Blog

  • जल्द ट्रैफिक नियमों में होगा बड़ा बदलाव, 10 लाख गाड़ी चालकों की बढ़ेगी मुश्किलें

    जल्द ट्रैफिक नियमों में होगा बड़ा बदलाव, 10 लाख गाड़ी चालकों की बढ़ेगी मुश्किलें

    महाराष्ट्र: राज्य में ट्रैफिक नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। चालान से बचने के लिए कई लोग गाड़ियों पर लगी नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर देते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस चाहकर भी उनका चालान नहीं काट पाती और वो धड़ल्ले से ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करते हुए निकल जाते हैं। हालांकि महाराष्ट्र पुलिस ने अब इसका तोड़ ढूंढ निकाला है। महाराष्ट्र में ट्रैफिक नियमों को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यह बदलाव 30 अप्रैल से लागू हो जाएगा। वहीं ट्रैफिक नियम फॉलो न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। दरअसल 2019 में मोटर व्हीकल एक्ट लागू करते हुए केंद्र सरकार ने गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाना अनिवार्य कर दिया था। हालांकि महाराष्ट्र में 10 लाख नई गाड़ियां ऐसी हैं, जो पिछले 5 सालों में HSRP के बिना सड़कों पर घूम रहीं हैं। 2019 से पहले रजिस्टर्ड हुए 2 करोड़ 10 लाख पुरानी गाड़ियों के लिए राज्य सरकार ने HSRP लगाना जरूरी कर दिया था। महाराष्ट्र के नए ट्रैफिक नियमों की मानें तो 30 अप्रैल से पहले सभी गाड़ियों में HSRP लगाना अनिवार्य है। ऐसे में आदेशों का पालन न करने वाली गाड़ियों का चालान कट सकता है। ट्रैफिक नियमों के अनुसार HSRP न लगवाने पर 500-1000 रुपए तक का चालान काटा जा सकता है। आंकड़ों की मानें तो महाराष्ट्र में कुल 1.15 करोड़ रजिस्टर्ड वाहनों में से 1 करोड़ 05 लाख वाहनों में HSRP है। जब कि 9.98 लाख वाहन HSRP के बिना सड़कों पर रफ्तार भर रहे हैं। महाराष्ट्र परिवहन आयुक्त ने RTO को ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है। पुरानी गाड़ियों पर HSRP लगाने का काम दिसंबर 2024 से ही शुरू हो गया है। परिवहन विभाग ने 3 कंपनियों को HSRP लगाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

    कैसे करें अप्लाई?

    • HSRP के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई किया जा सकता है। नीचे दिए गए 5 स्टेप्स को फॉलो करके आप HSRP बनवा सकते हैं।
    • महाराष्ट्र परिवहन विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://transport.maharashtra.gov.in/ पर जाएं।
    • HSRP के विकल्प पर क्लिक करें
    • HSRP Online Booking पर जाएं और ऑफिस चुनने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
    • अब आपको ऑर्डर नाउ, री शेड्यूल अप्वॉइंटमेंट, HSRP स्टेटस, रीप्रिंट इनवॉयस, और कस्टमर सपोर्ट का विकल्प मिलेगा।
    • HSRP बनवाने के लिए आप ऑर्डर नाउ पर क्लिक करके प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  • प्रिंसिपलों का 7वां बैच Singapore रवाना; CM ने दी हरी झंडी, देखें वीडियो

    प्रिंसिपलों का 7वां बैच Singapore रवाना; CM ने दी हरी झंडी, देखें वीडियो

    मोहालीः सिंगापुरा में ट्रेनिंग के लिए प्रिंसिपलों का 7वां बैच रवाना हुआ। जिसे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हरी झंडी देकर रवाना किया। पंजाब सरकार की ओर से 7वें बैच में 36 प्रिंसिपलों को भेजा गया है। यह बैच 9 से 15 मार्च तक सिंगापुर में रहेगा। अब तक 6 बैचों में 198 प्रिंसिपल और शिक्षा अधिकारियों को सिंगापुर में लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए भेजा जा चुका है। 152 हेडमास्टर्स को IIM अहमदाबाद में प्रशिक्षण के लिए 3 बैचों में भेजा गया। सिंगापुर के विशेषज्ञों की टीम ने इनके लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया है।

    प्रिंसिपलों के चयन के लिए शिक्षा विभाग ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। इस मौके पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि अब सिर्फ रट्टा लगाने का जमाना नहीं रहा, बल्कि प्रैक्टिकल नॉलेज को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा दी जा सके।

  • चोरी के केस में जमानत पर रिहा हुए युवक ने निकाली रैली, सड़क पर लोगों को दी गालियां, देखें वीडियो

    चोरी के केस में जमानत पर रिहा हुए युवक ने निकाली रैली, सड़क पर लोगों को दी गालियां, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः लोगों में पुलिस का डर दिन ब दिन जैसे खत्म ही होता जा रहा है। बदमाश बिना किसी डर के वारदातों को अंजाम देते नजर आते हैं। रोजाना राज्य में कोई न कोई बड़ी वारदात सामने आती ही रहती है। वहीं कई बदमाश तो ऐसे हैं जो जेल से बाहर आने के बाद ऐसा महसूस करते हैं जैसे उन्होंने कोई जंग जीत ली हो। ऐसा ही मामला चंडीगढ़ से सामने आया है। जहां, जमानत पर बाहर आए धनास के एक युवक ने करीब 15 गाड़ियों का काफिला लेकर गाड़ियों के ऊपर बैठकर जश्न मनाया। इसी के साथ युवक ने सड़क पर खूब बवाल मचाया जिसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

    जानकारी मुताबिक, चंडीगढ़ के धनास का एक युवक चोरी के मामले में नामजद हुआ था जिसे आरोपी पाए जाने पर सजा हुई थी। इस दौरान युवक जमानत लेकर बाहर आ गया। बाहर आने के बाद युवक ने करीब 15 गाड़ियों का काफिला लेकर सड़कों पर ऐसे जश्न मनाया जैसे वह जंग जीतकर आया हो। लोगों को भी पहली नजर में ऐसे लगा जैसे ये युवक खेल के मैदान से गोल्ड मेडल जीतकर लाया है या फिर किसी संगठन का अध्यक्ष चुना गया है।

    ये शरारती तत्व गाड़ियों के ऊपर बैठकर शीशे खोलकर लोगों को खुलेआम गालियां देते भी नजर आए। इस घटना का युवकों ने वीडियो भी बनाया जिसमें युवक गाड़ियों के बाहर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हरियाणवी गाने भी लगाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद चंडीगढ़ पुलिस एक्शन में आई और पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर इन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

  • भाई के पीछे-पीछे दौड़ी 2 वर्षीय बच्ची को स्कूल बस ने कुचला, देखें CCTV

    भाई के पीछे-पीछे दौड़ी 2 वर्षीय बच्ची को स्कूल बस ने कुचला, देखें CCTV

    सोनीपतः सवा 2 साल की मासूम बच्ची को स्कूल बस द्वारा कुचलने का मामला सामने आया है। बच्ची स्कूल जा रहे अपने भाई के पीछे दौड़कर बस तक पहुंच गई थी। यह घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। परिजनों ने ड्राइवर पर आरोप लगाया कि उसकी लापरवाही ने मासूम की जान ले ली। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और जांच में जुट गई है।

    जानकारी मुताबिक, सोनीपत में गन्नौर के गांव बड़ी के रहने वाले दीपक कुमार ने बताया कि उनकी 2 बेटियां थीं। बड़ी बेटी प्रांजल थी, जो सवा 2 साल की थी। वहीं, दूसरी बच्ची अभी 3 महीने की है। शुक्रवार को प्रांजल की दादी अपने पोते विहान को स्कूल बस में बैठाने गली से बाहर सड़क पर गई थी। जब विहान को लेकर दादी निकलीं तो प्रांजल भी खेलती हुई दादी के पीछे-पीछे बाहर आ गई। दादी ने थोड़ी देर सड़क पर खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार किया। तब तक प्रांजल रोड के दूसरी ओर ही खड़ी रही। जब स्कूल बस आ गई और विहान को दादी ने बस में चढ़ा दिया तो प्रांजल भी रोड की दूसरी तरफ से बस की ओर चल दी।

    वह बस के आगे से गुजर रही थी। इसी दौरान विहान को बैठाकर बस चल दी और ड्राइवर ने बस के आगे आ चुकी प्रांजल को देखा ही नहीं। इससे बस की टक्कर प्रांजल को लगी और बस के दोनों पहिए उसके ऊपर से निकल गए। घटना के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। उन्होंने घायल प्रांजल को उठाया और सोनीपत के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची के पिता प्रदीप की शिकायत पर बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बस के ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: स्वास्थ्य केंद्र को चोरों ने बनाया निशाना, भारी मात्रा में दवाईयां लेकर हुए फरार

    Punjab News: स्वास्थ्य केंद्र को चोरों ने बनाया निशाना, भारी मात्रा में दवाईयां लेकर हुए फरार

    लुधियानाः चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। हालात यह हो गए है कि अब बेखौफ चोर स्वास्थ्य केंद्रों को निशाना बनाने लग गए। ताजा मामला जगराओं के गांव सवद्दी कलां से सामने आया है, जहां स्वास्थ्य केंद्र से चोर भारी मात्रा में दवाईयां लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों द्वारा पुलिस को दे गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर विश्वजीत कौर ने बताया कि चोर रात के समय केंद्र में घुसे।

    उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर दवाईयां लेकर फरार हो गए। चोरों ने केंद्र से जीभ के नीचे रखने वाली करीब 21 हजार गोलियां चुरा ली। इन गोलियों की कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है। इसी के साथ चोर पंखा, हीटर और चार्जर भी ले गए। महिला कर्मी ने कहा कि जब वह सुबह केंद्र पहुंचीं, तो सामान बिखरा हुआ मिला।

    स्वास्थ्य केंद्र कर्मी के अनुसार उनके केंद्र में दूसरी बार चोरी हुई है। इससे पहले जनवरी में भी करीब 600 गोलियां चोरी हुई थी। उन्होंने कहा कि इस घटना से रोजाना दवाई लेने आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर विश्वजीत कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कर्मियों के बयानों पर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

     

  • प्रेमी ने नई प्रेमिकाओं संग मिलकर महिला को दिया जहर का Injection

    प्रेमी ने नई प्रेमिकाओं संग मिलकर महिला को दिया जहर का Injection

    धर्म बदलने के लिए भी तैयार थी मृतका

    सलेमः जिले से हत्या का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी 2 प्रेमिकाओं के साथ मिलकर अपनी तीसरी प्रेमिका को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक महिला प्रेमी अब्दुल के लिए अपना धर्म परिवर्तन करने को भी तैयार थी। इतना ही नहीं उसने अपना नाम बदलकर अल्बिया रखने का फैसला भी कर लिया था। मृतक महिला की पहचान लोगानायागी ( 35) के रूप में हुई है। वह एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर में काम करती थी और होस्टल में रहती थी। वह पिछली 1 मार्च से लापता थी। बताया जा रहा है कि वह अब्दुल संग रिलेशनशिप में थी और अब्दुल उससे रिश्ता तोड़ना चाहता था, लेकिन लोगानायागी उसे प्यार करती थी और उसके लिए इस्लाम धर्म अपनाने को भी तैयार थी, लेकिन अब्दुल उसे छोड़ना चाहता था। क्योंकि अब्दुल का मन लोगानायागी से भर गया था और अब वह अपनी नई दो प्रेमिकाओं के साथ रहना चाहता था। वहीं, जब लोगानायागी उसे छोड़ने को तैयार नहीं हुई तो उसने उसे मारने का फैसला किया। पुलिस के मुताबिक, लोगानायागी के प्रेमी अब्दुल ने अपनी दो प्रेमिकाओं, थाविया सुल्ताना (आईटी कर्मचारी) और मोनिशा (नर्सिंग छात्रा ) के साथ मिलकर उसे मारने की साजिश रची थी। इसके बाद तीनों ने बातचीत के बहाने से लोगानायागी को मुलाकात के लिए बुलाया। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर उसे जहर का इंजेक्शन दिया। जब वह बेहोश हो गई, तो उन्होंने उसे 30 फीट गहरी खाई में फेंक दिया जिससे उन तीनों पर कोई शक न हो और अपराध आत्महत्या लगे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के बाद अब्दुल, थाविया और मोनिशा को गिरफ्तार कर लिया है।
  • Pub में ताबड़तोड़ गोलियां चलने से मचा हड़कंप, 11 घायल

    Pub में ताबड़तोड़ गोलियां चलने से मचा हड़कंप, 11 घायल

    टोरंटोः कनाडा के टोरंटो में पब में ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। घटना के दौरान पब में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 11 लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह घटना प्रोग्रेस एवेन्यू और कॉर्पोरेट ड्राइव के पास रात करीब 10.30 बजे घटी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

    घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने अभी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि आखिर आरोपी का उद्देश्य क्या था। वहीं, गोलीबारी के लिए किस हथियार का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।कनाडा पुलिस ने बताया कि संदिग्ध अब भी फरार है, जिसके बारे में खोजबीन की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। विस्तृत विवरण का अभी इंतजार किया जा रहा है।

  • Punjab News: इस इलाके में महिला का कत्ल, बेटा घायल

    Punjab News: इस इलाके में महिला का कत्ल, बेटा घायल

    पटियालाः थाना कोतवाली के अंतगर्त आते इलाके में महिला की हत्या होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार समानिया गेट में कुछ व्यक्तियों ने एक महिला की तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। वहीं इस घटना में बेटे को भी हमलावारों ने घायल कर दिया। महिला की पहचान 45 वर्षीय सुमन के रूप में हुई है। वहीं घायल बेटे की पहचान 18 वर्षीय मनजोत सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी।

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी वन सतनाम सिंह, थाना कोतवाली के एसएचओ व पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं पुलिस ने महिला के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि सुमन की बरनाल में शादी हुई थी और वह वह पिछले कई वर्षों से यहां किराये के मकान में रह रही थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।

     

  • Jalandhar News: National Highway पर Police ने काटे गाड़ियों के चालान, युवक से मिला हथियार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: National Highway पर Police ने काटे गाड़ियों के चालान, युवक से मिला हथियार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नेशनल हाईवे पर पुलिस ने ट्रैफिक की उल्लघंना कर रहे वाहनों के चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने एक युवक से हथियार भी बरामद किया। दरअसल, नेशनल हाईवे पर पिछले काफी समय से पुलिस को ट्रैफिक को लेकर शिकायते आ रही थी। इसी के चलते एडीसीपी अमनदीप कौर की अगुवाई में लम्बा पिंड चौक से लेकर सुच्ची पिंड के रास्ते में खड़े भारी वाहनों को लेकर आ रही समस्याओं को चलते गाड़ियों की चेकिंग की गई। जहां पुलिस लोगों को समझाने के साथ-साथ कई वाहनों के चालान भी काटे।

    इसी के साथ हाईवे से गुजर रहे 2 पहिया वाहनों की भी चेकिंग कर चालकों की तलाशी ली गई। इस चेकिंग अभियान के दौरान वहां से गुजर रहे ट्रिपल राइडिंग युवकों को रोक जब उनकी तलाशी ली गई तो एक के पास से नशीली गोलियां बरामद हुई और एक के पास तेजधार हथियार मिला। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने उन युवकों को थाना रामामंडी की पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद थाना रामामंडी की पुलिस इन युवकों को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। एडीसीपी ने कहा कि यह अभियान रोजाना ऐसे ही जारी रहेगा। ताकि शहर में आ रही ट्रैफिक समस्या को सुचारू ढंग से चलाया जा सके।

  • Punjab News: Toll Plaza पर हुआ भारी हंगामा, नौजवान ने निकाली किरपाण, देखें वीडियो

    Punjab News: Toll Plaza पर हुआ भारी हंगामा, नौजवान ने निकाली किरपाण, देखें वीडियो

    लुधियानाः टोल प्लाजा में भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। जहां टोल के कर्मियों के साथ दूसरे पक्ष का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि टोल का कर्मी सरेआम किरपाण लेकर बाहर आ गया। वहीं इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर दूसरे पक्ष द्वारा वायरल कर दी गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो रहा है। इस दौरान एक पक्ष टोल के कर्मी पर मारपीट करने के आरोप लगा रहा है। वहीं टोल कर्मी द्वारा किरपाण मारने के आरोप लगाए जा रहे है। इस दौरान वायरल वीडियो में दिखाया गया कि व्यक्ति की बाजू पर किरपाण मारी गई। घायल व्यक्ति की बाजू पर खून भी निकलता हुआ दिखाई दे रहा है इस मामले में थाना लाडोवाल की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर की प पहचान शरणजीत सिंह निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस केस में धारा 115(2), 126(2), 351 (3) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को जानकारी देते हुए कपूरथला गांव बिजली निवासी बूटा सिंह ने बताया कि वह तरना दल के जत्थे में शामिल है। वह बीते दिन लाडोवाल टोल प्लाजा से जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक लड़का एक पगड़ीधारी लड़के के साथ जमकर मारपीट कर रहा था। आरोपी युवक हाथ में तलवार पकड़े हुए था।