Blog

  • Jalandhar News: थर्मोकोल की फैक्टरी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: थर्मोकोल की फैक्टरी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके में थर्मोकोल की फैक्टरी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना के दौरान फैक्टरी में काम कर रहे कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद कर्मी तुरंत फैक्टरी से बाहर निकल गए। वहीं घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार थर्मोकोल में आग लगने के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।

    मामले की जानकारी देते हुए दमकल अधिकारी बलजिदंर ने बताया कि उन्हें फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह 3 गाड़ियां लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि आग भीषण होने के कारण 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अधिकारी के अनुसार फैक्टरी में बने गोदाम में थर्मोकोल को आग लग गई थी। जिसके बाद देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • बंगाणा पशु अस्पताल में जागरूकता शिविर आयोजित, 50 किसानों ने लिया भाग

    बंगाणा पशु अस्पताल में जागरूकता शिविर आयोजित, 50 किसानों ने लिया भाग

    राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं किसान और अच्छी नस्ल के पशु रखकर करें आर्थिकी मजबूत: डॉ दिनेश 
    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के पशु अस्पताल बंगाणा में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक किसानों और पशुपालकों ने भाग लिया। इस शिविर का उद्देश्य पशुपालकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और पशु पालन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी देना था। साथ ही, शिविर के दौरान 20 कुत्तों की नसबंदी और अन्य चिकित्सीय प्रक्रियाएं भी की गईं। शिविर में उपस्थित जिला ऊना के सहायक निदेशक दिनेश कुमार ने किसानों को बेहतर नस्ल के पशुओं को पालने और सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी एवं योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पशुपालन एक महत्वपूर्ण व्यवसाय है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि अच्छी नस्ल के पशु पालने से दूध उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। डॉ मनोज ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड, दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन योजना, पशु बीमा योजना और नस्ल सुधार कार्यक्रम जैसी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ किसानों को मिल सकता है। इसके अलावा, पशुओं के बेहतर रखरखाव, उनके खान-पान, बीमारियों से बचाव और समय-समय पर टीकाकरण कराने की जरूरत पर भी जोर दिया गया।उन्होंने बताया कि पशुपालकों को पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ वैज्ञानिक पद्धतियों को भी अपनाना चाहिए। उन्होंने किसानों को संकर नस्ल के मवेशी पालने, कृत्रिम गर्भाधान तकनीक अपनाने और हरा चारा उगाने की सलाह दी।
    अच्छी नस्ल के पशु रखने से बढ़ेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था: डॉ राजेश कुमार जंगा
    उपमंडल बंगाणा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ राजेश कुमार जंगा ने कहा कि पशुपालन को बढ़ावा देने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को दूध उत्पादन बढ़ाने, जैविक खाद बनाने और आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर देना चाहिए। शिविर के अंत में डॉ. जंगा ने किसानों से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं और अपने पशुओं की देखभाल के लिए नियमित रूप से पशु चिकित्सकों से संपर्क करें। इस शिविर के सफल आयोजन में पशुपालन विभाग, स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग रहा। किसानों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि उन्हें पशुपालन से जुड़ी नवीनतम जानकारियां मिलती रहें। इस मौके पर सहायक निदेशक दिनेश कुमार, डॉ राजेश कुमार जंगा, डॉ निशांत, डॉ शिल्पा, डॉ हरीश, डॉ अमित, डॉ अभिनव राणा, डॉ दीपिका राणा, केशवानंद शर्मा, मुहम्मद इकबाल, भीम सिंह, राज कुमार, डिंपल ठाकुर, सुरेश कुमार, वीरेंद्र ठाकुर, वेद प्रकाश सुरेन्द्र हटली, रीना देवी आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।
  • Punjab News: ज्ञानी रघबीर सिंह को लेकर आंतरिक कमेटी का आया फैसला, देखें वीडियो

    Punjab News: ज्ञानी रघबीर सिंह को लेकर आंतरिक कमेटी का आया फैसला, देखें वीडियो

    अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आज आंतरिक कमेटी की बैठक हुई। जिसमें 2 तख्तों के जत्थेदारों को उनकी सेवाओं से मुक्त कर दिया गया। एस.जी.पी.सी. सदस्य कुलवंत सिंह पुडैन ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि आज की बैठक के दौरान जत्थेदार के रूप में ज्ञानी रघबीर सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। लेकिन एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के इस्तीफे पर चर्चा नहीं हो पाई। एक अन्य फैसले में तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह को भी हटा दिया गया।

    तख्त श्री केसगढ़ साहिब की जिम्मेदारी अब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के पास होगी। उनके पास ही श्री अकाल तख्त साहिब का एडिशनल चार्ज रहेगा। ज्ञानी बाबा तेग सिंह को श्री दमदमा साहिब की जिम्मेदारी दी गई है। एसजीपीसी सदस्य जसवंत सिंह पुड़ैण ने बताया कि 2 दिसंबर के फैसले के कारण ही दोनों तख्तों के जत्थेदारों को हटाया गया है। इसके पीछे दो बड़े कारण रहे। पहला, ज्ञानी रघबीर सिंह बिना बताए फैसले ले रहे थे और दूसरा वे विदेश भी बिना बताए जा रहे थे। इस कारण उन्हें पद से हटा दिया गया। कल ही एडवोकेट धामी अमृतसर पहुंचे थे और श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात की थी।

    गौरतलब है कि कल ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात के बाद धामी ने मीडिया के सामने अपना इस्तीफा वापस लेने से साफ इनकार कर दिया था। हरजिंदर सिंह धामी ने बीते दिन ही स्पष्ट किया था कि उन्होंने एसीपीसी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा पहले ही दे दिया है और वह अपने फैसले पर अडिग हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि वह किसी भी हाल में अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। धामी ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यों को अब कारज समिति (वर्किंग कमेटी) और संबंधित समितियां आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह एसीपीसी और अकाली दल के मामलों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

     

     

  • Jalandhar News: DC दफ्तर के बाहर लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: DC दफ्तर के बाहर लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: तोगड़ी रोड़ राओवाली गांव के लोगों ने लगाया सड़क ना बनने को लेकर प्रशासन के खिलाफ डीसी दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए नूरपूर राओवाली मील एसोसिएशन के प्रधान प्रशांत गंभीर ने बताया कि ढंढोरी कलां में वाटर सर्विस का एक प्लांट लगाया जा रहा है, जिससे पानी ट्रीट को शहर वासियों को दिया जाएगा। यह प्लांट स्मार्ट सिटी का भी प्रोजेक्ट है। स्मार्ट सिटी के नाम पर जालंधर 990 करोड़ रुपए सरकारी की ओर से मिले हुए है। लेकिन इलाके में सड़क की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है।

    जिसको लेकर वह पिछले 7 साल से वह प्रशासन को मांग पत्र दे रहे है। प्रधान ने कहाकि पानी की पाईपें बिछाने के ले सारी सड़क को तोड़ दिया। उस सड़क की खस्ता हालत को लेकर पीडब्लयू से बात की और उन्होंने सड़क का निर्माण करने के लिए 15 दिन पहले आश्वासन दिया था। उन्होेंने कहा कि डीसी साहिब को 20 से अधिक बार पत्र दे दिया जा चुका है। लेकिन उनके इलाके में सड़क का निर्माण नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि पिछले 7 सालों से इस मांग को लेकर वह परेशान हो गए।

    प्रधान का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से लापरहारी के कारण हो रही देरी के चलते उक्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक यह धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सड़क की खस्ता हालत के चलते वह कई किमी. दूर अपने व्हीकल खड़े करके अपने मुकाम तक पहुंचते है। वहीं आज डीसी दफ्तर के बाहर लगाए जा रहे धरने को लेकर भी उनके द्वारा पहले ही डीसी साहिब को मांग पत्र दे दिया गया। जिसके बाद अब उन्होंने पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान कर दिया। जिसको लेकर टैंट और हलवाई का भी इंतजाम कर लिया गया है।

  • अवैध शराब से लदी Car ने बारातियों को रौंदा, 5 लोग गंभीर

    अवैध शराब से लदी Car ने बारातियों को रौंदा, 5 लोग गंभीर

    पटनाः जिले से एक भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। बिहार की राजधानी पटना में देर रात शराब से लदी कार ने बारातियों की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायलों को तत्काल एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार, देर रात पटना एम्स गोलंबर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बारातियों की गाड़ी में टक्कर मारी, जिससे 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस ने कार का पीछा करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

    वहीं पुलिस ने कार से भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद की है। मौके पर मौजूद बाराती धीरेंद्र कुमार ने बताया कि कार में दो अलग-अलग नंबर प्लेट थी, जिनमें एक बिहार और दूसरी झारखंड की थी। गिरफ्तार किए गए कार चालक की पहचान आरा जिले के मूल निवासी और फिलहाल पटना के टी-प्वाइंट दानापुर के निवासी निखिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

  • रिश्ते शर्मसार, फूफा ने 12 साल की भतीजी के साथ की दरिंदगी

    रिश्ते शर्मसार, फूफा ने 12 साल की भतीजी के साथ की दरिंदगी

    नर्मदापुरमः यहां से रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। जहां, फूफा ने अपनी ही भतीजी के साथ दरिंदगी की। 12 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन भी दिया है।

    जानकारी मुताबिक, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में फूफा अपनी 12 साल की भतीजी को बहला फुसलाकर नर्मदा नदी में नहाने के लिए साथ ले गया। वहीं जाकर दरिंदे फूफा ने उस छोटी सी बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को घर छोड़ मौके से फरार हो गया और किसी को न बताने की धमकी भी दी।

    पीड़िता की जब तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म होने का पता चला। बताया जा रहा है कि लड़की का परिवार नर्मदापुरम में नर्मदा किनारे बने ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए आया था। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी फूफा पर मामला दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

  • मरीज को लेकर जा रही Ambulance को लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर हुई राख

    मरीज को लेकर जा रही Ambulance को लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर हुई राख

    खंडवाः जिले से एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के इंदौर इच्छापुर हाईवे पर एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में महिला मरीज लेटी हुई थी। इस दौरान अचानक एम्बुलेंस में पहले धुआं निकला जिसके बाद ड्राइवर ने मरीज को नीचे उतार दिया और थोड़ी देर में ही आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के देशगांव निवासी महिला बीमार होने के चलते खंडवा के हॉस्पिटल में भर्ती थी। वहां उसकी हालत ठीक न होने के चलते डॉक्टरों ने उसे इंदौर रैफर कर दिया था। इस दौरान जब उसे खंडवा से इंदौर एम्बुलेंस के जरिए ले जाया जा रहा था। खंडवा से महज 15 किलोमीटर पहुंचते ही एंबुलेंस में धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने तुरंत एंबुलेंस को रोककर मरीज को नीचे उतार दिया। थोड़ी देर बाद देखते ही देखते एंबुलेंस में आग की लपटें उठने लगी और जो ऑक्सीजन का सिलेंडर था वह ब्लास्ट हो गया।

    ड्राइवर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची देशगांव चौकी पुलिस ने फायरफाइटर को बुलाया, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। वहीं देशगांव चौकी पुलिस द्वारा दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था कर बीमार महिला को इंदौर भिजवाया गया।

  • Punjab News: एक्शन में ADGP, Central Jail के Superintendent Baljit Singh Ghuman को किया Suspended, आदेश जारी

    Punjab News: एक्शन में ADGP, Central Jail के Superintendent Baljit Singh Ghuman को किया Suspended, आदेश जारी

    होशियापुरः पंजाब सरकार की ओर से युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मुहिम के तहते जेल विभाग ने होशियारपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक बलजीत सिंह घुमन को निलंबित कर दिया। घुमन पर जेल के अंदर नशा रैकेट चलाने और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। जेल विभाग की खुफिया शाखा की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। एडीजीपी (जेल) अरुणपाल सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जेल में कैदियों के बीच झड़प के बाद खुफिया शाखा की ओर से की गई जांच में पता चला कि जेल के अंदर नशा रैकेट चलाया जा रहा था और अन्य अवैध गतिविधियां भी चल रही थीं।

    इन मामलों में अधीक्षक बलजीत सिंह घुमन संलिप्त पाए गए। आदेश में यह भी कहा गया कि इस संबंध में पुलिस विभाग को मामला दर्ज कर आगे की जांच करने के लिए लिखा गया है, साथ ही प्रशासनिक विभाग को घुम्मन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है। अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है ताकि वह सबूतों से छेड़छाड़ न कर सके। बता दें कि होशियारपुर केंद्रीय जेल में 25 फरवरी 2025 को एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद जेल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

    जिसके बाद जेल प्रबंधन ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है। इस मामले में जेल प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों को गहन जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है, और इस मामले में पूरी पारदर्शिता रखने के लिए उच्च स्तर की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही जारी की जाएगी।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में गैंगस्टरों और बदमाशों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्वाई की जा रही है। वहीं गुमटाला में पुलिस व बदमाशों के बीच एनकाउंटर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाश को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उनकी टीम हथियारों की रिकवरी के लिए उसे गुमटाला लेकर गई थी, जहां बदमाश ने छिपाए हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाश पर गोलियां चला दी। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को काबू उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। आरोपी की गुरप्रीत सिंह के निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गाड़ियां चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आज पुलिस उसे हथियारों की रिकवरी के लिए लेकर गई। फिलहाल पुलिस द्वारा बदमाश से पूछताछ की जा रही है।

  • Jalandhar News: सांसद चरणजीत सिंह ने लगाए कई गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: सांसद चरणजीत सिंह ने लगाए कई गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब में नशे सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रेस वार्ता में कई गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब ने 3 साल सरकार को सत्ता में आए हो गए, लेकिन नशा अभी तक खत्म नहीं हुआ। वहीं पंजाब में मेगा स्कीम को लेकर चन्नी ने कहाकि मेगा स्कीम में 60 हजार गांवों के मजदूर रजिस्ट्र है, जबकि इसमें 100 दिन का रोजगार मिलने की जगह 60 दिन का ही रोजगार मिल रहा है।

    वहीं पीएम सड़क योजना को लेकर चन्नी ने कहा कि सड़क को सही तरीके से तैयार नहीं किया जा रहा, सड़क में मटीरियल सही नहीं पाया जा रहा। इस दौरान तहसीलों में करप्शन लगाने के चन्नी ने आरोप लगाए है। चन्नी ने कहा कि अब लुधियाना ने उप विधानसभा चुनाव को लेकर ही तहसीदारों के खिलाफ एक्शन लिया गया। चुनाव खत्म होने के बाद दोबारा से करप्शन शुरू हो जाएगी। चन्नी द्वारा सासंद चुनाव से पहले नशे को खत्म करने की सौंगद खाई गई, लेकिन अब नशा खत्म नहीं हुआ। इस पर चन्नी ने सरकार पर नशे के आरोप लगाए, लेकिन अपने बारे कुछ नहीं कह पाए।

    इस दौरान किसानों के धरना लगाए जाने के मुद्दे पर चन्नी ने कहाकि किसानों को शहरवासियों के साथ लड़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान चंडीगढ़ में धरना लगाने जा रहे थे, लेकिन उनकी मीटिंग सरकार से होने के दौरान बीच में छोड़कर चले जाना निंदनीय है। वहीं चंडीगढ़ जा रहे किसानों को पंजाब पुलिस द्वारा सड़कों पर रोककर धरना लगवाया गया। जिसके चलते शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। पुलिस द्वारा धक्केशाही की जा रही है। शहरों में लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। पंजाब में जंगलराज बना हुआ है। माइनिंग पर केजरीवाल और सीएम मान पर गंभीर आरोप चन्नी ने लगाए।

    वहीं एससी और बीसी समुदाय को मिल रही स्कालर्शिप को लेकर कहा कि अगर किसी स्टूडेंट को परेशानी आ रही है तो वह उनसे संपर्क कर सकते है। चन्नी ने कहाकि स्कालर्शिप में 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार द्वारा भेजा जाता है, लेकिन इस बार केंद्र की ओर से हिस्सेदारी भेजी नहीं गई, जिसका मुद्दा वह केंद्र के समक्ष रखेंगे। दुकानदारों को फिरौतियों के फोन आ रहे है। चन्नी ने कहा कि उन्हें भी फिरौतियों के फोन आ चुके है, पंजाब में कानून व्यवस्था खराब हो गई। पंजाब में पुलिस राज चल रहा है।