Blog

  • सीएम के पूर्व निजी सचिव सहित 7 के खिलाफ मामला दर्ज

    सीएम के पूर्व निजी सचिव सहित 7 के खिलाफ मामला दर्ज

    देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पूर्व निजी सचिव प्रकाश चंद उपाध्याय और 6 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ करोडो  रुपयो  की धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने  बताया कि पंजाब के पटियाला के रहने वाले संजीव कुमार द्वारा  दर्ज कराई गयी शिकायत में आरोप लगाया है कि उपाध्याय और उनके छह साथियों ने उत्तराखंड में सरकारी निविदा दिलाने के नाम पर उनसे कई हिस्सों में तीन करीब करोड़ रुपये लिए है ।

    शिकायत में संजीव ने कहा कि उसकी और उपाध्याय की मुलाकात पिछले साल अप्रैल में हुई थी और उसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। पुलिस ने बताया कि संजीव ने अपने आरोप में कहा कि उपाध्याय ने उसे सरकारी निविदा दिलाने का वादा किया और इसके लिए उनसे तथा उनके कुछ साथियों से कुछ अंतराल पर करीब तीन करोड़ रुपये ले लिए गए ।

    शिकायत में लिखा  गया कि निविदाएं नहीं मिलने पर जब उपाध्याय से पैसे वापस मांगे गए तो उसने 30 लाख रुपये का एक चेक दिया जो बाउंस हो गया। इस मामले में उपाध्याय के अलावा, सौरभ शर्मा, सौरभ की पत्नी नंदिनी, महेश महारिया, रौनक महारिया, शाहरूख खान और अमित लांबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 , 406 और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सेवानिवृत्त हो चुके उपाध्याय की गिनती राज्य सचिवालय के प्रभावशाली कर्मचारियों में होती थी । धामी के निजी सचिव रहने से पहले वह उत्तराखंड के मुख्य सचिवों के निजी सचिव भी रह चुके हैं।

  • BJP को बड़ा झटका, समर्थकों सहित पूर्व पार्षद कांग्रेस में हुए शामिल 

    BJP को बड़ा झटका, समर्थकों सहित पूर्व पार्षद कांग्रेस में हुए शामिल 

    भिलाईः इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने को है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। जहां एक ओर भाजपा अपनी पार्टी मजबूत करने की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए ये चुनाव बड़ा चुनौतीपूर्ण है। इसी बीच बीजेपी को आज बड़ा झटका का सामना करना पड़ा है। पूर्व BJP पार्षद गुड्डू खान आज कांग्रेस में शामिल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार, BJP पार्षद गुड्डू ने समर्थकों के साथ कांग्रेस में प्रवेश किया है। बापू नगर में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा के दौरान प्रवेश किया। विधायक देवेंद्र यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई है।

  • जालंधरः 10 किलो चूरा पोस्त सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः 10 किलो चूरा पोस्त सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना आदमपुर की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान सतविंदर सिंह निवासी हरदीप नगर होशियारपुर रोड जालंधर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई रविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त व नाकेबंदी के दौरान अलावलपुर से किशनगढ़ रोड गांव दौलतपुर के पास मौजूद थे।

    जहां टीम ने ट्रक चालक को रोककर तलाशी के दौरान 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके ये सप्लाई कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था।

  • भरी सभा में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली, मची अफरा-तफरी 

    भरी सभा में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गोली, मची अफरा-तफरी 

    जयपुरः राजस्थान के उदयपुर में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए है। तेह घटना करणी सेना की बैठक के दौरान घटी  है। पुलिस ने आरोपी दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गोली मारने की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। आरोपी ने भंवर सिंह को  गोली उस समय मारी जब बीएन संस्थान परिसर में राजपूत करणी सेना की बैठक चल रही थी। गोली चलते ही बैठक में अफरा-तफरी मच गई। बैठक में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया ।

    बता दें कि घायल भंवर सिंह को पुलिस अस्पताल में भर्ती करवाया है। गोली मारने वाले शख्स को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को आरोपी दिग्विजय द्वारा गोली मारने के पीछे प्रथम दृष्टया पुरानी दुश्मनी बताई गई है। आरोपी ने गोली उस समय मारी जब उदयपुर के बीएन संस्थान परिसर में राजपूत करणी सेना की बैठक चल रही थी। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया औऱ उसकी जमकर पिटाई की।

  • पंजाब से बड़ी खबर: हमलावरों ने कैंचियों से वार कर की डॉक्‍टर की हत्‍या

    पंजाब से बड़ी खबर: हमलावरों ने कैंचियों से वार कर की डॉक्‍टर की हत्‍या

    पटियालाः राजपुरा की गुरु अंगद देव कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मेडिकल स्टोर पर डॉ. दिनेश कुमार का अज्ञात हमलावरों ने बड़ी बेरहमी से कैंचियों से वार कर हत्‍या कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। डीएसपी डी सुख अमृत रंधावा ने भी अपनी समुची टीम के साथ पहुंच कत्ल किए जाने संबंधी जांच शुरू कर दी है। 

    बताया जाता है कि मृतक दिनेश गोस्वामी के सिर और आंख के पास वार किए गए हैं।  मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना देर रात 10.30 से 11 बजे के आसपास हुई है। मृतक दिनेश को गंभीर अवस्था में चंडीगढ़ के सैक्टर 32 स्थित अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। आगे के विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

  • 35 घंटे हो रही बारिश के चलते 3 हाईवे सहित 500 सड़कें बंद, देखें वीडियो

    35 घंटे हो रही बारिश के चलते 3 हाईवे सहित 500 सड़कें बंद, देखें वीडियो

    पहाड़ गिरने से रास्ते में फंसे सैलानी

    मंडीः हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश तबाही मचा रही है। पिछले 35 घंटे से अधिक समय से भारी बारिश हो रही है। इससे 500 से ज्यादा सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गई हैं। वहीं 3 हाईवे जिसमें चंडीगढ़-मनाली, कालका-शिमला और शिमला-बिलासपुर नेशनल हाईवे शामिल है वह जगह-जगह से बंद पड़ा है। मंडी जिले की बल्ह घाटी जलमग्न होने से 300 से ज्यादा घरों, 35 से ज्यादा गाड़ियों को नुक़सान पहुंचा है। मंडी के बल्ह में बारिश के बाद सैलानी रास्तों में फंसे हुए है। वहीं बिलासपुर में पर्यटकों की गाड़ी पर भारी पत्थर गिर गया। जिससे पर्यटक की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।  नाचन के चुनाहन में भी बादल फटने से घर खेत और पशु बह गए। शिमला-मनाली हाईवे पर ढैंडा के पास सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। बिलासपुर जिला में डीब नामक स्थान पर बारिश से बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। यहां पर बारिश के कारण आई बाढ़ और मलबे में 2 ट्राले, एक कार, गाय भैंस और बकरियां बह गईं।

  • जालंधरः इलेक्ट्रिशियन की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधरः इलेक्ट्रिशियन की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में जालंधर पठानकोट हाईवे पर स्थित गांव रेरू से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस नाके के करीब 50 मीटर की दूरी पर एक इलेक्ट्रिशियन की दुकान में आग लग गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर दुकान मालिक द्वारा बताया जा रहा है कि इस घटना में उसका लाखों का नुकसान हो गया है।

  • बस और कार में भीषण टक्कर में 7 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    बस और कार में भीषण टक्कर में 7 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    गाड़ी में फंसे शव देखकर पुलिस कर्मी भी हो गए हैरान

    नागौरः राजस्थान के नागौर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा डीडवाना इलाके में लोक परिवहन की बस और इको कार की भिड़ंत के कारण हुआ। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। हादसे में मारे गए सभी लोग कार में सवार थे। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी मौके पर दौड़े। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। वहां से दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उनको जयपुर रेफर किया गया है।

    पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार को डीडवाना इलाके में बाठड़ी गांव के पास हुआ। वहां लोक परिवहन की एक बस और इको कार के बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई और चारों तरफ खून ही खून बिखर गया। हादसे की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां के हालात देखकर उन्होंने तत्काल पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को सूचना दी। इस पर वे भी मौके पर दौड़े।

    मौके के हालात देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। हादसे का शिकार हुई कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। शव उसमें फंसकर रह गए थे। बाद में मौके पर आसपास के लोगों और पुलिस प्रशासन ने जैसे-तैसे उनको बाहर निकाला। वहीं अन्य घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल भिजवाया गया। घटनास्थल पर चारों तरह खून ही खून देखकर कई लोगों की हालत खराब हो गई।

    हादसे में मारे गए लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है। वहीं अभी तक हादसे के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। उल्लेखनीय है कि आज ही जैसलमेर जिले में बीएसएफ का एक ट्रक पलट गया। उस हादसे में भी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई और 12 अन्य जवान घायल हो गए। घायल जवानों का जैसलमेर के राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • पंजाबः भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोले, खतरे के निशान से सिर्फ इतने फीट दूर पानी, देखें वीडियो

    पंजाबः भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोले, खतरे के निशान से सिर्फ इतने फीट दूर पानी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ पंजाब के भाखड़ा डैम का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। वहीं आज टेस्टिंग के लिए भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोल दिए गए है। इसके अलावा सतलुज नदी से निकासी भी बढ़ा दी गई है और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। दूसरी ओर मिली जानकारी के अनुसार भाखडा डैम सिर्फ 9 फीट खतरे के निशान से दूर है। 

    कहा जा रहा है कि आज रोजाना की जगह 8100 क्यूसिक पानी ज्यादा छोडा जाएगा। भाखड़ा डैम में 1671.27 फीट पानी का स्तर हो गया है जबकि 1680 फीट पर खतरे का निशान है। बता दें कि इससे पहले 19,400 क्यूसिक पानी छोड़ा जाता था अब नंगल डैम के जरिए 27,500 क्यूसिक पानी छोड़ा जाएगा। गत दिन डैम में पानी खतरे के निशान से सिर्फ 11 फीट नीचे था और 1669 फीट के करीब पहुंच गया था।

  • पंजाबः अब हाईवे पर गऊओं से भरे ट्रक सहित तस्करों को किया काबू

    पंजाबः अब हाईवे पर गऊओं से भरे ट्रक सहित तस्करों को किया काबू

    लुधियानाः जालंधर को धोगड़ी में स्थित फैकट्ररी में गौ मास पकड़ने के बाद अब बरनाला-पटियाला रोड नेशनल हाईवे मार्ग पर स्थान टी प्वाइंट सामने पैट्रोल पंप पर शिवसेना बालासाहेब ठाकरे शिंदे ग्रुप ने गऊओं से भरा हुआ ट्रक काबू किया है। इस दौरान शिव सेना के नेताओं ने तस्करों को भी काबू किया है। शिवसेना बालासाहेब ठाकरे शिंदे ग्रुप के पंजाब प्रधान हरीश सिंगला ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बरनाला साइड से गौ का ट्रक पटियाला के साइड से पंजाब से किसी और स्टेट में काटने के मकसद से ले जाया जा रहा था। जिसकी जानकारी उन्होंने पंजाब पुलिस के कंट्रोल रूम एवं उन्होंने अपने जिला संगरूर के प्रधान अमित कुमार को दी। जिसके बाद संगरूर पुलिस और गौ रक्षा दल द्वारा टी प्वाइंट पर नाकाबंदी की गई। कुछ ही समय बाद ट्रक आते हुए दिखाई दिया उसे रोक के चैक किया तो उसमें 13 गऊओं को बेरहमी से भरा हुआ था। इस दौरान पुलिस ने ट्रक को काबू करते हुए मौके पर ही 3 तस्करों को काबू किया है।

    बता देंकि इससे पहले थाना आदमपुर के अधीन आते गांव धोगड़ी में स्थित एक फैक्ट्ररी से शिव सेना बाला साहिब ठाकरे के कोमी प्रधान गौ रक्षा दल ने बताया था कि गऊओं को काट कर रखा जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने मौके पर रोहित जोशी शिव सेना बाला साहिब ठाकरे तथा उनकी टीम ने थाना आदमपुर के एसएचओ मंजीत सिंह को सूचित किया तथा मौके पर पुलिस पार्टी पहुंची। पुलिस रेड में 13 मुस्लिम युवकों को मंजीत सिंह ने काबू किया था। जिसके बाद पुलिस ने फैक्ट्री में क्विंटलों के हिसाब से गौ मास सहित 13 लोगों को काबू किया था।