Blog

  • Fortuner सवार युवकों ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, Head Constable की मौत, 2 घायल

    Fortuner सवार युवकों ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, Head Constable की मौत, 2 घायल

    नागौरः फॉर्च्युनर कार सवारों द्वारा पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई और उसमें आग लग गई। हादसे में 2 कॉन्स्टेबल भी घायल हो गए।

    जायल थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि खिंयाला रोड पर जाट हॉस्टल के सामने एक फॉर्च्युनर गाड़ी खड़ी थी। गश्त टीम को शक हुआ तो उसे रुकवाने की कोशिश की। पुलिस की गाड़ी को आता देख बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी जाट हॉस्टल के सामने ही पलट गई और हादसे में हेड कॉन्स्टेबल प्रहलाद राम का निधन हो गया।

    प्रहलाद राम कुचेरा थाना इलाके के रुपाथल गांव के रहने वाले थे। जबकि कॉन्स्टेबल महेश मीणा और रामगोपाल घायल हो गए। गाड़ी पलटने के बाद दोनों घायल बाहर निकले और प्रहलाद राम को बाहर निकाला। इसके बाद अचानक गाड़ी में आग लग गई।

  • Jalandhar News: ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: शाहकोट के नज़दीकी गांव मीएवाल मौलविया में सड़क हादसे की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली की फेट लगने से यह हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, रौनकी राम पुत्र राम लाल, निवासी गांव डडविंडी (सुलतानपुर लोधी) के शाहीकोट में किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। जिसको लेकर आज सुबह रौनकी राम अपने भाई रौशन लाल और बेटे साहिल के साथ शाहीकोट की ओर जा रहे थे।

    इस दौरान 11 बजे के करीब जब वह मीएवाल मौलविया पहुंचे, तो सड़क खराब होने के कारण सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल चालक रौनकी राम का सिर ट्रॉली में जा लगा, जबकि उनका भाई और बेटा कच्चे रास्ते पर गिर गए। हादसे में रौनकी राम गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया।

    हादसे में घायल रौनकी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल शाहीकोट भर्ती करवाया गया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद मेडिकल अधिकारी डॉक्टर राजवी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर मॉडल थाना शाहीकोट के एएसआई सुखविंदर सिंह और हेड कांस्टेबल बूटा सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल नकोदर भेज दिया। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • कल होगा Super Sunday: 12 साल बाद Team India को मिलेगा ICC खिताब जीतने का मौका

    कल होगा Super Sunday: 12 साल बाद Team India को मिलेगा ICC खिताब जीतने का मौका

    दुबई में न्यूजीलैंड के साथ भिड़ेगा भारत, Champion Trophy के लिए होगा रोचक मुकाबला

    स्पोर्ट्सः कल सुपर संडे होने जा रहा है। क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। मैच दुबई में होगा। जहां भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ICC टूर्नामेंट में लगातार चौथा फाइनल खेलेगी। रोहित टी-20 वर्ल्ड कप के रूप में एक ही खिताब जिता सके, उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार मिली। टीम इंडिया लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची है। टीम ने 2013 में खिताब जीता, लेकिन 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली। अब रोहित की कप्तानी में टीम के पास 12 साल बाद इस ICC खिताब को जीतने का मौका है। रोहित शर्मा ने 2 टी-20 वर्ल्ड कप, 1 वनडे वर्ल्ड कप, 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 1 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की कप्तानी की। इन 5 ICC टूर्नामेंट में भारत ने 30 मैच खेले, 26 जीते और महज 4 में टीम को हार मिली। हालांकि, रोहित ने जो 4 मैच गंवाए, उनमें से 3 मुकाबले नॉकआउट स्टेज में रहे। इनमें भी 2 हार फाइनल में मिलीं। केवल 1 बार उन्हें एक ही टूर्नामेंट में 2 हार मिली, यह टूर्नामेंट 2022 का टी-20 वर्ल्ड कप था। तब टीम को ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका और सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हरा दिया था।
  • Jalandhar News: Skoda Showroom के बाहर खड़ी कार में 3 गाडियों की हुई टक्कर, देखें VIDEO

    Jalandhar News: Skoda Showroom के बाहर खड़ी कार में 3 गाडियों की हुई टक्कर, देखें VIDEO

    जालंधर, ENS: स्कोडा शोरूम के बाहर भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गोराया में स्कोडा शोरूम में आए व्यक्ति की गाड़ी में तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक के बाद करके 3 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। मामले की जानकारी देते हुए इनोवा कार चालक ने बताया कि वह गोराया में अपनी कार देकर उसके बदले नई गाड़ी लेने के लिए शोरूम में आया था।

    इस दौरान उसने इनोवा कार शोरूम के बाहर खड़ी की हुई थी, तभी फगवाड़ा साइड से गोराया की ओर आ रही एक तेज रफ्तार स्कोडा कार ने इनोवा में टक्कर मार दी। इस दौरान स्कोडा चालक ने शोरूम के बाहर खड़ी एक स्विफ्ट कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। भीषण हादसे में तीनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। शोरूम के कर्मी व स्वीफ्ट गाड़ी चालक अमृतपाल सिंह ने कहा कि तेज रफ्तार स्कोडा गाड़ी तेज रफ्तार से आई और उसने शोरूम के बाहर खड़ी इनोवा गाड़ी को पहले टक्कर मारी और उसके बाद उसकी स्विफ्ट गाड़ी को टक्कर मार दी।

    इस घटना में इनोवा के साथ उसकी स्विफ्ट 7862 नंबर गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित ने कहा कि हादसे में उनकी कार का 50 से 60 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना गोराया के एएसआई बावा सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। एएसआई ने कहाकि मामले की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Jalandhar News: Salon में संचालक का शव देखकर इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Salon में संचालक का शव देखकर इलाके में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के हर गोविंद नगर में उस समय इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया गया, जब सैलून में बाल कटवाने गए युवक ने अंदर का हाल देख शोर मचा दिया। दरअसल युवक ने सैलून के अंदर देखा कि सैलून मालिक का शव लटक रहा था। जिसे देख लोगो के होश उड़ गए। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जब एक युवक सैलून में बाल कटवाने गया तो अंदर शव लटक रहा था।

    लोगों ने बताया कि इसका नाम विजय कुमार पुत्र काला राम निवासी मोगा के गांव दत्ता का रहने वाला है। वैसे वह जालंधर के हरगोबिंद नगर में रहता है। मौके पर पहुंचे थाना 8 के एसएआई संजय कुमार ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • IPL 2025 से पहले Mumbai Indians को झटकाः दिग्गज गेंदबाज की वापसी में हो सकती है देरी

    IPL 2025 से पहले Mumbai Indians को झटकाः दिग्गज गेंदबाज की वापसी में हो सकती है देरी

    नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जसप्रीत बुमराह की वापसी में थोड़ा और समय लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह IPL के पहले एक या दो सप्ताह नहीं खेल पाएंगे और संभवतः अप्रैल में ही मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ेंगे। बुमराह लोवर बैक इंजरी के चलते चल रही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहने के बाद बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र का कहना है कि, ‘बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट ठीक है।

    उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी शुरू कर दी है। हालांकि, यह संभावना नहीं है कि वह IPL के शुरुआत में गेंदबाजी कर पाएंगे। वर्तमान स्थिति के अनुसार, अप्रैल का पहला सप्ताह उनकी वापसी के लिए सबसे सही वक्त लगता है।’ जसप्रीत बुमराह इस स्थिति में मुंबई इंडियंस के लिए पहले 3 या 4 मुकाबले मिस कर सकते हैं। रिपोर्ट में इस बात का भी पता चला है कि बुमराह ने अभी तक पूरी ताकत से गेंदबाजी शुरू नहीं की है। सूत्र ने कहा, ‘यह मानक संचालन प्रक्रिया है। मेडिकल टीम धीरे-धीरे उनके कार्यभार और तीव्रता को बढ़ाएगी। जब तक वह कुछ दिनों तक बिना किसी परेशानी के पूरी ताकत से गेंदबाजी करने में सक्षम नहीं हो जाते, तब तक मेडिकल टीम उन्हें मंजूरी नहीं देगी।’

    वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव भी अप्रैल में IPL में शामिल होने की उम्मीद है। ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत को आईपीएल 2025 के तुरंत बाद इंग्लैंड का पांच टेस्ट मैच का दौरा करना है। लक्ष्य यह है कि बुमराह को इंग्लैंड में अधिक से अधिक टेस्ट के लिए फिट रखना है। रोहित शर्मा इंग्लैंड में भारत के कप्तान होंगे या नहीं इस बात की पुष्टी नहीं है। लेकिन रोहित के बाद चयनकर्ता अगर बुमराह की फिटनेस चिंताओं की वजह से किसी युवा कप्तान को नहीं चुनते हैं तो उन्हें (बुमराह) ही टीम का नेतृत्व करने के लिए सबसे आगे देखा जा रहा है।

     

  • Punjab News: पुरानी दुश्मनी को लेकर युवक पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पुरानी दुश्मनी को लेकर युवक पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव अलीके में फायरिंग कर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक की पहचान प्रेम के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार युवक की हत्या जेल में चल रही पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। घटना देर रात की है। मौके पर पुलिस ने पहुंच मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जानकारी अनुसार आरोपियों ने मृतक प्रेम को फोन पर बात करने के बहाने घर से बाहर बुलाया था। आरोपियों ने कहा कि वह उससे कुछ बाते करना चाहते है। जिसके बाद वह गांव के बाहर आया, जहां पहले से ही हथियारों से लैस कुछ व्यक्तियों ने प्रेम पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जो उसके सिर में लगीं। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रेम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया है। मनजीत सिंह एसपीडी फिरोजपुर के अनुसार इस क़त्ल की पूरी कहानी जेल में ही रची गई है। मृतक और हत्यारों के बीच जेल में ही पुरानी दुश्मनी चल रही थी, जिसके चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
  • काम से घर लौट रहे व्यक्ति के साथ हुआ हादसा, मौत

    काम से घर लौट रहे व्यक्ति के साथ हुआ हादसा, मौत

    करनालः चमड़ा फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे गंभीर हालत में कुंजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को करनाल के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं।

    बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने काम से लौट रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका काफी व्यस्त है और यहां आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। लोगों ने मांग की कि यहां पर पीसीआर की गाड़ी तैनात होनी चाहिए ताकि वाहन चालक ध्यान से गाड़ी चलाएं और सड़क हादसे भी कम हो सके। इसी के साथ घायलों को भी मौके पर डॉक्टरी सहायता मिल सके।

     

  • इस मामले में विवादों में घिरे, Comedian Kapil Sharma निहंग मुखी ने दी चेतावनी

    इस मामले में विवादों में घिरे, Comedian Kapil Sharma निहंग मुखी ने दी चेतावनी

    अमृतसरः कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने ‘कपिल शर्मा शो’ के जरिये काफी लोकप्रियता हासिल की है। टीवी के बाद ओटीटी पर भी इसे काफी पसंद किया गया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो से कॉमेडियन दर्शकों को खूब हंसा रहे हैं। वहीं अब कपिल शर्मा की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। क्योंकि निहंग सिंहों के शीर्ष संगठन शिरोमणि पंथ अकाली बुड्ढा दल के प्रमुख सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह अकाली ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को चेतावनी दी है। उन्होंने कपिल शर्मा को माफी मांगने के लिए कहा है।

    बाबा बलबीर सिंह अकाली की ओर से कपिल शर्मा पर कथित तौर पर बाबा दीवान टोडरमल के सबंध में गलत शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दीवान टोडरमल ने दशम पिता साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों की शहादत के बाद उनके दाह संस्कार के लिए बड़ी कीमत अदा कर जमीन खरीद का अंतिम संस्कार किया था।

    कपिल शर्मा ने एक टीवी शो के दौरान उनके खिलाफ गलत शब्दों का उपयोग कर उनकी कुर्बानी को घटा कर पेश किया है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। इससे सिखों के मन को गहरी ठेस पहुंची है, इसलिए कपिल शर्मा को सिख कौम से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। अगर वह माफी नहीं मांगते हैं, तो उन्हें सिख पंथ के रोष का सामना करना पड़ेगा। वह कानूनी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहें। उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा अमृतसर के रहने वाले हैं। उनको दीवान टोडरमल के इतिहास के संबंध में सारी जानकारी होने के बावजूद अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया है, जो माफी योग्य नहीं है।

  • Highway पर Thar में हुई स्पार्किंग, देखते ही देखते बनी आग का गोला

    Highway पर Thar में हुई स्पार्किंग, देखते ही देखते बनी आग का गोला

    अंबालाः दिल्ली अमृतसर हाइवे पर देर रात एक थार गाड़ी को आग लग गई। इस दौरान कार में दो लोग सवार थे। हादसे के दौरान दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए। इसके बाद राहगीरों की मदद से फायरब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

    जानकारी मुताबिक, देर रात 11 बजे एक थार गाड़ी दिल्ली से अमृतसर की ओर जा रही थी। जैसी ही गाड़ी ने जण्ड्लि क्रॉस किया तो कार में से धुआं उठने लगा। कार चालक और कार में सवार अन्य व्यक्तियों ने सूझ बुझ दिखाकर कार को साइड में करके कार से निकल गए। इसके बाद कार ने कुछ ही मिनटों में जोरदार आग पकड़ ली। राहगीरों की सहायता से फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था। वहीं, इस हादसे में कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। अग्निशामन अधिकारी तरसेम राणा के अनुसार गाड़ी की इंटरनल वाइरिंग में स्पार्किंग के कारण आग लगी हो सकती है।