
पढ़ाई के साथ इस वक्त वह अपनी तीसरी पुस्तक पर काम कर रही है जिसका शीघ्र प्रकाशन होने वाला है। रवितनया विश्व महिला दिवस की समस्त महिलाओं को बधाई देते हुए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजगता के साथ स्वाबलंबी होने का संदेश देते हुए उन्हें समाज में अपना स्वतंत्र व्यक्तित्व बनाने का संदेश दे रही हैं ताकि वे सम्मान के साथ जी सकें।
-

ਪੰਜਾਬ : S.S.P. ਅਤੇ I.P.S. ਸਰਤਾਜ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਨਮਾਨਿਤ , ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਸੋਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਸਮੂਹ ਵਾਲਮੀਕਿ ਸਮਾਜ ਅਤੇ ਰਵਿਦਾਸ ਸਮਾਜ ਦੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧਾਰਮਿਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨਾਲ ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ S.S. P, ਅਤੇ I.P.S. ਸਰਤਾਜ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ ਨਾਲ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਹੋਈ।
ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵਾਲਮੀਕਿ ਸਮਾਜ ਅਤੇ ਰਵਿਦਾਸ ਸਮਾਜ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਜਾਨਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦਸਿਆ ਕਿ ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿੱਚ S.S.P. ਸਰਤਾਜ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ੇਆ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜੋ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਜੋ ਤਲਾਸ਼ੀ ਅਭਿਆਨ ਦੋਰਾਨ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਮਿਲੀ ਹੈ ਉਸ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦੀ ਵਾਲਮੀਕਿ ਸਮਾਜ ਅਤੇ ਰਵਿਦਾਸ ਸਮਾਜ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕਰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਵਾਲਮੀਕਿ ਸਮਾਜ ਅਤੇ ਰਵਿਦਾਸ ਸਮਾਜ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਕਰਾਂਗੇ।
-

पंजाबः मौड़ मंडी बम ब्लास्ट मामले में डेरा सच्चा सौदा संस्था के 3 समर्थकों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी
बठिंडा: मौड़ मंडी में 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी हरमंदर सिंह जस्सी की चुनावी रैली में हुए बम धमाके के पीड़ितों को इंसाफ दिलवाने के लिए सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। डेरा सच्चा सौदा संस्था से जुड़े तीन समर्थकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इंटरपोल ने तीन आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

आरोपियों के नाम गुरतेज सिंह, अमरीक सिंह और अवतार सिंह हैं। गौरतलब है कि 2017 में पंजाब के मौड़ मंडी में बम ब्लास्ट हुआ था, ये तीनों इस मामले में आरोपी हैं। मौड़ मंडी में हुए विस्फोट में 5 बच्चों सहित कुल 7 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में बनी एस.आई.टी. का गठन किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी गुरतेज सिंह काला डेरे की वर्कशॉप का इंचार्ज था। गुरतेज पर प्रेशर कुकर बम लाकर कार में रखने का आरोप है। इस मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अमरीक सिंह का नाम भी सामने आया है। अमरीक सिंह पेशे से इलेक्ट्रीशियन भी रह चुका है।

-

जालंधरः लाडोवाली रोड पर बन रही बांसल की अवैध बिल्डिंग में निगम की जमकर हो रही बदनामी
नवंबर में डिच चला कर तोड़ी थी सीढ़ियां अब उन्ही सीढ़ियों के रास्ते दूसरी मंजिल पर ड़ाला लैंटर…
सीवीओ के पास पहुंचा मामला…
जालंधर, अनिल वर्माः नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के तेजतर्रार माने जाते एटीपी सुखदेव वशिष्ट सहित निगम के आलाधिकारियों द्वारा अवैध बिल्डिंगों में पक्षपात करने के मामले में अब शहर में जमकर बदनामी हो रही है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि सभी कारवाई एंटी आम आदमी पार्टी के सर्मथकों पर ही की गई इनमें से जिन लोगों ने आम आदमी पार्टी की शरण ली उसे बदले में अवैध निर्माण करने की शह दी गई। एनकांऊटर न्यूज की पड़ताल में ऐसे कई केस सामने आए हैं जिनमें एटीपी सुखदेव वशिष्ट की भूमिका भी संदेह के घेरे में साफ नजर आ रही है।

पहला मामला लाडोवाली रोड फाटक के नजदीक कार्नर में बन रही पूर्व कांग्रेसी विधायक बेरी के समर्थक बांसल नामक व्यक्ति की तीन मंजिला बिल्डिंग का है जिसका निर्माण पूर्व एटीपी राजिंदर शर्मा के कार्यकाल दौरान बिना नक्शा पास करवाए शुरु हुआ था मगर निर्माण दौरान ही सूबे में सत्ता परिवर्तन हो गया तब आनन फानन में इस अवैध बिल्डिंग का राजीनामा कर दिया गया मगर इस राजीनामे में मौके पर बनी बेसमैंट का जिक्र नहीं किया गया और यह राजीनामा सिर्फ ग्रांऊड फ्लोर और पहली मंजिल का ही था मगर इस राजीनामे के बाद यहां दूसरी मंजिल पर भी लैंटर की शटरिंग कर ली गई और सीढ़ियों को गल्त दिशा में बना दिया गया। एटीपी ने 1 नवंबर 2022 को यहां डिच चला कर सीढ़ियों को तोड़ दिया था उस दौरान इस बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर लैंटर नहीं डाला गया था।

एनकांऊटर न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि अब इस बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर भी लैंटर डाल लिया गया और सीढ़ियों को दोबारा उसी जगह पर बना दिया गया मगर इस बिल्डिंग का निगम की ओर से न तो नया नक्शा पास किया गया और न ही राजीनामा किया गया। इस मामले में निगम के आलाधिकारियों सहित एटीपी सुखदेव वशिष्ट की जमकर बदनामी हो रही है। जनहित सोसायटी की ओर से इस मामले में कई दस्तावेज तथा तस्वीरें सीवीओ राजीव सेखड़ी को भेजी हैं जिनमें दो एटीपी सहित कमिशनर की लापवरवाही का भी जिक्र किया गया है। माना जा रहा है इस मामले में मिलीभगत कर सरकार को चूना लगाने वाले अधिकारियों सहित अवैध बिल्डिंग पर कानूनी कारवाई हो सकती है। इस मामले में एटीपी सुखदेव वशिष्ट का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया मगर उन्होने कहा कि वह अदालत में है अभी बात नहीं कर सकते।
