Blog

  • Tariffs में कटौती पर भारत सहमत, Trump बोले- अब हमारे देश को लूटना बंद हुआ

    Tariffs में कटौती पर भारत सहमत, Trump बोले- अब हमारे देश को लूटना बंद हुआ

    वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार देर रात कहा कि भारत हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलता है। आप भारत में कुछ भी नहीं बेच सकते। हालांकि भारत अब अपने टैरिफ में बहुत कटौती करना चाहता हैं। ट्रम्प ने कहा कि हमारे देश को हर किसी ने लूटा है। और अब यह बंद हो गया है। मैंने अपने पहले कार्यकाल में इसे बंद करवाया था। अब हम इसे पूरी तरह से बंद करने जा रहे हैं, क्योंकि यह बहुत गलत है। अमेरिका को आर्थिक दृष्टिकोण से, वित्तीय दृष्टिकोण से और व्यापार दृष्टिकोण से दुनिया के लगभग हर देश ने लूटा है।

    5 मार्च को अमेरिकी संसद के जॉइंट सेशन में ट्रम्प ने 2 अप्रैल से भारत पर जैसा को तैसा टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि भारत हमसे 100% से ज्यादा टैरिफ वसूलता है, हम भी अगले महीने से ऐसा ही करने जा रहे हैं। ट्रम्प ने कहा कि मुझे लगता है कि हम रूस के साथ बहुत अच्छा कर रहे हैं, लेकिन अभी वे यूक्रेन पर बमबारी कर रहे हैं। मुझे यूक्रेन से निपटना ज्यादा कठिन लग रहा है। उनके पास कोई कार्ड नहीं है। हम अगले हफ्ते सऊदी अरब में यूक्रेन से मिल रहे हैं। अंतिम समझौते के लिए रूस से निपटना आसान हो सकता है। क्योंकि उनके पास सभी कार्ड हैं। काम पूरा करने के लिए यूक्रेन को बोर्ड में शामिल होना होगा।

  • 12वीं कक्षा का स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रद्द किया English का Paper, आदेश जारी

    12वीं कक्षा का स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रद्द किया English का Paper, आदेश जारी

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पेपर लीक होने की आशंका के चलते राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। दरअसल, शुक्रवार को चंबा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी परीक्षा केंद्र में अधीक्षक ने 10वीं के अंग्रेजी विषय की जगह 12वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र 30 विद्यार्थियों में बांट दिए। गलती का पता चलने पर उन्होंने इन्हें एकत्र कर लिया और दसवीं के प्रश्नपत्र बांटे। इस संबंध में शिक्षा बोर्ड के पास ईमेल से सायं साढ़े चार बजे शिकायत प्राप्त हुई। केंद्र में परीक्षा के लिए अधीक्षक सुमन लता, उपाधीक्षक चंद्र मोहन व सुभाष की तैनाती की गई है।

    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सात मार्च को एक गुमनाम शिकायत प्राप्त हुई। इसमें आरोप लगाया गया कि 12वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर को निर्धारित तिथि और समय से पहले खोल दिया गया। इसके बाद बोर्ड ने इस मामले की तुरंत जांच की और सुरक्षा बढ़ाने के लिए शुरू की गई नई निगरानी प्रणाली ‘एग्जाम मित्र ऐप’ से वीडियो साक्ष्य का उपयोग कर दावे को सत्यापित किया। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि संगठन ने मामले को गंभीरता से लिया है।

    परीक्षा रद्द करने का आदेश
    हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा विनियम, 1993 (जुलाई 2017 तक संशोधित) की धारा 2-1-2 के तहत दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष ने राज्य भर में 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा को तत्काल रद्द करने का आदेश दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक, पुनर्परीक्षा की नई तिथि की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड के आधिकारिक संचार के माध्यम से जानकारी लेते रहें।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवती के शव बरामद

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक-युवती के शव बरामद

    कपूरथलाः जिले के सुलतानपुर लोधी में युवक-युवती के शव बरामद हुए है। मिली जानकारी के अनुसार राहगीर ने दोनों के शव काली बेईं में देखे, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतकों की पहचान गांव अदालत चक्क निवासी 26 वर्षीय रामबालक और 20 वर्षीय नेहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले 4 दिनों से लापता थे।

    सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध था और दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों के परिवारों के बीच रिश्तेदारी भी थी। शवों की सूचना मिलते ही सुलतानपुर लोधी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकलवाकर सिविल अस्पताल सुलतानपुर लोधी के शवगृह में रखवा दिया है। सुलतानपुर लोधी के एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

     

  • आतंकी के घर मिले AK-47 सहित कई हथियारों के मॉडल

    आतंकी के घर मिले AK-47 सहित कई हथियारों के मॉडल

    फरीदाबादः राम मंदिर पर हमले की साजिश में शामिल फरीदाबाद से पकड़े गए आतंकी अब्दुल रहमान के घर से पुलिस को हथियारों के मॉडल मिले हैं। ये मॉडल उसने लकड़ी से बनाए थे। इसके अलावा चार्ट पर उसने AK-47 का डिजाइन भी बनाया था। ऐसे में पुलिस को शक है कि वह घर पर ही देसी हथियार बनाने की प्रैक्टिस कर रहा था।

    इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस (ISKP) से जुड़े आतंकी ने पुलिस को बताया कि फरीदाबाद में दिल्ली के साथी ने हैंड ग्रेनेड पहुंचाया। इसके बाद उसे ये हैंड ग्रेनेड आगे तीसरे साथी को देना था। इसके बाद रामनवमी के दिन अयोध्या स्थित राम मंदिर पर हमले की प्लानिंग की थी। वह झारखंड के आतंकी अबू सूफियान के टच में था। हालांकि, वह खुद हमला करने वाला था या कोई और भी उसके साथ है, इसे लेकर फरीदाबाद की स्पेशल टास्क फोर्स उससे पूछताछ कर रही है।

    बता दें कि गुजरात ATS और IB के इनपुट के बाद अब्दुल रहमान को 2 मार्च को फरीदाबाद के पाली इलाके से गिरफ्तार किया गया था। 3 मार्च को कोर्ट में पेश कर उसका 10 दिन का रिमांड लिया गया। इसके बाद पलवल STF ऑफिस में उससे पूछताछ की जा रही है।

  • Punjabi Singer Sunanda Sharma के बिजनेस राइट्स से हुई छेड़छाड़, कहा- करूंगी कानूनी कार्रवाई

    Punjabi Singer Sunanda Sharma के बिजनेस राइट्स से हुई छेड़छाड़, कहा- करूंगी कानूनी कार्रवाई

    मोहालीः पंजाब की मशहूर गायका सुनंदा शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गायिका के फेक बिजनेस राइट्स बेचने और एक थर्ड पार्टी कंपनी व व्यक्ति विशेष द्वारा लोगों को गुमराह कर फ्रॉड करने की कोशिश की गई है। गायका सुनंदा शर्मा ने एक एक पोस्ट जारी कर अपने फेक बिजनेस राइट्स बेचे जाने का दावा किया है। जिसे उन्होंने सरासर गलत बताया है। सुनंदा शर्मा ने कहा- वह कुछ फ्रॉड व्यक्ति और संस्थाएं मेरे व्यावसायिक अनुबंधों पर विशेष अधिकार होने का झूठा दावा कर रही हैं और तीसरे पक्ष को यह विश्वास दिलाने में गुमराह कर रही हैं कि मैं उनके साथ अनुबंधात्मक रूप से बंधी हुई हूं। ये दावे पूरी तरह से झूठे और धोखाधड़ी वाला है।

    इस पर कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।पंजाबी गायका सुनंदा शर्मा पोस्ट जारी कर कहा- मैं सभी व्यावसायिक सहयोगियों और सभी अपने समर्थकों को सूचित करने चाहती हूं कि व्यक्ति और संस्थाएं मेरे व्यावसायिक अनुबंधों पर विशेष अधिकार होने का झूठा दावा कर रही हैं। ये दावे पूरी तरह से झूठे, धोखाधड़ी वाले, अनधिकृत और कानूनी रूप से निराधार हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं एक स्वतंत्र कलाकार हूं और मैंने किसी भी व्यक्ति या संस्था को अपने व्यवसायिक असाइनमेंट, प्रदर्शन और सहयोग पर विशेष अधिकार नहीं दिए हैं।

    मैं अनधिकृत व्यक्तियों या संस्थाओं के माध्यम से किए गए किसी भी लेन-देन के लिए जिम्मेदार नहीं रहूंगी। इसके अलावा मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं कि जिनसे ऐसे व्यक्तियों या संस्थाओं ने संपर्क किया है या जिनके पास इस तरह के गलत बयानी के बारे में कोई जानकारी है। वे तुरंत नीचे दिए गए ईमेल और फोन नंबर पर मेरी टीम से संपर्क कर सकते हैं। हमें इस बारे में जरूर सूचित किया जाए। मेरे साथ अपने संबंधों को गलत तरीके से पेश करने या मेरे व्यवसायिक अनुबंधों में हस्तक्षेप करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुनंदा शर्मा पंजाब की एक प्रसिद्ध गायका हैं। जोकि बॉलीवुड में कई सुपरहिट गाने दे चुकीं है।

    साथ ही बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सोनू सूद, दिलजीत दोसांझम सहित कई एक्टर्स के पास काम कर चुकीं हैं। सबसे पहले सुनंदा शर्मा को बुलेट तां रखया, पटाके पौण नूं गाने के बाद फेम मिला था। जिसके बाद उन्होंने देशों को एक के बाद एक सुपरहिट गाने दिए। जिसमें गाना बारिश की जाए (680 मिलियन), मम्मी नूं पसंद नहीं तूं (326 मिलियन), चंडीगढ़ का छोकरा (48 मिलियन), दूजी बार प्यार होया (12 मिलियन) सहित कई ऐसे गाने जोकि सुनंदा शर्मा ने दिए हैं। साथ ही बॉलीवुड के किंग सलमान खान के शो पर भी सुनंदा शर्मा पहुंची थी। जहां सलमान खान ने भी उनके गानों की तारीफ की थी।

     

     

  • Punjab News: सेवामुक्त होने के बाद मीडिया के सामने आए जत्थेदार रघबीर सिंह, कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: सेवामुक्त होने के बाद मीडिया के सामने आए जत्थेदार रघबीर सिंह, कही ये बात, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अतरिंग कमेटी की बैठक बीते दिन सीनियर मीत प्रधान रघुजीत सिंह विरक की अगुवाई में हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थे के ज्ञानी रघबीर सिंह को जत्थेदार के पद से सेवा मुक्त कर दिया गया। उन्हें सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी के रूप में सेवा निभाने के आदेश जारी किए गए थे। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार के रूप में ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज को नियुक्त किया गया।

    इस मौके पर आज अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह मीडिया के सामने आए और बातचीत करते हुए कहा कि कल जो घटना क्रम हुआ, मैं पहले ही मीडिया के सामने कह चुका था कि जितना समय गुरु का हुकम होता है, उतना समय ही हम सेवा कर सकते हैं और जो गुरु का हुकम हुआ, उसमें राजी हूं, खुश हूं। हम गुरु हरगोबिंद साहिब महाराज के प्रति आभार व्यक्त करने आए हैं।

    सच्चे पातशाह ने हमें बहुत बड़ी जिम्मेदारी और बहुत बड़ी पंथ की सेवा सौपी थी, उसे निभाया है। कलगीधर पातशाह ने सतगुरु गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज ने हमारे सिर पर मेहर भरा हाथा रखकर हमारी की गई सेवा को स्वीकार किया। गुरु साहिब का हम आभार अदा करते हैं कि सतगुरु हुईं भुला की शमा बख्शें।

  • Punjab News: GT Road पर हुआ हंगामा, गाड़ियों के आगे आने लगा व्यक्ति, देखें वीडियो

    Punjab News: GT Road पर हुआ हंगामा, गाड़ियों के आगे आने लगा व्यक्ति, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में जीटी रोड पर हंगामा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सीता राम पेट्रोल पंप के पास उस समय एक अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक बुजुर्ग व्यक्ति बार-बार गाड़ियों के नीचे आने की कोशिश कर रहा था। जब वह इसमें सफल नहीं हो पाया और गाड़ियों वाले उसे बचाते-बचाते आगे निकलते जा रहे थे, तो उसने सिर पर बंधा पगड़ा ले जाकर अपने गले में डालकर गला घुटने की कोशिश भी की। पास के दुकानदारों और इकट्ठा हुए राहगीरों ने वहाँ से गुजर रही सड़क सुरक्षा फोर्स की गाड़ी को रोका। इसके बाद बुजुर्ग को समझा-बुझाकर गाड़ी में बिठा लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बुजुर्ग झगड़ा करके खुदकुशी करने निकला था।

    वहीं सड़क सुरक्षा फोर्स के कलानौर रोड के इंचार्ज बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि वे पुलिस लाइन से गाड़ी में तेल डालने जा रहे थे। जब लोगों ने उन्हें रोककर पूरी बात बताई, तो उन्होंने बुजुर्ग को बिठाकर थाना सिटी गुरदासपुर ले गए। लेकिन उसके हाथ में चोट लगी हुई थी, इसलिए उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया और उसके पारिवारिक सदस्यों को सूचना दे दी गई। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग गांव शिशरां थाना भैणी मियां खान का रहने वाला है।

  • Punjab News: पुलिस और तस्कर में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और तस्कर में चली गोलियां, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब पुलिस लगातार गैंगस्टरों, बदमाशों और तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते देर रात पुलिस और तस्करों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में नशा तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। घायल तस्कर को काबू करके उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी पटियाला डॉ. नानक सिंह ने बताया कि यह मुठभेड़ पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम और कुख्यात नशा तस्कर अपराधी देवी के बीच हुई ।

    पुलिस ने हाल ही में देवी को गिरफ्तार किया था। आरोपी एनडीपीएस एक्ट और चोरी के 25 मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी से 1100 प्रतिबंधित नशीली गोलियां भी बरामद कीं। नशे के इस कारोबार में उसकी पत्नी भी सहयोगी थी। पूछताछ के दौरान देवी ने खुलासा किया कि उसने PSPCL (पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के बेआबाद क्वार्टर में हथियार छुपा रखे थे। पुलिस टीम जब हथियार बरामद करने वहां पहुंची तो आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर ASI तारा चंद पर फायरिंग कर दी। डॉ. नानक सिंह ने बताया कि देवी ने क्वार्टर में रिवॉल्वर छिपाई थी।

    पिस्तौल में पांच गोलियां थीं और एक गोली पिस्तौल के अंदर थी। उसने यह गोली एएसआई तारा सिंह पर चलाई। जवाबी कार्रवाई में एएसआई ने दो गोलियां चलाईं। जिसमें से एक गोली चूक गई, जबकि दूसरी गोली आरोपी देवी के पैर में लगी। एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि देवी एक कोर क्रिमिनल है। उसके खिलाफ करीब 25 मामले दर्ज हैं। इन 25 में से 20 चोरी के हैं, जबकि 5 एनडीपीएस के मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। उसकी पत्नी भी कई मामलों में आरोपी है। फिलहाल पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है और आगे की जांच जारी है।

     

  • इलाके में भीषण आग लगने से 15 से ज्यादा कबाड़ के गोदाम जलकर खाक, देखें वीडियो

    इलाके में भीषण आग लगने से 15 से ज्यादा कबाड़ के गोदाम जलकर खाक, देखें वीडियो

    वलसाड: गुजरात के वलसाड जिले के वापी इलाके में शनिवार तड़के भीषण आग लगने से 15 से ज्यादा कबाड़ के गोदाम जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां भेजी गईं और आग बुझाने का काम जारी है। इससे पहले, शुक्रवार को गुजरात के गांधीधाम में कामधेनु गौ सेवा ट्रस्ट में आग लग गई थी। जबकि 4 मार्च को गोधरा रेलवे स्टेशन के पास एक पुरानी इमारत में आग लगी थी।

    दमकल कर्मियों ने 5 से 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। गोधरा के अग्निशमन अधिकारी ने बताया था, “रात को करीब 1 बजे हमें फोन आया कि रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई है। जब हम मौके पर गए तो देखा कि आग बहुत भीषण थी और चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। पीछे की तरफ 5 से 6 घर प्रभावित हुए थे।” उन्होंने आगे कहा कि आग दोपहर 1 बजे लगी और सुबह 5 बजे काबू पा लिया गया।

  • आज का राशिफल, 8 मार्च 2025

    आज का राशिफल, 8 मार्च 2025

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 24 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 29 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। कार्यों में आ रही समस्याएं आज समाप्त हो जाएंगी। आज गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज धैर्य और सही सोच आपको आगे बढ़ने में आपकी मदद करेगी। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी आज खुश होने की वजह देंगे।

    वृष राशि:आज ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। आज किसी तरह के विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। आज आप किसी तरह के विचारों में खोये रहेंगे, बेहतर होगा बेवजह ना सोचे। आय के स्रोतों में स्थिरता बनी रहेगी। आज आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा ऑर्डर मिलने का योग बना हुआ है। आज दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा।

    मिथुन राशि:आज खास खबर मिलने के योग हैं। लॉ स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो कि उनके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। छोटे बच्चों को पिता से अच्छा उपहार मिलने की संभावना है। ड्राईफ्रूट का व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है।


    कर्क राशि:
    आज नए कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। किस्मत के सहयोग से आपका खास काम पूरा होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। बातचीत के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। घर में नन्हे मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा।

    सिंह राशि:आज आपकी कंपनी को किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। संगीत से जुड़े लोग किसी कॉन्सर्ट में हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है। आज आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ बैठकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बातचीत करेंगे। आज जरूरी काम पूरा हो जाने से रिलैक्स फील करेंगे। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने वाली है।

    कन्या राशि:आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी, जिससे आपकी खुशियाँ बढ़ेंगी। आज ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा, जिसे पूरा करने पर आपको फायदा होगा। आपको बॉस से इंसेंटिव मिल सकता है। कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी सवाल में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जाएगी। आर्थिक क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा। घर पर किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी बातों से लोग काफी इम्प्रेस होंगे। बिजनेस में आपको बड़ा फायदा होने के संकेत हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आज आपसे पहले किये वादे को पूरा करेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला साबित होगा। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। आज सोशल साइट के जरिये नए लोगों से आपका संपर्क होगा। किसी काम के लिए योजना बनाने और फैसले लेने के लिए दिन शुभ है। आज बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आपका मुख्य भूमिका रहेगी। आज बिजनेस के किसी काम से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। नौकरी में तरक्की के उचित अवसर मिलेंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोग आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे।

    धनु राशि:आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। हर किसी से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको सम्मानित किया जाएगा। आज आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में विचार करेंगे। आज आप घर के जरूरतों का सामान खरीदेंगे। आज आप ज्यादा ऑयली खाने से बचे। लवमेट से आज आपको उपहार मिलेगा।

    मकर राशि:आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उससे अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन फेवरेबल है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे। आज आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।

    कुंभ राशि:आज व्यापार के मामले में आपके मन में नए-नए विचार आएंगे । किसी काम में बड़े भाई की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आज परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आज कुछ खास लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप अपनी समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। बड़े-बुजुर्ग आपके फैसलों में साथ रहेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

    मीन राशि:आज आपको परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र बहुत ही मददगार साबित होंगे। आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी, जिससे आप काफी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में काम कर रहे किसी सहयोगी से आपकी अच्छी जान पहचान होगी। आज बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है, आज आपकी मेहनत रंग लायेगी।