Blog

  • Yo Yo Honey Singh को झटका, Live Concert से पहले मिला Notice

    Yo Yo Honey Singh को झटका, Live Concert से पहले मिला Notice

    नई दिल्लीः Yo Yo Honey Singh का 8 मार्च को इंदौर में लाइव कंसर्ट होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले ही संकट के बादल मंडरा गए। कंसर्ट करवा रही कंपनी को नगर निगम की तरफ से नोटिस जारी हो गया है। इसमें कहा है कि कंसर्ट करने से पहले आयोजक नगर निगम में टैक्स जमा करें। ऐसा नहीं किए जाने पर कंसर्ट कराने की अनुमति आयोजकों को नहीं दी जाएगी।

    ऐसे में कंसर्ट को लेकर आयोजकाें को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। शहर में मशहूर रैपर और म्यूजिक आइकॉन यो यो हनी सिंह का लाइव म्यूजिक कंसर्ट 8 मार्च को होना है। इसके लिए बायपास स्थित सी21 स्टेट पर सारी तैयारियां की जानी है। उसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी पहुंचेंगे। कंसर्ट के पूर्व ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। जिसमें निगम ने आयोजकों को एक नोटिस थमा दिया है और कंसर्ट से पहले टैक्स जमा करने का कहा है।

  • Jalandhar News: Model Town Market Society के सदस्य CP से मिले

    Jalandhar News: Model Town Market Society के सदस्य CP से मिले

    मार्किट की समस्यों से करवाया अवगत

    जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाका मॉडल टाउन में आ रही समस्याओं को लेकर आज Model Town Market Society के सदस्य अनिल अरोड़ा के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मुलाकात मिले। इस दौरान सदस्यों ने मार्किट में स्नेचिंग और ट्रैफिक की समस्याओं को लेकर पुलिस कमिश्नर के समक्ष मुद्दा रखा। पुलिस कमिश्नर ने मार्किट में आ रही समस्याओं का हल जल्द करने का आश्वासन दिया। दरअसल, पिछले कई समय से मार्किट में ट्रैफिक की समस्या बढ़ गई है। इलाके में 5 मिनट के सफर को तय करने में आधे घंटे से अधिक का समय लग जाता है। वहीं दूसरी ओर शहर की मेन मार्किट में हो रही स्नेचिंग की वारदातों पर नकेल कसने के लिए मार्किट एसोसिएशन ने पुलिस की गश्त बढ़ाने के लिए कमिश्नर से अपील की है। इस दौरान मार्किट सोसायटी के सदस्य भूपिंदर सिंह भिंदा, जसवंत सिंह पिंटू, सुखबीर सिंह सुखी, सोनू वर्म, अजय भड़ाडी व अन्य मौजूद थे।
  • नहर में नहाने गए 2 दोस्त डूबे, खबर सुन पिता को भी आया Heart Attack

    नहर में नहाने गए 2 दोस्त डूबे, खबर सुन पिता को भी आया Heart Attack

    मनावरः 2 नाबालिग दोस्तों की नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नहाने आए थे। दूसरी तरफ इनकी मौत की खबर सुनकर एक बच्चे के पिता को हार्ट अटैक आ गया, जिसकी भी मौत हो गई। घटना वीरवार शाम करीब 4.30 बजे मनावर से करीब 15 किलोमीटर दूर ओंकारेश्वर नहर की है। मृतक बच्चों के नाम मोहम्मद हनीफ (12) पिता इस्लामुद्दीन खान और आतिफ (15) पिता अहमद खान है। दोनों ही सिंघाना गांव के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों को जब हादसे की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत नहर में छलांग लगाकर दोनों बच्चों को करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब 7 बजे बाहर निकाला।

    सिंघाना चौकी प्रभारी प्रकाश सरोदे ने कहा कि दोनों बच्चे रस्सी पकड़कर कर नहा रहा थे। रस्सी छूटने से दोनों गहने पानी में चले गए। जिससे वे डूब गए। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला। हादसे की खबर सुनते ही आतिफ के पिता अमजद (38) को हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी भी मौत हो गई। फिलहाल दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Punjab News: कांग्रेस जिला प्रधान के दफ्तर के पास नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस जिला प्रधान के दफ्तर के पास नौजवान का शव बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः टिब्बा रोड़ के अधीन आते कांग्रेस जिला प्रधान संजय तलवाड़ के दफ्तर के पास बने पुल के नीचे नौजवान का शव बरामद हुआ है। पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशे विरुद्ध चलाए गए अभियान की जहां लोगों ने प्रशंसा की है, वहीं दूसरी ओर नशे से हो रही युवाओं की मौत को लेकर सरकार से उक्त तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की लोगों ने गुहार लगाई है। दरअसल, पुल के नीचे आज 24 वर्षीय नौजवान का शव मिला है।

    लोगों ने बताया कि नौजवान की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई है। व्यक्ति ने कहा कि पंजाब में कब नशा बंद होगा। व्यक्ति ने कहा कि सभी को पता है कि पुलों के नीचे नशे का सेवन युवाओं और युवतियों द्वारा किया जा रहा है। डाक्टर लाल सिंह ने आरोप लगाए है कि नशे की ओवरडोज से व्यक्ति की देर रात मौत हो गई। इस मामले में व्यक्ति ने प्रशासन से अपील की है कि जो भी नशे का सेवन करता है उसे काबू करके थाने में बंद कर दिया जाना चाहिए और सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

    व्यक्ति ने कहा कि तस्करों की गिरफ्तार होने ने बाद वह 14 दिनों बाद जेल से छूटकर बाहर आ जाते है और फिर से बाहर आकर धंधे में लग जाते है। वहीं व्यक्ति ने मान सरकार द्वारा युद्ध नशे विरूद्ध अभियान की प्रशंसा की है। हालांकि नौजवान की मौत को लेकर पुलिस का कहना है कि नौजवान की नशे के कारण मौत नहीं हुई है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही असल कारणों के बारे में पता चल पाएगा।

  • Punjab News: श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में व्यक्ति को आया Heart Attack

    Punjab News: श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में व्यक्ति को आया Heart Attack

    अमृतसरः श्री दरबार साहिब की परिक्रमा के दौरान एक व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार व्यक्ति सुबह दुख भंजनी बेरी के पास सरोवर में स्नान करने गया था। जिसके बाद जब वह बाहर निकला तो उसे अचनाक हार्ट अटैक आ गया, जिससे वह वहीं बेरोश होकर गिर पड़ा।

    जहां मौजूद संगत और ड्यूटी पर तैनात सेवादारों ने तुरंत उसे उठाया। जिसके बाद उसके गुरुद्वारा शहीदां साहिब नजदीक श्री गुरु रामदास चैरिटेबल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की जेब से मिली एक पर्ची के अनुसार उसकी पहचान धर्मजीत सिंह वासी फरीदकोट के रूप में हुई है।

  • Punjab News: इन इलाकों में लगे Hightech नाके, भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: इन इलाकों में लगे Hightech नाके, भारी पुलिस बल तैनात, देखें वीडियो

    पठानकोट/मोहालीः पंजाब सरकार प्रदेश में बह रहे नशे के छठे दरिया को रोकने के लिए अथक प्रयास कर रही है जिसके चलते पंजाब पुलिस भी समय-समय पर अभियान चला रही है। पुलिस द्वारा शरारती तत्वों के घरों पर छापेमारी की जा रही है और नशा तस्करों को पकड़ा जा रहा है। इसी के चलते आज पठानकोट में पंजाब-हिमाचल सीमा के साथ-साथ जम्मू कश्मीर समेत 7 सीमाओं पर नाके लगाए हैं और बाहरी राज्यों से आने वाले हर वाहन की पठानकोट पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।

    आपको बता दें कि पंजाब से सटे पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश का शनि बेली गांव नशे का गढ़ माना जाता है और अक्सर नशा तस्करों द्वारा इस तरफ से नशे की सप्लाई पंजाब में भेजी जाती है। इसी के चलते पुलिस हिमाचल और बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रख रही है। डीएसपी सुमेर सिंह मान ने बताया कि आज पठानकोट जिले में कुल 7 नाके लगाए गए हैं, जो बाहरी राज्यों के साथ लगती सीमाओं पर स्थित हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों की सख्ती से जांच कर रहे हैं और संदिग्ध तत्वों से गहनता से पूछताछ कर रहे हैं।

    वहीं ऑपरेशन सील के तहत मोहाली के फेज-11 में एसएसपी दीपक पार्क और डीएसपी हरसिमरन सिंह बल के नेतृत्व में नाकाबंदी की गई, जहां आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई और इसी के तहत लोगों को जागरूक भी किया गया कि नशे में कोई भी वाहन न चलाएं, वरना आप अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं और आपकी वजह से किसी बेकसूर की जान भी जा सकती है। साथ ही उन्होंने सख्त हिदायत भी दी कि धीमी गति से चलने वाली गाड़ी को लेकर कोई हंगामा न करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी हंगामा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

  • Jalandhar News: कत्ल की सुलझी गुत्थी, 3 गिरफ्तार, ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कत्ल की सुलझी गुत्थी, 3 गिरफ्तार, ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: होशियारपुर रोड पर शेखे गांव के पास व्यक्ति के कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। वहीं इस मामले में देहात पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षवर उर्फ विक्रम उर्फ शेवर कुमार निवासी बलरामपुर, उत्तर प्रदेश, शिव कुमार निवासी दुर्गापुर उत्तर प्रदेश और वीरू निवासी कंगराम छोटका, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार को घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने मृतक राकेश मंडल पटेल के साथ बैठकर पहले शराब पी थी। इस दौरान सभी में विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने राकेश मंडल का कत्ल कर दिया।

    एसएसपी ने बताया कि आरोपियों में मुख्य आरोपी विक्रम था। विक्रम को शक था कि मृतक ने उसके परिवारिक सदस्य के साथ छेड़छाड़ की थी। इस शक के कारण उसने साथियों के साथ मिलकर कत्ल कर दिया। सभी आरोपी एक ही फैक्टरी में काम करते थे। शक के चलते ही पहले आरोपियों ने मृतक राकेश को शराब पिलाई थी और उसके बाद घटना को अंजाम दिया। जांच में अभी तक कोई अपराधिक मामला सामने नहीं आया है, आरोपियों से पूछताछ जारी है।

  • बदलते मौसम में बचाव जरूरी, नहीं तो आप भी हो सकते है चिड़चिड़ापन का शिकार

    बदलते मौसम में बचाव जरूरी, नहीं तो आप भी हो सकते है चिड़चिड़ापन का शिकार

    हेल्थः मौसम बदल रहा है। ऐसे में इसका असर हमारे शरीर पड़ जरूर पड़ता है। इन दिनों हमें अपने स्वास्थ्य का खास ख्यान रखने की जरूरत है। अगर जरा सी भी चूक हो गई तो हम बीमार पड़ सकते है। एक रिसर्च के अनुसार, बदलते मौसम में कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा होता है। इससे आपके इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है, आपके फीजिकल और मेंटल हेल्थ भी इफेक्ट हो सकती है।

    डॉक्टर के अनुसार, मौसम में बदलाव से होने वाले असर से बचने के लिए सही डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद जरूरी है। आपको यह समझना जरूरी है कि मौसम में बदलाव शरीर और मन पर क्या असर डालते हैं और हम इससे कैसे बच सकते हैं। सर्दियों में धूप की कमी से सेरोटोनिन का स्तर कम हो सकता है, जिससे डिप्रेशन या सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD) जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन हमारे मूड और नींद को नियंत्रित करते हैं।

    ठंड के मौसम में शरीर वायरल संक्रमण (जैसे सर्दी-खांसी) से लड़ने पर ज़्यादा ध्यान देता है। गर्मी के मौसम में बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए शरीर की इम्यून सिस्टम एक्टिव रहता है।
    इससे थकान और कमजोरी हो सकती है क्योंकि मौसम में बदलाव से शरीर को नए माहौल में ढलने में समय लगता है, जिससे थकान महसूस हो सकती है। इसके अलावा पाचन समस्याएं हो सकती है, क्योंकि मौसम बदलने से आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे पेट की समस्याएं हो सकती हैं। तनाव और चिड़चिड़ापन हो सकता है।

    हेल्दी डाइट लें और एक्सरसाइज करें
    प्रोबायोटिक्स (दही, छाछ) का सेवन करें, इससे पेट की सेहत अच्छी रहती है। फल, सब्जियां और साबुत अनाज से भरपूर संतुलित आहार लें। इसके अलावा रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज जैसे योग, टहलना करें। रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लें, इससे शरीर के हार्मोन संतुलित रहते हैं। यदि आपको मूड स्विंग या चिंता महसूस हो, तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। ध्यान (मेडिटेशन) और गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं।

  • Punjab News: किसानों को लेकर पूर्व IPS Iqbal Singh Lalpura का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों को लेकर पूर्व IPS Iqbal Singh Lalpura का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में किसानों द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं किसानों ने बीते दिन एक बार फिर से आप विधायकों के घरों के बाहर 10 मार्च को धरना लगाने का ऐलान किया है। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व व IPS  भारत के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष Iqbal Singh Lalpura ने कहा कि वह खुद किसान है। उन्होंने कहा कि किसानी घाटे का सौदा है। उन्होंने कहा कि यहां पर ना तो एग्रीकल्चर बेस्ड इंडस्ट्री लगी हुई है और ना ही दूसरे सहायक धंधों का काम है। उन्होंने कहा लुधियाना में एक ही खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी बनी हुई है, लेकिन उसके अलावा कहीं भी यूनिवर्सिटी नहीं है।

    वहीं किसानों को लेकर कहाकि केंद्र और पंजाब को मिलकर बैठकर मसले को हल करना चाहिए। किसानों की खेती के साथ मिलते हुए धंधों पर फोकस किया जाए ताकि किसानों को विदेश जाने के लिए मजबूर ना होना पड़े। वहीं शंभू बॉर्डर खोलने को लेकर कहा कि वह भी जल्द खुल जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक साहिब को अर्पण करके गुरुपर्व पर कहा था कि अगर कुछ भाईयों को ये कानून सही नहीं लगते तो इन्हें वापिस ले लिया जाता है। इकबाल सिंह ने कहाकि अगर वह कानून गलत है तो अच्छे बिल कहां है।

    उन्होंने कहा कि यही बात केजरीवाल ने दिल्ली में कही थी कि यह बिल बहुत बढ़ियां और बाद में कहा कि बिल गलत है। इकबाल सिंह ने कहा कि खेती इंडस्ट्री के अधिकारियों और किसानों के साथ मिलकर सरकार को नई खेती की उपजाउ के बारे में विचार करना चाहिए, ताकि किसानों को भी खेती से फायदा हो सके। अमन अरोड़ा के मनजिंदर सिरसा के वेहले रहने के बयान पर इकबाल सिंह ने कहा कि 3 साल सरकार को सत्ता में आए हुए हो गए है। ऐसे में पंजाब की कानून व्यस्था में उनको सुधार लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनियां भर में लॉ एंड ऑर्डर मेनटेन किया जाना चाहिए और लोगों में प्यार बनाए रखना चाहिए।

  • Highway पर खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर, 1 युवक की मौत, 2 घायल

    Highway पर खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर, 1 युवक की मौत, 2 घायल

    हमीरपुरः नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। खन्ना थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसे 2 दोस्त घायल हो गए।

    जानकारी मुताबिक, महोबा के सुभाष नगर के 3 युवक लल्लू, अजय और नीरज एक शादी समारोह में ढोल बजाने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। लोगों ने जब युवकों को इस हालत में देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही खन्ना थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां, उन्हें पता चला कि नीरज की मौत हो गई है। पुलिस ने घायल लल्लू और अजय को मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक नीरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेज दिया गया है।