Blog

  • Running करते Sub-inspector कैंडिडेट की मौत, परिवार ने की जांच की मांग

    Running करते Sub-inspector कैंडिडेट की मौत, परिवार ने की जांच की मांग

    रायपुरः एक सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की मौत का मामला सामने आया है। वह ट्रेनिंग के दौरान रनिंग कर रहा था। अचानक दौड़ लगाते उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही कैंडिडेट ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राजेश कोसरिया (29) है, जो महासमुंद का रहने वाला था। कुछ दिनों पहले ही राजेश ने चन्दखुरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में ट्रेनिंग की शुरुआत की थी।

    जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह सभी अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा था। कुछ देर दौड़ने के बाद ही राजेश की तबीयत खराब हो गई है। राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को सीएम साय के हाथों नियुक्ति पत्र देने की सूची में शामिल था। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि इस घटना की सही वजह पता लगाई जाए।

  • रनिंग करते Sub-inspector कैंडिडेट की मौत, परिवार ने की जांच की मांग

    रनिंग करते Sub-inspector कैंडिडेट की मौत, परिवार ने की जांच की मांग

    रायपुरः एक सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की मौत का मामला सामने आया है। वह ट्रेनिंग के दौरान रनिंग कर रहा था। अचानक दौड़ लगाते उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही कैंडिडेट ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राजेश कोसरिया (29) है, जो महासमुंद का रहने वाला था। कुछ दिनों पहले ही राजेश ने चन्दखुरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में ट्रेनिंग की शुरुआत की थी।

    जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह सभी अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा था। कुछ देर दौड़ने के बाद ही राजेश की तबीयत खराब हो गई है। राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को सीएम साय के हाथों नियुक्ति पत्र देने की सूची में शामिल था। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि इस घटना की सही वजह पता लगाई जाए।

  • Jalandhar News: 5 कानूनगो को सब रजिस्ट्रार के पद पर किया तैनात, देखें लिस्ट

    Jalandhar News: 5 कानूनगो को सब रजिस्ट्रार के पद पर किया तैनात, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार एक्शन मोड पर आ गई है। हाल ही में सरकार द्वारा राजस्व विभाग में बड़े स्तर पर तबादलें किए गए। जिसके बाद अब सरकार की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक 5 कानूनगो को सब रजिस्ट्रार के पद पर तैनात किया गया है।

    जालंधर के डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक मनमोहन सिंह, अनविंदर सिंह, हुसन लाल, नरेश कुमार और वरिंदर कुमार को जालंधर-1, जालंधर-2 नकोदर, फिल्लौर पर शाहकोट के सब-रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। इन्हें अगले आदेशों तक रजिस्ट्री करने की जिम्मेवारी सौंप दी गई है। बता दें कि यहां तैनात पहले तहसीलदारों के तबादले के बाद कल शाम को उन्हें रिलीव कर दिया गया है। इस बीच लोगों का काम न रुके, उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए 5 कानूनगो को रजिस्ट्रेशन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Punjab News: नशे के खिलाफ War तहत DSP ने चलाया चेकिंग अभियान, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ War तहत DSP ने चलाया चेकिंग अभियान, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू की गई मुहिम नशे के खिलाफ वॉर तहत डीएसपी ने तलवंडी साबो और रामा मंडी के नजदीक हरियाणा सीमा पर वाहनों की चेकिंग की।

    डीएसपी क्राइम मनमोहन सरना ने बताया कि डीजीपी और एसएसपी के निर्देशानुसार हम चेकिंग और जागरूकता अभियान साथ-साथ चला रहे हैं। इस दौरान लोगों को नशा तस्करों को पकड़वाने की अपील भी की जा रही है और जो लोग संदिग्ध पाया जाता है या उससे चेकिंग दौरान कोई नशीली चीज पाई जाती है तो उस पर कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही नशे को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इसलिए जहां, भी कोई नशा करता या बेचता देखें, तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

    उन्होंने बताया कि तलवंडी साबो और रामा मंडी के पास अंतर्राज्यीय सीमाएं लगती हैं, जिसके चलते हमने 6 पुलिस नाके लगाए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी शामिल हैं। हरियाणा से बठिंडा आने वाले या बठिंडा से हरियाणा जाने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि कोई भी नशा तस्कर नशे की तस्करी न कर सके और नशे को जब्त किया जा सके।

  • Punjab News: सरकारी कर्मियों को कल से 2 दिन की छुट्टी

    Punjab News: सरकारी कर्मियों को कल से 2 दिन की छुट्टी

    मोहाली: पंजाब में कल से लगातार 2 दिन की सरकारी कर्मियों को छुट्टी रहेंगी। दरअसल, पंजाब सरकार की ओर जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। वहीं अगले दिन रविवार होने के चलते छुट्टी रहेंगी, ऐसे में अगर कोई जरूरी काम है तो उसे आज ही निपटा लें, नहीं तो 2 दिन सरकारी दफ्तर बंद रहने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    बता दें कि सरकार द्वारा 8 मार्च को राज्य में आरक्षित अवकाश सरकारी कर्मचारियों के लिए होगा। हालांकि, 8 मार्च को राज्य में स्कूल और कॉलेज सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। लेकिन सरकारी कर्मचारियों के पास छुट्टी लेने का विकल्प रहेगा। इसका मतलब यह है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी इस दिन छुट्टी लेना चाहता है, तो वह यह छुट्टी ले सकता है। वहीं देशभर में 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे देखते हुए पंजाब सरकार ने इस दिन अवकाश घोषित किया है। इस दिन राज्य भर में स्कूल, कॉलेज और कार्यालय बंद रहेंगे।

  • Punjab News: सरकारी कर्मियों को कल से 2 की छुट्टी

    Punjab News: सरकारी कर्मियों को कल से 2 की छुट्टी

    मोहाली: पंजाब में कल से लगातार 2 दिन की सरकारी कर्मियों को छुट्टी रहेंगी। दरअसल, पंजाब सरकार की ओर जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। वहीं अगले दिन रविवार होने के चलते छुट्टी रहेंगी, ऐसे में अगर कोई जरूरी काम है तो उसे आज ही निपटा लें, नहीं तो 2 दिन सरकारी दफ्तर बंद रहने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    बता दें कि सरकार द्वारा 8 मार्च को राज्य में आरक्षित अवकाश सरकारी कर्मचारियों के लिए होगा। हालांकि, 8 मार्च को राज्य में स्कूल और कॉलेज सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। लेकिन सरकारी कर्मचारियों के पास छुट्टी लेने का विकल्प रहेगा। इसका मतलब यह है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी इस दिन छुट्टी लेना चाहता है, तो वह यह छुट्टी ले सकता है। वहीं देशभर में 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे देखते हुए पंजाब सरकार ने इस दिन अवकाश घोषित किया है। इस दिन राज्य भर में स्कूल, कॉलेज और कार्यालय बंद रहेंगे।

  • Punjab News: डीएसपी कार्यालय के बाहर किसानों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: डीएसपी कार्यालय के बाहर किसानों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जमीनी विवाद में गिरफ्तार किसान की रिहाई की मांग की

    मलोटः भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने जमीनी विवाद से जुड़े एक केस में किसान की गिरफ्तारी के खिलाफ लंबी थाने के बाहर धरना दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नेता गुरपाश सिंह सिंहेवाला ने किया। प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किसान की रिहाई की मांग कर रहे थे। डीएसपी मलोट इकबाल सिंह संधू के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव गग्गड़ में पुराने जमीनी विवाद को लेकर 5 दिसंबर 2024 को पूर्व सरपंच जगमीत सिंह ने नगौर सिंह, सरबजीत कौर और नंबरदार बलराज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले में लंबी पुलिस ने नगौर सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके विरोध में किसान थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान किसान नेता मलकीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किसान नगौर सिंह किसी काम से गांव क्खावाली गया था, जहां से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। किसानों का कहना है कि उस पर गलत तरीके से जमीन की गिरदावरी करवाने का आरोप लगाया गया, जबकि उसने अपनी पुश्तैनी जमीन की ही गिरदावरी करवाई थी। डीएसपी इकबाल संधू ने किसानों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि किसान के साथ पूरा न्याय किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी मलोट इकबाल सिंह ने कहा कि किसान नेताओं की ओर से जांच की गई है और जांच के दौरान जो भी सामने आएगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
  • चांद के South Polar रीजन पर उतरा Athena Lander, फिर अचानक बढ़ी मुश्किलें

    चांद के South Polar रीजन पर उतरा Athena Lander, फिर अचानक बढ़ी मुश्किलें

    वाशिंगटनः अमेरिका की प्राइवेट कंपनी इंट्यूएटिव मशीन्स का एथेना लैंडर चांद के साउथ पोलर रीजन में उतरा। हालांकि, लैंडिंग के कुछ मिनट बाद से मिशन कंट्रोलर उसकी स्थिति की पुष्टि नहीं कर पा रहे हैं। अब तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि लैंडर सीधा सतह पर खड़ा है या नहीं। मिशन कंट्रोलर को लैंडिंग की पुष्टि करने में भी समय लगा। मिशन डायरेक्टर और कंपनी के को-फाउंडर टिम क्रेन ने कहा- ऐसा लगता है कि हम चंद्रमा पर उतर गए हैं। अब यह जांच रहे हैं कि लैंडर की सतह पर स्थिति क्या है।

    मिशन ऑफिशियल्स के मुताबिक, चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद लैंडर मिशन कंट्रोलर के संपर्क में था। सोलर पावर भी जनरेट कर रहा था। हालांकि, लैंडिंग के करीब आधे घंटे बाद भी मिशन टीम यह पुष्टि नहीं कर पाई कि लैंडर सही स्थिति में है या नहीं। इस बीच NASA और इंट्यूएटिव मशीन्स ने लाइव लैंडिंग टेलीकास्ट अचानक बंद कर दिया। कहा कि दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपडेट दिया जाएगा।

    इंट्यूएटिव मशीन्स का दूसरा एथेना ​​​​​​लैंडर IM-2 बुधवार देर रात (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 5:45 बजे) इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च किया गया था। रॉकेट को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया। इस लैंडर में एक ड्रोन भी मौजूद है।

  • Punjab News: Train के नीचे आने से रिटायर्ड ASI की मौत, देखेें वीडियो

    Punjab News: Train के नीचे आने से रिटायर्ड ASI की मौत, देखेें वीडियो

    गुरदसारपुरः ट्रेन की नीचे आने से रिटायर्ड एएसआई की मौत हो गई। जिसकी पहचान बलविंदर सिंह वासी झोर सिधवां के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार मृतक पंजाब पुलिस से एएसआई के पद से रिटायर्ड हुआ था। मृतक की उम्र 59 साल के करीब है। वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसका इलाज भी करवाया जा रहा था।

    दिमागी हालत ठीक न होने के चलते उसने समय से पहले ही रिटायरमेंट ले ली थी। परिवार के अनुसार देर रात दवाई खाने के बाद वह बाहर गया था। सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसकी ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। वहीं रेलवे पुलिस चौकी गुरदासपुर के इंचार्ज भुपिंदर सिंह ने बताया कि परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया जाएगा।

  • Punjab News: रेलवे ट्रैक से हैंड ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप

    Punjab News: रेलवे ट्रैक से हैंड ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप

    अमृतसरः घरिंडा थाना के अंतगर्त बार्डर एरिया में स्थित रोडांवाला कलां के नजदीक रेलवे ट्रैक से बड़ी खबर सामने है, जहां ट्रैक से हैंड ग्रेनेड मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना बीएसएफ और पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची बीएसएफ और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि हैंड ग्रेनेड देखने में काफी पुराना लग रहा है।

    लोगों ने बताया कि रेलवे ट्रैक से कोई ट्रेन नहीं गुजरती है, लेकिन हैंड ग्रेनेड मिलना एक चिंता व जांच का विषय बना हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि किसी किसान ने यह हैंड ग्रेनेड वहां ट्रेक पर पड़ा देखा जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस व बीएसएफ ने हैंड ग्रेनेड को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है लेकिन उन्होंने अभी इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।