Blog

  • Jalandhar News: 12 को Punjab बंद की कॉल को लेकर SP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 12 को Punjab बंद की कॉल को लेकर SP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गांव ताजपुर में स्थित ग्लोरी एंड विजडम चर्च के पास्टर बलजिंदर सिंह के खिलाफ थाना सिटी कपूरथला ने उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया था। वहीं इस मामले को लेकर भले ही पास्टर ने प्रेस वार्ता करके अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। जबकि इस मामले को लेकर विवाद गरमा गया है। इस मामले को लेकर आज एसपी मनप्रीत का बयान सामने आई है।

    जिसमें उन्होंने कहा कि जिला कपूरथला में पास्टर बजिंदर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। जिसमें कई संगीन धाराएं लगी हुई है। इस मामले को लेकर एसपी मनप्रीत ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया के द्वारा सूचना मिली है कि पास्टर और उसके समथर्कों की ओर से 12 मार्च को पंजाब बंद की कॉल दी गई है। एसपी ने कहा कि अगर इस मामले में पास्टर या उनके समर्थकों द्वारा कानून की उल्लघंना की गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • हिमोत्कर्ष परिषद महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही : अनूपा ठाकुर

    हिमोत्कर्ष परिषद महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही : अनूपा ठाकुर

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष परिषद महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। यह बात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य में हिमोत्कर्ष महिला मंच द्वारा शुक्रवार को संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में हिमोत्कर्ष महिला मंच वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जवाहर नवोदाय विद्यालय पेखूवेला से सेवानिवृत प्राचार्य अनूपा ठाकुर ने कहीं। उन्होंने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। अनूपा ठाकुर ने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर उचित स्थान हासिल न किया हो। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्म विश्वास से लवरेज होकर परिवार व समाज के उत्थान में अपना योगदान दे रही है।
     शिक्षित महिला सशक्त समाज की परिकल्पना को साकार कर सकती है। उन्होंने बेटियों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे का भी आहवान किया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में स्थापित होने के लिए व्यावसायिक शिक्षा को भी केंद्र बिंदु बनाकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक तौर पर सशक्त होकर ही महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तो साल में मात्र एक दिन मनाया जाता है, लेकिन हिमोत्कर्ष परिषद प्रत्येक दिन महिलाओं के उत्थान व कल्याण के लिए जुटी हुई है। परिषद द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए व्यावसायिक शिक्षा हेतु प्रशिक्षण संस्थान का संचालन किया जा रहा है। वहीं बच्चियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए परिषद ने ऊना में कन्या महाविद्यालय की भी स्थापना की। इसके अलावा परिषद छात्राओं को शिक्षा पूरी करने के लिए फीस में सहयोग प्रोत्साहन स्वरुप छात्रवृतियों का वितरण सहित अनेक प्रकल्प चला रही है।
     कार्यक्रम में संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य नरेश सैनी ने संस्थान में चलाए जा रहे विभिन्न कोर्सिज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिमोत्कर्ष संस्थान में छात्राओं के लिए कटिंग, टेलरिंग एवं ड्रैस मेकिंग का एक वर्ष का कोर्स, कटिंग टेलरिंग के एक वर्ष व छह माह के हॉबी कोर्स, फैशन डिजाइनिंग का एक वर्ष का हॉबी कोर्स चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अप्रैल माह से नया बैच भी शुरु होने जा रहा है। जिसके चलते एडमिशन का दौर भी अब शुरु है। कार्यक्रम में संस्थान की छात्राओं ने भी महिला दिवस पर अपने विचार रखे। महिला मंच की सदस्य कविता गोयल ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। जबकि हिमोत्कर्ष महिला मंच सदस्य रमा कंवर ने मंच का संचालन किया।  ये रहे उपस्थित हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य व परिषद के प्रदेश महासचिव नरेश सैनी, महिला मंच वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूपा ठाकुर, महिला मंच सदस्य अनिति सूद, कविता गोयल, रमा कंवर, रंजू बाला, मीना ठाकुर, निशा, कमला सहित संस्थान की छात्राएं उपस्थित थी।
  • Punjab News: 7.508 किलो हेरोइन और 50 हजार की ड्रग मनी सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 7.508 किलो हेरोइन और 50 हजार की ड्रग मनी सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस 7.508 किलो हेरोइन की खेप को बरामद की है। दरअसल, पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार करके नशा और ड्रग मनी बरामद की है। थाना घरींडा की पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार करके 50 हजार 500 रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि थाना घरींडा की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दिलबाग सिंह उर्फ जज, अरशदीप सिंह उर्फ अरश और सैमुअल मसीह उर्फ सैम मिलकर हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं।

    ये तीनों आज भी गांव मोड़े धनवोए साइड से डिफेंस ड्रेन के साथ-साथ पटरियों के रास्ते मोटरसाइकिल पर सवार होकर भारी मात्रा में हेरोइन की खेप लेकर अटारी साइड की ओर आ रहे हैं। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य अधिकारी थाना घरींडा की पुलिस पार्टी ने हरदो रतन धनवोए साइड पर धूसी पर नाकाबंदी के दौरान दिलबाग सिंह उर्फ जज, अरशदीप सिंह उर्फ अरश और सैमुअल मसीह उर्फ सैम गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 05 किलो हेरोइन, 10,000 रुपये ड्रग मनी, 3 मोबाइल फोन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया।

    इसी तरह एक अन्य मामले में थाना लोपोके की पुलिस को सूचना मिली थी कि जोगा सिंह, पंजाब सिंह और शरणजीत कौर तीनों मिलकर बड़े पैमाने पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाकर बेचने का धंधा कर रहे हैं। आज इन्होंने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गुरुद्वारा बाबा पल्ला शहीद के बैकसाइड खेतों में हेरोइन की खेप मंगवाई है और यह हेरोइन की खेप लेकर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर जोगा सिंह के घर गांव बच्चीविंड जाने वाले हैं। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य अधिकारी थाना लोपोके ने अपनी पुलिस पार्टी की मदद से पिंड गागर मल्ल से पिंड बच्चीविंड जाने वाली सड़क पर जोगा सिंह, पंजाब सिंह और शरणजीत कौर को 2 किलो 508 ग्राम हेरोइन, 40,500 रुपये ड्रग मनी और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

    इनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। उक्त गिरफ्तार आरोपियों के आगे और पीछे के लिंक को खंगाला जा रहा है। और अगर किसी और की भी संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उक्त गिरफ्तार आरोपियों की काली कमाई से बनाई गई संपत्ति को भी पहचानने का काम किया जा रहा है और यदि ऐसी कोई भी संपत्ति सामने आती है तो उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Bike और Car की टक्कर को लेकर हुई हाथापाई, हुआ High Voltage ड्रामा, देखें वीडियो

    Punjab News: Bike और Car की टक्कर को लेकर हुई हाथापाई, हुआ High Voltage ड्रामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के समराला चौक के पास कार और बाइक टक्कर में दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति इस घटना में घायल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए कार चालक हरदीप ने कहाकि बाइक सवार ने गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था, जिस दौरान दोनों में टक्कर हो गई। इस दौरान उसने अपनी कार को सड़क किनारे लगा दिया। हरदीप के अनुसार बाइक सवार ने आकर उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली और कहने लगा कि वह पीछे हिट करके आए है। हरदीप ने कहा कि उसे पता नहीं है कि उसकी बाइक के साथ हादसा हुआ है।

    कार चालक के अनुसार हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी, इस दौरान सेंटर में बड़ा टायर कटा हुआ पड़ा था और उसे लगा कि टायर लगने से झटका लगा। जिसके बाद वह उसके साथ आकर झगड़ा करने लग गया। इस दौरान उसकी कार बुरी तरह से तोड़ दी। कार चालक का कहना है कि उसके साथ कोई विवाद नहीं था। दोनों बाइक सवार का आपस में विवाद हुआ, जिसके बाद वह उसके साथ हाथापाई करने लग गए। इस दौरान बाइक सवारों ने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और उसके साथ हाथापाई करने लग गए। जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    वहीं दूसरी ओर बाइक सवार दिनेश ने कहा कि उसे कार चालक ने हिट किया। जिसके बाद वह सड़क पर घिसटता कुछ मीटर तक चला गया, लेकिन कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। जिसके बाद किसे बाइक को हाथ देकर कार चालक की गाड़ी रूकवाई गई। जिसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। जबकि बाइक चालक ने कहाकि वह बाइक पर अकेला था और कार चालक ने 3 साथियों के साथ मिलकर अन्य युवकों को घटना स्थल पर बुला लिया। वहीं दूसरी ओर मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि दोनों गाड़ियों की टक्कर होने की घटना सामने आई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए है और मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: 1.8 किलो चरस सहित 3 गिरफ्तार, पुलिस कर्मी भी शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: 1.8 किलो चरस सहित 3 गिरफ्तार, पुलिस कर्मी भी शामिल, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ चलाए गए अभियान “युद्ध नशों के विरुद्ध” के तहत थाना ढकोली पुलिस ने 1.8 किलो चरस सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि इनमें से एक व्यक्ति पुलिस कर्मचारी है।

    जानकारी देते हुए SSP दीपक पारीक ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ मणि, दविंदर कुमार और अंकुशपाल के रूप में हुई है। दविंदर कुमार को 82 बटालियन का कर्मचारी बताया जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि गुरजीत उर्फ मणि और अंकुश पाल पर हिमाचल में पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
  • Jalandhar News: बॉयलर संचालकों को DC ने सख्त निर्देश किए जारी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बॉयलर संचालकों को DC ने सख्त निर्देश किए जारी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भोगपुर बॉयलरों के संचालन के दौरान प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें उन्होंने बॉयलरो के संचालन के दौरान राख से निपटने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश जारी किए है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कोई भी अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नियमों के संबंध में निर्देश भी जारी किए है, जिसके तहत संबंधित बॉयलर संचालक को बैंक गारंटी जमा करनी होगी और बॉयलर से धुआं पैदा होने की स्थिति में इस बैंक गारंटी को जब्त करने के अलावा बॉयलर को बंद करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बॉयलर से निकलने वाली राख का वहीं पर निस्तारित किया जाए और अगर यह राख आस-पास के घरों में जाती है तो प्लांट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन क्षेत्रवासियों को इस तरह की समस्या का सामना नहीं करने देगा, इसलिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक्ट के प्रावधानों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करवाया जाए। उन्होंने कहा कि इसका उल्लंघन पाए जाने पर बॉयलर को बंद किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बॉयलर से निकलने वाली राख का पर्यावरण अनुकूल आधुनिक तकनीक का उपयोग कर उचित निपटारा किया जाए ।

    डा.अग्रवाल ने भोगपुर में बायो सी.एन.जी.प्लांट को भी संचालकों द्वारा नियमों की पालना करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों और अधिनियम का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को भी कहा। डिप्टी कमिश्नर ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से समय-समय पर बॉयलरो और बायो सी.एन.जी. प्लांट की सरकारी सरकारी मानकों के अनुरूप जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगर नियमों के पालन में किसी भी तरह की चूक पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की है कि बायो सी.एन.जी माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश भी दिए कि प्रदूषण संबंधी कोई भी कमी सामने आने पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: लड़की से फोन छीन भाग रहा Snatcher काबू, लोगों ने की धुनाई

    Punjab News: लड़की से फोन छीन भाग रहा Snatcher काबू, लोगों ने की धुनाई

    लुधियानाः जिले के खन्ना के ललहेड़ी चौक पर स्नेचिंग की घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार स्नचेर पैदल जा रही लड़की से फोन छीनकर फरार हो गया। लड़की के शोर मचाने पर लोगों ने कुछ दूरी पर स्नेचर को काबू कर लिया, जिसके बाद लोगों ने स्नेचर की जमकर छित्तर परेड की। वहीं स्थानीय लोगों ने पकड़े स्नैचर को पुलिस के हवाले कर दिया।

    पुलिस ने आरोपी की बाइक जब्त कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ साहिब की रहने वाली युवती जीटी रोड पर मोबाइल पर गाना सुनते हुए पैदल जा रही थी। ट्रैफिक लाइट पर मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने पीछे से आकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया।

    युवती के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई की। भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की। जांच में पता चला कि आरोपी की मोटरसाइकिल की आगे की नंबर प्लेट गायब थी और पीछे की नंबर प्लेट को मिट्टी से ढका हुआ था। सिटी थाना-2 की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी से मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

  • संयुक्त पटवार एवं कानूनगो संघ ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

    संयुक्त पटवार एवं कानूनगो संघ ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

    हड़ताल आठवें दिन में प्रवेश 
    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल सरकार द्वारा संयुक्त पटवार एवं कानूनगो को स्टेट कैडर की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद संयुक्त पटवार एक कानूनगो महासंघ इसके विरोध में है, पिछले कई दिनों से संघ द्वारा इसके विरोध में हड़ताल जारी रखे हुए हैं और अपनी मांगों को पूरा किए जाने को लेकर वह हड़ताल पर अड़े हुए हैं। ऊना में आज संयुक्त पटवार संघ ने एमसी पार्क में बैठक कर अपनी मांगों को पूरा किए जाने को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है और स्टेट कैडर का विरोध किए जाने और अपनी अन्य मांगों को जल्द पूरा किए जाने को लेकर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। मीडिया से रूबरू होते हुए संयुक्त पटवार एवं कानूनगो  महासंघ ने जानकारी देते हुए बताया की संयुक्त पटवार एवं कानूनगो स्टेट कैडर का विरोध और अपनी अन्य मांगों को पूरा किए जाने को लेकर पिछले कई दिनों से हड़ताल पर है जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है और स्टेट कैडर को वापिस नहीं लिया जाता तब तक वह हड़ताल पर बने रहेंगे।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब आपदा आई उस समय भी उन्होंने अपने काम को नहीं रोका और और आपदा के समय में भी उन्होंने सरकार का साथ दिया उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने जो कमेटी हमारी वार्ता सुनने के लिए बुलाई थी उस कमेटी ने हमारी मांगों को सुना और मुख्यमंत्री के समक्ष हमारी मांगों को रखा, लेकिन सरकार ने उस कमेटी की सिफारिश को भी लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि हम पीछे हटने वाले नहीं हैं चाहे सरकार हमारे खिलाफ कोई भी एक्शन ले ले, वह अपनी मांगों को पूरा किए जाने को लेकर अपनी हड़ताल पर कायम रहेंगे। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में 550 पद पटवारी एवं कानूनगो के खाली पड़े हुए हैं जिन्हें अभी तक भरा नहीं जा रहा है प्रदेश की सभी पंचायतों ने स्टेट कैडर किए जाने का विरोध किया है और उन्होंने कहा है कि स्टेट कैडर नहीं होना चाहिए। हमें उम्मीद है की सरकार उन्हें जल्द वार्तालाप के लिए बुलाएगी और उनकी मांगों को सुना जाएगा।
  • कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर बूथ स्तर से चिट्ठे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान :दविंदर भुट्टो

    कुटलैहड़ विस क्षेत्र में हर बूथ स्तर से चिट्ठे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान :दविंदर भुट्टो

    महिला मंडल,युवक मंडल,हर सामाजिक संस्था, हर वर्ग को जोड़कर चलाएंगे अभियान
    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में चिट्ठे के नशे के खिलाफ अब बड़ा अभियान छेड़ा जाएगा। क्षेत्र में नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए बूथ स्तर से जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। इस मुहिम के तहत युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा ताकि नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पुलिस और प्रशासन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। दविंदर भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में चिट्ठे जैसे नशे की तस्करी को रोकने के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है।
     इस योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र की सीमाओं को सील किया जाएगा, ताकि बाहरी क्षेत्रों से चिट्ठे जैसे नशे की आपूर्ति पूरी तरह रोकी जा सके। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जल्द ही इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भुट्टो ने कहा कि हम अपने विस क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। कुटलैहड़ में चिट्ठे जैसे नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति नशे की तस्करी में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दविंदर भुट्टो ने कहा कि चिट्ठे जैसे नशे के खिलाफ इस अभियान को सफल बनाने के लिए आम जनता को भी जागरूक किया जाएगा।
    यदि कोई भी व्यक्ति चिट्ठा (नशे) बेचने वालों की सूचना प्रशासन या पुलिस को देता है, तो उसे उचित इनाम दिया जाएगा। साथ ही, ऐसे व्यक्तियों का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा ताकि वे बिना किसी डर के नशे के सौदागरों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचा सकें। दविंदर भुट्टो ने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग खुद आगे आएं और नशे के खिलाफ इस अभियान का हिस्सा बनें। अगर कोई व्यक्ति नशे के सौदागरों की सूचना देता है, तो उसे उचित इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, राज कुमार, सुदर्शन शर्मा के अलावा अन्य मौजूद रहे।
  • Jalandhar News: मेन चौक पर गोली चलने की सूचना को लेकर पुलिस अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक पर गोली चलने की सूचना को लेकर पुलिस अधिकारी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 8 के अंतगर्त आते पठानकोट बाइपास के पास गोली चलने के घटना सामने आई है। लोगों से मिली जानकारी सफेद रंग की बिना नंबरी कार चालक पर चलाई गई है। बताया जा रहा हैकि पुलिस कर्मी द्वारा गोली चलाई गई है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात की गई तो उनके द्वारा गोली चलने की पुष्टि नहीं की जा रही है। जबकि लोगों द्वारा गोली चलने की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना 8 के इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने कहा कि उन्हें घटना स्थल पर कुछ बरामद नहीं हुआ है। सब इंस्पेक्टर का कहना हैकि दुग्गल रेस्टोरेंट के कैमरे चैक किए गए है, लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला। लेकिन जब उसने पूछा गया कि ट्रैफिक कर्मी ने कहा कि फॉर्च्यूनर गाड़ी को हिट करके दूसरी गाड़ी निकली है। इस दौरान इंस्पेक्टर ने कहा कि ट्रैफिक कर्मी से पूछताछ करके मामले की जांच की जाएगी, जांच के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं राहगीर तरूण छाबड़ा ने बताया कि वह पठानकोट चौक पर लाइट पर खड़े थे। इस दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उसे हिट कर दिया और बाइक गिरा दी। व्यक्ति ने कहाकि पता चला कि चालक पीछे से पुलिस की गाड़ी को हिट करके आया है। चश्मदीद के अनुसार गाड़ी PB-08 EC 0098 में 2 लोग सवार थे। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है।

    वहीं ट्रैफिक कर्मी ने कहाकि उन्हें तरूण ने शिकायत की एक गाड़ी ने उसकी बाइक को हिट किया। इस दौरान एक पुलिस मुलाजिम को भी गाड़ी चालक ने हिट किया था। जिसके बाद गाड़ी भोगपुर की ओर रवाना हो गई। घटना की सूचना ट्रैफिक कर्मी ने कंट्रोल रूम में दे दी है।