Blog

  • Punjab News: ब्याज पर पैसे देने गए व्यक्ति पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: ब्याज पर पैसे देने गए व्यक्ति पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने और तेजधार हथियारों से हमला करने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वही ताजा मामला देहात के अंतर्गत आते बुलारे गांव में व्यक्तियों ने ब्याज पर पैसे लेने के लिए उसे बुलाया था, जब पीड़ित वहां पर गया तो उसे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। रानी की बात यह है कि हमलावरों ने व्यक्ति से पैसे नहीं छीने।

    घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचे पीड़ित परमिंदर ने बताया कि वह फाइनेंस का काम करता है और लोगों को उधार में पैसे देता है। इसी के चलते उसे बुलारे गांव से फोन आया कि उसके पास आधार कार्ड और चेक बुक मौजूद है और उसे कुछ उदार में 50 हजार रुपए चाहिए।

    बाकी के दस्तावेज वे सुबह दे देगा। पीड़ित ने कहा व्यक्ति की बात सुनने के बाद वह पैसे देने के लिए उसके गांव चला गया। जहां उसने रास्ते में व्यक्ति को फोन किया तो उन्होंने मैकडोनाल्ड के पास 8 से 10 लोगों ने उसे पर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।

  • Punjab News: Abroad Way Immigration Services सहित इन IELTS Coaching सेंटर और Travel Agencies के लाइसेंस किए रद्द

    Punjab News: Abroad Way Immigration Services सहित इन IELTS Coaching सेंटर और Travel Agencies के लाइसेंस किए रद्द

    अमृतसरः पंजाब सरकार एक्शन मोड में आ गई है। इसी के चलते अब जिला प्रशासन ने आईईएलटीएस कोचिंग संस्थानों और ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ज्योति बाला ने मानव तस्करी अधिनियम 2012 और पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट के तहत कई संस्थानों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इन एजेंसियों ने या तो लाइसेंस नवीनीकरण के लिए कोई आवेदन नहीं किया या फिर स्वयं नवीनीकरण न कराने की इच्छा जताई। कुछ केंद्रों ने अपना कारोबार ही बंद कर दिया है।

    वहीं प्रशासन ने डिवाइन इनमी कंसल्टेंट्स, शानदार जेड 305, एब्रॉड वे इमिग्रेशन सर्विसेज, पाली एजुकेशन कंसल्टेंसी, मेसर्स डिवाइन इनमी कंसल्टेंट्स, जिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बी ब्लॉक, रंजीत एवेन्यू, शानदार जेड 305, डी रंजीत एवेन्यू अमृतसर, एब्रॉडवे इमिग्रेशन सर्विसेज कबीर पार्क, यूनिवर्सिटी अमृतसर के सामने; पाली एजुकेशन कंसल्टेंसी, दीन दयाल उपाध्याय कॉम्प्लेक्स, भंडारी ब्रिज, अमृतसर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया है कि यदि इन लाइसेंसधारियों के खिलाफ कोई शिकायत आती है, तो संबंधित फर्म का मालिक पूरी तरह जिम्मेदार होगा और उसे हर्जाना भरना होगा।

     

  • Punjab News: Legal Mining को लेकर हुआ विवाद, टिप्पर रोककर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: Legal Mining को लेकर हुआ विवाद, टिप्पर रोककर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के गोसगढ़ में चल रही लीगल माइनिंग को लेकर मामला गरमा गया है। वहीं इस मामले को लेकर आज उस समय विवाद बढ़ गया, जब लोगों ने टिप्पर रोककर प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर टिप्पर एसोसिएशन ने डिप्टी कमिश्नर को एक मांग पत्र देकर सरकार के समक्ष गुहार लगाई है। जिसमें उन्होंने कहा कि गोसगढ़ के कुछ लोग निजी लाभ के लिए उनके टिप्परों का रास्ता रोक रहे है। उनका कहना है कि वे सरकारी खड्ड चला रहे हैं, जिसमें सरकार द्वारा दिए गए नियमों का पालन किया जा रहा है। इसके अलावा, उनका कहना है कि खड्ड आवंटित होने से पहले सरकार की ओर से मार्गगीरी भी दी जाती है। जिससे वे उस रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।

    दूसरी तरफ, गोसगढ़ के कुछ लोगों की ओर से गांव के लोगों को भड़का कर उस रास्ते को रोका जा रहा है। उनका कहना है कि यदि रेत माइनिंग बंद रही, तो टिप्पर एसोसिएशन के अधीन काम करने वाले लोगों के परिवारों का गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा। उनका कहना है कि इससे जहां उनकी एसोसिएशन को नुकसान होगा, वहीं सरकार को भी एक बड़ा नुकसान होगा। इसलिए अब वे सरकार से मांग कर रहे हैं कि लीगल तरीके से चल रही माइनिंग को रोकने के बाद फिर से शुरू किया जाए।

  • Punjab News: निहंग सिंह Murder Case मामले में ADCP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: निहंग सिंह Murder Case मामले में ADCP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के मोहिनी पार्क के पास कुछ दिन पहले हुए निहंग सिंह मर्डर केस में पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय लवप्रीत सिंह के रूप में हुई थी। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी सिटी विशाल जीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी ट्रेस कर लिया गया है। मृतक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी के अनुसार उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। सूत्रों के अनुसार हमलावर भी निहंग थे। हत्या की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मृतक की पत्नी का बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया है।

    बता दें कि मृतक लवप्रीत सिंह पत्नी बलजिंदर कौर के साथ मोहिनी पार्क के पास किराए के मकान में रहता था। हमलावरों ने कार में सवार दंपती पर तेजधार हथियारों से हमला किया, उन्होंने कार में भी तोड़फोड़ की। आसपास के लोगों ने घायल लवप्रीत को निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना इस्लामाबाद प्रभारी जसबीर सिंह और कोट खालसा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

  • Punjab News: नायब तहसीलदार का हुआ तबादला

    Punjab News: नायब तहसीलदार का हुआ तबादला

    लुधियानाः जिले की जगराओं तहसील में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव हुआ है। नायब तहसीलदार सुरिंदर पब्बी का मानसा तबादला होने के बाद तहसील में कोई तहसीलदार नहीं बचा। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने कानूनगो को नायब तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। कानूनगो परमजीत सिंह, जो पहले गांव मागत में तैनात थे, को अब जगराओं तहसील में स्थानांतरित कर दिया गया है।

    उन्होंने शुक्रवार को पदभार संभाला और तुरंत रजिस्ट्री कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कई रजिस्ट्री भी कर दी। यह व्यवस्था सरकार के नए आदेश आने तक जारी रहेगी। यह कदम सरकार और तहसीलदारों के बीच चल रहे विवाद के समाधान के बाद किए गए बड़े पैमाने पर तबादले का हिस्सा है। इस दौरान जगराओं तहसील में सभी रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्य कानूनगो परमजीत सिंह द्वारा किए जाएंगे।

     

  • ऊना में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन में खर्च होंगे 5.60 करोड़ – उपायुक्त

    ऊना में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन में खर्च होंगे 5.60 करोड़ – उपायुक्त

    डीसी बोले…खाद्य उत्पादों का ऊना का अपना ब्रांड होगा लॉन्च, जल्द होगा एमओयू

    ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत ऊना जिले में दो वर्षों में 5 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। यह राशि इस वर्ष और अगले वर्ष में प्राकृतिक खेती किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और कृषि के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में इस्तेमाल होगी। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का उद्देश्य जैविक और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित कर लोगों को स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक खाद्य उपलब्ध कराना है। इस मिशन के तहत जिले में 80 क्लस्टर बनाए जाएंगे, जिसमें हर समूह को प्रशिक्षित करने के लिए दो कृषि सखियों (सीआरपी) को तैनात किया जाएगा। इस दिशा में खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, किसानों की सहायता के लिए जैव-इनपुट संसाधन केंद्र (बीआरसी) स्थापित किए जाएंगे।

    ऊना का होगा अपना खाद्य उत्पाद ब्रांड, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी मार्केटिंग
    बैठक के उपरांत उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले का अपना खाद्य उत्पाद ब्रांड जल्द ही लांच किया जाएगा। इसे लेकर प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है। इस ब्रांड के तहत कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिससे किसानों को व्यापक स्तर पर आर्थिक लाभ मिल सके। इसके लिए एक प्रतिष्ठित संस्थान के साथ एमओयू जल्द ही साइन किया जाएगा। साथ ही, इस पहल के प्रभावी संचालन के लिए एक जिला स्तरीय सोसायटी का गठन किया जा रहा है, जिसमें किसान उत्पादक संगठन, क्लस्टर स्तरीय फेडरेशन और अन्य हितधारकों की भागीदारी होगी।

    इस बैठक में आत्मा परियोजना के निदेशक वीरेंद्र बग्गा, उप निदेशक संतोष शर्मा, कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. कुलभूषण, एआरसीएस राकेश वर्मा, डीआरडीए परियोजना अधिकारी के.एल. वर्मा, एपीएमसी सचिव भूपेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा, प्राकृतिक खेती से जुड़े प्रगतिशील किसान कृष्णा देवी, सविता देवी, सुरेखा रानी, स्वर्ण सिंह ढिल्लन, विजय कुमार, बलजीत सिंह, प्रवीण शर्मा, सुशीला, पंकज संधु और मितेश शर्मा समेत समिति के अन्य सदस्य भी बैठक में मौजूद रहे।

  • Jalandhar News: पठानकोट बाइपास के पास हुए हादसे की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पठानकोट बाइपास के पास हुए हादसे की CCTV आई सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 8 के अंतगर्त आते पठानकोट बाइपास के पास गोली चलने की घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया था। इस घटना में चश्मदीद तरूण ने बताया कि कार चालक ने पीछे एक पुलिस कर्मी को भी टक्कर मारी थी। हालांकि इस मामले में जांच अधिकारी ने गोली चलने या पुलिस कर्मी को हिट करने की घटना से मना कर दिया था। लेकिन दूसरी ओर घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि पुलिस कर्मी सहित अन्य व्यक्ति स्वीफ्ट गाड़ी पर हमला कर रहे है। जिसके बाद कार चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों से मिली जानकारी सफेद रंग की बिना नंबरी कार चालक पर चलाई गई है। बताया जा रहा हैकि पुलिस कर्मी द्वारा गोली चलाई गई है।

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर थाना 8 के इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने कहा कि उन्हें घटना स्थल पर कुछ बरामद नहीं हुआ है। सब इंस्पेक्टर का कहना हैकि दुग्गल रेस्टोरेंट के कैमरे चैक किए गए है, लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला। लेकिन जब उसने पूछा गया कि ट्रैफिक कर्मी ने कहा कि फॉर्च्यूनर गाड़ी को हिट करके दूसरी गाड़ी निकली है। इस दौरान इंस्पेक्टर ने कहा कि ट्रैफिक कर्मी से पूछताछ करके मामले की जांच की जाएगी, जांच के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं राहगीर तरूण छाबड़ा ने बताया कि वह पठानकोट चौक पर लाइट पर खड़े थे। इस दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उसे हिट कर दिया और बाइक गिरा दी। व्यक्ति ने कहाकि पता चला कि चालक पीछे से पुलिस की गाड़ी को हिट करके आया है। चश्मदीद के अनुसार गाड़ी PB-08 EC 0098 में 2 लोग सवार थे। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है।

    वहीं ट्रैफिक कर्मी ने कहाकि उन्हें तरूण ने शिकायत की एक गाड़ी ने उसकी बाइक को हिट किया। इस दौरान एक पुलिस मुलाजिम को भी गाड़ी चालक ने हिट किया था। जिसके बाद गाड़ी भोगपुर की ओर रवाना हो गई। घटना की सूचना ट्रैफिक कर्मी ने कंट्रोल रूम में दे दी है।

  • मैड़ी मेले में सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर अन्य को आग्नेय अस्त्र लाने पर पाबंदी रहेगी: जतिन लाल

    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि उपमंडल अंब स्थित मैड़ी में 7 से 17 मार्च तक आयोजित होने वाले डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत आदेश जारी किये गये हैं। आदेशों के अनुसार मेला अवधि के दौरान डयूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर किसी भी अन्य व्यक्ति को आग्नेय अस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
    जतिन लाल ने बताया कि मेले के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए जिला प्रशासन, प्रबंधन डेरा बाबा बडभाग सिंह, मंजी साहिब और चरण गंगा के अलावा किसी भी व्यक्ति के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी। इसके अतिरिक्त मेले क्षेत्र में ब्रॉस बैंड, ड्रम, लंबे चिमटे अन्य शोर-शराबा करने वाले उपकरण इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें बैरियर पर ही पुलिस के पास जमा करवाना होगा।
    बाबा बड़बाग सिंह की प्रबंधन कमेटी श्रद्धालुओं को मंजी साहिब की ओर खुलने वाले दरवाजे से बाहर जाने की व्यवस्था करेंगे और लंगर से वापिस आने वाले श्रद्धालु पिछले दरवाजें से बाहर जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं की किसी प्रकार की कोई क्राॅस मूवमेंट न हो। जिलाधीश ने कहा कि मंजी साहिब के सराये लंगर भवन की ओर से श्रद्धालुओं की एंट्री बंद रहेगी जबकि गुरूद्वारा के नजदीक प्रवेश द्वार के माध्यम से सराये जाने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त चरण गंगा प्रबंधन सुनिश्चित करेगा कि लोग एक ही दिशा से आगे बढ़ें, ताकि किसी प्रकार की क्राॅस मूवमेंट न हो।
  • बंगाणा वन परिक्षेत्र के अधिकारी आए हरकत में ठेकेदारों के डीपूओं पर की छापामारी

    बंगाणा वन परिक्षेत्र के अधिकारी आए हरकत में ठेकेदारों के डीपूओं पर की छापामारी

     क्षेत्र के लोगों से वन विभाग का सहयोग करने का किया अनुरोध 
    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के थाना कलां क्षेत्र में हुए अवैध कटान के पश्चात वन परिक्षेत्र बंगाणा के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न विभिन्न स्थानों पर छापामारी शुरू कर दी है। रेंज अधिकारी बंगाणा अंकुश आनंद द्वारा अपने परिक्षेत्र में चल रहे ठेकेदारों के माध्यम से खैरों के कटान के स्थानों एवं डीपूओ पर छापामारी की और लठियानी क्षेत्र में हुए अवैध कटान करने वाले पर एक लाख अठारह हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
    इस दौरान रेंज अधिकारी ने अपने क्षेत्र के ठेकेदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि कोई ठेकेदार ऐसे कार्य में संलिप्त पाया गया तो उस पर शख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा विभाग के अन्य कर्मचारियों को समय-समय पर उनके डिपूओं एवं जहां उनके द्वारा किए जा रहे कटान पर नजर रखने के आदेश दिए तथा ग्रामीणों से भी उन्होंने अपील की कि बन संपदा को बनाए रखने के लिए यदि कोई भी ठेकेदार या अन्य व्यक्ति ऐसी हरकत करता है तो  वन विभाग के कर्मचारीयों या अधिकारियों को इसकी जानकारी दें।
    उनकी जानकारी को गुप्त रखा जाएगा। आनंद ने कहा कि बंगाणा वन परिक्षेत्र में स्टाफ की कमी होने के चलते काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में उन्होंने  वन विभाग का सहयोग करने को कहते हुए उन्होंने कहा कि वन संपदा को कोई नुकसान न पहुंचे, यह हम सब का उत्तरदायित्व हैं।
  • इस इलाके में Fighter Jet हुआ Crash, लगी आग, देखें वीडियो

    इस इलाके में Fighter Jet हुआ Crash, लगी आग, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के बालदवाला गांव के नजदीक हादसा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इलाके में फाइटर जेट हादसाग्रस्त हो गया। देखते ही देखते फाइटर जेट में आग लग गई। इस घटना को लेकर से गांव के आसपास लोगों में डर का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार फाइटर जेट के पायलट को पैराशूट के माध्यम से सुरक्षित नीचे उतर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।